Category: uttar-pradesh

  • जिलाधिकारी द्वारा पी0सी0वी0 वैक्सीन बच्चों को पिलाकर किया गया शुभारम्भ

    जिलाधिकारी द्वारा पी0सी0वी0 वैक्सीन बच्चों को पिलाकर किया गया शुभारम्भ
    जिलाधिकारी द्वारा पी0सी0वी0 वैक्सीन बच्चों को पिलाकर किया गया शुभारम्भ

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 13 अगस्त/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती द्वारा पी0सी0वी0 वैक्सीन को प्राथमिक विद्यालय सराय अचल ब्लाक भदैयॉ, तहसील लम्भुआ में बच्चों को पिलाकर शुभारम्भ आज किया गया। उक्त टीकाकरण डेढ़ माह, 3 माह, 9 माह के बच्चों को निमोनिया के बचाव हेतु लगाया जाता है।उक्त पी0सी0वी0 वैक्सीन के शुभारम्भ में मुख्य चिक्तिसा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी लम्भुआ विधेश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 ए0एन0 राय, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भदैयॉ डॉ0 अनुराग पाण्डेय, डब्ल्यूएचओ सीएमओ डॉ वरूण, डीपीएम एनएचएम संतोष कुमार, बीसीसीएम संदीप तिवारी, एएनएम, आशा सहित ऑगनबाड़ी आदि उपस्थित रहीं।

  • स्वतंत्रता दिवस की 73 वीं वर्षगांठ पर जनपद, तहसील एवं ब्लाक स्तर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कोविड-19 होने के कारण शासन के निर्देशानुसार समस्त कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे-डीएम

    स्वतंत्रता दिवस की 73 वीं वर्षगांठ पर जनपद, तहसील एवं ब्लाक स्तर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कोविड-19 होने के कारण शासन के निर्देशानुसार समस्त कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे-डीएम

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 13 अगस्त/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के आयोजन से सम्बन्धित बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) होने के कारण शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जनपद में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की 73 वीं वर्षगांठ के पावन पर्व पर जनपद, तहसील एवं ब्लाक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रत्येक तहसील/विकास खण्ड/नगर पालिका/नगर पंचायत पर भारत की स्वाधीनता की 73 वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता संग्राम के स्मरण में महापुरूषों की मूर्तियों एवं शिलालेखों की सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) होने के कारण शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर प्रातः 6.30 बजे जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं में बालक/बालिकाओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली जायेगी। प्रातः 07.30 बजे नगर में स्थित महान विभूतियों की मूर्तियों पर मार्ल्यापण, प्रातः 07.30 बजे से प्रातः 07.45 बजे जनपद के समस्त विकास खण्डों में स्थापित शिलापटों की सफाई व खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा मार्ल्यापण किया जायेगा। उन्हांने बताया कि प्रातः 08.00 बजे समस्त सरकारी/अर्द्धसरकारी भवनों एवं समस्त शिक्षण संस्थाओं पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान, प्रातः 08.30 बजे पंत स्टेडियम में बालक दौड़ 800 मीटर व बालिका दौड़ 400 मीटर प्रतियोगिता तथा पुरस्कार वितरण, प्रातः 08.45 बजे कलेक्ट्रेट तथा अन्य संस्थाओं में वृक्षारोपण कायक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रातः 10.00 बजे जिला कारागार में फल वितरण एवं वृक्षारोपण अपराध निरोधक समिति द्वारा किया जायेगा, प्रातः 10.30 बजे सुलतानपुर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मजरूह सुलतानपुरी उद्यान की साज-सज्जा, सफाई एवं वृक्षारोपण होगा। इसी प्रकार पूर्वान्ह 11.00 बजे जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण सहित जनपद के सभी नगर पंचायतों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर फल वितरण कराया जायेगा। दोपहर 12.00 बजे वीर नारियों का सम्मान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के तत्वाधान में तथा अपरान्ह 04.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन जायेगा।जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया है। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है, वे पूरी निष्ठा व लगन के साथ उसका निर्वहन करेंगे। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई एवं प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों एवं विकास खण्ड अधिकारियों को समयानुसार कार्यक्रम सम्पादित कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों यथा- रोटरी क्लब, जिला सुरक्षा संगठन, अपराध निरोधक समिति आदि से सहयोग की अपेक्षा की है।

  • संजीत केस कानपुर : सीएम से मिलने निकले संजीत के स्वजन, पुलिस ने रोका तो सड़क पर शुरू कर दिया धरना-प्रदर्शन

    कानपुर पैथालॉजी कर्मी संजीत अपहरण-हत्याकांड में स्वजनों का धैर्य जवाब दे गया और पुलिस को चकमा देकर सीएम से न्याय की मांग करने के लिए पैदल निकल पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो स्वजनों के साथ मौजूद भीड़ नारेबाजी करने लगी। पुलिस ने ट्रक और पुलिस जीप लगाकर सर्विस रोड पर आवागमन रोक दिया तो संजीत के स्वजन सर्विस रोड पर बैठ गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी मान मनौव्वल के बाद एसीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन समाप्त किया।

    बर्रा निवासी पैथालॉजी कर्मी संजीत यादव अपहरण कांड के बाद पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। आराेपितों ने संजीत की हत्या करके शव पांडु नदी में फेंकने की जानकारी दी थी। पुलिस आज तक न तो शव बरामद कर सकी और न ही उसक अन्य सामान। स्वजनों द्वारा पुलिस की भूमिका पर संदेह जताने पर शासन ने सीबीआई जांच की सिफरिश कर दी है। इससे पुलिस की जांच बंद होने से स्वजनों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को न्याय की मांग को लेकर संजीत स्वजन मुख्यमंत्री आवास जाने के लिए पुलिस को चकमा देकर घर से निकल पड़े।

    संजीत केस कानपुर : सीएम से मिलने निकले संजीत के स्वजन, पुलिस ने रोका तो सड़क पर शुरू कर दिया धरना-प्रदर्शन
    मुख्यमंत्री आवास के लिए पैदल निकली संजीत की बहन ने कहा न्याय नहीं मिला तो स्वजनों संग आत्मदाह करेगी।

    संजीत के स्वजन बर्रा गांव पहुंचे थे कि जनता नगर चौकी का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो स्वजन के साथ मौजूद लोग हाथ में तख्तियां लेकर संजीत के हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाने लगे। स्वजन बाईपास से लखनऊ के रास्ते पर पैदल आगे बढ़ते रहे। बर्रा बाईपास चौराहे पर सीओ गोविंद नगर ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माने। इस बीच नौबस्ता समेत कई अन्य थाने का फोर्स बुलाया गया।

    संजीत की बहन रुचि का कहना है कि सीबीआइ जांच के नाम पर पुलिस और अफसर बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। 15 दिन होने को है, अब तक सीबीआई जांच के लिए नहीं आई है। दूसरे मामलों में तो दो दिन में ही सीबीआइ पहुंचकर छानबीन कर लेती है। मेरे भाई के मामले में ये लेटलतीफी क्यों? रुचि का कहना है वह स्वजनों के साथ मुख्यमंत्री आवास पैदल जाने के लिए निकली हैं। अगर न्याय नहीं मिला तो स्वजनों संग आत्मदाह करेगी।संजीत केस कानपुर : सीएम से मिलने निकले संजीत के स्वजन, पुलिस ने रोका तो सड़क पर शुरू कर दिया धरना-प्रदर्शन

    स्वजनों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने हाईवे की सर्विस रोड पर ट्रक और जीप लगाकर रोक दिया। इससे नाराज संजीत के पिता चमन सिंह ट्रक के आगे लेट गए। वहीं स्वजनों ने हाईवे पर बैठकर जाम लगा दिया। हाईवे जाम होने से नौबस्ता से हमीरपुर की ओर तथा यशोदा नगर जाने वाले वाहनों को मौरंगमंडी से डायवर्ट किया गया। वहीं भौंती से रामादेवी की ओर जाने वाले वाहनों को नौबस्ता चौराहे पर रोका गया।

    कुछ ही देर में एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल भी पहुंच गए, उनके साथ ही सीओ गीतांजलि भी आ गईं। पुलिस के समझाने पर भी परिजन नहीं माने और बाद में एसीएम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुख्यमंत्री से मिलवाने के लिए दो दिन का समय मांगा, इसके बाद स्वजनों ने एसीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन समाप्त कर दिया। करीब एक बजे हाईवे की सर्विस रोड से यातायात शुरू हो सका।

  • ‘इंस्पेक्टर कहते हैं मेरे सामने डांस करो, फिर कार्रवाई करेंगे’.. किशोरी का वीडियो वायरल

    कानपुर में एक किशोरी ने गोविंद नगर इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोरी का कहना है कि इंस्पेक्टर मुझे रात-रात भर थाने में रखते हैं और कहते हैं कि पहले मेरे सामने डांस करो फिर कार्रवाई करेंगें।

     

    हाइलाइट्स:

    • कानपुर में एक किशोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
    • वीडियो में किशोरी ने इंस्पेक्टर गोविंद नगर पर गंभीर आरोप लगाए हैं
    • किशोरी ने कहा है कि कार्रवाई के लिए इंस्पेक्टर डांस करने को कहते हैं

      ‘इंस्पेक्टर कहते हैं मेरे सामने डांस करो, फिर कार्रवाई करेंगे’.. किशोरी का वीडियो वायरल
      पुलिस की हरकत बयान करती हुई किशोरी

     

    कानपुर
    उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस अपने कारनामों को लेकर अक्सर सुर्खियों पर बनी रहती है। पुलिस की एक और करतूत सामने आई है। 16 वर्षीय नाबालिग ने गोविंद नगर इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए है। नाबालिग का आरोप है कि इंस्पेक्टर साहब उसे रात में थाने पर बुलाते हैं और कहते हैं कि मेरे सामने डांस करो। नाबालिग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हाथ जोड़कर पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है।

    गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित दबौली वेस्ट में बंदा देवी 16 वर्षीय बेटी और दो नाबालिग बेटों के साथ रहती है। बंदा देवी और उनकी नाबालिग बेटी जागरण पार्टी में काम करके परिवार का पालन-पोषण करती है। बंदा देवी गोविंद नगर के मिश्रीलाल चौराहे के पास मिथलेश देवी के मकान में किराय पर परिवार के साथ रहती थी। इस मकान की देखरेख मकान मालकिन मिथलेश देवी का भतीजा अनूप यादव करता था।

    क्या था विवाद?
    पीड़िता जिस मकान में रहती थी उसके केयर टेकर अनूप यादव ने बीते 10 मार्च 2020 को ताला लगा दिया था। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने अपनी मां और नाबालिग भाईयों के साथ मिलकर उस मकान का ताला तोड़ रहे थे, जिस पर अनूप यादव ने ताला लगाया था। इसी दौरान पड़ोस में रहनी वाली

    शिवानी ने इसका विरोध किया था और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस दोनों पक्षों का थाने लेकर आई थी और उनका मेडिकल कराया था। मेडिकल में आरोप लगाने वाली किशोरी की चोटें संदिग्ध पाई गई थीं। इसके बाद दोनो पक्षों को पुलिस घर तक खुद छोड़ने के लिए गई थी।

    पीड़िता का आरोप
    पीड़िता का आरोप है कि मकान मालकिन का भतीजा अनूप यादव अक्सर मेरे साथ छेड़छाड़ करता था। जिसका मैं विरोध करती थी। अनूप यादव कई बार मेरे भाइयो और मां के साथ मारपीट कर चुका था। इसके साथ ही बीते 8 अगस्त को मैं दुकान से सामान लेकर लौट रही थी, तो उसने रास्तें में मेरे साथ बदसलूकी की थी। इसकी शिकायत लेकर मैं थाने गई थी। इंस्पेक्टर ने मुझसे पूछा क्या करती हो तो मैंने जवाब दिया कि जागरण पार्टी में काम करती हूं। इस इंस्पेटर मुझसे कहने लगे कि पहले मेरे सामने डांस कर के दिखाओ। इसके बाद मुझे देररात तक थाने में बैठा रखा था।

    वायरल वीडियो
    वायरल वीडियो में किशोरी हाथ जोड़कर कह रही है कि सर इंस्पेक्टर साहब मुझे रात में थाने बुलाते है और रात में 12 से 01 बजे तक छोड़ते हैं। इंस्पेक्टर साहब मुझसे बोलते है कि मेरे सामने डांस करो। मैं उनके सामने डांस नहीं कर सकती। रात-रात भर बैठाए रखते हैं। रोज रो-रो कर बताते हैं कि मेरी फरियाद सुनी जाए लेकिन कोई नहीं सुनता है। मैं हाथ जोड़कर निवेदन कर रही हूं कि मेरी सुनी जाए।

    पुलिस ने दी सफाई
    गोविंद नगर सीओ विकास कुमार पांडेय के मुताबिक जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, उसका मकान में कब्जेदारी को लेकर दबौली क्षेत्र में पहले से एक विवाद है। एक पक्ष अनूप यादव है और दूसरे पक्ष में यह लड़की है। बीते 8 अगस्त को अनूप यादव और उसके साथियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया गया था। लड़की ने एफआइआर दर्ज कराने की मांग की थी।

    दो प्रार्थना पत्र दिए गए थे। एक प्रार्थनापत्र थाने को और दूसरा प्रार्थना पत्र एसपी साउथ को दिया था। इन दोनों प्रार्थना पत्रों में काई ऐसी बात अंकित नहीं थी जैसा कि सोशल मीडिया पर वायरल कर इंस्पेक्टर पर आरोप लगाया गया है।

  • कुशीनगर मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाती मजदूरी करने पर मजबुर तो सुविधा से गांव भी है बना उपेक्षा का शिकार

    कुशीनगर मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाती मजदूरी करने पर मजबुर तो सुविधा से गांव भी है  बना उपेक्षा का शिकार
    उपेंद्र कुशवाहा

    कुशीनगर : आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राधे कोइरी ने यही सोचा होगा कि स्वतंत्रता मिलने के बाद मरने पर उनके परिवार के लोगो में खुशहाली आएगी। लेकिन स्वतंत्रता के इतने वर्ष बीतने बाद भी सेनानी के परिवार का नाती के पास खुशहाली आना तो दूर बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिलीं। एेसे मे इस सेनानी परिवार का एक मात्र 40 वर्षिय नाती संजय कुशवाहा आज भी मजदूरी करके अपने परिवार में लोगों के के बीच मजदूरी करके अपने परिवार के लोगों को के बीच जीवन काट रहा है । हालाकी आजादी के दीवाने के इस परिवार को एक अदद मिलने वाला सरकारी आवास भी नहीं मिल सका है।

    पडरौना ब्लॉक की गांव जंगल बनवीरपुर निवासी स्वं राधे कोइरी स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध छापामार लड़ाई को अंजाम देते रहे। 1942 के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राधे ने अपने सहयोगीयो के साथ शामिल होकर रेल लाईन व कई सड़क पुल को ध्वस्त कर अंग्रेजों का संपर्क बाधित कर दिया था। जबकी इसी पडरौना के गुदरी बाजार से अग्रेजो ने सन् 32 मे स्वतंत्रा सग्रांम सेनानी स्वर्गी राधे कोइरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था । आज स्वतंत्रता मिलने के बाद सरकारी सिस्टम की उपेछा सिकार उनका नाती हो कर रह गया है। स्वतंत्रता मिलने के बाद सेनानी का परिवार बदहाल है। सेनानी का 40 वर्षिय नाती संजय कुशवाहा ने कहा कि अगर बुनियादी सुविधाओं से वंचित किसी को देखना है तो मै उसका जीता जगता नमूना हू।

    आजादी के पूर्व अंग्रेजों के निशाने पर मेरे नाना थे तो आज आजादी मिलने के बाद बर्तमान की सरकारे व प्रशासन की उपेक्षा के सिकार अब मै हुं । जो आज भी मजदूरी करके अपने परिवार के बीच जीवन काट रहा हू,आज तक हम को जरूरी सुविधाएं मिली ही नहीं हैं। इतना ही नहीं इस गांव की हम बात करें तो ऐसा लगता है कि इस गांव गांव में प्रवेश करने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है, हालांकि जिला प्रशासन जिस तेजी से जनपद के अन्य गांव को सरकारी सुविधा से मुहैया कराता चला आ रहा है,वही इस गांव की हालत इस तरह है कि गांव में दो-दो सेनानी रहने के बावजूद भी इस गांव के लोगों को गांव से होकर बाजार तक जाने के लिए शुद्ध सड़क तक नहीं सही ढंग से बन पा रहा है।

  • भदोही पुलिस बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच लाएगी, विधायक के समर्थक भी जुटेंगे

    भदोही पुलिस बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच लाएगी, विधायक के समर्थक भी जुटेंगे

    लखनऊ। भदोही के ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को भदोही पुलिस कड़ी सुरक्षा में लेकर आएगी। उज्जैन से प्रयागराज वापसी के दौरान विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में पुलिस हिरासत में लिया गया था। भदोही में धमकी तथा वसूली के मामले में विजय मिश्रा, उनकी पत्नी विधान परिषद सदस्य रामलली मिश्रा तथा बेटे विष्णु मिश्रा के खिलाफ चार अगस्त को गोपीगंज कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था।

    भदोही से डिप्टी एसपी कालू सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल आज आगर मालवा पहुंचा है। यहां पर औपचारिकता पूरी करने के बाद बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को भदोही लाया जाएगा। भदोही पुलिस की टीम आगर मालवा जिले की तनोडिया पुलिस चौकी में हैं। यहां पर विजय मिश्रा की सुपुर्दगी की कार्रवाई चल रही है। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मिश्रा को आगर मालवा पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लिया था। एसपी राकेश सगर ने बताया था कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने पत्र भेजकर विधायक पर अपराध दर्ज होने की जानकारी दी थी और गिरफ्तारी में सहयोग करने को कहा था। इसके बाद उन्हेंं हिरासत में ले लिया गया था।

    विधायक विजय मिश्रा को भदोही पुलिस को सौंपने से पहले पहले न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस उन्हेंं उत्तर प्रदेश ले गई।

    विधायक समर्थकों का जमावड़ा

    आगर मालवा जिले की तनोडिया पुलिस चौकी पर विधायक मिश्रा के समर्थकों का जमावड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश से आए उनके समर्थक विजय मिश्रा को यहां से ही सम्मानजनक सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। उनको आशंका है कि उत्तर प्रदेश पुलिस विधायक मिश्रा का एनकाउंटर कर सकती है। इन सभी समर्थकों ने मांग की है कि मध्य प्रदेश पुलिस का दल उनको सुरक्षित उत्तर प्रदेश छोड़कर आए।

    निषाद पार्टी के दबंग विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी रामलली मिश्र और बेटे विष्णु पर गोपीगंज कोतवाली में केस दर्ज हुआ था। उन पर कृष्ण मोहन तिवारी ने आरोप लगाया है कि तीनों लोगों ने उनका मकान कब्जा कर लिया है। इसके साथ चेक पर जबरिया हस्ताक्षर भी करा लिये हैं। उनकी फर्म को हथिया लिया है।

    इस मामले की विवेचना कोतवाली प्रभारी को सौंपी गई थी। दो दिन पहले ही प्रकरण में फाइलेें भी तलब की गई थी। एसपी रामबदन सिंह के अनुसार विधायक फरार होने वाले थे, इसकी सूचना मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले की पुलिस को दी गई थी। भदोही से उन्हेंं ट्रांजिट रिमांड पर लेेने पुलिस रवाना हो गई है। उन्हेंं जिले में लाया जाएगा और जेल भेजने की कार्रवाई होगी।

  • थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा 32 पेटियों में कुल 1440 पौवा अवैध देशी शराब (कीमत लगभग रुपये 01 लाख) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा 32 पेटियों में कुल 1440 पौवा अवैध देशी शराब (कीमत लगभग रुपये 01 लाख) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
    थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा 32 पेटियों में कुल 1440 पौवा अवैध देशी शराब (कीमत लगभग रुपये 01 लाख) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी दिनेश सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज व क्षेत्राधिकारी पीयूष कान्त राय के पर्यवेक्षण तथा संतोष सिंह थानाध्यक्ष पीपरपुर के निकट नेतृत्व में अवैध शराब के विक्रय के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 13.08.2020 को उ0नि0 हरिश्चन्द यादव थाना पीपरपुर मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राकेश कुमार कनौजिया पुत्र सीताराम नि0 ग्राम ढेमा थाना पीपरपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के घर से 32 पेटियों में कुल 1440 पौवा अवैध देशी शराब बरामद हुआ । जिस पर वाह ऑरेन्ज देशी शराब तीव्र मसालेदार लिखा हुआ है । बरामद शराब का लाइसेंस मांगने पर दिखा न सका । पूछने पर अभियुक्त ने बताया कि यह शराब वह चोरी छिपे बेचता है । थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
    • राकेश कुमार कनौजिया पुत्र सीताराम नि0 ग्राम ढेमा थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
    बरामदगी
    • 32 पेटियों में कुल 1440 पौवा अवैध देशी शराब (कीमत लगभग रुपये 01 लाख)।

    पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
    • मु0अं0सं0 283/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
    गिरफ्तारी करने वाली टीम

    1. उ0नि0 हरिश्चन्द यादव थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
    2. उ0नि0 प्रेम प्रकाश थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
    3. हे0का0 सुभाष चन्द्र सोनी थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
    4. का0 अब्दुल अजीज थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
    5. का0 राजकुमार थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।

  • कानपुर जिला जज का आदेश, इन शर्तों के साथ करना होगा सरेंडर ….

    कानपुर कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए न्यायालय में सरेंडर करने वालों को पहले कोविड-19 की जांच रिपोर्ट देनी होगी। इसके बाद अदालत उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजेगी। जिला जज के इस आदेश के बाद बिना कोविड जांच रिपोर्ट के सरेंडर करने वालों के प्रार्थना पत्र वापस किए जा रहे हैं। बार एसोसिएशन के महामंत्री कपिल दीप सचान के मुताबिक दूसरे बंदियों की सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्था की गई है।

    कानपुर जिला जज का आदेश, इन शर्तों के साथ करना होगा सरेंडर ….
    जेल में दूसरे बंदियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला जज के आदेश के बाद सरेंडर के दाखिल प्रार्थना पत्रों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है।

    सचेंडी निवासी संतोष व उसके भाई ने मारपीट और एससी-एसटी के एक मामले में सरेंडर करने का प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए इसे यह कहकर वापस कर दिया कि पहले कोविड-19 की जांच रिपोर्ट लेकर आएं। दोनों भाइयों ने जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। अब सोमवार को दोनों सरेंडर के लिए पुन: प्रार्थना पत्र देंगे। दरअसल यह व्यवस्था कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने के चलते की गई है। जिला न्यायाधीश ने निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी आरोपित सरेंडर करने से पहले कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट साथ लाएं अन्यथा उनका सरेंडर नहीं लिया जाएगा।

     

  • कांग्रेसियों ने साम्बित पात्रा का पुतला जलाया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध में खड़ा कर दिया चौकी पर हंगामा

    कांग्रेसियों ने साम्बित पात्रा का पुतला जलाया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध में खड़ा कर दिया चौकी पर हंगामा

    हापुड़ । कोरोना वायरस संक्रमण के चलते शनिवार को दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देशभर में स्वतंत्रता दिवस बड़ी सादसी से मनाया जा रहा है। वहीं, दिल्ली से सटे हापुड़ के अतरपुरा चौपला स्थित पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने ध्वजारोहण करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का पुतला फूंका। उनकी मांग है कि कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की मौत के मामले में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा पर मुकदमा दर्ज किया जाए। इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अतरपुरा पुलिस चौकी पर पहुंचे और हंगामा करते हुए कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह को कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अतरपुरा चौपले पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अतरपुरा चौपला पर संबित पात्रा का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों का कहना था कि कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की मौत के मामले में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाए।

    वहीं कुछ दूरी पर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर ध्वजारोहण कर रहे थे। उन्हें इसकी जानकारी मिली तो सभी अतरपुरा पुलिस चौकी पर पहुंचे और हंगामा किया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना चौकी पर पहुंचे और भाजपाइयों से वार्ता की। भाजपा के जिला महामंत्री पुनीत गोयल, मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान, प्रवीन सिंहल आदि का कहना था कि लाॅकडाउन है और ऐसे में पुतला नहीं फूंकना चाहिए। यह नियमों का उल्लंधन है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस पर भाजपाई वापस लौट गए।

  • सुदीक्षा के पिता न्याय मांग रहे हैं, बेटी सड़क दुर्घटना की शिकार हुई है

    सुदीक्षा के पिता न्याय मांग रहे हैं, बेटी सड़क दुर्घटना की शिकार हुई है

    गौतमबुद्धनगर (उप्र)। ग्रेटर नोएडा के डेरी स्कनर गांव की रहने वाली सुदीक्षा भाटी की सड़क हादसे में हुई मौत से परिजनों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है। पीड़ित परिवार का कहना है कि बुलेट सवार दो युवक सुदीक्षा की बाइक के आगे-पीछे स्टंट कर रहे थे, जिसके चलते हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। सुदीक्षा के पिता जितेंद्र भाटी ने आईएएनएस से कहा, “पुलिस ने हमें जो समय दिया है, उसके बाद हम विचार करेंगे कि क्या करना है। कोर्ट, सीबीआई जांच और आंदोलन जो जरूरी कदम उठाना पड़ेगा वो उठाएंगे।” उन्हें इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि सांसद डॉ. महेश शर्मा अभी तक उनसे मिलने नहीं आए।

    सुदीक्षा भाटी के गांव में कैंडल मार्च निकाला जा रहा था।

    यह जिक्र करने पर कि पुलिस ने कहा है कि चश्मदीद के मुताबिक, आगे टैंकर था, पीछे बुलेट और उसके पीछे सुदीक्षा की बाइक थी। अचानक ब्रेक लगने की वजह से यह हादसा हुआ है, सुदीक्षा के पिता ने कहा, “क्या चश्मदीद गुजरने वाले टैंकर का नंबर बता सकता है? क्या इस चश्मदीद ने हमारे बच्चों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया? चश्मदीद ने हमारी क्या मदद की?”

    क्या चश्मदीद प्रशासन के दबाब में आकर झूट बोल रहा है? इस सवाल के जवाब में जितेंद्र ने कहा, “तैयार की हुई, बनी-बनाई कथा है। हमारे बच्चे के शव के लिए एम्बुलेंस नहीं था। शवगृह में ले जाया गया तो उनके पास पन्नी नहीं था। जबकि कोरोना काल चल रहा है। शवगृह से निकाले जाने के बाद भी शव के लिए एम्बुलेंस नहीं था।”

    जब पूछा कि जो आरोप लगाया गया कि बाइक पर छेड़खानी की गई, क्या बाइक सवार सुदीक्षा को पहले से जानते थे? इस सवाल के जबाब में जितेंद्र ने कहा, “ये आरोप नहीं ये सत्य है। 60 किलोमीटर दूर का आदमी हमें क्यों जानेगा? ये मनचले हैं जिन्होंने घटना को अंजाम दिया।”

    उन्होंने कहा, “अगर एक्सीडेंट नहीं होता तो हो सकता था कि बाइक सवार कुछ गलत भी कर देते।..और भी कुछ कर सकते थे। क्या ऐसा होता नहीं है? क्या हो नहीं रहा है?”

    यह पूछे जाने पर कि क्या कोर्ट का रुख करेंगे? सीबीआई जांच की मांग करेंगे, सुदीक्षा के परिजनों ने कहा, “जो भी जरूरत पड़ेगी हम वो करेंगे, आंदोलन करना हुआ तो हम वो भी करेंगे, हमें अपनी जान भी देनी पड़ी तो हम उसे भी देंगे। लेकिन हम लड़ेंगे हटेंगे नहीं, जो हमारी जिंदगी का सहारा था, जो हमारा जीने का सहारा था वो तो खत्म हो गया।”

    इस मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा, “जिले में करीब 1300 बुलेट हैं, आसपास के क्षेत्र की जितनी भी बुलेट मोटरसाइकिलें हैं, उन सभी को थाने में लाया गया है। बुलेट सवार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसके साथ ही सभी लोगों की सीडीआर निकलवाई जा रही है, ताकि जो बाइक घटनास्थल के समय वहां से गुजरी है, उसके जरिए आरोपियों का पता लगाया जा सके।”