Category: viral-news

  • सोशल: ‘चूल्हा जलई ले नाले से पिया, नाला मा बड़ी आग है’

    [object Promise]

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वर्ल्ड बायोफ्यूल डे’ पर नाले की गैस से चाय बनाने का जो किस्सा सुनाया था, वो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस और आम लोग भी पीएम मोदी के सुनाए किस्से पर चुटकियां ले रहे हैं.

    पीएम मोदी ने 10 अगस्त को कहा था, ”मैंने एक बार अख़बार में पढ़ा था. किसी छोटे से नगर में नाले के पास कोई चाय का ठेला लेकर खड़ा रहता था और चाय बेचता था. कोई चाय बनाने की बात करता है तो मेरा ध्यान उधर ही जाता है. वहीं एक गंदी नाली बहती थी. अब इस आदमी के दिमाग में एक विचार आया. उसने उस नाली में एक छोटे बर्तन को उल्टा किया और छेद करके उसमें पाइप डाल दी. गटर से गैस निकलती थी, उस पाइपलाइन से वो गैस को अपने चाय के ठेले पर ले लिया. वो उसी गैस का इस्तेमाल करके चाय बनाता था. आसान सी तकनीक.”

    [object Promise]
    modi

    पीएम मोदी ने चाय के अलावा टायर ट्यूब में गैस भरने का भी एक किस्सा सुनाया था.

    पीएम मोदी ने कहा, ”जब मैं गुजरात में था तो मैंने देखा कि हमारा काफिला जा रहा था. आगे एक स्कूटर पर ट्रैक्टर का ट्यूब लेकर एक आदमी जा रहा था. मैं भी हैरान था कि ऐसे कैसे ले जा रहा है. कोई भी समझदार आदमी यही करेगा कि ट्यूब खाली कर देगा और आगे जाकर हवा भर लेगा. मैंने कहा- रुकिए ज़रा. स्कूटर वाले से मैंने पूछा कि ये क्या कर रहे हो. कहीं गिर जाओगे, चोट लग जाएगी. वो बोला- नहीं, खेत जा रहा हूं. मेरे घर में किचन और पशुओं का जो कूड़ा-कचरा या गोबर निकलता है. मैंने घर पर एक गैस का प्लांट बनाया है. मैं उस गैस को ट्यूब में भरकर खेत ले जाता हूं और फिर इस गैस से पानी का पंप चलाता हूं.”

    पीएम मोदी के भाषण के ये दो हिस्से लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लिखते हैं, ”इसलिए कहते हैं कि देश का प्रधानमंत्री पढ़ा लिखा होना चाहिए.”

    कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी मोदी का मज़ाक उड़ाता एक वीडियो शेयर किया गया है.

    कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से लिखा गया, ”योग की खोज और जलवायु परिवर्तन को खारिज करने के बाद पीएम मोदी ने विज्ञान की नई परिभाषा रची है.”

    हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कांग्रेस और केजरीवाल के ट्वीट्स का जवाब दे रहे हैं.

    इनमें कुछ लोग ऐसी खबरों के स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं, जिसमें एक आदमी ने नाली के गैस से घर का चूल्हा जलाए जाने का दावा किया गया है.

    @bhaiyyajispeaks ने लिखा, ”प्रतिभा तो प्रतिभा है. अब इसका मज़ाक बना लो या सराहना कर लो. आपके ऊपर है. अगर इस खबर पर आपको यकीन नहीं है तो आलू डालकर सोना निकालने वाली मशीन की खोज में लग जाइए.”

    आईपीएस संजीव भट्ट ने ट्विटर पर लिखा, ‘लिक्विड नाला गैस यानी एनएलजी की खोज के लिए कैमेस्ट्री में अगले साल पीएम मोदी नॉमिनेट होंगे. यूनेस्को ने इस बारे में ऐलान किया है.”

    ट्विटर पर समाधान पाटिल ने शीला सिंह नाम की महिला को क्रेडिट देते हुए लिखा, ”चूल्हा जलई ले नाले से पिया. नाला मा बड़ी आग है.” (साभार: बीबीसी हिन्दी)

  • 3 star वर्दीवाला भिखारी, मांग रहा भीख, सोशल मीडिया में सनसनी

    [object Promise]

    सागर. आजकल तीन स्टार की वर्दीवाला भिखारी सोशल मीडिया में सनसनी मचा रखा है. इनकी वर्दी से देखकर तो लगता है कि यह कोई दरोगा होंगे लेकिन चौंकिए नहीं, यह सिर्फ इंस्पेक्टर की वर्दी में हैं. लोगों को पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में भीख मांगते मथुरा प्रसाद रजक इतने ज्यादा पसंद आ रहे हैं कि वे इनके साथ सेल्फी ले रहे हैं और तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं.

    जीनेश जैन नाम के सज्जन ने फेसबुक पर यह तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है-

    चौकिए मत ! ये शख्स पुलिस ड्रेस में तो हैं, लेकिन हकीकत में इंस्पेक्टर नहीं है. यह सागर में शनि मंदिर के बाहर भीख मांगने वाला मथुरा प्रसाद रजक है. उसे कोई महिला पुराने कपड़ों की गठरी दे गई. इसमें पुलिस की वर्दी निकली. उसे बढ़िया लगी और वह पहनने लगा. मथुरा कहता है, साहब हमारी थानेदार बनने की स्थिति नहीं है, लेकिन वर्दी और उस पर लगे असली बैज से फीलिंग अच्छी आती है. बस, एक बार शिवराज को अपना गेटअप दिखाने की इच्छा है…!!!

    मथुरा प्रसाद रजक की तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर लोग हंसी ठिठोली कर रहे हैं लेकिन उन्हें इस बात की कोई खबर नहीं है. रजक ने स्थानीय लोगों को बताया कि अब उनकी आमदनी पहले की तुलना में बढ़ गई है. क्योंकि लोग अब उनकी फोटो खींचते हैं और भीख देते हैं. उनकी एक इच्छा यह भी है कि वह इस वर्दी में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने पहुंच जाएं.

  • Video : 7 साल के बच्चे ने की अपनी मां से शादी, वजह जानकर होगी हैरानी !!

    [object Promise]

    बालमन में बच्चे परियों की कहानी पर भी भरोसा करते है. मासूम सपने देखता है. लंदन के रहने वाले लोगन की उम्र 7 साल है इस उम्र में उसने एक ख्याब देखा कि उसे अपनी मां से शादी करनी है. मां जोलिएन ने बेटे की यह इच्‍छा न सिर्फ पूरी ही नहीं की, बल्‍क‍ि पूरे परिवार ने इसमें उसका साथ दिया.

    सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन इसके पीछे जो कारण है, वह भावुक करने वाला है. दरअसल लोगन जैनेटिक डिसॉर्डर ल्‍यूकोडिस्‍ट्रोफी से पीड़‍ित है और कुछ ही समय का मेहमान है. और यही कारण है कि उसके बालमन ने जिद कर दी कि वह मां से ही शादी करेगा. लोगन खुद को राजकुमार और अपनी मां को राजकुमारी की तरह देखना चाहता था.

    [object Promise]
    -7-years-dream-marriage-to-mother-Julien-son

    लोगन का परिवार लिंकनशायर में रहता है. बेटे की इस इच्‍छा को पूरा करने के लिए फेयरीटेल वेडिंग का आयोजन किया गया. मां जोलिएन राजकुमारी बनी और लोगन एक दिन का राजा. शादी ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ की थीम पर थी और यकीनन एक नकली शादी थी. हालांकि, समारोह असल था और इसमें पूरा परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों को निमंत्रण मिला. शादी में कसम और वचन की बजाय मां ने बेटे की सुरक्षा और हमेशा साथ रहने का वादा किया.

    [object Promise]
    -7-years-dream-marriage-to-mother-Julien-son

    लोगन की मां जोलिएन के लिए यह पल बेहद भावुक करने वाला था. इस अनूठी शादी में मौजूद सभी मेहमानों की भी आंखें झलक रही थीं. जोलिएन कहती हैं, ‘मेरे लिए यह बहुत भावुक पल है. दोस्तों और परिवारवालों का सहयोग पाकर मैं अभिभूत हूं. हमें वो यादें मिली हैं जिन्हें हम हमेशा संजोकर रखेंगे.’

     

  • हर मिनट में Hackers उड़ा रहे हैं 8 करोड़ रुपये, ऑनलाइन भुगतान में बरतें ऐसे सावधानी !!

    [object Promise]

    नई दिल्ली। इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही साइबर हमले भी बढ़ रहे हैं और हर रोज लाखों लोगों को ऑनलाइन ठगा जा रहा है और उनके बैंक खाते को खाली किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में प्रत्येक सेकेंड हैकर्स लोगों के 11 लाख डॉलर यानि करीब 8 करोड़ उड़ा रहे हैं। साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि

    1 मिनट में दुनियाभर में 1,861 लोगों को साइबर हमलों का शिकार बनाया जा रहा है। सैनफ्रांसिस्को स्थित साइबर सिक्युरिटी कंपनी रिस्कआईक्यू की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो दुनियाभर के हैकर्स हर साल विश्व की अर्थव्यवस्था का अच्छा-खासा नुकसान पहुंचा रहे हैं।

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले साल हैकर्स ने विश्व इकॉनमी को 600 अरब डॉलर यानि करीब 42 लाख करोड़ रुपये का पहुंचाए थे। विश्व अर्थव्यवस्था को 1 मिनट में 11,38,388 डॉलर यानि करीब 7.97 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है और प्रत्येक 1.5 मिनट में करीब 3 कंपनियों पर साइबर हमला किया जा रहा है।

    ऐसे में इन कंपनियों को हर मिनट 10.65 लाख रुपये का घाटा हो रहा है। कंपनी के सीईओ एलियास मनौसोस ने कहा है कि इंटरनेट की इस अथाह दुनिया में हैकर्स मैलवेयर, फिशिंग और सप्लाई चेन के जरिए लोगों को चूना लगा रहे हैं। बता दें कि सप्लाई चेन हमले में ऐसे इंटरनेट कनेक्शन को निशाना बनाया जाता है तो पूरी तरह से सिक्योर नहीं होते हैं।

    साइबर हमलों से आप रहे हैं ऐसे सुरक्षित
    पिछले कुछ दिनों में हुए बड़े साइबर हमले
    1. पिछले महीने दक्षिण कोरिया में एक क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज को हैक किया गया और हैकर्स ने 30 फीसदी करेंसी उड़ा लिए। इसके तुरंत बाद करेंसी की कीमत औंधे मुंह गिर गई। चोरी से पहले बिटक्वाइन की कीमत 6,780 डॉलर थी, जबकि चोरी से पहले के सप्ताह में यह कीमत 7,500 डॉलर हो गई थी।

    2. अभी दो दिन पहले ही पुणे के कॉसमॉस को ऑपरेटिव बैंक के पूरे सर्वर सिस्टम को हैक करके 94 करोड़ रुपये निकाले गए। पैसे भारत और अन्य देशों में निकाले गए।

    ऑनलाइन भुगतान के क्या-क्या बरतें सावधानी
    1. जहां-जहां टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (दो-स्तरीय ऑथेंटिकेशन) प्रोसेस को एक्टिव करें।

    2. संभव हो तो रेलवे स्टेशन या फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल ना करें।

    3. अपने मोबाइल नंबर पर बैंक का नोटिफिकेशन एक्टिव कराएं।

    4. ऑनलाइन भुगतान के लिए अधिकतम सीमा तय करें। कई बैंक यह विकल्प देते हैं।

    5. मोबाइल में इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड की डिटेल, एटीएम पिन आदि को सेव करके ना रखें।

  • Police अधिकारी की पत्नी है कॉल गर्ल, शरीर छूने से लेकर शारीरिक संबंध बनाने तक की फिक्स है कीमत !

    [object Promise]

    लंदन. इंग्लैंड में एक पुलिस अफसर की पत्नी देह व्यापार के धंधे से जुड़ी हुई है. सुनकर थोड़ा अटपटा तो लगेगा लेकिन यह मामला सौ प्रतिशत सही है.  यही नहीं इस बात की जानकारी उसके पुलिस अधिकारी पति को भी है और पति के परिवार वालों को भी है. महिला के पास एक रेट लिस्ट भी है जिसमें शरीर छूने से लेकर शारीरिक संबंध बनाने तक की कीमत फिक्स है. यह सनसनी खुलासा एक वेबसाइट ने किया है. दरअसल, उक्त वेबयाइट के रिपोर्टर अपने वेबसाइट के लिए खास और जानदार स्टोरी की खोज कर रहे थे.

    उसी क्रम में इस महिला का उन्हें पता चला और उन्होंने उससे संपर्क किया. इसके बाद उक्त महिला ने रिपोर्टर को सुनसान जगह बुलाकर अपने बारे में बताई.रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अफसर की पत्नी पिछले काफी समय से देह व्यापार से जुड़ी हुई है. यहां तक कि पुलिस अफसर पति ने अपने विभाग को भी इसकी लिखित जानकारी सौंपी है कि उसकी पत्नी देह व्यापार के धंधे से हुड़ी हुई है. लंदन में पुलिस अफसर की पत्नी के पेशे के बारे में जब लोगों को पता चला तो सभी हक्के-बक्के रह गए.

    एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, 30 साल की निकोल जेन (बदला हुआ नाम) पैसौं और मौज मस्ती के लिए देह व्यापार के धंधे में उतरी थी. निकोल ने कई पोर्न फिल्मों में भी काम किया है. इसके साथ ही उसने पोर्न मॉडलिंग भी की है.रिपोर्टर ने जब देह व्यापार से जुड़े लोगों का पर्दाफाश करने के लिए निकोल से संपर्क किया तो निकोल ने उसे एक अनजान जगह पर बुलाया. निकोल ने रिपोर्टर को सेक्स सर्विसेज की कीमतें बताईं, जिसमें छूने से लेकर शारीरिक संबंध बनाने तक के लिए अलग-अलग कीमतें तय की गई थीं.

    निकोल उसी प्रकार अपने ग्राहकों से दम भी वसूलती है.मूल रूप से लैंकाशायर की रहने वाली निकोल ने रिपोर्टर को बताया कि वह पिछले 10 साल से वह वेश्यावृत्ति के पेशे से जुड़ी हुई है. वह हफ्ते में तीन दिन यह काम करती है. निकोल ने बताया कि उसे ऐसा करना पसंद है और वह ये सब पैसों और मजे के लिए करती है. निकोल ने बताया कि एक बार वह पुलिस द्वारा पकड़ी भी जा चुकी है.निकोल के पुलिस अफसर पति जे.पी. फ्रोस्ट (बदला हुआ नाम) से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि उनकी पत्नी क्या काम करती है.

    उनकी पत्नी के पेशे से उनके परिवार को कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने आगे कहा, निकोल के परिजन भी जानते हैं कि निकोल वेश्यावृत्ति के पेशे से जुड़ी है. फिलहाल फ्रोस्ट ने पुलिस के आला अधिकारियों से खुद इस बारे में बात की और अपनी पत्नी के पेशे के बारे में उन्हें बताया.आपको बता दें कि लंदन में इस प्रकार के धंधे आम हैं लेकिन सामान्य रूप से इसे सरकार की मान्यता नहीं है. इसे कई तरह से अवैध ही माना जाता है लेकिन विगत दिनों लंदन की अर्थव्यवस्था को ठीक करने के लिए इस दिशा में थोड़ी छूट दी गयी है. इसके कारण अब बातें सामने आने लगी है. साभारःpalpalindia.com

  • Video: विश्व ग्रेवी कुश्ती Championship, ऐसी कुश्ती कभी आपने देखी नहीं होगी, देखें वीडियो !

    [object Promise]

    बिट्रेन के लोगों में कुश्ती का एक नया तरीका खोजा है। यह कुश्ती आप आज कल बिट्रेन में कहीं भी देख सकते हैं। हैरानी की बात यह है कि इस कुश्ती में आप अपने प्रतिद्वंदियों को जमीन पर नहीं बल्कि ग्रेवी में पटखनी देंगे।

    जी हां आप अपने प्रतिद्वंदियों को ग्रेवी में पटखना चाहते हैं तो बिट्रेन के विश्व ग्रेवी कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने जा सकते हैं। हालांकि आपको जानकार यह खुशी होगी कि यह कार्यक्रम एक उद्देश्यक के लिए किया जा रहा प्रोग्राम है।
    जिन लोगों को काफी लंबे समय से बीमारी ने जकड़ रखा है जो जीवन में बीमारी से परेशान रहे हैं उन्हें इस कार्यक्रम से मिलने वाले पैसे दिए जायेंगे। यह एक प्रकार का सामाजिक कार्य है जिसमें बिट्रेन के लोग तरह तरह के रंग बिरंगे कपड़े पहन भी ले भाग ले रहे।
    बिट्रेन के लोग इस कुश्ती में मजे के लिए भाग ले रहे वहीं सामाजिक कार्य कर रहे हैं। इस कुश्ती चैंपियनशिप प्रोग्राम में उस वक्त लोग और ज्यादा रोमांचित हो उठे जब अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने शिरकत की। हालांकि वह आर्टिस्ट था जिसने राष्ट्रपति के जैसा रूप धारण किया था।
    आपको बता दें कि यह कुश्ती चैंपियनशिप इंग्लैंड के स्टैकस्टेड शहर में ‘रोज एंड बाउल’ रेस्टोरेंट में चला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • यहां पर पति पत्नी का रिश्ता होता है सिर्फ एक रात का, जानें क्या है वजह !!

    [object Promise]

    नई दिल्ली । धर्म-सांप्रदाय चाहे जो भी हो लेकिन शादी-विवाह के मामले में एक बात कॉमन है कि वे इसमें पति-पत्नी का जन्म-जमान्तर का रिश्ता होता है। लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां विवाह सिर्फ एक रात के लिए होता है। इस विवाह में दुल्हन खुद अपनी पसंद का दूल्हा चुनती है और इसे चुनने का तरीका अभी अपने आप में अनौखा है। संसार में पति-पत्नी के रिश्ते को सात जन्म वाला रिश्ता कहा जाता है।

    [object Promise]
    यहां लोग शादी के बंधन में बंधे बिना ही अपने पार्टनर के साथ रहते हैं।

    लेकिन चीन में एक ऐसी जगह है जहां पर शादी नाम की चीज का अस्तित्व ही नहीं है। यहां लोग शादी के बंधन में बंधे बिना ही अपने पार्टनर के साथ रहते हैं। जी हां, दरअसल दक्षिण-पश्चिमी चीन की मूसो जनजाति में एक ऐसी ही परंपरा है। यहां लड़कियों को 13 वर्ष की उम्र में ही अपनी मर्जी से अपने समुदाय के किसी भी पुरुष से प्रेम करने का अधिकार मिल जाता है।इस जनजाति में महिलाएं ही ‘बॉस’ होती हैं और यहां बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी पिता की नहीं बल्कि मां और उसके घर वालों की होती है।

    [object Promise]
    यहां लोग शादी के बंधन में बंधे बिना ही अपने पार्टनर के साथ रहते हैं।

    एक बात चौंकाने वाली ये भी है कि बच्चों के पिता उनके साथ नहीं बल्कि अलग रहते हैं यहां पुरुष दिन भर फिशिंग और शिकार जैसे काम करते हैं और रात में लड़की के घर जाते हैं। यहां लड़की के वयस्क होते ही उसे एक अलग बेडरूम दे दिया जाता है और उन्हें एक से ज्यादा पार्टनर चुनने के लिए भी स्वतंत्र होती हैं।यहां लड़कियों को अपने पार्टनर के साथ रात बिताने की स्वतंत्रता भी होती है। अगर संबंध बनाने से उनके बच्चे होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी मां की होती है बच्चे के भरण-पोषण के लिए पिता से किसी भी तरह की आर्थिक सहायता नहीं मिलती है।

     

     

  • नशे में धुत हुई लड़की के साथ उसके बॉयफ्रेंड ने ऐसा कुछ किया उसे देखकर आपके होश उड़ जायेंगे, देखिये विडियो में !

    नशा करना एक बुरी लत है । जिसके दुष्परिणाम कभी कभी दिखने को मिलते भी है । अक्सर Wine drink के बाद बेहोशी की हाल में आना एक आम बात है । लड़कियों के लिए यह स्थित बहुत ही विकट हो जाती है क्योंकि नशे की हालत में कोई भी उनका फायदा उठा सकता है । आज हम आपको ऐसी ही एक विडियो दिखने जा रहे है जिसमे एक लड़की अपने घर में शराब पी कर बेहोश पड़ी हुई है । अचानक उसके रूम में एक लड़का आता है और वो उस लड़की के साथ जो करता है उसे आप इस विडियो के माध्यम से देख सकते है ।

    लैटिन अमेरिका के लोकप्रिय ब्लॉगर ने यूट्यूब पर विडियो जरी कर पुरुषो को ये बताने की कोशिश की है शराब के नशे में धुत लड़कियों के साथ वैसा ही बर्ताव करना चाहिए जिसके वे हकदार होती है । यूट्यूब पर इस विडियो के अपलोड होते ही ये विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । इस विडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके है ।

    इस विडियो में एक लड़की शराब के नशे में धुत होकर बिस्तर पर बेशुद्ध हुई लेटी है । लड़की के आस पास कई सारी शराब की बोतलें बिखरी हुई है । तभी कमरे में एक लड़का प्रवेश करता है लड़की को इस हालत में देख कर लड़का सबसे पहले उसके हाथ से शराब की बोतल हटता है फिर वो लड़की के जूतों को निकलता है । इसके बाद लड़के ने लड़की की पेंट को भी उतार दिया । लड़की की पेंट उतरने के बाद लड़के ने कुछ ऐसा किया की विडियो देखने वाले दर्शक सोचने पर मजबूर हो गये ।

  • Hot भोजपुरी बाला अक्षरा ‘चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी’ पर मस्त अंदाज में बिखेर रही हैं. जलवे

    [object Promise]

    भोजपुरी फिल्मों के गानों को यूट्यूब पर आजकल काफी तेजी से पसंद किया जा रहा है. इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का भी एक गाना बार-बार देखा जा रहा है. अक्षरा सिंह का एक गाना उनके फैन्स को काफी रास रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

    भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग और डांस से लाखों दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह दर्शकों के बीच अपनी बात को रखने के लिए अक्सर सोशल मीडिया अकाउंट का सहारा लेती हैं तो कभी वे यूट्यूब पर फैन्स से बातें करती है।

    अपने डांस वीडियो से अकसर धमाल मचाने का काम करती हैं. ऐसा ही भोजपुरी की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने अपने नए वीडियो के साथ किया है।

    भोजपुरी बाला अक्षरा अपने डांस वीडियो से अकसर धमाल मचाने का काम करती हैं. ऐसा ही भोजपुरी की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने अपने नए वीडियो के साथ किया है. इस वीडियो में अक्षरा सिंह जमकर अपनी अदाएं दिखा रही हैं, और उनके डांस जितने ही प्यारे उनके एक्सप्रेशंस भी हैं जो उनकी भोजपुरी फिल्मों के फैन्स को खूब रास आ रहे हैं.।

    अक्षरा सिंह इस वीडियो में ‘चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी’ पर मस्त अंदाज में जलवे बिखेर रही हैं. अक्षरा के एक्सप्रेशंस और डांस को देखकर उनके फैन्स भी क्रेजी हुए जा रहे हैं. अक्षरा के इस वीडियो की फैन्स ने दिल खोलकर तारीफ भी की है. इसी तरह उनके इस वीडियो की जमक तारीफ की गई है.।

    बता दें कि अंजना सिंह को इस तरह की तारीफ लूटना बखूबीआता है. इससे पहले अक्षरा का सावन पर गाया गाना भाग जाईब ससुरा से. काफी वायरल हुआ था।

  • पत्नी ने पति के पांव दबाते-दबाते कर डाला वो काम, जिसे वीडियो में देखकर आप भी शर्मा जायेंगे !!

    [object Promise]

    इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पत्नी बड़ी लगन से पति की सेवा करती नजर आ रही है।

    पतिदेव अर्द्धनिंद्रा में चारपाई पर लेटे हुए हैं और पत्नी झुककर उनके पांव दबाती दिख रही हैं। हालांकि, घूंघट की वजह से महिला का चेहरा दिख नहीं रहा।
    पत्नी पांव दबाते-दबाते वह चुपके से पति के पिछले पॉकेट में हाथ डालती है और नोट निकालने की कोशिश करती है।

    जैसे ही पति को शक होता है वह मुड़कर देखता है। मगर चालाक पत्नी हाव-भाव बदल लेती है और पांव दबाना जारी रखती है।

    जैसे ही पति दोबारा आंखें बंद कर लेता है, महिला झट से पॉकेट से नोट निकालकर अपने कपड़े में छुपा लेती है।

    जिस तरह पांव दबाने के बहाने पत्नी ने पति को चूना लगाया, उसे देख लोग खूब मजे ले रहे हैं। देखिए वीडियो-