Category: uttar-pradesh

  • डीएम को प्रार्थना पत्र भेज दबंग व्यक्तियों द्वारा घर उजाड़ने का लगाया आरोप

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना, कुशीनगर कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर सिधुआ बाजार निवासी माया देवी गोंड ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर घर के ही बगल के पडोसी दबंग व्यक्ति द्वारा सीलिंग की जमीन पर बने घर को जबरन उजाडने का आरोप लगाया है  | जिलाधिकारी को भेजे गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित माया देवी ने जिक्र किया है कि वह गरीब व्यक्ति है पडरौना तमकुही मार्ग से सटे बसहिया गांव सिधुआ बाजार के समीप सड़क के  किनारे जमीन वह अपने पुरे परिवार के साथ गत 25 वर्षों  से रहती है जबकि पीड़िता ने आगे जिक्र किया है कि गत 2007 से पूर्व गांव के ही रामनिवास पांडे पुत्र कांता पान्डेय व रोहिताश पांडे पुत्र रामनिवास पांडे द्वारा उक्त पिडिता से यह कह कर ₹500000 की मांग की थी कि जिस जमीन में तुम बसी हो उस जमीन में तुम्हारा भी नाम दर्ज करवा देंगे उधर पीड़ित ने जैसे तैसे कर के उक्त लोगों को ₹400000 देकर नाम चढ़वाने का विश्वास कर ली थी |

    लेकिन उक्त व्यक्तियों द्वारा उक्त पिडिता का नाम दर्ज  नहीं कराए | इस सिलसिले में  उक्त लोगों को पीड़िता द्वारा दिए गए ₹400000 गत 2007 के  सिधुआ पडरौना में हुए दो धार्मिक विवाद के  दंगे में लिखा-पढ़ी का कागजात भी जल गया है | पिडिता ने आरोप लगाया है कि वर्तमान में उक्त लोगों द्वारा 25 वर्षों से घर बनाकर रह रही पिडिता के घर को प्रशासनिक व पुलिस के सहयोग से जबरन हो उजाडने का काम किया जा रहा है |  पिडिता माया देबी ने मुख्यमंत्री से लेकर मंडलायुक्त गोरखपुर के अलावा कुशीनगर पुलिस कप्तान को  प्रार्थाना पत्र देकर उक्त लोगो पर कार्यावाही की मांग है |

  • लू के थपेड़ों ने बढ़ा दी मुश्किल, आग उगल रही गर्मी

    [object Promise]

    लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का पारा बढ़ने के साथ ही लोगों की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं। अब लू के थपेड़ों ने प्रदेश के कई हिस्सों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने लू के थपेड़ों से सावधान रहने की चेतावनी जारी की है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में लू अपना कहर दिखाने को तैयार है। तापमान के पारे में भी अभी बढ़ोत्तरी के संकेत मौसम विभाग की ओर से मिले हैं। शुक्रवार को बांदा में मौसम का पारा 45 डिग्री से ऊपर रहा जबकि लखनऊ, झांसी और कानपुर व अन्य शहरों में मौसम का पारा 44 डिग्री के करीब रहा।

    इससे पहले गुरुवार को प्रदेश के कई जनपदों में मौसम के पारा 46 और 47 डिग्री तक पहुंच गया था। गुरुवार की रात जालौन और आसपास के कई जनपदों में आंधी और हल्की बारिश के कारण मौसम के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई लेकिन मौसम विभाग के जानकार बताते हैं कि अभी गर्मी का पारा और अधिक बढ़ने की संभावना है। बढ़ती गर्मी में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक मौसम फिलहाल सूखा रहेगा और नमी के आसार नहीं दिख रहे। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि शुक्रवार से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में लू चलने की संभावना है।

    मौसम विभाग ने इससे बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। इससे पहले प्रदेश के कई हिस्सों से लू से मौतों की सूचना सामने आ चुकी है लेकिन गुरुवार को मौसम का पारा चढ़ने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में यह तापमान कहीं से भी कम होने की उम्मीद नहीं है। गर्मी के मौसम में ट्रेनों की लेटलतीफी ने भी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी है और लोग स्टेशन पर ट्रेनों के इन्तजार में समय काटने को मजबूर हैं। लखनऊ से झांसी के बीच चलने वाली 11110 इंटरसिटी एक्सप्रेस हर रोज देरी से रवाना हो रही है।

    शुक्रवार को रेलवे ने इंटरसिटी एक्सप्रेस के निर्धारित समय 4 बजकर 40 मिनट की जगह 9 घंटे से अधिक की देरी से रवाना होने की संभावना जताई। इसी तरह ग्वालियर से चलकर बरौनी जाने वाली 11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस शुक्रवार को लखनऊ स्टेशन पर निर्धारित समय रात 8 बजकर 15 मिनट से 4 घंटे की देरी से आने की संभावना रेलवे ने जताई है। इंटरसिटी एक्सप्रेस की तरह यह ट्रेन भी हर रोज घंटो की देरी से रवाना हो रही है।

  • अपने ननिहाल आए बालक की करंट लगने से मौत

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : जिले  के कसया क्षेत्र के दिलीपनगर के सिसई टोला पर शुक्रवार को ननिहाल आए बालक आयुष की करंट लगने से मौत हो गई| वह मूल रुप से पटहेरवा क्षेत्र के लबनिया गांव का रहने वाला था।

    आयुष शुक्रवार ‌सुबह दरवाजे पर खेल रहा था| इसी दौरान घर के सामने लगे पोल के सपोर्ट में करंट उतर आया। आयुष करंट की चपेट में आ गया। इससे वह अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    घर लाने पर उसके शरीर में हरकत हुई। इस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। लेकिन वहां भी डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन फिर उसे लेकर घर पहुंचे। ग्रामीण शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। वे एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। मामला बढने पर मौके पर लेखपाल पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया।

  • डायल 100 पुलिस के 22 बाईको कुशीनगर मे डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : अपराध और अपराधियों को त्वरित कार्रवाई को लेकर डायल 100 बाइक पुलिस बाईको  शुक्रवार को पुलिस देर शाम लाइन से यहा के  जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पुलिस कप्तान अशोक कुमार पांडेय बिधायक जटाशंकर त्रिपाठी खड्डा, बिधायक रामकोला रामानंद बौद्ध, विधायक फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा, शहीत अपर पुलिस अधीक्षको के साथ  पुलिस लाइन में 22 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |

    गौरतलब हो कि यह डायल 100 की पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध और अपराधियों को लेकर आने वाली है सूचना पर फौरन कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचेगी |  एेसे मे ग्रामीण क्षेत्र  होगी रहे मारपीट को बढने वाले बवाल को  विराम लगाने के साथ साथ डालय 100 पुलिस काफी  मददगार साबित होगी |

  • कुशीनगर में छाया है WhatsApp, Facebook पर भगवा रंग

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर भगवा राम के ऊपर राम लिखी फ़ोटो ओर वीडियो बहुत तेजी से कुशीनगर में वायरल हो रहा है Whatsapp, Facebook, ट्वीटर से लेकर प्रोफाइल पिक्चर पर भी भगवा रंग छाया हुआ है।

    बताते चले कि कुछ दिनों पहले मेसेज आया कि अपनी ये फोटो अपनी प्रोफाइल पर लगायें ओर इसे आगे भेजे फिर क्या था सभी राम के रंग में रंगने लगे और आज हर जगह सोशल मीडिया पर भगवा रंग चढ़ा हुआ है।

    इसी तरह एक गाना भी चल रहा है जो दिलो में छाया हुआ है “मुझे चढ़ गया भगवा रंग रंग, मुझे चढ़ गया भगवा रंग जिसे देख जमाना हो गया तांग..” यह फोटो और गाना इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि चारो तरफ केबल जय श्री राम के जयकारे हो रहे है।

    हर गली, नुक्कड़ ओर दुकानों में केवल यही गाना चल रहा है। सोशल मीडिया पर एक अलग ही भक्तिमय माहौल बना हुआ है सभी राम के दीवाने हो गए है बच्चो से लेकर बुजुर्ग भी यही गुनगुना रहे है। सोशल मीडिया पर हो रहे हर कमेंट में जय श्री राम ही लिखा जा रहा है।

    वायरल हो रहे इस फोटो और गाने का रंग ओर जिले सहित अन्य जिलों में भी दिख रहा है मानो कोई जश्न चल रहा है सभी इसी ओर खिंचे जा रहे है। इस पोस्ट के आते ही लोग अपने आपको रोक नही पाते है और तुरंत अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर भगवा राम के ऊपर राम लिखी फोटो लगा लेते है।

  • जानिये इन मासूम बच्चों को किस गुनाह की मिल रही है सजा !

    [object Promise]

    झांसी। बच्चे भगवान का रूप होते हैं, उनकी मुस्कराहट को ईश्वर की कृपा माना है। बच्चों के चंचल स्वभाव के कारण उनकी हर गलती को आनंद का हिस्सा माना जाता है। ऐसे बेनुगाह फितरत वाले चार मासूमों को मानो वसीयत में ही जेल मिली है। कारागार में बंद चार महिलाओं के साथ उनके मासूम बच्चे भी यहां पल रहे हैं। इनमें से स्कूल भी जाता है, जिसका सारा खर्च और जिम्मेदारी जेल प्रशासन उठाता है।

    जिला कारागार में इस समय करीब 900 से अधिक कैदी हैं। करीब 45 महिला बंदी हैं, इनमें तीस से अधिक दहेज के मामले मेें सजा काट रही हैं। इन्हीं में से चार महिलाओं के साथ उनके बच्चे को अपना घर आंगन मान कर यहीं पल रहे हैं। एक बच्चा पांच साल का है, जिसका दाखिला जेल प्रशासन ने शहर के एक माने हुए अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में कराया है। एक सिपाही रोज उसे स्कूल छोड़ने और वहां से लेने जाता है। उसकी ड्रेस, किताब-कॉपियों से लेकर स्कूल से मिलने वाले प्रोजेक्ट में आने वाले खर्चे को जेल प्रशासन वहन करता है। एक बच्चा डेढ़ साल का तो एक नौ महीने का है। एक बच्चा ऐसा भी है, जिसने जेल में ही पहली बार अपनी आंखें खोली थीं। सवा महीने के इस बच्चे का जन्म सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने कराया था। यही बच्चे नहीं अभी करीब चार बच्चे और जेल की चारदीवारी में अपनी आंखें खोलेंगे।

    मां के साथ जेल में रह रहे इन बच्चों का जाने की किस गुनाह की सजा मिल रही है। इनसे मिलने न तो उनके परिजन आते हैं और न ही सगे संबंधी। जेल में बंद अन्य महिलाएं उन्हें अपना दुलार लुटाती हैं। कोई पढ़ाता है तो कोई उनके साथ खेलता है। जेल के कर्मचारी उनकी चंचलता पर मोहित होकर कभी नए कपड़े तो कभी खिलौने दे जाते हैं।

    नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार जेलों में महिला बंदियों की संख्या अधिक है। हाल ही में केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्रालय ने प्रदेश में महिला बंदियों और उनके बच्चों की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। स्वास्थ्य, पोषण, पुनर्वास, स्वच्छता आदि बिंदुओं पर केंद्र सरकार ने रिपोर्ट ली है। समय-समय पर अफसर निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट भी तैयार करते हैं। इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए, इसके लिए भी विशेष निर्देश दिए गए हैं।

    स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान
    जेल मैन्युअल के मुताबिक जेल में महिला बंदियों और बच्चों की देखभाल हो रही है। टीकाकरण, पोलियो ड्राप्स, पुष्टाहार और स्वास्थ्य परीक्षण के जरिए बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान है। 16 साल की आयु तक के बच्चे ही मां के साथ रह सकते है। बाद में परिजनों के सुपुर्द या बाल सुधार गृह में भेजा जाता है। इसके अलावा, जेल प्रशासन सप्ताह में एक बार बच्चों की मेडिकल जांच भी कराते हैं।

    उंगली पकड़कर नियम कानून का पालन
    मां की गोद में या अंगुली पकड़ बच्चा भी जेल के कायदे कानून निभाता है। मां काम करती है तो वह भी उसके साथ होता है। मां जब सलाखों (बैरक) के अंदर जाती है तो वह भी साथ जाता है। इतना ही नहीं, अन्य कैदियों का भी बच्चों को प्यार मिलता है।

    मां के बिना नहीं रह सकते
    समय-समय पर जेल का निरीक्षण कर खानपान व्यवस्था परखी जाती है। पांच साल से कम उम्र के ये बच्चे मां के बिना नहीं रह सकते। साथ ही इनके परिवार में कोई सदस्य नहीं है जो इन्हें संभाल सके। ऐसे में बाहर यदि किसी को इनकी देखभाल के लिए दिया भी जाए तो वो भी किसी सजा से कम नहीं होगा।
    मोहम्मद आबिद
    सदस्यध्मजिस्ट्रेट, बाल कल्याण समिति

    पूरा ध्यान रखता जेल प्रशासन
    मजबूरी में ये बच्चे मां के साथ जेल में हैं। जेल प्रशासन की ओर से इनका पूरा ध्यान रखा जाता है। इन्हें खेलने के लिए खिलौने और पीने के लिए दूध भी उपलब्ध कराया जाता है। एक बच्चे की पढ़ाई का पूरा ख्याल भी जेल प्रशासन द्वारा रखा जा रहा है। बच्चों का खर्चा भी जेल प्रशासन की तरफ से उठाया जाता है।
    राजीव शुक्ला, वरिष्ठ जेल अधीक्षक

  • सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर कुशीनगर में खूनी संघर्ष, 14 घायल

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पजरौना,कुशीनगर : जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के भुइसोहरा गांव में सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें 14 से अधिक लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस में लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामकोला भिजवाया, जहा सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

    भुइसोहरा गांव में सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर 100 डायल पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर वापस चली गयी। एक पक्ष के कुछ लोग थाने में पहुंच भी गये। आरोप है कि जब दूसरे पक्ष के सभी पुरुष सदस्य थाने चले गये तो एक पक्ष के लोग विवादित जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिये।

    इस पर दूसरे पक्ष के लोग विरोध करने लगे। बताया जा रहा है की एक पक्ष के अधिकतर लोग थाने पहुंचे थे लिहाजा घर में केवल महिलाएं ही थी। कब्जा का विरोध करने जब महिलाएं पहुंची तो दूसरे पक्ष ने महिलाओं के उपर हमला कर दिया। हमले में नीलम नामक किशोरी का कान फट गया और खून बहने लगा।

    इसके बाद आस पास की महिलाएं और बच्चे हमलावरों से भिड़ गये और मारपीट होने लगी और जमकर पथराव भी हुआ। इसमें एक पक्ष के तूफानी, उसकी पत्नी प्रभावती, हीरा, नंदू, और कलिंदा घायल हो गये। वहीं दूसरे पक्ष के नीलम ,अन्नू, पुष्पा, अशोक, भुलाई, राजू , सरोज, रेनू, मनीषा आदि घायल हो गये। सूचना पाकर डायल 100 पुलिस पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

  • शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गयी कुशीनगर मे ईद की नमाज

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना, कुशीनगर : जिले में शांतिपूर्ण माहौल में ईदगाह मस्जिदों में ईद की नमाज। ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकवाद दिया। ईद की नमाज के मद्देनजर पडरौना शहर के एक गांव पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गयी थी। जिले के आला अफसरों ने मुस्लिम बंधुओं को ईद की बधाई दिए।

    ED Milan

    सुबह स्नान करने के बाद नया कुर्ता-पायजामा व सिर पर नयी टोपी लगाकर सुबह मस्जिद और ईदगाह की तरफ नमाज अदा करने के लिए निकल पड़े। पडरौना नगर के नौका टोली स्थित ईदगाह में लगभग पचास हजार लोग नमाज अदा किए। मौलाना  ने सुबह 8.15 बजे ईद की नमाज अदा कराया।

    ईदगाह में नमाज के वक्त डीएम अनिल कुमार सिंह,एसपी अशोक कुमार पांडे एवं अपर पुलिस अधीक्षक हरि गोविंद मिश्र आदि मौजूद रहे। जिले के आला अफसरों ने सभी को ईद की बधाई दी है। जिले के 499 स्थानों पर ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ी गयी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शांतिपूर्ण माहौल में ईद मना।

  • Alert : यहां अब सेल्फी ली तो जाना पड़ेगा जेल !

    [object Promise]

    मुरादाबाद । ट्रेन के अंदर या रेल लाइन के किनारे सेल्फी ली तो छह माह के लिए जेल जाना पड़ सकता है। ट्रेन से गिरने या कटने की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर रेलवे ने नियमों में बदलाव किया है।

    इसके तहत पुलिस और चेकिंग स्टाफ को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। कुछ माह पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक युवक रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही ट्रेन के आगे सेल्फी ले रहा था।

    इसी दौरान ट्रेन आ गई और युवक की कटकर मौत हो गई थी। मामले को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने गंभीरता से लिया। सेल्फी की वजह से ट्रेन में या पटरियों पर कितनी मौतें हो चुकी हैं, इसकी रिपोर्ट तैयार कराई गई।

    इसमें यह बात सामने आई कि रेल प्रशासन द्वारा जागरूक करने के बाद भी चलती ट्रेन के अंदर, कोच के दरवाजे पर खड़े होकर, प्लेटफार्म के किनारे खड़े होकर या आती हुई ट्रेन के साथ सेल्फी लेने में लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं।

    पिछले माह तक सेल्फी लेने वालों पर कार्रवाई का कोई प्रावधान नहीं था। लिहाजा आरपीएफ, जीआरपी और टीटीई ऐसे मामले में कार्रवाई नहीं कर पाते थे। अब रेलवे ने जुर्माना वसूलने के साथ जेल भेजने का प्रावधान किया है।

    रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पी श्रीनिवास की ओर से 22 मई को जारी पत्र में ट्रेन में सेल्फी लेने को अपराध की श्रेणी में शामिल करने की जानकारी दी गई है। छह माह की जेल या दो हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है। आरपीएफ, जीआरपी और टीटीई कार्रवाई करेंगे। मंडल रेल प्रबंधक अजय कुमार सिंघल ने बताया कि यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है।

  • योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला : भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में शराब पर पूरी तरह लगा प्रतिबंध

    [object Promise]

    Lucknow. उत्तर प्रदेश की कैबिनेट ने शराब पर रोक लगाने के लिए आज एक अहम फैसला लिया है. कैबिनेट ने भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा स्थित गोवर्धन, बलदेव, गोकुल, बरसाना जैसे धार्मिक स्थलों पर शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है.

    मथुरा के बरसाना, बलदेव , गोकुल , गोवर्धन , नंदगाव और राधा कुंड के इलाकों में अब शराब नहीं मिलेगी. धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी को लेकर काफी समय से मांग की जा रही थी.

    यूपी में धार्मिक स्थलों में शराब की दुकानों पर प्रतिबंध सख्ती से लागू किया जायेगा. इन इलाकों में पूरी तरह से शराब पीने और खरीदने पर रोक लगेगी. इस मामले को लेकर राज्य सरकार ने एक प्रस्ताव किया था जिसे आज कैबिनेट में मंजूरी दे दी गई है.