Category: uttar-pradesh

  • स्वतंत्रता दिवस पूर्ण गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा

    स्वतंत्रता दिवस पूर्ण गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में 15 अगस्त को 74वें स्वाधीनता दिवस समारोह को कोविड-19 के दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु जारी किये गये दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस पूर्ण गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर समस्त सरकारी भवनों, इमारतों व स्वतंत्रता से जुडे स्मारकों को प्रकाशमान किया जायेगा। यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक चलेगा। 15 अगस्त को प्रातः 09.00 बजे समस्त सरकारी/अर्द्ध सरकारी भवनों, राजकीय कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ झण्डा अभिवादन व राष्ट्रगान का गायन तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से सम्बन्धित प्रकरणों पर प्रकाश डाला जायेगा और नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई आदि की जायेगी। प्रातः 10.00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी महोदय द्वारा वृक्षारोपण के साथ ही प्रातः 10.00 बजे से ही शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण राष्ट्रगान तथा विद्यार्थियों को आनलाइन माध्यम से संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया जायेगा व प्रातः 11.00 बजे मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा सा0 स्वा0 केन्द्रों पर मरीजों को मिष्ठान एवं फल वितरण का कार्यक्रम तथा जगदीशपुर व गौरीगंज में प्रसूता व नवजात शिशु को उनके घर तक छोडा जायेगा। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, पंथ निर्पेक्षता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना के साथ कोविड़-19 संक्रमण से बचाव हेतु जारी दिशानिर्देशों का पालन करने के साथ ही स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया जायेगा।

  • मानवता और मदद कांग्रेस की परम्परा… प्रदीप सिंघल

    मानवता और मदद कांग्रेस की परम्परा… प्रदीप सिंघल
    मानवता और मदद कांग्रेस की परम्परा… प्रदीप सिंघल

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। महिला सुरक्षा बल विकास अधिकरण की संरक्षक आदरणीया नगमा जी के अनुदान से और प्रियंका गांधी जी के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश के अमेठी में अमेठी विधानसभा में बंदोईया गांव में गरीब असहाय मजबूर और मजदूर लोगों को राशन किट वितरण किया गया और साथ में बच्चों को बिस्किट और दूध वितरण किया गया इस संस्था के चेयरमैन अरुण त्रिपाठी और संस्था की टीम की अथक मेहनत और नगमा जी की प्रयासों से यह कार्य उत्तर प्रदेश में जारी है इस मौके पर अमेठी के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल जी उपस्थित थे और उन्हीं की अगुवाई में यह राशन किट और बच्चों को बिस्किट और दूध वितरण किया गया।
    इस कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी नरसिंह बहादुर सिंह,जिला प्रवक्ता अनिल सिंह,सर्वेश सिंह,आई पी माली जी,आशिफ छोटू,अनुज त्रिपाठी, शुभम सिंह उपस्थित रहे ।बन्दोईया निवासी पंकज मिश्रा जी और अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रबुद्ध जन मौजूद थे अमेठी विधानसभा की जनता दोनों हाथ उठाकर आदरणीय नगमा जी का प्रियंका गांधी जी का राहुल गांधी जी का सोनिया गांधी जी का आभार व्यक्त किया और उनको बहुत-बहुत धन्यवाद देती हुई जनता ने एक स्वर से बोला कि हम गांधी परिवार के और नगमा जी के और प्रदीप सिंघल जी के महिला सुरक्षा बाल विकास अधिकरण की टीम के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदैव गाँधी प्रिव ने ऐसे ही सेवा भाव पूरक मदद करते हैं।

  • जनपद के 151 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रथम चरण में उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों के रूप में किया गया विकसित।

    जनपद के 151 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रथम चरण में उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों के रूप में किया गया विकसित।

    उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा एवं पोषण में और अधिक आएगा सुधार।

    मा. सांसद महोदया द्वारा 14 अगस्त 2020 को 12:00 बजे डिजिटल माध्यम से 151 उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों का किया जाएगा लोकार्पण।

    मा. सांसद महोदया वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से करीब 2 से 3 हजार लोगों से स्थापित करेंगी संवाद।

    जिला प्रशासन के अभिनव प्रयास से 151 आंगनवाड़ी केंद्रों में व्यवस्था को और अधिक कराया गया सुदृढ़।

    अमेठी 13 अगस्त 2020, जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के अभिनव प्रयास से आंगनवाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा एवं पोषण में और अधिक सुधार के उद्देश्य से जनपद के कुल 1943 आंगनवाड़ी केंद्रों में से 151 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रथम चरण में स्वयं सेवी संस्था बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बी0सी0जी0) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत संबंधित ग्राम पंचायतों में उपलब्ध चतुर्थ वित्त एवं 14वां वित्त आयोग की धनराशि के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं को सुनिश्चित कराया गया है। उन्होंने बताया कि विकासखंड जगदीशपुर में 30, तिलोई में 30, बहादुरपुर में 12, भेटुआ में 11, सिंहपुर में 11, अमेठी में 10, बाजार शुकुल में 10, गौरीगंज में 10, मुसाफिरखाना में 10, शाहगढ़ में 10 तथा भादर में 06 कुल 151 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रथम चरण में उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करते हुए उनमें आधारभूत सुविधाओं के अंतर्गत बच्चों के शारीरिक व बौद्धिक विकास हेतु आधारिक संरचना, भवन मरम्मत, दीवारों पर ज्ञानवर्धक पेंटिंग, शौचालय/बेबी फ्रेंडली शौचालय, ब्लैक बोर्ड, विद्युतीकरण, फर्नीचर, पेयजल, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस के अंतर्गत वयस्क वजन मशीन (डिजिटल), शिशु वजन मशीन, इन्फैंटोमीटर (2 वर्ष तक के बच्चों की लंबाई मापने हेतु), स्टेडियोमीटर (2 वर्ष तक के बच्चों की ऊंचाई मापने हेतु), फर्नीचर, प्री एजुकेशन किट (जिसमें प्लास्टिक बाल, स्लेट, पिक्चर कार्ड), मेडिसिन किट्स आदि सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र द्वारा बच्चों एवं लाभार्थियों को समुदाय आधारित कार्यक्रमों जैसे प्रचार प्रसार, पोषण जागरूकता तथा स्वास्थ्य विकास के माध्यम से सेवाएं प्रदान करने हेतु अवस्थापना एवं आपूर्ति के अंतर में सुधार आएगा। उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों पर सखी ऐप के माध्यम से सरल भाषा में दिखा कर बच्चों को रुचिपूर्ण पढ़ाने की सुविधा उपलब्ध होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस हेतु जनपद स्तर पर प्रत्येक सप्ताह 8-9 माह तक लगातार समीक्षा कर व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु प्रयास किए जा रहे थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि शेष आंगनवाड़ी केंद्रों को भी उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण के 151 उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों का मा. केंद्रीय मंत्री बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा वस्त्र भारत सरकार/सांसद श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी द्वारा दिनांक 14 अगस्त 2020 को 12:00 बजे डिजिटल माध्यम से लोकार्पण करेंगी तथा जनपद के सभी 1943 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, पंचायत सचिव तथा ग्राम पंचायत प्रधान सहित करीब 2 से 3 हजार लोगों से वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से संवाद स्थापित करेंगी।

  • ट्रक चालक की हत्या करने के बाद हाथ पैर बांधकर शव को पेड़ पर लटकाया

    कानपुर रसूलाबाद के निभू गांव निवासी ट्रक चालक संदीप पाल की हत्या करने के बाद हत्यारों ने आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से फांसी पर लटका दिया गया। संदीप के हाथ गमछे से व पैर रस्सी से बंधे हुए थे। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड ने छानबीन कर साक्ष्य एकत्र किए। स्वजनों ने किसी भी दुश्मनी से इन्कार किया है।

    ट्रक चालक की हत्या करने के बाद हाथ पैर बांधकर शव को पेड़ पर लटकाया
    शाम को घर से निकला था सुबह गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला शव।

    निभू निवासी श्याम सुंदर पाल का 25 वर्षीय पुत्र ट्रक चालक संदीप पाल लॉकडाउन से घर पर ही रह रहा था। शुक्रवार शाम छह बजे वह अपने घर के मवेशियों को सानी चारा करके निकला था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो घरवाले उसको रात भर ढूंढ़ते रहे। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने निभू गांव से कठिउरा जाने वाले मार्ग पर जामुन के पेड़ से उसका शव लटके देखा। जानकारी पर परिवार वाले भी पहुंचे।

    शव देखकर स्वजन में कोहराम मच गया। युवक की मफलर से फांसी लगी थी, जबकि हाथ गमछे व पैर रस्सी से बंधे थे। हत्यारों ने हत्या के बाद को शव को पेड़ पर लटकाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। एएसपी अनूप कुमार व थाना प्रभारी सुखबीर यादव ने परिवार से पूछताछ की, जिसमे उन्होंने कोई रंजिश से इन्कार किया। एएसपी ने बताया कि मामला हत्या का है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चलेगा। आशंका है गला दबाकर हत्या की गई।

  • प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

    कानपुर सजेती थाना क्षेत्र के गांव व हाल्ट रेलवे स्टेशन डोहरू के समीप कानपुर-बांदा रेलमार्ग के गेट संख्या 53 व 54 के मध्य शनिवार दोपहर प्रेमी युगल ने मालगाड़ी से कट कर जान दे दी।

    प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान युवक की पहचान हमीरपुर जिले के थाना सिसोलर के गांव किसवाही निवासी 22 वर्षीय शेखर पुत्र दीन दयाल पाल के तौर पर हुई, जबकि अभी युवती की पहचान नहीं हो सकी है। हरा सफेद फुल स्लीव का कुर्ता व हरे रंग का सलवार पहने 20 वर्षीय युवती के दाहिने हाथ पर वंदना गुदा है। युवक के स्वजन को सूचना भेज दी गई है, जबकि युवती के शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। युवती के जालौन जिले की निवासी होने की आशंका जताई जा रही है। प्रेमी युगल यहां पैदल ही पहुंच थे। दोपहर 12 बजे वहां से गुजरे रेलवे कर्मचारी ने दोनों को ट्रैक पर टहलते देखा था।

  • एक दिन में रिकॉर्ड 444 ने दी कोरोना को मात, तालियों के साथ अस्पताल से हुए विदा

    कानपुर कोरोना संक्रमण को लेकर एक अच्छी खबर यह है कि संक्रमित मरीज का रिकवरी रेट काफी अच्छा हो रहा है। एक दिन में कोरोना को मात देने वालों की संख्या रिकॉर्ड बन गई, एक दिन में 444 लोग स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। आठ कोविड हॉस्पिटलों से 114 मरीजों डिस्चार्ज किया, जबकि 330 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। मेडिकल स्टाॅफ ने उन्हें ताली बजाकर विदा किया तो स्वस्थ होने के बाद लोगों ने भी उनका शुक्रिया अदा किया। जिले में अबतक कुल 9361 पाॅजिटिव केस सामने आ चुके हैं, इसमें 4574 स्वस्थ हो चुके हैं।

    एक दिन में रिकॉर्ड 444 ने दी कोरोना को मात, तालियों के साथ अस्पताल से हुए विदा
    कानपुर जिले में अबतक 4574 स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं जिससे रिकवरी रेट काफी अच्छा बना हुआ है।

    रिकवरी रेट हुआ 48.86 फीसद

    होम आइसोलेशन शुरू होने से जिले में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट तेजी से सुधरने लगा है। बुधवार को शहर के आठ कोविड हॉस्पिटल से 114 मरीजों को स्वस्थ होने पर डॉक्टर एवं कर्मचारियों ने तालियां बजाकर विदा किया। वहीं, 340 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। अब जिले का रिकवरी रेट 48.86 फीसद पर पहुंच गया है। कुल संक्रमित 9361 हैं, जबकि अब तक 4574 स्वस्थ हो चुके हैं।

    बुधवार को पनकी के नारायणा मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल से 71 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इसी तरह मंधना के रामा मेडिकल कॉलेज से 20, जीटीबी हॉस्पिटल से छह मरीजों को छुट्टी दी गई। कांशीराम चिकित्सालय, ईएसआइ हॉस्पिटल जाजमऊ, रीजेंसी, एसपीएम हॉस्पिटल से तीन-तीन और डिवाइन हॉस्पिटल से दो मरीजों को स्वस्थ होने पर घर भेजा गया। जिले के बाहर के अस्पतालों में इलाज करा रहे तीन मरीज भी स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए।

  • जनपद स्तर पर व्यापारियों उद्यमियों/निर्वातकों की समस्याओं के निराकरण हेतु समिति में हिमांशु मालवीय को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित

    जनपद स्तर पर व्यापारियों उद्यमियों/निर्वातकों की समस्याओं के निराकरण हेतु समिति में हिमांशु मालवीय को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 14 अगस्त/उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड उ0प्र0 लखनऊ उपाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता द्वारा जनपद स्तर पर व्यापारियों/उद्यमियों/निर्वातकों की समस्याओं के निराकरण हेतु शासनादेश संख्याः 115/छः-पु-13-2020 दिनांक 03 मार्च, 2020 में उल्लेखित समिति का गठन करते हुए जनपद सुलतानपुर के लिये उपरोक्त समिति में हिमांशु मालवीय (मो0नं0 8874969666) को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया है। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने उपायुक्त जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र तथा उपायुक्त वाणिज्य कर को निर्देशित किया है कि शासनादेश में उल्लेखित संवैधानिक अधिकार जिला स्तरीय बैठकों में उपरोक्त महानुभाव को प्रदत्त होंगे। जनपद स्तर पर गठित उद्योग बंधु समिति/व्यापार बंधु समिति/प्रस्तर-2 में गठित समिति की बैठक में कमिश्नर पुलिस/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ स्तर के अधिकारीगणों के साथ-साथ शासनादेश में उल्लिखित समस्त अधिकारीगण उपस्थित होकर गम्भीरता से उनकी शिकायतों/समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाना है।उन्होंने निर्देशित किया है कि उपरोक्त पत्र एवं शासनादेशानुसार जनपद स्तर व्यापारियों/उद्यमियों /निर्यातकों की समस्याओं के निराकरण हेतु कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

  • कोरोना से आपके बच्चों को बचाएगा ये खास तरह का स्कूल बैग, बनाये रखेगा दो गज की दूरी

    कानपुर विशेषज्ञ भी कह चुके हैं फिलहाल लंबे समय तक कोरोना कहीं नहीं जाने वाला। हां, देश में इसका असर भले घट सकता है। ऐसे में जिंदगी कोरोना के साथ चलने की चुनौती स्वीकारनी होगी। कारखानों व कार्यालयों में इस चुनौती के साथ काम हो भी रहा है मगर, विद्यालयों में क्या होगा? यह सवाल कायम है मगर, स्कूल खुलने पर सुरक्षा के क्या उपाय अपनाए जा सकते हैं, इसकी तलाश अलग-अलग तरीकों के रूप में सामने आ रही है। शारीरिक दूरी के पालन बच्चे बिना चूक के कर सकें, इसके लिए ऐसा स्मार्ट बैग तैयार हो गया है जो दो गज दूरी जरूरी की नसीहत याद दिलाता रहेगा। दूरी कम हुई न कि बैग में लगाई गई सेंसर प्रणाली अलार्म से सतर्क करेगी।

     

    कोरोना से आपके बच्चों को बचाएगा ये खास तरह का स्कूल बैग, बनाये रखेगा दो गज की दूरी
    बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में 10वीं के छात्रों ने स्मार्ट बैग तैयार किया है लैब में तीस बच्चों पर सफल परीक्षण किया जा चुका है।

    बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में 10वीं के छात्रों ओजस्वी अग्निहोत्री और प्रह्लाद सिंह गौर ने यह स्मार्ट बैग तैयार किया है, जो तीन से चार फीट की दूरी का मानक टूटते ही उस बच्चे को चौकन्ना कर देगा जो यह बैग लिए हुए है। इन छात्रों की मदद करने वाले अटल लैब के इंचार्ज और बीएनएसडी में रसायन विज्ञान के शिक्षक अवनीश मेहरोत्रा ने बताया कि यह बैग प्राथमिक स्तर से लेकर 12वीं तक के बच्चे उपयोग कर सकेंगे|

    ऐसे शारीरिक दूरी का पालन कराएगा

    शिक्षक अवनीश ने बताया कि बैग में अल्ट्रासोनिक सेंसर, आड्रिनो यूनो द्वारा प्रोग्रामिंग की गई है। नौ वोल्ट की एक बैट्री लगी है जो सोलर पैनल की मदद से सौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदल देगी। इससे बैग में मेन पावर सप्लाई आएगी। जैसे ही कोई दूसरा बच्चा (जो बैग नहीं लिए है) तीन से चार फीट से समीप आएगा तो बैग में लगा अलार्म बजर के रूप में बजेगा। यह डिवाइस पूरी तरह से सुरक्षित है। अवनीश ने बताया कि लैब में 30 बच्चों में परीक्षण किया। एक बच्चे को यह बैग दिया गया, फिर जैसे-जैसे दूसरे बच्चे पास आए तो बैग में लगा अलार्म बजने लगा। अवनीश इस बैग के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार को भी भेजेंगे।

  • नोएडा में 86.2 फीसदी हुई कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर

    नोएडा में 86.2 फीसदी हुई कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर

    गौतमबुद्धनगर (उप्र)। गौतमबुद्धनगर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए हैं। लेकिन जिले में राहत की खबर ये है कि जिले में मृत्युदर 1 फीसद से भी कम है। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान द्वारा राज्य रिपोर्ट साझा की गई, जिसके अनुसार, पिछले 24 घंटों में 72 नए संक्रमित मरीज के मामले सामने आए तो वहीं 70 मरीज स्वस्थ भी हुए।

    जिले में अब तक कुल 5433 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। यानी की जिले में मरीजों के सही होने की दर 86.2 फीसदी है। वहीं 826 मरीजों का इलाज जिले के अलग-अलग कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

    जिले में 1 अगस्त को आखिरी कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर्ज हुई थी, जिसके बाद से अब तक जिले में एक भी मृत्यु दर्ज नहीं हुई है। अधिकारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में मृत्युदर 0.7 फीसद है। जिले में कोरोना से अब तक 43 मौतें हुई हैं।

    शुक्रवार को जिला प्रशासन के दिशानिर्देशों के अनुपालन में नोएडा के 5 क्षेत्रों में रैपिड एंटीजन मेडिकल टेस्टिंग की गई। जिले में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए कैम्प में कुल 1355 लोगों का रैपिड एंटीजन जांच हुई, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया। इसमे राहत की बात यह रही कि 1355 लोगों में से कुल 39 लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए।

    यदि टीम के सदस्यों को किसी घर में रोगी मिलता है, तो उन रोगियों की पल्स ऑक्सीमीटर से जांच कराई जाती है। इसके बाद इसकी सूचना तत्काल पर्यवेक्षक के माध्यम से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दी जाती है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के द्वारा तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से ऐसे रोगियों को डेडिकेटेड क्वारंटाइन इकाई में भर्ती कराया जाता है।