Category: uttar-pradesh

  • कुशीनगर मे दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की हालत गंभीर,एक कोमा मे

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना,कोतवाली थाना क्षेत्र के सिधुआ बाजार पुलिस चौकी के आगे जमाली चौराहा पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दोनों बुरी तरह से घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही सिधुआ चौकी इंचार्ज सजनू यादव मौके के पेपर पहुंच घायल व्यक्तियों को इलाज कर के लिए जिला अस्पताल भिजवाया इस दौरान ठाकूर ने दोनों युवकों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है |

    जानकारी के अनुसार पडरौना से तमकुहीरोड जाने वाले मार्ग बसहिया बनवीरपुर गांव के जमाली रोड के निकट विपरीत दिशा के तरफ से आ रहे बिहार निवासी बाइक सवार युवक पडरौना से बसहिया की तरफ जा रहे हैं दूसरे युवक के बाइक में जोरदार टक्कर मार दी |

    इस दौरान इस दर्दनाक हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए | घटना की सूचना मिलते ही सिधुआ चौकी इंचार्ज सजनू यादव मय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है | जिनकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है |

    बताया जाता है कि बसहिया गांव के पिपरा निवासी इस्तखार अली पडरौना से अपने घर को आ रहे थे जबकि बिहार निवासी बाइक सवार दुदही की तरफ से पडरौना जा रहा था तभी बसहिया के जमाली रोड के निकट दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई |
    उधर कोतवाली पुलिस के चौकी इंचार्ज सजनू यादव ने बताया कि बिहार के रहने वाले बाइक सवार युवक को कोमा में चले जाने के कारण उसका नाम पता जानकारी नहीं हो सका है जबकि दूसरे युवक कभी हाल ऐसा ही है |

  • अनूप चंद्र पांडेय होंगे यूपी के नए मुख्य सचिव

    [object Promise]

    लखनऊ. अनूप चंद्र पांडेय उप्र के नए मुख्य सचिव होंगे. 1984 बैच के आइएएस अफसर पांडेय 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव राजीव कुमार का स्थान लेंगे. वर्तमान में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त पांडेय अगले वर्ष 28 फरवरी को सेवानिवृत होंगे.

    कई दिनों से नए मुख्य सचिव को लेकर जारी अटकलों पर बुधवार शाम अनूप चंद्र पांडेय के नियुक्ति आदेश जारी होने के साथ ही विराम लग गया.

    माना जा रहा है कि योगी सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी कृषि ऋणमाफी योजना और यूपी इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन पर पांडेय को मुख्य सचिव पद का इनाम दिया है.

    मौजूदा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त पद से पहले पांडेय प्रमुख सचिव वित्त सहित कई अहम विभागों का नेतृत्व कर चुके हैं.

    जानकारों के मुताबिक पांडे, दर्जनभर से अधिक आइएएस अफसरों को पीछे कर मुख्य सचिव बने हैं.

    पांडेय को मुख्य सचिव बनाने के निर्णय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों की एक दिन पहले हुई बैठक से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

  • स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए गोमती नदी की सफाई अभियान में शामिल हुए सीएम योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए गोमती नदी की सफाई अभियान में शामिल हुए। आपको बता दे कि सीएम योगी ने गोमती नदी में जलकुम्भी हटाने और उसकी सफाई कराने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की है।

    गौरतलब है कि इस अभियान में सीएम योगी के अलावा 7 हजार कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। बता दे कि अभियान के तहत कुल 14 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच की सफाई करने का लक्ष्य रखा गया है।

    बता दे कि सीएम योगी ने खुद गोमती नदी और उसके घाटों पर पहुंचकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। आपको बता दे कि सीएम योगी के अलावा कई मंत्री और राज्य सरकार के कई अधिकारियों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया। बता दे कि सीएम योगी की अध्यक्षता में गऊ घाट से लेकर गोमती नदी को दोनों किनारों की सफाई की गई।

  • श्री राम कथा सुन भाव विभोर हुए कुशीनगर में श्रोता

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर। ऋषियों एवं यज्ञ के लिए प्रभु राम का राजमहल से निकलना तो मात्र एक बहाना था, जिसकी संरचना ब्रह्मा जी ने पहले की कर दी थी। पडरौना नगर से सटे क्षेत्र के गांव सिधुआ स्थान के शुक्ला टोला  में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन प्रयाग  से पधारे कथा वाचक  शिवम शुक्ल ने कथा को आगे बढ़ते हुए ये बाते कही । प्रभु श्रीराम संग श्री लक्ष्मण जी के राजमहल से मुनि संग निकलने, राक्षसों को मारकर ऋषिगण एवं यज्ञ की रक्षा करने, मुनि के साथ जनकधाम कि यात्रा, पुष्प वाटिका का भ्रमण, माता जानकी, सखियों के वार्तालाप का सुंदर वर्णन कर श्रोताओं को मनमुग्ध करती रही।

    कथा प्रसंग में के दौरान धनुष यज्ञ, श्री परशुराम एवं श्री लक्ष्मण जी के संवाद के उपरांत माता जानकी और प्रभु श्रीराम के विवाह के दौरान श्रोता जहाँ कथा पंडाल में जोश और उत्साह के साथ नृत्य एवं प्रभु के नाम का जयघोष करने लगे, वही जनक नन्दनी के जनकपुर से विदाई की कथा सुन धर्म प्रेमी भावुक भी हुए। कथा वाचक श्री शुक्ल ने कहा कि सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति में राम-सीता आदर्श दम्पत्ति माने गए हैं।जिस प्रकार प्रभु श्रीराम ने सदा मर्यादा पालन करके पुरुषोत्तम का पद पाया, उसी तरह माता सीता ने सारे संसार के समक्ष पतिव्रता स्त्री होने का सर्वोपरि उदाहरण प्रस्तुत किया। इस पावन दिन सभी को राम-सीता की आराधना करते हुए अपने सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए प्रभु से आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।

    कथा का शुभारम्भ उमेश चंन्द शुक्ल ने मानस पूजन एवं आरती कर किया। इस दौरान जहां संगीत मंडली कथावाचक शिवम शुक्ल के नेतृत्व में सुन्दर भजन से लोगों के मन को मोहित कर रहे थे, वही आयोजन समिति के कार्यकर्ता हर कथा प्रेमी श्रोताओं के सुविधा का ध्यान रखने का प्रयास करते रहे।
    इस अवसर पर रौशन शुक्ला ,अमरदीप, सम्मी ,जीवन सिंटू, दिव्यम ,सत्यम, नारायण ,प्रांजल ,बिष्नू, अंकित शुक्ला ,प्रधान प्रतिनिधि आलोक शुक्ला ,सत्येन्द्र मिश्रा आदि लोग शामिल रहे |

  • कुशीनगर में गांव से लेकर शहर तक रही योग की धूम

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुवार  को योग की धारा में बहे लोग पूरी तरह से उसके रंग में रंगे दिखे। यह रंग गांव से लेकर शहर तक तो आम आदमी से लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों तक पर चढ़ा दिखा। जिला स्टेडियम में सुबह सात बजे से शुरू योग शिविर में योग प्रशिक्षकों की देखरेख में सांसद, जिलाधिकारी और एसपी के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य लोगों ने आसन लगाया। सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी ने पूरे विश्व को योग का महत्व समझाया और बताया। डीएम डा. अनील कुमार सिंह  ने कहा कि योग, निरोग बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है।

    [object Promise]
    Yog divas

    एसपी अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि शरीर की आरोग्यता के लिए योग जरूरी है। योग शिक्षक सुभाष सिह ने योग के आसन बताया। इस अवसर पर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, विधायक रामानंद बौद्ध, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष जेपी शाही, लल्लन मिश्र, एडीएम कृष्णलाल तिवारी, सीएमओ हरिचरण सिंह,डीआओएस उदयशंकर मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी, भाजपा नेता केशवनाथ उपाध्याय, एथलीट बीएन मिश्र आदि मौजूद रहे। दुसरी ओर  नगर के श्याम अतिथि भवन में आर्ट आफ लिविग की शिक्षिका सीमा सिह व लेखराज सिह ने योग कराया। समापन सत्संग से हुआ।

    इस मौके पर प्रदीप चहड़िया, संजय मारोदिया, संदीप अग्रवाल, सतीश जिदल, राजेश अग्रवाल, अजय सराफ, अजय श्रीवास्तव, गोपाल टिबड़ेवाल, गोपाल शर्मा, संजय टिबड़ेवाल आदि मौजूद रहे। महर्षि संस्थान की तरफ से योगासन, प्राणायाम तथा सामूहिक ध्यान का अभ्यास कराया गया। जिला संयोजक संतोष त्रिपाठी ने योग कराते हुए कहा कि इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। इसी क्रम में उदित नारायण इंटर कालेज परिसर में 50 वीं एनसीसी के कैडेट, कुशीनगर व महराजगंज के 1050 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

    योगाचार्य प्रदीप साहा ने प्रशिक्षण दिया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रामअशीष सिह के अलावा मेजर अशोक कुमार, मेजर जगमोहन तिवारी सहित छह एनसीसी अधिकारी, 3 सूबेदार, 7 हवलदार व प्रशिक्षण लिपिक मो.अशरफ राइन आदि उपस्थित रहे।

  • 23 वर्षीय भटकी युवती पहुंची गई थी कुशीनगर के बसहिया गांव, 181 आशा ज्योति केंद्र पुलिस मदद से परिजनो के बीच पहुची

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर :  कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर में एक 23 वर्षीय युवती अपने घर से  भटक कर आ गई है थी वही गांव के एक शख्स ने जहा अपने घर पनाह दिया था | जबकी गांव अन्य लोग युवती को उसके घर का पता लगा कर युवती को उसके परिजनों को सुपुर्द करने के लिए प्रयास में लगे हुए थी की आज 181 आशा ज्योति केंद्र पुलिस ने अपने मदद से युवती को लेकर पहचान होने के बाद उसके परिजनो को सपुर्द कर दिया |

    बताया जाता है कि यूवती अपना नाम प्रियंका बता रही थी  जबकि वह अपने माता पिता के नाम के अलावे अपने घर का पता भूल गई थी |
    गांव के लोगों की माने तो युवती अपने घर से किसी कारण से नाराज होकर बसहिया बनवीरपुर में आई गई थी | हालाकी यूवती को  गांव के ही बगल स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश कर रही थी तभी लोगों ने उक्त युवती को बडी नहर में डूबने की कोशिश करते देख बचा लिया था |

    दूसरी ओर उक्त युवती को बसहिया बनवीरपुर गांव के टोला पिपरा निवासी शाह आलम ने अपने घर में  दो दिन तक पनाह दिया था | एसे मे तीन दिन बीतने के बाद उक्त युवती को कुशीनगर की 181 आशा ज्योति केंद्र पुलिस ले गई है | इसके बाद युवती की पहचान पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित एक परिवार मे होने उनके हवाले कर दिया |

  • सेरवही पुलिस पर लगे आरोप के बाद इतना जल्दी बिना जांच के ही थानाध्यक्ष पर कार्रवाई होना कही राजनीतिक रसूख तो नहीं ?

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर :  जिले के सेवरही से जुड़े एक भाजपा कार्यकर्ता के मामले में सेवरही थाने के थानेदार की ईमानदारी कहे या दादागिरी अपनी ड्यूटी करने वाले थानाध्यक्ष श्री प्रकाश को खामियाजा भुगतना पड़ा। पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार सेवरही के थानेदार श्री प्रकाश  को आखिरकार शनिवार को पुलिस लाइन में आना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ता रवि मिश्रा के द्वारा लगाए गए सेवरही के थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप के बाद पुलिस महानिदेशक के आदेश पर बगैर किसी जांच के ही थानाध्यक्ष आलावे कस्बा कस्बा इंचार्ज को भी पुलिस लाइन बुला लेना कहीं ना कहीं सत्ता व राजनीति की बू आ रही है ?।

    गौरतलब हो की भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता कतौरा निवासी रवि मिश्रा को उसी नाम के दूसरे व्यक्ति रवि सिंह के विरुद्ध चल रहे विभिन्न धाराओं मे संलिप्त कर थानाध्यक्ष सेवरही ने थाने पर बैठा लिया था |  सेवरही थानाध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता रवि मिश्रा का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने श्री मिश्रा को कई दिनों तक खाने में प्रताड़ित करने के बाद पिटाई भी की थी |

    इतना ही नहीं आरोप था कि पैसों के दम पर थानाध्यक्ष से निजात पाये रवि मिश्रा ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे प्रार्थना पत्र मे जिक्र किया था  कि मैं रवि सिंह नाम के व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से जानता तक नही जिसके नाम पर मुझे थाने मे बन्द कर कई दिनों तक थानाध्यक्ष ने प्रताड़ित किया। परिवारजनों ने घटना की जानकारी भाजपा के उच्चधिकारियो को दी तो थानाध्यक्ष ने उसे चरस गाजे मे संलिप्त कर जेल भेजने की धमकी दे डाली थी ?। दुसरी ओर थानाध्यक्ष पर बढ़ते पैरवी के प्रभाव से भुलिया निवासी अफताब के हाथों 25 हजार रूपये ले कर रिहा तो कर दिया गया | उधर इस मामले की चर्चा पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता ने स्वयं  शोसल साईट पर पोस्ट कर दिया था । सूत्रों की माने तो सेवरही थानाध्यक्ष अपनी वर्दी पर दाग लगता देख दल बल के साथ भाजपा कार्यकर्ता रवि मिश्रा के गाँव रात को पहुच जम कर उधम मचाया था ? वही थानाध्यक्ष ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया था ? एेसे मे दरवाजा खोलने पर भाजपा कार्यकर्ता रवि मिश्रा के दादा त्रिपुरारी मिश्र माता मीरा मिश्रा व बहन के प्रति सार्वजनिक रूप से गाली गलौज की आरोप थी ।

    जिसका संज्ञान मे लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने डीजीपी को पत्र लिख थानाध्यक्षा सेवरही श्रीप्रकाश के विरुद्ध कार्रवाई की माँग की गई थी। जिसके बाद थानाध्यक्ष सेवरही और सेवरही कस्बे के चौकी इंचार्ज  को इस  मामले के गंभीरता को देखते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया । बहरहाल इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता की सच्चाई है व थानाध्यक्ष की इमानदारी व दादागिरी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ |  राजनीतिक सूत्रों की माने तो श्री मिश्रा के साथ लेकर हुई इस घटना के बाद थानाध्यक्ष के ऊपर कार्यवाही से कहीं ना कहीं राजनीति की बू साफ दिखाई दे रही है |

  • UP CM Yogi Adityanath ने कहा भगवान राम की कृपा होगी तो मंदिर जरूर बनेगा, साधु-संत धैर्य रखें

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की आकांक्षाओं को सोमवार को यह कहकर राहत दी कि इसका मार्ग अवश्य प्रशस्त होगा। बस, जहां इतने दिनों धैर्य रखा, थोड़ा और धैर्य रखें।

    रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष एवं महंत नृत्यगोपालदास को जन्मोत्सव की बधाई देने अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री ने जन्मोत्सव के ही मंच से संत सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि मैं उस गोरक्षपीठ से हूं, जहां की तीन पीढियां 1934 से ही राम मंदिर के प्रति समर्पित रही हैं और आज भी मैं उसी भावना से जुड़ा हुआ हूं। इससे अलग होने का प्रश्न ही नहीं उठता। उम्मीद भी जताई कि रामजन्मभूमि विवाद के समाधान का मार्ग निकलना ही चाहिए। मंदिर समर्थकों ने इतने दिनों तक धैर्य रखा, कुछ दिनों तक और धैर्य रखें।

    cmyogi1

    योगी ने सावधान भी किया कि हमें मंदिर निर्माण के नाम पर उन साजिशों को समझना होगा, जिससे मंदिर के लिए अनुकूल वातावरण प्रभावित होता हो। राम राज्य की स्थापना भाषणों से नहीं प्रबल पुरुषार्थ से ही संभव है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह उपक्रम पूरी गंभीरता से कर रहे हैं। प्रदेश में भी हम लोगों के स्तर से इस दिशा में अभियान संचालित है। कभी राम मंदिर के आतिशी प्रवक्ता रहे मुख्यमंत्री जाते-जाते मर्यादा की नसीहत भी दे गए। कहा, भगवान राम मर्यादा के प्रतीक रहे हैं और संत इस मर्यादा के वर्तमान प्रतिनिधि हैं। इस मर्यादा का पालन करते हुए राम मंदिर सहित देश के अन्य मसलों के लिए सम्यक समाधान का रास्ता निकालना पड़ेगा।

    [object Promise]
    cmyogi1

    मुख्यमंत्री ने भारतीय योग से लेकर प्रयाग कुंभ तक का हवाला दिया और कहा, आज योग दुनिया के 192 देशों में स्वीकृत-शिरोधार्य हो रहा है। आगामी कुंभ के अवसर पर देश के सभी छह लाख गांवों एवं दुनिया के 192 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कुंभ यदि आज दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन के रूप में यूनेस्को की अमूर्त धरोहर में शामिल हुआ है, तो इसके पीछे प्रधानमंत्री का भारतीय संस्कृति को पूरी दुनिया में प्रतिष्ठापित करने का प्रयास और हमारी संस्कृति की मजबूत जड़े हैं। अपने 30 मिनट के उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षियों पर भी हमला बोला।

    मुख्यमंत्री ने न्यास अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सौ वर्ष जीने की कामना की। करीब सवा तीन घंटा अयोध्या प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने मित्र एवं जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य के आश्रम अशर्फी भवन पहुंच उनसे भेंट की। मुख्यमंत्री ने सहस्त्रधारा घाट पहुंच सरयू महोत्सव का उद्घाटन किया।

  • 50 वर्ष पुराने रास्ते को उजाड़ कर रास्ता अवरुद्ध करने वाले दबग व्यक्तियों के खिलाफ भाजपा से जुड़े लोगों ने कुशीनगर मे जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : जिले के तमकुहीराज विकास खंड के गांव पिपरा बघेल में 50 वर्षों पुर्व से आबादी की भूमि पर चली आ रही समूचे गांव की आवागमन वाली रास्ते को गांव के ही दबंग व्यक्तियो द्वारा अपने दबंगई के बल पर उक्त रास्ते पर बने खड़ंजे को उजाड़ कर पूरी तरह से आवागमन बाधित करते हुए रास्ते को बंद कर उक्त रास्ते पर दीवाल खडा करने का आरोप लगाते हुए उक्त दबंग व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोगों ने आज गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा |

    उक्त सौंपे गए ज्ञापन में भाजपा से जुड़े नेताओं में पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान कुशवाहा जिला अध्यक्ष कुशवाहा महासभा के परशुराम कुशवाहा,अमित कुशवाहा,रविंद्र कुशवाहा ,कृष्ण कुमार कुशवाहा ,चंद्रिका कुशवाहा ,दुर्गा कुशवाहा ,रामसेवक कुशवाहा ,आनंद कुशवाहा, मोतीलाल गुप्ता ,गणेश कुशवाहा, रुदल आर्या, उमाशंकर कुशवाहा ,रमेश गुप्ता, जगदीश कुशवाहा, बलदेव कुशवाहा, अमरनाथ कुशवाहा, गुनई|

    कुशवाहा सीता नारायण प्रसाद आदि लोगों ने जिक्र किया है कि 50 वर्ष पुराना गांव के आबादी के भुमी में पूर्वजों से चली आ रही रास्ते को गांव के ही दबंग व सर्कस व्यक्ति अवधेश कुमार पुत्र मोतीलाल व संजय कुमार संतोष कुमार व मृत्युंजय कुमार पुत्र गण अवधेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा 50 एकड़ खेत के मालिक होते हुए गांव के आराजी नंबर के बगल में उक्त दबंग व्यक्तियों द्वारा 50 वर्ष पुराने लोगों की सर्वाजनिक रास्ते पर पहले से निर्मित खड़ंजा को उजाड़ कर हजारों लोगों का रास्ता बंद करते हुए गांव में पूर्वजों द्वारा पहले से बनी कुए को भी कूड़ा करकट भरकर बंद करते हुए गांव के लोगों को शादी विवाह सांस्कृतिक कार्य धार्मिक अनुष्ठान को अवरुद्ध कर पूरे गांव का उत्पीड़न एवं शोषण कर रहा है |

    आक्रोसित गांव के लोगों का आरोप है कि ऐसे दबंग व्यक्ति से गांव के लोग भयभीत हैं | लोगो ने अपने ज्ञापन में आगे जिक्र किया है कि एसेे दबंग व्यक्ति के खिलाफ पिछले माह से ही लोग अनिश्चितकालीन धरना देकर इस दबग ब्यक्तियो पर कारवाई करने की मांग कर रहे |

    जबकी एसे शख्स पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण गुरुवार को इस सिलसिले में भाजपा नेताओं ने अपने ज्ञापन में गांव में सक्षम अधिकारी के अलावा पुलिस व राजस्व अधिकारी उक्त सड़क से अवरुद्ध रास्ते को खाली करवाने की मांग करते हुए दबंग व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है |

  • विशुनपुरा प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर :  जिले के विशुनपुरा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ सोमवार को लामबंद क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के सामने 83 सदस्यों ने शपथ पत्र के साथ प्रमुख के खिलाफ अविश्वास जताया है।

    विशुनपुरा ब्लाक में कुल 124 सदस्य हैं। इनमें से 83 सदस्यों ने शपथ पत्र के साथ डीएम के समक्ष अविश्वास का प्रस्ताव दिया। पूर्व प्रमुख विक्रमा यादव की अगुवाई में पहुंचे सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ अविश्वास की कार्रवाई करते हुए उन्हें पदच्युत करने की मांग की। अविश्वास प्रस्ताव मिलने के बाद डीएम डा. अनिल कुमार सिंह ने मौजूद सदस्यों से शपथ पत्र पर हस्ताक्षर के बारे में पड़ताल कराई। अभी यह कार्रवाई चल ही रही है।