Category: uttar-pradesh

  • UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव ने बनाई नई टीम

    [object Promise]

    प्रदेश सरकार ने रविवार को देर रात पच्चीस वरिष्ठ आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसके तहत मुख्य रूप से सचिवालय में तैनात मुख्य सचिव अनूप चंद्र पाण्डेय से सीनियर अधिकारियों का हटाया गया है। बदले गए अधिकारियों में मेरठ, मुरादाबाद, बस्ती, आजमगढ़ व चित्रकूट मंडल के मंडलायुक्त प्रमुख हैं।

    नाम——————-कहां से———————————–कहां को
    चंद्रप्रकाश     आयुक्त समाज कल्याण                     अध्यक्ष राज्य सतर्कता आयोग व प्रशासनाधिकरण
    चंचल तिवारी  अपर मुख्य सचिव राजस्व   महानिदेशक दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण मिशन
    संजीव शरण   अपर मुख्य सचिव नियोजन              अध्यक्ष राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ
    डीजी राज्य नियोजन संस्थान
    डा. प्रभात कुमार  मंडलायुुक्त मेरठ व अध्यक्ष             कृषि उत्पादन आयुुक्त, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा
    यमुना एक्सप्रेस वे वि. प्राधिकरण         यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के अध्यक्ष बने रहेंगे
    गौतमबुद्दनगर
    दीपक त्रिवेदी      अपर मुख्य सचिव नियुक्ति कार्मिक   अमुख्य सचिव नियोजन एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन
    मुकुल सिंघल    अपर मुख्य सचिव रेशम, हथकरघा         अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक
    कल्पना अवस्थी प्रमुख सचिव आबकारी के साथ प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण निगम
    रेणुका कुमार      अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण         अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, महिला                                                                                                              कल्याण में बनीं रहेंगी, भूतत्व  व खनिकर्म
    का अतिरिक्त प्रभार
    राजेश कुमार सिंह मंडलायुक्त मुरादाबाद               प्रमुख सचिव औद्यौगिक विकास, रेशम हथकरघा
    प्रबंध निदेशक यूपीएसआईडीसी कानपुर
    आलोक सिन्हा  अपर मुख्य सचिव वाणिज्य कर        अपर मुख्य सचिव आईटी व इलेक्ट्रानिक्स
    मनोरंजन कर
    अनीता सी मेश्राम     सचिव बाल विकास एवं             मंडलायुक्त मेरठ
    पुष्टाहार
    मोनिका एस गर्ग  लघु सिंचाई अल्पसंख्यक कल्याण            प्रमुख सचिव बाल विकास पुष्टाहार
    मुस्लिम वक्फ विभाग व ओएसडी नोएडा
    अनिल राज कुमार       प्रतीक्षारत                                       मंडलायुुक्त मुरादाबाद मंडल
    एसवीएस रंगाराव         मंडलायुक्त आजमगढ़         सचिव खेलकूद युवा कल्याण  व डीजी युवा कल्याण
    शरद कुमार सिंह           सचिव खेलकूद युवा कल्याण       मंडलायुक्त चित्रकूट मंडल बांदा
    जगत राज               सचिव संस्कृति                                  मंडलायुक्त आजमगढ़
    अलका टंडन भटनागर  निदेशक महिला कल्याण              मंडलायुक्त बस्ती मंडल बस्ती
    मोहम्मद शफकत कमाल स्टाफ अाफिसर मुख्य सचिव      उपाध्यक्ष बुलंदशहर-खुर्जा वि प्राधिकरण
    गौरव दलाय   विशेष सचिव पर्यटन,एमडी राज्य पर्यटन        स्टाफ आफिसर मुख्य सचिव लखनऊ
    निगम व अपर मुख्य परियोजना
    निदेशक विश्व बैंक
    मनोज सिंह     प्रमुख सचिव समाज कल्याण वर्तमान पद के साथ सचिव अल्पसंख्यक कल्याण
    अराधना शुक्ला प्रमुख सचिव परिवहन व ओएसडी              प्रमुख सचिव परिवहन बनी रहेंगी, ओएसडी
    नोएडा                                     नोएडा के पदभार से अवमुक्त
    जितेंद्र कुमार          प्रमुख सचिव सामान्य प्रशाासन          वर्तमान पद के साथ सचिव संस्कृति
    उत्तर प्रदेस पुनर्गठन समन्वय
    अनीता सिंह             प्रमुख सचिव राष्ट्रीय एकीकरण           प्रमुख सचिव लघु सिंचाई
    रणवीर प्रसाद         एमडी यूपीएसआईडीसी                        सचिव नगर विकास विभाग
    प्रमोद कुमार   विशेष सचिव औद्योगिक विकास              संयुुक्त प्रबंध निदेशक यूपीएसआईडीसी कानपुर
    संयुक्त प्रबंध निदेशक पिकप

    पीसीएस अधिकारी
    उमेश प्रताप सिंह               विशेष सचिव नगर विकास                       निदेशक सूडा
    चंद्रपाल  नगर मजिस्ट्रेट झांसी व कुलसचिव बुंदेलखंड विवि         अपर मेलाधिकारी कुंभ इलाहाबाद
    शिशिर                 विशेष सचिव भाषा को हिंदी संस्थान के निदेशक का अतिरिक्त पदभार
    अजय कुमार सिंह        उपजिलाधिकारी बाराबंकी          नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी

  • कुशीनगर मे सेवरही पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा लगे आरोप के बाद इतना जल्दी बिना जांच के ही थानाध्यक्ष पर कार्रवाई होना कही राजनीतिक रसूख तो नहीं ?

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर :  जिले के सेवरही से जुड़े एक भाजपा कार्यकर्ता के मामले में सेवरही थाने के थानेदार की ईमानदारी कहे या दादागिरी अपनी ड्यूटी करने वाले थानाध्यक्ष श्री प्रकाश को खामियाजा भुगतना पड़ा। पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार सेवरही के थानेदार श्री प्रकाश  को आखिरकार शनिवार को पुलिस लाइन में आना पड़ा।

    भाजपा कार्यकर्ता रवि मिश्रा के द्वारा लगाए गए सेवरही के थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप के बाद पुलिस महानिदेशक के आदेश पर बगैर किसी जांच के ही थानाध्यक्ष आलावे कस्बा कस्बा इंचार्ज को भी पुलिस लाइन बुला लेना कहीं ना कहीं सत्ता व राजनीति की बू आ रही है ?।

    गौरतलब हो की भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता कतौरा निवासी रवि मिश्रा को उसी नाम के दूसरे व्यक्ति रवि सिंह के विरुद्ध चल रहे विभिन्न धाराओं मे संलिप्त कर थानाध्यक्ष सेवरही ने थाने पर बैठा लिया था |  सेवरही थानाध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता रवि मिश्रा का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने श्री मिश्रा को कई दिनों तक थाने में प्रताड़ित करने के बाद पिटाई भी की थी ?

    इतना ही नहीं आरोप था कि पैसों के दम पर थानाध्यक्ष से निजात पाये रवि मिश्रा ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे प्रार्थना पत्र मे जिक्र किया था  कि मैं रवि सिंह नाम के व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से जानता तक नही जिसके नाम पर मुझे थाने मे बन्द कर कई दिनों तक थानाध्यक्ष ने प्रताड़ित किया। परिवारजनों ने घटना की जानकारी भाजपा के उच्चधिकारियो को दी तो थानाध्यक्ष ने उसे चरस गाजे मे संलिप्त कर जेल भेजने की धमकी दे डाली थी ?। दुसरी ओर थानाध्यक्ष पर बढ़ते पैरवी के प्रभाव से भुलिया निवासी अफताब के हाथों 25 हजार रूपये ले कर रिहा तो कर दिया गया | उधर इस मामले की पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता ने स्वयं  शोसल साईट पर पोस्ट कर दिया था । सूत्रों की माने तो सेवरही थानाध्यक्ष अपनी वर्दी पर दाग लगता देख दल बल के साथ भाजपा कार्यकर्ता रवि मिश्रा के गाँव रात को पहुच जम कर उधम मचाया था ? वही थानाध्यक्ष ने  दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया था ? एेसे मे दरवाजा खोलने पर भाजपा कार्यकर्ता रवि मिश्रा के दादा त्रिपुरारी मिश्र माता मीरा मिश्रा व बहन के प्रति सार्वजनिक रूप से गाली गलौज की आरोप थी ।

    जिसका संज्ञान मे लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने डीजीपी को पत्र लिख थानाध्यक्षा सेवरही श्रीप्रकाश के विरुद्ध कार्रवाई की माँग की गई थी। जिसके बाद थानाध्यक्ष सेवरही और सेवरही कस्बे के चौकी इंचार्ज  को इस  मामले के गंभीरता को देखते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया । बहरहाल इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता की सच्चाई है व थानाध्यक्ष की इमानदारी व दादागिरी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ |  राजनीतिक सूत्रों की माने तो श्री मिश्रा के साथ लेकर हुई इस घटना के बाद थानाध्यक्ष के ऊपर कार्यवाही से कहीं ना कहीं राजनीति की बू साफ दिखाई दे रही है |

  • कुशीनगर में खडंजा निर्माण में बाधा उत्पन्न करने के विरोध में खजूरिया में तीसरे दिन भी ग्रामीणों का प्रदर्शन

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : विशुनपुरा विकास खंड के खजुरिया गांव में खड़ंजा सड़क निर्माण में बाधा डालने से नाराज ग्रामीणों ने तीसरे दिन शुक्रवार को भी मनोज राय की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    प्रदर्शन कर रहे, सत्यप्रकाश मिश्र, राजू , सुन्नद, जयप्रकाश, मुकेश गोंड, मनोज राय, राजदेव, भोला, कपिलदेव, राजेश, प्रमोद, टीपू, रामआसरे, छट्ठू, अनिल, जयराम, सरफुद्दीन , रिपू आदि का कहना है कि चौरिया माइनर की पटरी से दर्जनों गांव के लोगों का आना-जाना होता है। बरसात में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

    काफी भाग दौड़ के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया और ब्लाक से खड़ंजा का निर्माण शुरू कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण शुरू होते ही पड़ोसी गांव के दो लोगों द्वारा कमीशन की मांग की जाने लगी। कमीशन नहीं मिलने पर बार-बार अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंप बाधा डाल रहे हैं। इस दौरान मुकेश, महंथी, समसुद्दीन, साबिर, अक्षयवर, नरेन्द्र, जयराय, ठाकुर, मोहन, सत्तन, रामाज्ञा, आलिम, इंद्र, नत्थू आदि मौजूद रहे।

    वहीं मामले को संज्ञान मे लेते हुए जिलाधिकारी ने कार्य शूरु कराने के लिए खंड विकास अधिकारी विशुनपूरा को निर्देश कर दिया है। जहां एक माह पूर्व मे जेई का ट्रांसफर हो जाने के वजह से कार्य की शूरुवात नही हो पाया रहा है।

  • सिधुआ मे चल रहे श्री राम कथा के दौरान संगीतमय सुंदर कांड पाठ में झूमे श्रद्धालु

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर से सटे सिधुआ स्थान के शुक्ला टोला मे चल रहे श्री राम कथा के दौरान शुक्रवार की रात्रि मे  संगीतमय सुंदर कांड का आयोजन किया गया। गणपति पूजन व हनुमान चालीसा के बाद सुंदरकांड की चौपाइयों का सस्वर गायन प्रारंभ किया गया। श्री प्रयाग के अनेक भक्तों ने सुंदरकांड के पाठ में चौपाइयों का मुधर कंठ से गायन किया, जिसे सुनकर भक्त तालियां बजा बजा कर झूमने लगे। इस दौरान प्रयाग से पधारे पं शिवम शुक्ल  जी ने हनुमान जी की महिमा बताते हुए कहा कि हनुमान के बिना राम नहीं मिल सकते। उन्होंने तुलसीदास जी की चौपाई का उदाहरण देते हुए मोरे मन प्रभु अस विश्वासा, राम से बड़ा राम का दासा, उन्होंने कहा कि जो हनुमान जी को श्रद्धा और विश्वास पूजता है संकट मोचन उनके सारे संकट दूर कर देते है।

    पाठ के समापन के बाद प्रयाग से आए  कथा वाचक पंडित शिवम शुक्ल ने ….. आ लौट के आजा हनुमान तुझे तेरे राम बुलाते हैं …  दुनियां चले ना श्री राम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना …भजन सुनकर सभी श्रोता भाव विभोर हो गए।
    इस अवसर पर रौशन शुक्ला ,अमरदीप, सम्मी ,जीवन सिंटू, दिव्यम ,सत्यम, नारायण ,प्रांजल ,बिष्नू, अंकित शुक्ला ,प्रधान प्रतिनिधि आलोक शुक्ला ,सत्येन्द्र मिश्रा ,हरीराम कुशवाहा आदि लोग शामिल रहे |

  • बिजली के चपेट मे आकर मरी भैंस के शव को पडरौना चेयरमैन के प्रतिनिधी मनीष जायसवाल ने करवाया दफन

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : शनिवार को देर शाम  पडरौना रेलवे स्टेशन के ठीक सामने बिजली विभाग की लापरवाही  से बिजली के चपेट में आकर मरी भैंस दो दिन तक वही मृत हालत मे पडी हुई थी |

    इस दौरान घटना की जानकारी होते ही नगरपालिका पडरौना के चेयरमैन बिनय जायसवाल के निर्देश पर रबिवार को दोपहर घटना स्थल पर पहुचे चैयरमैन प्रतिनिधी  मनीष उर्फ बूलबुल जायसवाल ने मृत भैंस के शव को नगरपालिका के कर्मचारीयो के सहयोग से उठवार दफना दिया गया  | इस दौरान नगरपालिका पडरौना से जुडे कर्मचारी रियाजुदृिन,उमेश गुप्ता,शभासद लिकंन सिंह, शालू आदी लोग मौजूद रहे |

  • नर्सरी तैयार होते ही खेतों में शुरु हो गई रोपनी

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर: मौसम ने दस्तक दे दी है। तेज धूप से किसानों के चेहरे पर छायी उदासी उमड़-घुमड़ रहे बादलों को देख छट गई है। धान की तैयार हो रही नर्सरी व उसकी बढ़वार देख किसानों के चेहरे पर खुशहाली है। जलजमाव वाले खेतों में धान की रोपनी शुरू भी हो गई है तो समतल वाले खेतों में रोपनी की तैयारी में जुटा किसान खेतों की जुताई, खर-पतवार की निकासी, मेड़बंदी कराने में व्यस्त है। नर्सरी तैयारी में छिट-पुट बारिश भी काफी कारगर होने से किसानों का तनाव छटता दिख रहा है। सामान्यता धान की रोपाई कार्य 25 जून के बाद शुरू होता है, लेकिन निचले स्तर वाले खेतों में जहां बरसात में जलजमाव की नौबत आती है किसान रोपाई कार्य करके तनाव मुक्त हो जाना चाहता। निचले स्तर वाले खेतों के लिए माह पूर्व गिराए गए मंसूरी, सांभा मंसूरी, गोल्डेन, कामिनी आदि धान की नर्सरी से रोपाई कार्य शुरू हो गया है। लेव लगाने व रोपनी में जुटा किसान खाद, डीजल को लेकर काफी परेशान भी दिख रहा है। महंगे डीजल व खाद के जतन में किसानों को कर्ज भी लेना पड़ रहा है। जिन किसानों को समतल वाले खेतों में रोपाई करनी है वे अभी तनावमुक्त हैं तथा खेतों की जुताई करवाने के साथ ही उग आए खरपतवार को निकलवाने व मेडबंधी करवाने में जुटे हुए हैं। नर्सरी में यूरिया छिड़काव करने में किसान तत्परता दिखा रहे हैं।

    तत्परता जरूरी

    -किसान अवधेश सिंह कहते हैं मौसम अनुकूल होने व छिटपुट बरसात होने से धान की नर्सरी तैयारी में कोई बाधा नहीं आयी। बरसात के बाद यूरिया का छिड़काव करने से नर्सरी की बढ़वार ठीक हो रही है। कहते हैं कि जलजमाव वाले क्षेत्रों में धान की रोपाई कार्य चल रहा है। कहीं बरसात में जलजमाव से रोपाई में लगाई गई पूंजी डूबे न इसीलिए किसान तत्परता बरत रहा है।

    तैयारी में तेजी

    -किसान वृजभान कहते हैं समतल भूमि वाले खेतों में रोपाई कार्य में अभी काफी समय है। खेतों की तैयारी ठीक से की जा रही है। खर-पतवार को सूखने व मिटटी को उलट-फेर करने के लिए हर सप्ताह जोताई करवाई जा रही है। कहते हैं दूब का एक तिनका बच गया तो वह रोपे गए धान की बढवार को प्रभावित करेगा। इसलिए खर पतवार को रोपनी के पूर्व निकलवाया जा रहा है।

    ताकि न हो जलजमाव से नुकसान

    -किसान दीनबंधु उपाध्याय कहते हैं महंगे डीजल व खाद, लेव लगवाने, महंगी मजदूरी के बाद भी धान की पैदावार ठीक न हो तो चिंता हो जाती है और किसान आर्थिक रूप से टूट जाता है। ऐसे में बरसात शुरू होने के पूर्व जलजमाव वाले क्षेत्रों में धान की रोपाई करा लेना ही होशियारी का कार्य है। जो किसान पिछड़ जाएगा उसे पछतावा होगा। समय से रोपाई हो जाएगी तो जलजमाव के बाद भी धान की फसल को खास नुकसान न होगा।

    बारिश की है जरूरत

    -किसान जगरनाथ वर्मा कहते हैं जलजमाव वाले खेतों में मंसूरी, सांभा मंसूरी, गोल्डेन, कामिनी वेरायटी का धान अनुकूल है जबकि समतल खेतों में सरयू 52, चाइना, विजया आदि वेराइटी सर्वाधिक प्रचलन में है। कहते हैं सरयू 52 ऐसा धान है जो किसी भी खेत में बेहतर उत्पादन देता है। इसलिए 60 फीसद किसान इसी धान की नर्सरी तैयार कर रहे हैं। कहते हैं कि मौसम का रूख एक सप्ताह पूर्व अनुकूल नहीं था, लेकिन तीन-चार दिनों से रोपाई के अनुकूल मौसम बन रहा है। बारिश की जरूरत है।

  • युपी मे हुई रेटिंग में नंबर वन जिला बन गया कुशीनगर

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : पुलिस की मई महीने की रेटिंग में कुशीनगर जिला प्रदेश में अव्वल बना है। अपराध नियंत्रण के 31 बिंदुओं पर हुई समीक्षा रेटिंग में जनपद ने 76.77 फीसदी अंक प्राप्त कर कामयाबी हासिल की है। इस रेटिंग में बगल के जनपद महराजगंज को 8 वां व देवरिया को 26 वां स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि गोरखपुर व लखनऊ को 52 व 60 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

    जिले की इस उपलब्धि पर पुलिस महकमा फूला नहीं समा रहा है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने प्रदेश स्तर पर मई माह का समीक्षा रेटिंग की है। प्रदेश सरकार के विकास एजेंडा कार्यक्रम के मई माह की समीक्षा कर कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों का रेटिंग जारी किया है। रेटिंग में कुल 31 बिंदुओं की समीक्षा की गई है। इसमें अपराध नियंत्रण, निरोधात्मक कार्रवाई, पुलिस की कार्यवाही, वारंटी गिरफ्तारी, अवैध शराब पर पाबंदी, पुस्कार घोषित अपरोधियों की गिरफ्तारी, कानून व्यवस्था आदि बिंदुओं को शामिल किया गया हैं।

    इसमें कुशीनगर जनपद 155 के पूर्णांक में 119 अंक बटोरकर 76.77 फीसदी के साथ अव्वल बना है। रेटिंग में 71.52 फीसदी अंक के साथ हापुड़ को दूसरा व फिरोजाबाद जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश में अव्वल रहे जनपद के बगल का जिला महराजगंज 64.85 फीसदी अंक के साथ आठवां, 56 फीसदी अंक के साथ देवरिया 26 वां, 46.45 फीसदी अंक के साथ गोरखपुर 52 वां, 44.86 फीसदी अंक के साथ लखनऊ 60 वां स्थान प्राप्त किया है। रेटिंग में सबसे बुरा हाल झांसी व अमरोहा जनपद है। झांसी 31.81 फीसदी अंक के साथ 74 वां व 21.82 फीसदी अंक के साथ अमरोहा जनपद सबसे निचले पायदान पर है।

    समस्त पुलिस कर्मियों की टीम के संयुक्त प्रयास से रेटिंग में जनपद को प्रदेश पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इससे जिले के पुलिस कर्मियों का उत्साह बढ़ा है। इस मुकाम को कायम रखने के लिए पुलिस कर्मियों को पूरी निष्ठा के साथ जुटकर प्रयास करना होगा।


    अशोक कुमार पांडेय, एसपी

  • आकाश सिंह और पावनी कालरा बने जूनियर चैंपियन अंडर-15 वर्ग में बालक व बालिका सिंगल्स में दर्ज की खिताबी जीत

    [object Promise]
    लखनऊ।  भारत की अग्रणी जीवन बीमा कंपनी पीएनबी मेटलाइफ द्वारा आयोजित पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप के चौथे सत्र के लखनऊ चरण के अंतिम दिन बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी के आकाश सिंह और पावनी कालरा नेे उम्दा प्रदर्शन करते हुए जूनियर चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया।
    केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में संपन्न इस चैंपियनशिप में अंडर-15 आयु वर्ग में आकाश व पावनी कालरा ने क्रमशःबालक व बालिका सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया।
    वहीं सीसीडी स्कूल की श्रीजा ने अंडर-11 बालिका सिंगल्स के साथ अंडर-9 बालिका सिंगल्स के फाइनल में जीत दर्ज करते हुए दोहरे खिताब अपने नाम किए।
    बालक अंडर-15 सिंगल्स के फाइनल में बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी के आकाश सिंह ने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के अयान खान को 15-9, 15-7 से सीधे गेम में आसानी से हराते हुए इस वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
    बालिका अंडर-15 सिंगल्स का खिताब बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी की पावनी कालरा ने तीन गेम तक खिंचे मुकाबले में गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी, ग्रेटर नोएडा की शुचि पाण्डेय को 12-15, 15-3, 15-11 से हराकर अपने नाम किया। पावनी ने पहला गेम 12-15 से गंवाने के बाद दूसरा गेम उम्दा स्मैश के सहारे आसानी से 15-3 जीत  लिया। तीसरे व निर्णायक गेम में पावनी ने 15-11 से जीत के साथ मैच अपने नाम करते हुए विजेता बनीं।
    बालक अंडर-13 सिंगल्स के फाइनल में बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी के रौनक नेगी ने जीत दर्ज की। रौनक ने आरडीएसओ के नमन गुप्ता को 15-8, 15-11 से आसानी से मात दी।
    बालिका अंडर-13 सिंगल्स का खिताब केडीएमए वर्ल्ड बैडमिंटन अकादमी की ऐशानी सिंह ने फाइनल में गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी, ग्र्रेटर नोएडा की शीर्ष वरीय शुचि पाण्डेय को पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए 11-15, 15-7, 15-14 से हराते हुए अपने नाम किया।
    बालक अंडर-11 सिंगल्स के फाइनल में चावला अकादमी के सूरज यादव ने आसानी से भानु देवी गोयल कॉलेज, बालाजी रोड, झांसी के संरेख कुमार चौरसिया को 15-12, 15-8 से खिताबी जीत दर्ज की।
    बालिका अंडर-11 सिंगल्स का खिताब सीसीडी स्कूल की श्रीजा ने फाइनल में केडीएमए वर्ल्ड बैडमिंटन अकादमी की ऐशानी सिंह को 15-7, 15-10 से हराकर जीता।
    बालिका अंडर-9 सिंगल्स: श्रीजा ने इसके साथ बालिका अंडर-9 सिंगल्स का खिताब भी शानदार अंदाज में आसानी से जीत लिया। श्रीजा ने फाइनल में टांडा स्टेडियम बुलंदशहर की अलका आर्या को 15-8, 15-8 से आसानी से मात दी।
    बालक अंडर-9 वर्ग के चैंपियन अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम के अतीक अहमद बने। अतीक अहमद ने फाइनल में फ्लाई हाई स्पोर्ट्स अकादमी के प्रखर जैन को तीन गेम तक खिंचे रोचक मुकाबले में 15-11, 11-15, 15-9 से मात दी।
    चैंपियनशिप के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव श्री अरूण कक्कड़ ने पुरस्कार वितरित किए।
    इस साल, समूचे देश की लम्बाई-चौड़ाई को कवर करने के लिए जेबीसी टूर्नामेंट 10 शहरों – चंडीगढ़, बेंगलुरू, कोच्चि, लखनऊ, पुणे, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, गुवाहाटी और नई दिल्ली में निर्धारित है। मैच चार आयु वर्गों में खेला जाएगा – अंडर-9, 11, 13 और 15, लडक़ों व लड़कियों के लिए। प्रत्येक शहर टूर्नामेंट से प्रत्येक श्रेणी के शीर्ष दो बच्चे राष्ट्रीय खिताब के लिए 9-10 अगस्त को नई दिल्ली में निर्धारित राष्ट्रीय समापन पर आगे बढ़ेंगे।
    लखनऊ के बाद, जेबीसी 4 पुणे और मुंबई की यात्रा करेगा

  • यूपी में बीजेपी वोटरों को साधने के लिए सहयोगी दलों को इतनी सीटों का देगी आफर !

    [object Promise]

    नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की अगुआई वाला अपना दल लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी का सबसे बड़ा सहयोगी दल बन सकता है। बीजेपी पटेलों की पार्टी का इस्तेमाल ओबीसी वर्ग के वोटरों को लुभाने के लिए कर सकती है। इसलिए वह अपना दल को 2019 में 2 से ज्यादा सीटें ऑफर कर सकती है। यूपी में बीजेपी और उसके अन्य सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ रहा है। राज्य सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर बीजेपी से कम से कम आधा दर्जन सीटों की मांग कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि एसबीएसपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे की मौजूदा सीट चंदौली से अपने उम्मीदवार को उतारने के फैसले के बाद पार्टी उन्हें एक भी सीट देने के लिए तैयार नहीं थी। अमित शाह के पिछले यूपी दौरे के दौरान राजभर को किसी भी मीटिंग में नहीं बुलाया गया था।

    [object Promise]
    Yogi-Anupriya

    पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अपना दल के साथ बीजेपी के संबंध मजबूत हो रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष पिछले हफ्ते मिर्जापुर गए थे, जो अनुप्रिया पटेल का निर्वाचन क्षेत्र है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को मिर्जापुर में एक रैली में मिर्जापुर के लिए कई करोड़ के प्रॉजेक्ट्स की घोषणा करेंगे। अनुप्रिया ने दिवंगत पिता सोनेलाल के 69वें जन्मदिन के मौके पर 2 जुलाई को लखनऊ में जन स्वाभिमान दिवस का आयोजन किया था, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि थे। इस साल की शुरुआत में ही बीजेपी ने उनके पति आशीष सिंह पटेल को एमएलसी बनाया था। अपना दल ने 2014 में मिर्जापुर और प्रतापगढ़ दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, पिछले साल विधानसभा चुनाव में इसे जौनपुर, सोनभद्र और वाराणसी जैसी 11 सीटें मिली थीं, जिनमें यह 9 को जीतने में सफल रही थी।

    बीजेपी के एक नेता ने बताया, अपना दल हमारे लिए अहम सहयोगी है। वह केंद्रीय योजनाओं को प्रॉजेक्ट करने और अपने लाभार्थियों को एकजुट करने की रणनीति में बीजेपी के साथ मिलकर काम करता है। इसके अलावा हमारी खिलाफत के बजाय अपने वोट शेयर के जरिए हमें मजबूती देता है। बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि इस बार अपना दल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में ज्यादा लोकसभा सीटें दी जा सकती हैं। अमित शाह ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सीटें घटने के बजाय बढ़कर 73 से 74 तक हो जाएंगी।

     

  • शर्मनाक: कुतिया से दुष्कर्म, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

    [object Promise]

    बागपत। प्रदेश में महिलाएं ही नहीं, अब जानवर भी सुरक्षित नहीं हैं। लगातार हो रहे बलात्कार की घटनाओं से लोगों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ था। दूसरी और बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ कुतिया से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है।

    अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि सिंघावली थाना पुलिस ने चिरचिटा गांव के कल्लू की शिकायत पर गांव के बबलू सिंह के खिलाफ कुतिया से दुष्कर्म करने के कथित आरोप में अपराध संख्या-0229/2018, धारा-377, 323 आईपीसी का अभियोग दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि घटना तीन जुलाई की है और मुकदमा छह जुलाई को दर्ज किया गया है।

    कल्लू अपने गन्ने के खेत से कबाड़ उठाने गया था, जहां आरोपी युवक कथित तौर पर कुतिया से शरीरिक संबंध बना रहा था। इस बीच वादी ने अपने मोबाइल फोन से फोटो खींच लिया और सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। इससे नाराज आरोपी और उसके परिजनों ने कल्लू के घर पर चढ़ाई कर मारपीट की थी।
    एएसपी ने बताया, ‘मामले की जांच की जा रही है, अभी आरोपी फरार है। कुतिया की तलाश कर उसकेा चिकित्सीय परीक्षण कराने की भी कोशिश की जा रही है।’