Category: uttar-pradesh

  • …….तो भाजपा के खिलाफ ‘विभीषण’ बनेगें कुशीनगर में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आर.एस. कुशवाहा

     उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वह पूर्व मुख्यमंत्री मायावती द्वारा अभी हाल ही में प्रदेश के बसपा से जुड़े हैं बड़े नेताओं के किए गए फेरबदल के बाद यूपी मे आर,एस कुशवाहा को  प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से सत्ता से दुर  बहुजन समाज पार्टी
    पार्टी (बसपा ) को आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव मेंकितना फायदा होगा, यह तो भविष्य बताएगा। लेकिन, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आर,एस  कुशवाहा के आने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ कुशीनगर  में एक मजबूत ‘विभीषण’ जरूर मिल गया है, जो ‘भाजपा
    की लंका’ ढहाने में सहायक हो सकता है ? वैसे कुशीनगर जनपद मे बुधवार को बसपा से जुडे कार्यकर्ताओं के बीच समीक्षा बैठक के बाद दूसरे दिन बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर,एस कुशवाहा द्वारा कुशवाहा भाईचारा की मीटिंग लेने से लग रहा है कियहा के जमीनी नेता व सत्तारूढ़ भाजपा से यहा के सदर बिधायक व मंत्री  स्वामी प्रसाद मौर्या के पिछड़ों में अच्छी पकड़ मे अभी से सेंध लगाने की तैयारी में बहुजन समाज पार्टी लग गई है ? उधर पडरौना शहर के  राजनीतिक हल्कों में कुछ लोगो का स्पष्ट राय यह है कि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष के आने के बाद यहां से होने वाले बसपा उम्मीदवार को श्री  कुशवाहा के वजह से प्रत्यक्ष लाभ तो जरुर मिलने वाला है। लेकिन,चूंकि जिस तरह बसपा मे  मायावती के अत्यंत
    करीबी औरविश्वसनीय रहे  स्वामी प्रसाद मौर्य थे | वही अब मायावती के सबसे खास के रूप में उभरे पूर्व एमएलसी व वर्तमान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आर.एस  कुशवाहा के आने के वजह से कुशीनगर में भाजपा के खिलाफ ‘विभीषण’ की भूमिका बहुजन समाज पार्टी जरूर ही उभरकर सामने आएगी ?

    ………………………

    राजनीतिक विश्लेषक औरसाफ छवि विचारधारा के पडरौना के पूर्व चेयरमैन नरेन्द्र बर्मा कहते हैं, “स्वामी प्रसाद मौर्य की जमीनी पकड़इतनी कमजोर है कि वह अपने गांव में ग्रामप्रधान का चुनाव नहीं जीतसकते।” वह कहते हैं, “भाजपा में शामिल होने परयही स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर हिंदूवादी नेता हमलावरथी, क्योंकि इनके द्वारा ही बसपा मे रहने के दौरान हिंदू सनातन धर्म में आने वाले गौरी गणेश को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था |  लेकिन अब उनके  कुनबे को अपने साथ जोड़कर यहां के हिंदूवादी नेता बिनय जायसवाल ने पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष का देखें सपना भी साकार कर लिया ।”बहरहाल “भाजपा के पडरौना के बिधायक व युपी के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के लिए  नगर पालिका पडरौना अध्यक्ष को  जिताना कोई नया चमत्कार हम नही मान सकते है , अलबत्ता श्री मौर्य का पकड सिर्फ ग्रामिण इलाकों में ही है |
    इतना जरूर है कि बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर,एस कुशवाहा के यहां आकर अपने पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए भाजपा के खिलाफ ‘विभीषण’ कीभूमिका जरूर निभा सकते है ?
    ……………………..

    बसपा वरिष्ठ नेता साहिद लारी

    दल के नेता कहतेहैं, “भाजपा हमेशा गुंडों व बवालियों के कंधों पर चढ़ कर आगेबढ़ी है। स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा के बदौलत ही उनकी  की पहचान अब भाजपा मे हैं।विधानसभा चुनाव में भाजपा ने स्वाद चखा,अब लोकसभाचुनाव में भाजपा  चखने की उम्मीद जता रही है । लेकिन यह स्वाद अब भाजपा को मिलने वाला नहीं है ?

    ………………..

    भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही कहते है “यह सच है कि स्वामी प्रसाद मौर्य की बदौलत हमने जो विधानसभा की सीटें जीती हैं उन्हें उनका पूरा सहयोग रहा है और आगामी लोकसभा चुनाव में भी हम पूरे दमखम के साथ श्री मौर्य के पिछडी जाती के पकड के साथ आगामी लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे ?
    ……….

    कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामविलास सिंह
    कहते हैं, भाजपा में रहने के दौरान जहां स्वामी प्रसाद के प्रति सत्तारूढ़ दल को कुशवाहा जाति का वोट मिलने की उम्मीद थी ।”वही बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (बसपा) केआर,एस कुशवाहा के आने से स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए ‘अपशकुन’हो सकता हैं। उन्होंने कहा, “स्वामी प्रसाद मौर्य की कूबतहमने विधानसभा चुनाव में देख लिया था ।चुनाव के ऐन वक्त पार्टी में शामिल हो जाने से कोई पहले की तरह नेता नहीं रह जाता है |

  • ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को लेकर सपा पूरी तरह से तैयार : अखिलेश यादव 

    लखनऊ. वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने कहा कि हम एकसाथ चुनाव कराने के पक्षधर हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि योगी सरकार ने इसको लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है. लेकिन, एकबार भी हम लोगों से चर्चा नहीं की गई. अखिलेश यादव ने कहा कि भले ही हम सत्ता में ना हों, लेकिन इस सिस्टम में विपक्ष की बहुत बड़ी भूमिका होती है. इसके बावजूद किसी भी विपक्षी नेताओं से चर्चा नहीं की गई. उन्होंने कहा  कि 2019 में होने वाले चुनाव की तैयारी हमनें अभी से शुरू कर दी है. अभी से मैं रोजाना साइकिल से प्रैक्टिस कर रहा हूं. आने वाले दिनों में साइकिल से चलने की जरूरत होगी तो अभी जो प्रैक्टिस कर रहे हैं, वह काम आएगा.

    योगी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि वे अपनी बात हमसे और आपसे क्यों कह रहे हैं? उनको अपनी बात मिटिंग में रखनी चाहिए. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री नहीं बनाये जाने के कारण पिछड़े वर्ग में नाराजगी बढ़ी है और यही कारण है कि बीजेपी को उपचुनावों में हार का मुंह देखना पड़ रहा है. राजभर ने कहा था कि वोट केशव प्रसाद मौर्य के चेहरे पर मांगे गए, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बना दिया गया.

    गौरतलब  है कि  5 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है. इस प्रस्ताव के मुताबिक, पहले लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ कराने की बात कही गई है. बाद में इसमें स्थानीय निकाय चुनावों को भी शामिल कर लिया जाएगा. इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय समिति का गठन किया गया था.एक देश, एक चुनाव और समान मतदाता पंजी’ शीर्षक वाली विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपने के बाद सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा, उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जो पंचायत स्तर तक के सभी चुनावों को एक साथ करवाने पर राष्ट्रीय स्तर पर विमर्श कराने के प्रधानमंत्री के विचार को आगे बढ़ा रहा है. हमने इसका अध्ययन किया और पाया कि यह संभव हो सकता है.

    रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, हम इस रिपोर्ट को केंद्र को भेज रहे हैं और यह जनता के व्यापक हित में काफी अच्छा कदम होगा. उन्होंने कहा कि समिति की रिपोर्ट में सुझाव है कि चुनाव प्रणाली को साफ सुथरा रखने के लिये आधार नंबर को मतदाताओं के नाम के साथ लिंक कर देना चाहिए. इससे मतदाता के नाम का दोहराव नहीं हो सकेगा.

    2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर प्रस्ताव दिया गया है
    प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के एक देश – एक चुनाव के सुझाव के समर्थन में उत्तर प्रदेश लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने का पक्षधर है. एक देश एक चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को पेश किए गए रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि अगला आम चुनाव दो चरणों में सभी राज्यों और देश में कराया जाए. यह सुझाव 2019 में होने वाले आम चुनाव की जगह 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर दिया गया है.

  • वाह रे आबकारी विभाग कुशीनगर सुबह कच्ची शराब के कारोबारियों पर कार्रवाई शाम को छोड़ना बनी चर्चा का विषय

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : जनपद में जिलाधिकारी अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शराब के खिलाफ  अभियान के तहत कार्रवाई में लगी आबकारी पुलिस द्वारा पकड़े जा रहे  कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआ बाजार के अगल बगल से अवैध शराब बेचने वाले कर्मचारियों को पकड़ने के बाद कार्रवाई का भय दिखाकर मोटी रकम वसूल कर पुन : अवैध शराब के कारोबारियों को छोड़ देना चर्चा का विषय बना हुआ है |

    गौरतलब हो कि गत 2 दिन से जिले भर में जिला अधिकारी अनिल कुमार के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान पर आबकारी पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों को धरपकड़ शुरू करना शुरू कर दिया है |
    इस दौरान कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआ बाजार के अगल-बगल 2 दिन के अंदर आधा दर्जन अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ कारवाई करने के नाम पर मोटी रकम वसूल कर छोड़ दे रही है |

    सूत्र बता रहे हैं कि विभागीय कार्रवाई से जहां अवैध शराब  कारोबारी आबकारी पुलिस को मोटी रकम देकर आने के बाद फिर से अवैध शराब का कारोबार करने में लग जा रहे हैं | जबकि आबकारी विभाग की माने तो अवैध शराब बेचने वाले कर्मचारियों को अवैध शराब बेचने के वक्त पकड़े जाने के दौरान खुद फोटो खींच कुछ दैनिक समाचार पत्रों में कार्रवाई कर अवैध शराब कारोबारियों को जेल भेजने का खबर छपवा कर अपनी वाहवाही लूट रही है |

    जबकि सत्यता को सही ढंग से जांच कर ली जाए तो मात्र 2 दिन के अंदर कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआ बाजार के अगल बगल से आधा दर्जन पकड़े अवैध शराब शराब कारोबारियों को पकड़ने के बाद आबकारी कार्यालय ले जाकर जेल भेजने का भय दिखाकर कुशीनगर की आबकारी पुलिस मोटी रकम वसूल कर उन्हें छोड़ दे रही है | आबकारी पुलिस से छुटकारा पाकर आने वाले कारोबारी जहां पूनम कच्ची शराब बेचने में मजबूर हो जा रहे हैं वही आबकारी पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद कार्यवाहियों को सिधुआ बाजार में घूमते देख लोग आबकारी पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं आखिर यह आबकारी पुलिस की कैसी करवाई है ?

  • गरीब परिवार की पडरौना की होनहार बीआईसी की छात्रा हर्षिता ने बिना कोचिंग किए नीट मे चयनित

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर में एक बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली भारतीय इंटरमीडिट कालेज की छात्रा हर्षिता द्विवेदी ने अपने अथक प्रयास नीट 2018 की परीक्षा मे क्वालीफाई कर जिले मान बठाया है ।
    बेशक : यहा बता दे कि नीट के सामान्य वर्ग का कट ऑफ119 है जबकि हर्षिता का प्राप्तांक 140 है। दुसरी ओर इस सफलता को पाने केे लिए हर्षिता ने बिना किसी प्रोफेशनल कोचिंग किए अपने मेहनत के बल पर विद्यालय मे अपने विषय के शिक्षकों बताए गए मार्गदर्शन पाकर इस मुकाम को हासिल की है । हालाकी हर्षिता इसी वर्ष 2018 के इंटरमीडिट बोर्ड परीक्षा 87.4 से उत्तीर्ण किया था । हर्षिता के पिता एक किसान जबकी मां उक्त विद्यालय में बतौर शिक्षिका भी हैं ।
    हर्षिता के इस कामयाबी को लेकर
    विद्यालय परिवार के साथ प्रिसिंपल नावेन्दू भूषण कुशवाहा सहित सभी ने हर्षिता के उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

  • एसडीएम ने कुशीनगर मे तीन अल्ट्रासाउन्ड को किया सील, दो लोगो को लिया हिरासत मे

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर। सेवरही उपनगर मे एसडीएम ने तीन अल्ट्रासाउन्ड का औचक निरीक्षण किया तथा अवैध पाये जाने पर उसे सील कर दिया। पुलिस ने दो लोगो को हिरासत मे लिया। प्राप्त समाचार के अनुसार तमकुहीराज उपजिलाधिकारी त्रिभुवन ने पकड़ीयार पूरबपट्टी सहित सेवरही कस्बे मे दो स्थानो पर अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउन्ड को सील कर दिया वही दो लोगो को पुलिस ने हिरासत मे लिया।सूत्रो से ज्ञात हुआ है कि किसी व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग मे शिकायत किया था कि पकड़ीयार पूरबपट्टी मे स्थित एक प्राइवेट हास्पीटल मे अवैध रूप से अल्ट्रासाउन्ड संचालित किया गया है जहाँ लिंग परीक्षण किया जाता है।

    जिसके आधार पर एसडीएम को जाँच करने का आदेश मिला। जिस पर उन्होने शिफा हास्पीटल पर पहुँच कर जब औचक निरीक्षण किया तो कीचन मे अल्ट्रासाउंड मिला। इसके बाद कस्बे के आजाद चौक पर डायग्नोस्टिक सेंटर  एवं पुराना पुलिस चौकी चौराहा पर स्थित राधिका पैथोलाजी पर छापा मारा जहाँ कोई प्रशिक्षित चिकित्सक या राजिस्ट्रेशन नही मिला जिसे सील कर दिया गया।

    इस दौरान नायब तहसीलदार विवेक सिंह ,सेवरही थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश,कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी प्रवेश सिंह, उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह, लेखपाल जयन्त गुप्ता, अश्वनी राय, सत्यप्रकाश सिंह (स्वास्थ्य विभाग) उपस्थित रहे।

  • एक माह बीत चुके एक्सपायरी दवा की खरीद-फरोख्त में कुशीनगर के सीएमओ द्वारा खेला गया करोड़ों का खेल

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मात्र एक माह बाद की एक्सपायरी दवा के खरीद-फरोख्त में करोड़ों के कमीशन का मामला प्रकाश में आया है। इसमें फार्मासिस्ट से लगाए सीएमओ तक की मिलीभगत होने का मामला सामने आ रहा है। गौरतलब है कि कुशीनगर जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नसबंदी करने का पूर्व से हीं शासन द्वारा आदेश पारित है। जिसमें जो दवाई दी जाती है। कुशीनगर द्वारा नसबंदी की दवा की मात्र एक माह बाद की एक्सपायरी की दवा की खरीदारी करके सरकार को करोड़ों का चूना लगाया गया है। उस दवा को एक माह में मरीजों को नहीं दिया गया तो वह फेंकने लायक हो जाएगी और सरकार का करोड़ों का नुकसान होगा।

    बता दें कि सभी समुदायिक स्वास्थय केन्द्रो पर कमिशन के चक्कर में मात्र एक महीने की एक्सपायरी दवा मंगाकर बाटने के लिए दिया गया है जिसके चलते स्वास्थय केन्द्र के प्रभारीयों के हाथ पांव फूल रहे हैं। किस तरह से मरीजो दिया जाए। सूत्रों की माने तो यह एक मांह की एक्सपायरी की दवा को कंपनी लागत मूल्य पर ही सप्लाई करती है जिससे करोड़ों की दवा हजारों व लाखों में मिल जाती है।

    जानकारों का मानना है कि कंपनी अगर दवा नहीं बेच पाती है तो उस दवा को नष्ट हीं करना पड़ता है कम्पनी को इसलिए दवा का पुरा बील बना कर देती है और पार्टी से मात्र लागत मूल्य लेती जिससे कंपनी का माल निकल जाता है और पार्टियों को कमीशन भी आता है बाकी का खेल सरकार समझ नहीं पाती है और मात्र एक माह बाद ही वह दवा नष्ट करने लायक हो जाती है। अब एकदम साफ हो गया है कि स्वास्थ महकमा कुशीनगर द्वारा दवा के खरीद-फरोख्त में करोड़ों का भुगतान करके करोड़ों के कमीशन का खेल खेला गया है।

  • सृष्टि पर जब भी पाप बढ़ा तो प्रभु ने लिया अवतार,मर्मज्ञ दीदी स्मिता वत्स

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : सृष्टि पर जब भी पाप का भार बढ़ता है, प्रभु अवतार जनकल्याण के लिए अवतार लेते है। त्रेता में प्रभु ने राजा दशरथ के पुत्र के रूप में अवतार लेकर पाप का विनाश कर रामराज्य की स्थापना की।
    उक्त बातें क्षेत्र के गांव बसडीला महन्थ में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा की अमृत वर्षा करते हुए श्री अयोध्या धाम से आयी मानस मर्मज्ञ दीदी स्मिता वत्स ने कही। उन्होंने प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के कथा की प्रस्तुति करते हुए श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया, कथा के भावपूर्ण प्रस्तुति पर श्रोता इतने भावुक हो गए कि प्रभु के जन्म के समय पूरा पंडाल श्रोताओं के संकीर्तन और नृत्य के दौरान जय सियाराम के जयघोष से गुज उठा। समस्त पण्डितों, ब्राह्मणों, ऋषियों आदि को यथोचित धन-धान्य, गौ आदि भेंट कर के सादर विदा करने के साथ यज्ञ की समाप्ति हुई। राजा दशरथ ने यज्ञ के प्रसाद चरा(खीर) को अपने महल में ले जाकर अपनी तीनों रानियों में वितरित कर दिया। प्रसाद ग्रहण करने के परिणामस्वरूप तीनों रानियों ने गर्भधारण किया।

    जब चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पुनर्वसु नक्षत्र में सूर्य, मंगल शनि, वृहस्पति तथा शुक्र अपने-अपने उच्च स्थानों में विराजमान थे, कर्क लग्न का उदय होते ही महाराज दशरथ की बड़ी रानी कौशल्या के गर्भ से एक शिशु का जन्म हुआ जो कि नील वर्ण, चुंबकीय आकर्षण वाले, अत्यन्त तेजोमय, परम कान्तिवान तथा अत्यंत सुंदर था। उस शिशु को देखने वाले देखते रह जाते थे। इसके पश्चात् शुभ नक्षत्रों और शुभ घड़ी में महारानी कैकेयी के एक तथा तीसरी रानी सुमित्रा के दो तेजस्वी पुत्रों का जन्म हुआ। श्रोता अमृतमयी कथा में अंत तक डुबकी लगाते रहे।

    कथा का शुभारम्भ हरिद्वार धाम से पधारे पूज्य संत स्वामी दिव्य सागर जी ने मानस पूजन एवं आरती कर किया। इस दौरान काफी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रोता एवं आयोजन समिति के लोग मौजूद रहे।

  • अखिलेश के सरकारी बंगले में मिली तोड़ फोड़

    लखनऊ। कभी आलीशान महल की तरह दिखने वाला उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव का सरकारी बंगला अब खंडहर की तरह दिख रहा है। अखिलेश ने इसे अपने मुख्यमंत्री रहते ही बनवाया था। राज्य संपत्ति विभाग के सूत्रों का कहना है कि इसको भव्य रूप देने और साज सज्जा में 42 करोड़ रुपये खर्च किये गए थे। जाने के बाद या जाने से पहले इस बंगले में तोड़फोड़ की गई इस बाॅत की जानकारी अभी नही मिली है। लेकिन बताया जा रहा है जो तोड़ फोड़ हुई है उससे काफी नुकसान हुआ है।

    ज्ञात हो कि अखिलेश यादव ने आवंटित बंगला दो जून को खाली कर दिया था। आज बंगला की चाबी राज्य संपत्ति विभाग को सौंपी गई। जब राज्य संपत्ति विभाग के कर्मचारी बंगला में अंदर घुसे तो वह हैरत में पड़ गए। बंगले में लगे फ्लोर टाइल्स, मार्बल समेत कई जगह फर्श टूटी पड़ी मिली। छत और दरवाजों पर भी हथौड़ा चला गया है। यहां तक इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड तक को नहीं बख्शा। उसे भी उखाड़ दिया गया है। अब राज्य सम्पत्ति के अधिकारी दबी जुबान पर कह रहे है कि खाली करने से गुस्साए अखिलेश यादव ने स्वंय अपनी हसरत भरी इस इमारत में लगी महंगी और विदेशी टाइल्स को तुड़वा दिया होगा। अब यह जाॅच का विषय है कि आखिर सरकारी सम्पत्ति का ऐसा दुरूप्रयोग किसने किया। कही अखिलेश यादव को बदनाम करने के लिए तो ऐसा नही किया गया।

  • गांवो में बेहतर चिकित्सा सेवायें पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: सीएमओ

    लखनऊ। मुख्य चिकित्साधिकारी का प्रमुख कार्य जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त करना होता है। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सीएमओ लखनऊ डा0 नरेन्द्र अग्रवाल ने जनसंदेश आनलाइन न्यूज पोर्टल के ब्यूरो प्रमुख गौरव जायसवाल से की सीधी बात।

    डा0 नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि उन्हें मुख्य चिकित्साअधिकारी का कार्यभार संभाले लगभग तीन माह हो चुके हैं। तब से जिले में टीबी डे, डेंगू मच्छर पर वार, जननी सुरक्षा, दिमागी बुखार व अन्य स्वास्थ्य योजनायें जिले में सुचारू रूप से चल रहीं है।

    ग्रामीण जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी डिलीवरी प्वाइंट बनाये जायेंगे। जिससे गरीब जनता को बेहतर चिकित्सा मिल सके।

    फर्जी डाक्टरों और फर्जी अस्पतालों पर लगातार छापेमारी हो रही है और आगे भी अभियान जारी रहेगा। जनता की जान से खिलवाड़ करने वाले फर्जी डाक्टरों पर उचित कार्यवाही की जायेगी। अस्पतालों की सफाई व्यवस्था को लेकर भी अभियान चलाया जा रहा है। गंदगी फैलाने वालों पर उचित कार्यवाही की जा रही है।