Category: uttar-pradesh

  • BJP नेता को रंजिश को लेकर मारी गोली, मौत

    [object Promise]

    बहराइच । रूपइडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगापुर के प्रीतमपुर निवासी भाजपा नेता की घर में घुसकर देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाते ही एसपी सभाराज व एएसपी रवींद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। स्थिति का जायजा लिया।

    मृतक के भाई की तहरीर पर भतीजे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। हत्या का कारण पैसों का लेनदेन व जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

    गंगापुर प्रीतमपुरा निवासी वीरेंद्र मिश्र उर्फ डब्लू पुत्र राम खेलावन मिश्र भाजपा में बाबागंज बूथ उपाध्यक्ष थे। भाजपा नेता का अपने भतीजे प्रवेश कुमार मिश्र से पैसों के लेनदेन का मामला चल रहा था। इसी रंजिश को लेकर भतीजे से उनका अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार देर रात भतीजे ने उनके घर में घुसकर सोते समय ताबड़तोड़ उनपर फायर झोंक दिया।

    गोली लगने से भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय भाजपा नेता घर के टीन के बरामदे में अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ सो रहे थे। एसपी ने बताया कि मृतक के भाई अशोक मिश्रा की तहरीर पर आरोपित भतीजे पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीण सहमे हुए हैं।

  • विशाखापट्टनम से चला वैगन साढ़े 3 साल बाद पहुंचा बस्ती, रेल अधिकारी आश्चर्य चकित

    [object Promise]

    Lucknow. 1400 किलोमीटर की दूरी तय करने में मालगाड़ी के एक वैगन (मालगाड़ी) को साढ़े 3 साल का सफर करना पड़ा. विशाखापट्टनम से चला वैगन साढ़े तीन साल बाद बुधवार को बस्ती पहुंचा. जब वैगन को चेक किया गया तो पता चला की 2014 में यह वैगन विशाखापटनम से बुक किया गया था. साढ़े 3 साल बाद वैगन के पहुंचने पर रेल अधिकारी आश्चर्य चकित हो गए.

    बता दें इण्डियन पोटास कंपनी ने यह खाद लगा वैगन नम्बर 107462 विशाखापटनम पोर्ट से मेसर्स रामचन्द्र गुप्ता बस्ती की दुकान के लिए बुक किया था. वैगन बुक करने के बाद जब कई महीना बीत गया और खाद नहीं पहुंची तो रेल्वे को दर्जनों पत्र लिखा गया. बावजूद इस के साढ़े 3 साल में रेल्वे लापता वैगन को नहीं ढूंढ पाया. साढ़े 3 साल से खाद लदा वैगन पूरे देश में इधर से उधर घूमता रहा. सैकड़ों स्टेशनों से गुजरने के वादजूद रेल्वे विभाग अपने गायब हुए इस वैगन को नहीं ढूंढ पाया.

    मालगाड़ी में पड़ी खाद भी खराब हो चुकी है. फिलहाल खाद को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर उतार दिया गया है. खाद खराब होने की वजह से उसको दुकानदार नहीं ले रहे हैं. खाद के मालिक का कहना है कि ये रेलवे की बड़ी गलती है. जो रैक 2014 में बुक कराई गई. वह साढ़े 3 साल बाद अब आ रही है. वैगन के मिसिंग होने पर रेलवे को रिमाइंडर दिया गया था. बावजूद इस के रेल्वे साढ़े 3 साल तक वैगन का पता नहीं लगा पाई और अब साढ़े तीन साल बाद वैगन विशाखापटनम से चल कर बस्ती पहुंचा है. माल की कीमत लगभग 10 लाख रूपए है. रेल्वे से असिस्मेंट बेसिस पर माल को लिया जाएगा.

  • कुशीनगर एसओ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, कई थानों की पहुंची फोर्स ने कराया मुक्त

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिले के जटहां बाजार एसओ को क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव में मंगलवार की देर रात नाराज ग्रामीणों ने घंटों बंधक बनाए रखा। सूचना पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने हल्का बल प्रयोग करते हुए एसओ को मुक्त कराया। इसको लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई का संकेत दे रही है।
    कटाई भरपुरवा के लोगों ने मंगलवार की रात एक प्रेमी युगल को रंगे हाथ पकड़ा था। प्रेमी को बंधक बनाकर लोग हंगामा कर रहे थे कि सूचना पर हल्के के दरोगा व सिपाही पहुंच गए।
    ग्रामीण युवक को न छोड़ते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इसी दौरान पुलिस ने आक्रोशित होकर हंगामा कर रहे लोगों पर हल्का बल प्रयोग कर दिया और बिठाया गया प्रेमी मौका देखकर भाग निकला।
    इसी बीच सूचना पाकर एसओ शाह मोहम्मद गांव पहुंच गए। एसओ के पहुंचते ही नाराज ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर एक कमरे में कैद कर दिया और घंटों वे बंधक बने रहे। एसओ के बंधक बनाए जाने की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और तब जाकर एसओ को मुक्त कराया जा सका।

  • पौराणिक है कुशीनगर का कुबेरनाथ मंदिर, सावन में आएंगे यूपी-बिहार के श्रद्धालु

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर। कुशीनगर का कुबरेनाथ मंदिर के शिवलिंग की स्थापना रावण के भाई कुबेर ने की थी। पड़रौना राजपरिवार के सदस्यों ने इसे भव्य मंदिर का रूप दिया। यूं तो प्रत्येक दिन इस मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल रहती है। पर सावन माह में पूर्वी उप्र व पश्चिमी बिहार के श्रद्धालुओं का तांता लग जाता है।
    प्रदेश के गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, देवरिया, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर समेत बिहार के पश्चिमी चंपारण , बगहा, बेतिया, सीवान व गोपालगंज के श्रद्धाुलओं के बीच मंदिर की विशेष महत्ता है। कुबेर नाथ मंदिर के महंत चंद्रशेखर ओझा के अनुसार इस मंदिर के संबध में बताया कि इस मंदिर की मान्यता है कि यहां अभिषेक व रूद्राभिषेक से धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते है।
    शनिवार से शुरू हो रहे सावन माह के दृष्टिगत मंदिर प्रबंधन व जिला प्रशासन ने सुरक्षा व अन्य तैयारियों को व्यवस्थित रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्य द्वार पर बैरिकेटिंग कर मेटल डिटेक्टर के साथ पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे है। मंदिर में अभिषेक विशेषकर रूद्राअभिषेक के लिए सूदूर क्षेत्रों के श्रद्धालु एक दिन पूर्व ही आने शुरू हो गए। जिले के कसया, पड़रौना, रामकोला, खड्डा आदि शिवमंदिरों पर सावन माह को लेकर प्रबंधक व्यवस्था को अंतिम रूप देते दिखे।

  • जबरदस्त बारिश से गाजीपुर थाने में भरा घुटनों तक पानी

    [object Promise]

     

    लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर ही नहीं अस्पताल और थानों को भी पानी से भर दिया। यह नजारा किसी आम जगह का नहीं, बल्कि गाजीपुर थाने का है।

    [object Promise]
    नजारा किसी आम जगह का नहीं, बल्कि गाजीपुर थाने का है।

    घंटों हुई जबरदस्त बारिश ने गाजीपुर थाने में अंदर तक पानी भर गया। जिन कमरों में प्रशासनिक अधिकारी बैठकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते थे, आज वह पानी से भरे थे।

    जलभराव की स्थिति कुछ ऐसी थी कि थाने के अंदर आने के लिए लोगों घुटने तक भरे पानी से होकर गुजरना पड़ा। थाने में एसी और सोफे लगे कमरे भी टापू नजर आ रहे थे।

    [object Promise]
    नजारा किसी आम जगह का नहीं, बल्कि गाजीपुर थाने का है।

    हालात जैसे भी हों, काम तो करना ही है। इस तस्वीर को देखकर यही बात नजर आती है। पानी भरे होने के कारण जहां अधिकारी केबिन से गायब दिखे, वहीं सिपाही अपनी ड्यूटी करते दिखे।

  • सावन के पहले दिन श्रदालुओ ने किया कुबेरनाथ बाबा का जलाभिषेक

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर जिले के प्रसिद्ध एवं प्राचीन शिव मंदिर कुबेरनाथ धाम में आज ब्रह्म बेला से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी जो देर शाम तक चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए आधा दर्जन थानों की पुलिस तथा पीएसी के जवानों की तैनाती की गयी थी I
    [object Promise]
    सावन के पर्व पर पहले दिन शनिवार को जलाभिषेक करने के लिए मंदिर के मुख्य गेट पर लगी भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला एवं पुरुष पुलिस बल को तैनात किया गया था। मेले मे आने जाने व मंदिर के अन्दर की गतिविधियो की निगरानी सी सी कैमरे से की जा रही थी।
    मंदिर परिसर में लगे मेले में आसपास तथा बाहर से आए लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिले के तुर्कपट्टी थानेदार, महिला थानेदार विभा पाण्डेय सहित महिला पुलिस के अलावे कुबेरस्थान थाने के थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य सहित मय फोर्स आधा दर्जन थानेदारों दो सेक्शन पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। सावन के पहले दिन शनिवार के सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं ने शिव लिंग पर जलाभिषेक किया। इसके अलावा क्षेत्र में स्थित प्राचीन शिव मंदिर बालखंडीस्थान, सिधुंआ स्थान, आदि में भी शिव भक्तो ने श्रद्धा आस्था व विश्वास के साथ भारी भीड़ में जलाभिषेक किया।

  • जेल मंत्री का आवास बना टापू, देखें फोटो

    [object Promise]

    लखनऊ । लखनऊ में हुई मूसलाधार ने घटिया निर्माण की पोल दी है। नगर निगम और प्रशासन के दावे इस एक ही बारिश में खोखले साबित हो गए। शहर के रस्तोगी इंटर कॉलेज की बाउंड्री वॉल बारिश की मार नहीं झेल सकी और गिर गई। वॉल के किनारे खड़ी गाड़ियां उसके नीचे दब गई। जगह-जगह पेड़ों के गिरने से सड़कों पर जबरदस्त जाम लग गया। शहर को इससे निजात दिलाने के लिए लोग खुद ही आगे बढ़े और गिरे हुए पेड़ों को हटाकर रास्ता साफ किया।

    [object Promise]
    जेल मंत्री का आवास बना टापू,

    मूसलाधार बारिश ने राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में हुई लोगों को घरों में कैद कर दिया। बारिश बंद होने के बाद जब लोग घरों से निकले तो शहर का हाल कुछ और ही दिखा। विधानसभा जैसे वीआईपी इलाके के सामने सड़क धंस गई। यही नहीं शहर के महानगर और कई अन्य इलाकों में भी सड़कें धंस गई।

    [object Promise]
    जेल मंत्री का आवास बना टापू,

    गलियों और सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। जो लोगों के घरों में तो गया ही थानों और मंत्रियों के आवास तक में घुस गया। गाजीपुर थाने में अधीक्षक के एसी और सोफे लगे कमरे में पानी भर गया। वहीं जेल मंत्री जय कुमार जैकी का निवास किसी टापू से कम नजर नहीं आ रहा था।

  • कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब, ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे की पर नजर

    [object Promise]

    वाराणसीः उत्तर प्रदेश में शिव की नगरी वाराणसी में सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा पड़ा। वाराणसी में रविवार को लगातार हो रही बारिश के बीच विश्व प्रसिद्घ काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। शिवभक्त मंदिर पहुंचने के प्रमुख रास्तों के किनारे कतारों में खड़े होने लगे हैं। शिव की नगरी बंम-बंम भोले एवं हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज रही है।

    पुलिस की ओर से सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे की पर नजर रखी जा रही है। यातायात पुलिस विशेष निगरानी कर रही है। सड़कों पर अनावश्यक ठहराव करने वाले वाहन चालकों समझाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई जा रही है।

    शिव की नगरी में पिछले कई दिनों दिनों से हजारों देशी-विदेशी श्रद्धालुओं ने डेरा डाला हुआ है। कांवड़ शिविरों, धर्मशालाओं, होटरों के अलावा वाराणसी, मंडुवाडी एवं काशी रेलवे स्टेशनों पर भी बड़ी संख्या में शिवभक्त ठहरे हुए हैं। गंगा नदी में लगातार जल स्तर बढऩे के कारण शिवभक्तों को स्नान करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर बढऩे के कारण कई गंगा घाटों के बीच आपसी संपर्क टूट गया है।

    दाश्वमेध घाट इलाके में ठहरे गाजीपुर निवासी सुरेश सिंह यादव एवं सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ बाबा का दर्शन एवं लाभिषेक करने के लिए रविवार को यहां आये हैं। वे सोमवार को बाबा का जलाभिषेक करने से पहले घाटों पर घूमना चाहते थे, लेकिन लगातार बारिश एवं जलस्तर बढऩे के कारण उनकी तमन्ना पूरी नहीं हो पायी है। उनका कहना है कि इसके लिए वे फिर कभी आएंगे।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सावन माह के दौरान यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा एवं यातायात के मुकम्मल इंतजाम किये गए हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर समेत कई शिवालायों के आसपास बैरिकेडिंग के अलावा यातायात की समुचित व्यवस्था की गई है। यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। प्रमुख शिवालयों की ओर जाने वाले तमाम प्रमुख रास्तों पर वाहानों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सादे पोशाक में पुलिस कर्मियों को जगह-जगह तैनात किया गया है। इसके अलावा सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के जरिये चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा निगरानी की जा रही है।

  • फिल्म में ‘योगी’ के हाथ में तमंचा, केस दर्ज

    [object Promise]
    लखनऊ। फिल्म निर्माता और निर्देशक विनोद तिवारी द्वारा गोरखपुर की पृष्ठभूमि पर प्रस्तावित फिल्म
     ‘जिला गोरखपुर‘  पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म को रिलीज ना होने देने की धमकी देने के बाद अब पूर्व बीजेपी प्रवक्ता आईपी सिंह ने निर्देशक विनोद तिवारी के खिलाफ लखनऊ के विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया है।
    [object Promise]
    जिला गोरखपुर फिल्म

    फिल्म में सीएम योगी आदित्यनाथ की गलत तस्वीर दिखाने और भगवा आतंकवाद के विवादित विषय को शामिल करने का आरोप लगाया गया है। रविवार को लखनऊ में शिकायत दर्ज कराने से पहले आईपी सिंह ने पहले भी ट्विटर पर निर्देशक को फिल्म रिलीज ना होने देने का चैलेंज दिया था। आईपी सिंह ने ट्विटर पर एक संदेश पोस्ट करते हुए कहा कि फिल्म निर्माता लोगों का बांटने का काम कर रहे हैं।
    उन्होंने फिल्म के लिए फंडिंग की जांच की भी मांग की है। उनका आरोप है कि फिल्म में यूपी के सीएम की गलत तस्वीर पेश की गई है। वहीं शिकायत के बाद विभूति खंड थाने के प्रभारी मथुरा राय ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच और विधिक राय के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस के मुताबिक, विभूति खंड थाने में 153(ए), 295(ए), 500, 501, 503, 507 और 66(ए) के तहत केस दर्ज किया गया है।
     बता दें कि फिल्म
    ‘जिला गोरखपुर’ का पोस्टर जारी होने के बाद से ही इस पर विवाद की स्थितियां बन गई थीं। इस फिल्म के पोस्टर में निर्माता विनोद तिवारी ने भगवा वस्त्र में एक शख्स को उगते सूरज के सामने खड़ा दिखाया था। इस पोस्टर में दिखाए गए शख्स के हाथ में एक पिस्टल और बगल में एक गाय की तस्वीर को भी प्रदर्शित किया गया है।
    आईपी सिंह ने इस फिल्म के माध्यम से निर्देशक विनोद तिवारी पर नाथ संप्रदाय की भावना को ठेस पहुंचाने और सीएम योगी आदित्यनाथ की गलत तस्वीर को पेश करने का आरोप लगाया है। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ वर्तमान में गोरक्षपीठ के महंत हैं और वह पूर्व में कई बार गोरखपुर के सांसद भी रह चुके हैं।

  • सावन के महीने में महुआ TV के नहले पर दहला प्रोग्राम के विजेता रहे गायक आकाश मिश्रा का कांवड़ गीत हुआ वायरल

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर :  सावन का महीना शुरु हो चुका है और ऐसे में लोगों के मन में भगवान शिव को लेकर काफी श्रद्धा-भक्ति होती है। लोग सुबह-शाम भगवान शिव के भजन को सुनते और गाते भी हैं। इस सावन के महीने में महुआ TV के नहले पर दहला के प्रोग्राम के विजेता रहे गायक आकाश मिश्रा का , सावन के लेलअ तू माजा हो ,का गीत लोग काफी पसंद कर रहे  हैं। आकाश का यह गाना जो कांवड़ यात्रा को ध्‍यान में रख लिखा गया है। फैंस को झूमने पर विवश कर दिया है।
    बता दें कि आकाश मिश्रा की आवाज काफी अच्छी है और वे गाते भी मस्त हैं। इस गाने में आकाश मिश्रा के लुक और डांस की काफी तारिफ की जा रही है। गाने कि लिरिक्स ‘ तनी नाच ल  य बम जी कमरिया हिलाके ‘ आकाशवा के  DJ पर गाना बजा के ‘ सुनकर आपको डांस करने का मन हो जाएगा। वहीं आपको भगवान शिव के दर्शन करने के लिए कांवड़ उठाने पर विवश कर देगा। वैसे आकाश मिश्रा का  यह गाना 1 साल पुराना है। लेकिन इस गाने को एक बार फिर से खूब सुना जा रहा है।  आकाश मिश्रा के इस कांवड़ सॉन्ग को यूट्यूब पर लगभग गिनती नहीं है कि कितनी बार देखा जा चुका है।
    गौरतलब हो कि आकाश मिश्रा महुआ TV के नहले पे दहला प्रोग्राम के विजेता होने के बाद गायकी के अलावा हिंदी,भोजपुरी गाने व नृत्य करने मे गिने जाते हैं।  गायक आकाश मिश्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वह अपने गाने और डांस को वह  सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। इनका वीडियो को लोग इंटरनेट पर बेहद पसंद करते हैं।