Category: viral-news

  • इस वीडियो को देखकर आपकी कांप जाएगी रूह, ये है दुनिया के खतरनाक स्टंटबाज, देखें वीडियो !

    [object Promise]

    यूं तो आप जब किसी फिल्म में हीरो को स्टंट करते हुए देखते है तो आप हैरान नहीं हैं क्योंकि ये बात हर व्यक्ति जानता है कि फिल्मों में किए जाने वाले स्टंट असली नहीं होते।

     

    उन स्टंट को फिल्माने के लिए डारेक्टर मशीन और कम्प्यूटर का इस्तेमाल करते है, लेकिन अगर फिल्मों से हट कर बात की जाएं तो आज हम आपको कुछ ऐसे स्टंट के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि बिना किसी कम्प्यूटर तकनीक और मशीन के किए गए है।

    आप इस वीडियो में इन लोगों को देख सकते है कि ऐसे ये लोग गगनचुंबी इमारत के ऊपर, इमारतों के किनारे पर अद्भुत स्टंट कर रहे है। इन लोगों को देखकर आपका दिल भी सहम जाएंगा।

    लेकिन इन लोगों के चेहरे पर इतने डरावने स्टंट करते हुए भी आपको एक शिकन देखने को नहीं मिलेगी। इन गगनचुंबी इमारत पर जाकर यह लोग एक इमारत से दूसरी इ्मारत पर जाते है।

    वीडियो में देख सकते है कुछ लोग इमारत के ऊपर सिर्फ चढ़कर स्टंट ही नहीं बल्कि अपने शरीर को उल्टा करके नीचे की तरफ भी देख रहे है। सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यही है कि इन लोगों को ऊपर से गिरने का बिलकुल भी डर नहीं लगता है।

  • घर में पैसों की बरकत नहीं होती, तो घर में रखें ये 6 चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

    [object Promise]

    पारिवारिक सदस्यों की कमाई के बाद भी घर में धन का अभाव होता है. घर में पैसों की बरकत नहीं होती. अधिक मेहनत करने पर भी आर्थिक तंगी रहती है. ऐसी चिंताएं घर के वास्तुदोष के कारण हो सकती हैं. वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से पैसों से संबंधित चिंताअों से छुटकारा पाया जा सकता है अौर धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है. घर में धन सुख बना रहता है.

    [object Promise]
    money-

    आप भी इन उपायों को अपनाकर धन से संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाएं-

    * मिट्टी का छोटा घड़ा या सुराही को पानी से भर कर घर की उत्तर दिशा में रखने से पैसों की तंगी नहीं होती. इन्हें खाली न रहने दें, जल के समाप्त होने पर दोबारा भर दें.

    * घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर लगाकर नित्य पूजा करने से बरकत होती है.

    * घर में वास्तुदोष होने के कारण भी धन की तंगी रहती है. इसलिए वास्तुदोष को दूर करने के लिए घर में वास्तु भगवान की प्रतिमा या तस्वीर रखने से लाभ होता है, साथ ही धन की तंगी से भी छुटकारा मिलता है.

    * घर के मुख्य द्वार में लक्ष्मी माता अौर भगवान कुबेर या स्वास्तिक के चिन्ह की तस्वीर लगाने से धन का अभाव नहीं होता.

    * घर के उस स्थान में जहां पारिवारिक सदस्य अधिक समय व्यतीत करते हों वहां चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखने से आय के साधनों में बढ़ौतरी होती है अौर पैसों की कमी नहीं होती.

    * घर से संबंधित कठिनाईयों से छुटकारा पाने के लिए धातु से निर्मित कछुआ अौर मछली रखना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है अौर बरकत बनी रहती है.

  • इस देश में 80 लाख रुपये कमाने वाला भी ‘गरीब’ माना जाता है

    [object Promise]
    भारत में किसे गरीब माना जाए, यह हमेशा विवादों का विषय रहा है. 2011 में योजना आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया था कि शहरों में जो व्यक्ति हर महीने 965 रुपये और गांवों में 781 रुपये खर्च करता है वो गरीब नहीं माना जाएगा. यानी रोजाना 32 रुपये कमाने वाला व्यक्त‍ि गरीब नहीं माना जाएगा. वहीं दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां आप 80 लाख रुपये भी कमाते हैं तो आप गरीब की श्रेणी में आ जाएंगे.

    [object Promise]

    ये जगह है अमेरिका का सैन फ्रांसिस्को. जी हां अमेरिका का आवासीय और शहरी विकास विभाग तो यही मानता है.

    ये जगह है अमेरिका का सैन फ्रांसिस्को. जी हां अमेरिका का आवासीय और शहरी विकास विभाग तो यही मानता है.
    [object Promise]

    ब्रूकिंग इंस्टि‍ट्यूट की वेबसाइट द हैमिल्टन प्रोजेक्ट के अनुसार अगर 4 लोगों के पर‍िवार की आमदनी $117,400 (£87,970) यानी लगभग 80 लाख से कम है तो वह गरीब की श्रेणी में आएगा ।

    ब्रूकिंग इंस्टि‍ट्यूट की वेबसाइट द हैमिल्टन प्रोजेक्ट के अनुसार अगर 4 लोगों के पर‍िवार की आमदनी $117,400 (£87,970) यानी लगभग 80 लाख से कम है तो वह गरीब की श्रेणी में आएगा ।

    वहीं आवासीय और शहरी विकास विभाग की रिपोर्ट के अनुसार $73,300 (£54,900) यान‍ी लगभग 50 लाख से कम वेतन पाने वाले परिवारों को काफी गरीब की श्रेणी में रखा जा सकता है.

    [object Promise]

    इस रिपोर्ट के अनुसार सैन फ्रांसिस्को, सैन माटियो और उसके आस-पास रहने वाला चार सदस्यों का परिवार अगर 80 लाख रुपए कमाता है तो वो ‘कम वेतन’ पाने वाला परिवार यानी गरीब माना जाएगा.
    [object Promise]

    सबसे चौंकाने वाली बात है कि अगर सैन फ्रांसिस्को की तुलना अमेरिका के बाकी शहरों से करें तो उन शहरों के लगभग दो-तिहाई परिवारों की कमाई सैन फ्रांसिस्को के 80 लाख रुपए कमाने वाले ‘ग़रीब परिवार’ से कम है. अमेरि‍का में चार सदस्यों के परिवार की औसत कमाई करीब 62 लाख रुपए है. वहीं, इससे ज्यादा सदस्यों वाले परिवारों की औसत कमाई करीब 41 लाख रुपये है.

    सबसे चौंकाने वाली बात है कि अगर सैन फ्रांसिस्को की तुलना अमेरिका के बाकी शहरों से करें तो उन शहरों के लगभग दो-तिहाई परिवारों की कमाई सैन फ्रांसिस्को के 80 लाख रुपए कमाने वाले ‘ग़रीब परिवार’ से कम है. अमेरि‍का में चार सदस्यों के परिवार की औसत कमाई करीब 62 लाख रुपए है. वहीं, इससे ज्यादा सदस्यों वाले परिवारों की औसत कमाई करीब 41 लाख रुपये है.

    [object Promise]

    अमेरिका में गरीबी रेखा कि बात करें तो 4 लोगों के पर‍िवार के लिए वह $25,100 (£18,800) यानी करीब 17 लाख रुपए है. 32.6 करोड़ की आबादी वाले अमरीका में चार करोड़ से ज्यादा लोग ग़रीबी रेखा से नीचे हैं.

    अमेरिका में गरीबी रेखा कि बात करें तो 4 लोगों के पर‍िवार के लिए वह $25,100 (£18,800) यानी करीब 17 लाख रुपए है. 32.6 करोड़ की आबादी वाले अमरीका में चार करोड़ से ज्यादा लोग ग़रीबी रेखा से नीचे हैं.
    [object Promise]

    सैन फ्रांसिस्को में गरीबी रेखा के ऊपर होने की वजह ये है कि यह अमेरिका का सबसे विकसित और महंगे शहरों में शामिल है. कई बड़ी इंडस्ट्री होने और सालभर मौसम सुहाना होने की वजह से यहां रिएल एस्टेट काफी महंगा है. यही वजह है कि यह अमेरिका में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले लोगों का ठिकाना बन चुका है.

    बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार सैन फ्रांसिस्को में सबसे कम कमाई करने वाला किसान और चाइल्ड केयर वर्कर्स शामिल हैं. यहां किसान औसतन करीब 13 लाख रुपए कमाता है, वहीं बच्चों की देख-रेख करने वालों की औसतन कमाई करीब 15 लाख रुपए होती है.

    बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार सैन फ्रांसिस्को में सबसे कम कमाई करने वाला किसान और चाइल्ड केयर वर्कर्स शामिल हैं. यहां किसान औसतन करीब 13 लाख रुपए कमाता है, वहीं बच्चों की देख-रेख करने वालों की औसतन कमाई करीब 15 लाख रुपए होती है.

    [object Promise]
    वहीं सैन फ्रांसिस्को में रहने के लिए देश के औसत खर्च के मुक़ाबले 25 प्रतिशत अधिक खर्च करना पड़ता है. बाकी राज्यों के मुकाबले यह घर का किराया 4 गुणा तक ज्यादा होता है. ओहियो में जहां 2 बीएचके का हर महीने का किराया $845 (£632) यानी 58 हजार के करीब होता है तो यहां $3,121 (£2,340) यानी 2 लाख रुपये से शुरू होता है. ऐसे में यहां रहने के लिए लोगों का ज्यादा खर्च करना पड़ता है. यही वजह है कि सैलरी ज्यादा होने के बावजूद लोग गरीब की श्रेणी में आ जाते हैं.

    वहीं सैन फ्रांसिस्को में रहने के लिए देश के औसत खर्च के मुक़ाबले 25 प्रतिशत अधिक खर्च करना पड़ता है. बाकी राज्यों के मुकाबले यह घर का किराया 4 गुणा तक ज्यादा होता है. ओहियो में जहां 2 बीएचके का हर महीने का किराया $845 (£632) यानी 58 हजार के करीब होता है तो यहां $3,121 (£2,340) यानी 2 लाख रुपये से शुरू होता है. ऐसे में यहां रहने के लिए लोगों का ज्यादा खर्च करना पड़ता है. यही वजह है कि सैलरी ज्यादा होने के बावजूद लोग गरीब की श्रेणी में आ जाते हैं.

  • सनी लियोनी की ‘करनजीत कौर-द अनटोल्ड स्टोरी आफ सनी लियोन’ 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुकी है , देखें टेलर

    [object Promise]

    बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के जीवन पर आधारित वेब सीरिज ‘करनजीत कौर-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ आज रिलीज होने जा रही है. इसका प्रीमियर 16 जुलाई को रखा गया है. इस फिल्म में सनी लियोनी अपना किरदार खुद निभा रही हैं. सनी की बॉयोपिक में उनके अमेरिकी पोर्न स्टार से लेकर बॉलीवुड तक के सफर को दिखाया जाएगा. इस वेब सीरीज शो में सनी के बचपन का किरदार लंदन बेस्ड एक्ट्रेस रयसा सौजानी निभाएंगी. ऐसा पहली बार है जब कोई एक्ट्रेस खुद के जीवन पर बनी बायोपिक में अपना किरदार खुद अदा कर रही हैं.।

    रिलीज से पहले ही इस वेब सीरीज पर विवाद हो चुका है. फिल्म का नाम करनजीत कौर रखने पर सिखों द्वारा आपत्ति जताई गई है. उनका कहना है कि ऐसा करना सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ है. ऐसा पहला मौका नहीं है जब सनी लियोन विवादों में घिरी हों इससे पहले भी उनका नाम विवादों से जुड़ चुका है. बहरहाल ये फिल्म तमाम विवादों के बाद आज रिलीज हो रही है.।

    [object Promise]
    Bollywood-SGPC-protest-against-Sunny-Leoni-biopic-release-controversy-

    बता दें कि सनी लियोन पर बनी इस वेब सीरीज को 16 जुलाई र्से म्म् 5 एप पर शुरू किया जाएगा. सनी लियोनी को अपने काम की वजह से आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा. उनके बारे में कहा जाता है कि सनी,वो हैं जो एक भारतीय नारी को नहीं होना चाहिए. हिंदुस्तान में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो ये मानते हैं कि सड़क पर खड़ी हुई वेश्या और पोर्न स्टार में कोई फर्क ही नहीं होता है. ।

    ऐसे कई चुभो देने वाले सवाल हैं जो सनी लियोनी से किए गए. लेकिन इस एक्टर ने भी सभी सवालों का बड़ी हिम्मत से सामना किया और बेबाकी से जवाब दिया..इस फिल्म में सनी से जुड़ी और भी कई बातें हैं जो देखने को मिलेंगी. कई सवाल.. जैसे क्या किया३.क्यों किया३.परिणाम क्या था सबका जवाब जी5 ऐप पर सनी लियोनी ओरिजनल्स में मिलेंगे. फिल्म में बोल्ड दृश्य भी हैं. सनी की बायोपिक का ट्रेलर दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. लगभग 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसे देखा था.।

    [object Promise]
    Bollywood-SGPC-protest-against-Sunny-Leoni-biopic-release-controversy-

    सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू में करियर के शुरुआती दिनों के एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा था, ये गलत है जब मैंने भारत आने का फैसला किया तब मेरी आलोचना हुई. सनी के मुताबिक हेट मेल्स और सोशल मीडिया पर बुरे मैसेजेस उन्हें 21 साल की उम्र से ही आने शुरू हो गए थे. दुनियाभर के लोग आलोचनात्मक मेल भेजकर मुझे परेशान कर रहे थे.।

     

  • क्या RBI के नये 100 रुपये के नोट और गुजरात की रहस्यमय बावड़ी से कोई ताल्लुक है ?

    [object Promise]

    रिजर्व बैंक अगस्त-सितंबर में 100 रुपये का नया नोट जारी करने वाला है. नए नोट का रंग बैंगनी होगा और इस पर गुजरात की ऐतिहासिक रानी की वाव (बावड़ी) की फोटो होगी. बता दें कि रानी की वाव वास्तुकला का बेजोड़ नमूना माना जाता है. यही वजह है कि आज भी दुनिया भर से आए लोग इसे देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं.

    वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल रानी की वाव की ख़ास बात यह है कि इसका आकार मंदिर से ठीक उल्टा है. इसका निर्माण 11वीं सदी में सोलंकी शासक राजा भीमदेव की याद में उनकी पत्नी रानी उदयमती ने करवाया था.

    आपको यह जानकार हैरानी होगी कि रानी की वाव से 30 किमी लंबी रहस्यमयी सुरंग निकलती है, जो पाटण के सिद्धपुर में खुलती है. माना जाता है कि युद्ध के वक्त राजा और परिवार को खुफिया रास्तों से निकालने के लिए इसका इस्तेमाल होता था.

    वाव में हजार से भी ज्यादा छोटे बड़े स्कल्पचर हैं. यहां की दीवारों और खंभों पर ज्यादातर नक्काशियां विष्णु और उनके अवतार राम, वामन, महिषासुरमर्दिनी, कल्कि की हैं.

    64 मीटर लंबी, 20 मीटर चौड़ी और 27 मीटर गहरी रानी की वाव के तलहट में पानी का टैंक है.

    इतिहासकारों की मानें तो रानी की वाव कभी सात मंजिला हुआ करती थी, जो अब केवल 5 मंजिला ही बची है.

  • ‘मोदी पावर’ देगा छेड़खानी करने वालों को 440 वोल्ट का झटका, इस ‘वीमन सेफ्टी डिवाइस’ को रखना होगा रिंग या पर्स में

    [object Promise]

    जौनपुर । जौनपुर, केराकत निवासी संजय आर्या की बेटी तथा वाराणसी के निजी इंजीनियरिंग कालेज की छात्रा सुरभि आर्या ने दो डिवाइस तैयार किया है।  सुरभि आर्य ने बताया कि मैंने Women Safety Device बनाया है जो महिलाओं को छेडखानी से बचाएगा। इसमें एक स्विच दिया गया है, जिससे हम अपने बैग में लगे मैटेल को चार्ज कर सकते हैं। यह चार्ज होने के बाद करंट पैदा करता है। इस रिंग का नाम छात्रा ने Modi Power ring  रखा है। कुछ दिन पहले सुरभि अपनी दोस्त के साथ बाजार गई थी, वहां कुछ मनचलों ने उनके साथ छेडखानी की, जिसका उन्होंने विरोध किया, लेकिन किसी ने उनका साथ नहीं दिया। लोग बस उन्हें पुलिस को बुलाने के लिए कहते रहे। उस समय जो असुरक्षा का भाव उसके मन में आया, उसी को प्रेरणा बनाकर उसने इस Modi Power ring को बनाया। देश तथा प्रदेश में मनचलों तथा राह चलती महिला व बेटियों से छेडखानी करने वालों की अब खैर नहीं। इनकी हरकतों पर अब उनको 440 वोल्ट का झटका लगेगा। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक छात्रा ने Women Safety Device तैयार किया है। इसमें अंगूठी तथा पर्स है। अगूंठी को मोदी पावर रिंग तथा पर्स को मोदी पर्स नाम दिया है।

    राह चलते छेडखानी करने वाले मनचलों एवं चैन स्नेचिंग, पर्स छिनैती करने वालों की अब शामत आने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ अभियान से प्रेरित होकर उनके ही संसदीय क्षेत्र में नई डिवाइस तैयार की गई है। ‘मोदी पावर’ इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों को सबक सिखाएगा।

    पर्स व अंगूठी में Women Safety Device बनाया है। छेडखानी के दौरान इसके संपर्क में आने वालों को करेंट का जोरदार झटका लगेगा। सुरभि आर्य मोदी पर्स और रिंग को बनाने पर कहा कि हमारा मकसद था कि समाज में लड़कियों के साथ होने वाली छेडखानी की घटनाओं को रोकना। Women Safety Device पर्स के आगे दो मेटल प्लेट लगी है, इसके संपर्क में आते ही संबंधित को जोरदार करंट का झटका लगेगा हालांकि इससे सामने वालों को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

    यह डिवाइस डराने व झटके देने के लिए काफी है, इसका कंट्रोल हाथ ही होगा। पर्स लिए महिला स्वीच को दबाएगी तो पर्स से करंट प्रवाहित होने लगेगा। इसमें चार्जिंग की भी सुविधा है। सुरभि ने बताया कि इस पर्स की कीमत मात्र दो सौ रुपये है। कंप्यूटर साइंस के तृतीय वर्ष की छात्रा सुरभि ने बताया कि डिवाइस युक्त रिंग में कैपेसेटर लगा है।

    इसमें चार्जिंग स्टोर करने की भी क्षमता होगी। एक बटन भी होगा और किसी हादसे के दौरान बटन दबाने से इसमें से करेंट प्रवाहित होगा। इन डिवाइस को बनाने में मात्र 10 दिन लगा है। इसको संस्थान के अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। पुलिस की ओर से इसके लिए फोन आया है।जल्द ही मीटिंग होने वाली है, उम्मीद है कि लड़कियों की सुरक्षा के लिए काफी फायदेमंद होगा।

    इस पावर रिंग को बैग की स्टील प्लेट से चार्ज करके हम कई दिनों तक रह सकते हैं और इसे हम अपने हाथ में आसानी से पहन सकते हैं। जैसे ही कोई लड़कियों से छेडखानी करने की कोशिश करेगा, मोदी पावर रिंग उसे पलक झपकते बेसुध कर सकता है। इससे शोहदों को 440 वोल्ट के करंट का झटका लगेगा।

    दो मेटल प्लेट,कैपेसिटर और एक ट्रांसफॉर्मर की मदद से सुरभि ने इस अनोखी डिवाइस को तैयार किया है। यदि किसी लड़की को कोई मनचला छेड़ता है तो उसे बस अपने बैग के हैंडिल में लगे स्विच दबाना है और ये चार्ज हो जायेगा। इसको छूने से छेडखानी करने वाले को 440- 1000 वोल्ट तक का जोरदार झटका लगेगा।

    कम्प्यूटर साइंस सेकंड ईयर की छात्रा सुरभि का दावा है कि अगर मुझे पीएम नरेंद्र मोदी के सामने इस डिवाइस का प्रर्दशन करने का मौका मिलेगा, तो मैं जरुर करुंगी। सुरभि ने कहा कि आज हमारा देश दूसरे देशों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए नए उपकरण खरीदता है। उनका कहना है कि हमारे देश में ऐसी प्रतिभाओं की कमी नहीं है जो नए-नए उपकरण बना सकें। उसने मोदी पावर रिंग बनाने के बारे में कहा है कि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपनों को पूरा करने का यह एक छोटा सा प्रयास है।

  • Scoial media पर वायरल Kiki challenge से है जान का खतरा, पुलिस का अलर्ट जारी……….

    [object Promise]

    नई दिल्ली । आपने ‘ब्लू व्हेल’ चैलेंज का नाम तो सुना ही होगा। जी हां वही चैलेंज जिसने कई बच्चों की जान ले ली थी। अब ब्लू व्हेल चैलेंज के बाद ‘किकी चैलेंज’ (KiKiChallenge) आ गया है। सोशल मीडिया पर तो आज कल किकी चैलेंज का जादू सा चल गया है। हर कोई अपनी जान पर खेल कर इस चैलेंज को पूरा करने में लग गया है। यहां तक की बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं रहा। कई सितारों ने किकी चैलेंज के अपने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं।

    सितारों को देख कर आम लोगों में भी इसका क्रेज बढ़ता जा रहा है। लेकिन हम आपसे गुजारिश करते हैं कि इस तरह के चैलेंज से दूर रहें क्योंकि इससे आपकी जान को जोखिम भी हो सकता है। इसे किकी चैलेंज ना कह कर अगर ‘Life Challenge’ कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। लोगों के लिए फन बना किकी चैलेंज पुलिसवालों के लिए सिरदर्द बन गया है। इस चैलेंज की वजह से कई हादसे सामने आ रहे हैं। भले ही ये चैलेंज आपको मनोरंजन का हिस्सा लगता हो, लेकिन इसके खतरनाक पहलुओं के बारे में भी सोचना बेहद जरूरी है। ये डांसिंग मूव्स बड़ी दर्घटना को न्योता देने जैसा है।

    क्या है ‘KiKi challenge’

    सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर किकी चैलेंज क्या है, जिसके पीछे दुनिया पागल हो गई है। दरअसल ‘किकी चैलेंज’ एक कैनेडियन रैप सिंगर का गाना है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 8.2 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। शिगी नामक एक कॉमेडियन ने इस चैलेंज की शुरूआत की थी। चैलेंज को पूरा करने के लिए गाड़ी में एक आदमी बैठा होता है जो कि गाड़ी चलाने के साथ ही वीडियो भी बनाता है।

    वहीं गाड़ी का आगे का एक दरवाजा खुला होता है जिसके बाहर एक अन्य व्यक्ति चलती हुई गाड़ी की ओर देखकर सड़क पर डांस करता है। साथ में यह गाना भी बज रहा होता है। किकी.. डू यू लव मी। उसकी वीडियो गाड़ी चलाने वाला ही बनाता है। चैलेंज पूरा करने के बाद बाहर नाचने वाले व्यक्ति को कूदकर चलती गाड़ी में अंदर बैठना होता है। तभी इस चैलेंज को पूरा माना जाता है।

    बॉलीवुड पर छाया किकी चैलेंज का खुमार

    बॉलीवुड सितारों पर भी इन दिनों KiKi challenge का जैसे जादू सा चल गया है। एक्ट्रेस अब अपने नए वीडियो में अलग-अलग तरह की अतरंगी वीडियो करते हुए दिखाई दे रही हैं। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने किकी चैलेंज लेते हुए इस गाने पर चलती गाड़ी के साथ डांस स्पेट किए। नोरा फतेही ने लाल साड़ी में इस चैलेंज को लिया था। अभिनेत्री अदा शर्मा ने नागिन अवतार में इस चैलेंज को पूरा किया है। हालांकि अदा गाड़ी के साथ डांस तो कर रही थीं, लेकिन गाड़ी चल नहीं रही थी। रागिनी एमएमएस रिटर्न्स से बॉलीवुड में अपने कदम जमाने वाली करिश्मा शर्मा ने भी अपना डांस वीडियो शेयर किया है।

    पुलिस के लिए सिरदर्द बना KiKi challenge

    किकी चैलेंज से भारतीय पुलिस परेशान हो गई है। पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया पर अभियान चलाए जा रहे हैं जहां पर लोगों को खतरनाक डांस स्टेप न करने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वह लोगों को सोशल मीडिया के जरिए चेतावनी दे रही है। इसे केवल युवा ही नहीं बल्कि छोटे बच्चे भी करने में लगे हैं।

    हाल ही में मुंबई, उत्तर प्रदेश पुलिस, दिल्ली और पंजाब पुलिस ने भी ट्वीट कर परामर्श दिए हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने लोगों से इस चैलेंज को ना करने की अपील की थी और अब दिल्ली और यूपी पुलिस ने ट्वीट के जरिए लोगों से अपील की है कि वो ऐसे खतरनाक चैलेंज को ना अपनाएं।

    यूपी पुलिस ने ट्वीट में लिखा, डियर पेरेंट्स kiki आपके बच्चों से प्यार करते है या नहीं ये तो नहीं पता लेकिन आप जरूर अपने बच्चों से प्यार करते हैं। इसलिए अपने बच्चों को जिंदगी में इस तरह के चैलेंज करने से बचाएं। पुलिस की ओर से ट्वीट में टेक्स्ट एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है। जिसमें चलती गाड़ी से उतरते हुए लोगों को गिरते हुए दिखा कर इस चैलेंज को खतरनाक बताने की कोशिश की गई है।

     

    कई देशों में लगा प्रतिबंध

    किकी चैलेंज कितना खतरनाक है इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि कई देशों में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्पेन, इजिप्ट और यूएई इस डांस चैलेंज पर प्रतिबंध लगा चुका है।

    अमेरिकी के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने ट्विटर पर लिखा, ‘ #InMyFeelings चैलेंज को लेकर हम भी आपसे कुछ कहना चाहते है। किसी तरह का भटकाव खतरनाक और जानलेवा हो सकता है, भले ही आप ड्राइवर, पायलेट, या ऑपरेटर हों। अपने वाहन को सुरक्षित ढंग से चलाने पर ध्यान दें।’

    बता दें कि यह इस तरह का पहला चैलेंज नहीं है, जो लोगों की जान के लिए खतरा बना हो। इससे पहले भी इसी तरह के कई चैलेंज का लोगों के बीच क्रेज रह चुका है। हम आपको कुछ ऐसे ही चैलेंज के बारे में बताने जा रहे हैं।

    कई मौतों की वजह बना ब्लू व्हेल चैलेंज
    किकी चैलेंज से पहले ब्लू व्हेल चैलेंज बच्चों के बीच तेजी से फैल रहा था। इस चैलेंज के चलते कई बच्चों को अपनी जान से हाथ तक धोना पड़ा था। इस खेल के जरिए बच्चों को खुदकुशी के लिए उकसाया जाता था। एक ऑनलाइन ऐडमिनिस्ट्रेटर खेलने वालों को 50 दिनों का चैलेंज देता है। हर टास्क पूरा होने के बाद प्लेयर को साबित करने के लिए एक तस्वीर भेजनी होती है। शुरुआत के चैलेंज खास मुश्किल नहीं होते, लेकिन बढ़ते-बढ़ते वे खतरनाक होते जाते हैं, जिनमें आपको खुद को नुकसान पहुंचाने का चैलेंज मिलता है। ये आपको धीरे-धीरे सूइसाइड की ओर मोड़ने लगते हैं। इन टास्क्स को कैसे पेश करना है, यह क्यूरेटर के हाथ में होता है।

    आइस बकेट चैलेंज
    ऐसे ही पहले आइस बकेट चैलेंज चला था। इसमें बाल्टी में भर कर आइस किसी पर डालने होते थे और लोग ऐसा कर के ये चैलेंज पूरा कर रहे थे। हर शख्स के पास यह चैलेंज पूरा करने के लिए 24 घंटे का वक्त होता है। इस चैलेंज की वजह से व्यक्ति के हाथ-पैर सुन्न हो जाते थे और रक्त का संचार रूक जाता था। इससे व्यक्ति को जान का भी खतरा रहता था।

    नमक और बर्फ चैलेंज
    नमक और बर्फ चैलेंज चैलेंज अमेरिका और ब्रिटेन से शुरू हुआ था। इसमें चैलेंज करने वाले को अपने हाथ पर नमक लगाना होता है और फिर उस पर बर्फ रखनी होती है। इसके बाद देखा जाता है कि वह कितनी देर तक दर्द सह सकता है। इससे कई बार शरीर का तापमान -20 डिग्री तक पहुंच जाता है और चोट और जलन जैसी घटनाएं भी हुई हैं।

    इरेजर चैलेंज
    इसी तरह का एक खतरनाक चैलेंज था इरेजर चैलेंज। इसमें व्यक्ति को अपने शरीर के एक हिस्से पर ए से लेकर जेड तक के एल्फाबेट रगड़कर लिखने होते हैं। आखिर में जब उनके उस अंग पर जेड लिखा आ जाता है तो उसे अपने दोस्त से कंपेयर करना होता है। इससे बच्चे अपनी त्वचा को बहुत ज्यादा रगड़ लेते हैं जिससे उन्हें गंभीर चोट तक आ जाती है।

    वारहेड चैलेंज
    इस चैलेज में व्यक्ति को 10 मिनट के अंदर 150 खट्टी कैंडी खानी होती है। लेकिन ये चैलेंज भी खतरनाक साबित हुआ और इसे पूरा करने के बाद लोगों की जीभ लहू लुहान हो गई।

  • इन दिनों एक डांस वीडियो चैलेंज सोशल मीडिया पर छाया, लोग हो रहे हैं हादसे का शिकार

    नई दिल्ली.  दुनियाभर में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डांस वीडियो चैलेंज काफी छाया हुआ है। कई बड़े स्टार्स इस डांस को लेकर दूसरों के चैलेंज कर रहे है। जो कि हादसों को न्यौता दे रहा है, जिसकों लेकर मुंबई पुलिस ने चेतावनी जारी की है।

    इस डांस चैलेंज को In My Feelings Challenge नाम दिया गया है। इसमें लोग चलती कार से उतरकर डांस करने लगते हैं। फिर सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर दूसरों को चैलेंज करते है। पॉपुलर सिंगर ड्रेक के गाने In My Feelings से शुरू हुआ यह चैलेंज सोशल मीडिया में काफी पॉपुलर हो गया है। ये चैलेंज देखने में जितना मजेदार है उतना ही करने में खतरनाक है।

    इसमें कार चला रहा व्यक्त‍ि ड्राइविंग से ध्यान हटाकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है और उसके साथ बैठा व्यक्त‍ि चलती कार से नीचे उतरकर इस गाने पर डांस करने लग जाता है। इस चैलेंज को करने के चक्कर में कई लोग हादसे का श‍िकार हो रहे हैं।

    इस चैलेंज के ख‍िलाफ दुनियाभर की पुलिस ने चेतावनी जारी की है। स्पेन के पुलिस ने  लोगों को ये चैलेंज न करने की अपील की है। तो वहीं मुंबई पुलिस ने भी इसे लेकर चेतावनी जारी की है और लोगों से अपने साथ दूसरों की भी जान की परवाह करने को कहा है।

  • जानिए क्यों , गुजरात के वडोदरा में गोलगप्पों पर पाबंदी….

    [object Promise]

    ऐसा कौन होगा जिसने गोलगप्पे के चटखारे नहीं लिए होंगे? मसालेदार पानी के साथ खाए जाने वाले गोलगप्पों को देश में अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे कि पानी पूरी, बताशे, पुचका आदि. लेकिन गुजरात के वडोदरा शहर में इन दिनों लोगों को गोलगप्पों के नाम से ही डर लग रहा है.

    यहां वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गोलगप्पों के लिए इस्तेमाल हो रही सड़ी हुई खाद्य सामग्री को बड़े पैमाने पर जब्त किया है. वडोदरा शहर में गोलगप्पों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है जो मॉनसून खत्म होने तक जारी रहेगी.

    शहर में गोलगप्पे बनाने और बेचने वालों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई. वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के जरिए स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस छापेमारी में तेल, सड़ा हुआ आटा, सड़े हुए आलू-चना जब्त किए जिनका इस्तेमाल गोलगप्पे बनाने और बेचने में किया जा रहा था.

    वडोदरा के हुजरात पागा, हाथीखाना, तुलसीवाडी, समा, छाणीगाँव, खोडियारनगर, नवायार्ड, वारसीया नरसिंह टेकरी, सुदामा नगर जेसे इलाकों में गोलगप्पे बनाने वाले 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की गई. इस दौरान गोलगप्पे बनाने की 4000 किलो गोलगप्पे, 3500 किलो आलू-चना, 20 किलो तेल ओर 1200 लीटर एसिड वाला पानी जब्त किया गया.

    वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मॉनसून के चलते शहर में पानी से फैल रही बीमारियों को रोकने और स्वच्छता अभियान के तहत गोलगप्पों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई गई है. दूषित गोलगप्पों और उसके पानी से टाइफाइड, पीलिया, फूड पायजनिंग का खतरा रहता है.

    जब्त किए सारे सामान को नष्ट कर दिया गया. स्वास्थ्य की दृष्टि से शुरू किए गए इस अभियान को वडोदरा के लोगों से भी सराहना मिल रही है.

  • जानिये जिंदा समाधी लेने के लिए एक बुजुर्ग ने इसलिए खोद डाली अपनी कब्र!

    [object Promise]

    गुंटूर. एक 70 साल के बुजुर्ग ने अपनी ही कब्र खोद डाली . इसके बाद वह सुर्खियों में है. यह मामला आंध्र प्रदेश का है. 70 साल के बूढ़े शख्स द्वारा अपनी कब्र खोदने की खबर सुनकर यहां आसपास के लोग सकते में हैं. बुजुर्ग जिंदा समाधी लेने जा रहा था. हालांकि पुलिस ने इस बुजुर्ग शख्स को तो बचा लिया, लेकिन जो कहानी इस शख्स ने पुलिस को बता है उसे जानकर आप दंग है.

    पुलिस के मुताबिक 70 साल के वृद्ध लच्ची रेड्डी ने कब्र के भीतर जाने से पहले पुलिस को बताया कि भगवान उन्हें बुला रहे हैं, इसलिए उन्हें यह दुनिया छोड़कर जाना होगा.’ यह मैसेज मिलते ही पुलिस तत्परता दिखाते हुए सीधे उस जगह पर पहुंच गई जहां लच्ची रेड्डी खुद को दफ्न करने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने बतलाया कि लच्ची रेड्डी ने गुंटूर स्थित अपने ही खेत के एक किनारे पर अपनी कब्र खोद रखी थी.

    मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने लच्ची रेड्डी को कब्र से बाहर निकाला. पुलिस ने लच्ची रेड्डी के घर से उनकी बेटी को भी निकाला और काउंसलिंग के लिए भेजा. पुलिस के मुताबिक लच्ची रेड्डी पूजा-पाठ और जादू-टोने पर विश्वास करते थे. पिछले कई सालों से लच्ची अपने परिवार के साथ भी नहीं रहते थे. फिलहाल इस मामले में लच्ची रेड्डी की काउंसलिंग की जा रही हैं.