Category: uttar-pradesh

  • कुशीनगर में पडरौना रेलवे बाईपास सड़क का जल्द नहीं हुआ निर्माण तो आन्दोलन तय-शिवम

    कुशीनगर में पडरौना रेलवे बाईपास सड़क का जल्द नहीं हुआ निर्माण तो आन्दोलन तय-शिवम
    उपेंद्र कुशवाहा
    कुशीनगर। पडरौना शहर के माने जाने वाले पडरौना शहर के बाईपास सड़क रेलवे ढाला का पुन : निर्माण को लेकर छात्र नेता शिवम उपाध्याय ने अपने विभिन्न सहयोगियों के साथ एक बैठक कर चेतवानी दी कि इस सड़क का जल्द निर्माण नही हुआ तो आन्दोलन करेगें । छात्र नेता शिवम उपाध्याय ने मांग किया है कि पडरौना नगर के रेलवे स्टेशन के निकट नोनिया पट्टी गांव रेलवे ढाले से होकर जाने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है,जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    बोले क्या होती है यहां सबसे ज्यादा समस्या
    इस बाबत छात्र नेता शिवम उपाध्याय ने कहा कि पडरौना नगर के रेलवे ढाला की सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे से यहां से आने जाने वाले राहगीरों खास तौर पर रात के अंधेरों में जान से जोखिम डाल कर चलने को विवश होना पड़ रहा है। यहां से होकर निकलने वाले चार पहिया वाहनों से लगने वाला जाम से लोगो को सबसे बड़ा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,छात्र नेता शिवम उपाध्याय ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाया जा रहे गड्ढा मुक्त सड़क अभियान पूरी तरह से यहां फ्लाप होता दिखाई दे रहा है । श्री उपाध्याय ने आगाह किया है कि उक्त सड़क मार्ग सका जल्द ही निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो पुन: युवा एक बार धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा,जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

  • भय्याजी जोशी ने कहा- बड़े देशों के चंगुल से मुक्त होकर करें विकास

    भय्याजी जोशी ने कहा- बड़े देशों के चंगुल से मुक्त होकर करें विकास

    वाराणसी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह सुरेश (भय्याजी) जोशी ने कहा कि इस कोरोना कालखंड में हमें आत्मनिर्भरता की ओर सोचने का अवसर दिया है। बड़े देशों के चंगुल से मुक्त होकर अपना स्वयं का विकास करें और आत्मनिर्भर बनें। भय्याजी जोशी 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काशी के रोहनिया में ध्वजारोहण के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “दुनिया के तमाम छोटे-छोटे देश प्रेरित होकर आत्मनिर्भर बनें और बड़े देशों के चंगुल से मुक्त होकर अपना स्वयं का विकास करें और आत्मनिर्भर बनें। इसी भाव को ग्रहण कर हम अपने लक्ष्य पर पहुंच पाएंगे और दुनिया के अन्य देश भी भारत के ही आधार पर आगे बढ़ सकेंगे।”

    उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में कोविड-19 के कारण यह कालखंड चर्चा का विषय बना हुआ है। कोरोना जैसी महामारी का प्रकोप अपने देश में और संपूर्ण विश्व में चल रहा है। इस परिस्थिति में भारत की कुछ भिन्न विशेषता ध्यान में आई है। संख्यात्मक जानकारी के आधार पर दुनिया के अन्य समृद्ध देशों की अपेक्षा भारत में बीमारी का संक्रमण और मृत्युदर कम है। इसका कारण यहां का रहन-सहन, जीवन शैली एवं लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता का अधिक होना है।

    जोशी ने कहा कि यहां की जलवायु, परंपराएं और सांस्कृतिक जीवनशैली लोगों को ऐसे संघर्ष के समय में जीवनशक्ति प्रदान करती है। तुलनात्मक दृष्टि से सर्वाधिक संपन्न और स्वच्छ अमेरिका इस बीमारी से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। भारत वर्ष के कुछ प्रांतों में कोरोना वायरस का प्रभाव अधिक है, परंतु कुछ प्रांतों में न के बराबर है। यह हमारी अलग पहचान को सिद्ध करता है।

    उन्होंने कहा, “हमने विभिन्न प्रकार के प्रयोग और प्रयास किए हैं। किंतु हमें विदेशी सहायता पर निर्भर रहना पड़ा। आज भी हमारी कुछ अन्य देशों पर निर्भरता बनी हुई है। इस कोरोना कालखंड में हमें आत्मनिर्भरता की ओर सोचने का अवसर दिया है। देश की जलवायु, परंपरा और विभिन्न संसाधनों में आत्मनिर्भरता अपेक्षित हैं। हम स्वयं आत्मनिर्भर बनें और अपने भारत को आत्मनिर्भर बनाएं।”

  • लड़की से पुलिस ने कहा, पहले डांस करो FIR कराना है तो….

    लड़की से पुलिस ने कहा, पहले डांस करो FIR कराना है तो….

    कानपुर (उत्तर प्रदेश) । उत्तर प्रदेश में एक किशोर लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें लड़की ने आरोप लगाया है कि गोविंद नगर पुलिस स्टेशन के एक इंस्पेक्टर ने उससे एफआईआर दर्ज करने के एवज में डांस करने के लिए कहा। लड़की अपने मकान मालिक के भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए गई थी। 16 वर्षीय लड़की ने वीडियो में आरोप लगाया कि निरीक्षक ने उसे पुलिस स्टेशन में बुलाया और उसे उसके सामने डांस करने के लिए कहा।

    लड़की अपने परिवार के साथ गोविंद नगर के डाबौली पश्चिम क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है।

    लड़की का परिवार “जागरण” पार्टियां करके अपना पेट पालता है। उन्होंने कहा कि वे मकान मालिक के भतीजे के खिलाफ लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराने गए थे। इसके अलावा उन्हें कुछ दिन पहले घर के किराए के हिस्से से जबरन बाहर निकाला गया था।

    लड़की की मां ने कहा कि मकान मालकिन का भतीजा आरोपी अनूप यादव 26 जुलाई को उनके घर में घुस गया और उन पर हमला कर दिया।

    लड़की की मां ने कहा, “7 अगस्त की रात को फिर से मेरी बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई जब वह बाजार से घर वापस आ रही थी। फिर बेटी ने गोविंद नगर के इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा से संपर्क किया, उसने मेरी बेटी से कहा कि पहले मेरे सामने डांस करो तब वह उसकी शिकायत दर्ज करेगा।”

    गोविंद नगर सर्किल अधिकारी विकास कुमार पांडेय ने कहा कि एक मकान पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था।

    पांडे ने आगे कहा, “आरोपों में कोई दम नहीं है। प्रथम ²ष्टया यह प्रतीत होता है कि लड़की ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए वीडियो वायरल किया है। हालांकि, इस संबंध में एक जांच चल रही है।”

  • बिकरू हत्याकांड के मुख्य कारण का खुलासा …

    बिकरू हत्याकांड के मुख्य कारण का खुलासा …

    कानपुर। पिछले सप्ताह चित्रकूट से गिरफ्तार किए गए विकास दुबे का सहयोगी बाल गोविंद दुबे ने स्वीकार किया है कि वह और उसका दामाद विनीत 3 जुलाई को हुए बिकरू नरसंहार का कारण थे। इस हत्याकांड में आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे। दुबे ने एसटीएफ को बताया कि राहुल तिवारी, जिन्होंने विकास दुबे के खिलाफ शिकायत की थी, उसका उनके दामाद विनीत के साथ संपत्ति का झगड़ा चल रहा था। इसी एफआईआर पर बिकरू पुलिस छापेमारी करने गई थी और उसने विकास दुबे के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर हमला किया था।

    एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया कि, “संपत्ति को लेकर विवाद के अलावा इस साल अप्रैल में बाल गोविंद के दामाद की बहन के साथ कथित तौर पर भागकर शादी के बाद से राहुल के साथ उनका विवाद बढ़ गया। इसके अलावा, उन्होंने पुलिस को बताया कि राहुल ने विनीत की भैंस को अवैध रूप से बेच दिया था, जिसे लेकर चौबेपुर पुलिस स्टेशन में एक अलग मामला दर्ज किया गया था।”

    एसटीएफ अधिकारी ने कहा, “जुलाई की घटना से दो दिन पहले, पुलिस ने राहुल को हिरासत में लिया था और पूछताछ के लिए उसे बाल गोविंद के घर ले गई, इस दौरान विकास दुबे और उसके पांच सहयोगी भी मौजूद थे। तब विकास ने जेल में बंद चौबेपुर के थानेदार विनय तिवारी के मोबाइल फोन को छीन लिया और राहुल तिवारी की पिटाई कर दी। पुलिस ने जल्दबाजी में राहुल को थाने से भगा दिया।”

    बाल गोविंद दुबे को चित्रकूट जिले के कर्वी कोतवाली क्षेत्र में कामतानाथ मंदिर परिक्रमा से गिरफ्तार किया गया था और पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह और उनका दामाद बिकरू कांड की मुख्य वजह थे।

    बाल गोविंद विकास दुबे का दूर का चचेरा भाई भी है।

  • अमरिया हाफिज रहमत खान डिग्री कॉलेज सरैंनी तुरकुनिया में 74वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    अमरिया हाफिज रहमत खान डिग्री कॉलेज सरैंनी तुरकुनिया में 74वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
    रिपोर्ट ज़ाहिद अली

    अमरिया।हाफिज रहमत खां डिग्री कॉलेज सरैनी तुरकुनिया में 74वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य असलम जावेद अंसारी ने ध्वजारोहण किया।तत्पश्चात राष्ट्रगान गाकर तिरंगे ध्वज को सलामी दी गयी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर जिला पंचायत सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के 127 शहर विधान सभा के नि. अध्यक्ष असलम जावेद अंसारी ने कहा कि 15अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ । इस आजादी को दिलाने के लिए हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों को देश के लिए निछावर कर दिया।आज हम देश के वीर सपूतों को याद करें यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    उन्होंने छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय पर्व पर प्राचार्य उजमा अनवर ने सभी को मुबारकबाद दी।इस मौके शिव कुमार,आरवीन फातमा, सुरेश चंद्र, इरशाद मियां, पलविंदर सिंह, बलकार सिंह, खतीब मलिक, हारून मलिक, शानू अंसारी,माही जावेद, शराफत मियां, शायर अली, अमरती लाल सागर, कढेराम भारती, ताहिर मलिक, मजिद शाह,जयपाल मौर्य आदि मौजूद रहें।

  • जीटी रोड पर हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी की मौत

    कानपुर मंधना के पास जीटी रोड पर फतेहपुर रोडवेज डिपो की बस की टक्कर से बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई। वह रामा अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात था, उसकी मौत की जानकारी मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया।

    जीटी रोड पर हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी की मौत
    रामा अस्पताल से फार्मासिस्ट बाइक से मंधना से रामनगर एटीएम से पैसे निकालने जा रहा था जीटी रोड पर हादसा हो गया।

    बिल्हौर के खजुरी कला निवासी 28 वर्षीय शिवम कटियार रामा अस्पताल के मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात था। वह अलग अलग शिफ्ट में अस्पताल द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर में दो सालो से काम कर रहा था। शनिवार देर रात बाइक से रामनगर स्थित बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम से पैसे निकलाने जा रहा था। इस बीच जीटी रोड पर सामने से आ रही तेज रफ़्तार फतेहपुर डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी।

    टक्कर लगने से बाइक समेत गिरे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है, जबकि चालक और परिचालक भाग गए। सूचना पर पहुंचे स्वजन शव देखते ही रो पड़े, जिससे अस्पताल में कोहराम मच गया। पिता लल्लन कटियार, मां माधुरी और छोटा भाई सत्यम बदहवास हो गए। थाना पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है।

  • आज और कल नहीं होगा कोई प्रतिबंध सार्वजनिक यातायात पर, इन सड़कों पर डायवर्जन रहेगा

    आज और कल नहीं होगा कोई प्रतिबंध  सार्वजनिक यातायात पर, इन सड़कों पर डायवर्जन रहेगा

    लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विधान सभा की तरफ आने वाले मार्गों पर शनिवार को सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक यातायात परिवर्तित रहेगा। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात प्रथम सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि यह परिवर्तन शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते किया जा रहा है। इसके साथ ही शनिवार और रविवार को होने वाली पूर्ण बंदी में इस बार भी सार्वजनिक यातायात प्रतिबंध से मुक्त रहेगा। जिला प्रशासन ने रविवार को होने वाली खंड शिक्षा अधिकारी की परीक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया है। बाकी चीजों पर पहले की तरह प्रतिबंध जारी रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें खुली रहेंगी।

    इधर से न जाएं

    विधानसभा मार्ग पर रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहा और हजरतगंज चौराहा के मध्य।

    निशातगंज/पीएनटी की ओर से आने वाले छोटे वाहन सिकंदरबाग से हजरतगंज की ओर

    बंदरियाबाग चौराहा से डीएसओ, हजरतगंज चौराहा, विधान भवन मार्ग की ओर।

    इधर से जाएं

    • चारबाग से राणा प्रताप चौराहा से आने वाले छोटे वाहन हुसैनगंज चौराहा से कैसरबाग/सदर कैन्ट की तरफ।
    • चिरैयाझील तिराहा से आने वाले छोटे वाहन सिकन्दरबाग या संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज।

    15 अगस्त को मार्च पास्ट के चलते इधर न जाने से बचें

     सार्वजनिक यातायात पर नहीं रहेगा प्रतिबंध

    जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक, कोविड प्रोटोकॉल का पूरी सख्ती से पालन कराया जाएगा। शनिवार और रविवार को सभी तरह की दुकानें, बार, होटल, रेस्टोरेंट और स्टाल नहीं खुलेंगे। आयोग की परीक्षा होने के कारण सार्वजनिक यातायात के संचालन को अनुमति दी गई है। पब्लिक/निजी ट्रांसपोर्ट ( टेंपो, टैक्सी, ओला, उबर, प्राइवेट एवं सरकारी बसें इत्यादि) 15 अगस्त को यथावत रूप से चलती रहेंगी। सभी अफसरों को बस स्टेशन/रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने एवं ट्रैफिक नियंत्रण के कुशल संचालन करने के निर्देश दिए हैं। रात्रि 10 बजे से सोमवार प्रात: 5 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेगा।

  • CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- हम संकल्पित है एक-भारत, श्रेष्ठ-भारत व समावेशी-भारत के निर्माण के लिए

    CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- हम संकल्पित है एक-भारत, श्रेष्ठ-भारत व समावेशी-भारत के निर्माण के लिए

    लखनऊ। देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्तर प्रदेश में भी बड़ा उल्लास है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लोग भले ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन पर रहे हैं, लेकिन सरकारी भवनों की सजावट से लोगों की उमंग का पता चल रहा है।

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन, उत्तर प्रदेश में झंडरोहण किया जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन प्रांगण में तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संदेश में कहा कि 74वें स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को बधाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए उत्साह और उमंग का दिन है। हम सब जानते हैं कि अनगिनत त्याग और बलिदान के फलस्वरूप 15 अगस्त 1947 को देश को स्वाधीनता प्राप्त हुई थी। मैं इस अवसर पर सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी को कोटि-कोटि नमन करता हूं। जिनके नेतृत्व में स्वाधीनता का आंदोलन चला था। सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, बाबा साहब डॉ. बीआर आम्बेडकर, पंडित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे भारत माता के वीर सपूतों को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करते हुए मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश 74वां स्वाधीनता दिवस मना रहा है, तब स्वाभाविक रूप से हम सबको देश की स्वाधीनता के महत्व को समझना होगा। इसके साथ ही इस स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सार्थक प्रयास करना होगा। यह तो प्रत्येक भारतवासी के स्तर पर हो सकते हैं, इसका भी अवश्य ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि मैं इस अवसर पर भारत माता के उन सभी सैनिकों को कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने देश की स्वाधीनता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना बलिदान दिया है। मैं देश की सुरक्षा के लिए शहीद होने वाले उन सभी सपूतों को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करते हुए, विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

    ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज ही के दिन 1947 में हमें स्वाधीनता प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि आज हम सब के पास अवसर है तो कोविड -19 जैसी त्रासदी भी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस प्रकार की योजना तैयार हुई, उसका परिणाम है भारत सुरक्षित और संतोषजनक स्थिति में पाता है। इसके खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए कोरोना योद्धाओं पुलिस, सफाई कर्मी अफसर, डॉक्टर्स का हृदय से अभिनंदन करता हूं। इन सभी ने आदर्श सेवा का भाव से कार्य किया।

    आज देश 74वां स्वाधीनता दिवस मना रहा है। अब हमको इससे भी बेहतर क्या प्रयास हो सकता है उस पर प्रयास करना। हमने प्रदेश में एक लाख 70 हजार करोड़ की लागत से 80 करोड़ लोगों तक नि:शुल्क खाद्यान योजना शुरू की। सरकार 18 करोड़ लोगों यूपी में मार्च से अब तक पर्याप्त खाद्यान उपलब्ध करा रही है। कोरोना महामारी में भी हमारी मशीनरी ने पूरी लगन से गरीब, बेरोजगार तथा मजदूरों की जमकर सेवा की और सभी राज्यों से बेहतर परिणाम भी दिए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग सोचते थे कोविड -19 जैसी त्रासदी में स्थिति बेहद भयावह होगा लेकिन काम अच्छा हुआ। पुलिस, प्रशासनिक और डॉक्टरों ने काम किया, बेहतर परिणाम दिया। हम अपने सभी सहयोगियों की बधाई देते है। उन्होंने देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्री, अधिकारीगण तथा उपस्थित सभी को 74वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रतिम त्याग और बलिदान से मां भारती को ब्रितानी परतंत्रता से मुक्त कराने वाले हुतात्माओं को कोटिश: नमन। आइए हम सभी आज के पावन अवसर पर एक-भारत, श्रेष्ठ-भारत, समावेशी-भारत के निर्माण के लिए संकिल्पत हों। जय हिंद। इसके साथ ही डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने डीजीपी ऑफिस और उप लोकायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने लोकायुक्त सभागार विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ में झंडारोहण किया।

    भाजपा के भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर झंडारोहण किया।

    सुरक्षा व्यवस्था काफी मुस्तैद

    देश की आजादी की 74वीं जयंती पर लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त की गई है। इसकी पूर्व संध्या पर ही होटलों, लॉज, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, वीवीआइपी इमारतों, बस स्टेशन रेलवे स्टेशन फॉर मेडिकल संस्थानों के आसपास व अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन सुरक्षा चेकिंग की गई। पुलिस कमिश्नर की ओर से सभी जगहों पर कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई।

    राजधानी के सभी बार्डर क्षेत्रों पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई। सभी पुलिस कर्मियों को चप्पे-चप्पे पर पैनी निगाह रखने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस के ड्रोन कैमरे भी शहर में विभिन्न स्थानों पर तैनात कर दिए गए हैं। राजधानी में बॉर्डर क्षेत्रों के साथ सभी वीआइपी स्थलों पर भी सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया गया है।

  • यूपी में राम बनाम परशुराम का मामला बना राजनीती का नया मुद्दा

    यूपी में राम बनाम परशुराम का मामला बना राजनीती का नया मुद्दा

    लखनऊ। रविवार को स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि थी। उनकी प्रतिमा और चित्रों पर अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। ऐसे ही एक दृश्य ने बहुतों का ध्यान खींचा। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या भी थे। मौर्या चुनाव से कुछ ही पहले भाजपा में आए और मंत्री भी बने। इससे पूर्व उनकी सारी राजनीति भाजपा विरोध की थी। भाजपा और सवर्ण और सवर्णो में भी ब्राह्मण उनके भाषणों में प्रमुखता पाते। जिस व्यवस्था को मनुवादी बताकर वह और उनका पूर्व दल घोर विरोध करते व तिलक, तराजू और तलवार का उल्लेख किए बिना जिनका कोई कार्यक्रम, या कोई रैली पूरी नहीं होती थी और जो दहाड़ते थे कि ब्राह्मणवाद को भाजपा का समर्थन-संरक्षण प्राप्त है, चुनाव के समय वह भाजपा जा पहुंचे।

    प्रसंगवश..! 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के कुछ ही समय बाद रायबरेली के ऊंचाहार के अप्टा गांव में पांच निर्धन, निदरेष ब्राह्मण युवाओं की नृशंस हत्या कर दी गई थी। दो जवानों को जिंदा जलाया गया था, जबकि तीन को मारने के बाद धू धू कर जलती कार के नीचे फेंक दिया गया था। यह मामला दबाने की तब पूरी कोशिश की गई, क्योंकि घटना में एक मंत्री का नाम आ रहा था।

    पिछला पूरा हफ्ता उत्तर प्रदेश में जिस ब्राह्मण राजनीति के नाम गया, उसका आरंभ इसी ऊंचाहार कांड से लगभग तीन वर्ष पहले हुआ था। भाजपा के ब्राह्मण नेता उस आग को दबाने के लिए लगाए गए लेकिन, वे उसकी केवल आंच मद्धम कर सके थे। ऊंचाहार से कानपुर के चौबेपुर वाले विकास दुबे के एनकाउंटर को जोड़कर ब्राह्मणों की राजनीति करना अताíकक, हास्यास्पद और निंदनीय है। विकास दुबे अपराधी था और उससे किसी की सहानुभूति नहीं, परंतु जिस तरह से विपक्ष ने पिछले पूरे सप्ताह राम बनाम परशुराम का नारा उछाला, वह यह सिद्ध करता है कि उसके पास सड़क का संघर्ष करने की न इच्छाशक्ति है और न ही मुद्दे हैं।

    ईश्वर और ऋषि को आमने सामने खड़ा करने का तर्क भी भला क्या हो सकता है। अचानक सारे दल ब्राrाणों के पक्षधर हो गए हैं। विपक्ष ने उन्हें कब्जाने की चाल चली, भाजपा उन्हें बचाने चली। ऊंचाहार कांड पर क्षेत्रीय उबाल छोड़ दें तो पक्ष-विपक्ष खामोश ही रहे थे। उस समय ब्राrाणों की जाति देखकर उनकी चिंता नहीं गई थी लेकिन, अब जबकि चुनाव की गर्मी बढ़ने लगी है तो बंद अलमारियां भी खुलने लगी हैं। अब बसपा 2007 को दोहराना चाहती है और सपा को 2012 की आस है और इसीलिए उत्तर प्रदेश के करीब पंद्रह सोलह प्रतिशत ब्राह्मण मतों के भाव चढ़ गए हैं। कोई दल परशुराम की प्रतिमा लगाने की तैयारी में है तो किसी को उनकी उपेक्षा की पीड़ा सालने लगी है।

    प्रश्न यह है कि क्या ब्राह्मणों ने इस तरह जातिगत आधार पर खेमेबंदी करके कभी वोट भी किया है? क्या परशुराम की एक मूíत या उनके पूजन से ब्राrाण अपना वोट पात्र तय करने लगेंगे। राजनीति जब महापुरुषों को जाति के खांचे में फिट करने की कोशिशों में सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और जन्माष्टमी तक को सीमित कर देती है तो वह अपने प्रति आमजन में जुगुप्सा ही जगाती है।

    पिछले सप्ताह जन्माष्टमी थी और उसी दिन दस जिलों के लाखों घरों की बत्ती गुल हो गई। कारण बताया गया कि तकनीकी गड़बड़ी आ जाने के कारण ऐसा हुआ। अधिकारी मान रहे हैं कि शक्तिभवन स्थित बिजली मुख्यालय से ही स्मार्ट मीटरों को गलत कमांड दिया गया था। इतने बड़े पैमाने पर और इस तरह बिजली जाने की घटना पहली थी और मंत्री श्रीकांत शर्मा को सामने आकर यह कहना पड़ा कि इससे सरकार की छवि को आघात लगा है। मुख्यमंत्री ने जांच के लिए एसटीएफ को ही लगा दिया। मुख्यमंत्री के तेवर देखते हुए दोषियों को कड़ी सजा मिलना तय है।

    रविवार को ही होमगार्ड, राजनीतिक पेंशन और युवा कल्याण मामलों के मंत्री चेतन चौहान का कोरोना के कारण दुखद देहावसान हो गया। उन्हें सांस की पुरानी बीमारी भी थी। कोरोना ने उत्तर प्रदेश के दूसरे मंत्री की जान ली है। कुछ ही दिन पहले मंत्री कमल रानी वरुण का भी इसी बीमारी से निधन हो गया था। कोरोना से लड़ने और उस पर काबू पाने की जितनी कोशिशें हो रही हैं, कोरोना भी उसी अनुपात में और लगातार भयानक होता जा रहा है।

  • नजीराबाद पुलिस का जय बाजपेई के घर पर छापा, भाइयों की तलाश जारी

    कानपुर नजीराबाद पुलिस ने रविवार रात विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के घर पर उसके भाइयों की तलाश में छापा मारा। जय के भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में आरोपित हैं। पुलिस के तलाशी अभियान में घर से कोई भी नहीं मिला।

    नजीराबाद पुलिस का जय बाजपेई के घर पर छापा, भाइयों की तलाश जारी
    गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित हैं जय बाजपेई के तीन भाई आधी रात बीस से ज्यादा पुलिस कर्मियों की टीम ने दबिश दी।

    पुलिस ने पिछले दिनों जय बाजपेई के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इस मुकदमे में जय बाजपेई के भाई राजय, अजय और शोभित बाजपेई को ही आरोपित बनाया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से जय बाजपेई के तीनो भाई फरार हैं। रविवार रात लगभग 1:45 बजे नजीराबाद पुलिस ने हर्ष नगर स्थित जय बाजपेई के घर पर दबिश दी। पुलिस टीम में लगभग दो दर्जन पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिसकर्मियों ने चार मंजिला मकान को ऊपर से नीचे तक चेक किया लेकिन कोई भी आरोपित घर में नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम लौट गई।

    एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत जय बाजपेई की संपत्ति कुर करने की तैयारी चल रही है। नियमों के मुताबिक जय बाजपेई की सभी घोषित-अघोषित संपत्तियां जब्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जय बाजपेई के फरार भाइयों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।