Category: uttar-pradesh

  • खेत की खुदाई में निकली गणेश की मूर्ति और शिवलिंग

    [object Promise]

    By UPENDRA KUSHWAHA –

    पडरौना,कुशीनगर : जिले के रामकोला क्षेत्र के कुसम्ही गांव के एक खेत से मिट्टी की खुदाई के दौरान जमीन के नीचे से श्रीगणेश की प्रतिमा व शिवलिंग निकला है। मल्ल राजा रहे मदनपाल सिंह के गांव में मूर्ति व शिवलिंग निकलने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और वहीं पूजा-पाठ शुरू हो गया। मौके पर पुलिस व राजस्व विभाग के लोग भी पहुंच गए। एसडीएम कप्तानगंज त्रिभुवन ने मूर्ति को गांव के काली मंदिर में रखवाने का निर्देश दिया।

    कुसम्ही गांव के तरवेज आलम के खेत में सोमवार को मिट्टी निकाले जाने का काम चल रहा था। इसी बीच मिट्टी निकाल रहे जेसीबी चालक को किसी भारी चीज से उसकी जेसीबी के टकराने की आवाज आयी। सभी ने नजदीक जाकर देखा तो जमीन के अंदर एक बड़ा से पत्थर दिखा। वहां खुदाई की गयी तो जमीन के भीतर से एक गणेश भगवान की मूर्ति और एक शिवलिंग निकला। खुदाई के दौरान गणेश की मूर्ति थोड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी थी। खेत में जमीन के भीतर मूर्ति और शिवलिंग देख मिट्टी निकाल रहे लोग वहां से भाग खड़े हुए।

    मंगलवार की सुबह जब गांव के लोग खेतों की तरफ गये तो वहां खेत में पड़ी मूर्ति दिखाई दी। धीरे-धीरे बात गांव में पहुंची और गांव के लोग खेतों की तरफ निकल पड़े। थोड़ी देर में बगल के गांव इंद्रसेनवा, पकड़ी बांगर, रामकोला, अमडरिया के लोग भी पहुंच गये और पूजा-पाठ शुरू कर दिये। मामले की जानकरी किसी ने एसडीएम त्रिभुवन को दी तो उन्होंने रामकोला एसओ अनिल कुमार को मौके पर भेज दिया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने गांव वालों की मर्जी से मूर्ति और शिवलिंग को गांव के काली मंदिर पर रखवाने का निर्देश दिया।

  • मुद्रा योजना के तहत 10 हजार लोगों को मिलेगा लोन

    [object Promise]

    लखनऊ, प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा है कि एक जिला एक उत्पाद ( ओडीओपी)योजना को धरातल पर उतारने के लिए शीघ्र ही राज्य स्तरीय समिट का आयोजन किया जायेगा। इस समिट में लघु उद्योग विशेषज्ञों एवं उद्यमियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जायेगा और इसमें प्राप्त सुझावों का कार्यान्वयन समबद्ध सुनिश्चित होगा, ताकि ओडीओपी योजना की ब्रांडिंग अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर की जा सके।

    श्री पचौरी आज यहां निर्यात प्रोत्साहन भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि अधिकारियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की सभी योजनाओं के बारे में पूर्ण जानकारी होनी चाहिए, ताकि उद्यमियांे की समस्याओं आदि का समाधान आसानी से हो सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि ओडीओपी योजना राज्य सरकार की महात्वाकांक्षी योजना है, इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की उदासीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

    लघु उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा अन्य रोजगारपरक योजना के तहत प्रदेश सरकार ने आगामी 04 वर्षों में 20 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इन योजनाओं के तहत 01 वर्ष में 05 लाख लोगों को रोजगार से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के तहत आगामी 27 मई को 10 हजार लोगों को उद्यम स्थापना के लिए ऋण प्रदान किया जायेगा। इससे भारी संख्या में रोजगार का सृजन होगा।

    उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में ऋण शिविरों का आयोजन किया जाय और कम से कम 1000 लोगों को प्रतिमाह रोजगार उपलब्ध कराया जाय। श्री पचैरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत सरकार की योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए एक समिति बनाई जाय। इसके साथ ही ओडीओपी के क्रियान्वयन के लिए भी कमेटी का गठन किया जाय। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी अधिकारियों को न होने को गम्भीरता से लेते हुए कहा कि यह स्थिति अच्छी नहीं है, इसके लिए उन्होंने कमीशनरी वाइज अधिकारियों को प्रशिक्षित करने पर बल दिया।

    उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उद्यम स्थापना के लिए उद्यमियों को बार-बार न दौड़ना पड़े, अधिकारी स्वयं उनके पास जाकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो उद्यमी 03 वर्ष पहले प्लाट ले चुके हैं और उन्होंने अपना उद्यम स्थापित नहीं किया है। ऐसे प्लाटों को निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब वे स्वयं जिलों में औचक निरीक्षण करेंगे और लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई करेंगे।

  • उज्ज्वला दिवस मनाने के पीछे मकसद देश को धुंआ रहित और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना : पवन राव

    [object Promise]

    पडरौना, कुशीनगर : जिले के खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा बरवारतनपुर में उज्ज्वला दिवस के तहत मां कात्यायनी इण्डेन ग्रामीण वितरक के द्धारा 212 गैस कनेक्सन मुफ्त में वितरित किया गया | इस दौरान नि शुल्क :  गैस पाकर लाभार्थीओं मे खुशी की लहर दौड़ गयी।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथी गन्ना विकास परिषद के अध्यछ् सुप्रियम  मालवीय ने केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत योजना का शुभारंभ किया गया है !  राष्ट्र स्तर पर शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में एक वर्ष में एक लाख से ज्यादा पंचायत का आयोजन कर करोड़ों लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लोगों को लाभ पहुंचाने की योजना है। योजना के तहत हर पंचायत में 200 महिलाओं को निशुल्क कनेक्शन दिया गया ।

    इस दिन जिले में अलग-अलग क्षेत्रों के वितरक अपने-अपने क्षेत्रों में एलपीजी पंचायत योजना के तहत कार्यक्रम कर पात्र लाभार्थियों को कनेक्शन देंगे। विशिष्ठ अतिथी भाजयुमो नेता पवन राव ने कहा कि 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस मनाने के पीछे मकसद देश को धुंआ रहित और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर कात्यायनी ग्रामीण वितरक के द्धारा कार्यक्रम का आयोजन कर दो सौ  महिलाओं को निशु:ल्क कनेक्शन वितरित किए गए ।

    लोगों को आवेदन को स्वीकृत करते हुए 212 लोगों को योजना के तहत कनेक्शन दिया गया । इस दौरान आयोजक व प्रोपराईटर प्रशांन्त सिंह,बन्टी सिंह ,दुर्गा सिंह राजन राव,अमित यादव ,संचालन अभिषेक सिंह ने किया अध्यछ्ता जिला कार्य समिती  सदस्य विश्वम्भर राव ने किया । अरुणराव,जयप्रकाश सिंह,अनिरुद्ध ,पप्पू सहित हजारो कि तादात मे गणमान्य  नागरिक उपस्थित रहें।

  • स्वामी प्रसाद मौर्य ने सुर बदले, कहा मायावती सरकार योगी से बेहतर थी

    [object Promise]

     

    माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार में होने वाले संभावित फेरबदल के दौरान मौर्य का या तो विभाग बदला जा सकता है या फिर उनको आबंटित विभागों में कमी की जा सकती है।

    [object Promise]
    mayawati

    इसी बात को लेकर मौर्य परेशान हैं और इस सप्ताह के शुरू में उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर अपनी बात रखी थी। वहीं भाजपा सूत्रों की मानें तो यह मौर्य की दबाव बनाने की पुरानी रणनीति है जिसका वह इस्तेमाल कर रहे हैं।

    मौर्य चाहते हैं कि मंत्रिमंडल में उनका कद नहीं कम किया जाए और साथ ही लोकसभा चुनावों के दौरान उनकी पसंद से कम से कम 2 उम्मीदवारों को टिकट दिया जाए। यह 2 उम्मीदवार संभवत: उनके परिवार के ही लोग हैं।

  • एयरपोर्ट के निर्माण में आ रही अंतिम अड़चन भी दूर,भूमि की रजिस्ट्री होनी शुरू

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना : जिले के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान शुरू होने में खड़ी बाधा दूर करने की दशा में सोमवार को बड़ी सफलता मिली। एयरपोर्ट के आसपास नकहनी, बेलवा दुर्गा राय, भलुही मदारी पट्टी व नरायनपुर के कुल 165 किसानों की 5.92 एकड़ भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। पहले दिन भलुही मदारीपट्टी के किसानों की रजिस्ट्री नागरिक उड्डयन निदेशालय लखनऊ के सिस्टम कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार भसीन की देखरेख में शुरू हुई है।

    इन जमीनों का विक्रय राज्यपाल के हक में किया जा रहा। यह रजिस्ट्री प्रक्रिया स्टाम्प शुल्क से पूरी तरह मुक्त है। किसानों से ली जा रही भूमि के बदले कुल 7 करोड़ 66 लाख 58 हजार 167 रुपये मुआवजा दिया जाएगा। चार गावों में से तीन गांव भलुही मदारी पट्टी, नरायनपुर व बेलवा दुर्गा राय अब शहरी क्षेत्र में आ गये हैं। इनको मुवाअजे में कुछ नुकसान हो रहा है। हालांकि इसका मलाल किसानों को नहीं है।

  • बैंक 3 दिन रहेंगे बंद , नकदी की समस्या का करना पड़ सकता है सामना

    [object Promise]

    Lucknow. अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे 27 अप्रैल तक पूरा कर लें, क्योंकि 28 से 30 अप्रैल तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद होने के कारण एक बार फिर से लोगों को नकदी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    बता दें कि, 28 अप्रैल को महीने का forth शनिवार होने की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी। 29 अप्रैल को रविवार है। 30 अप्रैल को सरकार की ओर से बुद्ध पूर्णिमा पर अवकाश घोषित है। 3 दिन छुट्टी होने की वजह से शुक्रवार के बाद एटीएम में कैश नहीं डाला जाएगा। ऐसे में लोगों को एक बार फिर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    पिछले दिनों करीब 8 राज्य दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, तेलंगाना, झारखंड, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में नकदी का संकट रहा। एटीएम में कैश नहीं होने की शिकायतें मिली थीं। छुट्टियों की वजह से 28 से 30 अप्रैल तक कैश लेन-देन और चेक क्लीयरेंस भी नहीं होंगे।

  • नरहरिया टोला डिबनी में किचन में महिला की अधजली लाश छोड़कर ससुराल वाले फरार

    [object Promise]

    By UPENDRA KUSHWAHA –

    पडरौना  : जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम नरहरिया के टोला डिबनी में गुरुवार को एक घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना फायर सर्विस को दी। फायर सर्विस कर्मी मौके पर पहुंचे तो घर के भीतर किचन में नवविवाहिता की लाश जल रही थी और घर वाले फरार थे। पुलिस ने अधजली लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    ग्रामवासी अंगद जायसवाल के घर के पिछवाड़े स्थित कटरैन से निर्मित किचन से भोर में 4 बजे के करीब धुआं उठता देख पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना फायर सर्विस को दी। मौके पर फायर सर्विस कर्मी पहुंचे तो वहां का नजारा देख दंग रह गये। किचन में ही लकड़ी के ढेर में नवविवाहिता की लाश रखकर आग लगा दिया गया था और घर के लोग फरार थे। लकड़ी के ढेर के पास ही रजाई भी रखी हुई मिली। फायर सर्विस कर्मियों ने तत्काल ही इसकी सूचना नेबुआ नौरंगिया पुलिस को दे दी।

    सूचना पर करीब 2 घंटे बाद पहुंची पुलिस ने अधजली लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर के दूसरे कमरे में बिखरी हुई चूड़ियां मिलीं और घर की साफ सफाई की गयी थी। नवविवाहिता की शिनाख्त अंगद की पत्नी तारा के रूप में हुई।  मृतका तारा के पिता उदयभान निवासी बबुईया हरपुर के मुताबिक उसने अपनी पुत्री की शादी धूमधाम से 2 वर्ष पूर्व डिबनी निवासी अंगद से की थी जो छत्तीसगढ़ रह कर कोई काम करता है। तारा का 3 महीने का बेटा भी है।

  • परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की नहर में डूबने से मौत

    [object Promise]

    By UPENDRA KUSHWAHA

    पडरौना  :  जिले के विशुनपुरा क्षेत्र के गगलवा में परीक्षा देकर वापस घर लौट रहे एक छात्र की पैर फिसल जाने के कारण नहर में डूबने से मौत हो गई। यह छात्र रास्ते में शौच के लिए रुका था और नहर में उतरा था।

    बिहार प्रांत के जनपद गोपालगंज के पांडेय खरया निवासी चंदेश्वर पांडेय का 24 वर्षीय पुत्र अमित पांडेय बांसदेव डिग्री कालेज तरयासुजान में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। परीक्षा सेंटर दुदही स्थित विश्वनाथ सरस्वती महिला महाविद्यालय में आया था। शनिवार को प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष इतिहास का पेपर देकर वह अपने मित्र सोनू मिश्रा के साथ वापस घर जा रहा था।

    वापसी के दौरान अमित पांडेय ने पेट दर्द की बात कह शौच के लिये गगलवा पुल के पास रुक गया। जैसे ही वह नित्य क्रिया से निपट पानी छूने बड़ी गंडक नहर में उतरा कि उसका पैर फिसल गया। वह नहर में डूबने लगा। अमित के डूबने पर उसके मित्र ने शोर मचाकर लोगों को बताया।

  • दरियाबाद पुलिस को मुठभेड मंहगी पड़ी

    [object Promise]

    बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक के आगमन पर हुई पहली मुठभेड़ पुलिस के लिए गले की हड्डी बन गई है। दरियाबाद में शातिर बदमाश बताते हुए पुलिस ने युवक से मुठभेड़ दिखाई। युवक को गोली लगी। सुबह होते ही गुडवर्क पर ऐसी उंगली उठी कि महकमा परेशान रहा। घायल बदमाश के आरोप के बाद कांग्रेस के छत्तीसगढ़ के प्रभारी व राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया के नेतृत्व में प्रदर्शन की सूचना से ऐसा हड़कम्प मचा कि कई थानों की पुलिस ने जिला अस्पताल में डेरा डाल लिया। मगर सांसद समर्थकों के साथ पहुंचे, युवक से बात की और फिर एसपी से मिलकर जांच की मांग की।

    एसपी वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि दरियाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन शातिर लुटेरे दरियाबाद में किसी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए एक बाइक से आ रहे हैं। लोकेशन मिलने पर पुलिस सतर्क हो गई। दरियाबाद क्षेत्र में नियामतगंज की तरफ से सुबह करीब सवा 4 बजे तीन युवक एक बाइक से आते हुए दिखाई पड़े। पुलिस ने बाइक को रोकने का इशारा किया तो बदमाश बाइक को छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने जब उनको दौड़ाया तो बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। कई राउंड फायरिंग करने वाले बदमाशों पर पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उक्त बदमाश झाड़ी में छिप गया जबकि बाकी दोनों भाग खड़े हुए।

    एसपी ने बताया कि पुलिस ने घायल बदमाश को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान आकाश बक्श पुत्र भगौती प्रसाद निवासी पूरे सागर मजरे छूलापाही सिद्धौर थाना असंदरा के रूप में हुई। घायल को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। पूछताछ में घायल आकाश ने बताया कि उसका एक साथी अनिल कुमार निवासी चमरौली थाना दरियाबाद व एक अन्य मुठभेड़ के दौरान भाग गए हैं। तीसरे युवक के बारे में आकाश ने जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि वह अनिल का साथी था। सुबह होते ही मचा कोहराम , मठुभेड़ की बात सुबह तक सोशल मीडिया में वायरल हो गई। इतना ही नहीं कांग्रेस द्वारा इसके विरोध में सांसद पीएल पुनिया के नेतृत्व में जिला अस्पताल में प्रदर्शन करने की सूचना भी पहुंची।

    फिर क्या था पूरा पुलिस महकमा हलकान हो उठा। आनन-फानन में जैदपुर, सतरिख आदि थाने का भारी पुलिस बल जिला अस्पताल में बुला लिया गया। दरियाबाद में हुई मठभेड़ को लेकर एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने मुंगेर की पिस्टल समेत चार असलहे, 126 जिन्दा व 13 खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इनमें 32 बोर की एक पिस्टल व 78 कारतूस व 8 खोखा कारसूत, 315 बोर के दो तमंचे 45 कारतूस व 5 खोखा कारतूस, 312 बोर का एक तमंचे के साथ 3 कारतूस बरामद किए गए हैं।

    इसके अलावा आकाश के पास एक मोबाइल, अस्पष्ट नम्बरों वाली एक पैशन प्रो बाइक भी पुलिस को मिली है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश आकाश बख्श पर लखनऊ के हसनगंज, मड़ियाव व गाजीपुर थाने में चार मुकदमें दर्ज है। एक मुकदमा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, दूसरा जान से मारने की कोशिश व बल्वा का, तीसरा भी जान से मारने की कोशिश का और चैथा मुकदमा आर्म्स एक्ट का है।

  • पिता ने मोबाइल देने से मना किया तो नाराज बेटा नदी में लगा दी छलांग

    [object Promise]

    पडरौना : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल अमवा निवासी एक किशोर ने रविवार की देर शाम मोबाइल न मिलने से नाराज होकर झरही नदी में छलांग लगा दी। आनन-फानन में उसे निकालकर खिरकिया स्थित एक चिकित्सक के यहां ले जाया गया। किशोर के सिर व पैर में गहरी चोट लगी है। परिवारीजन प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे।

    जंगल अमवा निवासी जनक साह का 12 वर्षीय बेटा शिकेन्द्र मोबाइल लेने के लिए अपने पिता से जिद किया था। लोगों के मुताबिक पिता ने उसे कई बार समझाया और इसके बाद भी जब शिकेन्द्र ने जिद नहीं छोड़ी तो उसके पिता ने उसे डांट पिलाते हुए उस पर हाथ उठा दिया। इसी से नाराज शिकेन्द्र ने रविवार की देर शाम 9 बजे के बाद खिरकिया झरही नदी के पुल से छलांग लगा दी। रात में इस पुल पर आवागमन नहीं के बराबर रहता है, क्योंकि पुल जर्जर होने के साथ ही रेलिंग भी नहीं है।

    पुल से किशोर के कूदने के बाद उसकी चीख-पुकार सुनकर पास के दुकानदार मेलू मास्टर ने आवाज लगाई। मौके पर पहुंचे उसके गांव के सन्नी, फरमान व लारी ने नदी में उतरकर उसे बाहर निकाला। उसे खिरकिया के एक चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया।