Category: uttar-pradesh

  • भदोही: टावर पर चढ़कर युवक मांगने लगा पांच करोड़ रुपये, हड़कंप

    [object Promise]

    भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में एक शख्स पांच करोड़ रुपये की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया। शख्स को देखकर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। गौरतलब है कि इसके दो महीने पहले भी यही युवक टावर पर चढ़ गया था। दिमागी रूप से विक्षिप्त बताए जा रहे युवक को उस दौरान किसी तरह से नीचे उतारा गया था।

    लोगों के मुताबिक, गोपीगंज थाना क्षेत्र के लालानगर निवासी जियाउद्दीन का पुत्र शमीम (25) दिमागी रूप से विक्षिप्त है। वह रविवार को दिन में एक बार फिर से टावर पर चढ़ गया। इसके बाद गांव के लोगं के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे उतारने का प्रयास किया लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। टावर के ऊपर बैठकर वह पांच करोड़ रुपये की मांग करता रहा।

    बता दें कि युवक दो महीने पहले भी टावर पर चढ़ गया था और उस दौरान इस शख्स ने प्रधान पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। हालांकि, उसे 6 घंटे बाद नीचे उतार लिया गया था। एक बार फिर टावर पर चढ़ने से युवक के परिवार के साथ-साथ पुलिस भी परेशान हो गई है।

  • बंगला विवाद: योगी के इस मंत्री ने किया अखिलेश यादव का बचाव, कहा कार्यवाही राजनीतिक द्वेषवश !

    [object Promise]

    वाराणसी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर अपनी ही सरकार की कार्रवाई के विरोध किया है। बंगला खाली किए जाने के बाद हुई क्षति के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नोटिस भेजे जाने को गलत ठहराते हुए उन्होंने इसे राजनीतिक द्वेषवश बताया।

    file photo -कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर

    वाराणसी में शुक्रवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव का बचाव करते हुए कहा कि सरकार की कार्रवाई राजनीतिक द्वेषवश है। उन्होंने कहा, ‘अगर बंगले में किसी प्रकार की क्षति हुई है तो संपत्ति विभाग को पहले ही सर्वे कर बताना चाहिए था। बंगला खाली करने के महीने भर से ज्यादा समय के बाद नोटिस दिया जाना तर्कसंगत नहीं है।

    मुगलसराय स्घ्टेशन का नाम बदलने पर एसबीएसपी के अध्यक्ष ने कहा कि हर सरकार अपने कार्यकाल में कुछ ऐसा करती रहती है। लेकिन नाम बदलने से उसकी ऐतिहासिकता नहीं बदली जा सकती है और इस नाम को भुलाया नहीं जा सकता। वहीं, कैबिनेट मंत्री ने पिछड़ों के बारे में सरकार की ओर से अध्यादेश लाने का समर्थन किया। साथ ही पिछड़ों को पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा में बांटने की मांग भी की।

    ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ Loksabha सीट से पूर्व एसपी नेता अमर सिंह के एसबीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। राजभर ने कहा, श्अभी अमर सिंह राज्यसभा में है। यह जरूर है कि अमर सिंह आजमगढ़ में बीजेपी की ओर से चुनाव प्रचार करते हैं, तो वह सीट बीजेपी के ही खाते में जाएगी।

  • यूपी तेल उद्योग ने मनाया विश्व जैव ईंधन दिवस

    [object Promise]

    लखनऊ । स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों के बीच जैव-ईंधन के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लखनऊ शहर के विभिन्न विद्यालयों में निबंध/ड्राइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पे आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले किसानों को भी आमंत्रित किया गया और जैव-ईंधन के महत्व पे आधारित एक शॉर्ट फिल्म भी दिखायी गयी।
    प्रो० पी. के. सिंह
    ने जैव-ईंधन, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और पर्यावरण पर उनके सकारात्मक प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सितंबर 2006 के दौरान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपी और एनजी) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को पेट्रोल में 5ः इथेनॉल मिश्रण करने का निर्देश दिया था, जो अक्टूबर 2008 से 10ः तक बढ़ गया।
    ए. के. गंजू, राज्य स्तरीय समन्वयक, तेल उद्योग, उत्तर प्रदेश
    ने अपने संबोधन में
    विधायक देवमनी दुबे
    और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने जैव-ईंधन के लाभों के बारे में युवाओं, किसानों और अन्य हितधारकों को संवेदनशील बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
    देवमनी दुबे
    ने अपने संबोधन में जैव ईंधन के महत्व पर जोर दिया और पारंपरिक ईंधन के विकल्प में इसे पर्यावरण-अनुकूल बताया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को कम करने के अलावा, स्वदेशी उत्पादित जैव ईंधन हमारे देश के विशाल आयात बोझ को कम करने में मदद करेगा। इसके अतिरिक्त, यह रोजगार पैदा करने और ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा जो सीधे किसानों को लाभान्वित करेगा।

    आलोक कुमार, आयुक्त (एफ एंड सीएस)ने अपने संबोधन में इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि कच्चे तेल का वर्तमान घरेलू उत्पादन बीतें वर्षों में स्थिर नहीं रहा है और देश की आवश्यकता का केवल 18ः ही रहा है। इसलिए, जैव ईंधन पारंपरिक ऊर्जा संसाधनों के पूरक और पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ तरीके से राष्ट्रीय ऊर्जा को उच्चतम सुरक्षा प्रदान करता हैं।

  • 35 दिनों से लापता बिटिया, पुलिस नहीं लगा पाई सुराग माता पिता ने लगाई सीएम योगी से गुहार

    [object Promise]
    लखनऊ। पुलिस चाहती है तो राजनेताओं की भैंस तक ढ़ूंढ़ लाती है पर एक आम आदमी की बेटी पिछले 35 दिनों से लापता है लेकिन राजधानी की पुलिस घोडे बेच कर सोई हुई है।

    शनिवार को यूपी प्रेस क्लब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आला अधिकारियों से गुहार लगाते हुए माही वर्मा के माता पिता ने दर्द भरा दुखड़ा बताया।

    मां रीता वर्मा ने बताया कि गत 30 जून की शाम की शाम को माही साइकिल लेकर घर से निकली थी लेकिन आज तक वापस नहीं आई। उसी दिन शाम को गाज़ीपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई और रात लगभग ढाई बजे उसकी साइकिल भूतनाथ बाजार के पास से पुलिस को मिली परन्तु मेरी बेटी का आज तक पता नहीं चला। रोती-बिलखती माँ ने कहा कि तब से हम लगातार थाने के चक्कर लगा रहे है और पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है।

    किसी पारिवारिक रंजिश से इंकार करते हुए माही के पिता अरविन्द वर्मा ने बताया कि छानबीन के नाम पर पुलिस ने मेरा लैपटॉप 3 जुलाई को लिया था और आज तक उसकी फॉरेंसिक जाँच ही चल रही तथा लैपटॉप वापस भी नहीं किया गया। सीएम योगी से गुहार लगाते हुए पीड़ित माता-पिता ने कहा कि यदि पुलिस को लैपटॉप से कोई सुराग नहीं मिल रहा तो पुलिस अन्य किसी तरीके का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि अगर ये बेटी किसी आला अधिकारी या मंत्री की होती तो पुलिस आनन-फानन में ढूंढ लेती लेकिन आम आदमी की चिन्ता या परेशानी से सरकार को कोई मतलब नहीं है।

    पीड़ित परिवार को सहयोग कर रही नेशनल हृयुमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा नलिनी छाबड़ा ने कहा कि प्रसाशन के उदासीन रवैये के कारण स्थिति यहाँ तक पहुँच गई कि माँ-बाप को अपनी गुहार लगाने के लिए प्रेस क्लब में कांफ्रेंस करनी पड़ रही है।

  • कुशीनगर : पौधारोपण कर युवा कांग्रेसियों ने मनाया 58 वां स्थापना दिवस

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : भारतीय युवा कांग्रेस का 58 वां स्थापना दिवस मनाया । इस दौरान लोकसभा युवा कांग्रेस कुशीनगर के बैनर तले पौधरोपण भी किया गया । इस अवसर पर युवा कांग्रेसियों ने त्याग, न्याय, शांति, सत्य के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वहीं भारतीय भाषा, धार्मिक एवं क्षेत्रीय विविधताओं के ढांचे के सद्भावना और समभाव के सिद्धांत को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। इसके अलावा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास, महिलाओं व शोषित वर्ग के विकास व उत्थान के लिए कार्य करने, आतंकवाद के संपूर्ण विनाश को सतत मुकाबला करने का भी संकल्प दोहराया।

    जिलाध्यक्ष मुहम्मद जहीरुद्दीन ने कहा कि 9 अगस्त 1960 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने युवाओं की सहभागिता के लिए मोर्चा संगठन के रुप में युवा कांग्रेस की मान्यता दी। उन्होंने युवाओं से संगठन से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है। लेकिन केंद्र सरकार युवाओं को नजरअंदाज कर रही है। जिससे युवाओं को सावधान रहने की जरुरत है।

    इस अवसर पर पडरौना विधानसभा के महासचिव इरशाद अंसारी ,नगर उपाध्यक्ष सुनील यादव, एजाज अहमद, गायत्री नगर सभासद मंसूरी आलम, भूपेंद्र प्रताप सिंह, अखलाक खान ,राहुल यादव, गुड्डू शर्मा ,सूरज भान यादव, इसराफिल ,दिवाकर सिंह, भोलू, महबूब आलम आदि उपस्थित रहे

  • कुशीनगर : यूएनपीजी कॉलेज पडरौना के छात्र नेताओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : नगर के यूएनपीजी कॉलेज में बीएसी डिपार्टमेंट में बांटनीकल गार्डन के अलावा सभी फैकल्टी में सीट की बढ़ोतरी करने के साथ कॉमन रूम में बैठने की व्यवस्था पीने के शुद्ध पानी व कॉलेज परिसर में साफ-सफाई सहित शिक्षकों की कमी दूर करने व छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर छात्र नेताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा ।
    छात्र नेताओं का कहना है कि यदि कॉलेज में बीएससी डिपार्टमेंट के अलावा बांटनीकल रूम की सीट बढ़ जाए तो काफी छात्र-छात्राओं को प्रवेश मौका मिल जाएगा। उन्होंने जल्द ही कॉलेज में शिक्षकों की कमी और कॉलेज में साफ सफाई रहने की मांग उठाई है।
    शुक्रवार को यूएनपी जी कॉलेज के प्राचार्य को सौंपे गए ज्ञापन में छात्र नेता सिवम उपाध्याय ने कहा कि कॉलेज में बीएससी की सीटें काफी कम हैं। जिसके चलते काफी छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए कॉलेज में सीटों की संख्या में इजाफा किया जाना जरूरी है। यदि कॉलेज में सीट नहीं बढ़ी तो वह उग्र धरना प्रदर्शन करेंगे। श्री उपाध्याय ने मांग किया कि कॉलेज में छात्र-छात्राओं के पठन पाठन के लिए और शिक्षकों को बढ़ाया जाए । इसके अलावा कॉलेज में जो अव्यवस्थाएं हैं, उन्हें तत्काल दूर किया जाए।

    जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। छात्र नेताओं ने छात्र-छात्राओं की अन्य समस्याओं को लेकर भी ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान मोहम्मद आजम ,अंकुश कुमार जायसवाल, मनोज यादव पहलवान ,अंकित दिवेदी, मनीष मौर्या ,मुकेश भारती ,दिग्विजय कुशवाहा ,निशांत तिवारी ,परवीन कुमार ,राहुल जायसवाल, मोहम्मद आलम ,आकाश कुमार, रिसब साहनी, अजय कुमार, किशन मौर्या आदि मौजूद रहे।

  • CM Yogi : यूपी के पांच लाख युवाओं को हर साल अब प्रदेश में ही मिलेगा रोजगार

    [object Promise]

    लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट समिट में कहा कि प्रदेश में निवेश का माहौल बना है। निवेशक लगातार आ रहे हैं। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट से प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी। इससे हर साल पांच लाख युवाओं को अपने जिले में अपने गांव में रोजगार मिलेगा। प्रदेश सरकार हर संभव प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा दे रही है।

    यूपी सरकार ने खुद स्टार्टअप के लिए 250 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।उन्होंने कहा कि जब हमें सत्ता मिली तो प्रदेश की हालत क्या थी यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। हमें अलग-अलग मोर्चों पर काम करना था। प्रदेश से युवाओं का पलायन रोकना था। जिस पर हम कम से कम समय में जो कर सकते थे कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था में सुधार से प्रदेश की छवि बदली है।

    [object Promise]
    राज्यपाल रामनाईक  :राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि ओडीओपी से प्रदेश में कृषि के साथ ही ग्रामीण उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज जापान और थायलैंड से ज्यादा संभावनाएं यूपी मे हैं। यूपी के पहले ही स्थापना दिवस समारोह में ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट) लागू किया। अब हर गांव में कोई न कोई काम शुरू होगा। हमने सिर्फ पांच महीने में ही इन्वेस्टर्स समिट को जमीन पर उतारा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 60 हजार करोड़ की 81 परियोजनाओं का शिलान्याास किया है। योगी ने कहा कि अब अब विश्कर्मा श्रम सम्मान योजना लागू कर रहे है। जिससे कि श्रमिकों को सम्मान मिलेगा।

    राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि ओडीओपी से प्रदेश में कृषि के साथ ही ग्रामीण उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे प्रदेश में पलायन रुकेगा। यूपी के युवाओं को अब प्रदेश में ही रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा प्रदेश की धरोहर हैं। मुख्यमंत्री योगी ने उनकी ताकत को पहचाना है। उत्तर प्रदेश पूरे देश के लिए एक मॉडल बनेगा। जिससे देश के अन्य राज्य भी इसका अनुसरण करेंगे।

  • कुशीनगर : हालत बिगड़ने पर टैम्पो ड्राइवर ने प्रसूता को जबरन उतारा,

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    कुशीनगर : खड्डा कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम अचानक अफरा-तफरी मच गई। प्रसूता को अस्पताल ले जा रहे टेम्पो चालक ने उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जबरन नीचे उतार दिया। महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया।
    क्षेत्र के ग्राम सोहरौना निवासी पप्पू की पत्नी प्रियंका को प्रसव पीड़ा होने के बाद शुक्रवार की शाम टेम्पो से लेकर परिवारीजन अस्पताल की ओर चले। रेलवे स्टेशन के पास ब्रेकर पर टेम्पो के उछलने पर महिला की हालत बिगड़ गई तो घबराकर चालक ने उसे रेलवे गेट के सामने टेम्पो से उतार दिया। इसके बाद महिला के चिल्लाने पर कुछ लोगों ने अस्पताल में सूचना दी और आसपास की कुछ महिलाएं चादर लेकर महिला को घेर लिया। इसी दौरान सड़क पर ही इस महिला ने एक शिशु को जन्म दिया। इसी बीच अस्पताल से एंबुलेंस पहुंच गई और जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा ले जाया गया।

  • ‘खजांची परिवार’ अखिलेश यादव की 50 किमी साइकिल यात्रा को दिखाएगा हरी झंडी, जानिये कौन है ‘खजांची परिवार’ !

    [object Promise]

    लखनऊ । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जल्द ही कन्नौज की ठठियामंडी से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी तक साइकिल यात्रा करेंगे। 50 किलोमीटर की इस यात्रा को खजांची परिवार हरी झंडी दिखाएगा। पार्टी जल्द ही यात्रा की तारीख घोषित करेगी।

    पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चैधरी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की हर महीने साइकिल यात्रा की घोषणा के तहत पहली यात्रा ठठियामंडी से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की हवाईपट्टी तक होगी।

    नोटबंदी के दिनों में बैंक की लाइन में लगी महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था, तब अखिलेश यादव ने उसका नाम खजांची रखा था। यही खजांची अपने परिवार के साथ यात्रा के दौरान एक्सप्रेस-वे पर मौजूद रहेगा। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव गरीबों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों और अधिवक्ताओं की समस्याएं जानेंगे। यह यात्रा जन जागरण की नई भूमिका में होगी।

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में अखिलेश यादव ने साइकिल यात्राओं से प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन की हवा बहाकर सत्ता परिवर्तन किया था। चैधरी ने कहा कि भाजपा का संपर्क फॉर समर्थन अभियान केवल विशिष्ट लोगों तक सीमित है। यह जनता की आंख में धूल झोंकने का काम है। प्रधानमंत्री ने गंगा मां का बहुत नाम जपा पर, आज तक वाराणसी में गंगा निर्मल नहीं हो पाई।

  • UP : हर ब्लॉक में रखे जाएंगे लोक कल्याण मित्र, वेतन मिलेगा 25 हजार

    [object Promise]

    लखनऊ। यूपी सरकार ने सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और पात्र लोगों की मदद करने के लिए हर ब्लॉक पर एक लोक कल्याण मित्र तैनात करने का फैसला किया है। 822 ब्लॉकों पर इनकी तैनाती की जाएगी। इन्हें 25 हजार मासिक वेतन व 5000 रुपये तक का यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लोक कल्याण मित्रों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। माना जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए यह फैसला किया गया है।

    एक साल के इन्टर्नशिप कार्यक्रम के तहत लोक कल्याण मित्र तैनात होंगे। चयन में शासकीय नियमों के अनुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। हर तीन महीने पर उनके काम की समीक्षा होगी। एक साल बाद सीएम के अनुमोदन से उनकी तैनाती एक साल और बढ़ सकेगी। एक मित्र के जिम्मे उस ब्लॉक के सभी गांव होंगे। प्रदेश स्तर पर केवल दो लोक कल्याण मित्र मुख्यालय पर तैनात होंगे। चयन के बाद उनकी ट्रेनिंग टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, गिरि इंस्टिट्यूट और कुछ प्रबन्धन संस्थाओं में करवाई जाएगी।

    योग्यता व चयन
    – कला, वाणिज्य, विज्ञान, इंजिनियरिंग या किसी भी विषय में स्नातक व दो साल का काम का अनुभव होना जरूरी।
    – 21 से 40 साल तक की आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
    – जिलों में डीएम की अध्यक्षता में बनी कमिटी चयन करेगी। इसमें सीडीओ और जिले का सूचना अधिकारी शामिल रहेंगे।
    – मुख्यालय (लखनऊ) पर तैनात होने वाले दो लोक कल्याण मित्रों की तैनाती मंडलायुक्त, लखनऊ करेंगे।
    – कम्प्यूटर में एमएस ऑफिस की जानकारी रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    फीस वसूली पर लगाम के लिए अब डीएम की कमिटी
    निजी स्कूलों में मनमानी फीस लिए जाने पर लगाम कसने के लिए विधानसभा के मॉनसून सत्र में विधेयक आएगा। सरकार अप्रैल में ही यूपी स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क का विनियमन) कानून अध्यादेश ला चुकी है। सदन शुरू होने पर छह सप्ताह के भीतर अध्यादेश निष्प्रभावी हो जाता है। इसलिए विधेयक लाकर इन नियमों को पूरी तरह से कानूनी जामा पहना दिया जाएगा। विधेयक में एक महत्वपूर्ण बदलाव है। अब मंडल स्तरीय शुल्क नियामक समिति की जगह जिला स्तरीय समिति गठित करने का प्रस्ताव है। इसका अध्यक्ष डीएम होगा। समिति के बाकी सदस्यों का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा।

    केजीएमयू में फिर नियुक्त होगा प्रति कुलपति
    कैबिनेट ने केजीएमयू एक्ट 2002 में संशोधन पर मुहर लगा दी है। इसके तहत विश्वविद्यालय में प्रति कुलपति का पद पुनरू सृजित कर दिया गया है। इससे कुलपति का बोझ हल्का होगा। 2004 में यह पद खत्म कर दिया गया था। इसके साथ ही एसजीपीजीआई और एम्स की तर्ज पर केजीएमयू के हर विभाग में अडिशनल प्रफेसर का पद सृजित करने का प्रस्ताव भी मंजूर हो गया है। केजीएमयू में दो नई फैकल्टी-पैरामेडिकल और नर्सिंग, खोलने का प्रस्ताव भी पास हो गया है। इनके अब तक विश्वविद्यालय में इंस्टिट्यूट थे। इसके लिए केजीएमयू ऐक्ट-2002 में संशोधन का विधेयक इसी मॉनसून सत्र में रखा जाएगा।