Category: uttar-pradesh

  • अलर्ट जारी: उत्तर प्रदेश में रची जा रही सीएम योगी पर आतंकी हमले की साजिश !

    [object Promise]

    लखनऊ । PM मोदी के बाद अब प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमले का खतरा है। इस बाबत अलर्ट जारी हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमले की साजिश एनसीआर के साथ ही उत्तर प्रदेश में रची जा रही है। आतंकी हमले के दौरान ही सीएम योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाने की योजना है। इस अलर्ट के बाद लखनऊ के साथ ही दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    MP पुलिस के खुफिया विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट जारी करते हुए जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमला हो सकता है। इस अलर्ट में कहा गया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के दिल्ली प्रवास के समय भी उन पर हमला किया जा सकता है। जरूरी है कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए। इस अलर्ट के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश और एनसीआर में बड़ी आतंकी वारदात की साजिश रची जा रही है। हमले को अंजाम देने के लिए कम उम्र के लड़कों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    अलर्ट में यह भी बताया गया है कि आतंकी यूपी के अहम धार्मिक स्थलों को निशाना बना सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) बेहद करीब है। पूरे देश में इसकी तैयारी बड़ी धूमधाम से की जा रही है इसी बीच मध्य प्रदेश पुलिस के खुफिया विभाग से जानकारी मिली कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमला हो सकता है। इसके लिए दिल्ली को भी अलर्ट किया गया है।

    अलर्ट में बताया गया है सीएम योगी जब दिल्ली में रहते हैं तब भी उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने की जरूरत है। एनसीआर में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए कम उम्र के लड़कों को इसके लिए ट्रेंड किया गया है। यह सभी लड़के दिल्ली व एनसीआर को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया जा सकता है।
    लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय एनेक्सी व लोक भवन में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। गृह विभाग से मिले अलर्ट बाद सुरक्षा में बढ़ोत्तरी की गई है। मुख्यमंत्री ऑफिस की तस्वीर एक दम बदल गई है। मेटल डिटेक्टर से लेकर पुलिस जवानों की संख्या सब कुछ चैकस कर दिया गया है। मुख्य पटल से इंट्री द्वार पर भी मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। काफी संख्या में एलआईयू के जवानों को भी परिसर में तैनात किया गया हैं।

  • सावधान : बाजार में खुले आम बिक रहे हैं प्लास्टिक के चायनीज़ अंडे , जानिए पूरा मामला 

    [object Promise]

    सिद्धार्थनगर .  संडे हो या मंडे, रोज खाओ अण्डे, यह एडवर्टिसमेंट हम सभी ने टीवी पर रोज देखा होगा। लेकिन बाजार में प्लास्टिक के अंडे बिक रहे हों तो लोग क्या खाएं। आज हम आपको एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं, जो सीधे आपकी सेहत से जुडी है। अण्डे रोज खाइए, लेकिन जरा संभलकर। नहीं तो आप को अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते है। इतना ही नहीं जरा सी लापरवाही से आपकी जान भी सकती है।

    [object Promise]
    Fake eggs

    जानिए पूरा मामला 
    दरअसल, जिला मुख्यालय के पास स्थित गौरा बाजार में खुले आम चायनीज़ अंडे बिक रहे हैं। हलांकि चायनीज अंडों के वीडियो सोशल मीडिया में खूब देखने को मिलते है। इससे पहले चायनीज़ प्लास्टिक के चावल के वीडियो की भी खूब चर्चा रहती थी।  शायद इसी वजह से लोग अब इन चीजों को खाने से पहले पूरी तसल्ली कर लेते हैं।

    ऐसे खुला चाइनीज अंडों का राज 
    अब आपको बताते है कि इस अंडे का राज कैसे खुल गया। गौरा बाजार के रहने वाले हकीउल्लाह ने बाजार से एक कैरट अण्डे ख़रीदे और घर में उसकी आमलेट बनाने लगे। बनाने के लिए जब उन्होंने अण्डे को फोड़ा तो उन्हें अण्डे फोड़ने के बाद निकलने वाली गंध कुछ अजीब सी लगी। चूकि सोशल मीडिया में नकली अंडों के बारे वह सुन चुके थे। इसलिए उन्होंने इसकी तहकीकात जानने के लिए इसे फिर से फोड़कर देखा तो उनको  इसकी असलियत सामने आ गई। अण्डे के अंदर की जर्दी पानी की तरह बह गई साथ ही अंडे को कवर करने वाली ऊपरी सतह भी छोटे-छोटे दानों जैसी टूटकर दिखने लगी।

    [object Promise]
    Fake eggs

    दुकानदार ने झाड़ा पल्ला 
    इसके बाद वह तुंरत दुकानदार के पास पहुंचा। उसने प्लास्टिक के अण्डे बेचने की  शिकायत की तो दूकानदार ने होलसेलर का नाम बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। हकीकत जानने के लिए जब होलसेलर करीम उल्लाह के पास पहुंचे तो उसने भी इसे मानने से इंकार कर दिया। साथ ही उसने हरियाणा की मुख्य सप्लायर का नाम बताकर पल्ला झाड़ा।

    फूड इंस्पेक्टर ने दिए जांच के आदेश
    ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक के अंडो की बिकने की खबर आग की तरह फैली तो स्थानीय युवाओं ने इसे सेहत के साथ खुला खिलवाड़ बताया। साथ ही सवाल खड़े किए की आखिर अभिहित विभाग क्या कर रहा है। जब मीडियाकर्मी फूड इंस्पेक्टर के पास पहुंचे और इस मामले पर सवाल किए तो उन्होंने तत्काल एक जांच टीम गठित कर उसे जांच के लिए रवाना कर दिया।

  • कुशीनगर : सावन के दूसरे सोमवार को कुबेरनाथ मंदिर में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़, सिधुआ बाबा से मांगी मन्नतें  …

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना कुशीनगर :  सावन के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर अपने मन की मुरादें पूरी कीं।
     सावन का दूसरे सोमवार  होने के चलते कुबेरस्थान कस्बा स्थित शिव मंदिर में प्रात: से ही शिव भक्तों का आना शुरू हो गया था।  शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिर में उमड़ पड़े ।
    [object Promise]
    शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिर में उमड़ पड़े

    हर तरफ हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूँज उठा था। शिव भक्त अपने अपने हाथों में पूजन सामग्री लिए कतार बद्ध होकर शिव मन्दिर में भोले भगवान शंकर का जलाभिषेक कर खुद को धन्य महसूस कर रहे थे।
    मंदिर की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस तथा महिला पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गयी थी ! जो हर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखे हुए थे। इसके अलावा पूरे सावन माह मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस बल मंगाया गया है जो मंदिर की विशेष निगरानी करेंगे। इसके आलावे पडरौना नगर से सटे सिधुआं स्थान मंन्दिर पर भी भक्तो की भीड जल चढाने को देर शाम तक लगी रही | ऐसे में सावन के दूसरे दिन शिव मंदिरों में आने वाले श्रद्धालु की भीड़ से मंदिर परिसर में मेले के जैसा माहौल बना रहा

  • इंड्या का पहला एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट Lucknow में लॉन्च

    [object Promise]
    लखनऊ : दिल्ली, मुंबई, बेंगलूर, चंडीगढ़, लुधियाना और चेन्नई में इंड्या स्टोरों की सफलता के बाद हाई स्ट्रीट एसेंशियल्स प्राइवेट लिमिटेड (एचएसई) ने फीनिक्स मार्केट सिटी, एलडीए कॉलोनी में इंड्या का पहला एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट लॉन्च किया है। कंपनी के कुल राजस्व में इंड्या ब्रांड का 30 प्रतिशत से अधिक योगदान है और उसने इस वित्त वर्ष के अंत तक 40 प्रतिशत की दर से बढ़ने की योजना बनाई है।
    इस एथनो-फ्यूजन ब्रांड के लिए, कीमतें 1,500 रुपये से 4,000 रुपये तक अलग अलग हैं। लगभग 400 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर अपने ग्राहकों को आकर्षक फैब्रिक्स, फिट्स और सिल्हूटस की एक्सक्लूसिव रेंज के जरिये चयन का खास अवसर प्रदान करता है और स्कर्ट, पेपलम टॉप, क्रॉप टॉप, ट्यूनिक्स और पलाजो की आधुनिक रेंज का मुख्य केंद्र है।

    ग्राहक यहां वेस्टर्न और एथनिक स्टाइल का उपयुक्त समावेश तलाश सकते हैं। इंड्या ने पारंपरिक डिजाइन को अत्याधुनिक और खास बनाने के लिए नए अंदाज में पेश किया है जिससे भारतीय फैशन को ऐसा नया विकल्प मिला है जो स्वदेशी और मॉडर्न दोनों के लिहाज से अनुकूल है।एचएसई ने सबसे पहले फ्यूचर गु्रप के सेंट्रल मॉल की भागीदारी में ऑफलाइन रिटेल स्पेस में दस्तक दी थी। जहां कंपनी के राजस्व का बड़ा हिस्सा ऑनलाइन चैनलों से आता है, वहीं ऑफलाइन बिक्री में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, लुधियाना, चंडीगढ़ और बेंगलूर में 10 प्रमुख स्टोरों तथा 70 से अधिक शॉप-इन-शॉप का अहम योगदान है।
    एचएसई की सह-संस्थापकों तनवी मलिक और शिवानी पोद्दार  ने नए स्टोर के लॉन्च पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘भारत में फ्यूजन वियर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। हम इंड्या के जरिये आधुनिक भारतीय महिला की मांग सफलतापूर्वक पूरा कर बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं। महज एक छोटे कलेक्शन से लेकर मौजूदा समय में पूरे देश में 11 स्टोरों की उपस्थिति के साथ यह ब्रांड अब एक लंबा रास्ता तय कर चुका है। एचएसई के कुल राजस्व में इंड्या की ऑफलाइन बिक्री का योगदान 30 प्रतिशत है।
    इस वजह से ऑफलाइन व्यवसाय का विस्तार तेजी से किया गया है। इस साल हमने ऑनलाइन और ऑफलाइन सेगमेंट में अपनी विस्तार योजनाओं पर काम करने पर ध्यान केंद्रित किया है और लखनऊ में हमारा नया स्टोर इसी दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है।’
    एचएसई ने इस वित्त वर्ष में अपने ऑफलाइन विस्तार पर 6 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की योजना बनाई है और कंपनी देश में विभिन्न शहरों में नए स्टोर पेश करने की संभावना तलाश रही है। कंपनी ने मुख्य रूप से ऑफलाइन विस्तार के वित्त पोषण के लिए हाल में ट्रिफेक्टा कैपिटल से 5 करोड़ रुपये का कर्ज भी जुटाया है।

  • कुशीनगर : पश्चिम बंगाल में  दुदही के रहने वाले कांवरियों का एक्‍सीडेेंट, दो महिलाओं की मौत और दर्जन भर गंभीर

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिले के दुदही क्षेत्र से बाबा धाम और पश्चिम बंगाल के कई जगहों पर गए श्रद्धालुओं की बस पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में दुर्घटना की शिकार हो गई है। एक लारी से बस के टकराने की वजह से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक महिलाओं के गांव गौरी जगदीश में कोहराम मचा हुआ है। घायलों का वर्धमान जिले में इलाज चल रहा है, जबकि कुछ घायलों को कोलकाता भेजे जाने की सूचना है।
    दुदही ब्लाक के गौरी जगदीश, रकबा दुलमापट्टी व तिवारीपट्टी आदि गांवों के कुल 80 लोग बस से बाबा धाम व अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा पर निकले थे। यह बस पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में नेशनल हाईवे पर एक लारी से टकरा गई। घटनास्थल से दूरभाष पर आई खबर के मुताबिक इस हादसे में गौरी जगदीश गांव की दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दर्जन भर घायल हो गए हैं। घायलों को एम्बुलेंस से पश्चिम बंगाल की राजधानी  कोलकाता के मेडिकल कालेज भेज गया है। स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शेष लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने को जगह दी है।
    श्रद्धालुओं के इस जत्थे में गौरी जगदीश गांव के ही करीब 50 लोग हैं। मृतकों की  पहचान मीरा पत्नी पहवारी 40 वर्ष तथा  सुनैना पत्नी जंगबहादुर 38 वर्ष के रूप में हुई है। इन दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। जबकि घायलो  के नाम स्पष्ट नहीं हो पाने के कारण गांव से गये सभी लोगों के परिवारों में रोने-चिल्लाने का माहौल बना है। लोग मोबाइल पर जानकारी लगातार ले रहे हैं।

  • कुशीनगर : पिता ने लगाई डांट, नाराज होकर घर से ही गायब हो गया गौरव

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर के इंदिरा नगर निवासी एक 13 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में 5 दिन से गायब है बताया जाता है कि गायब बालक को उसके पिता ने ही किसी बात को लेकर डांट पिलाई थी ।
    इस दौरान पिता के डांट से नाराज होकर बालक गायक चल रहा है इस सिलसिले में गायब बालक के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराई है ।
    उक्त कोतवाली पडरौना पुलिस को दिए गए तहरीर में इंदिरा नगर निवासी लड्डू उर्फ रमेश मिश्रा ने जिक्र किया है कि मेरा लड़का गौरव मिश्र उम्र 8 स्कूल जाने में आनाकानी कर रहा था । इस दौरान मेरे द्वारा उसको डांट फटकार लगाई गई थी ।
    ऐसे में गौरव इसी बात से नाराज होकर घर के अगल-बगल अपने दोस्तों के साथ खेलने के बाद पुनः घर आने के बाद अचानक गायब हो गया |
    गायक बालक के पिता की तहरीर पर कोतवाली पडरौना की पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है |

  • गार्ड की हत्या और लूट का सनसनीखेज खुलासा , मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    [object Promise]

    लखनऊ.  कैशवैन के गार्ड की हत्या करके लाखों रुपये की लूट के सनसनीखेज मामले का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। लखनऊ के पुलिस महानिरीक्षक सुजीत कुमार पांडेय ने  लखनऊ में इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मुख्य अभियुक्त समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रायबरेली लालगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित भोलाखेड़ा गांव से गिरफ्तार किया गया है। वह अपनी बहन के घर छिपा हुआ था।

    सुजीत कुमार पांडेय ने बताया कि गत 30 जुलाई को राजभवन के सामने ऐक्सिस बैंक की कैशवैन के गार्ड की हत्या करके करीब साढ़े छह लाख रुपये लूटने वाले विनीत तिवारी नामक अभियुक्त को शनिवार देर रात रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित भोलाखेड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि लखनऊ और रायबरेली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तिवारी के पूरे भोलेपुरवा गांव स्थित घर से लूटी गई रकम के चार लाख 73 हजार 900 रुपये बरामद हुए हैं। साथ ही एक खेत से गाड़ी की नंबर प्लेट, लूटा गया बैग, एक तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद किया गया है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि तिवारी ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया वह हैरान करने वाला था। उसने घटना को अकेले ही अंजाम दिया। उन्होंने कहा, ‘उसका बैंक की कैशवैन लूटने का पहले से कोई इरादा नहीं था। वह किसी और व्यक्ति को लूटने के मकसद से मौके पर खड़ा था। इसी बीच बारिश होने लगी तो बैंक की कैशवैन के चालक ने उससे कहा कि वह उसे गाड़ी में बैठा लेता, मगर उसमें काफी नकदी रखी है।’

    पांडेय ने बताया कि जब तिवारी को गाड़ी में भारी मात्रा में नकदी रखी होने की जानकारी मिली तो उसने फौरन अपनी योजना बदलते हुए वैन के गार्ड, कस्टोडियन और चालक पर गोली चला दी और नकदी भरा बैग लेकर भाग गया। उन्होंने बताया उसके बाद करीब 40 मिनट तक लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में घूमते हुए वह अपने ठिकाने पर पहुंचा। बाद में वह रायबरेली स्थित अपने बहनोई कवींद्र पांडेय के घर में छुप गया। विनीत ने घटना को अकेले ही अंजाम दिया था।

    सुजीत कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने तिवारी के बहनोई कवींद्र को उसे पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसकी पत्नी को भी हिरासत में लिया गया है। मालूम हो कि गत 30 जून को राजधानी के बीचोबीच राजभवन से कुछ दूरी पर राजभवन कालोनी के सामने ऐक्सिस बैंक के नजदीक एक मोटरसाइकिल सवार लुटेरे ने कैशवैन के सुरक्षाकर्मी इंद्रमोहन की हत्या करने के बाद रुपयों से भरा एक बैग लूट लिया था। लुटेरे ने वैन के चालक और उसके एक सहयोगी को भी गोली मारकर घायल कर दिया था।

  • कुशीनगर : अपहृत व्यापारी की हत्या, नहर के पास मिली लाश

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिले के पटहेरवा क्षेत्र के शेरपुर बड़हड़ा गांव के सामने से शुक्रवार की रात अपहृत व्यापारी की हत्या हो गई है। शनिवार की आधी रात इस व्यापारी की लाश क्षेत्र के ही सुमही ग्राम से सटकर बहने वाली नहर के पास मिली। शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
    तुर्कपट्टी क्षेत्र के लाला गुरवलिया निवासी राहुल गुप्ता पटहेरवा के बनकटा स्थित एक गैस एजेंसी के बगल में गैस रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। शुक्रवार को उसने अपनी पिकअप बेची थी और उधार चुकता कर बचे 75 हजार रुपए अपने भाई रोहित को दे दिया। रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौटते समय उसका अपहरण हो गया था।
    फोन कर भाई से चार लाख लेकर आने को कहा था
    जिस समय अपहर्ताओं ने राहुल को रोका, वह काफी घबरा गया था। किसी तरह अपने भाई रोहित को उसने फोन किया और गाड़ी खरीदने के लिए रात को ही चार लाख रुपए लेकर मौके पर पहुंचने को कहा। लेकिन रोहित ने रात होने का हवाला देकर घर आने और सुबह गाड़ी खरीदने की बात कही थी। इससे यह साफ है कि अपहर्ताओं ने चार लाख की फिरौती राहुल के जरिए ही मांगी थी।

  • महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का पुतला फूंक पडरौना में युवा कांग्रेसियों ने मंत्री की इस्तीफे की मांग

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : मंगलवार को युवा कांग्रेस के नेतृत्व में पडरौना नगर के सुभाष चौक पर देवरिया के महिला संरक्षण गृह के मामले में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का पुतला फूंक इस्तीफे की मांग की।
    इस दौरान युवा कांग्रेस के पडरौना विधानसभा महासचिव इरशाद अंसारी के नेतृत्व में दोपहर पडरौना नगर के सुभाष चौक पर सभी कांग्रेसी एकत्रित हुए तथा नारे बाजी करते हुए प्रदेश के मंत्री रीता बहुगुणा का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया ।
    इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहीरुद्दीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपराध बहन-बेटियों की रक्षा करने में असफल साबित हो रही है।
    देवरिया में बिहार की तरह घटना ने पूरे इंसानियत को शर्मसार कर दिया है नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री एवं बाल कल्याण मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए ।

    इस अवसर पर मनोज मोदनवाल, जिला मीडिया प्रभारी सलाहुद्दीन अहमद, एजाज अहमद, सद्दाम हुसैन ,जावेद ,रिजवान ,मनीष मदेशिया ,मोहम्मद आजम, मोहम्मद आलम ,बिंदु चौहान ,नूर आलम ,टुन्नू चौहान ,गरीजेश शर्मा, रिजवान वारिश ,मुस्लिम राजा ,राकेश कुमार गौड़ ,दीपक गुफरान अंसारी ,प्रेमचंद शर्मा, इनायत अली ,विकास गुप्ता, हिसामुद्दीन आदि शामिल रहे।

  • कुशीनगर : नारायणी नदी से जल भरकर पडरौना में रात्रि विश्राम के बाद कांवरियों ने बाबा कुबेरनाथ को किया जलाभिषेक

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : बुधवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों से निकले कांवरियों ने जटहा बाजार स्थित नारायणी नदी जल भरकर पडरौना आने के बाद जूनियर हाईस्कूल में रात्रि विश्राम के बाद कुबेरनाथ मंदिर पहुंच जलाभिषेक किया।
    बुधवार को कांवरियों का अलग अलग पडरौना के विभिन्न मोहल्ले से निकला जत्था जटहा बाजार स्थित नारायणी नदी से जल भरकर पडरौना नगर आने के बाद जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में रात्रि विश्राम किया। वही रात में जिले के स्थानीय कलाकारों द्वारा जागरण कार्यक्रम में भजन गायक विजय दास अनमोल व धीरेंद्र धासु उर्फ खेसारी टु ने श्रोताओं को भजन तो जागरण कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं अरशद ने एक से बढ़कर एक प्रवचन सुनाया। बुधवार को प्रात: कांवरियों का जत्था नारायणी नदी में जल भरा और गुरुवार की सुबह कुबेरस्थान बाबा के शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इस दौरान पूरे दिन,रात मेला व उत्सव जैसा माहौल रहा। कांवरियों के आगे-आगे डीजे बजते हुए चल रहा था।
    कांवरियों का हुआ जगह-जगह स्वागत
    जटहां बाजार स्थित नारायणी नदी से जल भरकर कांवरियों का जत्था नगर के जूनियर हाईस्कूल में विश्राम करने के बाद जलाभिषेक के लिए पवित्र धाम कुबेरनाथ मंदिर को प्रस्थान किया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने कांवरियों का स्वागत किया। व्यवसाइयों व छात्रसंघ द्वारा कांवरियों के जलपान आदि के साथ ही चिकित्सकीय सुविधा की भी व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर समाज सेवी संतोष जायसवाल,किशन जायसवाल, मनोज मद्धेशिया,कैलाश गुप्ता, मंटू जायसवाल आदि का सहयोग रहा |

    जबकि दूसरी ओर नगर पालिका पडरौना के चेयरमैन बिनय जायसवाल, मनीष उर्फ बुलबुल जायसवाल ,आकाश चौरसिया ,छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव तिवारी,समाज सेवी रिजवान शालू ,छात्र नेता राजन सोनी आदि लोगों ने कांवरियों के लिए जगह-जगह स्टाल लगाकर जलपान कराने की व्यवस्था की थी |