Category: uttar-pradesh
-
पुलिस ने की हाईवे पर घेराबंदी, ट्रक में मिले प्रतिबंधित पशु
[object Promise]उपेन्द्र कुशवाहापडरौना,कुशीनगर : तरयासुजान क्षेत्र के सलेमगढ़ चौराहे से पुलिस ने फोरलेन के रास्ते जा रहे प्रतिबंधित पशुओं से लदे ट्रक को पकड़ लिया। जांच-पड़ताल में पुलिस ने ट्रक से 21 जोड़ी गोवंशीय पशुओ को मुक्त कराते हुए चार तस्करों को हिरासत में ले लिया है। ट्रक पर लादकर इन पशुओं को बिहार ले जाया जा रहा था।गुरुवार को सीओ तमकुहीराज रामकृष्ण तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक बिहार जा ले जाया जा रहा है। सूचना पाकर सीओ तरयासुजान एसओ विनय पाठक व चौकी प्रभारी बहादुरपुर विकास यादव सहित मय फोर्स टोल प्लाजा सलेमगढ़ के पास घेराबंदी कर दिए। वाहनों की जांच होने लगी। जांच के दौरान ट्रक संख्या यूपी 78 सीएन 4127 को रुकने का इशारा करने पर चालक गाड़ी लेकर भागने लगा।पुलिस टीम ने घेराबंदी करके ट्रक को पकड़ लिया। जांच में ट्रक से 21 गोवंशीय पशु सहित चार तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े। पकड़े गये तस्करो की पहचान सुल्तानपुर जिला के कुड़वा थाना निवासी गोपीनाथ व राजू, फतेहपुर जिला अंतर्गत हदगावा थाना निवासी सरोज प्रसाद व सूरज प्रसाद के रूप में हुई। इसके बाद सीओ की अगुवाई में चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुरेन्द्र बहादुर सिंह व डायल 100 पुलिस कर्मी फोरलेन पर घंटों अन्य ट्रकों की जांच में जुटे रहे। -
“हिंदू युवा वाहिनी भारत के कार्यकर्ता लामबंद हो जाएंगे, राम मंदिर निर्माण कराने का दबाव बनाएंगे”
[object Promise]मिल्कीपुर-फैजाबाद, । मिल्कीपुर तहसील अन्तर्गत 84कोसी परिक्रमा मार्ग रेवतीगंज बाजार स्थित रेवती बाबा स्थान पर हिंदू युवा वाहिनी गोण्डा प्रवेक्षक त्रिभवन गोस्वामी की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन मंत्री दीपक जायसवाल ने सम्मेलन में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि हम हिंदू युवा वाहिनी भारत को आने वाले दिनों में देश भर में मजबूत करेंगे।
हमारा एकमात्र उद्देश्य देश में हिंदुत्व और राष्ट्रवाद का प्रचार प्रसार करना है और कहा कि अपने गुरू योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन पर हम लोग चले थे लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद से अपने मनमुताबिक भाजपा सरकार में कार्य नहीं कर पा रहे हैं कहीं ना कहीं से उनके ऊपर दबाव है वाहिनी का स्थापना 2002 में गोरखपुर में की गई थी जिस समय स्थापना हुई थी उस समय मात्र 5 कार्यकर्ता थे लेकिन आज वाहिनी के कार्यकर्ता हर प्रदेश में कार्य कर रहे हैं।
श्री जयसवाल ने यह भी कहा कि यदि राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता है तो हिंदू युवा वाहिनी भारत के कार्यकर्ता लामबंद हो जाएंगे और दिसंबर माह में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाकर अयोध्या के भीतर लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र करके सरकार के ऊपर राम मंदिर निर्माण कराने का दबाव बनाएंगे यदि सरकार द्वारा राम मंदिर का निर्माण नहीं कराया गया तो 2019 के चुनाव में युवा वाहिनी भारत अपने उम्मीदवार लोकसभा चुनाव उतारेंगी।
इस समय हमारा संगठन ग्राम स्तर से लेकर के जिले स्तर तक गठन कर कार्यकर्ताओं को मजबूत कर रहा है हमारे कार्यकार्ता पूरे देश के अंदर बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बनाने देंगे। इस मौके पर बब्लू यादव उपाध्यक्ष ,विनोद सिंह प्रदेश महामंत्री, परमानंद गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ,अशोक सिंह क्षेत्रीय संगठन मंत्री, आशीष श्रीवास्तव प्रवेक्षक, राकेश तिवारी मनीष पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू युवा वाहिनी भारत के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
एसपी नेता तोताराम को नहीं मिला नामांकन पत्र तो अपना कुर्ता फाड़कर किया हंगामा
लखनऊ। लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (पैक्सफेड) मुख्यालय में बुधवार को नामांकन पत्र न मिलने पर एसपी नेता और पूर्व सभापति तोताराम यादव ने जमकर हंगामा किया। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री तोताराम यादव ने आरोप लगाया कि लोग उन पर हावी हो गए और उनका कुर्ता पकड़ लिया। यही नहीं, उनका कहना यह भी है कि लोगों ने उनके दस हजार रुपये भी छीन लिए। हालांकि, विडियो देखने पर बात एकदम उलट नजर आती है।
विडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि तोताराम यादव के आसपास चल रहे कुछ लोग उनसे कहते हैं, अरे फाड़िए, फाड़िए। इसके बाद मुलायम सिंह यादव के करीबी, एसपी के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री तोताराम यादव गालीगलौच करते हुए अपना कुर्ता फाड़ देते हैं। जोर-जोर से परिसर में चिल्लाते हुए वह कहते हैं, मार डालो मुझे, अरे बचाओ, अरे बचाओ, बचा लो…। एसपी नेता के इस हंगामे को देखकर वहां पर मौजूद लोग ठहाके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं, मंत्री के हंगामे का लोगों ने विडियो भी बनाया।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में सहकारी समितियों का चुनाव चल रहा है। गोमतीनगर विस्तार स्थित पैक्सफेड कार्यालय में चुनाव प्रक्रिया चल रही थी। इसके लिए बुधवार को पैक्सफेड में प्रबंध कमिटी के सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन भरे जाने थे। दोपहर बाद पैक्सफेड के पूर्व सभापति तोताराम यादव अपने साथियों के साथ मुख्यालय पहुंचे और सदस्य (डायरेक्टर) पद के लिए नामांकन खरीदने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें नामांकन पत्र नहीं दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यालय में हंगामा मचाना शुरू कर दिया।
इस पूरे मामले में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री तोताराम यादव ने कहा, अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्र न देने की शिकायत वह राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग में करेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त एलएम चैबे के मुताबिक, देर शाम तक आयोग को इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली थी। यदि आयोग में इस तरह की कोई शिकायत होती है, तो आयोग उस पर नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
-
देवरिया जिला जेल में डीएम ने मारा छापा, बाहुबली नेता अतीक अहमद के बैरक से बरामद हुए मोबाइल सिम कार्ड, व पैन ड्राइव
[object Promise]संवाददाता
देवरिया । जपनद देवरिया जिला जेल में गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे जिलाधिकारी सुजीत कुमार व एसपी रोहन पी कनय के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। बाहुबली नेता अतीक अहमद के बैरक से एक मोबाइल सिम कार्ड, कम्प्यूटर में लगाए जाने वाले चार पैन ड्राइव बरामद हुआ। जबकि तलाशी में अन्य बैरकों से एक मोबाइल, तीन मोबाइल सिम कार्ड, चाकू व अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुए है।साढ़े तीन घटे चली तलाशी से हड़कंप मचा रहा। जेल अधीक्षक को इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है। देवरिया जेल में बाहुबली नेता अतीक अहमद, जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, बदमाश मुलायम यादव समेत कई बड़े अपराधी बंद है। आए दिन इस जेल से मोबाइल के जरिये बात होने की सूचना मिलती रहती है।
सूत्रों के अनुसार डीएम सुजीत कुमार व एसपी 500 पुलिस कर्मियों के साथ साढ़े छह बजे ही जेल पहुंच गए और एक-एक बैरकों की सघन तलाशी ली गई। अतीक अहमद के बैरक से एक जियो का सिम कार्ड, चार पैन ड्राइव बरामद हुआ। जबकि अन्य बैरक से एक मोबाइल, तीन सिम कार्ड, चाकू, कैंची समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। पहली बार जेल में तलाशी के लिए सीढ़ी तक का इस्तेमाल किया गया।
जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि अतीक के बैरक से सिम कार्ड, पैन ड्राइव बरामद हुआ है। जबकि अन्य बैरक से मोबाइल, सिम कार्ड व अन्य सामान बरामद हुए हैं। मुकदमा दर्ज कराने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिया गया है।
-
समउर पुलिस चौकी के अवैध वसूली से लोग है परेशान
[object Promise]उपेन्द्र कुशवाहापडरौना ( कुशीनगर )कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाने की समउर बाजार पुलिस चौकी के कर्मियों द्वारा वसूली की सारी हदें पार कर दी गयी है। अब लोग कस्बे के तरफ रुख करने में भी संकोच करने लगे है, सरेआम वसूली के खेल में ठेला, खोंचा सब्जी विक्रेता भी सकते में है । समउर बाजार कस्बा उत्तर प्रदेश बिहार बॉर्डर पर स्थित है जहाँ दर्जन भर गावो के लोग साग सब्जी के साथ अपनी आवश्यकता की वस्तुये खरीदने के लिए लोग आते है और किसान अपनी उपज सब्जी दाल चावल फल भी बेचते है।इधर करीब तीन चार महीने से लोगो मे पुलिस का दहशत बना हुआ है क्योंकि हर चीज पर पुलिस का टेक्स चुकाना पड़ रहा है जो आना कानी करते है उन्हें पिटाई के साथ जलालत झेलनी पड़ रही है। वर्दी देख लोग सहम जा रहे है, क्योंकि कब किसके ऊपर लाठी बज जाय पुलिस की कोई ठिकाना नही है। पटहेरवा थाना में दलालों की चाँदी है हर मामले में पुलिस को पैसा की दरकार है । कस्बे सहित आस पास के लोगो के अनुसार अब तो कस्बे में जाने के पूर्व पैकेट में दो चार सौ रुपये जेब मे रखना लाजमी हो गया है, कब किसे पुलिस वाले चौकी में बैठा ले पैसा रहेगा तो तुरंत छूटने का भरोसा रह रहा है।कस्बे में प्रत्येक रविवार व बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगता है जहाँ दूर दूर के किसान अपनी उपज सब्जी,दाल, चावल ,फल बेचने आते है। अब पुलिस उनसे भी वसूली कर रही है नीचे से ऊपर तक खर्चा का हवाला पुलिस कर्मी बेधड़क बोल वसूली को अंजाम दे रहे है। होटल व चाय अंडा बेचने वालों से महीना तय हो रहा है ठेला लगाने वालों से साप्ताहिक हप्ता वसूला जा रहा है इट बालू सीमेंट अगर कोई घर बनाने के लिए ले जा रहा है तो उसे भी पुलिस टेक्स अदा करना पड़ रहा है । पुलिस के वसूली से कस्बे में लोगो के आने जाने में कमी देखी जा रही है, बिहार के नम्बर के दोपहिया चार पहिया बाहन वालो के साथ अपराधियो जैसा व्यवहार किया जा रहा है कोई भी सरीफ भी अब पुलिस से सेफ नही है। वही पटहेरवा थाने में दलालों के द्वारा बताये गए लोग उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं दिन भर दलाल थाने और चौकी पर डेरा जमाये रह रहे हैं।पुलिस के प्रताड़ना से लोग आक्रोशित है और जल्द ही बड़ा आंदोलन करने का मन लोग बना रहे है। -
कुशीनगर मे पटहरेवा के चौकीदार के घर से मिला शराब का जखीरा,
[object Promise]उपेन्द्र कुशवाहापडरौना,कुशीनगर : जिले के पटहेरवा क्षेत्र के भरपटिया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर थाने के एक चौकीदार के घर से ही अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया। इस दौरान पुलिस के हाथ एक डीसीएम व एक बाइक भी लगी।सीओ तमकुहीराज आरके तिवारी के नेतृत्व में एसओ कमलेश सिंह ने मुखबिर की सूचना पर भरपटिया गांव में छापेमारी की। चौकीदार राजा के घर से पुलिस ने 652 पेटी (कुल 31296 शीशी) पंजाब निर्मित क्रेजी रोमियो ब्रांड की शराब बरामद किया। पुलिस ने मौके से ही एक डीसीएम व एक बाइक भी बरामद किया है। जबकि मौका पाकर आरोपित भाग निकले। बरामद शराब व वाहन की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। -
बसहिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कलीम ने किया वृक्षारोपण
[object Promise]उपेन्द्र कुशवाहापडरौना,कुशीनगर : पडरौना विकास खंड के बसहिया बनबीरपुर गाँव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधी के द्वारा प्राथमिक स्कूल परिसर में आम का पौध रोंपण कर पर्यावरण बनाए रखने के बारे में भी संदेश दिया । पौधरोंपण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधी कलीम द्वारा किया गया था । इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधी ने कलीम ने कहा कि आज जो हमारे बच्चों को या हमे सांस सम्बंधित समस्या का सामना करना पड़ता है ये सब हमारे हरे भरे पेड़ पौधों की कटाई के कारण ही हो रहीं है।उन्होने कि हमे चाहिए की हम ज्यादा से ज्यादा बृक्षारोपण करें। इतना ही नही प्रदेश सरकार के द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान के तहत हरे पेड़ों की कटान करने वालों पर भी रोक लगाने मे आगे आए |इस मौके अध्यपिका उमेय, एेमन , रोशनी खातून समेत आदी लोग मौजूद रहे | -
युवा दिल में सुलग रही थी बदले की चिंगारी, आज कचहरी में खेला जाना था ‘खूनी खेल’, ऐसे हुए अरेस्ट
[object Promise]गाजियाबाद। सुंदरभाटी गैंग के बदमाश गिरफ्तार न होते तो जल्द ही गाजियाबाद की कचहरी में ‘खूनी खेल’ खेलते। इसके लिए कार्बाइन से लेकर सेमी ऑटोमेटिक तीन पिस्टल और बड़ी मात्रा में कारतूस जुटा लिए गए थे। हत्या होनी थी डासना जेल में बंद सौरभ की। 2015 में मुजफ्फरनगर कचहरी में हुई कुख्यात विक्की त्यागी की हत्या में शामिल सौरभ से बदला लेने के लिए विक्की के बेटे अर्पित ने पूरी तैयारी की थी। इसके अलावा संदीप बली की हत्या भी गाजियाबाद में ही की जाने की प्लानिंग थी।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश अमर, डीके उर्फ धर्मेंद्र, अर्पित त्यागी, कुलदीप और अनुज उर्फ गट्टू सौरभ और संदीप बली की हत्या की फिराक में लंबे समय से थे। चार माह पूर्व संदीप बली की गाजियाबाद कचहरी में तारीख थी। उसकी हत्या के लिए पांचों बदमाश कचहरी में हथियार लेकर पहुंच गए थे, लेकिन संदीप पेशी पर नहीं आया। पुलिस के मुताबिक जल्द ही वह कचहरी में सौरभ की हत्या करने वाले थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो उनके पास ऐसे हथियार मौजूद हैं कि एक ही बार में वह 100 से ज्यादा राउंड फायरिंग कर सकते हैं। यानी एक बार किसी पर हमला करे तो उसका बचना नामुमकिन था।
पकड़े गए बदमाश पुलिस पर भी गोली चलाने में नहीं हिचकिचाते। उन्होंने पूर्व में कुरुक्षेत्र में भी पुलिस पर जानलेवा हमला किया था। पकड़े गए बदमाशों का कहना है कि अब मुठभेड़ में उन्हें वक्त मिलता तो वह पुलिस पर हमला कर देते, लेकिन कभी उनके कब्जे में न आते।
इंजीनियरिंग और कामर्स की पढ़ाई करने के बावजूद महज 24 से 29 साल के युवा दिल में सुलग रही बदले की चिंगारी के चलते जरायम की दुनिया में उतर आए। उन्होंने ऐसा गैंग तैयार कर लिया जो पहले अपने करीबियों की हत्याओं का बदला लेने के लिए विरोधियों की जान लेने की तैयारी कर रहा था। इनके निशाने पर डासना जेल में बंद एक हत्यारोपी सौरभ और दो अन्य बदमाश सागर और कुलदीप थे।
पुलिस के मुताबिक सुंदर भाटी का शार्प शूटर और एक लाख के इनामी बदमाश अमर मूंछ उर्फ फौजी के ताऊ के लड़के की हत्या पूर्व में चिपियाना गांव के पास कुलदीप नाम के एक युवक ने कर दी थी। भाई की हत्या का बदला लेने के लिए अमर करीब चार साल पूर्व अपराध की दुनिया में उतर आया और देवेंद्र के जरिए सुंदर भाटी गैंग से जुड़ गया। पावटी मुजफ्फरनगर का रहने वाला अर्पित त्यागी भी अपने पिता विक्की त्यागी की हत्या का बदला लेने के लिए जरायम की दुनिया में उतर गया।
विक्की त्यागी की फरवरी 2015 में पेशी के दौरान मुजफ्फरनगर कचहरी में दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसमें वबावड़ी निवासी सौरभ और सागर का नाम आया था। उनसे बदला लेने के लिए अर्पित भी अमर और देवेंद्र के गैंग से जुड़ गया। अर्पित ने ही अपने पिता विक्की की कार्बाइन उन्हें दी थी। इसका इस्तेमाल भाजपा नेता शिवकुमार की हत्या में भी किया गया था। फिलहाल अर्पित के साथ अमर और डीके उर्फ धर्मेंद्र भी गैंग में शामिल हो गए थे।
एसएसपी वैभव कृष्ण के मुताबिक हरियाणा के भदौली निवासी कुलदीप और अनुज ने मई 2018 में पंजाब के युवा गायक नवजोत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसकी हत्या मोहाली पंजाब के पास कार लूट का विरोध करने पर की गई थी। कुलदीप ने नवजोत को चार-पांच गोलियां मारी थीं। इसके अलावा दोनों ने बराड़ा अंबाला में विवेक नाम के एक व्यक्ति का अपहरण कर डेरा बस्सी पंजाब में जाकर हत्या कर दी थी। उसे आठ गोलियां मारी गई थीं। दोनों ने थाना नारायणगढ़ अंबाला में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस के मुताबिक कुलदीप और अनुज उर्फ गट्टू भी हरियाणा के एमआर गैंग (मोनू राणा) के शॉर्प शूटर हैं। गैंग के लीडर मोनू राणा पर एक लाख रुपये का इनाम है। इस गैंग में नीरज गांधी, गौतम राणा, अमर राणा, अमित मलिक, पंकज मलिक, काला, विनय, शक्ति राणा, सचिन राणा और अजय पिलखनी शामिल हैं। उनकी बीआर गैंग (भूपेंद्र राणा) गैंग से गैंगवार चल रही है। भूपेंद्र पर पांच लाख रुपये का इनाम है। एमआर गैंग में शामिल कुलदीप और अनुज ने दिल्ली, यूपी और हरियाणा में कई वारदातों को अंजाम दिया है।
एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के कुख्यात बदमाशों की गिरफ्तारी करने वाले क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर दिनेश यादव, सिहानीगेट इंस्पेक्टर संजय पांडेय और उनकी टीम को डीजीपी की ओर से 75 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें बदमाशों पर घोषित डेढ़ लाख की रकम भी दी जाएगी।
पुलिस की मानें तो सुंदर भाटी पढ़े-लिखे युवाओं को गैंग में शामिल कर रहा है। उसका टारगेट ऐसे युवा रहते हैं, जिनके परिवार में कोई रंजिश चल रही हो। ऐसे युवाओं को बदला लेने के लिए उकसाकर गैंग में शामिल किया जाता है। उन्हें पुलिस से बचाने का भी भरोसा दिलाया जाता है। हत्या या लूट जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले युवाओं की फरारी काटने का इंतजाम सुंदर भाटी गैंग के अन्य सदस्य करते हैं। इसी तरह सुंदर का गैंग बड़ा होता जा रहा है।
पुलिस की मानें तो अमर और उसके साथी इतने शातिर थे कि बिना सिम के फोन से व्हॉट्सएप कॉल पर बात करते थे। इससे वह आसानी से ट्रेस नहीं हो पाते थे। व्हॉट्सएप वह वाई-फाई या हॉट स्पॉट से चलाते थे।
-
आटा चक्की चलने के दौरान अचानक विस्फोट, पांच घायल
[object Promise]उपेन्द्र कुशवाहापडरौना,कुशीनगर : जिले के हाटा कोतवाली के खागी मुंडेरा गांव में मंगलवार की देर शाम आटा चक्की के चलने दौरान अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए।खागी मुंडेरा निवासी हरी पासवान मंगलवार की देर शाम ट्रैक्टर से चलने वाली आटा चक्की खरीद कर लाया। वह आटा चक्की को चला ही रहा था कि अचानक आटा चक्की में विस्फोट हेा गया। विस्फोट होने से निकले पत्थर के कणों से आसपास मौजूद अंकित शर्मा, पवन पासवान, पन्नेलाल, दिनेश पासवान व आटा चक्की मालिक हरी पासवन गंभीर रूप से घायल हो गये।आसपास मौजूद लोगों ने इलाज के लिए घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली पहुंचाया, जहा अंकित की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।