Category: uttar-pradesh

  • संदिग्ध परिस्थितियों में कुशीनगर मे विवाहिता की मौत

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर :  पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगल बनवीरपुर के सिधुआ बाजार निवासी एक विवाहिता की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है |

    हालांकि विवाहिता की मौत को लेकर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे थे | घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार जंगल बनवीरपुर सिधुआ बाजाप निवासी रिंकू की 23 वर्षीय पत्नी की बीती रात अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई आनन-फानन में विवाहिता को इलाज कराने जिला अस्पताल ले गए जहा डाक्टरो ने  विवाहिता की हालत को नाजुक देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर  दिया |

    इस दौरान  गोरखपुर लेकर जा थे की रास्ते में ही उसकी मौत हो गई |  उधर  विवाहिता की मौत को लेकर सिधुआ बाजार के लोगों में तरह-तरह के अटकले लगाई जा रही हैं |

    इस संबंध में पूछे जाने पर इंस्पेकटर पडरौना बिजय राज सिंह ने बताया कि विवाहिता की बीमारी के कारण मौत हुई है |
    मायके वालों को किसी प्रकार की कोई आरोप नहीं है विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया है |

  • मुख्यमंत्री योगी पहुंचे गोरखपुर , 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया, गोरखनाथ मंदिर में लगेगा मुख्यमंत्री का जनता दरबार

    गोरखपुर । अपने दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम गोरखपुर पहुंचे। यहां के सर्किट हाउस में ही उन्होंने क्लास लगा दी। वह गोरखपुर के सर्किट हाउस के सभागार में नगर विकास और अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक करने लगे। इसके बाद योगी ने रामगढ़ ताल क्षेत्र स्थित जेट्टी का निरीक्षण किया और गोरखपुर विश्वविद्यलय के मुख्य द्वार पर जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन द्वारा लगाये गये 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज को रिमोट द्वारा फहराया।

    CM yogi 1

    सूत्रों ने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार सुबह 9:30 बजे गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री का जनता दरबार लगेगा। जनता दरबार का सिलसिला 11 बजे तक चलेगा। योगी दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर में ही वह भाजपा पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

    शाम तीन से पांच बजे मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में साप्ताहिक योग शिविर और शैक्षिक कार्यशाला को संबोधित करेंगे आयोजन में मुख्यमंत्री का भारतीय संस्कृति में योग-अध्यात्म-शिक्षा विषय पर विशेष व्याख्यान होना है। शाम 5:20 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना हो जाएंगे। लखनऊ में उन्हें योग दिवस यानी 21 जून को सुबह छह बजे राजभवन में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में शिरकत करना है।

    CM yogi

    कश्मीर में महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी से गठबंधन तोडऩे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशहित में उठाया गया कदम बताया है। उन्होंने कहा कि पीडीपी कश्मीरी जनभावनाओं के अनुरूप काम नहीं कर रही थी। केंद्रीय नेतृत्व को स्वाभाविक रूप से जब इसका अहसास हुआ तो यह राष्ट्र और जम्मू कश्मीर के हित में यह कदम उठाना पड़ा। गोरखपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने जम्मू कश्मीर में जनभावना के अनुरूप काम करने के लिए पीडीपी से गठबंधन किया था।

    दुर्भाग्य से पीडीपी इस पर खरा नहीं उतर सकी। जब इस बात का अहसास हो गया कि अब गठबंधन नहीं चल सकता तो यह कदम उठाया गया। हालांकि इस कदम को उठाने से पहले भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जम्मू कश्मीर की जनता, भाजपा के मंत्रियों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की सहमति और उन्हें विश्वास में लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा जम्मू कश्मीर के हित के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। गठबंधन टूटने के बाद भाजपा ने वहां राज्यपाल शासन लगाने का अनुरोध किया है। 

  • यूपी के मुख्य सचिव रिटायर होंगे 30 जून को , मुख्य सचिव की नियुक्ति में अहम हो सकते हैं जातीय समीकरण

    [object Promise]

    प्रदेश की अफसरशाही की सबसे बड़ी कुर्सी जल्द ही खाली होने वाली है। लिहाजा, इसके लिए नए अफसरों के नाम पर अटकलबाजी बढ़ गई है। मुख्य सचिव पद के दावेदार माने जा रहे अफसरों के पक्ष और विपक्ष में कई तर्क गिनाए जा रहे हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले इस पद के लिए नाम फाइनल होने में जातीय समीकरण भी काम करेगा, इसके पुख्ता दावे किए जा रहे हैं।

    मुख्य सचिव राजीव कुमार 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। वरिष्ठता के लिहाज से पहला नाम राजस्व परिषद के चेयरमैन और काडर के वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी प्रवीर कुमार (1982 बैच) का आता है। यदि पिछली बार की तरह वह फिर सरकार की पसंद नहीं बने तो 1984 बैच के तीन अफसरों अनूप चंद्र पांडेय, संजय अग्रवाल और दुर्गाशंकर मिश्र में से कोई भी सरकार की पसंद बन सकता है।

    अनूप चंद्र पांडेय अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा संस्थागत वित्त की जिम्मेदारी देख रहे हैं। संजय अग्रवाल लोक निर्माण, उच्च व माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव हैं। 1984 बैच के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुर्गाशंकर मिश्र केंद्र के शहरी विकास मंत्रालय में सचिव हैं।

    जानकार बताते हैं कि 1983 बैच के किसी अफसर के नाम पर फिलहाल गौर नहीं किए जाने के संकेत हैं। लेकिन इस पद के लिए सत्ता से संगठन तक से पर्दे के पीछे चल रही पैरोकारी के बीच यह बात तेजी से उभरी है कि अफसरशाही का एक बड़ा तबका प्रदेश में कार्यरत अफसरों के बजाय केंद्र से दुर्गाशंकर मिश्र को इस पद पर लाने की हिमायत कर रहा है।

    हालांकि प्रदेश की सियासत में बसपा की तेजी से अहम होती भूमिका में सरकार बसपा सुप्रीमो मायावती के विश्वस्त अफसरों में शामिल चेहरे को मौका देगी, यह देखने वाली बात होगी। गौर करने वाली बात ये भी है कि सरकार के पास मुख्य सचिव चुनने के लिए 1982 बैच से 1987 बैच तक के अफसरों का विकल्प उपलब्ध है।

    वैसे मुख्य सचिव राजीव कुमार का कार्यकाल बढ़ाए जाने का विकल्प खुला है। सपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्य सचिव आलोक रंजन का कार्यकाल तीन महीने बढ़ने की नजीर जल्दी की है। राजीव के सेवा विस्तार की पैरवी करने वालों का समीकरण ये है कि सितंबर तक राजीव का एक्सटेंशन हो और उसके बाद चुनाव के ठीक पहले दलित अफसर के रूप में चंद्रप्रकाश को मुख्य सचिव बनाकर बड़ा मेसेज दिया जा सकता है। हालांकि इस समीकरण में चंद्रप्रकाश की आम शोहरत सबसे अहम होगी।

    दावे तो यह भी किए जा रहे हैं कि चुनावों के लिए जिस तरह प्रत्याशी चयन में जातीय व सामाजिक समीकरण देखे जाते हैं, लोकसभा चुनाव से पहले अफसरशाही के भारी-भरकम ओहदों पर तैनाती में भी इस फॉर्मूले का असर जरूर नजर आएगा। सरकार ने पंचम तल पर दूसरे दलित अफसर की तैनाती कर इसका संकेत कर दिया गया है।

  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े लोगों ने कुशीनगर में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर :  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े लोगों ने बुधवार को  जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपने विभिन्न मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय के संबंधित प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा |
    उक्त सौंपा गया ज्ञापन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े लोगों ने मांग की है कि देश में बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल है एेसे मे इसे तत्काल प्रभाव से बढ़ती हुई महंगाई को रोक लगाया जाए इसके अलावा बेकसूर लोगों पर गुंडा एक्ट एक्ट के तहत हो रही कार्रवाई पर भी विराम लगना चाहिए |

    इतना ही नहीं इन लोगों ने जिले में बंद पड़ी सभी मिलों को चालू कराने के साथ-साथ किसानों के बकाया गन्ना भुगतान किए जाने की मांग की जबकि मेरे निर्दोस अल्पसंख्यक समुदाय के ऊपर हो रहे फर्जी मुकदमे को हटाए जाने की मांग किया |

    ज्ञापन सौंपने वालों में सगीर आलम ,इस्लाम अंसारी ,सुदामा यादव, सुरेश पटेल, रामनरेश सिंह, रविंद्र सिंह, बृजेश कुमार, नासिर हुसैन, समसुद्दीन अंसारी, शैलेष उपाध्याय, मुमताज प्रधान वी के .मंसूरी ,मुस्तफा बंजारा ,नरेश सिंह, मोहन प्रसाद गौड़ सहित आदि लोग शामिल रहे |

  • कुशीनगर मे सड़क पर शव रखकर किया तीन घंटे जाम

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के हरपुर मझार के मुसहरी टोला निवासी एक युवक की मुम्बई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को युवक का शव गांव में पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने नौरंगिया-घुघली मार्ग पर ढोलहा के पास सड़क पर लाश रखकर जाम कर दिया। परिवारीजन युवक की हत्या कर शव पहुंचाने वाले गांव के ही कुछ लोगों को घटना का जिम्मेदार ठहराते हुए शव का दुबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसओ ने लोगों को समझाकर तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया।

    क्षेत्र के हरपुर मझार टोला मुसहरी निवासी मेराज बंगलुरू में रहकर शटरिंग का काम करता था। कुछ दिनों पूर्व वह कमाने गया था। तीन दिन पूर्व युवक के पिता के पास मुम्बई से फोन आया कि मेराज की बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई है। युवक के पिता शमसुद्दीन युवक के बारे में पता लगा रहे थे कि बुधवार की सुबह युवक का शव गांव पहुंचा। युवक की लाश गांव में पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने एक युवती और उसके रिश्तेदार को युवक की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करते हुए नौरंगिया-घुघली मार्ग ढोलहा के समीप लाश रखकर जाम कर दिया।

    मौके पर पहुंचे एसओ निर्भय सिंह ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। एसओ ने बताया कि युवक की पिछले रविवार को काम करने के दौरान दसवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर उसके पास गई युवती को सौंप दिया। बिल्डर ने युवती को 40 हजार रुपये देकर शव के साथ गांव भेज दिया। उन्होंने बताया कि मुम्बई में हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत दसवीं मंजिल से गिराने से हुई है। परिवारीजनों को समझाकर शव को दफन करा दिया गया है

  • राजधानी के दो होटलों में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत, आधा दर्जन से अधिक झुलसे

    लखनऊ । प्रदेश की राजधानी के भीड़ वाले क्षेत्र चारबाग में आज दो होटलों को भीषण आग ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन से अधिक बुरी तरह झुलसे हैं। फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों के साथ ही लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार तथा अन्य अधिकारी मौके पर हैं।

    hotel international2

    होटल विराट इंटरनेशनल में लगी आग ने एसएसजे इंटरनेशनल होटल को भी अपनी चपेट में ले लिया। एसएसजे इंटरनेशनल होटल तो खाक हो गया। इस आग के कारण होटल विराट में रुके  पांच लोगों ने आग के कारण दम तोड़ दिया है। इनमें एक महिला तथा बच्ची भी है। यह दोनों मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे जबकि तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। एसपी पश्चिम विकास चन्द्र त्रिपाठी ने पांच लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की।

    hotel international1

    होटल विराट इंटरनेशनल में आज सुबह लगी भयंकर आग में कई पर्यटक फंस गए। पांच पर्यटकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिन्होंने दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बच्ची की शिनाख्त मीनल के रूप में हुई है। आग की वजह से होटल पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। फिलहाल, दमकल की आधा दर्जन गाडियां मौके पर आग को काबू करने में जुटी हुई हैं।

    बताया जा रहा है कि एक धमाके के साथ होटल में आग लगी और देखते ही देखते पूरे होटल को चपेट में ले लिया। यह भी बात सामने आ रही है कि मानकों को दरकिनार कर अवैध रूप से होटल चल रहा था।

  • कुशीनगर मे उ0प्र0 परिवहन विभाग की चरमराई व्यवस्था

    पडरौना,कुशीनगर। राज्य सरकार द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती हेतू लिखित परीक्षा देने पहुचे पहले दिन अभ्यर्थियो को अपनी जान जोखिम मे डालकर बसो के छतो पर बैठकर परीक्षा केन्द्र तक आना-जाना पड़ा। कुल मिलाकर कुशीनगर का परिवहन विभाग नाकारा साबित हुआ और अपने दायित्वो को भुल अधिक बसो की व्यवस्था न करने से पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के पहले दिन कुशीनगर मे उ0प्र0 परिवहन विभाग की व्यवस्था पुरी तरह चरमाराती नजर आयी।

    ज्ञात हो कि उ0प्र0 शासन ने यूपीपी मे युवको की भर्ती हेतू दो दिवसीय लिखित परीक्षा आयोजित की है जिसमे प्रदेश से लेकर अन्तर प्रदेशो तक के अभ्यर्थी कुशीनगर पहुंचने लगे इस दौरान उ0प्र0 राज्य परिवहन निगम कुशीनगर अव्यवस्था खुलकर तब सामने आ गयी जब परीक्षा देने आये युवक बसो के छतो के उपर चढ़कर पहले परीक्षा केन्द्र पहुचे फिर वापस जाते समय मे भी बसो के छत पर अपना जान जोखिम मे डाल आने जाने को मजबुर हुये।

    यह सुखद ही था कि किसी की जान हादसो मे नही गयी नही तो सरकार के उपर एक और तोहमत लग जाता और राज्य सरकार की किरकिरी हो जाती जबकि असली दोषी राज्य परिवहन निगम था। अब देखना है कि पहले दिन की परीक्षा सोमवार को समाप्त हो गयी जबकि दूसरे दिन की परीक्षा आज मंगलवार को कुशीनगर मे विभिन्न परीक्षा केन्द्र पर आयोजित होगी। परिवहन विभाग की नाकामी से आज भी परीक्षार्थियो की जान जोखिम मे न पड़ जाये।

  • इस शिव धाम मंदिर में 44 वर्षों से हो रहा है अखंड कीर्तन

    [object Promise]

    टेकुआटार। अमवा धाम के शिव मंदिर में पिछले 44 वर्षों से अखंड कीर्तन चल रहा है। लोगों की आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर वर्ष 1985 में यहां हुए यज्ञ में गोरखनाथ मंदिर से महंत अवेद्यनाथ भी आए थे। इसकेअलावा समय-समय पर कई अन्य प्रमुख संतों का भी आगमन हो चुका है। रामकोला-कसया मार्ग पर स्थित अमवाधाम शिव मंदिर की क्षेत्र में बहुत लोकप्रियता है। मंदिर के महंत शिवराम दास (फलाहारी बाबा) बताते हैं कि यहां जमीन से निकले शिवलिंग की पूजा होती है।
    आसपास के लोग इन्हें बऊरहवा बाबा के नाम से पूजते हैं। महंत के अनुसार अमवा गांव का यह इलाका जंगल था। स्थानीय लोगों ने गाय-भैंस चराते समय जमीन से निकले शिवलिंग को देखा और साफ-सफाई करके पूजा पाठ करने लगे। तीन जुलाई वर्ष 1969 को यहां मंदिर की स्थापना की गई। इसके बाद 27 सितंबर 1973 को अखंड सीताराम कीर्तन प्रारंभ हुआ। कीर्तन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनवरी 1985 में विशाल यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें करपात्री महराज और महंत अवेद्यनाथ समेत कई प्रमुख संत आए थे।
    पुजारी जयराम दास की देखरेख में सुबह-शाम भंडारा का भी आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि यहां लगातार 51 वर्ष तक अखंड कीर्तन कराने का संकल्प लिया गया है।शुरुआत से लेकर अब तक आसपास के गांवों के लोग ही कीर्तन करते हैं। मंदिर के साधु व सेवकों के अलावा आसपास के गांवों के लोग अपनी सुविधा व समय के अनुसार यहां बैठकर सीताराम संकीर्तन करते रहते हैं। तमाम लोग आस्था व मन्नत पूर्ण होने पर भी इस कीर्तन में भाग लेते रहते हैं।

     

  • महिला पुल से नदी में कूदने की कर रही थी कोशिश, राहगीरों ने बचाया, कारण बताया तो लोग जानकर हुए हैरान !

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर :  जिले के खड्डा क्षेत्र के छितौनी बगहा रेल पुल से कूदकर आत्महत्या
    करने पहुंची बिहार की एक महिला को लोगों ने समय रहते बचा लिया है। सूचना पाकर मौके पर
    पहुंची खड्डा पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर इसकी सूचना उसके परिवारीजनों कोदेते हुए उसे सालिकपुर पुलिस चौकी पर बिठायाहै।

    यूपी सीमा पर स्थितपड़ोसी राज्य बिहार बगहा के थानापिपरासी के श्रीपतनगर गांव निवासी धर्मेन्द्र की पत्नी पूनम पारिवारिक कलह से नाराज होकर घर से आत्महत्या करने मंगलवार की शाम खड्डा
    क्षेत्र के गंडक नदी के पनियहवा पुल परपहुंच गई।

    अभी वह छितौनी-बगहारेल पुल से नदी में कूदने की कोशिश ही कर रही थी कि राहगीरों की नजर उस पर पड़ गई।लोगों ने उसे बचाते हुए इसकी सूचना सालिकपुर पुलिस चौकी पर दी। मौके परपहुंची पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर पुलिसचौकी लाई और इसकी सूचना उसके परिवारीजनों को दी।

    इस संबंध में एसओ संजय मिश्रा का कहना है कि महिला घर से नाराज  होकर पनियहवां पुल से कूदकर जान देने चलीआई थी। उसे बचाकर परिवारीजनों को सूचित किया गया है। परिवार के लोगों के आते ही महिला को उनके हवाले कर दिया जाएगा।

  • अमेरिका में पढ़ने के लिए एक चाय वाले की बेटी को मिली 4 करोड़ की स्कालरशिप

    उत्‍तर प्रदेश । अगर आप बड़े सपने देखते हैं और उन्‍हें पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, तो कोई भी लक्ष्‍य हासिल करना असंभव नहीं होता। यह बात एक बार फिर उत्‍तर प्रदेश के छोटे से गांव की 17 वर्षीय सुदीक्षा भाटी ने सच कर दिखाई है। सुदीक्षा के पिता चाय बेचते हैं और उन्‍हें अमेरिका के नामी कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए 3.8 करोड़ रुपये की स्‍कॉलरशिप मिली है।

    सुदीक्षा दादरी के धूम मानिकपुर गांव में रहती है। यहीं उसके पिता की एक छोटी-सी चाय की दुकान है। पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए साल 2009 में सुदीक्षा पर स्‍कूल छोड़ने पर दबाव पड़ा, लेकिन उसने हालात के आगे हथियार नहीं डाले। कड़ी मेहनत जारी रखी और आज सुदीक्षा ने अपना सपना पूरा कर लिया है। सुदीक्षा अब अगले चार साल तक अमेरिका के नामी बैबसॉन कॉलेज में पढ़ाई करेगी और इसका पूरा खर्च एक संस्‍था उठाएगी।

    सीबीएसई कक्षा 12वीं में बुलंदशहर जिले में 98 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप करने वाली सुदीक्षा इन दिनों अपने अमेरिका के वीजा का इंतजार कर रही है। सुदीक्षा की प्राथमिक शिक्षा गांव के प्राइमरी स्‍कूल में ही हुई। लेकिन प्रतिभा की धनी सुदीक्षा को पहले जवाहर नवोदय विद्यालय और 2011 में विद्याज्ञान अकादमी में दाखिला मिला, जहां उन्‍हें 12 वीं तक बिना किसी खर्च के पढ़ने का मौका मिला। विद्याज्ञान लीडरशिप अकादमी आर्थिक रूप से पिछड़े प्रतिभाशाली छात्रों की मदद करती है। इसी संस्‍था ने सुदीक्षा की प्रतिभा को पहचाना और उसे उड़ने के लिए पंख दिए।

    सुदीक्षा के साथ-साथ विद्याज्ञान अकादमी के तीन और छात्रों को इस संस्‍था के द्वारा स्‍कॉलरशिप प्रदान की गई है। बुलंदशहर से बैबसॉन तक के सुदीक्षा के सफर को अगर देखें तो ये किसी कहानी की तरह लगता है। लेकिन सुदीक्षा ने इस कहानी को जिया और कड़ी मेहनत के दम पर अपना मुकाम हासिल किया। अब सुदीक्षा को कभी पीछे मुड़कर देखने की शायद ही जरूरत पड़े। सुदीक्षा के संघर्ष की दास्‍तान कई और लड़कियों को बड़े सपने देखने के लिए जरूर प्रेरित करेंगे।

    सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में जिला टॉप किया, 98 फीसद अंक किए हासिल

    बता दें कि शिव नाडर फाउंडेशन द्वारा बुलंदशहर में विद्याज्ञान लीडरशिप एकेडमी का संचालन किया जाता है, जहां गरीब परिवार के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। वर्ष 2011 में सुदीक्षा का चयन वहां के लिए हुआ था। हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12 की परीक्षा के परिणाम में सुदीक्षा ने 98 फीसद अंक हासिल किए थे। इसके साथ उसने जिला टॉप भी किया था। सिकंदराबाद के दुल्हेरा गांव के विद्या ज्ञान स्कूल की छात्रा सुदीक्षा 12वीं में अंग्रेजी विषय में 95, इतिहास में 100, राजनीति विज्ञान में 96, भूगोल में 99, अर्थशास्त्र में 100 अंक हासिल किए हैं।

    सपना हो गया सचः सुदीक्षा

    स्कूल की तरफ से स्कॉलरशिप के लिए अमेरिका में आवेदन किया गया था। जहां से स्कॉलरशिप दी गई है। सुदीक्षा का कहना है उनका सपना सच हो गया। कोर्स करने के लिए वह अगस्त में अमेरिका रवाना होंगी। इतनी बड़ी स्कॉलरशिप मिलने से सुदीक्षा के परिवार व गांव के लोगों में खुशी है।

    सरकारी स्कूल से की पढ़ाई, अभाव में भी नहीं मानी हार

    सुदीक्षा ने पांचवीं तक की पढ़ाई गांव के ही प्राइमरी स्कूल से की है। पढ़ाई में अच्छी होने के चलते उसने पिता जितेंद्र को जवाहर नवोदय विद्यालय और विद्याज्ञान लीडरशिप एकेडमी के लिए तैयारी करने को राजी किया। इसके बाद प्रवेश परीक्षा दी और फिर चयनित होकर विज्ञान लीडरशिप एकेडमी में 12वीं तक की पढ़ाई मुफ्त में की।यहां पर बता दें कि विद्याज्ञान लीडरशिप एकेडमी शिव नाडर फाउंडेशन द्वारा संचालित की जाती है। यह फाउंडेशन उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को स्कॉलरशिप मुहैया कराता है।

    वहीं, सुदीक्षा भाटी को अमेरिका के बॉबसन कॉलेज से 3.8 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिलने की खबर मिलते ही बुधवार को दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने उनेक घर पहुंचकर सुदीक्षा को बधाई दी। तेजपाल नागर ने कहा कि ढाबा चलाने वाले की बेटी ने अपनी मेहनत व विलक्षण प्रतिभा के बल पर अमेरिका में स्कॉलरशिप जीतकर माता-पिता व गांव का नाम रोशन किया है।

    उन्होंने कहा कि सुदीक्षा ने गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर इतनी बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है, इससे ग्रामीण क्षेत्र की अन्य लड़कियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी जितेंद्र भाटी ने बेटी को पढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। सुदीक्षा भाटी का उत्साह वर्धन करते हुए विधायक ने कहा कि सुदीक्षा जैसी बेटी समाज का गौरव है, समाज को ऐसी होनहार बेटी से सीख लेनी चाहिए।