Category: uttar-pradesh

  • बाइक सवार नहर में गिरा, मौत

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र के महुआरी व नाउमुंडा गांव के बीच नहर के पुल से एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। इस हादसे में बाइक सवार की नहर में डूबने से मौत हो गई।
    महुआरी और नाउमुंडा गांव के बीच स्थित नहर पुल की रेलिंग नहीं है। बुधवार की देर रात गोरखपुर के चौरीचौरा के महुअवां खुर्द निवासी रंजीत बाइक से अपनी रिश्तेदारी धरमौली गांव में जा रहा था कि यह हादसा हो गया। बाइक सवार को नहर में गिरता देख किसी ने गांव वालों को सूचना दी।
    मौके पर पहुंचे लोगों ने बाइक तो निकाल ली, लेकिन देर तक युवक का पता नहीं चला। बाद में घटनास्थल से कुछ दूरी से युवक की लाश बरामद हुई और पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • UP सरकार का 15 लाख कर्मचारियों और शिक्षकों को तोहफा, जानिये Yogi सरकार के 10 अहम फैसले !

    लखनऊ.  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में राज्य कर्मचारियों का HRA बढ़ाकर दोगुना किए जाने के साथ साथ 10 अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक के बाद प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने प्रेस कॉन्फेंस कर कैबिनेट प्रस्तावों के बारे में बताया।

    [object Promise]
    cmyogi_cabinet
    • 1-कैबिनेट बैठक में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सभी राज्य कर्मचारियों का HRA बढ़ाकर दोगुना किया गया। 15 लाख कर्मचारियों और शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा और राज्य सरकार पर 2023 करोड़ का वित्तीय भार आएगा। जाे 1 जुलाई 2018 से लागू होगी। अगस्त के वेतन सभी को बढ़े हुए भत्तों के साथ मिलेगा।
    • 2-हमारे 2008 में नगर एलाउंस भत्ता सुनिश्चित किया गया था, अब नगर प्रतिकर भत्ता दुगुना किया गया है न्यूनतम 340 और अधिकतम 900 रुपये दिया जाएगा। 175 करोड़ का वित्तीय भर प्रदेश सरकार पर आएगा जुलाई 2018 से यह दिया जाएगा ।
    • 3-पर्यटन विभाग ने अपनी 2017-18 की वित्तीय स्वीकृतियां ली।
    • 4-बार्डर एरिया डेवलमेंट में नेपाल की सीमा से लगे सात जनपदों के 21 विकास खंड से जुड़ी सड़क 20 किलोमीटर से लेकर सभी सुविधाएं देने 7752.20 का पैकेज इसमें जारी किया गया है।
    • 5-बुंदेलखंड पैकेज में सात जनपदों तीन वर्षों के लिए सूखा राहत पैकेज दिया गया था। 2021- 22 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। बाँदा कृषि विश्वविद्यालय के लिए आैर सिंचाई के लिए केन नदी काे 75 करोड़ की धनराशि दी गई है।
    • 6-त्वरित विकास गति योजना के अन्तर्गत त्वरित विकास के अन्तर्गत 2017-18 में 100 हैंड पम्प के लिए धनराशि स्वीकृत कर ली गई है। 14 पाइप पेय जल के लिये और बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।
    • 7-लोक सेवा आयोग में संशोधन अध्यादेश प्रतिस्थापित किया गया है। इसमें निशक्त जन, भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को इसमें 4 प्रतिशत का आरक्षण का प्रस्ताव पास हुआ है।
    • 8-अनपरा डी तापीय परियोजना पर रुपये 640 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना में सल्फर डाई आक्साइड की सीमा को भी नियंत्रित किया जाएगा यूपी में यह पहली बार किया गया है। 1000 मेगा वाट में 640 करोड़ का खर्च आएगा डेढ़ वर्ष का समय इसे लगाने में लगेगा ।
    • 9-यूपी पॉवर कारपोरेशन में घोषित उदय योजना के तहत 4722 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है , इससे प्रदेश में निर्बाध बिधुत आपूर्ति देने में काफी सहायता मिलेगी।
    • 10-अग्निशमन सेवा नियमावली 2016 पर विचार किया गया था जिसमे नियम 8 के तहत 10 वी और 12 वी की शैक्षिक अहर्ता जरूरी थी , अब सीधी भर्ती के लिए यूपी पुलिस आरक्षी और मुख्य आरक्षी के लिए 12th पास होना जरूरी है। अब 12th पास होना जरूरी है।

  • महावीर चक्र विजेता शहीद ब्रिगेडियर मुहम्मद उस्मान के जन्मदिवस पर हुआ

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर: रविवार को पडरौना नगर के सुभाष चौक स्थित डाक बंगले में प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था मैक्सविन ह्यूमन केयर फाउंडेशन के तत्वाधान में शहीद ब्रिगेडियर मुहम्मद उस्मान (महावीर चक्र विजेता) के जन्मदिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया |
    इस दौरान ब्रिगेडियर उस्मान के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओ ने उनकी वीरता को याद करते हुए उनके देश प्रेम और देश के प्रति बलिदान को याद कर उसके प्रति संकल्प लिया |
    कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जमील आयशी ने किया | तथा संचालन संस्था के कोर कमेटी के सदस्य मुहम्मद सैफ लारी ने की |
    कार्यक्रम में प्रमुख रुप से संस्था के प्रदेश महासचिव बैजनाथ सिंह, उस्मान अंसारी, अमजद अंसारी, जावेद अंसारी, शिबू बाबर, मासूम रजा, इरशाद अंसारी, एजाज खान, मोहम्मद आलम, मंटू जयसवाल, अमित कुमार, जफर खान लोग शामिल रहे ।

  • अनियंत्रित कार कंटेनर में घुसने से देवरिया निवासी चार लोगों की दर्दनाक मौत

    [object Promise]
    ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
    क्राइम रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी

    देवरिया। देवरिया से लखनऊ की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर को बुलेरो ने ओवरटेक के दौरान टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर खड़े कंटेनर में जा भिड़ी, जिसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा है।

    जिला देवरिया के नगर कोतवाली के देबरी टोला निवासी राणा प्रताप पुत्र सुदामा (32), नागेंद्र मिश्र (38), पवन मिश्र (35), शैलेश पासवान (40), राजीव शर्मा (41) बैंक मित्र हैं, जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। इसी संबंध में कार्य के लिए वह लखनऊ के प्रधान कार्यालय एसबीआइ जा रहे थे।

    घर से नौ बजे निकले थे। सफेदाबाद पहुंचते ही एक अज्ञात बुलेरो ने ओवरटेक के चक्कर में कार को टक्कर मार दी, कार अनियंत्रित होकर सफेदाबाद में लखनऊ- फैजाबाद राष्ट्रीय मार्ग पर खड़े कंटेनर में जा भिड़ी। इसमें नागेंद्र, पवन, शैलेश, राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। कार चला रहे राणा प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

  • लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया “अटैक” को तैयार BSP टीम

    [object Promise]

    लखनऊ । लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया अटैक की बीएसपी ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए कई फेसबुक ग्रुप बन गए हैं। ट्विटर और वॉट्सऐप के जरिए भी प्रचार की तैयारी कर ली गई है। इन पर वायरल करने के लिए आक्रामक कंटेंट भी तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि, पार्टी किसी ग्रुप या अकाउंट को अपना अधिकृत नहीं मानती, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कई विडियो, ऑडियो, कार्टून खुद पार्टी ने बनवाए हैं। भारतीय जनता पार्टी के पास क्या एक ही राष्घ्ट्रीय मुद्दा बचा है वो भी उत्तरप्रदेश मे अयोध्या के श्रीराम मंदिर का क्यो भाजपा कोई दुसरे मुद्दे को हाथ ही नही लगाना चाहती .

    फेसबुक पर लगभग दर्जन भर ग्रुप हैं। एक करोड़ बसपा समर्थकों का ग्रुप पर 5.45 लाख से ज्यादा सदस्य हैं। इसी तरह डॉ. बीआर आंबेडकर लाइफ ऑफ स्ट्रगल ग्रुप पर 2.87 लाख और आई एम विद मायावती ग्रुप पर 2.40 लाख से ज्यादा सदस्य हैं। इसके अलावा भी कई ग्रुप हैं, जिनके सदस्यों की संख्या हजारों और लाखों में हैं।

    ट्विटर पर भी बीएसपी नाम से कई अकाउंट हैं। बहुजन समाज पार्टी  बीएसपी फॉर यूपी के अलावा कई राज्यों और जिलों के नाम से भी अकाउंट हैं। इन पर भी लगातार मायावती ़ के भाषण से लेकर महापुरुषों के बारे में जानकारियां, पार्टी के समर्थन और विरोधी पार्टियों की खामियों से जुड़ी पोस्ट शेयर की जा रही हैं।

    वॉट्सऐप को लेकर पार्टी इस बार कुछ ज्यादा ही तैयारी कर रही है। इसके लिए जिला, विधानसभा, सेक्टर से लेकर हर स्तर पर ग्रुप बनाए जा रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी खास तौर से युवाओं को दी जा रही है। खुद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीर सिंह ने लखनऊ के मंडलीय सम्मेलन में कहा था कि वॉट्सऐप में युवा ज्यादा एक्सपर्ट हैं। हम जैसे लोग इसमें एक्सपर्ट नहीं हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जो भी नया ऑडियो, विडियो या अन्य प्रचार सामग्री तैयार की जाएगी, वह वॉट्स ऐप के जरिए युवाओं और आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।

  • पूर्व प्रधान पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिले के रामकोला क्षेत्र के ग्राम खैरटवां के पूर्व प्रधान पर शुक्रवार की रात किसी ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पूर्व प्रधान के गर्दन व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल से डाक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देख उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया।
    खैरटवां के पूर्व प्रधान योगेन्द्र उर्फ योगी शुक्रवार की रात अपने घर के पास बाड़ी नाले के किनारे सोए थे। गर्मी अधिक होने के कारण आसपास लोग भी मौजूद थे। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति हाथ में गड़ासा लिए आया और अचानक पूर्व प्रधान के गर्दन पर वार कर दिया।
    जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते हमलावर पूर्व प्रधान के गर्दन व चेहरे पर वार कर फरार हो गया। आनन-फानन में एंबुलेंस मंगाकर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में एसओ राहुल सिंह का कहना रहा कि मौके पर पुलिस टीम गई है। पुलिसिया कार्रवाई शुरू हो गई है।

  • कुशीनगर के नेबुआ नौरगिया पुलिस करे मनमानी, रपट में आनाकानी….

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया थाना में अपराध कैसे रुके जब पुलिस ही आम जनता की सुनती नहीं। चोरी, लूट, अपहरण,मारपीट या फिर छेड़छाड़ हो, पुलिस की बला से। वह तो अपने ढर्रे पर ही चलेगी। हाकिम का भी इनको डर नहीं है। आन लाइन जुआ और मोबाइल चोरी जैसी वारदात तो अपराध की श्रेणी में आता ही नहीं है। तभी तो वह इसकी रिपोर्ट नहीं लिखती है।
    वादी पर पहले संदेह, फिर आगे की सोच
    नेबुआ नौरंगिया पुलिस पहले वादी यानी मुकदमा लिखाने की तहरीर देने वाले को ही शक के दायरे में रखती है। एक नहीं बल्कि सौ सवाल पूछने के बाद ही प्रार्थनापत्र को हाथ लगाते हैं। छिनैती, चोरी होने की दशा में तो पीड़ित की मानों शामत ही आ जाती है। अजब-गजब सवालों का जवाब देते-देते वह खुद ही अवसाद ग्रस्त हो जाता है।
    खुद ही लोग लिखाते हैं झूठी रिपोर्ट
    नेबुआ नौरंगिया पुलिस का तर्क है कि अक्सर लोग तहरीर में बढ़ा-चढ़ाकर आरोप लगाते हैं। मसलन मारपीट हुई तो जेब से रुपये छीन लेने, जान से मारने की धमकी देने व छेड़छाड़ जैसी बातें अपनी तरफ से जोड़ देते हैं। यही हाल चोरी के मामलों में होता है। कई बार तो पारिवारिक विवाद के बीच चोरी जैसी घटना की झूठी कहानी गढ़ ली जाती है। विवेचना में ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं। यही वजह है कि सही व्यक्ति को भी रिपोर्ट लिखाने के लिए पूछताछ से होकर गुजरना पड़ जाता है।
    आइटी से जुड़ी वारदात हो तो चुप रहने में भलाई
    यहां अगर किसी की मोबाइल चोरी हो जाए या आन लाइन शापिंग के जरिए जालसाज एकाउंट खंगाल ले, पर अगर यह उम्मीद लगाई जाए कि पुलिस मदद करेगी तो यह आपकी भूल है। इस तरह के प्रकरण पुलिस भरसक कोशिश करके टाल देती है। बहुत जरूरी हुआ तो मुकदमा भी दर्ज कर लिया पर इसकी विवेचना टेढ़ी खीर साबित होती है। अब तक सामने आए आई एक्ट से जुडे़ किसी भी मामले में चार्जशीट तक पुलिस नहीं दाखिल कर पाई

    क्या कहते हैं अधिकारी
    एडीशनल एसपी की मानें तो पुलिस किसी भी मामले में हीलाहवाली नहीं करती बशर्ते प्रकरण सही हो। गलत होने पर भी तमाम लोग पुलिस पर दबाव बनाते हैं और कटघरे में खड़ा करते हैं। रही बात तहरीर बदलने की तो यह गंभीर मामला है। अगर ऐसी किसी शिकायत की जानकारी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
    कुछ बहाने, जो अक्सर बनाती है पुलिस
    – देखिए, अगर मुकदमा लिखवाना है तो तहरीर में छीन लेने, चोरी कर लेने जैसी बातें हटाइए।
    – क्या करें, दबाव पड़ा तो मुकदमा लिख लिया, पर लगता नहीं कि कुछ हुआ है।
    – नहीं भाई, ऐसा नहीं है। चोरी क्या, हम तो लूट, डकैती जो तहरीर दो, लिख देंगे।
    – नहीं ऐसा नहीं हो सकता। कई बार लोग फोन का बीमा कराए रहते हैं और फोन पर जोर देते हैं। बात कुछ और रहती है।
    – लोग तुरंत एफआइआर कराकर बीमा का अनुचित लाभ ले लेते हैं। ऐसा न हो इसके लिए पहले जाच फिर रिपोर्ट कराई जाती है।

  • UP में 2.25 लाख शिक्षकों की भर्तियों की होगी जांच, जानिये समिति किन बिन्दुओं पर करेगी जांच !

    [object Promise]

    लखनऊ. अब उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सरकारी प्राइमरी स्कूलों में हुई शिक्षक भर्ती की जांच होगी. वर्ष 2010 से अब तक हुई सभी भर्तियां इस जांच के दायरे में होगी. बीते 8 वर्षों में लगभग 2.25 लाख शिक्षक भर्ती प्रदेश में हुई है. यह जानकारी अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा डा. प्रभात कुमार ने दी है. जांच के लिए एक महीने का समय दिया गया है.

    गुरुवार को अपर मुख्य सचिव ने अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, मुरादाबाद, फतेहपुर व हरदोई शिक्षक भर्ती में अनियमितता की जांच के आदेश दिए थे. शुक्रवार को उन्होंने जांच का दायरा बढ़ाते हुए पूरे प्रदेश में जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि ज्यादातर जिलों से शिकायतें आ रही हैं कि बीते वर्षों में सहायक अध्यापक के पदों पर बड़ी संख्या में अनियमित, नियम विरुद्ध व फर्जी नियुक्तियां की गई हैं. वर्ष 2010 के बाद की इन फर्जी नियुक्तियों की जांच के लिए सभी जिलों को पत्र भेज दिया गया है.

    इसके लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं. इस समिति में अपर पुलिस अधीक्षक व सहायक मण्डलीय शिक्षा निदेशक-बेसिक के रूप में शामिल होंगे. जांच के दौरान विभिन्न बिन्दुओं को शामिल किया जाएगा. जिलाधिकारी इसकी नियमित मॉनिटरिंग करेंगे. इस प्रकरण की समीक्षा अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा खुद करेंगे. जांच की रिपोर्ट जिलाधिकारियों को एक महीने के भीतर सौंपनी होगी.

    मथुरा में 12,460 शिक्षक भर्ती में एसटीएफ की जांच में फर्जी नियुक्तियों के खुलासे के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में रोज शिक्षक भर्ती की शिकायतें आ रही थीं. वहीं कई जगह के विधायकों ने भी इसकी शिकायत की थी. इसके बाद विभाग ने सभी जिलों की शिक्षक भर्ती की जांच का फैसला किया है.

    समिति जांच करेगी-

    – चयन वर्ष में प्रकाशित मेरिट लिस्ट से मिलान करके देखा जाएगा कि वर्तमान में जो शिक्षक काम कर रहे हैं, वे वही हैं जिनके नाम चयन सूची में थे.

    – जो शिक्षक चयनित हुए हैं क्यों उन्होंने इसके लिए कोई आवेदन किया था या नहीं?

    – ऐसे शिक्षकों की सूची भी तैयार की जाएगी जिन्होंने नियुक्ति पत्र सीधे कार्यालय जाकर लिया था. नियुक्ति पत्र रजिस्टर्ड डाक से भेजने का नियम है.

    – चयनित अभ्यर्थी संबंधित अर्हता को पूरा करता है या नहीं?

    – कोषागार के माध्यम से वेतन सूची भी देखी जाएगी जो शिक्षक वेतन ले रहे हैं क्या वे वही हैं जिनका नाम चयन सूची में था?

  • PM मोदी की रैली में जा रही बस घर में घुसी,12 लोग घायल

    [object Promise]

    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पीएम मोदी की किसान कल्याण रैली में शामिल होने जा रही भाजपा समर्थक लोगों से भरी बस बरेली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. दरअसल, शाहजहांपुर की ओर जा रही ये बस बरेली में अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी.

    यह घटना आंवला भमोरा रोड के गांव मोहम्मद पुर पथरा में हुई है. इस हादसे में बस में मौजूद दर्जन भर भाजपाई घायल हुए हैं. सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह पहली बार नहीं है जब मोदी की रैली में जा रही बस किसी घटना की चपेट में आई हो.

    बीते सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान रैली में पंडाल के गिरने से 24 लोग घायल हो गए. यह हादसा मोदी के भाषण के दौरान हुआ. हलांकि अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कई बार लोगों को पंडाल पर चढ़ने के लिए डांटा और नीचे उतरने को कहा लेकिन लोग नहीं माने और हादसे में घायल हो गए. हादसे के बाद पीएम मोदी मिदनापुर के जिला अस्पताल में उन समर्थकों से मिलने पहुंचे, जो किसान रैली में पंडाल गिरने से घायल हो गए.

    दो हफ्ते पहले जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जा रही बस गैंगवार का शिकार हो गई थी. यह बस राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को लेकर जैसलमेर से जयपुर जा रही थी. रास्ते में जोधपुर के पास यह बस बदमाशों के बीच हो रही फायरिंग की चपेट में आ गई. जिससे बस में सवार तीन लाभार्थी घायल हो गए. हालांकि, घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

    दो हफ्ते पहले जयपुर में आयोजित प्रधानमंत्री लाभार्थी जनसंवाद रैली से लौट रही लाभार्थियों की बस आधी रात को सिरोही के पास खड्डे में गिर गई. यह हादसा सिरोही के उथमण टोल नाके के पास हुआ था. इस हादसे में 45 लाभार्थी घायल हुए थे. हादसे में घायल लोगों को पास के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. हलांकि, राहत की बात ये रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई.

    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की इस रैली के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दो महीने में प्रदेश में चार रैली कर चुके हैं. वह 29 जुलाई को लखनऊ भी आएंगे. इस रैली में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद हैं.

    भाजपा प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने बताया, ‘रैली को लेकर किसानों में जबरदस्त उत्साह है. सरकार के फैसलों से किसान खेती को लेकर काफी उत्साहित हैं. शाहजहांपुर किसानों का क्षेत्र है. यहां के किसान प्रगतिशील खेती के लिए जाने जाते रहे हैं.’

  • लोकसभा चुनाव से पहले एक-दूसरे का कद मापने में जुटी सपा-भाजपा

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले पार्टियां ब्लाक प्रमुख उपचुनाव के सहारे एक-दूसरे का कद मापने में जुट गई हैं। लिहाजा राष्ट्रीय स्तर से ज्याद इस बार स्थानीय स्तर के नेता अब विरोधियों को पटखनी देने की रणनीति बना रहे हैं।
    भाजपा के गढ़ में ही उसको पटखनी देने के लिए कुशीनगर के सपाई उतावले हुए दिख रहे हैं। जिले के सात विधानसभा में से छह पर भाजपा व उसके गठबंधन का कब्जा है, लेकिन ऐसी परिस्थिति में भी मुख्य विरोधी दल समाजवादी पार्टी एक बार दो-दो हाथ करने के लिए आस्तीन चढ़ाती दिख रही है ।
    सपाइयों ने पडरौना विधानसभा क्षेत्र से विधायक और सरकार में वरिष्ठ मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के एक चहेते ब्लॉक प्रमुख को ही निशाना बनाते हुए उन्हें अविश्वास प्रस्ताव के सहारे घेर लिया है। 23 जुलाई को फैसला क्या होगा ये देखने वाली बात होगी।
    कुछ दिन पूर्व हुए उप चुनावों में भाजपा की हार के बाद से ही उत्साहित जिले के सपा नेताओं ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुखों को पदच्युत करने की नीति बनाई और इसकी शुरूआत भी कर दी है। पहले दुदही ब्लॉक में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और उसके साथ ही विशुनपुरा ब्लॉक में भी इसकी शुरुवात हो