Category: uttar-pradesh

  • नेबूआ नौरंगिया मे मौत का अस्पताल बना दर्जनो फर्जी अस्पताल

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में दर्जनो चल रहे फर्जी प्राइवेट अस्पताल लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। ऐसे अस्पतालों में डाक्टरों की लापरवाही से कई बार मरीजों की मौत तक हो चुकी है , लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे ये प्राइवेट अस्पताल संचालक खुलेआम नियमों को ताक पर रख लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। सूत्रों की माने तो ऐसे अस्पताल संचालकों ने अल्ट्रासाउंड से लेकर इसीजी तक करने के जगह-जगह पर बड़े-बड़े पोस्टर, होडिग व बैनर लगा रखे हैं,जबकि इन पर ऐसी सुविधाओं के लिए विभाग से कोई अनुमति व लाइसेंस ही नहीं है। बावजूद इन अस्पताल माफियाओं की मनमानी जारी है।
    [object Promise]
    नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव का कहना है कि जब तक इन प्राइवेट अस्पतालों की नियमित जांच नहीं होगी तब तक क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य के साथ इनका खिलवाड़ जारी रहेगा । उन्होंने बताया कि कोटवा स्थित सी एच सी से मात्र 500 मीटर परिधि में आधे दर्जन के करीब जानलेवा हॉस्पिटल संचालित हैं परन्तु कारण समझ से परे है कि इनपर कार्यवाही क्यों नहीं हो पाती । क्षेत्रीय लोगो का आरोप है की कोटवा नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र मे अवैध तरीके से चल रहे अस्पतालों में सिर्फ नाम मात्र के लिए एमबीबीएस व एमडी डाक्टरों का नाम दर्शाया जाता है,जबकि आपरेशन कंपाउंडर व झोलाछाप डाक्टरों द्वारा किए जा रहे हैं। सूत्रो की माने तो कोटवा के बगल के एक गांव में अल्ट्रासाउंड भी अबैध रूप से चल रहा है जहा होती लिंग परीक्षण भी होता है ।

  • वध के लिए के लिए जा रहे सात गोवंशीय पशुओं को पिकअप सहित पडरौना कोतवाली पुलिस ने पकड़ा,केस दर्ज

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर। पडरौना कोतवाली पुलिस बीती रात गश्त पर निकली हुई थी इसी दौरान छावनी से कुबेरस्थान जाने वाले रोड पर एक पिकअप वाहन पर बध के लिए जा रहे आधा दर्जन गो वंशीय पशुओं को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अज्ञात तस्कर सहित वाहन चालक के खिलाफ गोवध निवारण व पशु क्रुरता अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुटी हुई है ।
    घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात कोतवाली थाने की पुलिस गस्त पर निकली हुई थी कुवेरस्थान जाने वाले रोड़ पर एक पिकअप वाहन आता दिखाई दिया पुलिस ने टॉर्च जला रोकने का प्रयास किया तो वाहन चालक वाहन की स्पीड बढ़ा दी और तेज गति से भागने लगा पुलिस ने पीछा कर उसे हरका तिराहे के समीप पकड़ लिया।

    वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 7 गोवंश पशु बरामद हुए। पिकअप नंबर यूपी 57 की 17 47 को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने लाई। तस्कर व चालक दोनों फरार हो गये।पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक वह तस्कर के खिलाफ 7/5/8 गोवध निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और मामले की छानबीन में जुटी है।

  • अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन गायों सहित चार बकरियाँ जलमरी

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना कोतवाली के ग्राम दांदोपुर में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति के फूस की झोपड़ी में लगी आग के दौरान 3 गाय ,चार बकरियां जलमरी एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गई वहीं झोपड़ी में रखा सभी गृहस्थी के समान जल गय शोर सुन जब तक गांव के लोग पहुंचे तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया। इस आग लगी है लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है ।

    घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी जोखू पुत्र जगीं चौहान जो बीती रात भोजन उपरांत अपने परिजनों सहित अपने मकान में सोने चले गए। रात लगभग 1:00 बजे बगल स्थित उनके झोपड़ी से अचानक आग की लपटें निकलता देख उसने चीखना चिल्लाना शुरु कर दिया, लेकिन आवाज सुन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक 3 जर्सी गाय, चार बकरी जलकर मर गई।

    एक बछिया भी झुलस गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत्यु गायों व बकरियों का अंत्य परीक्षणकराया गया। इसकी सूचना मिलते ही राजस्व टीम मौके पर पहुंचे जायजा लिया।

  • पढ़ाई का मज़ा, हँसी और सीख अब उत्तर प्रदेश में भी 

    [object Promise]
    चमकी करेगी गली गली सिम सिम
    लखनऊ। दुनिया के प्रसिद्ध सेस्मे स्ट्रीट का भारतीय रूपांतरण गली गली सिम सिम अब टेलीविज़न के अतिरिक्त भी मिलेगा। गली गली सिम सिम के पीछे शैक्षणिक संगठन सेस्मे वर्कशॉप इंडिया ने आज उत्तर प्रदेश के बच्चों के लिए एक रोमांचक की शुरुवात की। सेस्मे वर्कशॉप इंडिया शो की शिक्षाओं को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश के स्कूलों के बच्चों के लिए आकर्षक गतिविधियों का संचालन करेगा।

    गतिविधियां लखनऊ, आगरा, मथुरा, मेरठ, कानपूर और उत्तर प्रदेश के अन्य चयनित स्कूलों में आयोजित की जाएँगी। शिक्षक और माता पिता अपने बच्चों को इन दिलचस्प गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं जो खेल खेल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देते है।

    स्कूलों में गतिविधियों के अलावा बच्चे हर सोमवार से शुक्रवार, 3-4 बजे और शनिवार को सुबह 10:30 बजे डी डी नेशनल पर यह शो देख सकते है। गली गली सिम सिम में विशेष एपिसोड है जो बच्चों को नए शब्दों , संख्याओं और संख्या अवधारणाओं को सीखने, खुश और स्वस्थ रहने, भावनाओं की पहचान और अभिव्यक्ति करने, समस्या निवारण, दृढ़ता, आत्म-विनियम इत्यादि जैसे कौशल सीखने के लिए प्रेरित करता है। गली गली सिम सिम के अंदाज़ में पेश किए गए बॉलीवुड के नृत्य वाले गीत बच्चों को थिरकने के लिए प्रेरित करते हैं।
    गली गली सिम सिम बच्चों के लिए आकर्षक उपहार जीतने का एक रोमांचक अवसर भी लाया है। शो में हर दिन एक प्रश्न दिखाया जायेगा जिसका जवाब शो में ही छिपा है। बच्चे अपने माता – पिता की मदत से 9818420805 पर अपना जवाब व्हाट्सप्प कर सकते है। पहले पांच सही जवाबों को हर दिन गली गली सिम सिम से रोमांचक उपहार मिलेंगे।
    शोभा कपूर, एसोसिएट उपाध्यक्ष – मीडिया वितरण, सेस्मे वर्कशॉप इंडिया के अनुसार , “हाल के शोध से पता चला है की गली गली सिम सिम देखने वाले बच्चों में साक्षरता, संख्यात्मकता, स्वस्थ आदतों और सामाजिक भावनात्मक व्यवहार के परिणामों में सुधार हुआ है। हम उत्तर प्रदेश के स्कूलों में कार्यशालाओं और गतिविधियों के द्वारा टी वी की शिक्षाओं का विस्तार करने के लिए उत्साहित हैं, जो बच्चों को स्कूल और ज़िन्दगी के लिए तैयार करेगा।
    आज तक गली गली सिम सिम, भारत में फ्री टू एयर टेलीविज़न चैनलों पर प्रसारित होने वाला बच्चों (2 -8 साल) का एकमात्र शैक्षिक कार्यक्रम है। डी डी नेशनल के अलावा गली गली सिम सिम दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर भी प्रसारित होता है: डी डी उत्तर प्रदेश, डी डी बिहार, डी डी मध्य प्रदेश, डी डी राजस्थान, डी डी गिरनार(गुजराती), डी डी सह्याद्री (मराठी), डी डी बांग्ला (बंगाली), डी डी पोधगइ (तमिल) और डी डी काशिर (कश्मीरी) । यह शो अपनी शुरुआत से अब तक 150 मिलियन से अधिक बच्चों तक पंहुचा हैं।

  • महिला को बचाने में आर्केस्ट्रा पार्टी का वाहन पलटा दो, की मौत 4 घायल

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र खड्डा के शिवदत्त छपरा के समीप खड्डा पडरौना मार्ग पर एक महिला को बचाने के चक्कर मेआर्केस्ट्रा पार्टी लेकर जा रही तेज पिकअप अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गई।ऊपर बने केबिन में बैठे 2 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    जबकि 4 अन्य घायलो को खड्डा थानाध्यक्ष ने सरकारी गाड़ी से सी एच सी नेबुआ नौरंगिया भेजवाया जहाँ से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    कसया थानाक्षेत्र के गोबरही चौराहा की आरकेस्ट्रा पार्टी को लेकर खड्डा थानाक्षेत्र के एक गांव में वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होने पिकअप से बुधवार दिन के 1 बजे के करीब जा रही थी कि पडरौना खड्डा मार्ग पर शिवदत्त छपरा चौराहे के करीब एक महिला को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके ऊपरी केविन में बैठे अजय राय निवासी सिताबारी पी एस कसया व सीमा निवासिनी पश्चिम बंगाल की छिटककर सड़क पर गिरने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि साथ रहे पूर्णिमा पुत्री निमाहि 18 वर्ष निवासी हसमामोर शैलेश ओझा पुत्र कन्हैया ओझा 18 वर्ष जनुबिपट्टी पी एस कसया, सोनी पुत्री शम्भू सेठ 20 वर्ष कुलकुटा जबकि एक 25 वर्षीय जिसका नाम पता अज्ञात सहित 4 घायलो को एस ओ खड्डा ने अपनी सरकारी गाड़ी से सी एच सी नेबुआ नौरंगिया भेजवाया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए सभी को एम्बुलेंस की मदद से संयुक्त जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। इस दौरान एस ओ खड्डा अनुज कुमार सिंह अपने सहयोगियों व थाना नेबुआ नौरंगिया के स्टाफ के साथ घायलो की मदद के साथ ही गाड़ी को थाने भेजवाने में लगे रहे …!!

  • जब नहीं थे अवैध संबंध तो क्यों पत्नी व दो मासूमों को मौत के घाट उतारने वाले कुशीनगर के फार्मासिस्ट ने दी अपनी जान ?

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना कोतवाली के बावली चौक के निकट बीती रात तीन लोगों की चाकू के वार कर  मौत के घाट उतारने वाले फार्मासिस्ट  खुद जहर खा कर जान देने वाले फार्मेसिस्ट की मौत को लेकर लोगों में घटना के बाद सुबह लगाई जा रही अवैध संबंध को लेकर तरह तरह की अटकलें अब देर शाम तक धीरे-धीरे बनी चर्चा शांत हो गई I हालांकि खुद मृतक के परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा रिश्तेदारों ने अवैध संबंध को लेकर आ रही बात को खारिज कर दिया  |  इस मामले में मृतक के परिजनों की माने तो कोतवाली पडरौना के दांदोपुर निवासी माधव मुरारी सिंह उम्र 52 की जिले के  कप्तानगंज तहसील अंतर्गत सीएचसी पर बतौर चीफ फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे |
    [object Promise]
    बताया जाता है कि उनका कुछ माह पहले तबादला देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना हो गया था उधर सुबह इस घटना की खबर फैली की माधव ने अपने पत्नी के अवैध संबंधों के चलते पूरे परिवार के मौत के घाट उतार दिया है | घटना की सूचना मिलते ही जो जहां था वहीं से घटनास्थल पर दौड़ गया |
    इस दौरान पडरौना के संवाददाता उपेन्द्र कुशवाहा के पड़ताल में परिवार के कुछ लोगों ने नाम ना छपने की शर्त बताया कि माधव मुरारी सिंह का कोई अवैध संबंध नहीं था | जबकि मृतक परिवार के लोग के अलावे रिश्तेदारों की माने तो पति पत्नी के बीच 3 साल से तलाक का मुकदमा अदालत में चल रही थी | वही अपनी पत्नी व दो बच्चों के बीच रोज-रोज होने वाले मारपीट से आजिज आकर आकरण में आकर अपने पत्नी व दो बच्चों की हत्या करने वाले फार्मासिस्ट शख्स खुद जहर खाकर जान दी है | परिवार से जुड़े लोगों का कहना है कि अक्सर फार्मासिस्ट व उनकी पत्नी सुमन सिंह के बीच मारपीट होता था I
    इस बीच पत्नी ने अपने मायके वालों से सलाह लेकर तलाक का मुकदमा भी दाखिल किया था | बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई भी होने की बात सामने आ रही थी इतना ही नहीं मृतक फार्मासिस्ट की पत्नी बार-बार इस मामले में थाने का चक्कर भी लगा रही थी | दूसरी ओर  इसके  अलावे  माधव मुरारी सिंह अपने परिवार में पत्नी और दो बेटों के जघन्य तरीके से मौत के घाट उतारने के बाद खुद जहर पहले से खा कर अपनी जान गवा दी |
    अहम बात यह है कि माधव मुरारी सिंह इन सबके बावजूद परिवार के लोगों से दूरी बनाकर पडरौना के निकट दांदोपुर  गांव में रहा करते थे |
    लेकिन पत्नी और बच्चों से दूरी बनाकर कुछ दूरी पर पडरौना शहर के निकट स्थित गांव दांदोपुर  में रहने के बावजूद अपनी बूढ़ी मां से अक्सर मारपीट भी किया करते थे | हरदम मारपीट करना माधव का स्वभाव सा बन गया था | बहरहाल इस घटना की तस्वीर  पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही से सामने आएगी I

  • विशुनपुरा प्रमुख की छिन गई कुर्सी

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिले के विशुनपुरा ब्लाक प्रमुख कंचन जायसवाल की कुर्सी सोमवार को छिन गई। अविश्वास प्रस्ताव पर हुई कार्रवाई में 124 सदस्यों में से 67 सदस्यों ने भाग लिया। अविश्वास के पक्ष में 66 मत पड़े, जबकि एक मत अवैध रहा।
    प्रमुख कंचन जायसवाल के प्रति अविश्वास जताते हुए सदस्यों ने डीएम को शपथ पत्र के साथ नोटिस दिया था। इस पर डीएम ने 23 जुलाई की तिथि तय कर एसडीएम पडरौना अजय नारायन सिंह को अविश्वास की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। सोमवार को सुबह 10 बजे से एसडीएम के नेतृत्व में अविश्वास की कार्रवाई शुरू हुई। कार्रवाई में 124 में से 67 सदस्यों के पहुंचने के बाद चर्चा हुई और मतदान कराया गया। एसडीएम ने बताया कि एक मत अवैध रहा, जबकि अविश्वास के पक्ष में 66 मत पड़े।
    प्रमुख खेमा नहीं पहुंचा
    प्रमुख कंचन जायसवाल के खेमें के बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास की कार्रवाई में भाग नहीं लिया। यही वजह रही कि मौजूद 67 सदस्यों में से 66 ने अविश्वास के पक्ष में मतदान किया, जबकि एक मत अवैध घोषित हो गया।

  • स्‍कूल जाने की बजाए ट्रेन के सामने कूदकर छात्रा ने दे दी जान

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना, कुशीनगर : जिले के खड्डा कस्बे के पास रेल ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। यह छात्रा हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदाछपरा गांव की रहने वाली थी। जिंदाछपरा निवासी चेतन कुशवाहा की बेटी विंदा कुमारी खड्डा स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। रोज की तरह सोमवार को वह स्कूल में पढ़ने के लिए साइकिल से आई।
    खड्डा ब्लाक के पास रेल ट्रैक के किनारे वह साइकिल रोककर खड़ी हो गई। लोगों के अनुसार काफी देर तक वह खड़ी थी और अचानक गोरखपुर से नरकटियागंज जा रही पैसेंजर ट्रेन के आते ही उसके आगे कूद गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

  • सिर मुंडवाकर शिक्षामित्रों ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

    [object Promise]

    चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 70 दिनों से इको गार्डन पार्क में धरना दे रहे शिक्षामित्रों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। यहां सैंकड़ों महिला-पुरुष शिक्षामित्रों ने यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन मुंडन करवाकर किया। बता दें कि सरकार ने 25 जुलाई, 2017 में समायोजन रद्द कर दिया था। तब से लेकर अब तक 705 शिक्षा मित्रों की मौत हो चुकी है। जिसको लेकर आज शिक्षामित्र काला दिवस के रूप में मना रहे हैं।

    [object Promise]
    शिक्षामित्र 1

    विरोध कर रही शिक्षामित्रों की नेता मंजू लता का कहना है कि, हम बीते 70 दिनों से इको गार्डन पार्क में धरना दे रहे हैं, बार-बार अधिकारी आते हैं और आश्वासन देते है लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। सीएम योगी अपने वादे भूल गए है और आजतक हमसें मुलाकात नहीं की है। इसी कराण से हम महिलाओं ने मुंडन करवाया है यह नारी के सम्मान के खिलाफ हो रहा है कि सुहागिन नारियों ने मुंडन करवाएं।

    शिक्षा मित्रों की प्रदेश में मौते हो चुकी हैं। हम अपने अधिकारों को मांग रहे हैं लेकिन यह सरकार हमें हमारे अधिकार नहीं दे रही है। हाईकोर्ट के आदेश को भी सरकार नहीं मानने को तैयार नहीं है। हम अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहेंगे। सरकार अगर अब नहीं मानती तो हम अगला स्टेप पर क्या करेंगे यह सरकार सोच नहीं सकती है।

    [object Promise]
    शिक्षामित्र 3

    शिक्षा मित्रों की मांगे .
    आईटीई ऐक्ट 2009 के तहत 1ए24ए000 पैरा टीचर को अपग्रेड करते हुए शिक्षा अधिकार अधिनियम कानून के तहत पूर्ण शिक्षक का दर्जा दिया जाए। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा नियमावली के अनुसार पूर्णशिक्षक शिक्षक का वेतनमान भी दिया जाए।
    -जो शिक्षा मित्र आरटीई ऐक्ट 2009 में किसी विधिक पहलू के कारण समाहित नहीं हो सकते हैंए उन्हें भारत के राजपत्र 2017 के अनुसार सहायक अध्यापक पद पर रखते हुए चार वर्ष में उत्तराखंड की तर्ज पर टेट उत्तीर्ण करने की छूट प्रदान की जाए।
    -जो शिक्षा मित्र टेट उत्तीण हैंए उनको बिना लिखित परीक्षाए उम्र और अनुभव का भरांक देकर नियमित किया जाए।
    -बिहार मॉडल के तर्ज पर असमायोजित शिक्षा मित्रों को समान कार्य समान वेतन के आधार पर 12 माह 62 वर्ष सेवा का अवसर दिया जाए।
    -मृतक शिक्षा मित्रों के परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सुरक्षा के लिए परिवार के किसी एक सदस्य को उसकी योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाए।