Category: uttar-pradesh

  • गुरू और शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित, 7 साल की मासूम के साथ किया ऐसा गंदा काम

    फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद क्षेत्र में कोचिंग क्लास चलाने वाले एक टीचर ने कथित तौर पर 7 साल की अपनी छात्रा से रेप किया। बताते हैं कि शुक्रवार शाम रेप के पहले उसने शाम को बाकी बच्चों को घर जाने की छुट्ट दे दी थी, लेकिन अकेली बची इस छात्रा को नहीं जाने दिया।

    घर पहुंची छात्रा ने मां को सारा वाकया बताया तो सभी के होश उड़ गए। मोहम्मदाबाद कोतवाली के इंस्पेक्टर अनूप निगम के अनुसार, आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

    मोहम्मदाबाद के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल का टीचर विनीत दूबे शाम को क्षेत्र की ही एक बंद पड़ी चावल मिल में कोचिंग क्लासेज चलाता है। रोजाना की तरह शुक्रवार शाम भी उससे पढ़ने के लिए कई बच्चे कोचिंग पहुंचे।

    आरोप है कि पढ़ाई खत्म होने के बाद विनीत ने बाकी सारे बच्चों को तो जाने के लिए कह दिया, लेकिन सात साल की एक बच्ची को रोक लिया। सभी के जाने के बाद उसने गेट बंद कर बच्ची से रेप किया। बच्ची चीखी तो उसे पीटकर जान से मारने की धमकी दी।

    सहमी हुई बच्ची घर पहुंची तो उसे गुमसुम देख मां को कुछ शक हुआ। बात करने पर बच्ची ने रोते हुए पूरा वाकया बताया। हैरान परिवारवालों ने मोहम्मदाबाद थाने में आरोपित विनीत के खिलाफ तहरीर दी।

    पुलिस ने रात में ही दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित विनीत डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। लोगों में उससे नफरत का आलम यह था कि परिवार के एक शख्स के सिवाय कोई उससे मिलने थाने नहीं पहुंचा। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

  • सावन में छाया गायक आकाश मिश्रा का भोजपुरी सॉन्ग ‘ गणेश के लेके नईहर चल जाएम ‘ सोशल मीडिया पर मचाई धूम

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इसे भगवान शिव का प्रिय महीना कहा जाता है। सभी भक्त सावन के इस खास महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में शिव भगवान की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
    ऐसे में सभी भक्त भगवान शिव को खुश करने के लिए कांवड़ लेकर उनके दर्शन के लिए निकल पड़े हैं। जो लोग कांवड़ यात्रा पर नहीं जा पाते वह लोग अपने घरों में भगवान शिव की आराधना करते हैं। इसी दौरान सावन और कांवड़ के बीच भगवान शिव के मंदिर में ‘ गणेश के लेके नईहर चल जाएम ‘ की धूम मची है। घर हो या मंदिर या कोई कांवड़ यात्रा आप इस भोजपुरी गाने को आसानी से सुन सकते हैं।
    बताते चलें की भोजपुरी गायक व महुआ टीवी के नहले पे दहला प्रोग्राम के विजेता रहे आकाश मिश्रा का यह गाना आज सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। सिंगर आकाश मिश्रा के इस भोजपुरी सॉन्ग को यूट्यूब चैनल पर बार बार देखा व सुना जा रहा है।
    सावन और कांवड़ के इस माहौल में इस गाने ने धूम मचा दी है। यह गाना सावन में रिमझिम फुहारों के बीच भगवान शिव के दरबार में जानें और उनकी भक्ती में मद-मस्त होने के लिए विवश कर रहा है।

  • श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अलग अलग स्थानों पर किया इंटरलॉकिंग का लोकार्पण

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। गांव-गांव  योगी सरकार के योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है। यह बातें विधायक प्रदेश के श्रम मंत्री व यहां के सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों का हुए सड़क व इंटरलॉकिंग कार्य के लोकार्पण करने के बाद गुरुवार को कहीं |
    श्रम मंत्री श्री मोर अपने पडरौना विधानसभा में विधायक निधि से कराए गए  विभिन्न सड़क का हो चुके इंटरलॉकिंग का अलग-अलग जगहों पर लोकार्पण कर रहे थे |  इस दौरान श्रम मंत्री ने सर्वप्रथम सिधुआ बाजार में इंटरलॉकिंग का लोकार्पण किया, जबकि बगल गांव हिरनहा , सिधुआ के अलावा लमकन गांव में भी इंटरलॉकिंग का लोकार्पण किया |
    इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह, मंटू बाबा, अरमान खान ,बाबूराम कुशवाहा ,राजदेव कुशवाहा ,रामबालक दास त्यागी, सुधीर कुशवाहा ,नरेश चौधरी, हेमंत गुप्ता ,नीरज तिवारी, चिन्टू शुक्ला, सतीश कुशवाहा, रोनक अली देहाती ,डब्लू मिश्रा ,पप्पू मद्धेशिया ,चेयरमैन बिनय जायसवाल ,सदाशिव मणि त्रिपाठी ,आर ,के मौर्य, राजन श्रीवास्तव ,विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ,उमेश कुशवाहा ,राकेश कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

  • योगी सरकार ने खत्म की ये बाध्यता, अब महाविद्यालयों में आसान होगा प्राचार्य बनना

    [object Promise]
    Lucknow. अशासकीय स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों में अब प्राचार्य बनना आसान होगा। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने इस पद के लिए आचार्य या सह आचार्य के पद पर 15 साल के अनुभव की बाध्यता खत्म करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि, उच्च शिक्षण संस्थानों में कुल 15 वर्षों का अध्यापन, शोध या प्रशासन का अनुभव जरूरी होगा। स्नातकोत्तर में 55 फीसदी अंक के साथ पीएचडी उपाधि धारक आवेदन कर सकेंगे।

    मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि प्रदेश में गैर अनुदानित और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की संख्या 6500 से ज्यादा है। इनमें प्राचार्य के 3500 पद खाली हैं।

    वर्ष 2005 में प्राचार्य पद के लिए मानदंड निर्धारित किए गए थे। इसमें उच्च शिक्षा से जुड़े विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य संस्थानों के वे सह आचार्य (उपाचार्य) या आचार्य ही प्राचार्य पद के लिए आवेदन कर सकते थे, जिन्हें कुल 15 वर्षों के अध्यापन, शोध या प्रशासन का अनुभव हो।

    गैर अनुदानित और स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों की संख्या ज्यादा होने के कारण उन्हें वर्ष 2005 में निर्धारित अर्हता के अनुरूप प्राचार्य नहीं मिल पा रहे थे। प्राचार्य की तैनाती न होने के कारण राज्य विश्वविद्यालय इन महाविद्यालयों की संबद्धता को बनाए रखने पर आपत्ति लगा रहे थे। इसलिए गैर अनुदानित और स्ववित्त पोषित अशासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य की अर्हता शर्तों में बदलाव किया गया है।

    प्रदेश सरकार ने ऐसा उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 की धारा 50 की उपधारा 6 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए किया है। स्नातकोत्तर में न्यूनतम 55 फीसदी अंक और पीएचडी की अर्हता पहले की तरह ही बरकरार रहेगी। लेकिन, आचार्य या सह आचार्य (उप आचार्य) के पद पर 15 वर्ष का अनुभव की शर्त हटा दी गई है।

    इसके बजाय 15 वर्षों के अध्यापन, शोध और प्रशासन का अनुभव ही पर्याप्त होगा। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि शासकीय महाविद्यालयों और अनुदानित अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य के लिए अर्हता एवं चयन प्रक्रिया यथावत रहेगी।

  • फैजाबाद में कैदी ने बैरक में किया बर्थडे सेलिब्रेट, उन्नाव में चेकिंग अभियान, 5 मोबाइल फोन समेत नशीले पदार्थ बरामद

    [object Promise]

    फैजाबाद। जिला कारागार में बंद 50 हजार के इनामी अपराधी का जेल में जन्मदिन मनाते वीडियो वायरल होने से जिले में हड़कंप मच गया। सूचना पर हरकत में आए जेल प्रशासन ने आनन-फानन में शनिवार सुबह अभियान चलाकर बैरकों की तलाशी ली।

    जेल में केक पहुंचने और कैदी द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाने पर जेल अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। जेश प्रशासन ने पूरे मामले की विभागीय जांच कराने के साथ जिला प्रशासन से भी जांच करने का अनुरोध किया है। सूत्रों के मुताबिक जिला जेल में बंद 50 हजार के इनामी अपराधी शिवेंद्र सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें वह अपनी बैरक के बाहर केट काटते और मोबाइल से वीडियो बनाते दिखायी दे रहा है।

    [object Promise]
    जेल में जन्मदिन मनाते वीडियो वायरल-

    हाल ही में हुई बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की निर्मम हत्या के बाद प्रदेश की जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिसके चलते सभी जेलों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्नाव की जेल में भी चेकिंग की गई। इस दौरान जेल से 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनमें 2 फोन हाई सिक्योरिटी बैरक से मिले हैं।

    फोन मिलने और चेकिंग से बौखलाए शातिर अपराधी विनय शुक्ला व सौरभ शर्मा ने डिप्टी जेलर को जान से मारने तक की धमकी दे डाली। बता दें कि डीएम देवेंद्र कुमार पाण्डेय के आदेश के बाद चेकिंग की गई।

    [object Promise]
    Unnao jail

    चेकिंग का मुख्य कारण रायबरेली के पंकज हत्याकांड के आरोपितों के जेल से गवाह को धमकी देने के मामला बताया जा रहा है। उसी की काल डिटेल के आधार पर उन्नाव जेल में मोबाइल का इस्तेमाल होने की तस्दीक होने के बाद जेल की बैरकों में औचक छापेमारी शुरू की गई।
    उधर, हमीरपुर जेल में भी छापामारी की गई। जिसमें भारी मात्रा में नशीले पदार्थ पाए गए। जिलाधिकारी आरपी पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार उन्होंने एसपी अजय सिंह के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया।

    जिसमें भारी मात्रा में गुटखा के पैकेट व कारागार स्थिति अस्पताल में शराब की बोतले पाई गई हैं। करीब डेढ घंटे तक चली जांच में जिला कारागार में हड़कंप मचा रहा। इसके बाद डीएम एसपी ने बैठकर आधे घंटे तक जिला कारागार अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

  • CM YOGI : दोषी नेताओ-अफसरों के खिलाफ 400 से अधिक केस, दो माह में कार्रवाई कर निपटाएं

    [object Promise]

    लखनऊ । सीएम योगी आदित्यनाथ ने नेताओं व अधिकारियों के खिलाफ लम्बित भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के 400 से अधिक मामले दो माह में निपटाने को कहा है। उन्होंने कहा कि बड़े अफसर और नेता अगर दोषी हैं तो उनके खिलाफ पहर्ले की जाए ताकि बाकियों के लिए नजीर बन सके।

    प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि गृह विभाग समेत अन्य विभागों में ऐसे करीब 400 मामले अभियोजन स्वीकृति, एफआईआर, कार्रवाई के अभिमत व अन्य औपचारिकताओं के कारण लम्बित हैं। सीएम ने समूह क, ख, ग व घ स्तर के अफसरों से जुड़े मामले तेजी से निपटाने को कहा है।

    साथ ही जनप्रतिनिधियों के मामलों में भी जल्द निर्णय लेने को कहा है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित की गई टॉस्क फोर्स को सीएम ने निर्देश दिए हैं कि उनके स्तर से सभी प्रमुख सचिवों को रिमाइंडर भेजा जाए और निर्णय करवाया जाए।

    सीएम ने मंगलवार को विजिलेंस, ईओडब्ल्यू, एसआईटी, एंटी करप्शन ब्यूरो, सीबी-सीआईडी, व कोऑपरेटिव सेल के प्रमुखों के साथ उनके यहां लम्बित मामलों की समीक्षा की। सबसे ज्यादा मामले विजिलेंस और ईओडब्ल्यू के लम्बित मिले। दरअसल यहां ज्यादातर मामले आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, पीपीएस व बड़े राजनेताओं से जुड़े हैं। इनकी संख्या 200 से भी ज्यादा है।

    इसी तरह सीबी-सीआईडी के 39 और एंटी करप्शन ब्यूरो के 20 मामले अभियोजन स्वीकृति के लिए शासन के पास अटके हैं। सीएम ने जीबी पटनायक कमिटी की सिफारिशों पर भी अफसरों से चर्चा की और इसे जल्द से जल्द लागू किया जाए।

  • अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए सारा काम छोड पुलिस अधिकारी बनाने में जुटी कुशीनगर की पुलिस

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर। कुशीनगर पुलिस को जनपद घर से कम समय में अपने खुफिया तंत्र को तेज करने के लिए जनपद के हर गांव के अलावा शहर के विभिन्न वार्डों से पुलिस अधिकारी बनाना शुरु कर दिया है । इनके नाम, पते, मोबाइल नंबर रजिस्टर में लिखने हैं। साथ ही यह ब्योरा भी देना है कि इनकी छवि कैसी है। ये क्या काम करते हैं। इसकी पड़ताल भी करनी है कि इनके खिलाफ कोई केस तो दर्ज नहीं है ? शासन ने पुलिस अधिकारी योजना को प्राथमिकता पर ले लिया है। इसके चलते पुलिस सारे काम छोड़कर अपने पुलिस अधिकारियो को ढूंढने में लगी है।  ऐसे में कुशीनगर पुलिस ने अपने लक्ष के अनुसार अब तक कम फीसदी ही काम कर सका है। पुलिस अधिकारियों को इसका आईकार्ड भी जारी किए जाने हैं।
    यह व्यवस्था ठीक उसी तर्ज है पर जैसे पहले एसपीओ यानी पुलिस मित्र हुआ करते थे। उनकी संख्या कम थी। इनकी ज्यादा रखी गई है। हर सिपाही को कम से कम 10 मित्र बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जिले में जितने भी सिपाही हैं उनके द्वारा ही साफ छवि के लोगों को पुलिस अधिकारी बनाए जाने हैं। योजना इस महीने के अंतिम छड से शुरु हो चुकी है ।
    अभी तक जनपद में बनने वाले कुछ ही पुलिस अधिकारियों का  बेवरा लिया गया है। इस काम के लिए जिले के पुलिस कप्तान अशोक कुमार पांडे ने अपने पुलिस कर्मियों को टारगेट भी दिया है कि जल्द से जल्द और पुलिस अधिकारी बनाने हैं। इसके चलते पुलिसकर्मी सारे काम छोड़कर पुलिस अधिकारियों की सूची बनाने में लगे हैं। इनमें गांव के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, चाय विक्रेता को भी पुलिस सहयोगी अधिकारी बनाना है।
    दूसरी और कुशीनगर पुलिस द्वारा बनाए जाने वाले पुलिस अधिकारियों को पुलिस अपना एक वाट्सएप ग्रुप भी बनाएगी जिसमें जनपद भर से बनने वाले पुलिस अधिकारियों का मोबाइल नंबर फीड होगा जनपद में भड़काऊ व धार्मिक सद्भाव से खेलने के अलावा फर्जी खबरों पर इस ग्रुप के माध्यम से विराम लगेगी | इतना ही नहीं जनपद में माहौल को खराब करने वाले अराजक तत्वों के
    प्रति यही पुलिस अधिकारी विशेष तौर पर उक्त ग्रुप मे सुचना पोस्ट करने के साथ-साथ संबंधित पुलिस को भी सूचना देंगे |
    …………………………
    ..
    ताकि जरूरत पर काम आ सके सहयोगी पुलिस अधिकारी
    पुलिस अधिकारी  योजना का मकसद जरूरत पर जनता की मदद हासिल करना है। अगर कहीं कोई बवाल हो जाए तो पुलिस के ये अधिकारी सहयोग के लिए आगे आएं। पुलिस अधिकारी उन्हें ही बनाया जाना है जिनकी आस पास के लोग सुनते हों। पुलिस को उम्मीद है कि इन योजना का अपराध नियंत्रण में भी असर रहेगा। पुलिस मित्र योजना पर तेजी से काम चल रहा है। पडरौना शहर के अलावा जनपद के अन्य शहरों में इसका तेजी से काम हो रहा है। जनपद के सभी थानेदारों को लक्ष्य दिया गया है कि जल्द से जल्द पूरी सूची तैयार कर ली जाए। आईकार्ड जारी करने का काम अगस्त महीने में ही होगा।
    – अशोक कुमार पांडे, एसपी कुशीनगर

  • सावन का पहला दिन आज,सजा सिधुआ स्थान मंदिर

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : सावन का महीना बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन महीने की शुरूआत आज शनिवार से ही हो रही है। सावन माह शुरू होने से पहले ही पडरौना नगर से सटे ऐतिहासिक मंदिर सिधुआ स्थान के अलावे जनपद के सभी शिवालयों को सजा दिया गया है।
    पवित्र सावन महीने की शुरुआत शनिवार से होने के चलते शुक्रवार को ही पडरौना शहर के शिवालयों से लेकर अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में जलाभिषेक को ले तैयारी शुरु कर दी गई है। मंदिरों के बाहर पूजा सामग्री की दुकानें भी सज चुकी है। बोल बम का रंग बाजार में दिखने लगा है।
    सावन मास में में भक्त भगवान शंकर का पूजन व अभिषेक करते हैं। सभी देवों में भगवान शंकर के विषय में यह मान्यता प्रसिद्ध है, कि भगवान भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आज ऐतिहासिक सिधुआ स्थान मंदिर पर जलाभिषेक को लगने वाली भीड़ को लेकर पहले ही मंदिर सज गया है

  • कुशीनगर में तीन सौ करोड़ की ठगी के आरोपी के घरवालों को पुलिस ने दबोचा

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिले के सेवरही क्षेत्र के मठिया भोकरिया गांव में मंगलवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर 300 करोड़ की ठगी के आरोपित के घरवालों को उठा लिया। यहां के चार भाइयों ने बरेली में एक रीयल स्टेट कंपनी बनाकर निवेशकों का तीन सौ करोड़ रुपए डकार लिया और वहां से चंपत हो गए। बरेली शहर में ठगी के शिकार हुए चार निवेशक मंगलवार को आरोपितों की तलाश करते उनके घर पहुंचे थे और उन्हीं की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपित के पिता व चचेरे भाई को हिरासत में लेकर छानबीन करते हुए बरेली पुलिस को खबर कर दी है।
    मठिया भोकरिया निवासी राजेश मौर्य अपने तीन सगे भाइयों मनोज, दिनेश व अजय मौर्य के साथ बरेली के मुख्य शहर में आफिस खोलकर श्री गंगा इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रीयल स्टेट कंपनी संचालित करता है। उस रीयल स्टेट कंपनी का एमडी खुद राजेश है, जबकि उसका भाई मनोज मौर्य डायरेक्टर है। उसके दो अन्य भाई कंपनी के कर्मचारी के रूप में अपनी सेवा देते थे। राजेश मौर्य के साथ उसके गाव का अमित मौर्य सहयोगी के रूप में कार्य करते हुवे ग्राहकों से रुपये जमा कराता था। कंपनी के कर्मचारियों की बदौलत कुछ ही वर्षो में ग्राहकों के लगभग 300 करोड़ रुपये जमा हो गए थे।
    कुछ दिनों से कंपनी के प्रति इन चारों भाइयों की गतिविधियों से अमित मौर्य, अन्य निवेशकों व कर्मचारियों को संदेह होने लगा था। विगत 7 जुलाई को राजेश मौर्य कंपनी में कार्य करने वाले परिचारक को गेट के ताले की चाबी देते हुए बताया कि वह भाइयो संग किसी कार्यवश दिल्ली जा रहा है। फिर निवेशकों को जब शक हुआ तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। पता चला कि आरोपित कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र के मठिया भोकरिया के रहने वाले हैं और मौजूदा समय में घर पर ही हैं। निवेशकों के संपर्क साधने पर बात नही होने पर उन्हें फर्जीवाड़ा का शक गहराने लगा। निवेशकों ने बरेली में राजेश मौर्य के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। बरेली पुलिस को राजेश का अंतिम लोकेशन गोरखपुर व कुशीनगर में ही मिला था।
    वहीं दूसरी ओर इस फर्जीवाड़े से आहत अमित मौर्य तीन अन्य निवेशकों जयदेव, लालबहादुर व धर्मवीर गुर्जर को साथ लेकर मठिया भोकरिया पहुंच गया। आरोपित राजेश मौर्य के पिता ने घटना की जानकारी के बाद मंगलवार की रात राजेश व अन्य भाइयों के आने पर बातचीत करने पर जोर दिया। लेकिन पहले से गायब राजेश के साथ ही उसके अन्य भाई भी बातचीत करने की जगह भाग निकले। इसके बाद मंगलवार की रात बरेली से आए निवेशकों ने डायल 100 पुलिस को फोन कर इस घटना की जानकारी दी और डायल 100 पुलिस के जवानों ने घटना की जानकारी करने के बाद सेवरही एसओ को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची सेवरही पुलिस ने आरोपितों के पिता रामदवन मौर्य व चचेरे भाई रामकिशोर को हिरासत में लेकर बरेली पुलिस से संपर्क साधा। इस संबंध में एसओ सेवरही अरविन्द कुमार का कहना रहा कि ठगी का यह बड़ा मामला लग रहा है। जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।