Category: uttar-pradesh

  • एपी तटबंध के जंगलीपट्टी में कटान जारी, विधायक अजय कुमार लल्लू के साथ डीएम-एसपी पहुंचे

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : तमकुहीराज क्षेत्र के एपी तटबंध के जंगलीपट्टी में बंधे पर बड़ी गंडक नदी का कटान लगातार जारी है। स्पर कटने के साथ ही बंधे की ओर नदी का रुख हो रहा है। इससे भयभीत लोग पलायन के मूड में हैं। वहीं बंधे को बचाने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर तमकुहीराज विधायक व कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ग्रामीणों के साथ तीसरे दिन गुरुवार को भी धरने पर बैठे रहे। गुरुवार को मौके पर पहुंचे डीएम डा. अनिल कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार पांडेय ने जायजा लिया।
    धरनास्थल पर पहुंचे डीएम व एसपी ने आधे घंटे तक विधायक से वार्ता कर समस्या की जानकारी ली। इसके बाद कटान स्थल का दौरान डीएम ने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड से बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। अहिरौलीदान-पिपराघाट तटबंन्ध के किमी 0.08 से 1.00 जंगलीपट्टी में गंडक नदी रौद्र रूप अख्तियार कर चुकी है। जलस्तर कम होने के बावजूद नदी जंगलीपट्टी मे बने स्पर का लगातार कटान करते हुए तटबंध की तरफ बढ रही है।
    नदी के कटान से बंधा व नदी की दूरी कम होता देख ग्रामीणों की धडकने तेज होती जा रही है। मंगलवार से विधायक अजय कुमार लल्लू के धरने पर बैठने के बाद सिंचाई विभाग ने बोल्डर पिचिंग व बोरे मे मिट्टी व बालू भरकर डम्पिंग कार्य शुरू करा दिया है। परन्तु सीमित संसाधनो का हवाला देकर सिंचाई विभाग द्वारा कार्य मे तेजी नही लाने से बंधे किनारे बसे गांवों के ग्रामीण काफी दहशत में हैं।

  • पडरौना में उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र नेताओं का हो हल्ला, पुलिस ने कराया शांत

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय कालेज आगामी होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर कॉलेज प्रशासन हमेशा परेशान रहता है। लेकिन बुधवार को बात कुछ और ही बढ़ गई।

    कालेज में मामूली बात को लेकर छात्र संघ के अध्यक्ष व कॉलेज प्रशासन के बीच नामांकन फार्म जमा करने को लेकर विवाद बढ़ गया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष के एक गुट द्वारा कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कॉलेज में ही बवाल काटना शुरू कर दिया ।

    इस दौरान कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के एक गुट के द्वारा हो हल्ला करने को लेकर कोतवाली पुलिस को बवाल की सूचना दी । इस दौरान मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत करा कर दिया

  • आदमखोर कुत्तों के डर से खेती का काम छोड घर में दुबके ग्रामीण

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना, कुशीनगर : कुत्तों को इंसानों का सबसे वफादार जानवर कहा जाता है, पर कभी-कभी यही जानवर इंसानों की जान के दुश्मन भी बन बैठते हैं। कल कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोनरिया गांव के सीवान टोला मे
    में ऐसा ही कुछ हुआ है। यहां के कुत्ते आदमखोर हो गये है और अब तक इन कुत्तों ने एक महिला महिलाओं को अपना शिकार बना डाला है। कुत्तों को देख ही गांव के लोग उनको मौत के घाट उतार देने का मन बना लिया है।
    बुधवार को जब इन कुत्तों ने एक महिला को नोच-नोच कर मार डाला तब क्षेत्र के लोगों का डर में बदल गया। बुधवार को देखा गया कि गांवों के सैकड़ों ग्रामीण अपना काम छोड़कर आदमखोरों कुत्तों के डर से अपने-अपने घरों में दुबक गए हैं। हालत यह है कि खेत, बाग, तालाब हर तरफ लोग कुत्तों के डर से जाने से डर रहे हैं। ऐसे परिवार जिन्होंने अपने बूढ़ी मां सुरसती देवी को खोया है वे बेहद आक्रोशित नजर आ रहे थे।

  • असभ्य गीत गाने वाले गायक अजय यादव के खिलाफ कुशीनगर से जुड़े ब्राह्मण समाज के लोगों ने पुलिस कप्तान को सौंपा ज्ञापन

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना, कुशीनगर। ब्राह्मण समाज की बहन बेटियों के बारे में असभ्य गीत लिखने व गाने की गायक के प्रति कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शनिवार को कुशीनगर से जुड़े अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के लोगों ने पुलिस कप्तान अशोक कुमार पांडे से मिलकर गाय के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
    शनिवार को पुलिस कप्तान अशोक कुमार पांडेय को दिए गए ज्ञापन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश पांडे ने कहा कि ब्राह्मण समाज की बहन बेटियों के लिए गाए गए गीत में जौनपुर के रहने वाले कोटवार हरिहरपुर गांव के भोजपुरी अश्लील गायक अजय कुमार यादव द्वारा अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया है। इसे ब्राह्मण समाज कतई सहन नहीं करेगा। इस बारे में ब्राहमण महासभा के जिला जिलाध्यक्ष श्री पांडे ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अगर इस तरह के असभ्य, अशोभनीय व गलत गाना गाने वालों पर रोक नहीं लगी तो सामाजिक माहौल बिगड़ जाएगा।

    इसलिए इस तरह के गानों से समाज का माहौल दूषित करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में भी कोई इस तरह के गाने न गाए। ब्राहमण महासभा के पडरौना ब्लॉक के अध्यक्ष हरिकेश दुबे ने कहा कि अगर असभ्य गाने लिखने, गाने वालों व जिस कंपनी ने गाना रिकॉर्ड किया है उसने खिलाफ समय रहते कोई कार्यवाही नहीं हुई तो समस्त ब्राह्मण समाज कंधे से कंधा मिलाकर सड़कों पर उतरेंगे। ब्राह्मण महासभा जुड़े सौरव दुबे ,आदित दिक्षित ,दीपक मिश्रा बागी , नीरज मिश्रा ,रितिक शुक्ला ,संजीव शुक्ला अनुज पांडेय,आशुतोष उपाध्याय ,सुधीर त्रिपाठी ,शुभम प्रताप साही ,आदि लोगों ने ऐसे गायकों को पुलिस शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की ।

  • पूर्व बीएसए के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना, कुशीनगर : जांच में धांधली उजागर होने के बाद भी आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई न करना कुशीनगर के पूर्व बीएसए को मंहगा पड़ गया। दो ग्रामीणों द्वारा दायर किये गये वाद की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पटहेरवा पुलिस को आरोपी शिक्षक एवं पूर्व बीएसए के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। इसके अनुपालन में कोर्ट ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    फाजिलनगर क्षेत्र के कस्तूरबा गांव के टोला पकड़ी उर्फ पकड़ियार निवासी वकील अहमद एवं कुबेर यादव ने स्कूल के भवन निर्माण में धांधली करने, तीन वर्ष तक मिड डे मील न बनवाने, रसोइया का मानदेय भुगतान नहीं किए जाने, विद्यालय में अधिक नामांकन दिखाने, मिड डे मील का खाता न खोलकर कर दस्तावेज में हेराफेरी कर सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत की थी। दोनों ने इसकी शिकायत डीएम, मंडलायुक्त, सहायक शिक्षा निदेशक, बीएसए से की थी।
    मामले की जांच अवर अभियंता जिला अभियंत्रण केके मिश्र ने की थी, जिसमें भवन निर्माण में 93551 रुपये गबन किया जाना उजागर हुआ था। शिक्षक ओमप्रकाश प्रसाद ने गबन की धनराशि विभागीय खाते में जमा कर दिया था। गबन की पुष्टि होने के बाद भी तत्कालीन बीएसए हेमंत राव ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं की। इसके बाद शिकायतकर्ताओं ने न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया।

  • रौबदार एसओ नेबुआ को विवादों में रहना बेहद पसंद

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर। जिले के नेबुआ नौरंगिया के थानाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है वह जहां भी जाते हैं विवाद उनके साथ ही रहते हैं या यूं कहें कि उनको विवादों में रहना पसंद है। बताते चलें कि वर्तमान में नेबुआ नौरंगिया एसओ जब तरयासुजान थाने में तैनात थे तब इनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ये बिहार बॉर्डर में घुस कर नशे में धुत होकर बारातियों से अवैध वसूली कर रहे थे उस समय जब वहां के स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो अपनी पिस्टल निकाल कर लहराने लगे और वर्दी का धौंस दिखाते हुए लोगों से हाथापाई करने लगे।

    उसके बाद जब ये नेबुआ नौरंगिया थाने में आये तो यहां की जनता में अपनी पुरानी आदत अनुसार इतना खौफ पैदा कर दिया था कि जनता इसके पास जाने से डरती थी। अपराधों पर लगाम लगाने के बजाय यह अपराधियों को संरक्षण दे रहे थे तथा निर्दोषों को झूठमूठ का फंसा कर पैसा वसूलना इनक पेशा बन गया था। इनके आदतों से आजिज आकर जनता ने तत्कालीन विधायक विजय दुबे से इनकी शिकायत की लेकिन इस बेअन्दाज एसओ ने उनकी भी नहीं सुनी, हारकर विधायक श्री दुबे को निर्भय सिंह के खिलाफ धरने पर बैठना पड़ा तब जाकर इसका ट्रांसफर नेबुआ से हुआ।

    इतना सब होने के बाद भी यह रौबदार एसओ अपनी आदत से बाज नहीं आए जब इन्हें पटहेरवा थाने का इंचार्ज बनाया गया तो इन्होंने किसी मामले को लेकर तत्कालीन जिलाधिकारी आंद्रा वामसी से बात कहि व देखलेने की धमकी देते हुए उनके खिलाफ अपने थाने में तस्करा लिख दिया। इससे खार खाये डीएम वामसी ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद से इस घटना की शिकायत की तथा इस एसओ को पुलिस लाइन बुला लिया। अपराधियों को संरक्षण देना तथा निर्दोषों के साथ अन्याय करना और जनता में अपना खौफ बनाना निर्भय सिंह की पुरानी आदत है।

    एसपी यमुना प्रसाद के स्थानांतरण के बाद जब वर्तमान एसपी अशोक पाण्डेय आये तो पटहेरवा थाने से पुलिस लाइन आये इस रौबदार दरोगा को एक बार पुनः नेबुआ नौरंगिया का प्रभार दे दिया गया, अब वर्तमान में नेबुआ थाने में तैनात निर्भय सिंह ने जनता के अंदर अपना खौफ इस तरह पैदा किया है कि गरीब और लाचार थाने में जाने से कतराते हैं। यह थानाध्यक्ष निसहाय लाचार फरियादियो से गाली के मुंह बात करते है। अभी हाल ही में कुछ दिन पहले इस एसओ द्वारा ‘एक साप्ताहिक पत्रिका जासूसी निगाहें के सम्पादक अलाउद्दीन को फर्जी तरीके से उठा कर थाने में उनके साथ मारपीट की गयी’ तथा उनको माँ बहन की गाली भी दी गयी।

    इस सम्बंध में जब पत्रकारों ने हस्तक्षेप किया तब मामला बिगड़ता देखकर एसओ ने सम्पादक को छोड़ दिया। इस गालीबाज एसओ ने सम्पादक से यहां तक कहा कि ‘जब मैं डीएम को ठीक कर सकता हूँ तो तुम्हारी क्या औकात है’। इस रौबदार एसओ का एक ताजा मामला भी सामने आया है, इसी थाने के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव की एक नाबालिग लड़की को पडरौना कोतवाली थानान्तर्गत जगदीशपुर गांव का एक मुस्लिम कौम का लड़का बहला फुसलाकर भगा ले गया है।

    सूत्रों के अनुसार इस सम्बन्ध में लड़के को तो पुलिस ने उठाया है लेकिन थाने में उसकी खातिरदारी मेहमानों के जैसे हो रही है और भगाने के 19 दिन बाद भी अभीतक लड़की की बरामदगी पुलिस सुनिश्चित नहीं कर पायी है। इस दौरान एक दिन जब लड़की के पिता थाने पर जाकर इस सम्बंध में हो रही कार्यवाही के बारे में जानना चाहे तो गालीबाज थानाध्यक्ष ने उन्हें माँ बहन की गाली देकर भगा दिया।

    नेबुआ नौरंगिया पुलिस का तर्क है कि अक्सर लोग तहरीर में बढ़ा-चढ़ाकर आरोप लगाते हैं। मसलन मारपीट हुई तो जेब से रुपये छीन लेने, जान से मारने की धमकी देने व छेड़छाड़ जैसी बातें अपनी तरफ से जोड़ देते हैं। यही हाल चोरी के मामलों में होता है। कई बार तो पारिवारिक विवाद के बीच चोरी जैसी घटना की झूठी कहानी गढ़ ली जाती है। विवेचना में ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं।
    *नहीं लगता है एसओ नेबुआ का फोन*
    जब थानाध्यक्ष नेबुआ का फोन लगाया जाता है तो हमेशा नॉट रिचेबल या स्विच ऑफ रहता है। जिससे कि उनसे किसी प्रकार की कोई बात फोन द्वारा नहीं हो पाती है।

  • अनूठी मिसाल : मुस्लिम बने शिवभक्त, भगवा वस्त्र धारण कर बने कांवड़िया, चले बाबा धाम को

    [object Promise]

    देवरिया। सांप्रदायिक सौहार्द की एक अनूठी मिसाल उस वक्त देखने को मिली जब करीब 70 कांवड़ियों में शामिल 15 मुस्लिमों ने झारखंड स्थित बाबा धाम की ओर यात्रा आरंभ की। कांवड़ियों का यह जत्था शुक्रवार को रवाना हुआ। यात्रा को समाजसेवी संजीव शुक्ला ने हरी झंडी दिखाई।

    देवरिया के कुशाहारी गांव के प्रधान निजाम अंसारी ने इस ओर पहल की थी। उनके साथ कई अन्य मुस्लिमों ने भगवा वस्त्र धारण किए और कांवड़ यात्रा में शामिल होने निकल पड़े। ये लोग अपने खर्चे पर कांवड़ यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

    संजीव शुक्ला ने बताया,  आज असली मायनों में गंगा-जमुनी तहजीब कुशाहारी गांव में देखने को मिली। हम बहुत खुश हैं कि दोनों समुदायों के लोग प्यार और एकता की नई इबारत लिख रहे हैं।

    हमें इससे सीख लेनी चाहिए और नफरत से ऊपर प्यार को रखना चाहिए। ग्राम प्रधान निजाम अंसारी ने कहा, करीब 15 मुस्लिमों ने कांवड़ियों के दल के साथ बाबा धाम की ओर प्रस्थान किया है। हमें ऐसे साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ाना देना है।

  • कुशीनगर में स्टिंग के जाल में फंसा तमकुहीराज तहसील में तैनात रिश्वतखोर लेखपाल

    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना, कुशीनगर : अपनी तेज तर्रार व ईमानदार कार्यशैली के चलते चर्चा में रहने वाले एसडीएम तमकुहीराज के नाक के नीचे उनके मातहत लेखपाल और राजस्व निरीक्षक पैमाइश से लेकर रिपोर्ट लगाने के नाम पर धड़ल्ले से लोगो को लूट रहे है। राजस्वकर्मियों द्वारा सरेआम की जा रही लूटमार को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उन्हें न तो योगी सरकार का भय है और ना ही एसडीएम के तेज तर्रार कार्यशैली का इसीलिए तो पैमाइश के लिए सरेआम पैसा मांगते लेखपाल लोगो का लोग आसानी से बीडीओ क्लिप बना ले रहे है ताकि ऐसे घूसखोरों की शिकायत दर्ज कराकर उन्हें सबक सिखा सके।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार बर्तमान में बांसगांव में तैनात लेखपाल राजेंद्र यादव लगभग डेढ़ दशक से इस तहसील में जमे हुए है लगभग दस साल तक दुदही हल्का के लेखपाल रहे राजेंद्र यादव ने पांच साल पहले अपना स्थानांतरण हाटा तहसील में करवा लिया और मात्र 6 माह बाद ही पुनः तमकुहीराज तहसील में आ धमके और इस बार दुदही से सटे पडरौन माडुरही में करवा लिया और तीन चार साल से वही जमा हुआ था। पैमाइश और रिपोर्ट के नाम पर लोगो का शोषण तो लेखपाल लोगो द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा है लेकिन उनमें से कुछ ऐसे चर्चित लेखपाल है जो नैतिकता को ताक पर रखकर काम करने के लिये लोगो से जबरिया पैसा वसूल कर रहे है।
    पडरौना माडुरही में तैनाती के दौरान सरकारी जमीन पर कब्जे से लेकर तमाम कारनामो के कारण चर्चा में रहने वाले लेखपाल की दबंग कारगुजारी से आजिज आकर एक फरियादी ने उनके रिश्वतखोर चेहरा को सार्वजनिक कर उन्हें सजा दिलाने के लिए लेखपाल साहब का स्टिंग कर लिया जिसमे लेखपाल साहब बेशर्मी की हदे पार करते हुए पैमाइश के लिए सरेआम पंद्रह हजार रूपये की मांग कर रहा है।
    किसी मामले की शिकायत के चलते उक्त लेखपाल का तबादला लगभग एक माह पहले जनपद के सबसे बड़े गांवो में शुमार बांसगांव में हुआ है शिकायत के बाद बड़े गांव की जिम्मेदारी यूँ ही नहीं मिल जाती उसके लिए  सब मैनेज करना पड़ता है और यह लेखपाल तो मैनेजमेंट का खिलाडी माना जाता है तो उसने आर के और तहसीलदार को मैनेज कर मनचाही तैनाती पा लिया।
    जहाँ तक आर के की कार्यशैली का सवाल है तो वह भी काफी समय से यहाँ तैनात है और अभी हाल ही में दूसरे तहसील से निलंबित होकर आये एक चर्चित लेखपाल को बगैर बहाल हुए ही पटहेरवा हल्का में तैनाती देने का प्रस्ताव तैयार किया था लेकिन इसकी भनक कही से तहसीलदार को लग गया तो उन्होंने पूछताछ किया तब जाकर आर के का मंसूबा साकार नहीं हो पाया और चर्चित लेखपाल को बैरंग वापस लौटना पड़ा। चर्चित लेखपाल का स्टिंग किये जाने के मामले में पडरौन माडुरही निवासी अशोक कुमार ने बीते 16 जून को इसकी शिकायत जिलाधिकारी के पास दर्ज कराया लेकिन मामले में कुछ न होता देख धीरे धीरे यह बीडियो वायरल होने लगा है जिसमे राजस्वकर्मियों की कारगुजारी परत दर परत खुलने लगी है।
    सिर्फ राजेंद्र यादव ही नहीं परसौनी , माधोपुर बुजुर्ग और हरिहरपुर समेत दर्जन भर से ऊपर गांवो के हल्का लेखपाल सरेआम आम जनों का शोषण कर रहे है और जनप्रतिनिधि से लेकर जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे है। इस सन्दर्भ में जब उपजिलाधिकारी तमकुहीराज त्रिभुवन कुमार से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हो पाया।

  • लाठी डंडे से पीटकर अधेड़ को उतारा मौत के घाट

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के  डिबनी बनजरवा निवासी  एक अधेड़ व्यक्ति अपने पतोहू से मिलने उसके मायके गया हुआ था ।उसे कुछ लोगों ने किसी रंजिश बस लाठी डंडा से पीटकर मौत की नींद सुला दिया।
    इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची मुकामी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के बाद पीएम हाउस भेज दिया है।  लोगों द्वारा इस घटना को लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही है ।

     

    बताया जा रहा है कि यह हत्या अबैध सम्बधों के चक्कर में हुई है।पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी इनायत अपने पतोहू से मिलने सेवरही थाना क्षेत्र के दुलमा पट्टी गये हुये थे। जहां कुछ लोगो ने किसी बात को लेकर उन्हें लाठी डंडे से  मार पीट कर जख्मी कर दिये वह खुन से लतफत होकर जमीन पर गिर बेहोश हो गये।

     

    गभ्भीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी। घटना की खबर मिलते ही सेवरही पुलिस मौके  पर पहुच आवश्यक कारवाई में जुटी हुई है। इस हत्या को लेकर लोगों द्वारा तरह तरह की चर्चायें भी की जा रही है।

     

    लोगों में ब्याप्त चर्चाओं के अनुसार मृतक का अबैध सम्बन्धों के चलते उसकी हत्या होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुये चार लोगों को उठा पुछ ताछ के लिये थाने लायी है।इस बावत पुछे जाने पर एसओ ने बताया की मामले की तहकीकात की जा रही है जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेगा।

  • भाई ने अपनी दो सगी बहनों को बड़ी गंडक में फेंका, लोगों ने बचाया

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिले के हनुमानगंज क्षेत्र के पनियहवा निवासी एक भाई ने गुरुवार की देर रात अपनी ही दो सगी बहनों को छितौनी-बगहा रेल पुल से बड़ी गंडक नदी में फेंक दिया। संयोग अच्छा था कि दोनों के नदी में गिरते एक साधु ने देख लिया और उसने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों के सहयोग से दोनों को बचाया।
    पनियहवा निवासी इस युवक ने अपनी बहनों से कहा कि खड्डा रेता क्षेत्र के शाहपुर गांव में रह रहे उसके पिता को सांप ने काट लिया है। पिता को देखने ले जाने का झांसा देकर वह दोनों बहनों को लेकर घर से निकला। छितौनी-बगहा रेल पुल पर पहुंचते ही अपने साथ रहे अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसने अपनी दो बहनों को सीधे बड़ी गंडक नदी में फेंक दिया और सभी भाग निकले।
    दो लड़कियों को नदी में गिरता देख साधु ने सालिकपुर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को जब अगल-बगल गोताखोर नहीं मिले तो लोगों के सहयोग से एक टेंपो व रस्सा मंगाया गया। टेंपो में रस्सा बांधकर उसे नदी में फेंका गया, जिसके सहारे दोनों लड़कियों को किसी तरह नदी से बाहर निकाला गया। सालिकपुर चौकी के पास आग जलाकर दोनों लड़कियों की जान बचाई गई।