Category: uttar-pradesh

  • कुशीनगर : 294251 बच्चों को पिलाया गया दो-बूंद जिंदगी की

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा 
    पडरौना, कुशीनगर :  रविवार को जिले स्थित 1616 बूथों पर 294251 बच्चों में पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो प्रतिरोधी ड्राप पिलाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने नगर से सटे सौहरौना स्थित प्राथमिक विद्यालय पर उपस्थित बच्चों को दो-बूंद जिंदगी का पिला कर किया।
    गौरतलब है कि पोलियो उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शून्य से लेकर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो प्रतिरोधी खुराक दी जाती है। इसी क्रम में रविवार को जिले भर में स्थापित 1616 बूथों पर 4848 कर्मचारी तैनात किये गए थे। जहां बूथ पर आए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
    कार्यक्रम की शुरूआत प्राथमिक विद्यालय सोहरौना पर बने बूथे पर अभिभावक संग पहुंचे बच्चों को मौजूद जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह  द्वारा ड्राप पिलाकर किया गया। इस मौके सीएमओ डा. हरिचरण सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
    सीएमओ डा. हरिचरण सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 294251 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। जो बच्चे बूथों तक नहीं पहुंच सके उन्हें स्वास्थ्य कर्मी घर-घर पहुंच पोलियो प्रतिरोधी ड्राप पिलाऐंगे।

  • पुलिस का सनसनीखेज खुलासा : प्रधानाध्यापक ने मिड-डे मील में मिलाया था जहर ग्राम प्रधान के कहने पर

    [object Promise]

    बलिया । लगभग एक महीने पहले उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बौलिया पाण्डेय ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय के मिड-डे मील में जहर मिलाने की घटना का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम प्रधान के कहने पर प्रधानाध्यापक ने ही मिड-डे मील में जहर मिलाया था, इस साजिश में विद्यालय की रसोइया राधिका भी शामिल थी जबकि विद्यालय में पढ़नेवाली कक्षा 8 की एक छात्रा को जिम्मेदार ठहराते हुए उस पर कार्रवाई की गई थी। स्थानीय पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज करते हुए रसोइया को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

    जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के बौलिया पाण्डेय गांव के प्राथमिक विद्यालय के मिड-डे मील में 17 जुलाई को किसी ने जहर मिला दिया था। जहर मिलाने के पहले स्कूल के आधे बच्चे खाना चुके थे जबकि आधे बच्चे बाकी थे। अचानक रसोइया दाल में जहर मिलाने का शोर मचाते हुए विद्यालय के किचन से बाहर निकलीं और कक्षा 8 में पढ़ने वाली एक छात्रा पर जहर मिलाने का आरोप मढ़ दिया। तर्क यह था कि छात्रा के भाई को कुछ महीने पहले स्कूल में कुछ बच्चों ने पीट दिया था, जिससे उसकी  मौत  हो गई थी और उसी का बदला लेने के लिए छात्रा ने मिड-डे मील में जहर मिला दिया है।

    17 जुलाई को हुई थी घटना

    घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपी छात्रा और उसकी मां की पिटाई भी की थी। मामले में हेड मास्टर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके घटना की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान छात्रा की संलिप्तता नहीं पाई गई। रसोइया राधिका से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने साजिश में शामिल होना स्वीकार किया।

    रसोइया के मुताबिक, ’17 जुलाई को जब आधे बच्चे खाना खा चुके थे, तब थोड़ी देर के लिए मैं बाहर निकल आई। अचानक उसी कैम्पस में चलने वाले पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामबली गुप्ता किचन में आए और तुरंत ही बाहर निकल गए, उसके बाद जब मैं किचन में गई तो दाल का रंग बदल चुका था और उसमें से बदबू आ रही थी। बाहर निकलने के बाद रामबली गुप्ता और प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर भृगुनाथ प्रसाद ने हमें बाहर बुलाया और हम पर उक्त छात्रा को जहर मिलाने का आरोपी करार देने का दबाव बनाया। उन दोनों के कहने पर हमने छात्रा को घटना का दोषी बताते हुए शोर मचाया। उसके बाद ग्रामीण जुट गए और छात्रा तथा उसकी मां की पिटाई की। इस साजिश में प्रधान इन्द्रासन यादव भी शामिल थे।’

    एसओ देवेन्द्र सिंह ने एनबीटी को बताया कि राधिका के बयान के मुताबिक, ग्राम प्रधान इन्द्रासन यादव, हेडमास्टर सुभाष प्रसाद, रामबली गुप्ता तथा रसोइया राधिका के खिलाफ केस दर्ज करके रसोइया को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    पुलिस के मुताबिक, ‘इस घटना के पीछे छात्रा के पिता और ग्राम प्रधान के बीच ग्राम सभा की जमीन का विवाद मुख्य कारण था। उक्त विवादित भूमि पर छात्रा के पिता बीरबल गौड़ का कब्जा है। प्रधान कब्जा हटवाना चाहते है। दोनों के बीच इस बात का विवाद चला आ रहा है, ऐसे में प्रधान ने यह साजिश रची थी।’

  • UP बड़ा हादसा : नेशनल हाइवे 28 पर बना निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढह गया, राहत व बचाव कार्य जारी

    [object Promise]

    यूपी के बस्ती जिले में नेशनल हाइवे 28 पर बना एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढह गया। जिसके मलबे में एक मजदूर दब गया। हादसे से हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।

    शनिवार सुबह हुए इस हादसे पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देश दिया। आपको बता दें कि इसके पहले 19 मई 2018 को वाराणसी के कैंट एरिया में फ्लाईओवर गिरने का हादसा हुआ था। जिसमें 18 लोग मारे गए थे।

    शनिवार सुबह हुए इस हादसे पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देश दिया।

    आपको बता दें कि इसके पहले 19 मई 2018 को वाराणसी के कैंट एरिया में फ्लाईओवर गिरने का हादसा हुआ था। जिसमें 18 लोग मारे गए थे।

  • कुशीनगर : कराटे चैंपियनशिप में होनहारों ने 7 स्वर्ण सहित 21 पदक जीत कर बढ़ाया जिले का मान

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : दो से तीन अगस्त तक गोवा स्थित नेहरू स्टेडियम मडगांव में थर्ड इंटरनेशनल ओपेन कराटे चैंपियनशिप 2018 में कुशीनगर कराटा एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण सहित 21 पदक जीत कर अपनी काबिलियत साबित की।
    भारतीय इंटर कालेज के अजय कुशवाहा, आदित्य कुशवाहा, मो. शमद व विशाल कुशवाहा ने स्वर्ण व कांस्य पदक जीता। जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल की आफरीन रब्बानी ने दो रजत, केएल इंटरनेशनल स्कूल के हृदय शंकर ने रजत, हनुमान इंटर कालेज की साक्षी जायसवाल ने स्वर्ण व कांस्य, प्रीती वर्मा ने दो रजत, विशाल वर्मा ने स्वर्ण व रजत पदक जीता।
    उदित नारायण इंटर कालेज की मुस्कान सिंह ने स्वर्ण व रजत, सेंट जेवियर्स स्कूल के अमूल्य चतुर्वेदी ने स्वर्ण व कांस्य, हाजी पब्लिक स्कूल के अंश अख्तर ने दो कांस्य पदक जीता। इन होनहारों ने शिक्षा के साथ ही खेल मेधा साबित कर अपना व अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।
    विजेता खिलाड़ी मंगलवार को पडरौना पहुंचे तो कराटा एसोसिएशन कुशीनगर के पदाधिकारियों व जोरदार ढंग से स्वागत किया। एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार सारस्वत, हनुमान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, डा. बीके सिंह ने कोच पीयूष साहू व विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर स्वागत किया।
    इस दौरान आशुतोष पाठक, जेपी मौर्य, अभिषेक मिश्र, मनोज श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह मानस केसरी आदि मौजूद रहे। सभी ने विजेता खिलाड़ियों की इस काबिलियत पर प्रसन्नता जाहिर कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • इस शहर में बेची जाती हैं बिहार से लाई नाबालिग लड़कियां , किशोरी के खुलासे से पुलिस भी परेशान !

    [object Promise]

    बेवर (मैनपुरी)। बिहार से अच्छे घर में शादी कराने का झांसा देकर लाई गई लड़कियों को बेचने के धंधे का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक मोहल्ला से बिहार की एक किशोरी को बरामद किया।

    उसने बताया कि उसकी शादी एक युवक से जबरन करा दी गई। उसने लड़कियों को बेचने वालों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक मोहल्ला से दंपती के कब्जे में रह रही एक बिहार की रहने वाली किशोरी को मुक्त कराया। उसने जो जानकारी पुलिस को दी, तब क्षेत्र में बिहार से लाई गई लड़कियों को बेचे जाने का धंधा सामने आया।

    किशोरी से पूछताछ में पता चला कि वह बिहार के विशनपुर आघार क्षेत्र की रहने वाली है। 12 जुलाई को पड़ोस के गांव ओरलहिया थाना साहिराया निवासी मोहम्मद सद्दाम उसे झांसा देकर दिल्ली ले गया। वहां जाकर एक महिला के सुपुर्द कर दिया गया। शायद उसे बेच दिया गया था। वह महिला उसे लेकर फर्रुखाबाद पहुंची। वहां महिला ने बेवर निवासी एक दंपती से उसका सौदा कर दिया। किशोरी ने बताया कि रुपये लेकर दंपती ने उसकी शादी कर दी।

    सोमवार की सुबह वह वहां से निकल आई ओर रात भर एक छत पर छिपकर गुजारी। मोहल्ले में शोर शराबा होने पर जब पुलिस पहुंची तो किशोरी ने सामने आकर सारी सच्चाई बताई। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया, वहीं उसका पति भाग गया। थाना पुलिस को बिहार की किशोरी ने अपनी खरीद फरोख्त को लेकर सारी कहानी बताई। वहीं, हिरासत में ली गई महिला ने पुलिस को बताया कि फर्रुखाबाद निवासी एक महिला बिहार से किशोरियों को लाने का काम करती है।

    वह पति के साथ उन लोगों से जुड़ी हुई है। पहले भी कई किशोरियों को लाकर उनकी शादी करवाई है। बेवर और फर्रुखाबाद से लड़कियों की सप्लाई के तार जुड़े होने के पुख्ता सबूत मिलने के बाद भी थाना पुलिस ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया। किशोरी के भगाने का मामला बिहार के किनहोली थाने में दर्ज है। इसमें मोहम्मद सद्दाम निवासी ओरलहिया थाना साहिराया के परिजन शामिल हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसे बिहार पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

  • कुशीनगर : पीएनबी बैंक में वेन्टीलेटर ग्रील तोड़ कर चोरी अज्ञात चोरों ने किया प्रयास

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में लगे वेंटीलेटर ग्रील को तोड़कर चोर सोमवार की रात अंदर घुस गए। अंदर घुसे चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को खराब कर इत्मीनान से बैंक को खंगाला, लेकिन स्ट्रांग रूम न तोड़ पाने के कारण भाग निकले।
    सोमवार की देर रात सलेमगढ़ कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में वेंटीलेटर के लिए लगे लोहे के ग्रील को निकाल कर बैंक के अंदर चोर दाखिल हो गए। बैंक में घुसने के बाद चोरों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ कर खराब करने की कोशिश की। इसके बाद चोर पूरे बैंक को खंगालते हुए स्ट्रांग रूम में लगे ताले व लाकर को खोलने की कोशिए किए, लेकिन चोर लाकर को खोलने में असफल रहे।बैंक में लगे लाकर का ताला नहीं खुल पाने पर चोरी के प्रयास में असफल चोर बैंक से फरार हो गए।

    मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को होने पर लोगों ने तरयासुजान पुलिस सहित बैंक के अधिकारियों व तमकुहीराज विधायक अजय कुमार लल्लू को सूचना दी। जानकारी होते ही विधायक ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर आनन-फानन में मौके पर पहुंची तरयासुजान पुलिस जांच में जुट गई है। एसओ विनय पाठक का कहना रहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

  • भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष के आश्रय गृह से महिलाएं गायब, संख्या में भी मिली गड़बड़ी

    [object Promise]

    प्रतापगढ़. यहां चल रहे दो आश्रय गृहों पर मारे गए छापों में 26 महिलाएं गायब मिली हैं। अष्टभुजानगर और अचलपुर में चल रहे आश्रय गृहों में डीएम ने दिन में छापा मारा था। देर रात तक केवल छह महिलाएं ही इन आश्रय गृहों पर मिलीं। आश्रय संचालिकाओं से पूछताछ की जा रही है।

    शहर के अष्टभुजानगर में जागृति स्वाधार महिला आश्रय है। यहां पर बुधवार को दिन में जिलाधिकारी शंभु कुमार ने छापा मारा था। इस दौरान संचालिका ने आश्रय में रहने वाली महिलाओं की संख्या 16 बताई थी। मौके पर केवल एक महिला रजिया ही मिली थी। अन्य महिलाओं के बारे में संचालिका रमा मिश्रा ने बताया था कि वह काम करने के लिए बाहर गई हैं। प्रशासन रात तक महिलाओं का इंतजार करता रहा। रात करीब दस बजे एसडीएम सदर एसपी सिंह दलबल के साथ आश्रय पहुंचे। जहां तीन महिलाएं ही मिलीं।

    रजिस्टर में महिलाओं की संख्या 16 से बढ़कर 17 पहुंच गई थी। 14 महिलाएं आश्रय से गायब थीं। एसडीएम के सवाल पर संचालिका ने बताया कि आज महिलाएं नहीं लौटी हैं, उनकी तलाश की जा रही है। इसी प्रकार अचलपुर में चल रहे आश्रय गृह में 15 में से सिर्फ तीन महिलाएं रात तक मिलीं। यहां 12 महिलाएं गायब पाईं गईं।

    अष्टभुजानगर स्थित जागृति महिला स्वाधार आश्रय की संचालिका रमा मिश्रा 2013 में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व सभासद भी रह चुकी हैं। वह तीन साल से भी अधिक समय से महिला आश्रय का संचालन कर रही हैं।

  • कुशीनगर : हथियार से लैस बदमाशों ने जबरन घर में घुस कर किया लूटपाट, परिजनों पर हथियार से हमला कर किया लहूलुहान

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर। पडरौना कोतवाली के ग्राम केवल छपरा में बीती रात हथियार से लैस बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर में धावा बोलकर घुस गए और परिजनों को पीटकर लहूलुहान कर दिया तथा घर में रखा गहने कपड़े व कीमती सामान लूट ले गए । इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    आधा दर्जन घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया,जहां डॉक्टरों ने कुछ की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है । सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है । घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार यासीन पुत्र नियामत मंगलवार की रात भोजन करने के उपरांत परिजनों सहित अपने अपने कमरे में सोने चले गए।

    रात लगभग 12:00 बजे दर्जनों की संख्या में पहुंचे असला से लैस बदमाशों ने दरवाजा पीटना चालू कर दिया तथा घर के अंदर घुस गए। जब परिजनों ने विरोध जताया तो बदमाशों ने मुस्तफा, शहजाद, हाबिबुल नेशा , जरीना, को धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिए और घर में रखा ट्रैक व बाक्स तोड़कर उसमें रखें जेवर कपड़े तथा अन्य कीमती सामान लूट लिए और जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले।

    परिजनों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने ऐसा देख सन्न रह गए और इसकी सूचना मुकामी थाने की पुलिस को दी ।सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने शहजाद सहित अन्य लोगों की हालत को नाजुक बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है ।वही इस वारदात के बाद गांव के अगल-बगल के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है ।पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए अगली कार्यवाही में जुटी हुई है।

  • चौंकाने वाला खुलासा : अब हरदोई के शेल्टर होम से 19 महिलाएं गायब !

    [object Promise]

    हरदोई । यूपी में देवरिया के शेल्टर होम में लड़कियों से वेश्यावृत्ति करवाए जाने का कथित मामला सामने आने के बाद अब हरदोई के बेनीगंज में निराश्रित महिलाओं के लिए संचालित स्वाधार गृह में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां शेल्टर होम से 19 महिलाएं गायब हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब डीएम पुलकित खरे शेल्टर होम का निरीक्षण करने पहुंचे।

    [object Promise]
    डीएम पुलकित खरे शेल्टर होम का निरीक्षण करने पहुंचे।

    पुलकित खरे ने यहां का रजिस्टर देखा तो उसमें 21 महिलाओं के नाम दर्ज थे, जबकि मौके पर सिर्फ दो ही महिलाएं थीं। डीएम ने शेल्टर होम का अनुदान तत्काल रोकने की सिफारिश की है। सोमवार को डीएम पुलकित खरे टीम के साथ बेनीगंज स्थित स्वाधार गृह पहुंचे थे।

    यह शेल्टर होम निराश्रित महिलाओं के लिए आयशा ग्रामोद्योग समिति मोहल्ला लोहानी पिहानी संचालित करती हैं। डीएम ने यहां पहुंचकर पूरे शेल्टर होम का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम को यहां बहुत सी खामियां मिलीं।

    चैंकाने वाली बात यह रही कि जब डीएम ने यहां के दस्तावेज देखे तो उसमें 21 महिलाओं के नाम दर्ज थे। उन्होंने पूछा कि शेल्टर होम में तो उन्हें सिर्फ दो महिलाएं ही मिलीं, बाकी महिलाएं कहां हैं? मौके पर मौजूद अधीक्षिका इस बात का कोई जवाब नहीं दे सकीं। डीएम ने महिलाओं से पूछा तो उन्होंने भी कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कई दिनों से सिर्फ वही दो महिलाएं शेल्टर होम में हैं।

    डीएम ने पाया कि शेल्टर होम में पर्याप्त कमरे, बर्तन आदि की व्यवस्था भी नहीं थी। शेल्टर होम की अधीक्षिका की ओर से भी स्पष्ट उत्तर नहीं मिला। इस पर डीएम ने स्वाधार गृह संस्था पर कार्यवाई करने और संस्था का तत्काल अनुदान रोकने की संस्तुति शासन को भेज दी है।

  • कुशीनगर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गुरु पूजन का कार्यक्रम संपन्न

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूजन कार्यक्रम बुधवार को बीआरसी परिसर में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम आरएसएस के नगर इकाई द्वारा आयोजित की गई थी। इस अवसर पर गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक मुकेश विनायक जी ने अपने बौद्धिक संबोधन में कहा कि प्रजातंत्र की सफलता प्रबुद्ध नागरिक के कंधों पर होती है और इस देश के नागरिकों को प्रबुद्ध बनाने का काम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना काल 1925 से ही करती आ रही है।

    उन्होंने कहा कि जनमानस में यह विचार आता है कि युगपुरुष बलराम हेडगेवार यदि संघ की स्थापना नहीं किए होते तो आज देश की स्थिति कुछ और होती। उन्होंने कहा कि संघ शाखा के माध्यम से अपने स्वयं सेवकों के जिन गुणों को उतारना चाहती है उसमें धरती हमारी मां है, इस पर बसने वाले जितने भी लोग है सभी बंधु-बांधव हैं। इस धरती पर पेड़ -पौधे, पशु- पक्षी एकत्व भाव से इसमें समाहित है। हिंदुओं का यही परम वेदांत दर्शन भी है।

    श्री मुकेश विनायक ने कहा कि संघ ने देश में आदर्श से प्रेरित नैतिक व्यक्तित्व की पृष्ठभूमि तैयार कर भारत को विश्वगुरु के सिंहासन पर बैठाने के लिए समाज को प्रेरित की। अब इस देश को विश्व गुरु के सिंहासन पर बैठने से कोई नहीं रोक सकता।संघ कोई नारा नहीं लगाता उसे आत्मसात करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने कहा कि धन, ऐश्वर्य ,मान-प्रतिष्ठा सभी कुछ हमें समाज से प्राप्त हुआ है।किसी से कुछ लेकर,न लौटाना कृतघ्नता है।

    जो कुछ भी समाज से प्राप्त हुआ है ,वह समाज के चरणों में समर्पित कर देना ही गुरु दक्षिणा है। परम्परा के प्रतीक परम पूज्य भगवा ध्वज का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान नगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, नगर कार्यवाह सत्यपाल गोविन्द राव,प्राचार्य जगताशरण गुप्त,डॉ0 जीपी राव, उमाशंकर राय,आनंद मिश्रा,अमावस गोंड,प्रेमचंद मद्धेशिया, ओमप्रकाश तिवारी,बलरामरौनियार,नागेश्वर पाण्डेय,राम औतार केडिया, संघ के राजकिशोर सिंह,तारकेश्वर गोविंद राव,अमरेन्द्र तिवारी,निशांत शुक्ला, प्रशांत श्रीवास्तव,नागेन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे।