Category: uttar-pradesh

  • नगरीय क्षेत्र में अवस्थित दुकानों/व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खोले जाने की जायेगी कार्यवाही-डीएम

    नगरीय क्षेत्र में अवस्थित दुकानों/व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खोले जाने की जायेगी कार्यवाही-डीएम

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 17 अगस्त/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि जनपद के नगरीय क्षेत्र में कोविड-19 का संक्रमण तेजी से फेलने के कारण नगरीय क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित करते हुए उस परिक्षेत्र में अवस्थित समस्त दुकानों/व्यापारिक प्रतिष्ठानों का संचालन बन्द करा दिया गया है।उन्होंने आम जनमानस/व्यापारियों की सुविधा के दृष्टिगत आज दिनांक 17.08.2020 को जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ व्यापारियों व संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ वार्ता की गयी है। नगरीय क्षेत्र में अवस्थित दुकानों/व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोले जाने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से कार्य योजना तैयार कर रही है। दिनांक 19.08.2020 दिन बुधवार तक बनायी गयी योजना के अनुरूप नगरीय क्षेत्र में अवस्थित दुकानों/व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खोले जाने की कार्यवाही की जायेगी।

  • सुलतानपुर की सदर तहसील के 29 राजस्व ग्रामों को तहसील बल्दीराय में सम्मिलित करने के लिये अधिसूचना का अनुपालन तत्काल प्रभाव से किये जायें सुनिश्चित-डीएम

    सुलतानपुर की सदर तहसील के 29 राजस्व ग्रामों को तहसील बल्दीराय में सम्मिलित करने के लिये अधिसूचना का अनुपालन तत्काल प्रभाव से किये जायें सुनिश्चित-डीएम

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 17 अगस्त/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार, राजस्व अनभाग-5 की अधिसूचना संख्या-01/ 2020/ 1541/1-5-2019-2018, दिनांक 31 दिसम्बर, 2019 के द्वारा जनपद सुलतानपुर की सदर के 29 राजस्व ग्रामों क्रमशः सोरावं, रैचा, भवानीगढ़, डीह, मिझूटी, दक्खिनगॉव, हलियापुर, जरईकलां, पिपरी, जमालपुर, फत्तेपुर, उस्कामऊ, विशुनाथपुर, सरायबग्घा, तौधिकपुर, डोभियारा, तिरहुत, गौरापरानी, बड़ाडाड़, कुवांसी, रामपुर, बबुआन, उमरा, कौंपा, पौली, डेहरियावॉ, मेघमऊ, इसुई मुकुन्दपुर, रनमूसेपुर व कांकरकोला को अपवर्जित करते हुए जनपद सुलतानपुर की तहसील बल्दीराय में सम्मिलित करके सीमाओं में परिवर्तन किये जाने का आदेश दिया गया है।जिलाधिकारी ने उक्त अधिसूचना का अनुपालन तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

  • जाति धर्म का भेद भाव फैलाना राष्ट्रीय आंदोलन के लक्ष्यों के विपरीत-पवन राव

    जाति धर्म का भेद भाव फैलाना राष्ट्रीय आंदोलन के लक्ष्यों के विपरीत-पवन राव
    उपेंद्र कुशवाहा
    कुशीनगर : जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा विन्दवलिया के बाड़ी टोला निवासी शहीद सैनिक शैलेश कुशवाहा के परिजन को भाजपा नेता पवन राव ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । जबकि पिछले चार वर्षो से खटीक टोला मुसहर वस्ती में श्री राव के द्वारा टोले में तिरंगा फहराया जाता है, इस मौके पर श्री राव ने कहा शहीदों और स्वतंत्रता-सेनानियों का पुन्य-स्मरण करते हुए हम यह दुहराते हैं कि स्वतंत्रता,समता और बंधुत्व पूरे मानव-समाज के सर्वोच्च आदर्श हैं,इनकी गरिमामय आजीविका,न्यायपूर्ण जीवन,नैतिकता-आधारित समाज व्यवस्था और प्रकृति के साथ स्वस्थ सह-अस्तित्व प्रत्येक स्त्री-पुरुष की जन्मसिद्ध जरूरतें हैं । आगे कहा कि अंग्रेजों की दो सदी लम्बी गुलामी से मिली मुक्ति से शुरू राष्ट्रनिर्माण यात्रा से अपने को जोड़ते हुए हम जानते हैं कि जेंडर,जाति,वर्ग,धर्म और क्षेत्र के आधार पर भेदभाव फैलाना राष्ट्रीय आंदोलन के लक्ष्यों के विपरीत है.हमारे संविधान का अपमान है.देश की एकता और देशहित के लिए घातक हैं.
    इसलिए आज़ादी की 1847 से 1947 तक की शानदार लड़ाई के वारिसों के रूप में हम संकल्प करते हैं कि अपने निजी जीवन और सार्वजनिक आचरण में सदैव सदाचार और सद्भाव का पालन करेंगे.वंचित समाज के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान युवा नेता अमित यादव पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष कुन्दन राव,मदन यादव,नितीश यादव, अनिल,पन्नेलाल कुशवाहा, नीतीश,छठ्ठू मौर्या,फागु प्रसाद, उमेश कुशवाहा सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।

  • यूपी में वकील की पारिवारिक विवाद में गोली मारकर हत्या

    यूपी में वकील की पारिवारिक विवाद में गोली मारकर हत्या

    गोरखपुर । गोरखपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर एक वकील की उसके रिश्तेदारों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार को शहर के गगहा क्षेत्र के शिवपुर गांव में हुई। इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजेश्वर पांडे के रूप में हुई है। वह गोरखपुर के गोला तहसील में प्रैक्टिस करते थे।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा, “रविवार को राजेश्वर की अपने रिश्तेदार चंकी पांडे के दादा के साथ जमीन को लेकर कुछ बहस हुई थी। गरमागरम बहस के बाद किसी ने वकील को पीछे से करीब से गोली मार दी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।”

    राजेश्वर और चंकी के पिता भाई हैं और दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

    एसएसपी प्रवक्ता ने कहा, “हमें मृतक के परिवार से शिकायत मिली है। इस मामले में पांच आरोपियों के नाम सामने आए हैं। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी तीन आरोपियों की तलाश जारी है।”

  • मुख्यमंत्री योगी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए …

    मुख्यमंत्री योगी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए …

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी अधिकारियों को प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करने के दौरान सामाजिक दूरी मानदंडों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में प्रवेश परीक्षाओं के दौरान विशाल जमावड़े की अनुमति नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो और परीक्षा केंद्रों की स्थापना की जानी चाहिए। बता दें कि कल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) परीक्षा आयोजित की, जिसमें मात्र 44 प्रतिशत उम्मीदवार उपस्थित हुए। प्रदेश के 18 जिलों के 1127 केंद्रों पर दोपहर 12 से 2 बजे की शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की गई थी। आयोग के सचिव ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए 5,28,314 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 2,33,393 उम्मीदवार शामिल हुए।

    लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने परीक्षा आयोजित करने के दौरान एक केंद्र का दौरा किया। उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन करने लेकर  अधिकारियों को निर्देश दिया था कि एक कमरे में निश्चित संख्या में, यानी कुछ अभ्यर्थियों को ही बैठने की अनुमति दी जानी चाहिए।  यह उनके अनुसार आवश्यक था, ताकि सुरक्षा के मद्देनजर सामाजिक दूरियों के मानदंडों का पालन किया जा सके। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया गया था।

    बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने राज्य में कोविड-19 के बढ़े हुए मामलों के बावजूद बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। शिक्षा विभाग के सचिव के अनुसार, कोरोनोवायरस महामारी के बीच सफलता पूर्वक परीक्षा आयोजित करना महामारी के खिलाफ एक जीत माना गया था। बता दें कि राज्य में कई प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। जैसा कि राज्य सरकार ने पहले सूचित किया था कि स्थिति अनुकूल होने से पहले कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। कई लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अब उम्मीदवार जल्द ही परीक्षाएं आयोजित होने की उम्मीद कर रहे हैं।

  • प्रधानमंत्री आवास के लिए दर -दर की ठोकरे खाने को विवश विकलांग युवक पात्रो को नही मिल रहा प्रधानमंत्री आवास

    सरकार ने इसी उम्मीद के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की थी कि 2022 तक प्रत्येक गरीब व पात्र व्यक्ति के रहने के लिए पक्का आशियाना हो, वहीं गरीब भी यहीं उम्मीद लगाए बैठें हैं कि उन्हें रहने के लिए सिर पर पक्की छत मिलेगीं। लेकिन सच तो यह हैं कि आज भी गरीब व पात्र व्यक्ति तो योजना का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं वहीं अमीर, प्रभावशाली लोगों की बल्लें- बल्ले हो रहीं हैं । आलीशान व बडे-बडे मकान, चौपहिया वाहन ,गाडिय़ाँ ,सरकारी कर्मचारी हैं तो कोई बड़े जमींदार हैं ,राजनीति में पूर्व सरपंच से लेकर तहसील क्षेत्र के कई प्रभावशालीे लोग एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। सभी प्रकार की सुविधाएं इन लोगों के पास होने के बावजूद भी ये बेचारे अब प्रधानमंत्री आवास का लाभ लेने के लिए गरीब बन गए हैं ।मगर गरीब व पात्र व्यक्ति तो अभी भी उक्त योजना में नाम जुड़वाने व लाभ पाने के लिए धक्के ही खा रहें हैं । वहींं पंचायत प्रशासन व अधिकारियों की मिलीभगत से पात्र व गरीब आवास से वंचित है तो अमीर धन्नासेठ व रसूखदार जमकर मजे लूट रहें हैं।
    वही जरूरतमंद गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिल रहा है।प्रधानमंत्री आवास के लिए दर -दर की ठोकरे खाने को विवश विकलांग युवक पात्रो को नही मिल रहा प्रधानमंत्री आवास प्रधानमंत्री आवास के लिए दर -दर की ठोकरे खाने को विवश विकलांग युवक पात्रो को नही मिल रहा प्रधानमंत्री आवास
    खीरो विकासखंड के अंतर्गत रनापुर पहरौली गाँव के निवासी सुशील कुमार पुत्र चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि 4 साल से प्रधानमंत्री आवास के लिए चक्कर काट रहे हैं ।पर न ग्राम प्रधान मेरी बात सुनता है न वीडीओ मेरी बात सुनता है। क्योंकि मैं गरीब हूं और विकलांग हूं मेरे पास रहने के लिए छत नहीं है। एक झोपड़ी डालकर अपने परिवार के साथ रहता हूं कई बार खीरो ब्लॉक के सेकेट्री से कहा तो वह बोले मिल जाएगा प्रधानमंत्री आवास ऐसा सुनते सुनते जब 4 वर्ष गुजर गए तो दुबारा सेकेट्री साहब को कॉल किया वह कॉल नही उठाते है मैने अपनी एप्लिकेशन ब्लॉक जाकर बीडीओ साहब को दिया तो वह बोले सेकेट्री साहब बात करेंगे ,

    शिकायतकर्ता सुशील कुमार ने बताया कि वह गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता है उसको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए, क्योकि वह पैरो से 60% विकलांग है ।खीरो विकासखंड के अंतर्गत रनापुर पहरौली गाँव के निवासी सुशील कुमार पुत्र चंद्रिका प्रसाद ने एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिये प्रसारित करके बताया कि रानापुर पहरौली विनय कुमार निर्मल मुझे लगातार धमकी दे रहे हैं कि जन सूचना अधिकार के तहत जानकारी ना मांगों अगर शिकायत करोगे तो हम तुम्हारा सब कुछ बिगाड़ देंगे तुम कुछ कर नहीं पाओगे तुम्हें कॉलोनी क्या मिलेगी सपना बनकर रह जायेगा । तुम्हारा कार्ड भी निरस्त कर देंगे। और कहा कि मैंने कई बार ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी साहब से कहा तो कहा कि तुमको कॉलोनी मिल जाएगी और लिस्ट में नाम है ऐसा कहते कहते करीब 4 वर्ष गुजर गए जब मैंने जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी चाहिए तो सेक्रेटरी साहब ने मुझे धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारे पिता और तुम्हारा कार्ड मैं निरस्त कर दूंगा अगर तुमने शिकायत वापस ले लिया मेरे हाथ में सब कुछ है ज्यादा शिकायत करोगे तो मैं तुमको ब्लैक लिस्टेड कर दूंगा कॉलोनी के लिए दौड़ते रहोगे पर मिलेगी नहीं। मेरा कार्ड भी पिछड़ी जाति का बना है वो भी पात्र गृहस्ती का जबकि मैं पैरों से विकलांग हूं 60% और भूमिहीन होने के साथ-साथ एक झोपड़ी में रहता हूं इसलिए मैं बीपीएल कार्ड का पात्र हूं लेकिन मुझे बीपीएल कार्ड की सूची में शामिल नही किया गया। मेरे ऊपर सेक्रेटरी शुरू विनय कुमार निर्मल लगातार दबाव बना रहा है मेरे साथ कोई भी घटना होती है या मेरे पिताजी और मेरे परिवार के साथ किसी भी प्रकार की कोई भी अनहोनी होती है तो उसके जिम्मेदार खीरो ब्लॉक के ग्राम सभा रानापुर पहरौली में तैनात सेक्रेटरी विनय कुमार निर्मल होंगे।

  • गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां बनेगी कोलकाता से आए पीओपी से

    गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां बनेगी कोलकाता से आए पीओपी से

    लखनऊ । ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक और नई शुरुआत की है। मुख्यमंत्री की पहल पर गठित ‘माटी कला बोर्ड’ द्वारा इस दीपावली पर ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के जरिए स्वदेशी को लोकप्रिय बनाने और चीन को मात देने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत ‘माटी कला बोर्ड’ कोलकाता से प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) के सांचे मंगाकर मूर्ति बनाने वाले कारीगरों में वितरित कर रहा है। दीपावली में उत्तरप्रदेश में बनी गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां चीन से आने वाली ऐसी ही मूर्तियों से भी खबसूरत हों, इसके लिए अपने हुनर से मिट्टी में जान डालने वाले 25 हुनरमंदों को अपर मुख्य सचिव ‘खादी एवं खादी ग्रामोद्योग’ और ‘माटी कला बोर्ड’ के महाप्रबंधक नवनीत सहगल कोलकाता से मूर्तियों के प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) के सांचे मंगाकर दे रहे हैं। देखने में ये पहल छोटी लग सकती है, पर इसका संदेश बड़ा है। पहले चरण में स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के 25 मूर्तिकारों को ये सांचे दिये गए। आगे भी गोरखपुर और वाराणसी के मूर्तिकारों को ऐसे ही सांचे दिये जाएंगे।
    सांचा बनाने के पहले इनमें किस तरह की मूर्तियां बनेंगी, इसके लिए जाने-माने मूर्तिकारों और ‘उप्र इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन’ के विशेषज्ञों से सलाह ली गई। इन सबकी पहल पर मूर्तिकारों ने जो मूर्तियां बनाईं उनमें से सबसे अच्छी कुछ मूर्तियों का चयन किया गया। इन मूर्तियों के लिए कोलकाता से सांचा बनवाया गया। सांचा आठ और 12 इंच के दो स्टैंडर्ड साइज में हैं।

    दीपावली पर बिकने वाली लक्ष्मी-गणेश की इसी साइज की मूर्तियों की सर्वाधिक मांग भी रहती है। इन सांचों से आटोमैटिक मशीनों द्वारा कैसे बेहतरीन फिनिशिंग वाली मूर्तियां तैयार हों, इसके लिए जहां जरूरत होगी वहां बोर्ड की ओर से प्रशिक्षण का कार्यक्रम भी चलेगा।

  • गन्ना विकास विभाग द्वारा ग्राम स्तरीय सर्वे व सट्टा प्रदर्शन एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा डोर-टू-डोर कृषकों के समक्ष-जिला गन्ना अधिकारी

    गन्ना विकास विभाग द्वारा ग्राम स्तरीय सर्वे व सट्टा प्रदर्शन एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा डोर-टू-डोर कृषकों के समक्ष-जिला गन्ना अधिकारी

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 17 अगस्त/ जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि समस्त कृषक बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में गन्ना विकास विभाग द्वारा ग्राम स्तरीय सर्वे व सट्टा एवं उनसे सम्बन्धित आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। सट्टा प्रदर्शन का कार्य विभाग के कर्मचारियों द्वार डोर-टू-डोर (घर-घर) जाकर कृषकों के समक्ष किया जा रहा है।उन्होंने समस्त कृषक बन्धुओं से अपील की है कि गन्ना सर्वे के समय प्राप्त सर्वे स्लिप से अपने सर्वे व सट्टे का मिलान कर लें, यथा-(पौध, पेड़ी, क्षेत्रफल, कुल क्षेत्रफल, प्रजाति, प्लाट की भुजाएं, प्लाट में हिस्सा, वर्षवार गन्ना आपूर्ति, बेसिक कोटा, गन्ना आपूर्ति का साधन, मोबाईल नं0) आदि मिलान करने के उपरान्त एक प्रति प्राप्त कर लें तथा हस्ताक्षर भी अंकित करें। सर्वे सट्टा के समय कृषकों से आपत्तियों प्राप्त कर दिनांक 05.09.2020 तक उनका निस्तारण किया जायेगा। प्रदर्शन के समय ही मिलान में सुधार हेतु लिखित रूप से आपत्तियां अवश्य दर्ज करा दें। आयुक्त, गन्ना एवं चीनी उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशानुसार पेराई सत्र 2020-21 के दौरान कोई भी संशोधन मान्य नहीं होगा।

  • नियमों के उल्लंघन पर नोएडा में 51 लोग गिरफ्तार

    नियमों के उल्लंघन पर नोएडा में 51 लोग गिरफ्तार

    गौतमबुद्धनगर। गौतमबुद्धनगर में कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है। फिर भी जिले के निवासी लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जा रहे हैं। रविवार को 51 लोग गिरफ्तार किए गए और 1757 वाहनों का चालान किया गया।” लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। चेक पोस्ट पर पुलिस विभाग द्वारा रविवार को 4708 वाहनों की चेकिंग की गई।

    पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया, “जिले में आज धारा 144 सीआरपीसी के उल्लंघन में धारा 188 के तहत कुल 10 अभियोग दर्ज किए गए और 51 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। वहीं 1757 वाहनों का चालान किया गया।”

    उन्होंने बताया कि 6 वाहनों को सीज भी किया गया है। पुलिस विभाग ने नियमों के उल्लंघन करने पर लोगों से 95,200 रुपये जुर्माना भी वसूला। पुलिस जिले में 200 चेकिंग पॉइंट पर 24 घंटे बैरियर लगाकर पुलिस चेकिंग कर रही है।

    जिले में रविवार को संक्रमण के 79 नए मामले सामने आए। जिले के कोविड अस्पतालों से अब तक 5570 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है और 873 मरीजों का अलग-अलग कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। (आईएएनएस)

  • आइआइटी की ‘पद्मावती’ सरकार को खूब भायी, ट्विटर पर पीएमओ और केंद्रीय मंत्रियों ने सराहा

    कानपुर आइआइटी कानपुर की डिवाइस ‘पद्मावती केंद्र सरकार को खूब पसंद आई है। पीएमओ और कई केंद्रीय मंत्रियों ने ट्विटर पर खूब सराहा गया है, वहीं देश भर से लाइक्स मिलने के साथ ही उस पोस्ट को रीट्वीट भी किया जा रहा है। यह डिवाइस महज दो मिनट में पानी की गुणवत्ता बता देती है। यह इतनी छोटी और हल्की है कि इसे महिलाएं अपने पर्स और पुरुष अपनी जेब में रख सकते हैं। सफर के दौरान जरूरत पड़ने पर कहीं पानी पीने से पहले उसकी गुणवत्ता देख सकते हैं।

    आइआइटी की ‘पद्मावती’ सरकार को खूब भायी, ट्विटर पर पीएमओ और केंद्रीय मंत्रियों ने सराहा
    स्मार्ट फोन से संचालित 15 सेमी की डिवाइस 14 तरह की अशुद्धियों के बारे में दो मिनट के अंदर जानकारी देती है।

    आइआइटी संस्थान के अर्थ साइंस विभाग के प्रो. इंद्रशेखर सेन, डॉ. भरत चौधरी, पूर्व छात्र हर्ष ने ये डिवाइस तैयार की है। यह केवल 15 सेंटीमीटर के आकार की है, जबकि स्मार्टफोन की सहायता से संचालित होती है। इससे दो मिनट के अंदर पानी की 14 तरह की अशुद्धियों का पता चलता है। पीएमओ की ओर से पद्मावती को सस्ती व ईकोफ्रेंडली बताया गया है, जबकि कानून एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद और शिक्षामंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने इस खोज को आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में बेहतर कदम बताया है।