पडरौना, कुशीनगर : कुशीनगर में बच्चों से भरी स्कूली वैन के ट्रेन से टकराने से 13 मासूमों की जान चली गई तो वहीं दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्ली में भी एक अन्य हादसे में एक स्कूली बच्ची की मौत हो गई।। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर हमारे बच्चे स्कूल जाते वक्त कितने सुरक्षित हैं। क्या बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वाहनों के लिए कोई दिशा निर्देश हैं कि नहीं? तो आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इन वाहनों के लिए दिशा-निर्देशों की एक पूरी लिस्ट जारी की है, लेकिन वाहन इन निर्देशों को ताक पर रख बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।
………
स्कूल बसों के लिए सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश
1- बसों के आगे-पीछे स्कूल बस लिखा होना चाहिए।
2- स्कूली बसों में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स की व्यवस्था होनी चाहिए।
3- प्रत्येक बस में आग बुझाने के उपकरण होने चाहिए।
4- अगर किसी एजेंसी से बस अनुबंध पर ली गई है, तो उस पर ‘ऑन स्कूल ड्यूटी’ लिखा होनी चाहिए।
5- बसों में सीट क्षमता से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए।
6- प्रत्येक स्कूल वाहन में हॉरिजेंटल ग्रिल (जालियां) लगे हों।
7- स्कूल वाहन पीले रंग का हो, जिसके बीच में नीले रंग की पट्टी पर स्कूल का नाम और फोन नंबर लिखा होना चाहिए।
8- बसों के दरवाजे को अंदर से बंद करने की व्यवस्था होनी चाहिए।
9- बस में सीटे के नीचे बैग रखने की व्यवस्था होनी चाहिए।
10- बसों में टीचर जरुर होने चाहिए, जो बच्चों पर नजर रखें।
11- प्रत्येक बस चालक को कम से कम 5 साल का भारी वाहन चलाने का अनुभव हो।
12- किसी भी ड्राइवर को रखने से पहले उसका सत्यापन जरूरी है। एक बस में कम से कम दो चालक होने चाहिए।
13- चालक का कोई चालान नहीं होना चाहिए और न ही उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज हो।
पडरौना : जिले के बिशनपुरा थाना क्षेत्र के गांव गौरी श्रीराम के लालगंज टोले पर गत दिनो अग्यात आग के कारण जले हुए 7 झोपड़ियों के परिवार के सदस्यों में कपड़ा अनाज बर्तन आदि घरेलू सामान हुमन केयर फाउंडेशन के तत्वाधान में राहत सामग्री का वितरण किया गया |
इस अवसर पर तमकुही विधानसभा के विधायक और कांग्रेस पार्टी के विधानमंडल दल के नेता श्री अजय कुमार लल्लू के अगुवाई में राहत सामग्री उनके हाथों से जरूरतमंदों में वितरण किया गया |
गौरतलब हो कि यह संस्था पिछले 4 वर्षों से अग्निपीड़ितों बाढ़ पीड़ितों और डिजास्टर रिलीफ पर काम कर रही है | इस दौरान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जमीला आइशी प्रदेश सचिव बैजनाथ सिंह ,मोहम्मद जहीरुद्दीन ,मासूम रजा, उमर फारूक ,गृजेश उपाध्याय, प्रभु जयसवाल ,अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे ।
लखनऊ। यूपी के चार सीमावर्ती राज्यों हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली की पुलिस अपराधों की रोकथाम के लिए इंटरस्टेट क्राइम सेक्रेटिएट का गठन करेगी। इसका मुख्यालय गुरुग्राम (हरियाणा) में होगा। इसमें नोडल अफसर के रूप में चारों राज्यों के आईजी या उससे ऊपर स्तर के पुलिस अफसर तैनात होंगे।
यह निर्णय बुधवार को गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई चारों राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में लिया गया। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। इसमें निर्णय लिया गया कि प्रत्येक तीन महीने में इस तरह की समन्वय बैठक की जाएगी। अगली बैठक गौतमबुद्धनगर (यूपी) में होगी।
इस बैठक आयोजित करने का निर्णय यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की 24 फरवरी को मथुरा में हुई मुलाकात के दौरान हुआ था। मुलाकात में तय किया गया कि दोनों प्रदेशों में सुरक्षा के वातावरण में सुधार के लिए दोनों राज्यों की जनता के सामान्य हितों को प्रभावित करने वाले विषयों पर समन्वय के लिए सीमावर्ती राज्यों की पुलिस की समन्वय बैठक कराई जाए। बैठक में यूपी के एडीजी कानून-व्यवस्था आनन्द कुमार व एडीजी क्राइम चन्द्र प्रकाश के अलावा दिल्ली व राजस्थान के पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में अपराधियों और उनके गिरोहों का अंतरराज्यीय आवागमन रोकने, अंतरराज्यीय अपराधियों का विवरण आपस में साझा करने, वाहन चोरों, राज्यों में प्रचलित पुलिस के अच्छे अभियानों की ग्रेडिंग करने, गाय का अवैध परिवहन रोकने, कांवण यात्रा का बेहतर प्रबंधन करने, आतंकवाद (अवैध बांग्लादेशी व रोहिंग्या संबंधी) से जुड़ी, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अंतरराज्यीय दबिश के दौरान सहयोग देने, राज्यों की एसटीएफ के आपरेशन के दौरान सहयोग करने, अवैध शस्त्रों की तस्करी रोकने में सहयोग करने, संयुक्त अवैध खनन अभियान चलाने, अपराधियों का तत्काल पीछा करते समय सहयोग देने, शराब एवं नशीलें पदार्थ की स्मगलिंग रोकने, सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त गस्त, जमीन संबंधी विवादों का निस्तारण और साइबर अपराध एवं आनलाइन फ्राड रोकने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। हरियाणा के एडीजी कानून-व्यवस्था मो. अकील ने बैठक के बाद बताया कि प्रस्तावित इंटर स्टेट सेक्रेटिएट सूचना मिलने पर संबंधित राज्य में कार्रवाई के लिए समन्वय का काम करेगा।
पडरौना,कुशीनगर : बिशनपुरा थाना क्षेत्र के पूर्वा मानवरहित क्रॉसिंग पर आज सुबह लगभग 6:30 बजे सिवान से बढ़नी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के चपेट में बैन आने से 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी अगल-बगल के लोग आवाज सुन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों के क्रुदन विलाप से गांवो में मातम छा गया।चारो तरफ अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया ,हादसा की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय ,अपर पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस भेज दिया।
….
[object Promise]
घटना का जायजा लेने पहुंचे सीएम
घटना का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी मृतक के परिजनों से मिल बढ़ाया था डर
घटना के कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की खबर से अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे । मुख्यमंत्री घटना के 5 घंटे बाद ही जिला अस्पताल कुशीनगर पहुंच गए वहां से घटनास्थल पर पहुंचे, इसके बाद उन्होंने लापरवाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने मृतक परिजनों को दो लाख व घायलो को पचास हजार रूपया देने की घोषणा की साथ ही परिजनों से मिलकर उनका ढ़ाढस बढ़ाया।
घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार रोज की भांती आज सुबह वाइस एकेडमी विद्यालय की बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी ,बताया जाता है कि ड्राइवर कान में ईयर फोन लगाया हुआ था बच्चों ने ट्रेन को देख चिल्लाना चालू किया लेकिन ड्राइवर ने बच्चों की बात अनसुनी करते हुए मानव रहित क्रासिंग पर लेकर पहुंच गया जहां ट्रेन के चपेट में आ गया और उसमें सवार बच्चे अकरम पुत्र फरहान ,गोलू ,पुत्र हैदर,आयतुल्लाह पुत्र नौशाद, अनीस पुत्र राजीव ,मोहम्मद अशरद पुत्र जहीर ,मेराज पुत्र मैनुदीन, अतिउल्लाह पुत्र नौशाद, हरिओम पुत्र अमर सिंह, शाहिदा पुत्री हसन ,तमन्ना पुत्री हसन, संतोष ,मुस्कान पुत्र कैलाश, कुमकुम पुत्र हैदर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कृष्णा ,रोशनी पुत्री कैलाश ,तालीम पुत्र जलालुद्दीन वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया ।
…….. घटना की जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी
इस घटना की सूचना के बाद पूरा कुशीनगर थर्रा उठा, दिल दहलाने वाली हुई इस हादसे के तत्काल बाद प्रदेश के CM ने प्रोटोकॉल देकर संबंधित आलाधिकारियों को वहां पहुंचने की प्रोटोकाल आते ही जनपद के अधिकारियों में आवा धापी भी चालू हो गया । सीएम का हेलीकॉप्टर दिन के लगभग 11:00 बजे जिला मुख्यालय पर लैंड किया, वहां से लग्जरी वाहन उसे जिला अस्पताल पहुंचे अस्पताल के पी.एम. हाउस में रखे बच्चों का रखा हुआ था। वहां जाकर जानकारी ली तथा कुछ परिजनों से मिलकर उनका ढा़ढस बढ़ाया उसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि लापरवाह किसी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे और इसमें चालक की सबसे बड़ी लापरवाही है जिससे हादसा हुआ है। उन्होंने मृतक बच्चों के प्रति शोक संवेदना भी अर्पित की।
………..
मृतक परिजनों के घर पहुंचे सीएम योगी ने पीड़ित परिवारो को 2 लाख देने किया घोंषणा
जिला अस्पताल के बाद घटनास्थल दुदही के लिए रवाना हुए सीएम योगी दुददी पहुंचे घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मृतक परिजनों से भी मिले साथ ही उन्होंने मृतक परिवार जनों को 2 लाख रुपये व घायलो को पचास हजार रूपये देने की भी घोषणा की ,साथ ही रेल मंत्री ने भी मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपया देने का घोषणा कर दिया है। इस घटना के बाद मृतक परिवार के परिजनों के चीत्कार से गांवो में मातम छा गया है। इस दौरान बिधान मडल के नेता व सेवरही के बिधायक अजय कुमार लल्लू कांग्रेसी नेता मनीष उर्फ मंटू जायसवाल मौजूद रहे |
……….
स्कूली वैन हादसे में ग्राम पुर्व प्रधान के तीनों बेटे की हो चुकी है मौत
बिशनपुरा थाना के मिश्रौली गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान अमरजीत यादव के पुत्र संतोष रवि व पुत्री रागनी तीनों की मौत हो गई ।अब उनके परिवार में उनके पत्नी के सिवा कोई नहीं बचा है ।इस हादसे को सुन सभी लोग दंग है और ड्राइवर को कोसने से परहेज नहीं कर रहे थे इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा | ………….
मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान दिखा भाजपा व हियुवा में गुटबाजी, वकीलों ने किया घायलों को बिना इलाज के रेफर पर सीएम का जमकर विरोध
मुख्यमंत्री के जिला अस्पताल पहुंचने पर हियुवा नेताओं व भाजपा नेताओं में गुटबंदी भी देखने को मिली, वही जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर गुस्साए लोगों ने जमकर भड़ास भी निकाली साथ ही गुस्साए लोगों ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर रेफर कर देने का आरोप मड़ते हुए मुख्यमंत्री से भी ऊंची आवाज में सवाल दागना चालू कर दिए की जिसका यहां इलाज होना सम्भव था उसे भी रेफर कर दिया गया, वहां पहुंचे वकीलों ने भी जिला अस्पताल के लेकर सवाल खड़े की एक तथाकथित नेता द्वारा अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर दिया ,जिसे लेकर वकीलों से नोकझोंक भी हुई। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जिलाू अध्यक्ष जेपी साही,हियुवा के बस्ती गोरखपुर मंडल के संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह ,कसया के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध,हियुवा के जिला महामंत्री फुलबदन कुशवाहा , पडरौना नगर के चेयरमैन विनय जायसवाल ,मार्कंडेय शाही, संजय सिंह मुन्ना ,राजन जायसवाल आदि नेता मौजूद रहे।
…….
तो पहली बार हुई है वाहन चालक के वजह यह दर्दनाक स्कूली हादसा ?
कुशीनगर में ट्रेन हादसा यह कोई पहली बार नहीं है इससे पहले भी अनमैंड क्रॉसिंग होने के कारण गोरखपुर बस्ती मंडल में भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं |
ऐसे में गुरुवार को कुशीनगर में बुलेट ट्रेन हादसे में 13 बच्चों की हुई मौत मे सीधे-सीधे स्कूल वैन के वाहन चालक को ग्रामिण व जिला प्रशासन इस बड़ी घटना का घटना का जिम्मेदार मान रही है |
उल्लेखनीय है कि कुशीनगर जनपद के बिशनपुरा थाना क्षेत्र के बहपुरवा क्रासिंग पर गुरुवार को हुए इस बड़े ट्रेन हादसे में यहां के रेलवे क्रॉसिंग पर सिवान से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन ट्रेन नंबर 55075 बच्चों से भरी एक म्यूजिक बैंन से टकरा गई | इस दौरान इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 बच्चों की मरने की बात सामने आई है | जबकि 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं वही घायल बच्चों के साथ स्कूल बैन का ड्राइवर सहित 5 को कुशीनगर जिला अस्पताल से फिलहाल मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है | जिनका वहा हालत गंभीर बनी हुई है |
जबकि डॉक्टरों द्वारा घायल बच्चों का बचाव कार्य में जारी है | दूसरी तरफ घटना के दौरान वहां गेटमैन भी तैनात था स्कूल वैन को आते देख उसने वाहन चालक को स्कूली बैन रोकने के लिए बार बार आवाज़ लगाता रहा लेकिन वाहन चालक द्वारा कान में लगाए गए मोबाइल एयरफोन के वजह से आवाज नहीं सुनाई देने के कारण सिवान की तरफ से आ रही ट्रेन में स्कूल बैन टकरा जाने के कारण इतना बड़ा हांदसा हो गया |
लखनऊ। आमरण अनशन और सामूहिक उपवास के तीसरे दिन बुधवार को आलमबाग के इको गार्डन पर बने धरना स्थल पर बीएड,टीईटी 2011बैच के उत्तीर्ण अभ्यार्थी की नियुक्ति की मांग को लेकर अभियर्थियों का विरोध जारी रहा । प्रशासन की तरफ से पंहुंचे एसीएम तृतीय आनन्द कुमार ने मांग-पत्र लेकर प्रदेश के मुखिया से मुलाकात कराने का भरोसा भी दिया। सघर्ष समिति के मान बहादुर सिंह प्रदेशभाजपा मुखिया ने एनसीआरटी की मंजूरी खत्म हो जाने की वजह से प्रक्रिया पर मदद करने से मना किया।
आक्रोशित अभियर्थियों का कहना था सरकार एनसीआरटी को परमिशन दुबारा दे, क्योकि अभी तक पात्र अभ्यर्थी चयन नही होने से दर-दर की ठोकर खा रहे है। नौकरी देकर परिवार और उनके भविष्य को बचा ले।
चुनाव ने मदद कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे अभियर्थियों के चयन में ठोस कदम नही उठाये जाने पर नाराजगी जताई। अभियर्थियों का कहना है। सरकार मामले में खिलवाड़ खत्म करके नौकरी बहाली कर अभ्यर्थी की अभिवावक बनकर मदद करें। अनशन में प्रदेश भर से आए काफी संख्या में महिला और पुरुष अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
नभ निर्माण योजना के तहत मोदी सरकार ने बुधवार को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तीसरे टर्मिनल के लिए 1235 करोड़ रुपये का विशेष आर्थिक पैकेज दिया है। केंद्र से मिलने वाली इस मदद से एक तरफ जहां हवाईअड्डे पर विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार करने में मदद मिलेगी वहीं राजधानी का दुनिया के प्रमुख देशों से हवाई संपर्क भी बढ़ेगा। साथ ही अधिग्रहीत जमीन की मुआवजा राशि से जुड़ा विवाद भी निपटेगा।
ऐसा है टी-3 टर्मिनल का ब्लू प्रिंट तीसरे टर्मिनल को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाना है। इसके बन जाने से 60 लाख हवाई यात्री सालाना सफर कर सकेंगे। 80 उड़ानों की रोजाना लैंडिंग व टेक ऑफ हो सकेगा। 1,15,000 वर्गमीटर में फैले टर्मिनल में हर दस मिनट पर 4,000 पैसेंजर आ-जा सकेंगे। 1,500 वाहनों की पार्किंग और 15 एरोब्रिज यात्रियों की सुविधा के लिए लगे होंगे।
दूर होगी विमान डायवर्जन की दिक्कत इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमानों को जयपुर व दिल्ली डायवर्ट करने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। यहां आठ नए पार्किंग स्टैंड बनाए जाने हैं।
583 मीटर बढ़ेगा रनवे, उतरेंगे जम्बो जेट एयरपोर्ट का रनवे 2,742 मीटर है, जो कि बड़े जहाजों के लिहाज से छोटा है। इसकी लंबाई 583 मीटर बढ़ाने की योजना एयरपोर्ट प्रशासन ने तैयार कर रखी है।भक्तीखेड़ा गांव में अवस्थित 175 मकानों को आबादी रहित बनाने के बाद रनवे विस्तार का रास्ता भी साफ होने से जम्बो जेट विमान भी एयरपोर्ट पर उतर सकेंगे।
‘एयरपोर्ट पर दिखेगी लखनवी संस्कृति’ अमौसी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल ऐसे डिजायन किया जाएगा कि लखनऊ की कला एवं संस्कृति उभरकर आएगी। यह कहना है केंद्रीय नागरिक विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा का। वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 75 साल में देश में केवल 75 एयरपोर्ट थे, जबकि योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के एक साल में ही यूपी में यह संख्या दो से बढ़कर 20 पर पहुंच गई है।
पडरौना, कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर हादसे को गंभीरता से लेते हुए तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया। साथ ही डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य करीम जहान खान पर एफआईआर कर कार्यवाही करने को कहा है। सीएम ने लापरवाही बरतने के आरोप में कुशीनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। इस दुर्घटना के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी दुदही के खण्ड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर को भी निलम्बित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कुशीनगर के एआरटीओ इन्फोर्समेण्ट राजकिशोर त्रिवेदी को भी निलम्बित करने को कहा है। उन्होंने परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी रणवीर सिंह चैहान को दुर्घटना के उत्तरदायी पाए जाने पर निलम्बित करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि कुशीनगर में दुदही रेलवे स्टेशन के पास मानव रहित बहपुरवा रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन ट्रेन से टकरा गई थी। हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चार बच्चों और वैन बिना अनुमति व पंजीकरण के विद्यालय का संचालन करने के लिए डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य करीम जहान खान के विरुद्ध एफआईआरदर्ज कराते हुए विधिक धाराओं में मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने सेठ बंशीधर विद्यालय की जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं, जहां से डिवाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए टीसी की व्यवस्था की जाती थी।
पडरौना,कुशीनगर। जनपद मुख्यालय पडरौना से उत्तर क्षेत्र अपवादों में न पड़े तो यह सत्य है आज तक विकास के नाम पर ढ़कोशला ही रह गया है। चुनावी समर में विकास की बाते सबको याद आती है पर चुनाव के बाद वादे यादे सब भूल जाते है।यह सर्व विदित है कि विरासत में जो मिली वह क्षेत्र में दैवीय त्रासदी बाढ़ हो या मानवीय त्रासदी अपहरण,डकैती की साये में जीवन का सपना यहा सब कुछ ढ़क गया है।देश मे विकास का ढ़िढोरा भले पीटा जा रहा हो,ढ़िढोरा की आवाज सुनकर इस क्षेत्र के आशान्वित जनता के कटे पर नमक छिड़कने जैसा है।
लोगों की दुश्वारियां
सदर मुख्यालय के उत्तर क्षेत्र खेती किसानी के रूप में खरीफ और रवि फसल के मामले में आगे है।लेकिन सरकारी मिशनरियों के मामले में स्थित बेहद पीछे है।पडरौना सदर से उत्तर विकास खंड विशुनपुरा क्षेत्र जिला पश्चिमी चंपारण बिहार से सटा हुआ है।दोनों जिलों की बीच देखा जाय तो सीमा रेखा का बटवारा प्राकृतिक रूप में गंडक नदी नालों से शुरू हुई है।जो लगभग 8 किमी चौड़ा क्षेत्रफल की भूभाग को अपने आगोश में समा लिया है।यही कारण है कि दोनों जिलों की दूरियां कोसो दूर हो गई है।एक जिले से दूसरे जिले की 8 किमी दूरी की जगह 61 किमी की फासला बढ़ाकर दोनों जिलों के सामने लोगों की दुश्वारियां पैदा हो गई है।
रोजगार के अपार संभावनाओं का सपना साकार हो जाएगा
प्रत्येक वर्ष आने वाली बाढ़ से बचाव कार्य के नाम पर दोनों जिले की कमोवेश हजारों करोड़ रुपया खर्च हो जाता है।लेकिन आज तक न कोई स्थायी समाधान मिला है न ही बाढ़ और कटाव से राहत।जब कि सिर्फ एक बार सैकड़ो करोड़ रुपये की खर्च से जटहा-बगहा सेतू तैयार हो जाएगा इससे निश्चित ही आम जनता को हमेशा के लिए स्थायी समाधान मिल जाएगा। गंडक की विकराल रूप में फैली हजारों एकड़ जमीन सुरक्षित हो जायेगे।किसानों की खेतों में हरियाली की फसल उगने लगेगी। बाढ़ से बरबाद हुए किसान के दिन की खुशियां लौट आएगी।आम जनता के लिए 61 किमी की दूरी घट कर 8 किमी हो जाएगी। वही दोनो राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अपार संभावनाओं का सपना साकार हो जाएगा।
पुल निर्माण के लिए हर संभव कोशिश करने का वादा
इस परिप्रेक्ष्य में जनता की आवाज को सुनकर गुरुवार को जनपद के एबीवीपी के युवा नेता प्रवीण गुंजन,पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष गौरव तिवारी द्वारा जटहा-बगहा सेतुबंध के निर्माण के लिए बनने वाली प्रस्तावित पूल स्थल पर पहुच कर यहा की भौगोलिक परिस्थितियों का जायजा लिए।इनके साथ समाज सेवी प्रमोद रौनियार,छात्र संघ नेता विक्की मिश्रा, प्रदीप ओझा,नवनीत तिवारी अलावा ग्राम प्रधान मनोज चौरसिया सम्मानित व्यापारी प्रदीप जायसवाल, इंडेन ग्रामीण वितरक राजेन्द्र जायसवाल, धनंजय रौनियार, लल्लन व्याहुत, अजय रौनियार, उत्तिम गुप्ता,धनंजय चौरसिया,सिब्बन मोदनवाल,बीडीसी संतोष जायसवाल, विजय रौनियार सहित क्षेत्र के गणमान्य प्रतिनिधि व सम्मानित लोगों के साथ बैठक भी किया गया।
बैठक में श्री गुंजन ने कहा कि जटहा-बगहा पुल की मांग को उचित ठहराते हुए, पुल निर्माण के लिए हर संभव कोशिश करने का वादा किये। वहीं गौरव तिवारी ने जनता की मांगों की सराहना करते हुए कहा कि पहले ज्ञापन विज्ञापन के माध्यम से पूल निर्माण की मांग को प्रशासन और जन प्रतिनिधियों को सौपा जाएगा। मांग न माने जाने पर पूल निर्माण के लिए धरना प्रदर्शन करके अपनी मांग को अवश्य पूरा कराया जाएगा।इसके लिए यदि चाहे गोली या लाठी भी खानी पड़े अपनी मांग को पुरा करके ही माना जायेगा। श्री तिवारी ने कहा कि आगामी 13 मई को इसी स्थान पर बैठक होगी।जिसमे क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सम्मानित जनता को शामिल होने का आह्वान किये है।
पडरौना,कुशीनगर : जनपद के बिशनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही रेलवे मानव रहित रेलवे क्रासिंग के पास 13 स्कूली बच्चों की ट्रेन की ठोकर से मौत हो गई , इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष मनोज मोदनवाल के नेतृत्व में पडरौना नगर के सुभाष चौक पर मृतक स्कूली बच्चे के आत्मा की शांति के लिए कैंडल जला श्रद्धांजलि दी गई, तथा हादसा में मारे गये बच्चो के परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर से सहनशक्ति प्रदान करने की कामना भी की गयी।
इस दौरान श्री मोदनवाल ने कहां की यह हादसा रेलवे की लापरवाही की वजह से हुआ है। मानवरहित फाटक रहता तो यह हादसा कदापि नहीं होता। उन्होंने मांग किया कि जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ,जिससे फिर ऐसा हादसा ना हो सके ।
इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रमोद साहा , जेपी सिंह रोहित वर्मा ,मनोज रैना, धर्मेंद्र सिंह शिव मोदनवाल, अनिल यादव, अमित चौरसिया, अमित मोदनवाल, विक्रम प्रसाद, कुलदीप राकेश वर्मा गुड्डू, पवन मोदनवाल ,राजा बाबू ,पवन, आलम, विकास गुप्ता , संजय, धीरेंद्र ,कन्नौज ,रिंकू , दिनेश, सोलंकी ,सुदामा ,प्रवीण आदि लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर मृत बच्चो की आत्मा कि शान्ति के लिए इश्वर से प्रार्थना की गयी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश का मौसम बदला-बदला है। आगामी पांच मई के मौसम को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश हैं। कई दिनों से पूर्वा दिशा से तेज हवा चल रही है। पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ और कम दबाव क्षेत्र बना था जो आंधी पानी बनकर आसमान से बरस पड़ा। इसी वजह से बादल भी छाये हैं। तापमान भी सामान्य से काफी नीचे है। चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे के मौसम विभाग ने गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्दार्थनगर, गोंडा, बदायूं, बलरामपुर, एटा, सीतापुर पीलीभीत, रामपुर, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़,मुजफ्फरनगर, बिजनौर और बागपत में आंधी-पानी और तूफानी हवाओं के लिए सतर्क किया है।
अवध के आसमान में गुरुवार को आसमान में कुदरत का खूबसूरत नजारा दिखा। यह नजारा खुली आंखों से लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद, उन्नाव और आसपास के इलाकों में देखा गया। सूर्य के चारोओर गोल घेरा नजर आया। इस घेरे में सूर्य बेहद खूबसूरत दिखा। सुबह से दोपहर तक सूर्य के चारो ओर घेरा सा बना रहा। हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक यह कोई चिंता की बात नहीं है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी बता रही है कि आसपास तूफान के बाद भी अवध क्षेत्र सुरक्षित है। बादल व धूल के कणों की वजह से इस प्रकार का प्रतिबंब बना। सूर्य की किरणों ने बादलों से परावर्तित होकर प्रतिबिंब बनाया।
इसी वजह से सूर्य के चारो ओर घेरा नजर आया, हालांकि जैसे-जैसे बादल कम हुए, वैसे-वैसे घेरा भी खत्म होता गया। शाम चार बजे यह घेरा पूरी तरह समाप्त हो गया। कहावतों में ढले मौसम विज्ञान के मुताबिक जब बारिश के दिनों में चंद्रमा के किनारे घेरा होता है तो नजदीक वाले वाले घेरे से पानी की उम्मीद नहीं होती लेकिन यदि घेरा दूर से बना होता है तो बारिश काफी तेज होती है। इसे पुरनिया लोगों ने दूरि गोंडा नेरे पानी, नेरे गोंडा दूरि पानी। की कहावत के रूप में ढाल रखा है। ऐसे ही लोगों ने बताया कि इस तरह की कोई कहावत सूरज को लेकर नहीं बनी। यह सब कुदरत की अपनी महिमा है।
गुरुवार को दिन भर तेज हवा लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी रही। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को सुबह से बादल छाये रहे और धूप भी फीकी रही, जबकि पूर्वाह्न से ही सूर्य के चारो ओर घेरा नजर आया। इस पर सबसे पहले सोहावल के लोगों की नजर पड़ी। कई लोगों ने इसकी फोटो इसकी फोटो भी ली। हालांकि हवा का रुख बदला होने से नमी बनी है। लगातार उत्तरी-पूर्वी दिशा से हवा चलने की वजह से तापमान में खासी कमी आ गई है। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता प्रो. पद्माकर त्रिपाठी का कहना है कि किरणों के बादलों से परावर्तन की वजह से ऐसा प्रतिबिंब बना। फैजाबाद स्थित राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रो. जसवंत सिंह का कहना है कि बादल और धूल के कणों की वजह से आसमान में ऐसा नजारा दिखा।