Category: viral-news

  • गुरुद्वारे में चमत्कार, बिना सिलेंडर जलता चूल्हा, उबलती दाल, , जानिये सच क्या है ?

    [object Promise]

    नई दिल्ली। रोजाना सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो सामने आते हैं तो अपने आप में किसी बड़े रहस्य से कम नहीं होते हैं। लेकिन इनके पीछे का सच कुछ और ही होता है। वहीं ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है जो इन वीडियो पर आंख बंद कर भरोसा करती है और इसको किसी चमत्कार से कम नहीं मानती है। ऐसा ही एक वीडियो पिछले दिनों चंडीगढ़ के सेक्टर 40 में स्थित गुरुद्वारे से वायरल हुआ था। इस वीडियो में दावा किया जा रहा था कि यहां पर बिना सिलेंडर के श्रद्धालुओं के लिए प्रसादा तैयार किया जा रहा है। वीडियो में एक शख्स जिसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है दावा करता है कि यह गुरू जी का ही चमत्कार है जो ऐसा हो रहा है।

    झूठ को सच बनाने की कोशिश
    वह बारी बारी से चूल्हे के पास कैमरा ले जाकर चूल्हे के आस-पास यह दिखाने और जताने की कोशिश भी कर रहा है कि इस जलते चूल्हे के आस-पास कोई ऐसी चीज नहीं है जिसकी वजह से इसमें आग निकल रही हो। यह शख्स चूल्हे पर रखे हुए एक बड़े से भगोने में बन रही दाल को भी दिखाता है और कहता है कि इसमें दाल खौल रही है। वह अपने कैमरे से वह पाइप भी दिखाता है जो जमीन पर गिरा हुआ है। यह पाइप चूल्हे में लगा है लेकिन यहां आसपास कोई भी सिलेंडर दिखाई नहीं देता है। वायरल वीडियो में बार-बार इस बात का दावा किया जाता है कि यह चमत्कार है।

    हजारों ने देखा और सैकड़ों ने शेयर किया
    इस वीडियो को हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पर देखा है। कुछ ने शेयर भी किया है। कुछ लोग इसमें कही जा रही बातों पर आंख बंद कर भरोसा भी कर रहे होंगे। लेकिन जब इस वायरल वीडियो का सच सामने आया तो इस वीडियो और चमत्कार की कलई खुलते भी देर नहीं लगी। दरअसल जिस सेक्टर 40 के गुरुद्वारे का जिक्र यहां पर किया गया है उसके ही प्रबंधक ने इस वीडियो को झूठा करार दे दिया है। गुरुद्वारे के प्रबंधक कृपाल सिंह का कहना है कि इस तरह का वीडियो बनाकर किसी ने शरारत करने की कोशिश की है।

    ये थी बिना सिलेंडर चूल्हे के जलने की वजह
    उनके मुताबिक गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसादा तैयार किया जा रहा था। इस बीच में सिलेंडर खत्म हो गया, जिसके बाद सिलेंडर को उसमें से अलग कर दिया गया। इसी दौरान यह वीडियो भी वहां पर मौजूद रहे किसी शख्स ने बना डाला। उनके मुताबिक सिलेंडर से अलग होने के बाद भी पाइप में कुछ गैस बची रह जाती है जो चूल्हे में जलती रहती है। उस दिन भी ऐसा ही कुछ हुआ था। जब पाइप की गैस खत्म हो गई तो चूल्हा भी बंद हो गया था। कृपाल सिंह ने खुद ही इस वायरल वीडियो के सच को उजागर कर इसके चमत्कार की हकीकत को सभी को बता दिया है। ऐसे में फैसला आपको करना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे फर्जी चमत्कारों को आप कितनी तवज्जो देते हैं और इन्हें किस तरह से लेते हैं।

  • आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि Google के ऑफिस में बकरियां भी करती हैं काम

    [object Promise]

    Google  में फिलहाल करीब 4,170,00 से भी ज्यादा कर्मचारी काम करते हैंl  साथ ही साथ उन्हें एक बीनी hat पहनने के लिए दी जाती है।जो भी नए कर्मचारी होते है उनको यहां ‘नूगलर्स‘ बुलाया जाता है।

    ये जानकर आपको थोड़ा अटपटा जरूर लग सकता है कि गूगल के ऑफिस में बकरियां भी काम करती हैं लेकिन यह हकीकत है। दरअसल, गूगल ऑफिस में करीब 200 बकरियों को घास काटने के लिए रखा गया है।

    इसके पीछे एक कारण है। यहां मशीनों से घास काटने पर उससे निकलने वाले धुंए और शोर से यहां काम करने वाले कर्मचारियों को परेशानी होती थी l इसलिए गूगल ने मशीनों की बजाए बकरियों को इस काम के लिए रख लिया।

  • देखें वीडियों में इनका चमत्कार, ये शख्स कैसे बाहर निकालता है अपने पेट से इतना सारा पानी ?

    इनसे मिलिए ये हैं उत्तर प्रदेश के मनोहरलाल वर्मा जो कुछ ऐसा करते हैं कि देखने वाला इन्हें बस देखता ही रह जाता है। लोग इन्हें कुदरत का कमाल कहते हैं। इनकी हरकत देखकर हो सकता है कि आपकी हंसी छूट जाए।

    जी हां, इनके अजीबोगरीब कारनामे का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी सचमुच हैरान रह जाएंगे। आपको बताना चाहेंगे कि इस वीडियो में जो शख्स नजर आ रहा है उसे कोई आदमी कैमरे की पीछे खड़े होकर कहता है -अपनी मुंह दिखाओ, उसके अंदर पानी तो नहीं है न…

    इसके बाद वह आदमी वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स को कुछ ऐसा करने को कहता है कि यह हमारे और आपके लिए कर पाना जरूर आसाधारण साबित हो सकता है। यूं कह लीजिए कि इस शख्स के सिर पर भगवान का हाथ है तभी यह इतनी आसानी से यह करतब कर लेता है।

    दरअसल, वीडियो में दिख रहे शख्स से कैमरे की पीछे खड़ा व्यक्ति कहता है कि अपने मुंह में से पानी निकाल कर दिखाओ और वह शख्स सच में अपने मुंह से पानी निकाल कर कुल्ली करता है।

    ऐसा वह दो बार करता है। सोचने वाली बात यह है कि ये शख्स ऐसा कैसे कर लेता है क्योंकि न तो उसके मुंह में पहले से पानी होता है और न ही वह अपने पेट से इतना सारा पानी बाहर निकाल सकता है।

    शायद इस शख्स के पास पानी को पीने के बाद दुबारा मुंह से निकालने की शक्ति है तभी वह इतनी ज्यादा मात्रा में अपने मुंह से पानी निकाल रहा है। आपको यह जानकर हैरानी हुई होगी।

     

  • खुशखबरी! आपका ड्राइविंग लाइसेंस अब 50 रुपए में घर बैठ बनेगा , जानें कैसे

    [object Promise]

    अगर आप अब तक लाइसेंस नहीं बनवा पाएं हैं तो आपके लिए लाइसेंस बनवाने का  Golden Chance जल्द ही आने वाला है। आपको मात्र 50 रुपए खर्च करने होंगे, इसके लिए आपको आरटीओ ऑफिस भी जाने की जरूरत नहीं होगी।

    इसकी शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगी। इसके तहत ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन करान के लिए की भाग-दौड़ भी नहीं करनी पड़ेगी। इसका मतलब यह है कि आपको ये सारी सुविधाएं घर बैठे-बैठे ही मिलेंगी।
    Delhi में स्थित आरटीओ सबसे पहले इस सेवा को शुरू करने जा रहा है। इस सेवा के तहत लोगों को अपना ड्राइविंग लाइसेंस या फिर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहीं दौड़-भाग नहीं करनी पड़ेगी।
    आपको इस सेवा का लाभ लेने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर लाइसेंस बनवाने के लिए अप्लाई करना होगा। इसके बाद एक ग्राहक सेवा सहायक आपके घर पर आएगा और फॉर्म भरवाएगा।
    ये सहायक स्केनर से आपके डॉक्यमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करेगा और इसके बाद आपको सिर्फ ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। हालांकि ये ड्राइविंग टेस्ट आरटीओ ऑफिस में ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। 
    बिना टेस्ट पास किए किसी को भी ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं होगा। टेस्ट की तारीख और समय अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं। राष्ट्रीय अवकाश को छोड़कार टेस्ट लेने का समय रोजाना सुबह 8 से दोपहर 2 बजे के बीच होगा।  
    टेस्ट को पास करने के बाद 15 दिन के अंदर आपका लाइसेंस आपके घर पहुंच जाएगा। दिल्ली में इस सेवा के सफल होने के बाद पूरे देश में इसे लागू किया जाएगा।

  • बारिश में भी अपने हॉट डांस से आग लगा रहीं ये बिंदास एक्ट्रेस, देखें वीडियो !

    [object Promise]

    नई दिल्ली। मुंबई में जमकर बारिश हो रही है, और मॉनसून की दस्तक ने मायानगरी के लोगों की नाक में दम कर डाला है. मुंबई का मौसम बरसात के साथ बहुत सुहाना हो गया है लेकिन बारिश का पानी लोगों को काफी सता भी रहा है. मुंबई की बरसात जहां कुछ लोगों के नाम में दम कर रही है, तो कुछ ऐसे भी हैं जो इसका भरपूर लुत्फ ले रहे हैं. ऐसा ही कुछ मामला मलाइका अरोड़ा की हमशक्ल हिना पांचाल का भी है. हिना पांचाल ने बारिश के इस मदमस्त मौसम का इस्तेमाल अपने हुनर को दिखाने के लिए किया।
    हिना पांचाल ने मोहरा फिल्म के गाने ‘टिप टिप बरसा पानी ’ पर डांस किया है. हिना पांचाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे बहुत ही मस्त अंदाज में नाच रही हैं. वैसे भी मलाइका अरोड़ा खान को अपने डांस की वजह से पहचाना जाता है, और हिना पांचाल के डांस में भी कोई कमी नहीं है, और वे बहुत ही कमाल का डांस कर रही है. हिना पांचाल पूरी रिद्म के साथ डांस कर रही हैं, और वो भी अपने घर की छत पर. इसे कहते हैं डांस का क्रेज जो मुंबई की बारिश में भी कायम रहा।

  • World का ये पहला ऐसा व्यक्ति है जो 60 पत्नियों के नखरे सहता है, जानिये कैसे ?

    [object Promise]

    लड़कों की मानें तो आज के समय में एक गर्लफ्रेंड को संभालना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएं जो कि 1-2 नहीं बल्कि पूरे 60 पत्नियों को संभालता है। पति पत्नि आपस में कितनी तकरार करते हैं लेकिन अगर पति के पास एकसाथ 60 पत्नियां हो तो सोचिए क्या होगा। पत्नियों को संभालने में तो राजा महाराजा से लेकर अच्छे अच्छे वीआईपी लोगों के भी पसीने छूट जाते हैं। लेकिन एक व्यक्ति ऐसा भी है जो 60 पत्नियों के नखरे सहता है।

    [object Promise]
    कोन्याक जनजाति का राजा अंग नगोवांग

    दरअसल ये इंसान कोई आम आदमी नहीं बल्कि कोन्याक जनजाति का राजा है। इसका नाम अंग नगोवांग है। इस राजा के अधीन कुल 75 गांव आते हैं। यह जगह भारत और म्यांमार के बीच में मौजूद है। इस गांव का आधा हिस्सा भारत में और आधा हिस्सा म्यांमार में आता है। ऐसे में ये देश खाना तो म्यांमार का खाता है लेकिन सोने के लिए भारत जाता है।

    [object Promise]
    कोन्याक जनजाति का राजा अंग नगोवांग

    आपको बता दें कि राजा का बेटा म्यांमार की आर्मी से जुड़ा है। वहीं इस गांव के लोगों को भारत और म्यांमार के बीच में होने के कारण दोनों देशों की नागरिकता मिली हुई है। इस गांव के लोग बड़ी ही खुशी से रहते हैं। वह भारत और म्यांमार में जो चाहे काम कर सकते हैं। इस जनजाति के लोगों के अपने अलग रीति रिवाज हैं।

    [object Promise]
    कोन्याक जनजाति का राजा अंग नगोवांग

    वहीं राजा अंग नगोवांग अपनी 60 पत्नियों के लेकर मजे में रहते हैं। उनका सारा काम गांव वाले करते हैं और वह अपनी पत्नियों की इच्छाओं को पूरा करते हैं। वहीं 60 पत्नियां मिलकर राजा की देखभाल करती हैं। वह राजा के हर शौक पूरा करती हैं।

  • सावधान! यूं चल रहा ‘सेक्स & ब्लैकमेल’ का खेल

    नई दिल्ली । सोशल मीडिया ने जितनी सुविधाएं दीं, उतनी ही परेशानियां भी बढ़ा दी हैं। इसकी मदद से लोगों को अपना दायरा बढ़ाने का मौका जरूर मिला है, लेकिन इसके चक्कर में पड़कर मासूम लोग गलत लोगों का शिकार भी बने हैं। इन शातिर लोगों का जाल इतना खतरनाक होता है कि रिश्ते, पैसे आसानी से इसकी बलि चढ़ जाते हैं। वहीं कई मामलों में तो बात जान लेने-देने तक पहुंच जाती है।
     सोशल मीडिया या ऐप्स के जरिए लोग आसानी से फंस जाते हैं। शिकार बनाने के लिए फर्जी तस्वीरों, विडियोज आदि का इस्तेमाल किया जाता है। प्यारी-प्यारी बातें करके, इमोशनल करके पहले जो मर्जी करवाया जाता है और फिर अचानक शुरू हो जाता है ब्लैकमेलिंग का खेल।
    ऑनलाइन क्राइम का शिकार होनेवालों में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या ज्यादा है। ये मान लीजिए कि 15 में से 10 मामलों में शिकार पुरुष ही होते हैं। माइक्रोसॉफ्ट के एक सर्वे में पता चला है कि पुरुषों का रिस्क पर्सेंटेज 64 प्रतिशत है। दरअसल, देखा गया है कि पुरुष अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रिवेसी पर उतना ध्यान नहीं देते, इसलिए उन्हें शिकार बनाना आसान होता है। आपको फंसानेवाला कोई पुराना जानकार, पड़ोसी या फिलिपिंस या नाइजीरिया में बैठा कोई शख्स भी हो सकता है।
    कैसे बचें:  
    1. कोई भी सबूत अपने पास से डिलीट न करें। चैट, ई मेल, फोटो, ऑडियो या विडियो, कुछ भी न हटाएं।
    2. आपको ब्लैकमेल कर रहे शख्स की बातों में न आएं, उसकी कोई भी डिमांड  पूरी न करें।
    3. परिवार के किसी सदस्य को, अपने किसी खास दोस्त को यह सब जरूर बताएं।
    4. बिना ज्यादा सोच विचार के पुलिस या साइबर क्राइम में थ्प्त् दर्ज करवाएं।
    5. अगर इस घटना से आपकी मानसिक स्थिति पर कोई असर पड़ा दिखता है     
    तो जरूर दिखाएं। 

  • नई-नवेली दुल्हन ले रही थी ड्रग्स: वायरल हुआ विडियो

    [object Promise]

    पंजाब में युवाओं के नशे की लत और इस ओर करोड़ों के अवैध कारोबार पर जहां एक और शिकंजा कसने की बात हो रही है, वहीं अधिकारियों के बीच डोप टेस्ट को लेकर राजनीतिक घमासान भी मचा हुआ। लेकिन इन सब के बीच एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक नई-नवेली दुल्हन चिट्टा (ड्रग्स) लेती दिख रही है।

    विडियो पंजाब के जालंधर का बताया जा रहा है। चिट्टा एक तरह का सिंथेटिक ड्रग्स होता है, जिसमें हेरोइन के साथ कुछ और भी ड्रग्स को मिलाया जाता है। वायरल हो रहे विडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक लड़की हाथों में चूड़ा पहने नशा कर रही है। लड़की हाथ में फोइल पेपर और मोमबत्ती है। वह इससे नशे के कश लेती दिखाई दे रही है।

    लड़की के हाथों में चूड़ा देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह नई-नेवली दुल्हन है। विडियो में पंजाबी में बात कर रहे एक शख्स की आवाज आ रही है, वहीं पास ही टीवी पर अंग्रेजी न्यूज चैनल भी चल रहा है।

    गौरतलब है कि बीते कुछ समय में पंजाब के कई इलाकों में ड्रग्स के ओवरडोज से युवकों की मौत की संख्घ्या बढ़ रही है। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ 1 जुलाई से प्रदेश में ‘ब्लैक वीक एगेंस्ट चिट्टा’ अभियान चलाया जा रहा है। मंत्रिमंडल ने मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश के लिए उठाए गए कदमों की हर दिन समीक्षा करने के लिए अवर मुख्य सचिव (गृह) एनएस काल्सी की अध्यक्षता में एक स्पेशल टास्ट फोर्स भी बनाई है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में ड्रग्घ्स की सबसे अधघ्कि तस्घ्करी पंजाब, मिजोरम और मणिपुर में होती है। इन राज्यों की सीमाएं पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश आदि देशों से मिलती हैं। मिजोरम में बीते चार वर्षों में करीब 48,209 टन नशीली दवाइयां जब्त की गई हैं। जबकि पंजाब में करीब 39,064 टन नशीली दवाइयां बरामद हुईं। इसी दौरान अवैध दवा तस्करों के खिलाफ दर्ज किए गए 64,737 मामले में से 21,549 मामले अकेले पंजाब में दर्ज हुए, जो सबसे अधघ्कि है।

  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा के डॉ. हाथी का निधन

    टेलिविजन की दुनिया से एक दुखद खबर सुनने को आ रही है। खबर है कि कॉमिडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से घर-घर में फेमस इस शो के कलाकार डॉ. हंसराज हाथी अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज सुबह ही कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि तारक मेहता के सीनियर ऐक्टर डॉ. हाथी, जिनका असली नाम कवि कुमार आजाद है, पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।

    असित कुमार मोदी को अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। असित ने बताया,  उन्होंने आज सुबह फोन किया और बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं और वह शूट पर नहीं आ सकते और बाद में हमें खबर मिली कि उनका निधन हो गया। हम सभी इस खबर को सुनकर सन्न हैं।श् मुंबई के वोकार्ड हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि तबीयत ज्यादा खराब की शिकायत के बाद उन्हें वोकार्ड हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा था।

    कवि कुमार तारक मेहता के अलावा मेला (2000) और फंटुश (2003) जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने आमिर खान की फिल्म मेला और फंटूश सहित कई फिल्मों में भी काम किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका वजन करीब 200 किलो के आसपास था और हेन्थ से जुड़ी समस्याओं के चलते कई बार वह हॉस्पिटलाइज हो चुके हैं। बताया जाता है कि पिछले काफी समय से वह डायटिशन की निगरानी में स्ट्रिक्ट डाइट पर चल रहे थे, ताकि वजन कम किया जा सके।

    बताया जाता है कि वह दिल से काफी पॉजिटिव और शानदार ऐक्टर थे। उन्हें अपने फैन्स से मिलना अच्छा लगता था। मीरा रोड पर उनकी दुकान थी, जहां छुट्टी के समय वह वहां बैठते थे और फैन्स से मिला करते थे।

  • Bhojpuri में मचा तहलका, ‘गैंगस्टर दुल्हनियां’ के ट्रेलर में दिखा बोल्ड अवतार, देखें Video

    [object Promise]

    Patna. भोजपुरी फिल्‍म गैंगस्टर दुल्हनिया का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें गैंगस्टर दुल्हनिया के किरदार में निधि झा हैं। बालिका बधु, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया में छोटी-छोटी भुमिकाओं में दिख चुकी निझ‌ि धीरे-धीरे भोजपुरी वर्ल्ड में छाती जा रही हैं। कुछ दिनों पहले सरेआम भोजपुरी स्टार पवन सिंह को सरेआम किस कर के चर्चा में आई थीं। लेकिन इस ट्रेलर के आने के बाद वह अपने बोल्ड और धाकड़ अवतार को लेकर चर्चा में हैं।

    [object Promise]
    gangster-dulhania

    लूलिया गाने से चर्चा में आईं निधि झा के धाकड़ एक्शन का साथ देते नजर आ रहे हैं गौरव झा। फिल्म में गौरव एक पुलिस वाले के किरदार में हैं और निधि समाज के बुरे लोगों से सताए जाने के बाद गैंगस्टर की भूमिका में। फिर भी दोनों के भीतर प्यार पनपता है लेकिन सुहागरात के दिन ही निधि उन पर बंदूक तान देती हैं। इन दोनों की कमेस्ट्री के आलवा फिल्म के गाने के बेहद आकर्षक हैं। खास बात यह है कि निर्देशक सुबोध सुमन झा ने झारखंड के खूबसूरत लोकेशन को भी फिल्म का हिस्सा बनाया है।

    [object Promise]
    gangster-dulhania

    इसके अलावा खलनायक की भूमिका में संजय पांडे खूब जम रहे हैं। इसके अलावा डांसर से एक्टर बनीं ग्लोरी मोहंता इस फिल्म में अभिनय के सा‌थ जबर्दस्त डांस करते भी दिखेंगी। इसके अलावा कन्हैया लाल, कौशिक मिश्रा और आर जे राज भी प्रभावशाली भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में संगीत अमन श्लोक ने दिया था और गानों को लिखा प्यारेलाल यादव, अरविंद तिवारी, संतोष पूरी, शेखर मधुकर और अशोक सिन्हा ने हैं। ट्रेलर में ही गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं।