Category: uttar-pradesh

  • स्कूल की लड़कियों के शौचालय में लगा था CCTV कैमरा, प्रधानाचार्य सहित चार गिरफ्तार

    [object Promise]

    गोरखपुर. स्कूल की लड़कियों के शौचालय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महाराजगंज पुलिस ने स्कूल प्रधानाचार्य सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पड़ोस के महाराजगंज जिले की कोतवाली में पाक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामला तब प्रकाश में आया, जब बड़ी संख्या में लड़कियों के माता-पिता कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे.

    महाराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने बताया कि सुबह छात्राओं के साथ उनके माता पिता ने वीडियो संबंधी घटना को लेकर प्रदर्शन किया. सीबीएसई बोर्ड का उक्त स्कूल दसवीं कक्षा तक है. उन्होंने बताया कि स्कूल प्रधानाचार्य, उसके भाई और दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है. शुक्ला ने बताया कि आरंभिक जांच में पता चला है कि एवरेस्ट पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य  ने लड़कियों के शौचालय में पांच—छह महीने पहले कैमरा लगा दिया था.

    स्कूल शिक्षकों अश्विनी गुप्ता और विजय बहादुर ने इस कैमरे को देखा और इसका वीडियो मार्च में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया लेकिन तब वीडियो ज्यादा लोगों की नजरों में नहीं आया था. स्कूल प्रशासन ने दोनों शिक्षकों को निष्कासित कर दिया लेकिन उन्होंने हाल में वीडियो फिर वायरल कर दिया.

    वहीं, स्कूल प्रधानाचार्य का कहना है कि उन्हें कैमरे की कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा, मैं पिछले 20 साल से स्कूल की प्रिंसिपल हूं और मेरा समाज में अच्छा सम्मान है. मुझे गुप्त कैमरे के बारे में कुछ नहीं पता. वीडियो फर्जी भी हो सकते हैं. कुछ भी हो, स्कूल प्रबंधन असल दोषियों को पकड़ने में पुलिस की पूरी मदद करेगा.

  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि को 8 जुलाई के दिन कुशीनगर मे मनाने को लेकर सभी दलो से कार्यक्रम मे शरीक होने की किया अपील

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : भारत के पुर्व  प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि आगमी रबिवार को राजेन्द्र  प्रसाद इण्टरमीडिएट कालेज बरवारतनपुर (बंजारीपट्टी )के परिसर में 12 ,बजे से मनाया जायेगा |  इस दौरान पुर्व प्रधान मंत्री व भारतीय राजनीती में चंद्रशेखर के योगदान पर एक गोष्ठी भी आयोजित किया गया है l कार्यक्रम में पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव, पूर्व प्रमुख अशोक मालवीय,लोकदल जिलाध्यक्ष रामभवन राव,भाजपा नेता बंका सिंह ,क्षत्रीय महासभा के रामप्रताप सिंह ,कवी एंव साहित्यकार उमाशंकर राय ,आदि विभिनय दलों के प्रमुख लोग गोष्ठी मे अपना अपना विचार प्रकट करेंगे |
    उक्त जानकारी संयुक्त रुप से एक विज्ञप्ती के माध्यम से विशम्भर राव ,युवा नेता पवन राव,के आलावे अमित यादव ने दी है | जबकी एसे मे पुर्व प्रधान मंत्री पुण्यतिथि के कार्यक्रम मे सभी दलों के लोगों को भाग लेने के लिए अपील किया है   l

  • शटर तोड़कर मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर :  जिले  के तमकुहीराज कस्बे में स्थित मुस्कान मोबाइल सेंटर में बुधवार की रात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए लाखों की चोरी कर ली। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे थे और आराम से चोरी कर फरार हो गए। चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीओ तमकुहीराज की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के सहारे चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।
    तमकुहीराज कस्बा निवासी विशाल गुप्ता कस्बे के राजपूत कटरा में मोबाइल की दुकान चलाता है। प्रतिदिन की भांति बुधवार की देर रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात के समय दुकान का शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर 10 हजार नगद समेत 2.86 लाख के 30 मोबाइल सेट चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने सीओ समेत मुकामी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ आरके तिवारी की अगुवाई में पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जांच-पड़ताल शुरू की। इस संबंध में एसओ तरयासुजान विनय पाठक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में चोरों की हरकत कैद हुई है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

  • संदिग्धों को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर। बीते 29/30 जून की रात करजहा गांव निवासी बीजेपी नेता ध्रुव नारायण मिश्र के भाई के घर से बारात गयी हुई थी, जिसका फायदा उठा चोरों का एक गिरोह गांव में पहुँच घर में पीछे से घुसने का प्रयास करने लगे। जानकारी होने पर घर के महिलाओं ने शोर मचाते हुए मोर्चा सम्भाल लिया। स्थिति को भांप चोर भाग निकले।

    बतादें कि 29 जून को बीजेपी नेता ध्रुव नारायण मिश्र के भतीजे की बारात बिहार में गयी हुई थी, गांव के लगभग पुरुष बारात में गए हुए थे। इसी बात का फायदा उठाकर चोर रात 11 बजे तीन मोटरसाइकिल पर सवार नौ से दस बदमाश गांव में पहुँचे, पहले गांव का चक्कर लगाया, जब गांव में कोई हरकत नही हुई तो वे गांव के दक्षिण दिशा में तीन सौ मीटर की दूरी पर अपनी बाइक खड़ाकर गांव में पहुँच उस घर में पीछे से एक दूसरे का सहारा लेकर चढ़ना शुरू कर दिया। जिसकी भनक घर की महिलाओं को लगी, वे शोर मचाते हुए सभी महिलाओं को एकत्रित कर घर मे रखे भल्ला, दाब, टंगुली को लेकर घर के चारों ओर दबाव बनाते हुए शोर मचाते हुए फोन से गांव व बारात गए लोगों को सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीण व पूरी बारात वापस आ गयी।

    उधर बारात में आये भंगड़ा के सदस्यों से एक युवक लगातार दो दिन तक आधा दर्जन बार मिलने आया, रात में हल्दी के रश्म से लेकर बारात परछावन के समय तक उक्त युवक वीडियो बनाता तथा गांव व घर के आगे पीछे घूमता रहा। चोरी के प्रयास के दौरान भी महिलाओं को उसके शक्ल व कद कंठी का युवक दिखा था। संदेह पक्का होने पर ग्रामीणों ने उसे भंगड़ा का साटा लिखने के बहाने बुलवाकर पटहेरवा पुलिस के हवाले किया है।

    सनद हो कि बीते माह इसी गांव के निवासी भोजपुरी अभिनेता दीपू द्विवेदी व उनके चाचा बिहार पुलिस से रिटायर्ड उधवधर द्विवेदी के घर चोरों ने घर के पीछे से घुसकर नकदी सहित लाखों रुपये का गहना चुरा ले गये।

  • भारी बारिश से परेशान पडरौना शहर के हुए लोग

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : रबिवार की सुबह हुई भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। पडरौना शहर में कई स्थानों पर सड़कें देर तक पानी में डूबी रहीं। कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। रोड पर बने गड्ढे पानी से भर गए जिससे आवागमन में काफी परेशानी हुई। सड़कों पर देर तक पानी लगा रहा।
    सुबह घर से निकलने वाले बच्चे छाता लेकर नजर आए ।

    कच्चे मकानों के अलावा कई पक्के मकान की छत भी पानी टपकने लगी। जिससे लोगों को परेशानी हुई। पूरे दिन पडरौना शहर में सन्नाटा पसरा रहा। भारी बारिश से दिनभर जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। नाली की सफाई न होने से शहर के कठकुईयां मोड के पास रोड पर पानी लगने के कारण कई दुकानों में पानी घुस गया।

    बताते चले की देरी से आए मानसून ने रबिवार की सुबह से ही मूसलाधार बारिश का आगाज कर दिया था। दो दिन पूर्व तक सूखे का दंश झेल रहे किसानों के मुरझाए चेहरों पर रौनक लौट आई है। प्यासे खेतों ने राहत महसूस की है तो किसान खुशहाली के गीत गा रहे हैं। वहीं जल जमाव के कारण पडरौना नगर की स्थिति भयावह हो गई है। हालात ऐसी कि बरसात के बाद घरों के बाहर घुटने भर पानी देख लोग घरों में दुबकने को विवश हुए हैं। नगर के अधिकांश हिस्सों में घर गिरने की चिंता सताने लगी है। अंबेडकर नगर नौका टोला, तुलसी नगर, शास्त्री नगर, तिलक नगर नई बस्ती, दुर्गा नगर, जगदीशपुरम्, इंदिरा नगर, कांदू टोला, बेलवा चुंगी, कन्नौजिया वार्ड पूर्वी व पश्चिमी, लाजपत नगर, साहबगंज आदि मोहल्लों की तबाही सहज ही देखी जा सकती है। शनि मंदिर परिसर में जल भराव होने से तुलसी कालोनी की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है।
    ………………………

    पडरौना मे सरकारी बस स्टैंड पानी सें डूब गया

    सुबह से तेज बारिश शुरू हुई। ढाई घंटे तक हुई बारिश से पडरौना के बीचो बीच सरकारी बस स्टैंड परिसर समेत कई जगह पानी से डुब गया।

  • तो फिर शुरू हुआ कुशीनगर में मासूमों के साथ जान से खिलवाड करने का खेल

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : पिछले दिनो कुशीनगर जिले के दुदही  में ट्रेन हादसे में स्कूली 13 बच्चों की मौत के बाद  भी स्कूल प्रबंधन व जिला प्रशासन ने कोई सीख नहीं ली है। अभी भी कई स्कूल वैन चालक यातायात नियमों को ताक पर रख कर नौनिहालों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अभिभावकों का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं है। स्कूली बच्चे यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहनों में सवार होते हैं और रोजाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्रमुख चौराहों पर खड़ी यातयात पुलिस के सामने से ही गुजरते हैं, पर शायद ही कभी इनके खिलाफ नए शत्र के शुरुवात मे  कोई सख्त कदम नही उठाया जा रहा है ।
    [object Promise]
    प्रमुख निजी स्कूलों में बच्चों के लिए बस की सुविधा भी है, पर बड़ी संख्या में ऐसे अभिभावक भी हैं, जो बच्चों को बसों में न भेज कर तीन पहिया वाहन टैंपो या स्कूल वैन में भेजते हैं। अब एक तीन पहिया टैंपो वाहन जिसमें नियमानुसार चार से छह सवारी आनी चाहिए, उसमें 15 से 20 बच्चे सवार होते हैं। तिपहिया चालक अपनी सीट के दोनों तरफ भी तीन से चार बच्चों को बैठा कर चलता है। यही नहीं वाहनों की हालत भी जर्जर होती है और इनमें कई वाहनों के तो चालक भी नाबालिग होते हैं।
    …………………………
    अभिभावक नहीं जागरूक
    अपने नौनिहालों का बेहतर भविष्य बनाने के लिए स्कूल भेजने वाले अभिभावक भी जागरूक नहीं हैं। समाचार पत्रों में हादसों की बाबत खबरें पढ़ने और टीवी न्यूज चैनलों पर खबरें देखने के बाद एक पल के लिए तो उनके मुंह से आह जरूर निकलती है, पर उसके बाद यह भूल जाते हैं कि उनके अपने बच्चे भी असुरक्षित वाहनों से स्कूल जाते हैं और ऐसा उनके सामने होता है। वहीं स्कूल प्रबंधक यह कह कर अपना पीछा छुड़ा लेते हैं कि उनकी ओर से तो बस सेवा उपलब्ध है, पर अभिभावक ही बसों की बजाय तीन पहिया या स्कूल वैन से भेजना पसंद करते हैं। चूंकि बच्चे स्कूल के बाहर ही उतरते हैं, इसलिए उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं।
    ———————-
    हम ओवर लोड वाहनों के खिलाफ तो सख्त कदम उठाते ही हैं और प्राय: रोज चालान भी हो रहे हैं। स्कूली बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहनों के चालकों को पिछले दिनों सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूक भी किया गया। अब फिर ऐसे वाहनों पर नजर रखी जाएगी और सख्ती वाले कदम उठाए जाएंगे। अभिभावक भी जागरूक हों।
    -प्रम्हंस यादव , प्रभारी, यातायात पुलिस .कुशीनगर

  • बिहार में लूटी लग्जरी गाड़ी, ड्राइवर को कुशीनगर में फेंका

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : सीमावर्ती बिहार प्रांत के मोतिहारी से नरकटियागंज लिए किराये पर बुक करायी लग्जरी गाड़ी को लुटेरों ने बेतिया में लूट लेने के बाद चालक को कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलकापट्टी गांव के पास हाथ-पैर बांधकर गाड़ी से नीचे फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक से पूछताछ के बाद लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।
    मंगलवार को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकापट्टी में दोपहर में गांव की कुछ महिलाओं ने एक व्यक्ति को गड्ढे में हाथ-पैर बंधे होने की स्थिति में देखा। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 100 पुलिस को दी। मौके पर एसओ विशुनपुरा संजय कुमार सिंह भी तत्काल पहुंच गये। उस व्यक्ति ने पुलिस को बताया की कुछ लोगों ने मोतिहारी से नरकटियागंज जाने के लिये लग्जरी गाड़ी बुक की।
    रास्ते में कुछ ही दूर चलने के बाद बेतिया में नानुसाती के निकट लघुशंका करने के बहाने गाड़ी रुकवायी। उन लोगों ने बंदूक की नोक पर उसे बंधक बनाकर गाड़ी में पीछे डाल दिया और मोबाइल भी छीन ली। फिर काफी देर चलने के बाद लुटेरे उसे बडी गंडक नहर के किनारे फेंक कर भाग गये। भागते समय लुटेरों की गाड़ी ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। एसओ ने घटना की जानकारी के बाद बिहार सीमा के साथ साथ चारों तरफ घेराबंदी करा दी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पायी थी।

  • दलालों के सिंडिकेट को तोड़ने के लिए RTO और थाने में लगेंगी दलालों की फोटो

    [object Promise]

    लखनऊ। आरटीओ कार्यालय में दलालों के सिंडिकेट को तोड़ने के लिए डीएम कौशलराज शर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। दलालों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखने के साथ ही फोटो आरटीओ ऑफिस और थानों में चस्पा करवाई जाएगी। इसके साथ ही एफआईआर करवाने के साथ ही गिरफ्तारी भी होगी। कैम्प कार्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक में डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

    इसके साथ ही आरटीओ कार्यालय के बाहर लगने वाली अवैध दुकानों और आलमबाग बस अड्डे के बाहर खड़ी होने वाली बसों को हटवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने बैठक के दौरान सम्बंधित अधिकारियों को तीन में व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जांच में गड़बड़ी मिलने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में एसपी ट्रैफिक, नगर आयुक्त, आरटीओ, एआरएम आलमबाग, एआरएम चारबाग और एआरएम उपनगरी मौजूद रहे।

    स्कूल व कॉलेज खुलने के साथ ही लाने ले जाने वाले वाहनों का फिटनेस चेक करने का काम अब तक अधूरा है। डीएम ने अभियान चलाकर जल्द से जल्द फिटनेस चेक करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिलने पर भी कार्रवाई होगी। डीएम ने सुरक्षा के लिहाज से डबल गैस सिलेंडर वाले वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए हैं।

    समीक्षा के दौरान रोडवेज विभाग ने बताया कि अवध डिपो लिखी 22 बसें दौड़ रही हैं। विभाग की न होने के बावजूद अवैध रूप से लिख रही बसों के चलने की जानकारी पर डीएम ने मालिकों का पता लगाकर एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बसों को सीज कर आलमबाग थाने में जमा करवाने को भी कहा है। वहीं, आलमबाग बस अड्डे के बाहर बस खड़ी होने पर चालक व कंडक्टरों से जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए।

  • 1090 चौराहे पर बच्चे का मिला शव

    [object Promise]

    लखनऊ। आज राजधानी में उस समय हड़कम्प मच गया जब 1090 चौराहे पर एक बच्चे की लाश मिली. आज दोपहर में बच्चे की लाश को 1090 चौराहे के पास से बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस बच्चे कि पहचान और उसके परिवार की खोज में लग गयी, पता चला कि बच्चे का नाम ऋतिक था। 12 साल का यह बच्चा कल रात घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा, बच्चे का शव हजरतगंज थाना के अंतर्गत आने वाले राजधानी लखनऊ के प्रसिद्ध 1090 चौराहे के पास मिला। बच्चे का शव पड़ा देख लोगों की भीड़ लग गयी, पुलिस ने मौके पर पहुँच कर बच्चे की शिनाख्त करना शुरू किया।

    तो पता चला चला की बच्चा एक दिन पहले से अपने घर से गायब था, बच्चे की माँ ने बताया कि उसके बेटे का नाम ऋतिक है। बीती रात 10 बजे वह घर से निकला था. जिसके बाद माँ भी काम पर चली गयी। बच्चा अक्सर पास में खेलने के लिये जाया करता था, इसलिए किसी को उसके घर वापस न आने की फिक्र नहीं हुई और न हीं पुलिस को सूचित किया गया। बहरहाल आज मृत बच्चे की माँ को जब जानकारी मिली कि तो वह आनन फानन में घटना स्थल पर पहुँच गयी, उसकी माँ ने कहा कि, कल रात 10 बजे घर से निकला था वापस नही आया, मां काम पर गयी थी, अभी तीन बजे सुचना मिली थी कि बच्चे की लाश 1090 पर पड़ी है। इस मामले में एसपी पूर्वी सर्वेश कुमार ने बताया कि बच्चे की हत्या हुई हैं, बच्चे के गले में कपड़ा भी बंधा हुआ है। उन्होंने ये भी बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं. मामले में जांच की जा रही हैं।

  • फाल्ट ठीक करते आ गई बिजली ,लाइनमैन झुलसा

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर :  तरयासुजान विद्युत उपकेन्द्र के बेदूपार फीडर के गड़हिया पाठक में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गांव के चंवर में फाल्ट को ठीक करने के लिए शट डाउन लेकर पोल पर चढ़ा एक संविदा लाइनमैन हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर पोल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। झुलसकर नीचे तड़प रहे इस कर्मचारी को देख एक साइकिल सवार ने लोगों को सूचना दी और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तरयासुजान पहुंचाया गया। सीएचसी में उसकी नाजुक हालत देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    तरयासुजान क्षेत्र के रामपुर बंगरा निवासी अनिल पटेल तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर लाइनमैन का काम करता है। बीते दो दिनों से बेदूपार फीडर के जमसड़िया, तिनफेड़िया व मैरवां आदि क्षेत्र की बिजली गुल थी। उपभोक्ताओं के दबाव में अनिल पटेल बुधवार को उपकेंद्र से शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक करने के लिए गड़हिया पाठक के चंवर में पोल पर चढा था कि अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई।

    करंट की चपेट में आकर अनिल पोल पर ही बुरी तरह झुलस गया और धड़ाम से नीचे गिर गया। संयोग से इसी गांव का छोटेलाल पाल तरयासुजान से बाजार कर साइकिल से घर लौट रहा था। उसने अनिल को तड़पता देख लोगो को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल अनिल को सीएचसी तरयासुजान पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में सहायक अभियंता गुलरेज अली का कहना रहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।