Category: uttar-pradesh

  • कच्‍ची शराब का कारोबारी बताकर पुरुष और महिला को पीटा

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : जिले  के रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला और उसके कथित सहयोगी को पेड़ में बांधकर कुछ लोगों द्वारा पीटे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला और उसके कथित सहयोगी को अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने ले गयी।

    दूसरी ओर दोनों को पेड़ में बांधकर पीटे जाने से संबंधित वीडियो भी वायरल हो गया है। इस 37 सेकेंड के वीडियों में दोनों एक पेड़ में रस्सी से बंधे हैं और लोग  दोनों की पिटाई कर रही हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि दोनों शराब के साथ पकड़े गये, जबकि दोनों के बीच रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर हैं।

    मंगलवार की शाम रामकोला पुलिस को सूचना मिली कि कच्ची शराब के कारोबार में लिप्त एक महिला और उसके सहयोगी को एक गैलन शराब के साथ पकड़ा गया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कुछ ग्रामीण दोनों को पेड़ में बांधकर उन्हें घेरे हुए थे। पुलिस दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराते हुए अपनी अभिरक्षा में रामकोला थाने ले गयी। दूसरी ओर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें महिला और उसके कथित सहयोगी को पेड़ में रस्सी से बांधकर पीटा जा रहा है।

  • पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो शराब माफिया पिस्टल के साथ गिरफ्तार

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरिगोबिन्द के सफल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में आज शुक्रवार को हाटा पुलिस को सुबह 9 बजे कस्बा के देवरिया मोड़ पर सफलता उस समय हाथ आयी जब शराब, स्प्रीट तस्कर लग्जरी गाड़ी से बिहार जाने के फिराक में थे।

    पुलिस टीम बचते बचाते गाड़ी को रोक लिया

    जरिये मुखबिर सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हाटा गजेंद्र राय ने अपने टीम के साथ  कस्बे के देवरिया मोड़ पर उक्त वाहन की प्रतीक्षा में लगे थे कि वाहन सख्या यु पी 57 ये बी 5754 आते दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम रुकने का इशारा किया कि उक्त गाड़ी में सवार लोगो ने पुलिस पार्टी पर फायर झोका, लेकिन पुलिस टीम बचते बचाते गाड़ी को रोक लिया।औऱ उसमे सवार गुलाब यादव पुत्र रामजी यादव निवासी खेड़सरी थाना बड़हलगंज ,गोरखपुर, औऱ दूसरा नीरज उर्फ सूरज माझी पुत्र महाबीर निवासी वार्ड नम्बर 17 गोपालगंज (बिहार)को पकड़ लिया गया।

    वही इन सबका साथी बिशाल पुत्र अज्ञात निवासी कररिया थाना गोपालगंज,औऱ दूसरा छोटू माझी पुत्र कृष्णा माझी निवासी श्याम सिनेमा वार्ड नम्बर 17 गोपालगंज भागने में सफल हो गये, एक लग्जरी कार मय फर्जी नम्बर प्लेट,21 पेटी क्रेजी रेमियो शराब, चार गेलन में 80 लीटर स्प्रीट,एक पिस्टल315 बोर, एक खोखा,तीन जिंदा।(जो नम्बर प्लेट बी आर 28 0005 बरामद हुआ वह फर्जी है जिसे बिहार सिमा में घुसते प्रयोग तस्करो द्वारा करने की बात कबूल किया गया ) बरामद करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक हाटा गजेंद्र राय, उप निरीक्षक महेंद्र,उप निरीक्षक सुनील सिंह,उप निरीक्षक रबिन्द्र यादव,आरक्षी ब्रजेश यादव,मनोज सिंह,अमेन्द कुमार सिंह्र, रामगोपाल यादव का सराहनीय योगदान रहा।

  • प्रभु और माता का विवाह भी जनकल्याण का यह हिस्सा था – दीदी स्मिता

    उपेन्द्र कुशवाहा

     प्रभु के विवाहत्सव में खूब झूमे और जयघोष किये श्रोता

    पडरौना,कुशीनगर। ऋषियों एवं यज्ञ के लिए प्रभु राम का राजमहल से निकलना तो मात्र एक बहाना था, जिसकी संरचना ब्रह्मा जी ने पहले की कर दी थी।

    क्षेत्र के गांव बसडीला महन्थ में आयोजित श्रीराम कथा के चौथे दिन श्री अयोध्या धाम से पधारी कथा मर्मज्ञ दीदी स्मिता वत्स ने कथा को आगे बढ़ते हुए। प्रभु श्रीराम संग श्री लक्ष्मण जी के राजमहल से मुनि संग निकलने, राक्षसों को मारकर ऋषिगण एवं यज्ञ की रक्षा करने, मुनि के साथ जनकधाम कि यात्रा, पुष्प वाटिका का भ्रमण, माता जानकी, सखियों के वार्तालाप का सुंदर वर्णन कर श्रोताओं को मनमुग्ध करती रही।

    कथा प्रसंग में के दौरान धनुष यज्ञ, श्री परशुराम एवं श्री लक्ष्मण जी के संवाद के उपरांत माता जानकी और प्रभु श्रीराम के विवाह के दौरान श्रोता जहाँ कथा पंडाल में जोश और उत्साह के साथ नृत्य एवं प्रभु के नाम का जयघोष करने लगे, वही जनक नन्दनी के जनकपुर से विदाई की कथा सुन धर्म प्रेमी भावुक भी हुए। दीदी स्मिता वत्स ने कहा कि  सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति में राम-सीता आदर्श दम्पत्ति माने गए हैं। जिस प्रकार प्रभु श्रीराम ने सदा मर्यादा पालन करके पुरुषोत्तम का पद पाया, उसी तरह माता सीता ने सारे संसार के समक्ष पतिव्रता स्त्री होने का सर्वोपरि उदाहरण प्रस्तुत किया। इस पावन दिन सभी को राम-सीता की आराधना करते हुए अपने सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए प्रभु से आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।

    कथा का शुभारम्भ पूर्व प्रधान हरिहर मद्देशिया ने मानस पूजन एवं आरती कर किया। इस दौरान जहां संगीत मंडली ने राधेश्याम यादव के नेतृत्व में सुन्दर भजन से लोगों के मन को मोहित कर रहे थे, वही आयोजन समिति के कार्यकर्ता हर कथा प्रेमी श्रोताओं के सुविधा का ध्यान रखने का प्रयास करते रहे।

  • खबर का असर – एेडी हेल्थ ने कुशीनगर जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

    जनसंदेश ऑनलाइन की खबर का असर

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के सहायक निदेशक स्वास्थ्य पुष्कर आनंद ने जिला संयुक्त चिकित्सालय रवींद्र नगर धूस पहुंच कर लगभग 3 घंटे तक हुए अस्पताल का निरीक्षण किया इस दौरान स्टोर से एक्सपायरी दवा भी मिली है वही एडी हेल्थ के निरीक्षण के दौरान पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया था। जांच करने के बाद एडी हेल्थ गोरखपुर के लिए रवाना हो गए ।
    यूपी सरकार के एडी हेल्थ आज दिन के लगभग 9:00 बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे और सभी आईसीयू महिला वार्ड इंसेफेलाइटिस वार्ड , पोषण पुनर्वास केंद्र एस वार्ड वही स्टोर में रखें दवाओं का जांच किया तो एक्सपायरी दवाएं भी मिली। उन्होंने सख्त लहजे में इंचार्ज को फटकार लगाते हुए सही तरीके से काम करने का निर्देश दिया अन्यथा की दशा में कारवाई करने की बात कही।

    वहां से डिलीवरी रूम पहुंचे जहां रजिस्टरों की सघन जांच किया इस दौरान उन्होंने बताया कि मानक के अनुरूप रजिस्टर नहीं है। 12 रजिस्टर होने चाहिए इस लापरवाही पर उन्होंने फटकार भी लगाई जो उन्होंने निर्देश दिया कि जो बच्चा जन्म लेता है उसके माता पिता का आधार मोबाइल नंबर अवश्य ले।

    तमाम तरह के दुर्ब्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने सही सलामत व्यवस्थापित रूप से अस्पताल को चलाने की नसीहत दी उसके पश्चात सीएमएस डाक्टर बजरंगी पांडे के चेंबर में पहुंचे और वहां सभी डॉक्टरों को बुलाकर बैठक की और उन्होंने डॉक्टरों को नसीहत देते हुए कहा कि आप लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही पूर्वक करें जिससे समाज को एक नई गति मिल सके। सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले कल आप नहीं बख्शे जाएंगे।

    इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया कि जिला अस्पताल में तमाम समस्याएं हैं जिसे निराकरण करने के लिए इंसेफेलाइटिस के लिए 50 बेड बनकर तैयार है और उसका भवन भी बन चुका है, जल्दी से चालू कर दिया जाएगा पत्रकारों ने गांव के बारे में उनसे एक्सपायरी दवा बारे में जानना चाहा तो गोल मटोल जवाब देकर चल दिए इससे जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं इसमे खेल किया गया है।

    उन्होंने कहा कि इंसेफेलाइटिस का सीजन चालू होने वाला है बच्चों के बुखार के दौरान कदापि कोताही ना बरतें तुरंत इलाज करें साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भारत और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं पर अमल करने की बात कही। 3 घंटे जिला अस्पताल में निरीक्षण किए उसके बाद एडी हेल्थ सीएमओ दफ्तर पहुंचे जहां स्टोर की जांच की उसमें भी एक्सपायरी दवाएं भारी मात्रा में मिलने की खबर है। वहां से वह पुनः गोरखपुर के लिए रवाना हों गये।

    विदित हो कि अभी 2 दिन पहले पहले ही करोड़ों के 1 माह बीत चुके एक्सपायरी दवा से जुड़े खरीद फरोख्त के मामले में सीएमओ कार्यालय द्वारा जनसंदेश ऑनलाइन ने खबर प्रकाशित की थी ।

  • अवैध खनन पर रोक लगाने में नाकाम होने पर योगी ने गोण्डा व फतेहपुर के डीएम किये निलंबित, सूबे के प्रशासनिक महकमे में मची खलबली

    [object Promise]

    लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर अब विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने निकल पड़े हैं। इस दौरान उनको जहां भी कोई काम ठीक नहीं लग रहा है। वहां पर वह बड़ा एक्शन ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस एक्शन के क्रम में आज बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने इससे पहले तो इंजीनियर या फिर अन्य छोटे अधिकारियों को निलंबित किया था। आज उन्होंने फतेहपुर के साथ ही गोंडा के जिलाधिकारी को निलंबित कर दिया।

    [object Promise]
    dm-fatehpur-gonda_

    फतेहपुर के जिलाधिकारी कुमार प्रशांत तथा गोंडा के जिलाधिकारी जेबी सिंह के खिलाफ इस कार्रवाई से सूबे के प्रशासनिक महकमे में काफी खलबली मच गई है। कुमार प्रशांत तथा जेपी सिंह को अवैध खनन पर रोक लगाने में नाकाम होने के कारण यह दंड झेलना पड़ा है। अवैध खनन के साथ ही कुमार प्रशांत तथा जेबी सिंह पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे हैं।

    इससे पहले प्रदेश सरकार ने खनन विभाग के निदेशक डॉ. बलकार सिंह को हटाकर बस्ती का जिलाधिकारी बनाया था। उन्होंने जब 15 दिन तक बस्ती के डीएम का काम नहीं संभाला तब फिर डॉ. राजशेखर को बस्ती का डीएम बनाया। डॉ. बलकार सिंह को एक बार फिर निदेशक खनन के पद पर तैनात किया गया, लेकिन कल ही उनको इस पद से हटा दिया गया।

    विशेष सचिव एवं निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म बलकार सिंह को प्रदेश सरकार ने कल निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण बनाया गया है। मंगलवार को ही सरकार ने उनकी बस्ती के डीएम पद पर की गई तैनाती निरस्त की थी। उन्हें भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में बने रहने के आदेश दिए थे। 24 घंटे के भीतर उनका तबादला निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण के पद पर कर दिया।

    प्रदेश सरकार ने 25 मई को उनका तबादला विशेष सचिव एवं निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म से बस्ती के डीएम पद पर कर दिया था। बलकार सिंह बस्ती जाने को तैयार नहीं हुए। वह पश्चिम यूपी के जिले में तैनाती चाह रहे थे। उनका बस्ती डीएम पद पर तबादला मंगलवार को निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें विशेष सचिव एवं निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में बने रहने के आदेश दिए। इस आदेश के जारी होने के 24 घंटे के भीतर ही सरकार ने उन्हें खनन विभाग से हटा दिया। अब उन्हें निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण बनाया गया है।

  • जानिये आखिर दीवार के पीछे ऐसा क्या छिपाया था अखिलेश ने ?

    लखनऊ। बंगला विवाद में बुरी तरह फसे यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर यूपी सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता सिद्धार्थ सिंह ने कहा है कि अखिलेश यादव को खुद इनकम टैक्स विभाग को यह बताना चाहिए कि बंगला में लगाने के लिए पैसा उनके पास कहां से आया. इसके अलावा उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि जिस दीवार को तोड़ा गया उसके पीछे क्या छिपाया गया था, इसकी जानकारी भी दें।

    मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह

    सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यह भी कहा कि माननीय राज्यपाल ने इसकी जांच के लिए चिट्ठी लिखी और सरकार इसकी जांच कराएगी. आपको बता दें कि सरकारी बंगला छोड़ते वक्त उसमें से कथित तौर पर चीजें निकालने और तोड़फोड़ करने के मामले में अखिलेश यादव चैतरफा घिरे हुए हैं. बुधवार को अखिलेश यादव ने दावा किया कि उन्होंने बंगले से वही चीजें निकालीं जो उन्होंने खुद लगवाईं थीं।

    [object Promise]
    bangla

    राज्यपाल राम नाईक ने इस मामले में कार्रवाई करने के लिए राज्य की योगी सरकार से सिफारिश की है, वहीं जांच कराने की भी बात कही गई है. अखिलेश यादव अपने बचाव में उतारते हुए नजर आए. अखिलेश यादव ने कहा कि वो घर मुझे मिलने जा रहा था, इसलिए मैंने उसे अपने तरीके से बनाने का काम किया था. अखिलेश ने कहा कि आपने मेरे घर की टोंटी दिखाई, क्या मुख्यमंत्री के ओएसडी वहां पर गए थे और उनके अलावा भी कई आईएएस ने वहां का दौरा किया था. अखिलेश ने सरकारी बंगले में बनाए गए अपने मंदिर को लेकर कहा कि मेरे घर में मंदिर देखकर लोगों को जलन हो रही है. मेरा मंदिर मुझे लौटा दिया जाए।

    सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि बंगला खाली कराने का फैसला यूपी सरकार का नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट का था. इसलिए अखिलेश का सरकार पर हमले करने का कोई मतलब नहीं बनता. सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम दावा कर रहे हैं कि बंगले में उन्होंने अपने पैसे से चीजें लगवाईं. हम मीडिया के माध्यम से पूछते हैं कि बंगले में लगाने के लिए उनके पास पैसा कहां से आया।

  • साठ हजार में बेचे जा रहे थे पुलिस आरक्षी की लिखित परीक्षा से पूर्व हल प्रश्न पत्र, दो गिरफ्तार

    [object Promise]

    आजमगढ़ । उप्र पुलिस आरक्षी की लिखित परीक्षा से पूर्व ही नकल का खेल शुरू हो गया था। पुलिस टीम की छापेमारी में ब्रह्मस्थान स्थित विश्वा कोचिंग सेंटर से प्रबंधक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से तीन मोबाइल, पांच हजार नकदी, 12 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंक पत्र व दो आधारकार्ड बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि 60-60 हजार रुपये में परीक्षा से पूर्व साल्व्ड पेपर उपलब्ध कराने के लिए मांगा गया था।

    आजमगढ़ पुलिस ने ब्रह्मस्थान स्थित विश्वा कोचिंग सेंटर पर छापा मार कर पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर आउट करने से पहले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से  कोचिंग प्रबंधक सहित एक टीचर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन मोबाइल, छात्रों की मार्कशीट, आधार कार्ड बरामद किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार प्रबंधक ने छात्रों से साल्वड पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर 60-60 हजार रुपये का सौदा किया था।

    एसपी सिटी सुभाषचंद गंगवार ने बताया कि गिरफ्तार शंभूपुर गांव निवासी विश्वा कोचिंग सेंटर का प्रबंधक शिवचरन विश्वकर्मा अहरौला थाने के संभूपुर गांव का निवासी है। कोचिंग का शिक्षक रविकांत पांडेय कप्तानगंज थाने के भवनपुर गांव का निवासी है। दोनों के पास से तीन मोबाइल, पांच हजार छह सौ रुपये ,हाई स्कूल,इंटर की 12 अंकपत्र, दो आधार कार्ड बरामद किया गया।

    उन्होंने बताया कि गिरफ्तार प्रबंधक,शिक्षक की ओर से फर्जी तरीके से पुलिस आरक्षी परीक्षा का साल्वड पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर कोचिंग के छात्रों से धन उगाही की जा रही थी। फिलहाल पुलिस की टीम  आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार को मुखबिर के जरिये मिली सूचना पर छापेमारी में इन्हें पकड़ा गया है।

    एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस की परीक्षा निष्पक्ष हो रही है। झूठा आश्वासन देकर यह लोग अभ्यर्थियों को चूना लगा रहे हैं। ऐसे में किसी को कहीं सूचना मिलती है तो उन्हें तत्काल जानकारी दें। फिलहाल दोनों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

  • राशन कार्ड को यूनिट के आधार पर फीडिंग करने मे पूरी तरह से हो चुकी है नाकाम

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर :  राशन कार्ड यूनिट को आधार से लिंक कराने में अन्य जनपदों के अलावा कुशीनगर जनपद सबसे पहले बाजी मारने की जगह नाकाम साबित हो रही है। यूनिट को आधार से लिंक कराने में  कुशीनगर में अब 78.22 प्रतिशत यूनिट आधार से लिंक हुआ है। वहीं प्रदेश स्तर की बात करें तो कुशीनगर 25 वें, स्थान पर है।

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पांच माह से सभी राशन कार्डों में दर्ज यूनिट को आधार से लिंक कराया जा रहा है। इसमें जागरूक कार्डधारकों ने अपने यूनिट को आधार से लिंक करा लिया है। लेकिन अब भी करीब 18 प्रतिशत यूनिट आधार से लिंक नहीं हुआ है। या तो उनका आधार नहीं बना है या वे फर्जी तरीके से यूनिट में शामिल हो गए हैं। आधार लिंक कराने का अंतिम मौका 30 जून है। इसके बाद बिना आधार वाले यूनिट को निरस्त कर दिया जाएगा।

  • योगी सरकार की युवाओं को रोजगार देने की मुहिम, 1.15 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी

    नोएडा: पिछले एक साल से उत्तर प्रदेश में सत्तासीन योगी सरकार की युवाओं को रोजगार देने की मुहिम रंग लाने लगी है। यही वजह है कि आने वाले 10 वर्षों के दौरान नोएडा शहर में नौकरियों की भरमार होने वाली है।

    हाल ही में हुई यूपी इन्वैस्टर मीट से पहले 10 कंपनियों ने 7227 करोड़ रुपए के निवेश के लिए एम.ओ.यू. साइन किए थे। इस कड़ी में इन्फोसिस को भी प्लाट आबंटित किया गया था जो करीब 5000 करोड़ रुपए निवेश करेगी।

    ऐसे में कंपनियों द्वारा कुल 12,227 करोड़ रुपए का निवेश हो रहा है जिससे बनने वाली कंपनी में 1.15 लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

  • दो दिन से गायब महिला समेत तीन का नदी के किनारे शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : जिले के बरवापट्टी थाना क्षेत्र के बरवा, पचरुखिया घाट के निकट पाण्डे पट्टी पुल के नीचे बासी से होकर गुजरी नदी में एक महिला समेत तीन की सुबह नदी के किनारे अग्यात शव मिलने क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी । बताया जाता है कि उक्त शव कुछ दिन पहले की थी  |
    पुलिस उक्त शव को शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है |

    [object Promise]
    IMG-20180617-WA0174

    घटनास्थल पर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडे के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक हरि गोविंद मिश्र मौके पर पहुंच घटना के बारे मे जानकारी ली | इस दौरान घटनास्थल पर शव को देखने को लेकर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा था |

    घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार जिले के बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर जमुनिया निवासी महिला घरेलू विवाद को लेकर दो दिन पहले से नाराज होकर घर से निकली हुई थी |

    रविवार को ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे बरवापट्टी थानाध्यक्ष ने उक्त को शिनाख्त करने के बाद थानाध्यक्ष ने संबंधित अपने बड़े अफसरों को इसकी जानकारी दी | इस दौरान  घटनास्थल पर पहुंचे डीएम,एसपी एसएसपी ने मृतक महिला समेत दोनों लड़कों के बारे में जानकारी लेने के बाद उक्त तीनों शव को पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया |

    मृतकों में पार्वती उम्र 30 मनीषा 4वर्ष जबकि राजकरण 8 वर्ष का बताया जा रहा है | दूसरी ओर सुबाष तीनों का शव मिलने से जहा क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी | वही उक्क शव को देखने के लिए जो जहां था वहीं से घटनास्थल के लिए दौड़ पड़ा था |
    इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी थी |