Category: uttar-pradesh

  • नकल माफिया ने एलटी ग्रेड की परीक्षा में लगायी सेंध, प्रदेश भर से एसटीएफ ने 46 संदिग्धों को लिया हिरासत में

    [object Promise]

    एलटी ग्रेड में शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन आज उत्तर प्रदेश एसटीएफ की निगरानी में हो रहा है। एलटी ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2018 प्रदेश के 39 जिलों में 1760 केंद्र पर हो रही है। इसके लिए 7.63 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। डीजीपी ओपी सिंह ने एलटी ग्रेड टीचर्स भर्ती परीक्षा 2018 में सेंधमारी की आशंका को देखते हुए सुरक्षा की जिम्मेदारी एसटीएफ को सौंपी थी। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा 2018 के लिए 763317 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सर्वाधिक 159 केंद्र लखनऊ में बनाए गए हैं।

    इस परीक्षा में आज उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने कल देर रात तथा आज तड़के सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के दौरान 46 आरोपितों को पकड़ा है। इनमें से अधिकांश लखनऊ और इलाहाबाद से पकड़े गए हैं। इन सभी से काफी सख्ती से पूछताछ हो रही है। एसटीएफ ने जिनको हिरासत में लिया है, उनमें सॉल्वर, अभ्यार्थी और बिचैलिया हैं। जालसाजों को परीक्षा से पहले ही कन्नौज, इलाहबाद व लखनऊ से पकड़ा गया है।

    परीक्षा शुरू होते ही एसटीएफ ने प्रदेश भर से कुल 18 लोगों को एग्जाम सॉल्वर और फर्जीवाड़े में गिरफ्तार किया। एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश के अनुसार अभी तक कुल 46 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार 18 लोगों में 10 लखनऊ के हैं।

    वहीं 7 लोग इलाहाबाद में और एक कन्नौज में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है। लाहाबाद यूनिट के टीम ने एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक की परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले गैंग के सरगना ओम सहाय, छह सॉल्वर के साथ पांच अभ्यर्थियों को थाना कर्नलगंज, इलाहाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

    गैंग विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पत्र आउट कराकर, सॉल्वर बैठाकर अभ्यर्थियों से रकम लेकर प्रदेश के भिन्न भिन्न सेन्टर पर किया करते थे। ओम सहाय पुत्र अवध बिहारी निवासी छतहरा तरहार थाना लालापुर इलाहाबाद। विनित कुमार पुत्र दिलीप. कुमार निवासी काटीपार मजरा थाना मन्झनपुर कौशांबी, जितेन्द्र कुमार पुत्र संतोष. कुमार निवासी काटीपार मजरा थाना मन्झनपुर कौशांबी। भोला कुमार पुत्र राम अशीष निवासी अलावलपुर थाना गौरी चक पटना बिहार। संजू कुमारी पत्नी कन्हाई पंडित निवासी गोहरा थाना कुरथा अरवल बिहार। कन्हाई पंडित पुत्र कामेश्वर निवासी लोधीपुर थाना महेन्दिया अरवल बिहार। पिन्टू कुमार पुत्र विनेशवर साहू निवासी उपहारा थाना उपहारा औरंगाबाद बिहार। सौरभ पुत्र अखिलेश शर्मा निवासी राजा बजार बेली.रोड पटना बिहार।

    इनके पास से 13 मोबाइल फोन के साथ दर्जनों एडमिट कार्ड, दर्जनों पैन कार्ड, छह एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड तथा एक दर्जन टैम्पर्ड सिमकार्ड मिले हैं। इसके साथ ही इनके पास से करीब 15 हजार नगद मिला है। इन सभी के खिलाफ थाना कर्नलगंज में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

  • कुशीनगर में दबंगों ने पति-पत्नी को जलाकर मार डालने का किया प्रयास

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर। पडरौना  कोतवाली की  ग्राम  भटवलिया निवासी पति पत्नी  बगल स्थित बंधु छपरा गांव के समीप पारिवारिक विवाद के वजह से  झोपड़ी बनाकर उसी में रहते थेl  बीती रात दोनों को जलाने का  प्रयास किया गया । झोपड़ी के चारों तरफ पेट्रोल गिरा आग लगा दी गई । संयोग ठीक रहा कि  दोनों बच निकले  बताया जाता है कि  इस घटना का अंजाम सौतेली मां की बच्चों ने दिया ।
    जानकारी के अनुसार सौतेली मां के बच्चों से दोनों का पुराना विवाद चल रहा है । अपने मूल पैतृक गांव भटवलिया से थोड़ा हटकर बगल के बन्धु छपरा गांव के अपने खेत में पिछले पांच साल से झोपड़ी बनाकर रह रहे बृन्दा का अपनी सौतेली मां के बच्चों से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बृन्दा की मानें तो कुछ दिन पहले इसी खेत से विपक्षियों ने कई पेड़ काट दिए, पुलिस और तहसील से जुड़े अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।
    बृन्दा के पत्नी ने बताया कि मंगलवार देर रात झोपड़ी के किनारे पेट्रोल डालकर रात में दबंगों ने आग लगा दी। आग की लपटें देख दोनों लोग वक्त से जग गए औए बाहर निकलने में सफल हो गए लेकिन पास में बंधी दो बकरियां जलकर मर गयीं साथ ही एक भैंस गम्भीर रुप से जल गई है।  सूचना  पर पहुंची जांचपड़़ताल में जुटी हुई हैं।

  • लक्ष्‍य पूरा करने के लिए कुशीनगर में दंपति की दोबारा करा दी शादी

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिले के नेबुआ नौरंगिया में बुधवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में जिम्मेदारों ने एक बड़ा खेल कर दिया। कोटा पूरा करने की ललक में ऐसे दंपति की दुबारा इस समारोह में शादी करा दी, जिनकी शादी दो साल पहले ही हो चुकी थी। यही नहीं दंपति के पास एक बच्चा भी है। यह सनसनीखेज खुलासा तब हुआ, जब सामूहिक विवाह के बाद यह महिला अपने नवजात बच्चे के पास गई और एक किनारे उसे दूध पिलाने लगी।
    कोटवा बाजार स्थित नेबुआ नौरंगिया ब्लाक परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 50 जोड़ों की शादियां कराई गईं। समारोह में डीएम डा. अनिल कुमार सिंह व खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी समेत तमाम लोग आशीर्वाद देने पहुंचे। लेकिन इससे पहले कोटा पूरा करने की ललक में जिम्मेदारों ने बड़ा खेल कर दिया था, जिसकी भनक तक किसी को नहीं लगी।
    सामूहिक विवाह कार्यक्रम हो जाने के बाद मंडप से गले में माला पहने निकली एक युवती परिसर में ही गोंद में एक नवजात को लिए दिखी। लोगों के अनुसार जब उसने नवजात को दूध पिलाया तो लोगों में कानाफूसी शुरू हो गई। पूछताछ में युवती ने अपना नाम ममता निवासी देवतहा बाली बताया। यह भी स्वीकार किया कि आज जिस दूल्हे प्रदीप निवासी खानूछपरा से उसकी शादी कराई गई है, उससे उसकी पहले ही शादी हो चुकी है और उसका बच्चा भी है।
    सामूहिक विवाह समारोह के बाद शाम को इस तरह की जानकारी मिली। इसकी जांच शुरू करा दी गई है। जांच में मामला सही निकलने पर जोड़े की रिपोर्ट करने वाले व अन्य दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराकर धनराशि की वसूली की कार्रवाई होगी।
    टीके सिंह, समाज कल्याण अधिकारी/प्रभारी बीडीओ नेबुआ नौरंगिया

  • ” जिला पंचायत में धन की बंदरबाट एवं लूट के खिलाफ कुशीनगर के भाजपाई लामबंद “

    [object Promise]

     उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर जनपद जिला पंचायत के पास मौजूद लगभग चौंतीस करोड रुपए को लूटने एवं अपारदर्शी एवं भेदभाव पूर्ण तथा संदिग्ध टेंडर प्रक्रिया से आक्रोशित भाजपा के मंडल अध्यक्षों ने जिला पंचायत के अधिकारियों एवं प्रशासक के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाने का निश्चय किया है |
     भाजपा के मंडल अध्यक्ष जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कुशीनगर को कल ज्ञापन देंगे तथा बाद में कमिश्नर से मुलाकात कर सारे तथ्यों से अवगत कराएंगे,
      भाजपा के आधा दर्जन मंडल अध्यक्षों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र सौंपकर टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करके पारदर्शी तरीके से टेंडर निकालकर बिना भेदभाव कार्य आवंटन की मांग भी करेंगे, तथा जिले के विकास कार्य में जिले के लोगों, ठेकेदारों एवं कार्य के इच्छुक सक्षम संस्थाओं को प्राथमिकता देने की भी मांग करेंगे,
    भाजपा मंडल अध्यक्षों ने आरोप लगाया है कि कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने एक दो नेताओं के साथ सांठगांठ करके आधे से कुछ कम धन के कार्य का टेंडर जारी करके तथा लगभग बीस करोड़ के कार्य का कुशीनगर में अप्रचलित अखबार या गुपचुप तरीके से अपने चहेतों में बांटकर सरकारी धन हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है ,
    भाजपा मंडल अध्यक्षों ने कहा है कि कुछ प्रकाशित टेंडर में एक ही कार्य को दो कार्य दिखाया गया है तथा कुशीनगर के इच्छुक ठेकेदारों का रजिस्ट्रेशन करने में आनाकानी करके उन्हें अवसर से वंचित करने का कार्य किया जा रहा है | भाजपा मंडल अध्यक्षों ने भाजपा की कुछ प्रमुख नेताओं एवं संघ के पदाधिकारियों से भी संपर्क साधा है ,पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उठने वाले हर संघर्ष में साथ देने का वचन दिया है ।

  • कागज की गड्डी थमा महिला से ले उड़े 25 हजार

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिले के फाजिलनगर कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक से 25 हजार रुपये निकालकर घर जाने को तैयार महिला से बैंक के गेट के पास ही उच्चके कागज की गड्डी थमाकर कर उसका पैसा लेकर फरार हो गए। ठगे जाने के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
    तुर्कपट्टी क्षेत्र के चन्द्रौटा निवासी अशोक गुप्ता की पत्नी संजू गुप्ता शुक्रवार को दोपहर में फाजिलनगर कस्बे में स्थित स्टेट बैंक में पैसे निकालने आयी थी। 25 हजार रुपये निकालने के बाद ज्यों बैंक से बाहर निकली, वहां मौजूद दो युवक उसको अपने बातों में उलझाने लगे। बाद में रुपए जैसे दिख रहे कपड़े में लपेट कर रखे कागज की गड्डी को महिला को थमाकर कहे कि इसमें ज्यादा पैसा है और तुम्हारे पास जितने रुपये हैं उतना दुकान पर बैठे एक व्यक्ति को देना है।
    युवकों ने महिला को झांसा दिया कि यह पैसा रख लो और दूसरे युवक को बताते हुए कि इसके साथ उसकी दुकान पर आकर उससे पैसा मुझे देकर अपना लेते जाओ। इसके बाद एक युवक औरत का पैसा लेकर चलता बना तथा दूसरा युवक महिला से यह कहकर कि अभी बैंक के अंदर से आ रहे हैं, लापता हो गया।
    काफी समय बीत जाने के बाद भी दोनों में कोई युवक जब नहीं लौटे तो वह महिला युवकों के द्वारा दी गयी गड्डी खोलकर देखी तो उसमें नोटों के साइज के कागज की गड्डी रखा हुआ था। इसके बाद महिला जोर-जोर से चिल्लाने और रोने लगी। इस संबंध में चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता द्वारा सूचना नहीं दी गयी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

  • अमर सिंह ने PM Modi के बयान को सही कहकर मुलायम सिंह पर तंज कसा….

    [object Promise]

    लखनऊ । समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ने उद्योगपतियों और नेताओं के बीच रिश्ते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तंज को जायज बताया है. अमर सिंह ने कहा, ‘पीएम मोदी ने उद्योगपतियों को लेकर जो बात कही है, वह बिल्कुल ठीक कही है. मोदी जो काम करते हैं खुलकर करते हैं. दूसरों की तरह नहीं जिन्हें उद्योगपतियों से समर्थन तो चाहिए, लेकिन अंधेरों में और लोगों को पता ना चले.’

    पूर्व सपा नेता ने कहा, ‘मुलायम सिंह को अमर सिंह से मिलना जरूरी है, लेकिन वह अंधेरे में मिलेंगे क्योंकि, अगर उजाले में मिलेंगे तो रामगोपाल और उनके पुत्र अखिलेश नाराज हो जाएंगे. राजनीति में ऐसा नहीं चलता.’ अमर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का बयान आज की राजनीति पर फिट बैठता है कि उद्योगपतियों के साथ फोटो खिंचवाने में लोगों को तकलीफ है, लेकिन घरों में दंडवत करने में नहीं.

    भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के सवाल पर अमर सिंह ने साफ कर दिया कि इसका फैसला अमित शाह को करना है. उन्होंने कहा, ‘मैं बीजेपी में जाऊंगा या नहीं यह अमित शाह तय करेंगे या मैं करूंगा. यह कोई और नहीं तय करेगा. मैं बीजेपी में जाऊं या नहीं जाऊं, लेकिन मैं मोदी का प्रशंसक हूं और रहूंगा.’

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सूट-बूटवाली सरकार’ के आरोप पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया. उत्तर प्रदेश को मिले निवेश से तैयार की गई योजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचे पीएम ने उद्योगपतियों के सम्मान को जरूरी बताया है. उन्होंने कहा, ‘हम उन लोगों में से नहीं हैं जो उद्योगपतियों के बगल में खड़े रहने से डरते हों. कुछ लोगों को आपने देखा होगा, उनकी किसी उद्योगपति के साथ तस्वीर नहीं पाएंगे, लेकिन देश का एक भी उद्योगपति ऐसा नहीं होगा जिसके घर जाकर उन्होंने साष्टांग दंडवत न किया हो.’ कार्यक्रम में मौजूद पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह की ओर मंच से ही इशारा करते हुए पीएम ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘अमर सिंह उनकी सारी हिस्ट्री निकाल देंगे.’

  • सदियों पुरानी अनूठी प्रथा: यहां की औरतें सधवा से विधवा का जीवन तीन माह तक इसलिए हैं जीती !

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    कुशीनगर / देवरिया.  ‘विधवा’ शब्द की कल्पना ही किसी विवाहिता के मन मस्तिष्क को विचलित करने के लिए काफी है, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर सहित पड़ोसी राज्य बिहार के कुछ जिलों में गछवाहा समुदाय की महिलाएं पति की सलामती के लिए मई से लेकर जुलाई तक सधवा से विधवा का जीवन बसर कर सदियों पुरानी अनूठी प्रथा का पूरी शिद्दत से पालन करती हैं। गछवाहा समुदाय के बारे में जानकारी रखने वाले पूर्व सभासद बृजेश पासवान के अनुसार इस समुदाय के पुरूष साल के तीन महीने यानी मई से जुलाई तक ताड़ी उतारने का काम करते हैं और उसी कमाई से वे अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं।

    [object Promise]
    Deoria-widow-unique-practice-May-July-women

    बताया जाता है कि ताड़ के पेड़ से ताड़ी निकालने का काम काफी जोखिम भरा माना जाता है। पचास फिट से ज्यादा ऊंचाई के सीधे ताड़ के पेड़ से ताड़ी निकालने के दौरान कई बार व्यक्ति की जान भी चली जाती हैं।ताड़ी उतारने के मौसम में इस समुदाय की महिलायें अपनी पति की सलामती के लिये देवरिया से तीस किलोमीटर दूर गोरखपुर जिले में स्थित तरकुलहां देवी के मंदिर में चैत्र माह में अपनी सुहाग की निशानियां रेहन रख कर अपने पति की सलामती की मन्नत मांगती हैं। इन तीन माह तक ये औरतें अपने घरों में उदासी का जीवन जीती हैं।

    [object Promise]
    Deoria-widow-unique-practice-May-July-women

    पासवान ने बताया कि ताड़ी उतारने का समय समाप्त होने के बाद तरकुलहां देवी मंदिर में गछवाहा समुदाय की औरतें नाग पंचमी के दिन इकट्ठा होकर पूजा करने के बाद सामूहिक गौठ का आयोजन करती हैं। जिसमें सधवा के रूप में श्रंगार कर खाने-पीने का आयोजन कर मंदिर में आशीर्वाद लेकर अपने परिवार में प्रसन्नता पूर्वक जाती हैं।उन्होंने बताया कि गछवाहा समुदाय वास्तव में पासी जाति से होते हैं और सदियों से यह तबका ताड़ी उतारने के काम में लगा है हालांकि अब इस समुदाय में भी शिक्षा का स्तर बढता जा रहा है और इस समुदाय के युवा इस पुश्तैनी धंधे को छोड़कर अन्य व्यवसाय तथा कार्य कर रहे हैं।

  • सावन के पहले सोमवार को कुबेरनाथ मंदिर में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़, सिधुआ बाबा से मांगी मन्नतें …

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना कुशीनगर : सावन के पहले सोमवार को क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर अपने मन की मुरादें पूरी कीं।

    सावन का पहले सोमवार होने के चलते कुबेरस्थान कस्बा स्थित शिव मंदिर में प्रात: से ही शिव भक्तों का आना शुरू हो गया था। शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिर में उमड़ पड़े थे।

    हर तरफ हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूँज उठा था। शिव भक्त अपने अपने हाथों में पूजन सामग्री लिए कतार बद्ध होकर शिव मन्दिर में भोले भगवान शंकर का जलाभिषेक कर खुद को धन्य महसूस कर रहे थे।

    मंदिर की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस तथा महिला पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गयी थी ! जो हर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखे हुए थे। इसके अलावा पूरे सावन माह मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस बल मंगाया गया है जो मंदिर की विशेष निगरानी करेंगे। इसके आलावे पडरौना शहर समेत सिधुआं स्थान मंन्दिर पर भी भक्तो की भीड जल चढाने को देर शाम तक लगी रही

  • पडरौना ब्लाक के जंगल बेलवा के प्रधान पर घूस मांगने का आरोप लगाते हुए लोगों ने लगाया जाम, पुलिस से झड़प, पथराव

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर :  पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल बेलवा के ग्रामीणों ने प्रधान पर घूस मांगने का आरोप लगाकर दो घंटे तक पडरौना-जटहां मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान झड़प होने पर पुलिस ने जहां लाठियां चटकाई वहीं उग्र ग्रामीणों ने भी ईंट-पत्थर चलाए, जिसमें 3 पुलिस कर्मी घायल हो गये। बाद में एसडीएम ने किसी तरह समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया।
    विकास खंड पडरौना के जंगल बेलवा गांव में प्रधान अनिल यादव ने गांव में सरकारी लाभ से वंचित परिवारों के सदस्यों की बैठक शानिवार की सुबह मटियरवा स्थित पंचायत भवन में बुलायी थी। बैठक में प्रधान, सेक्रेटरी और सैकड़ों ग्रामीण जुटे थे। बैठक में सरकारी लाभ से वंचित परिवार के लोगों ने राशनकार्ड, आवास, शौचालय, वृद्धा पेंशन आदि का लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाया। ग्रामीण यह भी आरोप लगाने लगे कि प्रधान शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थी से दो-दो हजार रुपये घूस मांग रहे हैं।
    ग्रामीण लामबंद होकर गांव के सामने पडरौना-जटहां मार्ग जाम कर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। इस पर प्रधान एवं सेक्रेटरी मौके से फरार हो गये। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पडरौना कोतवाल विजय राज सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाने लगे। ग्रामीण प्रधान के वित्तीय अधिकार पर रोक लगाने एवं घूस लेने के मामले की जांच एसडीएम से कराने की मांग पर अड़े रहे।
    इस पर पुलिस ने लाठी भांजकर ग्रामीणों को खदेड़ना शुरू किया तो ग्रामीण भी उग्र हो गये और ईंट-पत्थर चलाने लगे। इसमें चोट लगने से तीन पुलिस कर्मी घायल हो गये। पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ गांव तक पहुंचा दिया। बाद में पहुंचे एसडीएम अजय नारायन सिंह ने ग्रामीणों को समझाया बुझाया और आश्वासन दिया कि पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मुहैया कराया जायेगा। लाभ दिलाने के नाम पर रुपये लेना गलत है।

  • फैजाबाद : मूसलाधार बारिश से टापू बने कई गांव

    [object Promise]
    रुदौली-फैजाबाद । रुदौली तहसील क्षेत्र में कई दिनों से चल रही मूसलाधार बारिश से  अधिकांश गांव टापू बन गये हैं।लोगों के घरों में पानी भर गया है।जलभराव होने से फसलें जलमग्न हो गई हैं। गुरुवार को जलभराव की सूचना पर एसडीएम रुदौली टीपी वर्मा व् सीओ अमर सिंह मवई थाना प्रभारी रितेश सिंह ने मवई ब्लॉक क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में नंगे पांव चलकर  जलभराव का जायजा लिया। तथा जलनिकासी की व्यवस्था कराई।भनियापुर व् नारायनपुर गांव पहुंचे उपजिलाधिकारी ने पंपिंग सेट चलवाकर पानी निकलवाया। तब जाकर लोगों को थोड़ी राहत मिली।
    क्षेत्र के रेछ,नौगवां,हरिचनपुर,तालगांव,रतनपुर,भट मऊनारायणपुर,रामपुरजनक,शेरपुर,उमापुर,सहित दर्जनों गांवों में बारिश के पानी ने कहर बरपा दिया है। क्षेत्र के अधिकांश गांव पानी से चरों तरफ से घिर गये हैं।लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
    जलभराव होने से किसानों के सामने मवेशियों के चारे का संकट खड़ा हो गया है। गांवों के तालाब उफना गये हैं। जिससे लोगों के घरों में पानी भर गया है। इमिलडीहा के पूर्व प्रधान आलोक सिंह ने बताया कि फसलें जलमग्न हो गई हैं।किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। रुदौली एसडीएम टीपी वर्मा ने बताया की जिन गांवों में जलभराव की सूचना मिलती है।वहां पम्पिंग सेट लगवाकर जल निकासी कराई जा रही है।
    0000