Category: viral-news

  • इंग्लैंड में रहता था एडर्वड मोरड्राके दो चेहरे वाला इंसान

    नई दिल्ली .  इस शख्स के पास दो चेहरे थे। एक जागता था तो दूसरा सोता था और एक चुप रहता तो दूसरा फुसफुसाता था। सुनकर आपको आश्चर्य होगा लेकिन यह सत्य है। इस रहस्यमयी दुनिया को आप जितना समझने की कोशिश करेंगे दिमाग उतना ही भन्नाने लगेगा। आम बोलचाल में हंसते मुस्कुराते हुए हम दो चेहरे वाले लोगों की बातें केवल आपने सुनी होगी लेकिन कभी आपने वास्तव में इस प्रकार का शख्स नहीं देखा होगा।

    ऐसे बोलचाल की भाषा में दो चेहरे वाले इंसान की बात कह दी जाती है जिसका मतलब होता है कि हर इंसान के सामने शख्स का व्यवहार बदला बदला रहता है लेकिन असलियत में जिसके चेहरे होते हैं उसे दूसरे से ज्यादा खुद से दिक्कत होती है। ऐसा दावा किया जाता है कि १८वीं शताब्दी में इंग्लैंड में एक ऐसा व्यक्ति था जिसके दो चेहरे थे। आप विश्वास करें या न करें लेकिन ऐसा कहा जाता है कि वास्तव में इंग्लैंड में एक शख्स रहता था जिसके चेहरे के पीछे भी एक चेहरा था। इस व्यक्ति का नाम था एडर्वड मोरड्राके। यह दुनिया का इकलौता ऐसा शख्स था जिसके एक नहीं बल्कि दो-दो चेहरे थे।

    कहते हैं कि एडवर्ड का दूसरा चेहरा सक्रिय अवस्था में नहीं था लेकिन जैसे ही वो सोने की कोशिश करते थे उनका दूसरा चेहरा जाग जाता था। वह रात भर कान में फुसफुसाता था। साल 1985 में बॉस्टन पोस्ट में एक लेख छपा था, जिसमें एडवर्ड का जिक्र किया गया है। एडवर्ड अपने दूसरे चेहरे से बहुत परेशान थे क्योंकि इसकी वजह से वह कई कई दिनों तक सो नहीं पाते थे। अपने इलाज के लिए वह डॉक्टर के पास भी गए थे चूंकि उस वक्त की तकनीक इतनी विकसित नहीं हुई थी इसलिए इलाड संभव नहीं हो पाया।

    1896 की मेडिकल इंसाक्लोपीडिया में एडवर्ड की मेडिकल कंडीशन का जिक्र किया गया है लेकिन इस पर कई सवाल हैं, लोग इसे कहानी ही मानते हैं। इसी कहानी के मुताबिक अपने दूसरे चेहरे से परेशान होकर एडवर्ड ने एक दिन आत्महत्या कर ली थी। इस आलेख में कई प्रकार के उदाहरण दिए गए हैं लेकिन आलेख यह साबित करने में सफल नहीं हुआ कि आखिर उस व्यक्ति के पास दो चेहरा क्यों था। फिर यह भी साबित नहीं हो पाया कि वह व्यक्ति कैसे अपने आप को व्यवस्थित करता था।

  • जानिये दुनिया की आधी निजी संपत्ति किन लोगों के पास है !

    [object Promise]

    नई दिल्ली. बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में निजी संपत्ति 2017 में बढ़कर 201.9 ट्रिलियन डॉलर हो गई है. 2016 के मुकाबले इसमें 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक शेयर बाजार में उछाल से अरबपतियों की संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है. इससे करोड़पति और अरबपति उद्योगपतियों के पास दुनिया की आधी निजी संपत्ति है.

    2012 में यह आंकड़ा 45 फीसदी था. रिपोर्ट में कहा गया है कि करोड़पति और अरबपति की संख्या में इजाफे का मतलब यह कतई नहीं है कि गरीब और गरीब हो रहा है, यानि रिपोर्ट के मायने हैं कि हर व्यक्ति अमीर हो रहा है.

    हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमीरों की संपत्ति बढ़ने की गति अन्य के मुकाबले तेज है. ईस्टर्न यूरोप और सेंट्रल एशिया में अरपतियों की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है. ब्लूमबर्ग बिलिनएयर इंडेक्स में शामिल 28 ईस्टर्न यूरोपियंस में की कुल नेट वर्थ 294 अरब डॉलर आंकी गई. इसमें 2018 में 3.4 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है. निवेश फंडों और इक्विटी में लगा धन सबसे ज्यादा बढ़ा है जबकि बांड में खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है.

  • 50,000 रुपये का इनाम ले जाओ, वाई-फाई का नाम सुझाव, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए करें रजिस्ट्रेशन

    ट्राई (भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ) ने एक प्रतियोगिता का आयोजन किया है। जिसमें सार्वजनिक वाई-फाई सर्विस का वैकल्पिक नाम सुझाना और इसका लोगो तैयार करवाना होगा। इस प्रतियोगिता के विजेता को 50,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

    दरअसल, ट्राई ने पब्लिक डाटा ऑफिस (पीडीओ) के लिए वैकल्पिक नाम सुझाने और इसका लोगो तैयार करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ट्राई की वेबसाइट पर जाकर रजिस्‍ट्रेशन करवाना होगा। लोगो और नाम जमा करने की अंतिम तारीख 2 जुलाई है।

    केंद्र सरकार के देश के ग्रामीण व पिछड़े इलाकों में ब्रॉडबैंड की पहुंच बढ़ाने और इंटरनेट की लागत में 90 प्रतिशत तक कमी लाने के लिए नई योजना पर काम कर रही है। इस योजना के अमल में आने के बाद लोग पूरे देश में बनाए गए पब्लिक डाटा ऑफिस (पीडीओ) में जाकर डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे पीसीओ में जाकर कॉल करते हैं।

    इस तरह मिलेगा डाटा
    इन पीडीओ पर डाटा इस्तेमाल करने की समय सीमा के अनुसार 2 से 20 रुपये तक के कूपन मिलेंगे। टेलीकॉम मिनिस्‍ट्री के मुताबिक ट्राई ने एक पायलेट प्रोजेक्‍ट शुरू किया है, जिसके परिणाम संतोषजनक रहे हैं। अब इस योजना के लिए सरकार जल्‍द ही दिशा-निर्देश जारी करेगी।

  • राखी सावंत ने किया Hot योगा, देखें विडियो में Hot योगा

    [object Promise]

    मुंबई। बॉलीवुड की एक्ट्रेस राखी सावंत लंबे समय से खबरों से दूर है लेकिन अब राखी सावंत फिर खबरों में आ गई है।योग दिवस के मौके पर हर सेलिब्रिटी योगासन कर पब्लिसिटी कमा रही है तो आइटम क्घ्वीन कैसे पीछे रह सकती है।राखी ने भी योगासन किया और उनका पसीने छुड़ाने वाला वीडिया वायरल किया।

    योग दिवस के दिन टीवी एक्ट्रेस राखी सांवत ने भी अपने योग करते हुए की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं वहीं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी वीडियोज और तस्वीरें शेयर की हैं. इस योगा को हाॅट योगा भी कहा जाता है. राखी योगा करते हुए बेहद हाॅट और सैक्सी लग रही हैं.

    rakhi

    तस्वीरों में रेड कलर की बिकिनी पहने हुए बेहद सेक्सी अंदाज में नजर आ रही हैं. जब योग दिवस को लेकर राखी ने बताया कि, उन्होंने कहा कि दैनिक अभ्यास के रूप में, हम अपना दैनिक योग दिनचर्या करके अपना दिन शुरू करेंगे. इसके अलावा, हम योग के बारे में शब्द फैलाने और अभ्यास में शामिल होने का इरादा रखते हैं. वह कहती हैं कि जब कोई योग का अभ्यास करता है तो उसे दिखावा करने की जरुरत नहीं होती बल्कि उनके अंदर से उन्हें माॅटीवेशन मिलती है.

    rakhi

    राखी का मानना है कि योग को न केवल एक शारीरिक गतिविधि जिसे दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि लोग अपने व्यस्त कार्य कार्यक्रमों से कुछ ही मिनट लें और योग करने की कोशिश करें और धीरे-धीरे इसे दैनिक अभ्यास करें.

  • जानिये क्यों ऐसी लड़कियों से दूर रहते हैं मर्द ?

    [object Promise]

    आज का वक्त इतना एडवांस हो गया है कि गांव हो या शहर अंग्रेजी बोलना अब सिर्फ ट्रेंड ही नहीं बल्कि लोगों की जरूरत भी बन गया है। आप चाहे इंटरव्यू देने जाएं, किसी लड़की या लड़के से पहली बार बात करें या फिर कहीं चार लोगों के साथ बैठे हो अंग्रेजी ही आपकी योग्यता और इंटैलिजेंसी को तय करती है। हालांकि ऐसा होना नहीं चाहिए। आप अपने आस-पास भी देखते होंगे कि छोटे छोटे बच्चे भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं। हमारे देश की पहली भाषा हिंदी होने के बावजूद भी आधे से ज्यादा लोग ​अंग्रेजी में वर्तालाप करते हैं। जिन लोगों को आज के वक्त में अंग्रेजी बोलनी नहीं आती है वो खुद को कमजोर और कम पढ़ा लिखा समझते हैं।

    लेकिन ये भी सच है कि हमारे देश के लोगों ने भले ही पश्चिमी कल्चर को अपना लिया हो। हमारे देश के लोगों का खानपान, पहनावा, मौज-मस्ती और अंग्रेजी बोलने का ट्रेंड भले ही पश्चिमी देशों से मेल खाता हो लेकिन भारतीय लोगों की सोच आज भी वैसी ही है जैसी आज से लगभग 20 साल पहले थी। हाल ही में मर्दों की सोच पर हुए सर्वे में ये बात सामने आई है कि आज भी मर्दों को सीधी-साधी और घरेलू लड़कियां पसंद आती हैं।

    मर्दों का कहना है कि अंग्रेजी बोलने वाली हालांकि आत्मनिर्भर तो होती हैं लेकिन खुद को किसी से कम नहीं समझती हैं। इंग्लिश बोलने वाली लड़कियां अपने पति और परिवार वालों से उपर उठकर चलती है। कुछ मर्दों का कहना है कि अंग्रेजी बोलने वाली लड़कियां बात बात पर इंग्लिश में गाली देती है जो उनकी समझ में नहीं आती है। लड़के शादी करने के लिए एक सीधी साधी लड़की को पसंद करते हैं। सर्वे में एक दूसरी बात जो सामने आई है उसमें ये है कि सिर्फ उन मर्दों को अंग्रेजी बोलने वाली लड़कियां पसंद होती हैं जिन्हें अंग्रेजी बोलनी आती है। ये सर्वे उन लड़कियों के लिए अच्छी खबर है जिन्हें अंग्रेजी बोलनी नहीं आती या जो अंग्रेजी से दूर भागती हैं। हालांकि उन लड़कियों को भी दिल छोटा ​करने की जरूरत नहीं है जो इंग्लिश बोलती है। क्योंकि हो सकता है इस सर्वे में वो लड़के ना हो जो उनके लिए परफेक्ट हो।

  • जानिए कैसे आपका मोबाइल आपको हर महीने दिलाएगा 15 हजार रुपये !

    नई दिल्ली  : जिस मोबाइल और सोशल मीडिया पर बिजी रहने के कारण आपको घरवालों से डांट पड़ती है उसी मोबाइल से आप हर महीने 15 हजार रुपये कमा सकते हैं। अब आपके मन में सवाल होगा कि वो कैसे? चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे पैसे कमाएंगे। एक कंपनी है Wooplr जोकि ऑनलाइन सामान बेचती है। इस कंपनी ने एक स्कीम शुरू की है जिसके तहत आप बिना कोई पैसा खर्च किए कंपनी के साथ ऑनलाइन स्टोर खोल सकते हैं।

    स्टोर से पहले आपको पंजीकरण करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन कराते ही आपको 50 रुपए का बोनस मिलेगा। इसके बाद आप कंपनी के साथ मिलकर ऑनलाइन स्टोर चला सकते हैं। जैसे ही आप पंजीकृत हो जाएंगे तभी आपको कंपनी की तरफ बिक्रीयोग्य 50 उत्पादों की जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद आप इन सामानों को सोशल मीडिया यानि फेसबुकऔर वाट्सएप के माध्यम से बेच सकेंगे। जितनी ज्यादा सेल होगी उतना पैसा आप ज्यादा कमा सकेंगे। वैसे कंपनी का दावा है कि हर महीने 15 हजार रुपए तक की कमाई की जा सकती है।

  • 3000 रु. प्रति लीटर दूध, भारतीय किसानों की है ‘चांदी’

    [object Promise]

    अपने देश में कई इलाकों में तो दूध 52-55 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध है, पर राजस्थान के लोगों को 1 लीटर दूध के बदले में 3000 रुपये तक की आमदनी हो रही है। चैंकिए मत! यह कैमल मिल्क (ऊंटनी का दूध) है जिसकी अमेरिका में काफी मांग है।

    [object Promise]
    camel-milk-for-autism-natures-gift-to-mankind-camelicious-india

    कैमल मिल्क और इससे बने मिल्क पाउडर की डिमांड अमेरिका से लगातार बढ़ रही है और यही वजह है कि एक लीटर दूध की कीमत 50 डॉलर तक पहुंच गई है। आइए समझते हैं कि कैमल मिल्क से कैसे भारतीय हो रहे खुश:

    [object Promise]
    camel-milk_1

    आज के समय में कैमल मिल्क काफी स्पेशल है। ईरान की मसाद यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के शोधकर्ताओं का कहना है कि कैमल मिल्क में गाय के दूध की तुलना में कम लैक्टोज होता है और इस तरह …़

    [object Promise]
    camel-milk- 1

    – ज्यादातर ग्राहक अमेरिका के हैं और वे एक लीटर कैमल मिल्क के लिए 3000 रुपये तक दे रहे हैं।

    – राजस्थान में ऊंट मालिकों के लिए यह किसी अप्रत्याशित उपहार से कम नहीं है, जो बीकानेर, कच्छ और सूरत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों को मिल्क बेचते हैं। मिल्क को 200उस के टेट्रा-पैक में बेचा जाता है जबकि प्रोसेस्ड पाउडर को 200 और 500 ग्राम के पैकेटों में भरकर बेचा जाता है।

    [object Promise]
    Camel-Milk-for-Pregnancy-The-Goodness-of-Health-and-Taste

    – आगे की राह को ई-कॉमर्स ने आसान बना दिया है, जहां बायर्स और सेलर्स जुड़े होते हैं। एक कंपनी 6000 लीटर कैमल मिल्क हर महीने ऐमजॉन डॉट कॉम पर बेचती है।

    – आज के समय में कैमल मिल्क काफी स्पेशल है। ईरान की मसाद यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के शोधकर्ताओं का कहना है कि कैमल मिल्क में गाय के दूध की तुलना में कम लैक्टोज होता है और इस तरह यह उन लोगों के अच्छा विकल्प है जो ज्यादा लैक्टोज नहीं ले सकते।

    – यह डायरिया का कारण बनने वाले वाइरस का एक अच्छा उपचार है।

    [object Promise]
    CamelMilk-kciG

    – एक अध्ययन के मुताबिक कैमल मिल्क में इंसुलिन की तरह का तत्व होता है और इससे जानवरों में इंसुलिन की जरूरत कम हो जाती है। हालांकि इंसानों पर असर को लेकर स्टडी नहीं हुई है।

    – कैमल मिल्क कई तरह के संक्रमण से भी बचा सकता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। यह आसानी से पच भी जाता है।

  • जानिये स्विस बैंक में कैसे खुलता है खाता, क्या होते हैं नियम

    बर्न । स्विट्जरलैंड की खूबसूरती को लेकर इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है, लेकिन स्विस बैंकों के कारण यह श्पैसों का स्वर्गश् बनता जा रहा है। हाल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्विस बैंकों में भारतीयों का पैसा 2017 में 50 फीसदी तक बढ़ गया है। अब तक काले धन और स्विस बैंकों को लेकर कई खबरें तो पढ़ी होंगी लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह कैसे काम करता और कैसे होते हैं यहां के नियम।

    [object Promise]
    Swiss Bank

    … तो ऐसा अकाउंट खुलवाया जाता है
    काला धन रखने वाले जो अकाउंट खुलवाते हैं, उसे नंबर अकाउंट कहा जाता है। स्विस बैंक में अकाउंट 68 लाख रुपये से खुलता है। इसमें ट्रांसजैक्शन के वक्त कस्टमर के नाम के बजाय सिर्फ उसे दी गई नंबर आईडी का इस्तेमाल होता है। इसके लिए स्विट्जरलैंड के बैंक में फिजिकल तौर पर जाना जरूरी हो जाता है। 20,000 रुपये हर साल इस अकाउंट की मेंटनेंस के लिए जाते हैं।

    रखी जाती है गोपनीयता
    स्विट्जरलैंड में करीब 400 बैंक हैं, जिनमें यूबीएस और क्रेडिट सुइस ग्रुप सबसे अहम हैं। ये सभी बैंक गोपनीयता कानून की धारा 47 के तहत बैंक अकाउंट खुलवाने वाले की गोपनीयता रखते हैं। इसीलिए काला धन रखने वाले यहां अकाउंट खुलवाना पसंद करते हैं। इसमें सबसे अहम होता है बैंक का सिलेक्शन। जिन्हें अपनी प्राइवेसी बरकरार रखती होती है, वे ऐसे स्विस बैंक का चुनाव करते हैं, जिसकी ब्रांच उनके अपने देश में न हो। क्योंकि अगर ब्रांच स्विट्जरलैंड से बाहर होगी तो वहां पर उसी देश के नियम कायदे लागू होते हैं।

    ये डाक्युमेंट्स हैं जरूरी
    बैंक रिकॉर्ड के लिए कई तरह के डॉक्युमेंट्स मांगते हैं। इनमें पासपोर्ट की ऑथेन्टिक कॉपी, कंपनी के डॉक्युमेंट, प्रफेशनल लाइसेंस जरूरी होता है।

    ऐसे खर्च करते हैं यहां का पैसा
    कैश विड्रॉल: खुद बैंक जाकर कैश निकाल लेना। इस डायरेक्ट कैश विड्रॉल से प्राइवेसी बनी रहती है क्योंकि ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड सिर्फ बैंक के पास होता है।

    ट्रैवलर चेक: इन्हें इस्तेमाल करना आसान है और ये हर जगह स्वीकार भी किए जाते हैं। पर इस चेक की रकम के हिसाब से बैंक को एक फीसदी कमीशन देना होता है।

  • उर्वशी रौतेला के HOT बेली डांस ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, देखें वीडियो

    [object Promise]

    मुंबई. इन दिनों बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक बैले डांस का क्रेज देखने को मिल रहा है. इसी बीच हेट स्टोरी 4 एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर एक अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उर्वशी बेली डांस करती दिख रही हैं. उनका ये डांस वीडियो वायरल हो गया है.

    उर्वशी रौतेला ने इस डांस वीडियो को हाल ही में पोस्ट किया है और कैप्शन में फैन्स को भी बेली डांस करने का न्यौता दिया है. अब उर्वशी की ये बेली डांस किसी वीडियो, शो या फिल्म की प्रैक्टिस के लिए कर रही हैं ये नहीं कहा जा सकता.

    बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन उर्वशी ना सिर्फ अपने डांस वीडियोज बल्कि वर्कआउट वीडियोज भी पोस्ट करती नजर आती हैं. उर्वशी ने हाल ही में अपने ए‍क जि‍म सेशन वीडियोज को अपलोड कि‍या था जिसमें वह 50 किलो की वेट लिफ्टिंग कर नॉन स्टॉप स्क्वाट्स करती दिखीं.

  • 50 हजार रुपये लेकर उड़न छू हुआ ‘जिन्न’

    [object Promise]

    यकीन करेंगे? ‘जिन्न’ खोदे गए गड्ढे से 50 हजार लेकर गायब हो गया और उसकी जगह चूरन वाले नोटों की गड्ढी छोड़ गया। झाड़-फूंक की आड़ में ठगी का यह दिलचस्प वाकया फतेहपुर बेरी पुलिस के पास आया है। एक शख्स ने अपनी पत्नी की झाड़-फूंक कराने के लिए एक तांत्रिक को बुलाया। उसने पहले तो जिन्न के लिए गड्ढा खोदा, फिर उसमें 50 हजार रखवाए। सुबह हुई तो तांत्रिक सारा कैश ले उड़ा। गुस्से में आए पति ने सबसे पहले उस बिचैलिए को पकड़कर पीट डाला जिसने उस तांत्रिक से मिलवाया, जबकि तांत्रिक फरार है। पुलिस ने इस बाबत दो एफआईआर दर्ज की हैं।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ठगी का शिकार शख्स आया नगर में रहता है। पत्नी की आए दिन तबियत खराब रहती है। उसने छतरपुर बड़ी मस्जिद के पास वेल्डिंग के काम करने वाले सलाऊद्दीन से सपंर्क साधा। किसी झाड़-फूंक वाले के बारे में पूछा। सलाऊद्दीन ने मस्जिद के पीछे रहने वाले तांत्रिक सलीम से बात की। सलीम 100 पर्सेंट गारंटी से ठीक करने का दावा करने लगा।

    सलीम ने कंसल्टेंट फीस के 500 रुपये लेते हुए घर आने की बात कहकर उसे वापस भेज दिया। तय समय के मुताबिक 23 जून की देर रात करीब 11 बजे सलाऊद्दीन के साथ उस शख्स के घर पहुंचा। सलीम ने आधी रात को एक अलग कमरे में झाड़-फूंक के टोटके शुरू कर दिए।

    पुलिस सूत्रों कहना है कि सलीम ने कमरे में एक गड्ढा खोदा। सलीम ने 50 हजार रुपए उसमें रखने को मांगे। इतने पैसे सुनकर पति ने सुबह तक इंतजाम की मोहलत मांगी। रातभर झाड़-फूंक चलता रहा। सुबह होने पर पति 50 हजार का इंतजाम करके लाया। सलीम ने वह पैसा गड्ढे में यह कहते हुए छिपाकर रख दिया कि निजामुद्दीन की दरगाह से लौटने के बाद उठा लेना। सलीम अपने साथ महिला के पति को ले गया। रास्ते में सलीम ने जिन्न के किस्से बताए। उसके बाद सलीम गायब हो गया।