Category: viral-news

  • इस देश में है स्वर्ग जाने का रास्ता, जिसने भी देखा हो गया हैरान

    चीन के बारे में बाकी देशों का मानना है कि यह रहस्यों का देश है जहाँ पर आपको जगह जगह ऐसे छुपे हुए राज मिल जाएंगे जिनके बारे में कल्पना कर पाना भी आपके लिए काफी मुश्किल होगा. आपको बता दें कि चीन में तियानमेन माउंटेन नामक एक स्थान है जहाँ जिसे लोग स्वर्ग का दरवाजा मानते हैं.

    आपको बता दें कि इस स्थान पर देश विदेश से भारी संख्या में पर्यटक आते हैं. दरअसल 1518 मीटर ऊंचे इस पहाड़ पर दुनिया की सबसे ऊंची एक गुफा है। जिसे ही स्वर्ग का दरवाजा कहा गया है। इसे स्वर्ग का दरवाजा कहने के पीछे कई राज छिपे हुए हैं. लोगों की मान्यता है कि जो यहाँ पर एक बार भी आ जाता है उसे स्वर्ग में स्थान मिल जाता है.

    जानकारी के मुताबिक 253 ईस्वी में पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट गया, जिसके बाद अचानक इस गुफा का निर्माण हुआ था। हर रोज टूरिस्ट यहां जाने के लिए सडक और रोप-वे का उपयोग भी करते हैं। दुनिया का सबसे लंबा 24459 फीट और ऊंचाई पर बने इस रोप-वे का नाम गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। यहीं नहीं रोप-वे और सडकों से उतरने के बाद लोग 999 सीढियां चढकर गुफा तक पहुंचते हैं।

    जानकारी के मुताबिक ये 999 स्टेप एक सुप्रीम नंबर है और सम्राट का प्रतीक है। वहीं, इस गुफा के बारे में ये भी कहा जाता है कि यहां पर काफी खजाने छुपे हुए हैं। लेकिन इसे ढूंढने की कोशिश भी कई लोगों ने की, लेकिन अभी तक सभी लोग नाकाम रह हैं। कुछ भी हो लेकिन ये जगह है बेहद खूबसूरत।

  • गायब हो जाता है ‘मिस्टर इंडिया’ की तरह यह शख्स, देखें इसका विडियो

    इसे 21.4 मिलियन लोग देख चुके हैं।

    चीन में यह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लास्टिक की शीट लगाकर यह शख्स कैसे गायब हो जाता है? आने ऐसा मामला फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में देखा होगा, जब अनिल कपूर एक घड़ी से गायब हो जाते थे। लेकिन यहां तो सिर्फ एक टेबल क्लॉक के जरिए यह शख्स इस वीडियों में गायब हो जाता है। इस शीट को नाम दिया गया है क्वांटम इनिविजिबिलिटी क्लॉक जिसके वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है। अब तक इसे 21.4 मिलियन लोग देख चुके हैं। बहुत लोग इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं । चीन के क्रीमिनल इंवेस्टीगेशन डिपार्टमेंट मिनिस्ट्री ऑफ पब्लिक सिक्योरिटी के डिप्टी हेड चेन शिक्यू ने भी इस वीडियो को शेयर किया है और लिखा है कि यह क्लॉक मिलिट्री के बहुत फायदेमंद है।

    Read More :देशद्रोह लगा, सीएम योगी के साथ सांकेतिक विवाह करने वाली महिला पर, भेजा गया जेल
    वो कहते हैं कि क्वांटम टेक्नोलॉजी का बना कपड़ा पारदर्शी मैटेरियल से बना है। ये प्रकाश की तरंगों को रिफलेक्ट करती हैं जो इसे पहनता है और यही वजह है कि पहनने वाला व्यक्ति इसे पहनकर गायब हो जाता है। अब सवाल उठता है कि मिलिट्री के लोग इसे पहनकर रात में जासूसी कर सकते हैं तो अपराधी भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन क्वांटम वीडियो प्रडक्शन कंपनी के प्रोड्यूसर झू जेनसॉन्ग ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया है कि इस इनविजिबिलिटी क्लॉक नाम की कोई चीज होती ही नहीं है। मेल ऑनलाइन को झू जेनसॉन्ग ने बताया कि यह वीडियो एडिटिड है और इसे नीली और हरी प्लास्टिक के कपड़े से बनाया गया है। इसमें एडोब जैसे सॉफ्टवेयर का ही काम है जो अक्सर हम कईं एक्शन मूवी में देखते रहते हैं।

    Read More : पेट्रोल अब होगा सस्ता, प्रदूषण भी होगा कम, सरकार लाएगी नई नीति

  • विराट की हुईं अनुष्का शर्मा, इटली में लिए सात फेरे

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मिलान में एक निजी समारोह में शादी कर ली है. दोनों की शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबरों का बाजार गर्म था. इस बीच फिल्मफेयर मैगजीन की मानें तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का ने शनिवार को ही शादी कर ली है. खबरों की मानें तो लंबे समय रिलेशनशिप में चल रहा यह जोड़ा आज रात 8 बजे अपनी शादी की आधिकारिक पुष्टि करेगा. बता दें कि यह शादी काफी हाईप्रोफाइल रही है और इसके सारे कार्यक्रम इटली में हुए हैं. हालांकि कुछ दिनों पहले आई शादी की खबरों के बाद अनुष्का के मैनेजर ने ऐसी सारी खबरों को अफवाह करार दिया था.।
    इससे पहले गुरुवार रात को अनुष्का शर्मा अपने मम्मी-पापा, भाई और पंडित के साथ ही इटली के लिए रवाना हो गई थीं. खबरें थी कि अनुष्का और विराट अपने खास दोस्तों को ही शादी में आमंत्रित कर रहे हैं. चूंकि टीम इंडिया इस समय श्रीलंका के साथ सीरीज में व्यस्त है, इसलिए सिर्फ दो क्रिकेटरों को शादी में आमंत्रित किया गया है. ये क्रिकेटर हैं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह. सुनने में ये भी आ रहा है कि शादी पंजाबी स्टाइल में हुई. दिन में शादी और रात में पार्टी का इंतजाम होगा. वेन्यू की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें प्राफेशनल भांगड़ा डांसर्स नजर आए हैं.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इटली में शादी के बाद ये जोड़ा मुंबई में एक बड़ा रिसेप्शन आयोजित करेगा. ये रिसेप्शन 21 या 22 दिसंबर को हो सकता है, जिसमें विराट और अनुष्का के सभी दोस्त शिरकत करेंगे.।

    Read More :

  • आखिर जेब में कितने रुपए अपने साथ लेकर चलते हैं मुकेश अंबानी, सुन कर उड़ जाएंगे होश

    धीरूभाई अंबानी के बड़े बेटे, मुकेश अंबानी अलिबाबा के संस्थापक जैक मा के बाद एशिया में सबसे अमीर आदमी हैं। वैसे आपको बता दें कि अंबानी नाम का मतलब होता है पैसा ही पैसा। सोशल मीडिया पर अकसर उनकी खबरें वायरल होती हैं। मुकेश रॉयल लाइफ जीना पसंद करते हैं। उनका घर भी सबसे आलीशान और महंगे घरों की लिस्ट में शुमार है। लेकिन आपको पता है जब भी मुकेश अंबानी घर से निकलते हैं तो कितने रुपये उनकी जेब में होते हैं। सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि इस बात का खुलासा खुद उन्हीं ने किया है। हाल ही में मुकेश अंबानी ने खुलासा किया कि वो जेब में न पैसा रखते हैं और ना ही क्रेडिट कार्ड। उनके सारे बिल्स साथ रहने वाले भरते हैं। उन्होंने कहा-पैसा मेरे लिए मायने नहीं रखता। पैसा महज एक संसाधन है। जो कंपनी के लिए जोखिम लेने का काम करता है। इससे फ्लेग्जिबिलिटी भी मिलती है। मैं अपनी जेब में न पैसा रखता हूं और न क्रेडिट कार्ड। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं। बचपन से लेकर अब तक मैंने जेब में पैसा नहीं रखा। बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान नीता अंबानी ने बच्चों को लेकर एक किस्सा सुनाया था। जहां उन्होंने कहा था- जब मेरे बच्चे स्कूल जाते थे तो मैं उनको हर शुक्रवार 5 रुपये देती थी। जिससे वो स्कूल कैंटीन में खाना खाते थे। एक वक्त की बात है जब मेरा बेटा अनंत दौड़ कर मेरे पास आया और बोला कि 10 रुपये चाहिए। जब मैंने सवाल पूछा क्यों तो वो बोला- स्कूल के दोस्त मेरा मजाक उड़ाते हैं। कहते है सिर्फ 5 रुपये लाता है। तू अंबानी है या भिखारी।

    Read More : कैसे जानें, कि कोई लड़की आप को पसंद करती है

  • 71 करोड़ रुपये एक साल में कमाता है 6 साल का ये बच्चा

    आप सोच सकते हैं कि एक बच्चा भी करोड़पति हो सकता है. जी हां ऐसा हो सकता है. 6 साल का रायन सिर्फ अपने यूट्यूब वीडियोज के जरिए साल में 71 करोड़ रुपए कमा रहा है.

    – रायन टॉयज रिव्यूश् के नाम का यह चैनल यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय है.

    – रायन और उसके परिवार द्वारा चलाए जाने वाले इस चैनल पर रायन खिलौनों का रिव्यू करता है. फोर्ब्स ने हाल ही में यूट्यूब के जरिए कमाई करने वाले टॉप 10 सिलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की थी, जिसमें रायन 11 मिलियन डॉलर (करीब 71 करोड़ रुपए) की कमाई के साथ 9वें नंबर पर है.

    – जुलाई 2015 में यूट्यूब पर कदम रखने वाले रायन ने अब तक कई वीडियोज पोस्ट किए हैं. मगर उसका सबसे लोकप्रिय वीडियो रहा जायंट एग सरप्राइज का रिव्यू. इस वीडियो पर अभी तक 80 करोड़ से ज्यादा व्यूज हैं.

    – रायन के यूट्यूब चैनल पर इस वक्त 10 मिलियन (1 करोड़) सब्सक्राइबर्स हैं. अनुमान है कि अकेले विज्ञापन के जरिए ही रायन महीने में करीब 6 करोड़ रुपए कमा लेता है.

    Read More : पीसीएस अधिकारियों की भर्तियों की सीबीआई जांच शुरू: यूपी के 2488 पीसीएस अफसर सीबीआई के रडार पर

  • जनिये सनी लियोन के क्रार्यक्रम से क्यों डरी सरकार, लगाया बैन

    कर्नाटक सरकार ने हाल ही में शुक्रवार को फैसला लिया कि बॉलीवुड एक्ट्रैस सनी लियोन को बंगलुरु समेत राज्य में कही भी कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बताया जा रहा है कि सरकार ने फैसला कन्नड़ संगठनों के विरोध को ध्यान में रखते हुए लिया है। दरअसल, कर्नाटक रक्षा वेदिके (केआरवी) और कुछ अन्य संगठन 31 दिसंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा कर्नाटक रक्षना वेदिका युवा सेना ने धमकी दी थी कि यदि सनी का न्यू ईयर इवेंट कैंसिल नहीं किया गया तो सामूहिक आत्मदाह किया जाएगा विरोधी संगठनों का कहना है कि सनी को आमंत्रित करना शहर की संस्कृति पर हमला होगा। इसके बाद सरकार ने इवेंट पर रोक लगा दी। कर्नाटक के गृह मंत्री रामलिंग रेड्डी ने कहा कि मैंने अधिकारियों को ऐसे कार्यक्रम की इजाजत नहीं देने का निर्देश दिया है। सनी को यहां मत लाइए। लोग कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। आयोजकों को कन्नड़ संस्कृति और साहित्य से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने दीजिए, जो हमारी धरोहर हैं। बता दें कि पिछले करीब एक महीने से सनी के इस कार्यक्रम का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान रैलियां निकाली जा रही हैं। इतना ही नहीं सनी लियोनी के पुलते भी फूंके जा रहे हैं। वैसे सनी के बारे में बात करें तो उनको अपने करियर का अधिकतर समय एडल्ट फिल्मों में गुजारा है जिसके कारण उन्हें अकसर ऐसे विरोधों का सामना करना पड़ा है।

    Read More : देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 1 मिनट में कमाती हैं एक करोड़ !

  • राजनीति में यह Lady Don कुछ ऐसा करने जा रही है जानिये !

    उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले के दिबियापुर की रहने वाली सीमा परिहार ने 13 वर्ष की आयु में ही बन्दूक उठा ली. लालाराम और निर्भय गूजर के गिरोह की सदस्य रह चुकी दस्यु सुंदरी सीमा परिहार पर करीब 70 हत्याओं और 200 लोगों के अपहरण का आरोप था. जिस समय उन्होंने कानपुर पुलिस के सामने 2003 में आत्मसमर्पण किया, उस समय भी उन पर हत्या के 29 मुकदमे चल रहे थे. चम्बल के बीहड़ों में उनके जीवन पर निर्माता आनंद ने फिल्म वुंडेड बनाई. चम्बल के बीहड़ों में शूट हुई इस फिल्म में सीमा ने अपना किरदार खुद किया.।

    Read More : India’s Most Wanted फेम सुहैब इलियासी पत्नी अंजू की मौत के मामले में दोषी करार, 20 दिसंबर को सजा!

    राजनीति का अपराध से पुराना संबंध रहा है। देश में ऐसे कई अपराधी हैं, जिन्होंने पहले अपनी दहशत से लोगों को डराया और बाद में राजनीति में आकर उनपर राज किया है। कुछ ऐसा ही करने जा रही है यह लेडी डॉन। जिस पर 60 लोगों की हत्या और 170 से ज्यादा अपहरण के आरोप हैं। लेकिन, अब इसने राजनीति में आने की घोषणा करते हुए 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। लेकिन डकैत होने के बाद भी उनके घर की आर्थिक हालत बेहद गंभीर थी, किंतु सीमा ने राजनीतिक और सामाजिक रूप से महत्वाकांक्षी होने के साथ भविष्य से तमाम उम्मीदें लगायी थीं और उनके इसी हौसले की उड़ान को हवा दिया है सीमा ने ऐलान किया है कि साल 2019 में वो गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा की चुनाव लड़ेगी। इसके लिए वो अगले साल प्रचार-प्रसार शुरू कर देंगी। सीमा ने बताया कि अगर उन्हें चुनाव में यदि कोई पार्टी टिकट नहीं देती है, तो वह निर्दलीय चुनाव भी लड़ेगी। सीमा ने गौतमबुद्ध नगर में पूरी टीम तैयार करने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि एक पार्टी में शामिल होने का इंतजार किया जा रहा है, अगर पार्टी उन्हें टिकट देने को तैयार होती है, तो वे पार्टी के चिन्ह से चुनाव लड़ेंगी, नहीं तो निर्दलीय ही मैदान में उतरेंगी। हालांकि, इससे पहले सीमा मिर्जापुर जिले के भदोही से भी चुनावु लड़ चुकी हैं। बता दें कि सीमा परिहार टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस की भी हिस्सा रह चुकी हैं।

    Raed More : दीपिका से लेकर कैटरीना तक कपड़ों की वजह से होना पड़ा हीरोइनों को शर्मिंदा

    सीमा परिहार का अपहरण साल 1983 में डाकू लालराम ने अपहरण किया था। उस वक्त उनकी उम्र महज 13 साल थी। सीमा ने बताया कि लालाराम के पास रहते हुए उन्होंने पहली बार हथियार उठाया था। इसके बाद 2000 में लालाराम ने निर्भय गुर्जर को उन्हें सौंप दिया था। जिसके बाद सीमा ने निर्भय गुर्जर से शादी कर ली। साल 2005 में निर्मभय गुर्जर की मौत हो गई, जिसके बाद उन्होंने अकले दम में इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा किया। अब देखने वाली बात यह होगी साल 2019 में इस लेडी डॉन को कोई पार्टी अपना उम्मीदवार घोषित करती है, या फिर अपने दम पर निर्दलीय चुनाव लड़कर दूसरे पार्टियों के लिए मुसीबत बनती है

  • इनको मिलती है 65000 रूपए की सैलरी दिन भर सोफे पर बैठने की

    आजकल की भागती दौड़ती जिंदगी की दौड़ में एक पल का भी आराम मिलना मुश्किल हो गया है. खासकर नौकरी पेशा लोगों की हालात तो और भी खराब है. काम का बोझ इतना बढ़ चुका है कि छुट्टी के दिन भी आराम नही मिलता . लेकिन फिर भी रोजी रोटी के लिए लोगों को काम करना ही पड़ता है. ऐसे में अगर आपसे कोई ये कहे कि एक ऐसी नौकरी है जिसमें आपको दिन भर सिर्फ सोफे पर आराम से बैठे रहना है और इसके लिए आपको 65000 की सैलरी मिलेगी तो शायद आपको यकीन ना हो.लेकिन हम आपको बता दें ये पूरी तरह से सच है और एक महिला इस लाजवाब काम का आनंद भी उठा रही है।
    दरअसल रूस में नामी फर्नीचर कंपनी ने कुछ दिनों पहले यहां सोफा टेस्टर की वैकेंनशी निकाली थी. फर्नीचर कंपनी तरह-तरह के सोफे, बेड और अलमारी जैसे फर्नीचर तैयार करने का व्यवसाय करती है . कंपनी अपने इस काम के लिए रूस में खास पहचान रखती है क्योंकि इसके बनाए गए प्रोडक्ट बकाएदे लैब में टेस्ट होते हैं और उसके बाद ही वो मार्केट में आते हैं. अपनी प्रोडक्ट क्वालिटी को और बेहतर बनाने के लिए अब कंपनी चाहती थी कि कोई व्यक्ति खुद दिनभर बैठकर इन सोफो की टेस्टिंग करें ताकि पता चल सके कि ये सोफे वास्तव में ग्राहकों के लिए आरामदायक है या नहीं . इसी वजह से कंपनी ने पिछले ही महीने फुल टाइम सोफा टेस्टर के पद की वेकेंसी निकाली थी और जिसमे इस पोस्ट के लिए रुस की ही रहने वाली 26 वर्षीय ऐनन चेरदांत्सेवा को चुना गया ।

    Read More : एक ऐसा जो मोटरसाइकिल पर बैठ कर घूमता है, कंप्यूटर चलाता है और सोता है बेड पर

    Read More : युवराज’ आखिर बन गये राजा’
    आज ऐनन चेरदांत्सेवा इस दिलचस्प काम को कर रही हैं जिसके लिए उन्हें केवल दिनभर तरह-तरह के सोफो पर बैठकर ये जांच करना होता है कि वो आरामदायक है या नहीं और फिर कंपनी को इसके बारे में सही रिपोर्ट देनी होती है . इस बेहद दिलचस्प काम के लिए ऐनन 65 हजार रुपये महीने की सैलरी मिलती है. ऐसे में ये तो मानना पड़ेगा कि ऐनन वास्तव में बहुत ही भाग्यशाली हैं क्योंकि आज के प्रतियोगी युग में इंसान को चंद पैसे कमाने के लिए अच्छी खासी मेहनत करनी पड़ती है जबकि ऐनन को दिन भर सोफे पर पड़े रहने के लिए एक अच्छी खासी इनकम मिल रही है।

  • देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 1 मिनट में कमाती हैं एक करोड़ !

    मुंबई । प्रियंका चोपड़ा के स्टारडम में लगातार हो रहा है इजाफा । हॉलीवुड जाने के बाद प्रियंका बन चुकी हैं इंटरनेशनल स्टार अब अपनी परफॉमेंस के लिए प्रियंका को मिलते है करोड़ों रुपएण् देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड क्या गईं काफी महंगी हो गई। प्रियंका अब एक मिनट में एक करोड़ कमाती हैं।

    इस महीने के आखिर में होने वाले जी सिने अवॉर्ड्स में परफॉर्म करने वाली हैं । खबर है कि अवॉर्ड नाइट में परफॉर्म करने के लिए देसी गर्ल मोटी रकम वसूल रही हैं । रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को 5 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 4.5 करोड़ की भारी रकम दी जाएगी।

    Read More :क्रिसमस पार्टी में अमृता ने पहनी इतनी बोल्ड ट्रांसपेरेंट टॉप साफ दिखी ब्रा, करीना भी पड़ी फीकी

    सूत्रों के अनुसारए प्रियंका 5 मिनट का एक्ट करेंगी। जिसका मतलब है कि उन्हें हर 1 मिनट के लिए 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगेण् वह इन दिनों काफी डिमांड में हैं। इसलिए ऑर्गनाइजर ने उनकी टीम से प्राइस पर ज्यादा मोल.भाव नहीं किया। खबर है कि अवॉर्ड शो में प्रियंका अपने सुपरहिट गानों पर डांस करेंगी।

  • इस लड़की की खूबसूरती के दीवाने हुए लोग, फोटो वायरल होने के बाद लड़की के साथ हुआ कुछ ऐसा

    modelling agencies reach out to stunning new hampshire college student Anok yai

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कुछ भी चीज वायरल हो सकती है या फिर ट्रोल. जो चीज वायरल हो जाए समझ लीजिए वो हिट हो गई. अगर ट्रोल हुई तो समझ जाइए लोगों को पसंद नहीं आई और मजाक उड़ रहा है. दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां गोरापन और कालापन में बहुत डिफ्रेंस किया जाता है. लेकिन सुडान की लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने उसे रातोंरात स्टार बना दिया. 19 साल की इस लड़की के पीछे कई मॉडलिंग एजेंसी पड़ी हुईं है. हर कोई इसे साइन करना चाहता है. तीन कंपनियां इनको साइन करने में तो कामयाब भी हो गईं. ये सब हुआ इस लड़की की इंस्टाग्राम की दो फोटो की वजह

    पार्टी में फोटोग्राफर ने क्लिक की फोटो
    सुडान की रहने वाली 19 साल की अनोक याई अमेरिका के वॉशिंग्टन की हॉवर्ड यूनिवर्सिटी की होमकमिंग फेस्टिवल में पहुंची थी. जहां कुछ फोटोग्राफर्स घूम रहे थे. तभी एक फोटोग्राफर ने इनको पने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर दी. देखते ही देखते ये फोटो तेजी से वायरल हो गई. बॉस्टन ग्लोब की खबर के मुताबिक, फोटोग्राफर ऐसी लड़की की तलाश में था जिसने सबसे खूबसूरत आउटफिट पहना हो. जिसके बाद उन्होंने अनोक की फोटो अपलोड की.


    फोटो वायरल हुईं तो घबरा गईं अनोक
    पार्टी से लौटने के बाद जब अनोक घर लौंटी तो उनके फोन पर मैसेज वाइब्रेट होता रहा. उनको समझ नहीं आ रहा था कि आखिर लोग उनकी फोटो को क्यों लाइक कर रहे हैं. जिसके बाद उनको पता लगा कि उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.


    उन्होंने कहा- ”पहली बार मुझे लगा कि किसी ने मेरा मीम बनाकर डाला है. कई लोग मेरी फोटो पर मॉडलिंग एजेंसियों को टैग कर मुझे हायर करने की रिक्वेस्ट कर रहे थे. नतीजा ये हुआ कि मैं अब मॉडल बन चुकी हूं.”  बता दें, उनकी फोटो को एक ही दिन में 11 हजार लोगों ने लाइक किया.

     
    खुद की फोटो पसंद नहीं आई थी अनोक को

    अनोक ने बताया- ”जब मैंने पहली बार फोटो इंस्टाग्राम पर देखी तो मुझे फोटो इतनी अच्छी नहीं लगी. फोटो ठीक-ठाक ही थी लेकिन लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया. उसके लिए उनका शुक्रिया.” पिछले महीने ही मॉडलिंग एजेंसी नेकस्ट मॉडल ने उन्हें साइन किया है. जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी.