Category: uttar-pradesh

  • कुशीनगर : जल निकासी को लेकर मोहनपट्टी के ग्रामीणों ने पडरौना दुदही मेन सड़क मार्ग को किया जाम

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जल निकासी की समस्या से परेशान सुखपुरा गांव के मोहनपट्टी टोला  के ग्रामीणों ने रविवार को पडरौना दुदही मार्ग मेन सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगो ने मोहनपट्टी गांव के पास सड़क जाम कर दिया।
    लोग सड़क पर  आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करने लगे। सुबह लगभग 8,बजे से किया गया जाम1, घंटे  बाद कोतवाली पडरौना पुलिस द्वारा जेसीबी लगवाकर गांव में पानी निकलवाने के साथ वार्ता के बाद समाप्त हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की ओर से पुलिसबल व महिला पुलिस के जवानों के साथ महिला आरक्षियों को तैनात किया गया था। मोहनपट्टी के मोहल्लेवासियों का कहना था कि टोले में लगभग 150 परिवार जलजमाव से प्रभावित हैं।
    गांव के मुख्य मार्ग से जाने वाले सड़क पर  पानी लगा जाता था । सांप-बिच्छु के डर के अलावा महामारी फैलने की संभावना उत्पन्न हो जाति है। जल जमाव की समस्या से निजात के लिए जिला प्रशासन को बार-बार अनुरोध करने के बाद भी कोई पहल नही की जा रही थी। उनलोगो का कहना था कि लगभग 15 दिन पूर्व भी ग्राम प्रधान के अलावा जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर जल निकासी की मांग किया गया था।
    जिला प्रशासन की ओर से कोई सार्थक पहल नही होता देख रविवार को पडरौना दुदही मार्ग मेन सड़क पर लोग जाम के लिए विवश हो गए। मोहल्लेवासियों ने कहा कि समस्या का स्थायी निदान अथवा आश्वासन का अनुपालन नही हुआ तो वे लोग एक बार फिर जाम के लिए विवश होंगे। जाम की वजह से सड़क के दोनो ओर गाड़ियों का लंबा काफिला खड़ा हो गया था ।

  • कुशीनगर : शराब की बरामदगी खेल या कुछ और ….?

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर। शराब की तस्करी आम लोगो के लिए एक पहेली बन चुका है। पुलिस हर रोज शराब की बरामदगी कर अपनी पीठ थपथपा रही है, लेकिन मुख्य तस्कर तक उसके न पहुँचने पर लोगों को संदेह भी हो रहा है। वही चर्चा यह भी है कि जब चाहे पुलिस शराब बरामद कर लेती है, मतलब इसमे भी बड़ा खेल हो रहा है।
    बता दें की बीते एक साल में शराब बरामदगी का जो सिलसिला शुरू हुआ वह उसी गति से जारी है। जो पुलिस पहले ईंट भट्ठों से 10 या 20 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी कर आम लोगों में दहशत का माहौल बना देती थी, आज उसके शराब से भरा डीसीएम, ट्रक और पिकप के बरामद करने पर भी नही बन पा रहा है। कारण तो कुछ है कि आम जनता पुलिस के इस कार्यवाही को नजरअंदाज कर रही है।
    जानकर बताते है कि एक डीसीएम शराब के बिहार में प्रवेश होते ही डेढ़ लाख रुपये का सौदा पूरा हो जाता है, ऐसे ही एक ट्रक का दो से ढाई लाख एवं पिकप का पचास से साठ हजार। फिर भला कौन इस काले कमाई को सफेद न बनावे।
    तमकुहीराज सीओ सर्किल के थाना तरयासुजान, तरयासुजान थाने की पुलिस चौकी बहादुरपुर एवं पटहेरवा थाने की पुलिस आजकल शराब बरामदगी के खेल में शतक लगा रही है। लेकिन मुख्य सरगना तक वह पहुँचने में विफल है। देहाती कहावत “चिराग तले अंधेरा” मतलब सब आसपास और साफ है। बस मैनेज गुरु की कृपा।
    पुलिस से जुड़े सूत्र यह भी बताते है कि शराब की तस्करी के खेल में जमकर खेल हो रहा है। जब भी किसी थाने के जिम्मेदार पर पुलिस कप्तान नाराज होने को होते है, साहब शराब की बड़ी खेप बरामद किए पहुँच जाते है। यानी…….?

    जो भी हो शराब बरामदगी की कहानी का खेल जो शुरू हुआ है, वह तब तक चलता रहेगा, जब तक उसका मुख्य सरगना सबके सामने नही आ जाता। लेकिन वह कभी पुलिस के हाथ आएगा या पुलिस उसका कुंडली सार्वजनिक करेगी, यह यक्ष प्रश्न ही है।

    सूत्र यह भी बताते है कि बीते सप्ताह पटहेरवा थाना क्षेत्र में एक अपहरण हुआ, अगले दिन उसका शव भी बरामद हो गया, पुलिस ने सक्रियता दिखाई, आरोपी भी पकड़ लिए गए। उसी शाम फरनहा गांव में जमकर मारपीट हुई, एक व्यक्ति की जान चली गयी। उधर एक के बाद एक घटना से पुलिस कप्तान नाराज हो इसके पहले ही शराब के खेप की बड़ी बरामदगी सूत्रों के जानकारी की पुष्टि के लिए पर्याप्त मानी जा सकती है।

    वैसे मारपीट में मृतक के पुत्रों का व्यान भी काफी पीड़ादायक लग रहा। उनके अनुसार हत्या के आरोपी घर मौज कर रहे है, मृतक के परिजनों को धमकी पर धमकी दे रहे, और थानाध्यक्ष उनके गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त साक्ष्य न होने की बात कह उनके बातों को अनसुनी कर रहे है। मृतक के पुत्र अनंजय श्रीवास्तव का आरोप है कि एसओ साहब हमे न्याय देने के बजाय मेरे पिता के हत्यारों को बचाने में लगे है।

  • पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को 2019 में प्रधानमंत्री बनाने को लेकर कुशीनगर में बसपा से जुड़े नेताओं ने बूथों को मजबूत करने पर दिया जोर

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : बहुजन समाज पार्टी से जुड़े अधिकारियों की शनिवार को मासिक बैठक हुई, जिसमे संगठन की समीक्षा की गई।
    इस दौरान वक्ताओं ने 2019 में र पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनपद के प्रत्येक बूथों को मजबूत करने के साथ संगठन को मजबूत करने की पदाधिकारियों ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की ।
    बैठक में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मण्डल जोन इंचार्ज विजय कुमार गौतम ‘एडवोकेट’, विशिष्ठ अतिथि मण्डल जोन इंचार्ज सुनील कुमार,व जिला उपाध्यक्ष शाहिद लारी ने अपने अपने विचार रखें।

    बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश कुमार ने की जबकि संचालन ओम प्रकाश एडवोकेट ने किया।

    इस अवसर पर बामसेफ संयोजक अवधेश, नगर अध्यक्ष अमित कुमार, पूर्व न्यायधीश के पी,मौर्य, केरला में हजारों की संख्या में पदाधिकारी एवं बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

  • कुशीनगर : बड़ी गंडक के आगोश में समा गया दो मंजिला मकान

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : बड़ी गंडक नदी का कहर जारी है। जलस्तर कम होने के बाद भी नदी तमकुहीराज के एपी तटबंध किनारे बसे अहिरौलीदान के कचहरी टोले को बैकरोलिंग कर लगातार काट रही है।
    दर्जन भर पक्के मकानों को आगोश में लेने के बाद नदी की वेगवती धाराओं ने शनिवार को धुरेन्द्र सिंह के दो मंजिला मकान को नेस्तनाबूद कर दिया। पल भर में पूरा मकान नदी में समा गया। नदी के कहर से लोग खौफजदा हैं। अपने घरों को तोड़कर जरूरी सामानों के साथ सुरक्षित जगहों पर शरण ले रहे हैं। दो दिन पहले इसी गांव में घर तोड़ते समय दीवार गिरने से एक व्यक्ति की जान जा चुकी है।

  • कुशीनगर : पडरौना में युवा सपाइयों ने जलाया सीएम योगी का पुतला

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : नगर के बेलवा चुंगी पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के युवा नेता बजरंगी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रतीकात्मक पुतला जलाया।
    यादव ने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं दूसरी तरफ बाल गृह के नाम पर यौन शोषण हो रहा है।
    फिर भी सरकार चुप्पी साधे बैठी है। इस दौरान रामलखन यादव, निकेश यादव, अरस्तु जमाल, आकाश, अशरफुल, प्रियांशु यादव, आशीष पटेल, मंजेश पहलवान, रामू यादव, मनोज पहलवान, कृष्णा, राजन यादव, अमित गोंड, रजनीश, दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।

  • देवरिया में भी मुजफ्फरपुर जैसा ‘बालिका गृह’ में कथित यौन शोषण का मामला सामने आया !

    [object Promise]

    संवाददाता

    देवरिया। मुजफ्फरपुर की बालिका गृह सेक्स कांड अभी शांत नहीं हुआ था कि उसी तरह का एक और कांड देवरिया के एक बालिका गृह में वहां लड़कियों के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। एक बच्ची की शिकायत पर एसपी ने बालिका गृह से कई लड़कियों को रेस्क्यू कराया है। फिलहाल संस्था को सील कर दिया गया है। रविवार देर रात इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस का दावा है कि संस्था से अभी 18 लोग गायब हैं, जिनमें बालिका गृह की महिलाएं, लड़कियां और बच्चे शामिल हैं।

    [object Promise]
    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी गिरिजा और मोहन

    रविवार को मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान द्वारा संचालित बालिका गृह से बिहार के बेतिया की रहने वाली एक बालिका किसी तरह यहां से भाग निकली। यहां से वह सीधे महिला थाने पहुंची और यहां उसने एसओ को संस्था के अंदर चल रही गतिविधियों की शिकायत की। एसओ ने घटना की जानकारी एसपी रोहन पी कनय को दी। एसपी ने तत्काल संस्था के बारे में जानकारी एकत्र की। महिला हेल्पलाइन 181 की काउंसलर को बुलाया गया। लड़की ने अपने बयान में संस्थान से सेक्स रैकिट के संचालन का आरोप लगाया।

    एसपी ने बताया कि पड़ताल में पता चला कि संस्थान की मान्यता साल 2017 में ही खत्म कर दी गई थी। संस्थान गैर कानूनी ढंग से संचालित हो रहा था। एसपी ने एक टीम बनाकर देर रात संस्थान में छापा डलवाया। छापेमारी के दौरान वहां 24 बच्चे और महिलाएं मिलीं। उन्हें वहां से निकालकर दूसरे सरकार द्वारा संचालित संस्थानों में अस्थायी तौर पर भेजा गया है। संस्थान को सील कर दिया गया है।

    एसपी ने बताया कि संस्थान की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी और उनके पति मोहन त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उनकी बेटी कंचनलता अभी फरार है। सोमवार को महिलाओं और बच्चों का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    एडीजी एलओ आनंद कुमार ने कहा कि देवरिया शेल्टर होम मामले में विस्तृत जांच कराई जा रही है। जिला प्रशासन भी अपने स्तर से जांच कर रहा है। वहीं वह बाल विकास विभाग से भी संपर्क कर रहे हैं। वहां रह रहे सभी बच्चों और महिलाओं का मेडिकल कराया जाएगा। बच्चों के 164 के बयान पॉक्सो मैजिस्ट्रेट के सामने कराए जाएंगे।

  • बंगला विवाद: अखिलेश ने रखा 11 लाख का इनाम

    [object Promise]

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश में पूर्व सीएम अखिलेश  के सरकारी बंगले पर चल रहा सियासी घमासान जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर आबंटित सरकारी बंगले में अवैध निर्माण और तोड़फोड़ कराने के आरोपों से घिरे एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को तोड़फोड़ के जिम्मेदार लोगों पर 11 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया। अखिलेश ने ‘छोटे लोहिया‘ के नाम से मशहूर रहे समाजवादी  की जयंती पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में यह ऐलान किया।

    अखिलेश यादव ने कहा कि उनके सरकारी बंगला खाली करने के बाद रात में कुछ लोग हथौड़े और कुदाल लेकर वहां गए थे। उन्होंने कहा ‘जिस तरह पुलिस इनाम घोषित करती है…हम पत्रकार साथियों से कहेंगे कि उस रात कुछ चैनल के लोग भी कैमरा लेकर वहां गए थे। आप तोड़फोड़ करने वालों के नाम बता दो, हम समाजवादी लोग दो-दो हजार रुपये इकट्ठा करके 11 लाख रुपये का इनाम दे देंगे।’

    अखिलेश यादव को लखनऊ में 4 विक्रमादित्य मार्ग पर आबंटित बंगला सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खाली करना पड़ा था। अगले दिन मीडिया की जब बंगले में एंट्री हुई, तो उसमें तोड़फोड़ की तस्वीरें सामने आई थीं। इसे लेकर अखिलेश पर आरोप लगाए गए थे। लोक निर्माण विभाग द्वारा हाल में पेश की गई जांच रिपोर्ट में बंगले में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का अवैध निर्माण कराए जाने का जिक्र किया गया है। हालांकि समाजवादी पार्टी ने इन आरोपों को गलत बताते हुए इसे अखिलेश को बदनाम करने की साजिश करार दिया है।

    अखिलेश ने कार्यक्रम में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी-कभी आरक्षण की बात करते हैं। हमें इसकी खुशी है लेकिन आप हमारे बीच नफरत फैलाते हैं। सवाल यह है कि हमारे निषाद, बाथम, केवट इत्यादि समाज के लोगों को कुछ नहीं मिला। हम चाहते हैं कि इन पिछड़ी जातियों को आबादी के हिसाब से अधिकार दे दिया जाए।’

    बता दें कि लोक निर्माण विभाग ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के सरकारी बंगले की जांच रिपोर्ट गत बुधवार को राज्य सम्पत्ति विभाग को सौंप दी थी। विभाग द्वारा सीएम दफ्तर को भेजी गई रिपोर्ट में पीडब्ल्यूडी के इंजिनियरों ने तोड़-फोड़ के कारण करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया था। राज्य सम्पत्ति विभाग पूर्व सीएम को रिकवरी नोटिस देने की तैयारी कर रहा है।

  • माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम पर विधायक से मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी

    [object Promise]

    लखनऊ। बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा से लगातार दूसरी बार बहुजन समाज पार्टी से विधायक उमाशंकर सिंह को माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम पर धमकी मिली है। विधायक से एक करोड़ रुपया रंगदारी मांगी गई है। धमकी फोन के साथ ईमेल पर दी गई है। इस बाबत विधायक ने लखनऊ के गोमतीनगर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।

    बलिया जिला की रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को फोन पर धमकी दी गई। इसके बाद ईमेल व फोन से ही एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को दाऊद इब्राहिम बताया। जिस ईमेल से धमकी मिली है, उसमें दाउद इब्राहिम का फोटो भी लगा है। धमकी मिलने के बाद विधायक ने गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है।

    विधायक उमाशंकर से तहरीर में लिखा है कि छह अगस्त को पहले उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें उन्हें ई-मेल चेक करने को कहा गया। इस मैसेज पर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। दोबारा आठ अगस्त को फिर मैसेज आया। इसमें एक करोड़ रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

    विधायक से रंगदारी मांगने के इस मामले को पुलिस इसलिए भी गंभीरता से ले रही है क्योंकि इसमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम आ रहा है। 1993 मुंबई बम धमाके का मुख्य आरोपी दाऊद फिलहाल पाकिस्तान में छुपा है, जबकि विधायक उमाशंकर को भेजे गए मैसेज में उसकी तस्वीर है। पुलिस समझ नहीं पाई है कि रंगदारी मांगने के लिए भेजे गए मैसेज में दाऊद इब्राहिम की तस्वीर क्यों है।

    इसके बाद ही उमाशंकर ने अपना ई-मेल चेक किया तो उसमें rk3905842@gmail.com से एक मेल आई थी। इस मेल आइडी पर  दाऊद इब्राहिम की फोटो लगी हुई थी। विधायक उमाशंकर सिंह ने मोबाइल पर मैसेज भेजने वाले नम्बर को ट्रू कॉलर पर चेक किया तो उस पर दाऊद इब्राहिम नाम दिखा। इसके बाद ही विधायक ने शहर के पुलिस अफसरों से सम्पर्क किया।

  • महिला खत्री सभा ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

    [object Promise]

    फैजाबाद । तीज के अवसर पर महिला खत्री सभा का तीज उत्सव समारोह बड़ी धूमधाम से प्ले-वे मान्टेसरी स्कूल खिड़की अलीबेग में मनाया गया। तीज उत्सव समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि आर्य कन्या इण्टर कालेज की प्रधानाचार्य मीनू कपूर ने माता पार्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके प्रारम्भ किया।

    तीज उत्सव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महिला खत्री सभा की महामंत्री सुचिता भल्ला डाली ने बताया कि कार्यक्रम में लाटरी द्वारा रितु साहनी को तीज रानी का खिताब तथा समयनिष्ठा की प्रथम प्राइज बबिता साहनी व चूड़ी चेन प्रतियोगिता में सुचिता भल्ला डाली ने खिताब जीता। तीज उत्सव में नृत्य एवं गायन में अपने हुनर दिखाते हुए महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित खत्री महिलाओं को मनमुग्ध कर दिया।

    उपस्थित खत्री महिलाओं द्वारा उत्सव में कई तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला खत्री सभा की अध्यक्ष बबिता साहनी व संचालन महामंत्री सुचिता भल्ला डाली ने किया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष दीपा मनचन्दा, किरन अरोड़ा, सरिता महेन्द्रा, श्वेता टण्डन, रूबी कपूर, रितु साहनी, ऊषा कपूर, निष्ठा धवन, सीमा आनन्द, निशि बाघमार, रजनी मेहरोत्रा, प्रभा महेन्द्रा, स्वाती खत्री, सोनिया महेन्द्रा, शालिनी सरीन, निशि पुरी, कलका साहनी, प्रगति कपूर, अंजू धवन, पूनम मेहरोत्रा आदि प्रमुख रूप से शामिल थीं। कार्यक्रम के आयी हुईं खत्राणी महिलाओं का आभार प्रकट करते हुए महिला खत्री सभा की संरक्षक श्रीमती नीरा कपूर ने महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित करते हुए आभार प्रकट किया।
    0000

  • बाढ़ प्रभावित 80 परिवारों को विधायक ने बांटी राहत सामग्री

    [object Promise]

    रुदौली-फैजाबाद । तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गाँव कैथी मांझा के 80 परिवारों को रूदौली विधायक राम चंद्र यादव ने राहत सामग्री वितरित की। रुदौली क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितो ने शुक्रवार को विधायक राम चंद्र यादव से गांव में प्रकाश की व्यवस्था,स्वास्थ्य व् समय से राशन न वितरित किए जाने व् कैथी मांझा के हालात को लेकर विधायक से शिकायत की थी।

    जिसको लेकर शुक्रवार को विधायक श्री यादव ने अब्बूपुर,मुझेहना,सल्लाहपुर,कैथी,महंगू का पूरवा का दौरा कर राहत कार्यो की हकीकत जानने के पश्चात कैथी मांझा के निवासियो से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना था। शनिवार शाम को विधायक के प्रयास से कैथी मांझा के सभी 80 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया।

    इस मौके पर उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा,तहसीलदार शिव प्रसाद,कोतवाल रूदौली विश्वनाथ यादव,ग्राम प्रधान राजेंद्र चैरसिया,तेज तिवारी,राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह,फकीरे प्रसाद,राकेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। विधायक राम चंद्र यादव ने बताया कि कैथी मांझा के अस्सी परिवारों को प्राथमिकता के तौर पर राहत सामग्री का वितरण कराया गया है। प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।