लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरिक्षक भर्ती .2016 के अभ्यर्थी ईको गार्डन में अपनी भर्ती को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे है। धरने के दूसरे दिन अभ्यर्थियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरिक्षक भर्ती .2016 में भर्ती बोर्ड द्धारा की गयी देरी के कारण अंतिम चरण के लिए चयनित सभी लगभग 6500 अभ्यर्थियों की समस्याओं से अवगत कराने एंव पदों की संख्या बढाने के सम्बन्ध में धरना दे रहे है।
पवनेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस उप.निरिक्षक की अंतिम पूर्ण भर्ती 7 वर्ष पूर्व 2011 में हुई थी। जिसके बाद वर्तमान में प्रचलित भर्ती प्रकिया की विज्ञप्ति 2015 में आई थी जो रद्द कर के वर्ष 2016 में 2707 पुरुष एवं कुल 600 महिला कुल 3307 पदों के लिए दोबारा विज्ञप्ति आई और अब 2.5 वर्ष से अधिक होने के बाद भी पूरी नही हो पायी हैं। इस भर्ती प्रकिया में अभ्यर्थियों को दो गुना अधिक मेहनत करना पड़ी।
विवेक ने बताया कि इस भर्ती कि परीक्षा जुलाई .2017 में करायी गयी जो कि निरस्त करदी गई थी 5 माह की प्रतीक्षा के बाद पुनः दिसम्बर 2017 में आँनलाइन माध्यम से परीक्षा पूर्ण हुई। जिसके बाद सभी भर्ती बोर्ड द्धारा जनवरी से मार्च तक तीन बार वेबसाइट पर उत्तर कुंजी उपलब्ध करायी गई जिसमे भी त्रुटियाँ पाई गयी तथा बोर्ड द्धारा परीक्षार्थियो से आपत्तियां मांगी गयी। उसके बाद सभी प्रमुख समाचार.पत्रो में प्रकाशित हुआ की लिखित परीक्षा में कुल 7500 अभ्यर्थी ही पास हुए है। जिसके बाद बिना शुद्ध उत्तर कुंजी दिए मई माह में लिखित परीक्षा का परिणाम नोर्मलाइज़ करके बिना प्राप्तांक बातायें घोषित किया गया जिसमे 11091 अभ्यर्थियो को पास किया गया। जून माह के अंत मे क्टध्च्ैज् कराने के बाद 01 जुलाई से 40 डिग्री तापमान भीषण गर्मी में शारीरिक परीक्षा प्रारम्भ हुई जिसमे अधिक गर्मी एवं उमस के कारण बहुत अधिक संख्या में अभ्यर्थी हाँस्पिटल पहुंचे एवं कुछ अभ्यर्थियो की मृत्यु तक हो गई। मार्च से जून माह तक भीषण गर्मी मे अभ्यर्थियो को दौड़ का कठिन अभ्यास करना पड़ा। इस भर्ती प्रकिया मे लगभग 630932 अभ्यर्थीयों ने आवेदन किया था। परीक्षा के अंतिम चरण में लगभग 6500 अभ्यर्थी ही सफल हो पाए हैं जो कि कुल आवेदन किए गये अभ्यर्थियों का मात्र 1ः ;प्रतिशतद्ध है। एवं सभी सफल अभ्यर्थी कुल पदो के लगभग दो गुना हैं।
अखिलेश ने कहा कि अपने जीवन के बहुमूल्य 25 वर्ष से अधिक कठिन परिश्रम के साथ इस परीक्षा में लगा दिए। अतः अब अंतिम परिणाम आने वाला है जिसमे 3307 अभ्यर्थी चयनित होने के बाद लगभग आधे अभ्यर्थी बाहर हो जाएंगे। जिसमे बहुत से अभ्य़र्थी परीक्षा की मागें जाने वाली आयु के पूर्ण होने के कारण अगली परीक्षा में सम्मिलित भी नहीं हो पाएँगे। उच्चतम न्यायलय के आदेशानुसार प्रत्येक वर्ष रिक्त उपनिरिक्षकों की भर्ती प्रकिया को पूर्ण कराने को सुनिश्चित किया गया था। तथा सरकार के आश्वासन अनुसार प्रत्येक वर्ष 5 हजार उपनिरिक्षकों की भर्ती कराने का सुनिश्चित किया गया था।
मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि कि सभी अभ्यर्थियों के भविष्य को देखते हुए एवं उत्तर प्रदेश पुलिस मे उप.निरीक्षकों की अत्यधिक कमी को देखते हुए इस भर्ती प्रकिया में पदो की संख्या 3307 से बढाकर चयनित सभी लगभग दोगुने 6500 कुशल अभ्यर्थी को अंतिम परिणाम मे चुनने की कृपा करें। जिससे समस्त सकल परिश्रमी एवं योग्य अभ्यर्थियो का भी चयन हो सकें।
पडरौना,कुशीनगर : जिले के तुर्कपट्टी क्षेत्र के लाला गुरवलिया निवासी एक युवक का शुक्रवार की रात अपहरण हो गया है। यह युवक पटहेरवा क्षेत्र के बनकटा स्थित भारत गैस एजेंसी पर काम करता है।
एजेंसी कर्मचारी राहुल गुप्ता शुक्रवार की रात अपने घर लाला गुरवलिया लौट रहा था। परिवारीजनों के अनुसार दिन में ही उसने अपनी बोलेरो गाड़ी साढ़े चार लाख रुपए में बेंची थी और कैश भी उसके पास था। लौटते समय बाढू चौराहे पर कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उसे जबरन कहीं ले जाने लगे। इसी दौरान मौका पाकर राहुल ने अपने घर फोन कर दिया।
परिवारीजनों के अनुसार राहुल घबराया हुआ था और रो रहा था। बस इतना ही बता पाया कि कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया है और कहीं ले जा रहे हैं। कुछ ही देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और तब से अब तक उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है। परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस राहुल का पता लगाने में जुटी है।
पडरौना,कुशीनगर।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में नगर के सुभाष चौक स्थित डाक बगला में आयोजित रही बैठक के दौरान संगठन के नगर उपाध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी मनोज मोदनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारों ने किसानों को झूठा आश्वासन देकर छलने का काम किया है। वर्तमान समय में कुशीनगर जनपद के चीनी मिलों पर किसानों के खून पसीने की कमाई गन्ने की फसल का करोड़ों रुपया बकाया पड़ा हुआ है, लेकिन सरकार द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है । साथ उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसानों का गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द नहीं किया गया तो किसानों के हीत को देखते हुये जिला गन्ना अधिकारी व चीनी मिल मालिकों का पुतला फूंक आंदोलन का बिगुल बजाने का काम किया जाएगा ।
इस सिलसिले में आयोजित रही बैठक श्री मोदनवाल ने कहा कि जब चुनाव का समय आता है पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने चुनावी जुमले में किसानों को सारी समस्याओं से निराकरण कराने का भरोसा दिलाकर वोट को तो अर्जित कर लेते हैं लेकिन जब उनकी सरकारी बन जाती है तो किसानों की समस्याओं से उन्हें कुछ लेना देना नहीं रहता है। वर्तमान समय में कप्तानगंज सहित अन्य चीनी मिल पर किसानों का गन्ना भुगतान मूल्य करोड़ों रुपए बकाया होने के वावजूद भाजपा की तानाशाह सरकारों द्वारा कोई ध्यान किसानों की तरफ नहीं दिया जा रहा है।
श्री मोदनवाल ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार ने तो चीनी मिलों को सख्त हिदायत दे रखी है कि किसानों का भुगतान तय सीमा में मिल मालिकों द्वारा नहीं किया गया तो उनके खिलाफ FIR दर्ज किया जाएगा लेकिन प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश सिर्फ हवा हवाई साबित हो रहा है। श्री मोदनवाल ने आगे कहा है कि अगर किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान और जल्द पहल नहीं किया गया तो आन्दोलन करने को विवश होना पड़ेगा। बैठक का संचालन एडवोकेट निर्मल शाहा ने किया इस मौके पर राजेश्वर पाठक सतीश पटेल फुलेना यादव विनोद शर्मा बीरबल चौधरी जगन्नाथ प्रसाद सतीश राय आदि लोग मौजूद रहे।
लखनऊ। आज सुबह राजधानी लखनऊ में बारिश से पांच मकान गिर गये जिसमें राय उमानाथ प्रेक्षागृह की दीवार गिरी। आठ लोगों के घायल होने की सूचना गणेशगंज, अमीनाबाद और निशातगंज में हुई घटना। उदयगंज के मुरली नगर में मकान गिरा 5-6 लोगों के दबने की सूचना दो की मौत हुई है। सावन के महीने में लगातार हो रही बारिश अपना कहर बरसा रही है। इम्तियाज और किन्नू चाचा भतीजा थे दोनों अमीनाबाद में जर्जर मकान के मालिकों को पुलिस दे रही नोटिस हुसैनगंज में भी जर्जर मकान गिरने की सूचना है। गणेशगंज में एक पुराना मकान तरह से ढह गया। इस दौरान मकान के अंदर लोग मौजूद थे।
[object Promise]
-lko
बताया जा रहा है कि मकान गिरने से मलबे में एक 11 साल की बच्ची आशी मिश्रा और उसकी मां सरिता (45 ) दब गए। पुलिस प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटी है। एक सप्ताह से लखनऊ और आस पास के इलाके में लगातार बारिश हो रही है। गणेशगंज में बिल्डिंग 60-70 साल पुरानी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। बच्ची की हालत गंभीर होने पर आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
[object Promise]
-lko
वहीं महिला को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान दो मंजिला है। आसपास के चार मकान हिल रहे हैं। उनमें दरारें हैं। घटना के समय घर में बच्ची और उसकी मां दूसरी मंजिल पर थी। पिता सर्वेश बेटे गौरव को छोड़ने स्कूल गए थे। बिल्डिंग में परिवार के 6 लोग और एक आया समेत कुल 7 लोग थे। मलबे में दो लोग दब गए थे। एक बच्ची की मौत हो गई, घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिवार के बाकी 5 लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
[object Promise]
-lko
हाल लेने पहुंची महापौर संयुक्ता भाटियारू वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही महापौर संयुक्ता भाटिया घटनास्थल पहुंची और मृतक बच्ची के परिजनों का हाल लिया। मेयर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि सभी जर्जर मकानों को नोटिस जारी की जाए। उन्होंने सर्वेश के परिवार को लेकर दुःख प्रकट किया।
रूदौली-फैजाबाद । चार पांच दिनों से रुदौली तहसील क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से बेघर हुए 148 पीड़ितों को विधायक राम चन्द्र यादव ने तहसील सभागार राहत चेक व त्रिपाल देते हुए अधिकारियों को निर्देशित कि लगभग 20 वर्षो बाद ऐसी भारी बरसात हुई है इस भीषण वर्षा से क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को कोई तकलीफ न होने पाए हर प्रकार से उनकी सहायता की जाएगी।
इसके अलावा विधायक में यह भी कहा कि बाढ़ व अति वृष्टि से जिनके मकान ढह गए उनको हर हाल में मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा । एक सवाल के जवाब ने विधायक में बताया बाढ़ व अतिवृष्टि की चपेट में आकर जो सड़के कट गई है उन्हें ठीक कराने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसी सड़को को 24 घंटे के अंदर ठीक कराये।
इसके अलावा भारी बारिश से जलभराव की चपेट में आये परिषदीय स्कूलों में भी व्यवस्था ठीक कराने के लिये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र में अधिकारियों को एलर्ट करने के साथ साथ वे स्वयं निगरानी कर रहे है। जहां जो भी समस्याएं आएंगे उनका तत्कालीन निराकरण किया जाएगा।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा ,तहसीलदार शिव प्रसाद ,नायब तहसीलदार नर सिंह नरायन वर्मा ,भेलसर चैकी इंचार्ज विनोद सिंह ,राम प्रेस यादव, निर्मल शर्मा ,हिमांशु गर्ग ,राजेश शर्मा, राम प्रताप यादव ,राज किशोर सिंह सहित तहसील के कर्मचारी व अतिवृष्टि से पीड़ित लोग मौजूद रहे ।
लखनऊ। हाल की घटनाओं से नाराज मुख्यमंत्री ने दो रेंज के आईजी और तीन जिलों के पुलिस कप्तानों को किनारे करते हुए 15 आईपीएस और सात पीपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। आगरा व इलाहाबाद रेंज के आईजी को हटा दिया गया है। आगरा में आईजी राजा श्रीवास्तव के स्थान पर जेल मुख्यालय पर तैनात डीआईजी लव कुमार को भेजा गया है। राजा श्रीवास्तव को नया आईजी लोक शिकायत बनाया गया है। आईजी लोक शिकायत मोहित अग्रवाल अब इलाहाबाद के नए आईजी होंगे।
इलाहाबाद में अभी तक आईजी रमित शर्मा को एसआईटी का आईजी बनाया गया है। सुल्तानपुर, अमेठी और गाजीपुर के पुलिस कप्तानों को हटाया गया है। सुल्तानपुर में अमित वर्मा के स्थान पर लखनऊ में एएसपी नार्थ अनुराग वत्स को भेजा गया है।
अमित वर्मा को एसपी लॉजिस्टिक की जिम्मेदारी दी गई है। गाजीपुर के एसपी सोमेन वर्मा को भी हटा दिया गया है। उनके स्थान पर यशवीर सिंह को गाजीपुर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं अमेठी में एसपी कुंतल किशोर को अनुराग आर्य को भेजा गया है।
सोमेन वर्मा को डीजीपी मुख्यालय पर एसपी क्राइम और कुंतल किशोर को एसपी कानून व्यवस्था बनाया गया है। तीनों जिलों में 2013 बैच के आईपीएस अफसरों को भेजा गया है। तीनों ही आईपीएस अधिकारियों को पहली बार जिलों की कमान सौंपी गई है। झांसी में एसपी रेलवे हिमांशु कुमार को एसपी रेलवे इलाहाबाद, प्रतीप कुमार मिश्र को एसपी रेलवे इलाहाबाद से एसपी रेलवे झांसी बनाया गया है।
प्रांतीय पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय की प्रतिनियुक्ति से लौटे त्रिगुण बिसेन को हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बनाया गया है। यहां तैनात निधि सोनकर को विजलेंस, एसपी प्रोटोकाल आगरा तेज स्वरूप सिंह को उप सेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी इलाहाबाद, प्रशांत कुमार प्रसाद को सीबीसीआईडी से एसपी ट्रैफिक आगरा, असीम चैधरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, मुरादाबाद से 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर और महेंद्र पाल सिंह को 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर से एसपी प्रोटोकाल आगरा बनाया गया है।
पुलिस कप्तान और आईजी के साथ साथ कई जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। अम्बेडकर नगर में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार दास (आईपीएस) को पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी कानपुर बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर (आईपीएस) को लखनऊ में पुलिस अधीक्षक उत्तरी बनाया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा मणिलाल पाटीदार (आईपीएस) को अलीगढ़ में एसपी ग्रामीण बनाया गया है। शासन ने विवादों में घिरी एसपी ट्रैफिक आगरा सुनीता सिंह को भी हटा दिया है। बुधवार को ही उनके इस्तीफे की खबरें मीडिया में आई थीं। हालांकि उन्होंने इस्तीफे की खबरों का खंडन किया था। डीजीपी मुख्यालय ने भी सुनीता सिंह के इस्तीफे की बात से इंकार किया था।
“पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में धमाल मचा रहा म्यूज़िक वीडियो”
“एसिड अटैक विक्टिम्स को समर्पित किया गाना”
लखनऊ। म्यूज़िक वीडियो ‘चंगा भला मुण्डा’ की लॉन्चिंग के बाद शुक्रवार को राजधानी के शिरोज़ हैंगआउट में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें प्रोजेक्ट हेड अविनाश पाण्डेय, प्रोड्यूसर व क्रिएटिव हेड आलोक पाण्डेय, निर्देशक सौरभ शर्मा तथा सिंगर राय साहब ने म्यूज़िक वीडियो के बारे में पत्रकारों से खुल कर बात की।
[object Promise]
‘चंगा भला मुण्डा’ के प्रोजेक्ट हेड अविनाश पाण्डेय ने म्यूज़िक वीडियो की थीम बतातें हुए कहा कि ये एक ऐसे नौजवान की कहानी है जो गाँव से शहर आता है और शहर का ही हो कर रह जाता है। चण्डीगढ़ में दोस्तों के बीच फिल्माए गए फनी और हल्के-फुल्के म्यूजिक वीडियो ने 31 जुलाई को लॉन्च होने के बाद कुछ ही घंटो में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में धमाल मचा रखा है। हर गली या चौराहे पर इस गाने को लोग देख रहे है और लाजवाब तेजी के साथ यह लोगों के दिलों में उतरता जा रहा है।
[object Promise]
प्रोड्यूसर व क्रिएटिव हेड आलोक पाण्डेय ने बताया कि इस कहानी में चण्डीगढ़ पहुंचे युवक की मुलाकात एक मॉडर्न लड़की से होती जिस पर वो फ़िदा हो जाता है। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन मिनट के म्यूजिक वीडियो को टी-सीरीज ने लॉन्च किया है जिसे लोग हाथों-हाथ ले रहे है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को इस म्यूजिक एकल गीत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया गया था जिसके बाद यह हर घंटे दर घंटे लोकप्रिय होता जा रहा है।
‘चंगा भला मुण्डा’ के निर्देशक सौरभ शर्मा ने कहा कि यह नौजवान शहर के नौजवानों की वो कहानी कह रहा है जिसे अभी तक किसी ने नहीं कहा है। यह म्यूजिक वीडियो यारों-दोस्तों के लिए कुर्बान होने की बात कहता है और साथ ही भारतीयता का दमदार पक्ष दर्शकों के सामने रखता है। चण्डीगढ़ में जिस मॉडर्न लड़की पर उसका दिल आ जाता है उसे वह मॉडर्न कपड़ों में गाँव ले जाता है पर घरवाले उसे स्वीकार नहीं कर पाते है पर अगले दिन जब उसी युवती को वह परम्परागत भारतीय परिधान पहनवा कर ले जाता है तब वह स्वीकार्य कर ली जाती है।
‘चंगा भला मुण्डा’ के राइटर, सिंगर, एक्टर और संगीतकार राय साहब ने कुछ पंक्तियाँ गुनगुनाते हुए कहा कि यह म्यूज़िक वीडियो नौजवानों को इस लिए लुभा रहा है क्यूंकि कहीं ना कहीं लोग आज भी ट्रेडिशनल चीजों को पसंद करते है। गाँव के लड़के का चण्डीगढ़ आ कर यारों-दोस्तों में मशगूल हो जाना, प्यार-मोहब्बत और फिर घरवालों की मंजूरी मिलना इस वीडियो के ऐसे मोड़ है जहाँ आज का युवा अपने को खुद खड़ा हुआ पाता है।
चंगा भला मुंडा की टीम ने जब शिरोज़ हैंगआउट में एसिड अटैक विक्टिम्स को देखा तो उनके साथ फोटोज खिंचवाई और अपने म्यूजिक वीडियो को उनको समर्पित कर दिया।
लखनऊ। रायबरेली के अपराधी विनीत कुमार ने राजभवन के सामने गार्ड की हत्या कर 6.44 लाख रुपए की लूट की थी। वह रायबरेली के कृष्णानगर , न्यू इंद्रपुरी में किराए के मकान में पत्नी, बेटी व मां संग छिप कर रह रहा था। विनीत के ठिकाने से लूट में इस्तेमाल हुई बाइक, पिस्टल की मैगजीन व आधार कार्ड बरामद हुआ है। लुटेरे का सुराग लगते ही एडीजी राजीव कृष्णा, आईजी रेंज सुजीत पाण्डेय, एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
[object Promise]
Police
शनिवार की दोपहर न्यू इंद्रपुरी कॉलोनी के मकान नम्बर 5/25 पर पुलिस टीम ने दबिश दी। घर में दाखिल होते ही पुलिस अधिकारियों की नजर सफेद रंग की बाइक पर पड़ी। छानबीन में एक आधार कार्ड मिला। जिसमें लगा फोटो राजभवन के सामने लूट करने वाले बदमाश से मेल खा रहा था। घर की तलाशी लेने पर पिस्टल की मैगजीन व जूते भी मिले। वहीं, बाइक की नम्बर प्लेट गायब थी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि न्यू इंद्रपुरी कॉलोनी के मकान में विनीत दो साले से पत्नी सोनी व बेटी संग रह रहा था। कुछ दिन पहले उसकी मां रामकुमारी व बहन पूनम भी आ गईं थीं।
[object Promise]
Police
रामकुमारी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह ही विनीत कुमार पत्नी सोनी व बेटी संग चला गया था। इससे ज्यादा रामकुमारी पुलिस को जानकारी नहीं दे सकी। पुलिस उनसे सवाल जवाब कर रही है। वहीं, एडीजी जोन राजीव कृष्णा ने रायबरेली पुलिस को विनीत के अन्य ठिकानों का पता लगाने का जिम्मा सौंपा है।
[object Promise]
Police
[object Promise]
vineet
सीसी कैमरों की फुटेज से बदमाश की तलाश कर रही पुलिस की गतिविधि पर विनीत नजर बनाए हुए था। हुसैनगंज से छितवापुर तक का फुटेज मिलने की बात अपराधी को पता चल चुकी थी। जिसके बाद पकड़े जाने के डर से वह शनिवार सुबह ही भाग निकला।
फैजाबाद । भाजपा सरकार में लोकतंत्र खतरे में है। यह बातें लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रान्ति साइकिल यात्रा के संयोजक व युवजन सभा के प्रदेश महासचिव अरविन्द गिरि ने राजधानी रवाना होने से पूर्व कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की मर्यादाओं के अनुरूप काम नहीं कर रही है। जनता को लोकतंत्र बचाने के लिये और संविधान की रक्षा के लिये सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर समग्र क्रान्ति के लिये आगे आना होगा।
साइकिल यात्रा को राजधानी रवाना करने के लिये सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन, विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विमल सिंह राजू ने सपा का झण्डा दिखाया।
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेकने के लिये नौजवान बलिया से लेकर लखनऊ की सड़कों पर आ गया है।
2019 में सपा का परचम फहरायेगा। सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि दोनों सरकारों के खिलाफ उपज रहे जन आक्रोश को देखते हुए अब यह तय है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार चन्द दिनों की ही मेहमान है। पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि साइकिल यात्रा को मिले जनसमर्थन को अप्रत्याशित बताते हुए युवाओं ने अब ठान लिया है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार को उखाड़ फेकना है। श्री पाण्डेय ने कहा कि दोनों ही सरकारों से जनता बुरी तरह से ऊब चुकी है।
बीकापुर के पूर्व विधायक आनन्दसेन यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़ गये हैं। पूर्व की सपा सरकार द्वारा अपने शासनकाल में कराये गये कार्यों का क्रेडिट लेने के लिये वर्तमान सरकार जुटी हुई है। विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि महागठबन्धन को अब तक मिली सफलता से यह हो गया है कि केन्द्र और प्रदेश सरकार का सूफड़ा अब साफ हो जायेगा। हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा व विधान सभा के उपचुनाव इसका उदाहरण है।
सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि यात्रा का समापन 05 अगस्त को लखनऊ में होगा जहाॅं पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव साइकिल यात्रियों का स्वागत कर प्रमाण पत्र भेंट करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि साइकिल यात्रा का सहादतगंज, मिर्जापुर, दराबगंज, जलालाबाद, चिर्रा जगनपुर, रौजागांव, परानापुर, बसहा चैराहा व रूदौली आदि स्थानों पर सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव के निर्देश पर साइकिल यात्रियों का स्वागत हुआ।
प्रवक्ता ने बताया कि जगह-जगह स्वागत करने वालों में मसौधा के पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अचल यादव, प्रधान अनुराग सिंह, गन्ना सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप, चैधरी बलराम यादव, महन्त अनिल मिश्रा, शैलेन्द्र यादव, एजाज अहमद, शादमान खान, मनोज जायसवाल, श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, सरफराज नसरूल्लाह, इन्द्रपाल यादव, मिर्जा सादिक हुसैन, हामिद जाफर मीशम, मो0 अपील बब्लू, सनी यादव, ओपी पासवान, छोटेलाल यादव, राम प्रसाद वर्मा, उमेश यादव, कामिल हसनैन, शाहबाज खान लकी, तालिब खान, ज्ञानेन्द्र यादव, रक्षाराम यादव, शमशेर यादव, विशालमणि यादव रिक्की, अमर बहादुर यादव, सन्टी तिवारी, रजत गुप्ता, अमन यादव, बालकृष्ण मिश्र, राम प्रसाद वर्मा, जयसिंह यादव, नन्हकन यादव, अनिल यादव बब्लू, राकेश यादव, पंधारी यादव, जय प्रकाश यादव, राम अचल यादव आलू नेता, एस0के0 रावत, अजय रावत, सुनील भारती आदि सहित बड़ी संख्या में मौजूद थे।