Category: uttar-pradesh

  • सम्मेलन के बहाने यूपी के योगी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दिखाया कुशीनगर में अपनी ताकत

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर :  उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि गुजरात और बिहार में जिस तरह शराब बंदी हुआ है वही यूपी में मथुरा जिले के बाद अब कुशीनगर जनपद से ही पूरे प्रदेश में शराब बंदी को लेकर शराब बंदी शुरुवात होने से पुरा युपी मे शराब बंदी लडाई लडी जा रही है |   इस के लिए  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने इसे पूरे मनोयोग से बंद करने के लिए ठान लिया है की अब यूपी में कहीं शराब नहीं बिकेगी और पुणतिया आबकारी विभाग हमेशा के लिए समाप्त भी हो जाएगा | यह अभियान पिछले वर्ष  20,5,2018 बागी  बलिया से शुरुआत हुआ है तो अब  कुशीनगर से किया जा रहा है l किसके लिए भारतीय समाज पार्टी सुहेलदेव के पदाधिकारी प्रत्येक घर-घर जाकर लोगों से मिल शराबबंदी के खिलाफ लोगों को जागरुक करेंगे |

    कैबिनेट मंत्री श्री राजभर रविवार को जिला मुख्यालय रबिन्द्रनगर स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित रही,अति पिछड़ा,अति दलित वर्ग भागीदारी रैली दलित सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे  | उन्होंने शराब बंदी को लेकर सम्मेलन में आई हुई जनता के भीड से हाथों को उठवाकर शराब बंदी के खिलाफ समर्थन मांगा इस दौरान सम्मेलन में उपस्थित भीड़ ने भी इस मांग का हाथ उठाकर समर्थन किया |  कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा की आरक्षण जब तक तीन श्रेणी में विभाजन नहीं किया जाएगा तब तक अति पिछड़ा वर्ग के बच्चों को रोजगार शिक्षा के अलावा बिकास असंभव है |  उन्होंने आरक्षण को तीन भागों में बांटने को लेकर लड़ाई लड़ने की बात कही l

    वही बहुजन समाज पार्टी कांग्रेस समाजवादी पार्टी मिलकर भले ही 2019 मे चुनाव लड ले  लेकिन आने वाले 2019 के चुनाव  में भी भारतीय समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में सभी सीटें जीतेगी |

    मंत्री ने भीड़ को देखकर गदगद हो मंत्री ने कहां की राजा सुहेलदेव की कसम है कि आप इस पार्टी को छोड़ दूसरे पार्टी में कहीं नहीं जाना है अगर कोई दूसरी पार्टी के कार्यक्रम में जाएगा तो उसे पीलिया भी हो जाएगी जब तक ठीक नहीं होगा की पुन : इस पार्टी में आकर वह ब्यक्ति काम न करने लगे |  उन्होंने पुलिस प्रशासन अधिकारियों का आडे हाथो लेते हुए कहा कि गरीबों का थाने में काम नहीं हो रहा है होगा भी क्यो जब  पुलिस  24 घंटे काम करते रहे और  उनको समय से मानदे. न मिले और ना ही वह अपने पप्वार के बीच खुशी बाटे एेसे मे पुलिस वाले भी क्या करें | डीएम,एसपी अपने जिले से अगल-बगल के जिले में तैनाती तो ले लेते हैं | जबकि एक सिपाही बलिया कहो तो बलिया कें पड़ोसी जिले में नहीं रह सकता है वह कितना काम कर सकता है | उन्होंने होमगार्ड,पीआरडी जवान को परमानेंट करने के लिए लड़ाई लड़ने का पूरा जोर जोर दिया |

    उन्होंने 50% अंक पाने वाले छात्र छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति के लिए कानून बना लेने का प्रयास जारी रखने की बात कही  इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई जब तक जारी रहेगी की भारत के प्रत्येक मतदाताओं को भी 5000 पेंशन सरकार मुहैया नहीं करा देती है |

    सम्मेलन को विधायक रामकोला रामानंद बौद्ध ने सम्मेलन में आई हुई जनता के प्रति अभिवादन करते हुए कहा कि आज यह साबित हो गया है की रामकोला बिधायक के पास कितनी ताकत है |  किंतु अब तक हमें यहां के अधिकारी छोटा समझते थे या भीड़ ने दिखा दिया कि रामानंद बौद्ध भी किसी से कम नहीं है अगर जनता का काम नहीं हुआ तो अब जनता ही ऐसे अधिकारियों से जो जिस भाषा में बात करेगा उस भाषा में भी बिधायक के साथ जनता भी बताने का भी काम करेगी |  सम्मेलन के पुर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सुहेलदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया |

    इस दौरान सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय राजभर ने किया जबकि संचालन डॉक्टर बलराम ने की |   इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर , राजभर जिला उपाध्यक्ष ,दिलावर राजभऱ जिला  प्रमुख सचिव रामावतार राजभर, नंदलाल राजभर, मुंद्रिका राजभर, श्याम देव राजभर, जितेन्द्र राजभर, रामानंद राजभर, सुखदेव राजभर प्रधान जी ,हरिंदर राजभर ,नंदलाल राजभर, जंग बहादुर राजभर,अरविंद राजभर, धर्मेंद्र राजभर ,रामदास राजभर ,अजय राजभर ,हरिवंश राजभर ,सीता राम राजभर ,पप्पू राजभर ,धर्मेंद्र राजभर,मास्टर राधेश्याम सिंह राजभर ,धीरज कुमार सहित भारी संख्या में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं में बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे शामिल रहे |

    ……………

    और जब विधायक ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सोने का मुकुट पहनाकर किया स्वागत

    रविवार को जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में अति पिछड़ा,अति दलित वर्ग दलित सम्मेलन में बतौर मुख्य  अतिथि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को बिधायक रामकोला रामानंद बौद्ध ने जहां विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बड़े फूल माला पहनाकर स्वागत किया वही अंगवस्त्र के भेट करने के साथ-साथ सोने का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया |  बिधायक के द्वारा सोने का मुकुट पनाकर मंत्री का स्वागत करने को लेकर भीड़ में बज रही तालीया चर्चा का विषय बनी रही |

  • खिरकिया पुल को पुनः निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर बंजरगी यादव ने दी आंदोलन की चेतावनी

    [object Promise]

    पडरौना, कुशीनगर। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बंजरगी यादव ने कहा की पडरौना शहर से सटे माने जाने वाले खिरकिया स्थान के निकट पुल का पुनः निर्माण को लेकर तीन सप्ताह पहले हमने अपने विभिन्न सहयोगियों के साथ जिलाधिकारी को एक पत्र देकर मांग करने के अलावा चेतावनी दी थी कि इस पुल का जल्द निर्माण नही हुआ तो हम आन्दोलन करेंगे । जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बजरंगी यादव मंगलवार को नगर के एक होटल मे प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारो से मुखातिब थे ।
    उन्होंने ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा की हमने तीन सप्ताह पहले डीएम से मांग किया था कि पडरौना नगर से सटे खिरकिया से होकर बांसी जाने वाले मार्ग खिरकिया स्थान के निकट बने पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे को राहगीरो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
    श्री यादव जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पडरौना नगर से सटे खिरकिया पुल मार्ग गड्डे तब्दील होकर छतिग्रस्त हो जाने से यहां आने जाने वाले राहगीरों के साथ छात्र,छात्राओ को जोखिम भरा चलने को विवश होना पड़ रहा है। यहा से होकर निकलने वाले चार पहिया वाहनों से लगने वाला जाम से लोगो को निकलना मुश्किल हो जाता है, जिससे पूरा खिरकिया बाजार जाम हो जाता है ।
    उन्होंने एक सवाल के जबाब मे कहा की इस पुल को जल्द निर्माण कराने के लिए जिलाधिकारी को भेजे पत्र से मांग के बावजूद जिला प्रशासन ने इस समस्या का हल निकलाने मे अब तक कोई रुची दिखाई है। जिला पंचायत सदस्य बजरंगी यादव पहलवान ने चेतावनी दी थी है कि अगर उक्त पुल का जल्द निर्माण कार्य को लेकर एक सप्ताह के भीतर जिला प्रशासन ने अपने ओर से रुची नही दिखाई तो हम लोगो का एक बडा सामूहिक आन्दोलन करेगा ।

  • इस आदेश से प्रदेश के करीब 50 हजार शिक्षकों की नौकरी खतरे में, जानिये क्या है आदेश !

    [object Promise]

    Lucknow .  जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के करीब 1200 शिक्षकों पर नौकरी का संकट मंडरा रहा है। यह संकट हाईकोर्ट के निर्णय के बाद आया है। हाईकोर्ट ने आदेश किया है कि 2012 से 2018 के बीच नियुक्त हुए जिन शिक्षकों की बीएड व बीटीसी परीक्षा का परिणाम, टीईटी परीक्षा परिणाम आने के बाद आया है, उन शिक्षकों की नियुक्ति मान्य नहीं होगी। इस आदेश के फेर में प्रदेश के करीब 50 हजार तो अलीगढ़ जिले के लगभग 1200 शिक्षकों की नौकरी फंस सकती है।

    2012 के बाद प्रदेश में 72825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती, 9770, 10800, 10000, 15000, 16448 व 12460 सहायक अध्यापक व उर्दू भर्ती के अलावा उच्च प्राथमिक स्कूलों के लिए विज्ञान एवं गणित विषय के 29334 सहायक अध्यापकों की भर्तियां की गई थीं। अफसरों की मानें तो इनमें से अलीगढ़ में ही केवल गणित के 245 व विज्ञान के 245 समेत कुल 490 शिक्षक भर्ती किए गए थे। जिले के अन्य शिक्षकों को मिलाकर करीब 1200 शिक्षक इस आदेश से सकते में हैं।

    अब देखना ये है कि इनमें से कितने शिक्षकों का बीएड या बीटीसी का परिणाम टीईटी आने के बाद आया था। हालांकि शिक्षकों का दल सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है। उनका कहना है कि अगर किसी शिक्षक का बीएड या बीटीसी का परीक्षा परिणाम टीईटी परिणाम के बाद आया तो इसमें शिक्षक की क्या गलती है? शिक्षक तो परिणाम जारी करते नहीं हैं।

    उत्तरप्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने कहा कि परिणाम देरी से आने में शिक्षकों की कोई गलती नहीं होती। कहा, उन्होंने आदेश नहीं देखा है कि न्यायालय ने किसी गड़बड़ी या अनियमितताओं के संदर्भ में ये फैसला सुनाया है या अन्य कोई बात है। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय का कहना है कि अभी ये आदेश न्यायालय ने शासन को दिए हैं।

    शासन से जब जिले में ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार करने के आदेश होंगे, तब 2012 से 2018 के बीच भर्ती हुए शिक्षकों की सूची तैयार कराई जाएगी। फिर उनमें से वे छांटे जाएंगे जिनका बीएड या बीटीसी का परिणाम टीईटी के बाद आया हो और वे नियुक्ति पाए हों। फिर वो सूची शासन को भेजी जाएगी।

  • जड़ी से सभी बिमारी का इलाज कर रहे सिधुआ के भूखल प्रजापति

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : सच्ची लगन कड़ी मेहनत एवं हौसले से कोई व्यक्ति भी आम आदमी की तरह जीवन में बेहतर मुकाम बना सकता है। समय-समय पर  अपनी कठिन मेहनत एवं हौसले से बेहतर मुकाम बना लोगों के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत किया है एक  बुजूर्ग ने ।

    बेशक : यहा बता दे की कुशीनगर जनपद के पडरौना नगर से सटे सिधुआ स्थान के शुक्ला टोला निवासी 60 वर्षीय भूखल प्रजापति ने 60 प्रतिशत लोगों के विभिन्न प्रकार के बीमारियों को मात्र अपने ओर से धागे में बांधकर जड़ी से इलाज कर हताश लोगों में जीवन का संचार किया है।

    सिधुआ स्थान गांव के अंकित शुक्ला की माने तो भूखल प्रजापति आज के 10 वर्ष पहले गांव में होने वाली छोटी, मोटी उम्र की बीमारियों को अपने झाड़ फूंक के अलावे जड़ी बूटियों से ठीक करने का काम करते थे | धीरे-धीरे भूखल  प्रजापति के पास अपनी बीमारियों को लेकर ठीक कराने लोग आने लगे जहां भूखल प्रजापति पीड़ित बीमार लोगों के हाथ की कलाई में मात्र खर पतवार से जड़ी बूटी बता धागे में पिरोकर बांधने के बाद ठीक हो जाने का भरोसा देते थे |  बताया जाता है कि उनके पास एक ऐसा ही एक शख्स पहुंचा जिसको गंभीर बीमारी थी उनके द्वारा दी गई जड़ी-से उस शख्स की बीमारी हमेशा के लिए दूर हो गई |

    उस शख्स के बीमारी ठीक होने  पर उसके गांव में कई लोगों वह बीमारी थी | उसने गांव में अन्य लोगों से बताया इसके बाद हुया यूं की आज कल भूखल प्रजापति के पास विभिन्न प्रकार के बीमारियों से जूझ रहे लोगों का आने जाने का तांता बिहार व यूपी के कई जनपदों से लग रहा है |  वर्तमान में स्थिति यह है कि सिधुआ निवासी भूखल प्रसाद के पास प्रत्येक मंगलवार व रविवार को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से जूझ रहे लोग कई दर्जन संख्या में आकर इन से जड़ी बधवाकर छुटकारा पा रहे हैं ?

  • अलविदा की नमाज की अदा, कुशीनगर में मुसलमान भाइयों ने मांगी अमन की दुआ

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर: रमजान के मुकद्दस महीने के अंतिम जुमे शुक्रवार को अलविदा की नमाज अकीदत के साथ 499 ईद गाहो पर मुसलमान भाइयों ने एक साथ अदा की।
    इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के बच्चे, नौजवान व बुजुर्ग कुर्ता पैजामा पहन तथा सिर पर टोपी लगाए अपने-अपने मोहल्लों में स्थित मस्जिदों में निर्धारित समय पर जमात के साथ व पेश इमाम के पीछे दो रेकात अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा कर मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी। रमजान शरीफ के अंतिम शुक्रवार को अलविदा के दिन भारी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने अलविदा की नमाज के बाद प्यारे नबी हजरत मोहम्मद साहब पर सलातो सलाम पढ़ एक दूसरे से मुसाफा करने के बाद मस्जिद से रुखसत हुए।

    पडरौना नगर के गुदरी बाजार मस्जिद में हाफिज असलम, जामा मस्जिद में मौलाना रहमतुल्लाह, हथिसार मोहल्ले की मस्जिद में मौलाना अकमल कासमी, दाल मंडी मस्जिद में मास्टर क्यूम, पोस्ट आफिस के बगल में स्थित मस्जिद में कारी आफताब आलम इसके अलावा जमालपुर, जंगल बेलवा, मटियरवा, नौका टोला, खिरिया टोला, नोनियापटटी, छावनी, मुगलपुरवा सिधुआ स्थान , बसहिया बनबीरपुर आदि मस्जिदों में भी अलविदा की नमाज अता की गई। इस अवसर पर नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह व पुलिस कप्तान अशोक कुमार पांडे पल-पल की जानकारी लेते रहे |

  • राजधानी में वी-मार्ट का 9 वां स्टोर खुला,  एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फैशन 

    लखनऊ। वी -मार्ट टियर, टू और थ्री शहरों में संगठित रिटेल के राजा ने लखनऊ में अपने  9 वें स्टोर और उत्तर प्रदेश में 74 वें स्टोर्स के साथ विस्तार कि घोषणा की। लखनऊ मे अपने 9 वें वैल्यू रिटेल स्टोर के उद्घाटन के साथ इन्होने शहर में अपने विस्तार की घोषणा की। लखनऊ का यह स्टोर भी आप को वातानुकूलित अंतरराष्ट्रीय खरीदारी का अनुभव देगा। लखनऊ के लोगों के लिए, वी मार्ट एक ऐसा स्टोर भी है जो कि सबसे अच्छी कीमतों के साथ एक छत के नीचे पूरे परिवार के फैशन की जरूरतों को पूरा करेगा। रिटेल का राजा वी- मार्ट लखनऊ में सूर्यवंश प्लाजा प्लाट नंबर 59, कृष्णा विहार कॉलोनी फैजाबाद रोड बोरा पेट्रोल पंप के समीप चिनहट लखनऊ, उत्तर प्रदेश मे स्थित है। यह रिटेल स्टोर 10,022 वर्ग फुट में फैला हुआ है ।

    स्नेहल शाह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विपणन और संचालन , वी -मार्ट रिटेल लिमिटेड ने कहा ,ज्यादातर हम टियर 2 और टियर -3 शहरों मे संचालित है जहा पर हम फैशन और युवा आकांक्षा वर्ग को अनुकूल कीमत पर उच्च फैशन प्रदान करते है। लखनऊ और उत्तर प्रदेश मे माजूदा स्टोर्स को शानदार प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है और इसी तथ्य को ध्यान मे रखते हुये हम लखनऊ मे 9 वें स्टोर की योजना हम बहुत पहले से बना रहे थे। हमारा नया स्टोर फैशन को शहर के कोने कोने मे ले जाने मे सहायक होगा। ग्राहकों को उनके द्वारा खर्च की जाने वाली राशी के बदले मे मूल्यवृद्धित उत्पादों को प्राप्त करने में सहायता प्रदान कर वी-मार्ट देशव्यापी स्तर पर लाखों परिवारों के साथ अपना संबंध स्थापित कर चुका है।”
    अपने 9 वें नए स्टोर की लांच की घोषणा करते हुये ललित अग्रवाल, चेयरमैन व प्रबंध निदेशक, वी मार्ट रिटेल लिमिटेड ने कहा,“ लखनऊ और उत्तर प्रदेश के कई और अन्य शहरो मे हमारे स्टोर्स को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद से मै शहर मे अपने पुरी तरह से वातानुकूलित फैशन स्टोर के खुलने पर गर्व महसूस कर रहा हूँ । हम नवीनतम और बेजोड़ कीमतों पर व्यापक फैशन श्रृंखला की पेशकश के हमारे वादे को सच करने के लिए तत्पर हैं। इस स्टोर का खुलना ऐसे समय में हुआ है जब ग्राहक इस स्टोर का भरपूर लाभ उठा सकते है वी मार्ट में ग्राहक हमारे ऑफर्स के केंद्र बिंदु है और अपने नए स्टोर की खुलने की खुशी में वी- मार्ट अपने ग्राहकों को आकर्षक पेशकश दे रहा हैं
    शहर के निवासियों ने वी-मार्ट के नये रिटेल स्टोर का गर्मजोशी से स्वागत किया है और उन्हें विश्वास है कि इस अनोखे नये स्टोर के खुल जाने से यहाँ के निवासियों को फैशन खरीदारी का एक नया अंतर्राष्ट्रीय अनुभव प्राप्त होगा। यहाँ के ग्राहकों को अत्याधुनिक डिजाईन वाले फैशन परिधान किफायती कीमतों में उपलब्ध हो सकेंगे। आने वाले दिनों में यह स्टोर फैशन के दीवाने ग्राहकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरेगा।

  • मुख्यमंत्री योगी ने ईनाम के तौर पर टॉपर छात्र को दिया 1 लाख रुपए का चेक हो गया बाउंस !

    [object Promise]

    बाराबंकी: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा के एक टॉपर छात्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईनाम के तौर पर 1 लाख रुपए का चेक दिया था, जो बाऊंस हो गया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने छात्र को दूसरा चेक दिया है।

    बाराबंकी के यंग स्ट्रीम इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले आलोक मिश्रा ने 10वीं में 93.5 फीसदी अंक हासिल करके जिले में टॉप किया था। वहीं पूरे प्रदेश में वह 7वें नंबर पर था। टॉप करने पर उसे 29 मई को लखनऊ बुलाया गया था जहां मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें एक लाख रुपए का चेक दिया। इस चेक पर बाराबंकी के डिस्ट्रिक्ट इंस्पैक्टर ऑफ स्कूल राजकुमार यादव के हस्ताक्षर थे।

    आलोक के पिता ने लखनऊ के हजरतगंज में स्थित देना बैंक में 5 जून 2018 को चेक जमा किया था। जब पैसा आलोक के खाते में नहीं आया तब उन्होंने बैंक से संपर्क  किया, तो पता चला कि चेक बाऊंस हो गया है। डी.आई.ओ.एस. राजकुमार यादव ने बताया कि चेक बाऊंस होने की वजह हस्ताक्षर मिसमैच बताई गई है।

  • मांगों के समर्थन में कुशीनगर मे हड़ताली सचिवों ने निकाली पदयात्रा

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : जिले में गुरूवार को ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्य समिति के बैनर तले दूसरे दिन भी ग्राम पंचायत सचिव हड़ताल पर रहे। अपनी मांगों के समर्थन में विकास भवन परिसर से पद यात्रा निकाल कर कलेक्ट्रेट होते हुए फिर विकास भवन पहुंच धरने पर बैठ गए।

    संगठन के अध्यक्ष भूपनरायण राव एवं संयोजक शैलेन्द्र मल्ल ने धरना पर बैठे सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष व प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष लखनऊ में आमरण अनशन शुरू किए हैं। इसी क्रम में पूरे प्रदेश में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी आंदोलित हैं।

    उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सचिव पर शैक्षिक योग्यता स्नातक व ओ लेवल अर्हता करने तथा ग्रेड पे 2800 व 10, 16, 26 की सेवा पर पदोन्नति की मांग की जा रही है। कुशीनगर के कर्मचारी पूरी लगन के साथ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलित हैं। दूसरे दिन जिला मुख्यालय पर पद यात्रा निकली गयी।

    इस मौके पर संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय, राजेश सिंह, विनोद दूबे, लल्लन यादव, हरेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, तैमुर अंसारी, डा. फिरोज अंसारी, विपिन राय, जितेन्द्र मिश्र, श्वेता यादव आदि मौजूद रहे।

  • मांगों के समर्थन में कुशीनगर मे हड़ताली सचिवों ने निकाली पदयात्रा

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : जिले में गुरूवार को ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्य समिति के बैनर तले दूसरे दिन भी ग्राम पंचायत सचिव हड़ताल पर रहे। अपनी मांगों के समर्थन में विकास भवन परिसर से पद यात्रा निकाल कर कलेक्ट्रेट होते हुए फिर विकास भवन पहुंच धरने पर बैठ गए।

    संगठन के अध्यक्ष भूपनरायण राव एवं संयोजक शैलेन्द्र मल्ल ने धरना पर बैठे सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष व प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष लखनऊ में आमरण अनशन शुरू किए हैं। इसी क्रम में पूरे प्रदेश में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी आंदोलित हैं।

    उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सचिव पर शैक्षिक योग्यता स्नातक व ओ लेवल अर्हता करने तथा ग्रेड पे 2800 व 10, 16, 26 की सेवा पर पदोन्नति की मांग की जा रही है। कुशीनगर के कर्मचारी पूरी लगन के साथ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलित हैं। दूसरे दिन जिला मुख्यालय पर पद यात्रा निकली गयी।

    इस मौके पर संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय, राजेश सिंह, विनोद दूबे, लल्लन यादव, हरेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, तैमुर अंसारी, डा. फिरोज अंसारी, विपिन राय, जितेन्द्र मिश्र, श्वेता यादव आदि मौजूद रहे।