Category: uttar-pradesh

  • पुलिस ने दो भाइयों को हिरासत पीटा, एक की मौत

    [object Promise]

    लखनऊ । किन्नर चंचल हत्याकांड में पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर दो भाइयों को पुलिस ने इतना पीटा कि एक ने दम ही तोड़ दिया। दूसरे भाई के शरीर पर भी गहरे जख्म हैं। घटना से गुस्साए लोगों ने रायबरेली रोड जाम कर खूब प्रदर्शन कया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसएसपी दीपक कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। परिवारीजनों की तहरीर पर एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

    पीजीआई के डूडा कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद सईद ने बताया कि आशियाना पुलिस ने 24 अप्रैल को चंचल हत्याकांड में पूछताछ के लिए उनके बेटे जियाउल कमर (24) उर्फ कमरू और जियाउल हुसैन (22) को बुलाया था। आरोप है कि हिरासत में पुलिस ने दोनों को जमकर पीटा। 27 अप्रैल को पुलिस ने जब उन्हें छोड़ा तो उनके शरीर पर चोटों के निशान थे। घर के पास ही एक निजी नर्सिंग होम में उनका इलाज चल रहा था।

    इसी बीच तीन मई गुरुवार की रात 10.30 बजे के करीब जियाउल कमर की मौत हो गई। जियाउल के मौसा सकील अहमद ने बताया कि मैं सभासद रमेश कुमार रावत के साथ दोनों भाइयों को लेकर आशियाना थाने पहुंचा। इसके बाद दरोगा दोनों भाई को दूसरी गाड़ी से लेकर चले गए। सकील ने बताया कि तीन दिन बाद जब पुलिसवाले ने उन्हें छोड़ा तो शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। कमरू से पूछा गया कि किसने पीटा तो उसे पता ही नहीं था कि पुलिस उसे लेकर कहां गई थी और किस पुलिसवाले ने उसकी पिटाई की। घटना से गुस्साए परिवारीजन और डूडा कॉलोनी के लोग सड़क पर उतर आए। रायबरेली रोड पर शव रखकर सभी ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। आशियाना पुलिस के खिलाफ लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन के कारण रायबरेली रोड पर काफी देर तक लंबा जाम लगा रहा।

    बाद में एसएसपी के पहुंचने पर लोग शांत हुए। पीड़ित भाई जियाउल हुसैन ने बताया कि पुलिस वालों ने कहा कि कि अगर कोई मुल्जिम नहीं मिलेगा तो तुम्हें मार डालेंगे। उसने कहा कि उन्हें अंसल चैकी ले जाया गया था, जहां सादी वर्दी में पुलिस ने उन्हें मारा। वह पुलिसकर्मियों को पहचानता तो है लेकिन नाम नहीं जाना। हुसैन ने बताया कि सीओ मैडम की मौजूदगी में पुलिस वालों ने हमको मारा। उसने कहा कि दो दिन तो हम दोनों भाई साथ थे लेकिन तीसरे दिन कमरू को पता नहीं कहां लेकर चले गए।

    मौके पर पहुंचे एसएसपी दीपक कुमार ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। अगर जांच में पुलिस की प्रताड़ना और पिटाई से मौत की बात सामने आती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जो भी पुलिसकर्मी दोषी मिलेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। बाद में मीडिया को संबोधित कर एसएसपी ने कहा कि परिवारीजनों की तहरीर पर जयदी नामक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसकी जो रिपोर्ट आएगी और जांच के आधार पर ही पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी।

  • कई दिनों से नहीं आई बिजली, केस्को कर्मी को बंधक बना किया प्रदर्शन

    [object Promise]

    कानपुर। तीन दिन से अंधेरे में डूबे खाड़ेपुर नौबस्ता के लोगों के सब्र का बांध टूट गया। क्षेत्रीय लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए। उधर से गुजर रहे केस्को कर्मी को भी बंधक बना लिया। एसडीओ के आश्वासन पर लोग धरने से उठे।

    आंधी से खाड़ेपुर क्षेत्र में बिजली पोल गिर गए थे और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। तीन दिन बीत गए लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। अधिकारियों से शिकायत पर केवल आश्वासन मिल रहा था। आक्रोशित होकर लोग सड़क पर धरने पर बैठ नारेबाजी करने लगे। उसी समय वहां से गुजर रहे एक केस्को कर्मी को लोगों ने बंधक बनाकर वहीं बैठा लिया। करीब दो घंटे तक लोग उसे बैठाए रहे। पार्षद मधु मिश्र, श्यामा प्रसाद, सचिन मिश्र, मीना देवी, गोपाल व अन्य लोगों ने बताया कि सबसे बड़ा संकट पेयजल का है। हंसपुरम सबस्टेशन के एसडीओ नरेंद्र सिंह पहुंचे और शीघ्र काम शुरू करवाने की बात कही जिस पर धरना समाप्त हुआ।

    बिजली कटौती के खिलाफ लगाया जाम

    बाबूपुरवा के बेगमपुरवा इलाके में अंडरग्राउंड लाइन डालने का काम चल रहा। रोजाना सुबह से शाम तक बिजली कटौती की जाती है। पार्षद पति मोहम्मद इरफान खान की अगुवाई में क्षेत्रीय लोग बेगमपुरवा ईदगाह मैदान के पास पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों ने कहा कि अंडरग्राउंड लाइन में अभी बिजली के कनेक्शन तक नहीं है इसके बाद भी रोज बिजली कट रही है। जानकारी पर बाबूपुरवा पुलिस पहुंची और शांत कर सभी को सड़क से हटाया। नूरबानो, नसरीन, मंसूर, नसीर, तन्नू व रजिया रहीं। पटेल नगर में बिजली न आने से पानी को तरसे लोग

    पटेल नगर फीडर में खराबी आ जाने के चलते राजा मार्केट, पटेल नगर और सदानंद नगर समेत अहिरवां में बिजली सुबह से ही गायब रही। लोगों ने केस्को कंट्रोल को फोन पर बिजली न आने की शिकायत दर्ज कराई। चार घटे बीतने के बाद भी जब बिजली नहीं आई तो फिर फोन किया। वहां से बताया गया कि पटेल नगर फीडर में अभी तक फॉल्ट ढूंढा जा रहा है। लगभग दस घटे बीत जाने के बाद शाम तक फॉल्ट नहीं मिल सका। इलाके के राकेश, मयंक व दिनेश आदि ने बताया कि सुबह से लेकर रात तक बिजली नहीं मिली। पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।

    पहले भी बिजली कटौती के कारण बंद रहा था हैलट व जेके कैंसर फीडर

    शनिवार को नवाब गंज डिवीजन के 11 केवी रावतपुर, हैलट और जेके कैंसर फीडर ट्रॉली की समस्या के चलते दोपहर 10 से 12 बजे तक बंद रहा।

    बिजली घर डिवीजन में एबीसी केबल में काम के चलते सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। आलूमंडी डिवीजन का 11 केवी फीडर नंबर 36 बी कांबिंग काम के चलते दोपहर पौने 12 बजे से दो बजे तक बंद रहा। बिजलीघर डिवीजन के रिवर साइड पावर हाउस फीडर में इंसुलेटर में फाल्ट होने के चलते पौने दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बंद रहा। रतनपुर डिवीजन 11 केवी गंगागंज फीडर में सुबह 11.30 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक शटडाउन रहा। गोविंद नगर डिवीजन के 33 केवी दबौली फीडर 220 केवी नौबस्ता में ब्रेकडाउन के चलते दो बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहा।

  • गूंजी सदभाव की शहनाई, एक ही मंडप पर शादी अौर कुबूल हुआ निकाह

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : जिले के तुर्कपट्टी महुआ में केडी शाही जन जागृति संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह नव निकेतन ज्ञानस्थली के प्रांगण में रबिवार की रात्रि मे सद् भाव की शहनाई गूंजी तो हर तरफ खुशी का माहौल बन गया। एक ही मंडप पर एक तरफ मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिया गए तो दूसरी तरफ कुबूल हुआ निकाह। सद् भाव की इस अनूठी मिसाल को समाज के हर वर्ग ने सराहा। रबिवार को यह नजारा देखने को मिला सामूहिक 35 निर्धन कन्याओं के विवाह समारोह में। जहां पूरा शहर था मेहमान। दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों की आवभगत की आयोजकों की टोली ने।

    तुर्कपट्टी में रबिवार को सामूहिक विवाह में सामाजिक समरसता की गवाह बन गई। तुर्कपट्टी के नो लोकेशन ज्ञानस्थली के ग्राउंड में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। आयोजक टीम की ओर से की चिन्हित किए गए 35 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थाम कर ज़िंदगी के नए सफर की शुरुआत की। वही हिन्दू वर कन्याओ एक साथ ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया, तो मुस्लिमो मे दुल्हा दुल्हन के जोड़ों ने एक-दूसरे को क़ुबूल कर ज़िंदगी का नया सफर शुरू किया। पंडितो ने जहा विवाह के मंत्रोच्चार पढ़े तो मौलावनो ने निकाह पढ़ाया। ख़ास बात ये रही के देवरिया के सांसद व पुर्व केंद्रिय मंत्री कलराज मिश्रा बिधायक फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा, पूर्व विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र यादव ,समाजसेवी दीप नारायण अग्रवाल, नव निकेतन ज्ञान असली के प्रबंधक सुधीर शाही, हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना के प्रिंसिपल शैलेन्द्र शुक्ला , विक्रम अग्रवाल वरिष्ठ हिंदूवादी नेता पप्पू पांडे सहित पूरे आयजककर्ताओ एक साथ 35 नए जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए मौजूद रहा।

    केडी शाही जन जागृति संस्थान के पदाधिकारियों कि माने तो सामूहिक विवाह समारोह में हिन्दू कन्याओं का विवाह हिन्दू रिति-रिवाज से ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचार से संपन्न करायी जाती है जबकि मुस्लिम कन्याओं के निकाह की रस्म इस्लामिक रिति-रिवाज से पूरी की जाती है।

    सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन में डाक्टर सी वी सिंह, सुमित रूगंटा, , हरिप्रसाद गोपी कृष्ण, डाक्टर अरूण कुमार गौतम, पप्पू पाण्डेय, विजय सर्राफ,अजय गुप्ता, नरेश कनोडिया, रवि अग्रवाल, प्रमोद बालोदिया, सौरभ वर्मा, रमा खेतान, प्रदीप तुलस्यान, डाक्टर इरशाद अहमद सिद्दीकी, अवध तुलस्यान, सुरेंद्र नाथ चतुर्वेदी विनीत तुलस्यान , रूस्तम अली आदि का विशेष सहयोग रहता है ।

  • उन्नाव कांड में एक और आरोपी पकड़ा गया

    [object Promise]

    उन्नाव । हाईकोर्ट के सख्त तेवर के बाद सीबीआइ ने शुक्रवार से जिले में ही डेरा जमा लिया। सीबीआइ टीम ने रात में माखी गांव में कई जगह पर छापेमारी की। बताते हैं कि पीडिघ्ता की पिता की हत्या के समय घटनास्थल पर मौजूद रहे युवक को पकड़ा है। इस बीच जून 2017 में दर्ज मामले के आरोपियों की तलाश भी की गई। सीबीआइ की बढ़ी सक्रियता को लेकर सीबीआइ टीम के करीबियों में खलबली मच गई है।

    सीबीआइ टीम साक्ष्य जुटाने और शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए उन्नाव में ही रुकी है। नवाबगंज के पक्षी विहार में रुकी टीम शुक्रवार रात माखी पहुंची। चर्चा है कि जिस युवक ने पीडिघ्ता के पिता की गांव आने की सुरागरसी की थी, सीबीआइ ने भोरपहर उसे घर से उठा लिया। युवक से पूछताछ कर टीम हत्या के मामले में कई अहम सुराग जुटा सकती है। इधर गांव के सूत्रों के मुताबिक इस बीच सीबीआइ ने 11 जून 2017 को पीडिघ्ता की मां की तरफ से दर्ज मामले में आरोपी शुभम उसके ड्राइवर आदि की तलाश में भी कई स्थानों पर दबिश दी गई। हालांकि कोई हाथ नहीं आया लेकिन सीबीआइ ने सभी के परिजन को उन्हें जल्द हाजिर कराने को कहा है।

  • Karaana-Noorpur by-election : भाजपा से भिड़ने के लिए पूरा विपक्ष है तैयार

    [object Promise]

    लखनऊ. राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने कैराना लोकसभा उप-चुनाव को लेकर उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. पार्टी ने उम्मीद जताई है कि उसे इस सीट पर होने वाले उप-चुनाव में समान विचारधारा वाली गैर बीजेपी दलों का ‘पूर्ण’ समर्थन मिलेगा. कैराना में 28 मई को चुनाव होना है.

    वहीं समझौते के तहत अजित सिंह की पार्टी नूरपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (एसपी) के उम्मीदवार को समर्थन देगी. उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख मसूद अहमद ने कहा, ‘हमने कैराना लोकसभा सीट पर तबस्सुम बेगम को उतारने का फैसला लिया है.

    उन्होंने कहा, ‘हम कांग्रेस के अलावा गैर बीजेपी दलों विशेषकर एसपी और बीएसपी से पूर्ण समर्थन की उम्मीद करते हैं. तबस्सुम बेगम आज ही पार्टी में शामिल हुई हैं और वह संयुक्त विपक्षी दलों के उम्मीदवार के रूप में सामने आएंगी.

    तबस्सुम बेगम कैराना से बीएसपी की पूर्व विधायक हैं और बाद में वह एसपी में शामिल हो गई थीं. इसके बाद आज वह पार्टी चीफ अजित सिंह और अन्य नेताओं की मौजूदगी में आरएलडी में शामिल हो गईं.

    कैराना उप-चुनाव में आरएलडी के जीतने का भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा, ‘गठबंधन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही महागठबंधन का निर्माण कर लिया जाएगा.

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल, नूरपुर विधानसभा उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन देगा.

    पूर्व बीजेपी सांसद हुकुम सिंह की फरवरी महीने में हुई मौत के बाद कैराना में उप-चुनाव हो रहा है. वहीं बीजेपी विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की सड़क हादसे में हुई मौत की वजह से नूरपुर में उप-चुनाव हो रहा है. दोनों ही उप-चुनाव बीजेपी के लिए बेहद अहम हैं..!

     

  • करोड़ों के घोटाले के मामले में वांछित चले आ रहे  बसहिया के पूर्व  प्रधान पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर। जिले के पडरौना विकास खंड के ग्राम बसहिया बनवीरपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र को पुलिस ने बीती रात उसे गिरफ्तार कर लिया । पुर्व प्रधान पुत्र  के ऊपर कई दर्जन आपराधिक मुकदमे कायम है, जिसमें नोटिस देने के बाद भी वे हाजिर नहीं हो रहा था । पडरौना कोतवाली पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल के लिए रवाना कर दिया है। जबकि इस मामले में तीन अभियुक्त अब भी फरार बताए जा रहे हैं ।

    जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी लियाकत अली पुत्र रोजदिन ने आला अधिकारियों से शिकायत की थी कि पूर्व प्रधान के पुत्र वाजिद द्वारा पेंशन घोटाला, आवास घोटाला, सहित भारी पैमाने पर लूट खसोट किया गया था। अधिकारियों द्वारा इस संबंध में जांच की गई। जांच में सत्यता पाए जाने पर इन के विरुद्ध 419, 420, 467, 468 ,471 ,409 ,सहित अन्य धराओं में इनके विरूद्व कई दर्जन  मुकदमा पुलिस ने पंजीकृत किया था।

    अभियुक्त वाजिद पुत्र रियासत को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई बार रेड डाली लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भागता रहा। बताया जाता है कि उसकी ऊंची पकड़ होने के कारण पुलिस भी उसे गिरफ्तार करना नहीं चाहती थी, लेकिन वादी द्वारा हाईकोर्ट में एक वाद दाखिल किया जिसमें वाजिद के सभी अपराधों का जिक्र किया था। यह भी कहा था कि पुलिस की मिलीभगत से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। न्यायालय के आदेश पर बीती रात कोतवाली थाने की पुलिस उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी होने के बाद गांव में जश्न जैसा माहौल बन गया ग्रामीणों द्वारा पटाखे भी छोड़े गए। पुलिस ने दर्ज मुकदमों की धारा में आज उसे देवरिया जेल के लिए रवाना कर दिया है।
    ……………

    सिर्फ प्रधान पुत्र वाजिद अली ही दोषी क्यों ?

    बसहिया बनबीरपुर गांव के पूर्व प्रधान पुत्र वाजिद अली को गांव में पेंशन सड़क के आलावे नरेगा के तहत पोखरे के सुंदरीकरण कराने के नाम पर किए गए घोटाले के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद भले ही कोतवाली पडरौना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हो | लेकिन  प्रधान पुत्र के साथ साथ इतने बडे करोड़ों किए गए के घोटाले में कई अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही घोटाला किया गया होगा ? ऐसे में उन अधिकारियों पर भी गाज गिरना तय है लेकिन पुलिस ने अब तक सिर्फ प्रधान पुत्र वाजिद अली को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है | इस घोटाले पर गौर करें तो सिर्फ प्रधान ही दोषी नहीं हो सकता है  ?

    ……..

    जेल जाने की खुशी में किया गांव में आतिशबाजी

    बसहिया बनवीरपुर के प्रधान पुत्र के गिरफ्तारी के बाद जेल जाने की खुशी में गांव में आतिशबाजी भी किया गया है |
    इतना ही नहीं कई लोगों ने तो एक दूसरे को मिठाई खिला कर भी जेल जाने की खुशी में जश्न मनाया है |

  • स्कूल की बस पलटने से चालक सहित दो छात्र बुरी तरह से घायल

    [object Promise]

    पडरौना/कुशीनगर:  कसया तुर्कपट्टी मार्ग पर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदरपुल के समीप सोमवार के मध्याह्न अनियंत्रित स्कूली टेंम्पो के पलटने से चालक सहित दो छात्र घायल हो गए । राहगीरों द्वारा 100 नम्बर पुलिस व 108 पर फोन किया गया ।

    पुलिस व एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सपहाँ लाया गया जहां से डाक्टरों ने सीएचसी कसया रेफर कर दिया । समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों का इलाज कसया चल रहा था ।

    प्राप्त समाचार के अनुसार स्कूली टेम्पो नम्बर UP.57.AT.0138 कसया से तमकुही के तरफ जार हा था कि एका एक अनियंत्रित होकर सडक़ के किनारे गढ्ढे मे गिरकर पेड़ से टकरा गया जिसमें सवार चालक थाना तमकुही राज के ग्राम राजापाकड़ निवासी छात्र इद्रीश अंसारी उम्र 62 वर्ष व  रामपुर बरहन टोला निवासी मुहम्मद लियाकत अंसारी उम्र 65 वर्ष बुरी तरह घायल हो गये ।

  • गन्ने के खेत में दो तेंदुए के पदचिह्न दिखे, किसानों में दहशत

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : जिले  के खड्डा क्षेत्र के ग्राम लखुआ लखुई के भितहा मौजा में स्थित गन्ने के खेत में सोमवार को दो तेंदुएं का पद चिह्न दिखाई देने से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। किसानों ने सरेह मे एक साथ दो तेंदुए के विचरण करने की सूचना वन विभाग को दी है, जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर खेतों में मौजूद पदचिह्नों की जांच पड़ताल कर रही है।

    खड्डा क्षेत्र के छपिया गांव से सटे महराजगंज जिले का गेडहरुवा जंगल पड़ता है। इसी जंगल मे रहने वाले जंगली जानवर विचरण के दौरान जंगल से सटे आस-पास के गावों के समीप पहुंच जाते हैं। ग्राम लखुआ लखुई निवासी रवि आलम, राम प्रकाश, प्रेम पासवान, विवेक, शशिकांत गुप्ता, फरतुल्ला अंसारी सोमवार की सुबह भितहा मौजा में स्थित अपने खेत में लगे गन्ने की फसल को देखने गये थे।

    इसी दौरान बेचू कुशवाहा के खेत में दो-दो तेंदुए का पद चिह्न देख उनके होश उड़ गये। इन किसानों ने सरेह में तेंदुए के विचरण करने की सूचना मोबाइल से ग्रामीणों को दी और मौके पर दर्जनों की सख्या में ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर पहुंच गये। लोगों ने आस पास के खेतों में तेंदुए की काफी खोजबीन की, लेकिन स्थान बदलने के चलते दोनों तेंदुए कहीं नहीं दिखे। तेंदुए के दो-दो पदचिह्न देख लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम लोगों को अकेले सरेह की तरफ नहीं जाने कि हिदायत देते हुए तेंदुए की खोजबीन में जुट गयी है।
    ———
    कई बार खेतों में निकल चुका है तेंदुआ

    खड्डा क्षेत्र के खेतों में तेंदुआ के होने की यह पहली घटना नहीं है। बीते 12 दिसम्बर को कपसी जंगल से सटे रामपुर गोनहा निवासी रिखई यादव के केले के खेत में एक तेंदुआ ने एक हिरण पर हमला कर उसे मार डाला था। वहीं 10 जनवरी को एक तेंदुआ महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के पलकौली गांव मे पहुंच गया था, जहां उसने एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया था। 30 जनवरी को एक तेंदुआ जंगल से भटकर रामपुर गोनहा के भरपटिया टोला के समीप स्थित गिरनहिया घाट की तरफ खेतों में पहुंच गया था। इसी गांव के जंगल टोला निवासी श्यामलाल गुप्ता व कन्हई के चिल्लाने की वजह से तेंदुआ की चपेट में आने से कई लोग बाल-बाल बच गये थे।
    ——-
    महराजगंज जिले का गेडहरुवा जंगल नजदीक होने के कारण अक्सर जंगली जानवर भटककर खड्डा क्षेत्र के गांवों में चले आते हैं। लोगों को सतर्क रहने और अकेले सरेह में न जाने को कहा गया है। वन विभाग की टीम नजर रखे हुए है।

    टीएन त्रिपाठी, वन क्षेत्राधिकारी-खड्डा

  • अकेले मचान बनाकर पानी के लिए कर रहा भागीरथी सत्याग्रह

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर:  जिले के कसया स्थित शहीद अमिय चौक पर एक व्यक्ति अकेले मचान बनाकर पानी के लिए भागीरथी सत्याग्रह कर रहा है। देवरिया निवासी व खुद को जल देवता बताने वाला और पानी बचाओ महासंघ का विजय जुहाठा मंगलवार को कसया पहुंचा। विजय ने बताया कि कुशीनगर जिले के कसया में चार दिनों तक भागीरथी सत्याग्रह करेगा।

    सुबह साढे सात से शाम साढे सात बजे तक 12 घंटे तक चलने वाले सत्याग्रह के दौरान विजय रास्ते से गुजर रहे राहगीरों समेत नगरवासियों को पानी बचाओ महासंघ में शामिल होकर जल संचय के प्रति जागरूक कर रहा है। विजय पिछले 13 सालों से लगातार देवरिया में मचान बनाकर सत्याग्रह कर रहा है।

  • चर्चित गांव बसहिया के प्रधान पुत्र को गिरफ्तारी कर जेल भेजना न पड जाए सिधुआ चौकी पुलिस को भारी ?

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : जिले के पडरौना विकास खंड के बसहिया बनवीरपुर गांव के पूर्व प्रधान पुत्र पर लंबे समय से चले आ रहे हैं विकास कार्यो मे किए गए घोटाले के मामले में वर्ष 16,17 के दौरान गबन किए जाने के शिकायत कर्ता के आला अधिकारी से शिकायत के बाद दर्ज मुकदमे में वांछित चले आ रहे हैं पुर्व  प्रधान पुत्र वाजिद अली को अभी हाल ही मे 7-5 -2018 को कोतवाली पुलिस के वरिष्ठ उप निरीक्षक व सिधुआ चौकी इंचार्ज द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने का भी चर्चा जोरों पर है | हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी है गत वर्ष पुर्व बसहिया गांव मे हुए घोटाले में दर्ज मुकदमे का आरोपी प्रधान पुत्र पर 2016 और 17 के बीच दर्ज मुकदमे में दोषी पाए जाने के बावजूद भी क्षेत्रीय दरोगा व सिधुआ चौकी के अंतर्गत आने वाले बसहिया गांव के प्रधान पुत्र को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित होती चली आ रही थी ?  सूत्रों की माने तो प्रधान पुत्र द्वारा अपने को गिरफ्तारी से बचने के लिए गत दिनो पुर्व मे तैनात रहे सिधुआ चौकी इंचार्जों को मोटी रकम देकर खुली हवा में घूमने का आरोप भी लग रहा था ?

    इस दौरान इसी मामले मे अभी हाल ही में चौकी सिधुआ का तैनाती लिए कोतवाली पडरौना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सजनू यादव दृारा प्रधान पुत्र को  गिरफ्तार किए जाने से बसहिया में कुछ और मामले को लेकर नया मोड़ भी सामने सुनने को मिल रहारहा है |  हालांकि सुत्रो की माने तो यह नया मोड़ विकास कार्यों मे किए गए घोटाले मे दोषी सिदृ होने पर पुर्व प्रधान पुत्र वाजिद अली को पुलिस दृारा गिरफ्तार किए जाने पर चर्चा का बिषय बन रही है | सुत्रो की माने तो चर्चित गांव बसहिया मे गत दिनो अबैध स्लाटर हाउस पर किए गए छापामारी के दौरान पुर्व सिधुआ चौकी पर तैनात इचार्ज के कार्यकाल मे पुर्व पुलिस कप्तान यमुना प्रसाद के नेत्तव  मे बडे पैमाने पर पुलिस ने कार्यावाही  किया था |  जहा पशुओ के भारी मात्रा मे मांस के आलावे हड्डडी व चमडा सहीत पशुओ का खाल बरामद हुआ था |

    मजे की बात यह की इसी करवाई के बाद सिधुआ चौकी इंचार्ज सहित  4 कांस्टेबलों को बसहिया में अवैध स्लाटर हाउस चलाए जाने में संलिप्त पाए जाने पर आनन फानन में इनके खिलाफ बिना जांच किए ही  तत्काल प्रभाव से पूर्व पुलिस पुलिस कप्तान यमुना प्रसाद ने लाईन हाजिर कर दिया था |  बहरहाल चौकी इंचार्ज और सिपाहियों के लाईन हाजिर के बाद पुर्व कप्तान ने सिधुआ चौकी पर कोतवाली पडरौना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रहे सजनू यादव को नवीन तैनाती दिया था |

    इसके बाद सिधुआ चौकी इंचार्ज सजनू यादव दृारा अपना कार्यभाल संभालते ही बसहिया गांव में वर्ष 2016 और 17 के बीच पूर्व प्रधान पुत्र के द्वारा कराए गए विकास कार्यों के मामले में बड़े पैमाने पर किए गए घोटाले के आरोप मे दर्ज मुकदमा के बाद भी  वांछित चले आ रहे प्रधान पुत्र वाजिद अली को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया था |  हालांकि वही पुर्व प्रधान पुत्र के खास रहे रजब अली को धोखाधड़ी कर एक दूसरे के नाम पर बैंक से खाता से आवास का पैसा निकालने के मामले में भी गिरफ्तार कर चुके  है |

    ऐसे में सवाल उठाना लाजमी है कि वर्तमान में अभी हाल ही में 5 दिन पूर्व बसहिया गांव में पुन : अवैध स्लाटर हाउस चालू किए जाने के आरोप के मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई किया था | बताया जाता है की इस बार की पुलिस कार्यावाई में बसहिया गांव मे  कहीं भी किसी प्रकार कोई मांस बरामद नहीं हो सका  |

    हालांकि बसहिया गांव के कुछ लोगो ने अपना नाम न छपने की शर्त पर बताया की  पूर्व की तरह बसहिया में अवैध मांस का कारोबार अब नहीं हो रहा है पूर्व में की गई पुलिसिया कारवाई के भय के डर से अवैध कारोवारी गांव से पलायन भी कर चुके हैं  |  उधर इस करवाई को लेकर वरिष्ठ उप निरीक्षक व सिधुआ चौकी इंचार्ज पर उठ रहे हैं अवैध स्लाटर हाउस को पुनः दोबारा चालू कराए जाने का आरोप कही ना कही किसी के साजिस के तहत बदनाम कराए जाने की गंद आ रही है |

    जबकि सूत्रों की माने तो उप निरीक्षक के तैनाती के बाद अपने कार्यकाल में अपने आप को दबग कहे जाने वाले प्रधान पुत्र की गिरफ्तारी व उन्हीं के सहयोगी दृारा धोखाधड़ी कर बैकों से पैसा निकालने वाले शख्स को गिरफ्तार करने वाले बर्तमान सिधुआ चौकी इचार्ज पर बसहिया में अवैध पशुओं की कटान कराए जाने का एक अलग से खुन्नस निकाला जा सकता है ? जबकि गांव के से जुड़े लोगों की माने तो इस तरह का अवैध कारोबार पूर्व की तरह अब कहीं भी नहीं हो रहा है कहीं ना कहीं सिधुआ चौकी पुलिस इंचार्ज पर के कार्यशैली पर सवाल उठाना भी बेबुनियाद है |

    …………….

    सिधुआ पुलिस का कारोबारियों को जागरुक करना रहा असरदार , इस बार की कार्रवाई में नहीं मिला कहीं कोई प्रतिवंदित मांस

    6, फरवरी 2018  में बसहिया बनवीरपुर में अवैध स्लाटर हाउस पर पर हुई पुलिसया कार्यावाई मे बड़े पैमाने पर मिले अवैध पशुओं के मांस को लेकर की गई पुलिसिया कार्रवाई के बाद पुन : उक्त गांव में संभ्रांत व सामाजिक लोगों के साथ में वर्तमान सिधुआ चौकी पुलिस के साथ बसहिया गांव के कुरैसी बिरादरी लोगों को पास जाकर इस तरह का कारोबार न किए जाने का भी जागरुक किया गया था |  जिसका असर यह रहा कि गत 4 दिन पूर्व पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कहीं भी किसी प्रकार के अवैध मांस पुलिस को नहीं मिला था |