Category: uttar-pradesh

  • यूपी की कानून-व्यवस्था चरमराई: कांग्रेस

    यूपी की कानून-व्यवस्था चरमराई: कांग्रेस

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महिलाओं को सुरक्षा देने में योगी सरकार पूरी तरह से विफल है। यहां की कानून व्यवस्था लकवाग्रस्त हो चुकी है। अजय कुमार ने अपने जारी बयान में कहा कि प्रदेश में नाबालिग बच्चियों के साथ हो रहे गैंगरेप, हत्या और महिलाओं पर होने वाली दरिंदगी रोकने में सरकार विफल है। यहां की कानून व्यवस्था लकवाग्रस्त हो चुकी है।

    लल्लू ने कहा कि लखीमपुर के वीभत्स गैंगरेप और हत्या की सियाही अभी सूख भी ना पाई थी कि आजमगढ़ और योगी के गृह जनपद गोरखपुर की दुष्कर्म वाली घटना ने झाकझोर कर रख दिया है। आजमगढ़ में किशोरी के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की गई तो गोरखपुर में दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने दरिंदगी की सारी हदें तोड़ते हुए दलित किशोरी के शारीर को सिगरेट से दागा।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लखीमपुर खीरी, सीतापुर, जालौन और अब गोरखपुर और आजमगढ़ की वीभत्स घटनाओं से पूरा प्रदेश दहला हुआ है ।

    उन्होंने कहा कि अपराधियों के मन मे कानून का डर समाप्त हो गया है। प्रदेश के अपराधी मनबढ़ ही चले हैं। कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। प्रदेश का ग्रहविभाग जो योगी जी के पास है, लकवाग्रत हो चुका है। पुलिस और प्रशासन न तो सुरक्षा दे पा रहा है और न ही कोई ठोस न्याय संगत कार्यवाही ही कर रही है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने और कड़े फैसले लेने के बजाय टीम 11 बना रखी है जो मुख्य रूप से कानून व्यवस्था को लेकर फर्जी आंकड़े जुटाती है और जनता को गुमराह करने का काम करती है।

  • किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सीतापुर में तीन आरोपित गिरफ्तार

    किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सीतापुर में तीन आरोपित गिरफ्तार

    सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी 15 वर्षीय किशोरी शनिवार की देर रात 11 बजे लघुशंका के लिए घर के बाहर गई थी। वहां घात लगाए गांव के तीन हम उम्र किशोरों ने बालिका को दबोच लिया और उसका मुंह दबाकर गांव के बाहर ले गए। वहां सुनसान स्थान पर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बालिका को घर न बताने की धमकी देते हुए दरवाजे पर छोड़ गए। बालिका ने परिवार जन को आपबीती बताई तो सभी के होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित पिता सुबह पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंचा और घटना से अवगत कराते हुए तीन आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने रविवार की शाम विशाल भार्गव, आलोक वर्मा, कुलदीप कुमार जायसवाल पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा।

    घटना के वक्त बंद कर दी थी लाइटें

    पीड़िता ने यह भी बताया है कि आरोपितों ने घटना के वक्त गांव में बिजली पोल पर लगी एलईडी लाइटों के स्विच बंद कर दिए थे। जिससे उस रास्ते पर अंधेरा हो गया था।

    तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    कोतवाली प्रभारी बृजेश राय ने बताया तीनों आरोपितों को रविवार की रात उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया जाएगा। वहीं एएसपी (उत्तर) डाॅ राजीव दीक्षित ने बताया क‍ि बिसवां थाना क्षेत्र के एक गांंव में 15 अगस्त और 16 अगस्त की रात को एक किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोप में तीन किशोरों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांंच कराई गई है।

  • जनपद में कोरोना वायरस(कोविड-19) के संक्रमण से बचाव/रोकथाम की एडीएम (वि०/रा०) ने दी जानकारी

    जनपद में कोरोना वायरस(कोविड-19) के संक्रमण से बचाव/रोकथाम की एडीएम (वि०/रा०) ने दी जानकारी

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुल्तानपुर 17 अगस्त / अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस(कोविड–19) के संक्रमण से बचाव/ रोकथाम हेतु पूरा देश अनलॉकडाउन है। जनपद सुलतानपुर मे मेडिकल क्वारंटाइन मे रखे गये *2173* व्यक्तियो मे से *2165* व्यक्तियो को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया, तथा 08 व्यक्ति शेष है | जनपद में *127178* व्यक्तियो को होम क्वारंटाइन मे रखा गया है, जिसमे में *127115* व्यक्तियो की अवधि पूर्ण हो गयी है तथा *63* व्यक्ति निगरानी मे है| शासन की मंशानुसार जनपद मे अनलाकडाउन-03 का पालन कराया जा रहा है। जनपद मे कोरोना पाजिटिव *03* क्षेत्र को हाट स्पाट तथा *158* पाजिटिव क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन बनाया गय है। कन्टेनमेन्ट जोन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करायी जा रही है। नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में *05* सर्विलान्स टीम लगाकर डोर-टू-डोर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही साथ समस्त नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई सेनेटाइजेशन का कार्यक्रम चल रहा है। महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल *617* एफ0आई0आर0 तथा *1,577* गिरफ्तारी की गयी है।जनपद सुलतानपुर मे कोरोना वायरस की जॉच हेतु अबतक कुल 23,220 नमूना लिया गया जिसमे से 22,113 नमूना की जाँच प्राप्त हुयी।1,107 नमूनो की जॉच रिपोर्ट आना शेष है। जनपद सुलतानपुर मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 1,565 है, जिसमे से 939 मरीज ठीक हो गये तथा 26 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। अवशेष 602 मरीज का इलाज चल रहा है।

  • शादी से पहले सिविल इंजीनियर लापता, पुलिस को पनकी स्टेशन के पास मिली आखिरी लोकेशन

    कानपुर पैथालॉजी कर्मी संजीत यादव की गुमशुदगी के बाद फिरौती मांगे जाने पर अपहरण की बात सामने आई थी। प्रदेश भर में पुलिस की किरकिरी करा चुका इस मामले की जांच सीबीआई को दिए जाने के बाद अभी पुलिस ठीक से सांस भी नहीं ले पाई थी कि अब बर्रा के तात्याटोपे नगर से संदिग्ध हालात में सिविल इंजीनियर लापता हो गया है। स्वजनों ने बर्रा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है, पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक अपहरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई है, उसके कहीं चले जाने का संदेह बना हुआ है।शादी से पहले सिविल इंजीनियर लापता, पुलिस को पनकी स्टेशन के पास मिली आखिरी लोकेशन

     

    तात्याटोपे नगर निवासी रामप्रकाश धुरिया सेल्स टैक्स विभाग से सेवानिवृत बाबू हैं। रामप्रकाश ने बताया तीन बेटों में सबसे छोटा 32 वर्षीय बेटा मुकुल सिविल इंजीनियर है। बीते नौ अगस्त को वह स्वजनों संग बेटे के लिए नौबस्ता में लड़की देखने जा रहे थे। घर से निकलने के बाद रास्ते में मुकुल के मास्क न लगाए होने पर उन्होंने टोका और घर से मास्क लेकर आने को कहा। मुकुल घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। काफी देर तक मुकुल के न लौटने पर पिता ने घर पर फोन करके पूछा तो उसके घर न पहुंचने की जानकारी हुई। काफी तलाश के बाद भी मुकुल का पता न लगने पर स्वजनों ने बर्रा थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।

    पनकी स्टेशन के पास मिली आखिरी लोकेशन

    थाना प्रभारी बर्रा हरमीत सिंह ने बताया कि स्वजनों से मिले नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया था। उसकी आखिरी लोकेशन 10 अगस्त को सुबह पांच बजे पनकी रेलवे स्टेशन के पास मिली है। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। तलाश की जा रही है।

  • कोरोना संक्रमण लगातार बढ़त पर, 4186 नए केस मिले; मेरठ में कचहरी बंद

    लखनऊ वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रचार से हालत चिंताजनक होती जा रही है। अब सार्वजनिक स्थानों पर लोग लगातार इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के दो कैबिनेट मंत्रियों की कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सरकार भी पसोपेश में हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ अब इसको लेकर नए सिरे से मंथन कर रहे हैं। सोमवार को फिर कोरोना वायरस संक्रमण के 4,186 नए केस मिले और 69 लोगों की मौत हो गई। राज्य में इस वक्त 50,893 एक्टिव केस हैं।

    कोरोना संक्रमण लगातार बढ़त पर, 4186 नए केस मिले; मेरठ में कचहरी बंद
    UP CoronaVirus News Update कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते प्रचार से प्रदेश में भले ही 65 प्रतिशत लोग उबर गए हैं लेकिन इसका कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है।

    कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते प्रचार से प्रदेश में भले ही 65 प्रतिशत लोग उबर गए हैं, लेकिन इसका कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी लखनऊ में हालत सबसे भयानक हैं। चौबीस घंटों के दौरान यहां 595 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि आठ लोगों की मौत हो गई है। लखनऊ में अब भी 7,223 कोरोना के एक्टव केस हैं जो राज्य में सर्वाधिक हैं। लखनऊ के साथ ही कानपुर तथा सीएम योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर में भी हालत चिंताजनक है। कानपुर में 4435 और गोरखपुर में 2374 एक्टिव केस हैं।

    मेरठ में तीन अधिवक्ता पॉजिटिव, मेरठ कचहरी बंद

    मेरठ की कचहरी परिसर के तीन अधिवक्ताओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने से खलबली मच गई। सोमवार को सैनिटाइज कराने के बाद कचहरी को एक दिन के लिए बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। कचहरी बंद होने से मुकदमों की सुनवाई के लिए आए वादकारी भी बैरंग लौट गए। उधर जब कचहरी के गेट बंद मिले तो अधिवक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की। गेट बंद होने पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को रोकने की कोशिश की, जिससे उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई।

    साथ ही जबरन जाने पर धक्का-मुक्की भी हुई। इसके चलते गेट पर भारी भीड़ लग गई। शनिवार व रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को कचहरी खुलने थी, लेकिन कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण सोमवार को सुबह नगर निगम की टीम ने पूरे कचहरी परिसर को सैनिटाइज किया। इसके साथ ही जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को कचहरी बंद रखने के आदेश जारी कर दिए।

  • शौचालय निर्माण एवं मनरेगा योजना में वित्तीय अनियमितता बरतने पर ग्राम प्रधान मोचवा के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार प्रतिबंधित

    शौचालय निर्माण एवं मनरेगा योजना में वित्तीय अनियमितता बरतने पर ग्राम प्रधान मोचवा के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार प्रतिबंधित

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि श्रीमती किरण मौर्या प्रधान ग्राम पंचायत मोचवा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना अंतर्गत निर्मित कराए गए शौचालयों में घोर उदासीनता एवं लापरवाही बरतते हुए नियमों के विपरीत शासकीय धनराशि का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आने पर उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार प्रतिबंधित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान मोचवा के विरुद्ध शिकायत मिलने पर तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई गई, जांच उपरांत ग्राम प्रधान द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना अंतर्गत शौचालय निर्माण की धनराशि लाभार्थियों के खाते में न भेज कर स्वयं अपने, पति व अन्य सगे संबंधियों के खाते में ₹3770000 हस्तांतरित करने एवं मनरेगा अंतर्गत कराए गए कार्यों में गांव के व्यक्तियों के नाम से दो-दो जॉब कार्ड निर्गत कर एक ही दिवस में कार्य दिए जाने, बिना कार्य कराए मजदूरों के खाते में धनराशि का हस्तांतरण कराने आदि वित्तीय अनियमितता बरतने का मामला प्रकाश में आने पर श्रीमती किरण मौर्य प्रधान ग्राम पंचायत मोचवा विकासखंड भादर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, ग्राम प्रधान द्वारा नोटिस के जवाब में मनरेगा संबंधित शिकायतों की पुष्टि नहीं हुई, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना अंतर्गत व्यक्तिगत लाभार्थियों द्वारा निर्मित कराए गए 54 शौचालय निर्माण पर व्यय धनराशि रूपए 5600000 के संबंध में लाभार्थियों को कितनी-कितनी धनराशि का भुगतान किया गया इसका कोई विवरण प्रधान द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वास्तव में किन लाभार्थियों को दोनों किस्त का भुगतान किया गया है और किन लाभार्थियों को एक किश्त का, इस प्रकार व्यय धनराशि को समायोजित करने की नियत से धनराशि रुपए 560000 व्यय करना दिखाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बैंक स्टेटमेंट के अनुसार ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा स्वयं के नाम, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री रामयज्ञ मौर्य व अन्य के नाम कुल धनराशि ₹ 3770000 का अंतरण किया गया है, प्रस्तुत किए गए उत्तर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा कुल रुपए 1759600 व्यय करना दिखाया गया है इस प्रकार रु. 2010400 धनराशि अन्य के पास रक्षित है, जो धनराशि व्यय करना दिखाया गया है, सब नगद भुगतान किया गया है जोकि वित्तीय नियमों के विरुद्ध है। इस प्रकार श्रीमती किरण मौर्या प्रधान ग्राम पंचायत मोचवा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना अंतर्गत निर्मित कराए गए शौचालयों में घोर उदासीनता एवं लापरवाही करते हुए नियमों के विपरीत शासकीय धनराशि का दुरुपयोग किए जाने की दृष्टि से निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री जो कि कतिपय फर्मों से की गई है का भुगतान फर्मों को सीधे न करके अपने स्वयं, पति एवं अन्य सगे संबंधियों के व्यक्तिगत खाते में हस्तांतरित किए जाने के साथ-साथ पदेन दायित्वों के निर्वहन में चूक बरतने की दोषी पाए जाने पर उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को उक्त प्रकरण हेतु अंतिम जांच अधिकारी नामित किया गया है।

  • ब्राह्मणों की हत्या पर अपनी सरकार से BJP विधायक देवमणि द्विवेदी ने मांगा जवाब

    लखनऊ उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण वोट को लुभाने के लिए उनकी हत्याओं पर मुखर विपक्षी दलों के बाद अब भाजपा के नेता भी सरकार से जवाब मांगने लगे हैं। विधानसभा के सत्र में एक बार सुलतानपुर जिले का नाम बदलने का प्रकरण उठा चुके सुलतानपुर के लम्भुआ से भाजपा के विधायक देवमणि द्विवेदी ने भी सरकार ने बीते तीन वर्ष में ब्राह्मणों की हत्या का हिसाब मांगा है।

    विधायक देवमणि द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश में हो रहे ब्राह्मणों पर अत्याचार व उनकी की जा रही हत्याओं के संबंध में विधानसभा में नियम 56 के अंतर्गत उठाया सवाल और गृह मंत्री उत्तर प्रदेश से जवाब मांगे। सोशल मीडिया पर पत्र वायरल हुआ। देवमणि द्विवेदी ने इस बाबत चार दिनी मानसून सत्र में जवाब को लेकर 16 अगस्त को पत्र दाखिल किया है। उन्होंने चार दिनी मानसून सत्र में प्रदेश के गृह मंत्री यानी सीएम योगी आदित्यनाथ से छह प्रश्नों में ब्राह्मणों की हत्या के कारण और उसका पूरा हिसाब मांगा है। भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने मानसून सत्र में अपने प्रश्न का जवाब मांगने के लिए प्रमुख सचिव विधानसभा के पास अपना पत्र प्रेषित किया है।

    ब्राह्मणों की हत्या पर अपनी सरकार से BJP विधायक देवमणि द्विवेदी ने मांगा जवाब
    BJP MLA Against UP Governmentसुलतानपुर के लम्भुआ से भाजपा के विधायक देवमणि द्विवेदी ने भी सरकार ने बीते तीन वर्ष में ब्राह्मणों की हत्या का हिसाब मांगा है।

     

    प्रदेश में ब्राह्मणों की लगातार हो रही हत्याओं से भारतीय जनता पार्टी के विधायक भी काफी बेचैन हैं। इसको लेकर विधायक देवमणि द्विवेदी ने सरकार से पूछा है कि वर्तमान की भाजपा सरकार के करीब साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में कितने ब्राह्मणों की हत्या हुई है। इन हत्याओं को अंजाम देने वाले कितने लोग पकड़े गए हैं। प्रदेश सरकार इनमें से कितने लोगों को सजा दिलाने में सफल रही है। ब्राह्मणों की सुरक्षा को लेकर सरकार की रणनीति क्या है। क्या ऐसी हालत में सरकार ब्राह्मणों को शस्त्र लाइसेंस देने में प्राथमिकता देगी। अभी तक इस सरकार के कार्यकाल में कितने ब्राह्मणों ने शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया है और कितनों को लाइसेंस जारी हो गया है।ब्राह्मणों की हत्या पर अपनी सरकार से BJP विधायक देवमणि द्विवेदी ने मांगा जवाब

    सुलतानपुर का नाम कुशभवनपुर करने की भी मांग

    सुलतानपुर के लम्भुआ से भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने इससे पहले करीब दो वर्ष पूर्व विधानमंडल के सत्र में सुलतानपुर का नाम कुशभवनपुर करने की भी मांग की थी। उन्होंने कहा था कि इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का अयोध्या करने के बाद अब सुलतानपुर का नाम भी बदला जाना चाहिए। उन्होंने सुलतानपुर का नाम बदलकर कुशभवनपुर करने का प्रस्ताव देने के साथ तर्क भी दिया था।

  • उन्नाव में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति व भाभी गंभीर

    पति के साथ बहन की बेटी को देखने के लिए जा रही महिला रास्ते में साथ छोड़ गई। फत्तेपुर चौरासी मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति व भाभी जख्मी हा गईं। हादसे के बाद रास्ते में यातायात बाधित हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर जाम खुलवाया।

    उन्नाव में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति व भाभी गंभीर
    बाइक सवार दंपती बहन की बेटी को देखने के लिए बांगरमऊ जा रहे थे फत्तेपुर चौरासी के पास हादसा हुआ है।

    सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अंधेरिया निवासी मुकेश बाइक से पत्नी 27 वर्षीय सुधा व उसकी बहन को लेकर बांगरमऊ के लिए निकले थे। वे अपनी बहन की बेटी को देखने जोगीकोट गांव जा रहे थे। फतेहपुर चौरासी थानांतर्गत उन्नाव-हरदोई मार्ग पर उत्मानपुर गांव के पास पहुंचे थे। इस बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जोर टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपती समेत तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में सुधा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति मुकेश और भाभी घायल हो गए।

    घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इस बीच वाहनों की रफ्तार थमने से जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले घायलों को अस्पताल भिजवाया और उनके स्वजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने फरार ट्रक का पता लगाना शुरू किया है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा, अभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

     

  • 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा गया यूपी के विधायक को

    14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा गया यूपी के विधायक को

    भदोही । मध्यप्रदेश में गिरफ्तार किए गए भदोही के विधायक विजय मिश्रा को रविवार रात यहां लाया गया और अब उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मिश्रा को शुक्रवार को मप्र में गिरफ्तार किया गया था। भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा कि विधायक को रविवार रात न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक कुमार की अदालत के समक्ष पेश किया गया और उसके बाद नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

    एसपी ने कहा कि जिला जेल के जेलर अशोक कुमार गौतम ने जानकारी दी थी कि विधायक “वहां सुरक्षित नहीं थे”, लिहाजा इसके बाद उन्हें नैनी सेंट्रल जेल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट ने विधायक को केंद्रीय जेल में स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए हैं।

    निषाद पार्टी के विधायक मिश्रा को उनके रिश्तेदार की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया। उनके रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने उन पर धमकी देने और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में उनकी पत्नी, राज्य विधान परिषद की सदस्य रामलली मिश्रा और बेटे विष्णु मिश्रा पर आरोप लगाया गया है। लेकिन विधायक की पत्नी और बेटा फरार हैं।

    शुक्रवार को मध्य प्रदेश पुलिस ने विजय मिश्रा को तब हिरासत में लिया था, जब वह उज्जैन के रास्ते राजस्थान के कोटा जा रहे थे।

    एसपी ने कहा कि विधायक को गिरफ्तार करने के बाद, डीएसपी कालू सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने उन्हें मध्य प्रदेश के आगर मालवा में एक अदालत में पेश किया और फिर उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर भदोही लाया गया।

    विधायक के खिलाफ वर्तमान में 73 मामले दर्ज हैं और पिछले दिनों उन पर गुंडा अधिनियम और कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।

  • सीएम योगी ने संपत्ति क्षति दावा अधिकरण को दी मंजूरी, लखनऊ और मेरठ में होगा गठित…

    सीएम योगी ने संपत्ति क्षति दावा अधिकरण को दी मंजूरी,  लखनऊ और मेरठ में होगा गठित…

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ व मेरठ में संपत्ति क्षति दावा अधिकरण के गठन की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश दावा अधिकरण बनाने के लिए कदम उठाने वाला पहला प्रदेश भी बन गया है। कर्नाटक ने भी सोमवार को योगी सरकार के इस मॉडल को चुना है। सूबे में किसी राजनीतिक जुलूस, विरोध-प्रदर्शनों या आंदोलन के दौरान यदि सार्वजनिक या निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जाएगा तो उसकी क्षतिपूर्ति वसूलने के लिए दावा अधिकरणों में अपील की जा सकेगी। दावा अधिकरण को सिविल न्यायालय की सभी शक्तियां हासिल होंगी और वह उसी रूप में काम करेगा। दावा अधिकरण का फैसला अंतिम निर्णय होगा और उसके विरुद्ध किसी न्यायालय में अपील नहीं की जा सकेगी।

    बताया गया कि क्षतिपूर्ति पाने के लिए संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना के तीन माह के अंदर दावा अधिकरण के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करना होगा। अधिकरण को आवेदन में 30 दिन के विलंब को माफ करने की शक्ति भी होगी, लेकिन आवेदक को इसके लिए विलंब की सही वजह बताकर अधिकरण को संतुष्ट करना होगा। किसी संपत्ति को नुकसान की एफआईआर पर आधारित संबंधित सीओ की रिपोर्ट और इस दौरान एकत्र की गई अन्य सूचनाएं प्राप्त होने पर डीएम, पुलिस आयुक्त या कार्यालय प्रमुख को लोक संपत्ति को क्षति पहुंचाए जाने की तारीख से तीन माह के अंदर अधिकरण के समक्ष दावा याचिका पेश करनी होगी।

    निजी संपत्ति के मालिक को संबंधित थानाध्यक्ष से ऐसी रिपोर्ट की प्रति हासिल करके अपनी दावा याचिका तीन माह के अंदर दाखिल करनी होगी। सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों से क्षतिपूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश लोक व निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक-2020 लाने की भी तैयारी है। बीते दिनों नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुई हिंसा में सार्वजनिक व निजी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया गया था। तब सरकार ने उपद्रवियों से क्षतिपूर्ति की कसरत शुरू की थी। इस कड़ी में मार्च माह में सरकार ने उत्तर प्रदेश लोक व निजी संपत्ति क्षति वसूली अध्यादेश-2020 लागू किया था, जिसके तहत लोक व निजी संपत्ति को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए दावा अधिकरणों के गठन का प्रावधान भी किया गया था।

    ये होंगे कार्यक्षेत्र

    • लखनऊ मंडल के दावा अधिकरण के अंतर्गत झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम, लखनऊ, अयोध्या, देवी पाटन, प्रयागराज, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती व विंध्याचल धाम मंडल की दावा याचिकाएं स्वीकार होंगी।
    • मेरठ मंडल के दावा अधिकरण के अंतर्गत सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली व आगरा मंडल की याचिकाएं स्वीकार होंगी।