Category: uttar-pradesh

  • डिप्टी सीएम का कानपुर दौरा:केशव मौर्य ने सपा-बसपा पर साधा निशाना, कहा- मुद्दा विहीन और ट्वीटर छाप नेता बचे, 2022 में भी जीतेगी भाजपा

    • उप मुख्यमंत्री ने कानपुर में कोरोना के हालातों को लेकर की समीक्षा बैठक
    • बोले- अब 48 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट, बेड व वेंटिलेटर भी बढ़ाए जाएंगे

    डिप्टी सीएम का कानपुर दौरा:केशव मौर्य ने सपा-बसपा पर साधा निशाना, कहा- मुद्दा विहीन और ट्वीटर छाप नेता बचे, 2022 में भी जीतेगी भाजपा

    उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कानपुर में कोरोना से बचाव व इलाज की सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने सपा और बसपा को दिशाहीन बताया। कहा कि, इनके नेता भी दिशाहीन हो चुके हैं। दोनों पार्टियों में अब ट्वीटर छाप नेता बचे हैं। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने मायावती व अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर कहा कि, 2022 में सपा, बसपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे और हारेंगे। क्योंकि विरोधियों की राजनीति दिशाहीन है।

    अब 48 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि आज कोविड को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की गई है। प्रदेश में कोरोना की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है, जिसको देखते हुए सभी स्थानों पर एक जिम्मेदार अफसर जा रहे हैं। कानपुर और लखनऊ के स्वास्थ्य विभाग को स्पष्ट निर्देश है कि, किसी भी कीमत पर 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट आ जानी चाहिए और इन 48 घंटों में जिस मरीज की जांच नहीं हुई है उसे उचित स्थान पर रखकर आइसोलेट रखें। ताकि और लोगो तक इसका संक्रमण न फैले और इस दौरान लगातार संक्रमितों और उनके परिजनों से संवाद बनाएं रखें। संवादहीनता नहीं होनी चाहिए। कानपुर में जो मृत्यु दर के आंकड़े बढ़ रहे हैं, उसकी जांच होगी। अस्पतालों में वेंटिलेटर की सुविधा बढ़ाई जाएगी। लेवल थ्री के अस्पतालों की संख्या और सुविधाओं में इजाफा भी किया जाएगा।

    पत्रकारों को सिखाया कैसे करे सोशल डिस्टेंसिंग

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आप सभी स्वस्थ रहें और प्रसन्न रहें की कामना करता हूं। लेकिन आप सभी लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं करते हैं जिसको लेकर मुझे आप लोगों की चिंता होती है। इसलिए विनम्र निवेदन है कि आप सभी भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

  • दहेज हत्या में सजा पाए सिपाही को किया गया बर्खास्त

    दहेज हत्या में सजायाफ्ता निलंबित सिपाही ऋषीपाल सिंह यादव को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। सिपाही कानपुर की जेल में बंद है । पत्नी की दहेज हत्या में दोष सिद्व पाए जाने के बाद यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक की ओर से की गई है । दहेज हत्या में सजा पाए सिपाही को किया गया बर्खास्त

    जनपद कन्नौज के ठठिया थाना के पहाड़ीपुर गांव निवासी ऋषीपाल सिंह पुत्र राजीव यादव यहां सर्विलांस में तैनात रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2013 में कानपुर के कल्याणपुर थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था । सिपाही पर दहेज उत्पीड़न में पत्नी की हत्या का आरोप था । सीओ बिल्हौर ने न्यायालय में सिपाही के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया था । इस पर कानपुर के अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या पांच ने अपराध में दोषी पाए जाने पर पांच जुलाई 2019 को सिपाही को बीस वर्ष के कारावास से दंडित किया था । घटना के बाद से ही सिपाही को निलंबित किया जा चुका था । सिपाही इस समय कानपुर की जेल में बंद है। सिपाही को सजा पड़ी तो पुलिस सेवा नियमावली की निहित व्यवस्था के अंर्तगत निलंबित सिपाही ऋषीपाल सिंह यादव को सेवा से बाहर किए जाने के आदेश पुलिस अधीक्षक ने कर दिए है। जारी आदेश में पुलिस अधीक्षक की ओर से कहा गया हैं कि दोष सिद्व के बाद सेवा में निलंबित सिपाही को रहने का अधिकार नहीं है।

  • कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत नवनिर्मित चिकित्सालय बिरसिंहपुर का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

    कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत नवनिर्मित चिकित्सालय बिरसिंहपुर का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
    कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत नवनिर्मित चिकित्सालय बिरसिंहपुर का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने जनपद में कोविड-19 संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए नवनिर्मित 100 बेड चिकित्सालय बिरसिंहपुर तहसील जयसिंहपुर को एल-2 बनाये जाने हेतु आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को निर्देशित किया कि चिकित्सालय भवन में जो भी कमियाँ हैं उसे एक सप्ताह पूर्ण करते हुए साफ-सफाई कराये जाने के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भवन हैण्डओवर करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि नवनिर्मित चिकित्सालय बिरसिंहपुर को एल-2 बनाये जाने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें, ताकि कोविड-19 के संक्रमित मरीजों को शिफ्ट कर उनका उपचार सुचारू रूप से कराया जा सके।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल आदि उपस्थित रहे।

  • यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का आरोपी राकेश पांडे

    यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का आरोपी राकेश पांडे

    लखनऊ । यूपी के बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय के हत्या दोषी राकेश पांडे को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया है। एसटीएफ के एसएसपी सुधार सिंह ने कहा कि एसटीएफ बनारस की टीम ने 5 बदमाशों के साथ मुठभेड़ में राकेश पांडे मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर को गोली मारी जिसे अस्पताल में मृत घोषित किया गया। इस पर 25,000 के 2 इनाम थे, और मामले की जांच जारी है।

    अरापध तथा अपराधियों के खिलाफ प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम जारी है। इसी क्रम में लखनऊ में रविवार को उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने वाराणसी एसटीएप के साथ एक लाख के इनामी बदमाश हनुमान पाण्डेय उर्फ राकेश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

    गाजीपुर के मोहम्मदाबाद से भाजपा के विधायक कृष्णानंद राय की में नवंबर 2005 में हत्या में बसपा विधायक मुख्तार अंसारी सहित छह लोगों के साथ मुख्य आरोपित रहे राकेश पाण्डेय को मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर माना जाता था। एक लाख के इनामी को पुलिस ने लखनऊ के सरोजनी नगर में ढेर कर दिया। इसकी जानकारी एसटीएफ के आइजी अमिताभ यश ने दी है।

    मुख्तार अंसारी के साथ ही हनुमान पाण्डेय को मुन्ना बजरंगी का भी बेहद करीबी था। माना जाता है कि उसका निशाना अचूक था। एके-47 व एके-56 के साथ वह ऑटोमेटिक पिस्टल चलाने में माहिर था। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद राकेश पांडे अब मुख्तार अंसारी गैंग का बड़ा शूटर बन गया था। मऊ के कोपागंज निवासी राकेश पांडेय के खिलाफ गाजीपुर के साथ ही प्रयागराज तथा भदोही में कई मामले दर्ज हैं। हनुमान पाण्डेय के खिलाफ हत्या के 12 मामले चल रहे हैं जबकि उसपर 15-16 लोगों की जान लेने का आरोप है।

    लखनऊ के सरोजनीनगर में भी वह अपने पांच साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आया था। इंडिया वॉच न्यूज चैनल का स्टीकर लगी इनोवा से यह लोग सैनिक स्कूल के पास एसटीएफ के घेरे में आ गए। पुलिस एनकाउंटर में उसके साथ मौजूद चार लोग भागने में कामयाब हो गए। पुलिस की गोली से घायल हनुमान पांडेय को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में ढेर 

    वाराणसी एसटीएफ व लखनऊ पुलिस की टीम शूटर हनुमान उर्फ राकेश पांडेय तलाश में लगी थी। सुबह पांच बजे के करीब सरोजनीनगर थाने से चंद कदम दूरी कैप्टन मनोज पांडेय चौराहे पर पुलिस ने आरोपित हनुमान पांडेय की कार को पीछे से टक्कर मारी। जिससे उसकी कार डिवाइडर पर जा लड़ी। इस कार में शूटर हनुमान पांडेय के साथ चार लोग और बैठे थे। कार से निकलकर हनुमान पांडेय ने पुलिस की गाड़ी ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू दी। जवाबी कार्रवाई  में पुलिस ने भी उस पर गोली चलाई। जिससे वह मौके पर ही गिर गया। शूटर हनुमान पांडेय के सीने में गोली लगी। आनन-फानन उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    मुख्तार अंसारी और माफिया मुन्ना बजरंगी का करीबी 

    एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश हनुमान उर्फ राकेश पांडेय का काफी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ लखनऊ सहित गाजीपुर, प्रयागराज, मऊ, रायबरेली में 10 मुकदमे गंभीर धाराओं में पंजीकृत हैं। मऊ के कोपागंज का रहने वाला राकेश पांडेय ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह उर्फ मन्ना सिंह हत्याकांड में भी मुख्तार अंसारी के साथ सह आरोपी था। शूटर हनुमान पांडेय को बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी और माफिया मुन्ना बजरंगी का करीबी माना जाता है। उसके खिलाफ दर्ज मामलों के कारण  प्रयागराज और मऊ पुलिस ने आरोपित पर इनाम भी घोषित कर रखा था। उसने अपनी पत्नी के नाम पर असलहे का लाइसेंस ले रखा था, उस मामले में भी वह नामजद है।

    एसटीएफ एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि शातिर बदमाश हनुमान पांडेय उर्फ रोकश पांडेय की सूचना बनारस एसटीएफ को मिली थी। इसकी तलाश एसटीएफ बनारस टीम और हेडक्वाटर टीम को थी। एडिशनल एसपी राज सिंह के नेतृत्व में ये एन्काउंटर हुआ। यहां आकर इनकी पेड़ से गाड़ी टकराई, कार में पांच बदमाश सवार थे। इन्होंने फायरिंग की जिसमें हनुमान पांडेय  उर्फ रोकश पांडेय को गोली लगी। बाकि बदमाश बचकर भाग निकले। राकेश पांडेय को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

    भाजपा के विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का था आरोपित

    गाजीपुर के मोहम्मदाबाद से भाजपा के विधायक कृष्णानंद राय की नवंबर 2005 में हत्या कर दी गई थी। एके-47 से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने विधायक के काफिले को घेरकर करीब 400 राउंड से भी अधिक गोलियां बरसाई थीं। इसमें भाजपा विधायक कृष्णानंद सहित सात लोगों की मौत हो गई थी।

    कृष्णानंद राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी सहित सभी बरी

    भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने विधायक मुख्तार अंसारी तथा उसके सांसद भाई अफजाल अंसारी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया। 2005 में हुए इस हत्याकांड में मुख्तार अंसारी और भाई अफजाल अंसारी समेत संजीव माहेश्वरी, हनुमान पाण्डेय उर्फ राकेश, एजाजुल हक, रामू मल्लाह और मुन्ना बजरंगी को आरोपी बनाया गया था। कृष्णानंद राय उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। 29 नवंबर, 2005 को कृष्णानंद राय और उनके छह समर्थकों की दिनदहाड़े एके-47 से अंधाधुंध गोलीबारी करके हत्या कर दी गई थी। सीबीआई ने इस मामले में मुख्तार अंसारी को मुख्य साजिशकर्ता माना था। पोस्टमॉर्टम में राय के शरीर में 21 गोलियां पाई गई थीं।

  • देश विरोधी भड़काऊ संदेश मिला लखनऊ में मीडिया कर्मियों सहित अन्य लोगों को

    देश विरोधी भड़काऊ संदेश मिला लखनऊ में मीडिया कर्मियों सहित अन्य लोगों को

    लखनऊ । उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ में लगभग 50 मीडियाकर्मियों सहित अन्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर राम मंदिर का विरोध और मुसलमानों के लिए एक अलग राष्ट्र की मांग करने के संबंध में ऑडियो मैसेज भेजे गए हैं, जिसके चलते कुछ अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है। यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि धारा 505 (1) (बी), 505 (2), 153ए, 153बी, 124ए, 295 (ए), 298, यूएपीए अधिनियम और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    यह प्राथमिकी राजद्रोह, गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए), आईटी एक्ट, धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास व भाषा का तिरस्कार करना, राष्ट्रीय एकता के खिलाफ अपमानित शब्दों का प्रयोग करना, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से जानबूझकर किया गया दुर्भावनापूर्ण कार्य और इरादतन धार्मिक भावनाओं कष्ट पहुंचाने के तहत दर्ज की गई है।

    एडीजी ने कहा, “हमने मामले में जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर जल्द ही नकेल कसी जाएगी।”

    यह प्राथमिकी उप-निरीक्षक महेश दत्त शुक्ला द्वारा की गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है।

    लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे ने कहा कि साइबर सेल को संदेश भेजने वालों का पता लगाने का काम सौंपा गया है।

    यह ऑडियो मैसेज मलेशिया, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के विभिन्न राज्यों के अलग-अलग नंबरों से भेजे गए हैं।

    संदेश किसी पुरुष के आवाज में थी जो लोगों से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का विरोध करने की अपील करते हुए सुनाई पड़ता है और कहता है कि यह देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में उठाया गया एक कदम है।

    मैसेज में खलिस्तान की तर्ज पर एक विशेष धर्म से ताल्लुक रखने वालों लोगों को अपने लिए एक अलग देश की मांग करने के लिए भड़काया जाता है।

    संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी ने कहा, “जिन नंबरों से ऑडियो मैसेज भेजे गए है, ये सभी वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) मालूम पड़ते हैं। विशेषज्ञों से इनकी जांच कराई जा रही है। हमारी योजना जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के साथ-साथ यूपी एटीएस से भी मदद लेने की है।”

    इस बीच, पुलिस अधिकारियों द्वारा इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या किसी और जिले में भी लोगों को इस तरह? के संदेश मिले हैं या नहीं।

  • सांसद सुलतानपुर की अध्यक्षता में दिशा की बैठक कल दूबेपुर विकास खण्ड प्रांगण में होगी आयोजित

    सांसद सुलतानपुर की अध्यक्षता में दिशा की बैठक कल दूबेपुर विकास खण्ड प्रांगण में होगी आयोजित

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 09 अगस्त/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि मा0 सांसद, संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर मेनका संजय गाँधी की अध्यक्षता में 10 अगस्त, 2020 को प्रातः 11 बजे दूबेपुर विकास खण्ड प्रांगण में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी (दिशा) की बैठक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में उक्त बैठक का आयोजन पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सुनिश्चित किया गया था। नगर क्षेत्र में कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए स्थान परिवर्तन कर दिया गया है।

  • सुल्तानपुर कोरोना अपडेट

    सुल्तानपुर कोरोना अपडेट

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुल्तानपुर।अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) उमाकांत त्रिपाठी ने अवगत कराया कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस(कोविड–19) के संक्रमण से बचाव/ रोकथाम हेतु पूरा देश अनलॉकडाउन है। जनपद सुलतानपुर मे मेडिकल क्वारंटाइन मे रखे गये 2145 व्यक्तियो मे से 2139 व्यक्तियो को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया तथा 06 व्यक्ति शेष है | ग्रामीण क्षेत्रो मे 125403 व्यक्तियो एंव शहरी क्षेत्र मे 1775 व्यक्तियो को होम क्वारंटाइन मे रखा गया है, जिसमे में क्रमशः 420 व 00 व्यक्ति निगरानी में है| शासन की मंशानुसार जनपद मे अनलाकडाउन-03 का पालन कराया जा रहा है। जनपद मे कोरोना पाजिटिव क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन बनाया गया है तथा हाट स्पाट के रूप मे चिन्हित स्थान पर शासन के निर्देशानुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाये की गयी है | नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रो मे समितियो का गठन करके साफ - सफाई, सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है | अब तक लाकडाउन/अनलाकडाउन का पालन न करने वाले 831 व्यक्तियो के विरूद्ध एफ0आई0 आर0 करायी गयी है, 215 वाहन सीज किये गये है तथा 2734 व्यक्तियो को गिरफतार किया गया है। इसके अतिरिक्त महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल 614 एफ0आई0 आर0 तथा अबतक 1571 गिरफतारी की गयी है।जनपद सुलतानपुर मे कोरोना वायरस की जॉच हेतु अबतक कुल 19945 नमूना लिया गया जिसमे से 19110 नमूना की जाँच प्राप्त हुयी। 835 नमूनो की जॉच रिपोर्ट आना शेष है। जनपद सुलतानपुर मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 1100 है, जिसमे से 623 मरीज ठीक हो गये तथा 20 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। अवशेष 457 मरीज का इलाज चल रहा है।

  • कुशीनगर में अपने ही घर से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर बगल के प्राईवेट शिक्षक प्रेमी संग फरार

    कुशीनगर में अपने ही घर से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर बगल के प्राईवेट शिक्षक प्रेमी संग फरार
    उपेंद्र कुशवाहा
    कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के डूमरा टोला से एक महिला घर से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर शिक्षक प्रेमी संग फरार हो गई है। महिला के पति ने पड़ोस के ही एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
    उक्त टोला निवासी महेन्द्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी रिन्कू बीते चार जुलाई की शाम घर से मौसी के घर जाने की कहकर निकली थी। साथ में अपने सात बर्षीय बच्ची को भी ले गई थी। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल फोन भी स्विच आफ आ रहा है। आरोप लगाया है कि वह घर से सोने चांदी के लाखों रुपये के जेवरात, 60 हजार रुपये ले गई है। बगल के प्राईवेट शिक्षक बृजेश यादव से नजायज सम्बंध था।

    वह अपने बातो मे फसाकर उसको लेकर फरार हो गया है।पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुये तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर अग्रीम कार्रवाई मे जुट गई है। इस सम्बंध मे एसाआई सभाजीत सिंह का कहना है कि उक्त मामले मे मुकदमा दर्ज कर अग्रीम कार्रवाई की जा रही है।

  • त्यौहारों को दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था सम्बन्धी बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई आयोजित

    त्यौहारों को दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था सम्बन्धी बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई आयोजित
    त्यौहारों को दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था सम्बन्धी बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई आयोजित

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार की रात्रि 08 बजे से आगामी त्यौहार के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था सम्बन्धी बैठक आयोजित की गयी, जिसमें जन्माष्टमी, 15 अगस्त व मोहर्रम को जनपद में शांति रूप से मनाये जाने के लिये समन्वय स्थापित कर सहयोग की भावना से उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। जिलाधिकारी ने कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सभी का सहयोग लेते हुए जन्माष्टमी, 15 अगस्त ‘‘स्वतंत्रता दिवस‘‘ व मोहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने के लिये आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर निर्देश दिये कि कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुपालन में सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखते हुए त्यौहार मनाये जायें। उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क लगायें और भीड़ को एकत्रित न होने दें। उन्होंने जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक बिन्दुओं पर पैनी नजर रखी जाय। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, समस्त एसडीएम व समस्त पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिये ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के नागरिकों से डीएम की अपील।

    कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिये ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के नागरिकों से डीएम की अपील।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 10 अगस्त/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव हेतु जनपद सुलतानपुर में भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार कार्य किया जा रहा है। सम्पूर्ण शहरी एवं नगरीय क्षेत्र में कोविड-19 का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जन सामान्य के जीवन रक्षा के लिये कोविड-19 का संक्रमण संकुचित किया जाना/रोका जाना आवश्यक हो गया है। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि अगर किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 से सम्बन्धित लक्षण *जैसे-हल्क बुखार, हल्का सर्दी जुखाम, खॉसी, सॉस फूलना, बदन दर्द आदि लक्षण होने पर एकीकृत आपदा नियंत्रण कक्ष(एन्ट्रीग्रेटेड कोविड कन्ट्रोल रूम) दूरभाष संख्या-05362-220189/ 05362- -220654 /05362-220203 अथवा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुलतानपुर के यहाँ स्थापित कोविड-19 कन्ट्रोल रूम नम्बर- 05362-231211* पर तत्काल अवगत करायें। *विशेष रूप से 50* वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक जिनकों पूर्व से किसी बीमारी से ग्रसित हैं, उन्हें विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। अपरिहार्य परिस्थितियों में ऐसे व्यक्ति घर से बाहर निकले अन्यथा घर में ही रहें। जनपद के समस्त सी0एच0सी0/जिला चिकित्सालय में रैपिड एन्टीजेन टेस्ट बूथ स्थापित हैं, जहाँ पर उपरोक्त लक्षण से प्रभावित व्यक्ति जाकर टेस्ट तत्काल करा सकते हैं। जॉच में देरी होने पर स्थिति गम्भीर होने की प्रबल सम्भावना होती है। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के लिये कटिबद्ध है। *इसके दृष्टिगत हार्ड जोन/कन्टेनमेन्ट जोन दिनांक 10 अगस्त, 2020 को नगरीय क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर (पल्टू का पुरवा), विवेक नगर, शाहगंज व जमालगेट* कोविड-19 जॉच सेन्टर स्थापित किया गया है।उन्होंने पुनः सभी ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि उपरोक्तानुसार किसी भी प्रकार के लक्षण पाये जाने पर उसे छिपायें नहीं, बल्कि जनपद में बनाये गये एन्टीजेन टेस्ट बूथ पर तत्काल जाकर कोविड-19 की जॉच करायें, ताकि कोविड-19 के संक्रमण से जनपदवासियों को बचाया जा सके।