Category: uttar-pradesh

  • आरटीआई का खुलासा : गौ माता से किये वादे शायद भूल गयी योगी सरकार !

    [object Promise]

    लखनऊ,। योगी के मुख्यमंत्री बनने पर सूबे की अधिकाँश जनता को उम्मीद थी कि सूबे की 3 करोड़ से अधिक गायों और 450 से अधिक गोशालाओं के अच्छे दिन आयेंगे। उम्मीद तो इतनी गोशालाएं खुलने की थी कि सड़कों पर कोई गाय आवारा नहीं घूमेगी जिससे पशु तस्करी पर भी रोक लगेगी । कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से पहले योगी आदित्यनाथ ने अपने जीवन का सर्वाधिक समय हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र मानी जाने वाली गायों की देखभाल और रक्षा में बिताया है।

    [object Promise]
    Yogi-adityanath

    गायों के लिए रोज सुबह 3 बजे उठकर गायों को उनके नाम से बुलाने और उनको खाना खिलाने से पहले नाश्ता तक नहीं करने वाले गो प्रेम के लिए मशहूर उन्ही योगी आदित्यनाथ पर अब सत्ता सुख मिल जाने के बाद सूबे की गायों के प्रति असंवेदनशील होने और गौ माता से किये वादे पूरे नहीं करने का गंभीर आरोप लग रहा है।

    ंयोगी सरकार द्वारा अच्छे दिन लाने के नाम पर गौ माता को धोखा देने का यह आरोप सूबे की राजधानी लखनऊ के फायरब्रांड आरटीआई कंसलटेंट और इंजीनियर संजय शर्मा ने पशुपालन विभाग के मुख्यालय के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और जन सूचना अधिकारी द्वारा संजय को बीते 27 मार्च को जारी किये गए एक पत्र के आधार पर लगाया है।

    [object Promise]
    cm-yogi-adityanath

    संजय शर्मा ने बीते साल के अक्टूबर महीने की 01 तारीख को यूपी सरकार को एक आरटीआई अर्जी देकर गायों के मुद्दों पर 6 बिन्दुओं पर सूचना माँगी थी। पशुपालन विभाग के मुख्यालय के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) ने संजय को मुख्यालय के सामान्य अनुभाग-2 के प्रशासनिक अधिकारी का एक पत्र दिया है जो बीते 26 मार्च को जारी किया गया है ।

    संजय को बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में राज्य सरकार द्वारा निराश्रित गायों को रखने के लिए पंजीकृत गोशालाओं के सुद्णीकरण हेतु 10 करोड़ और 5 करोड़ 16 लाख की दो योजनायें बनाई तो गईं पर साल का अंत आ गया और सरकार एक पैसा भी अवमुक्त नहीं कर पाई। वित्तीय वर्ष 2017-18 से पहले ही सरकार बन जाने पर भी पूरे साल भर हर मंच से गायों पर भाषण देने वाले योगी आदित्यनाथ द्वारा निराश्रित गायों को रखने के लिए पंजीकृत गोशालाओं के सुद्णीकरण हेतु साल के 5 दिन अवशेष रहने तक एक नया पैसा तक अवमुक्त न करा पाने पर संजय ने योगी की कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाया है और गाय प्रेम के मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ और उनकी अगुआई में चल रही बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

    आरटीआई-का-खुलासा-गायों-प्रति-गम्भीर-नही-योगी-सरकार

    एक्टिविस्ट संजय शर्मा ने कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीएम और सरकार गौमाता की बात तो बहुत कर रहे हैं पर धरातल पर गौमाता के लिए असंवेदनशील बने हुए हैं और कुछ भी ठोस नहीं कर रहें हैं। कभी सरकार के बजट में बेसहारा गायों के लिए कान्हा गौ-शाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के नाम पर 98 करोड़ 50 लाख रुपये की व्यवस्था करने, कभी गाय-ग्राम-गंगा तो कभी गाय-गंगा-तुलसी का मन्त्र देकर प्रत्येक किसान को 2 गायें देने की बात कहने ,कभी यूपी की सभी गायों की गणना कराकर उनका मुफ्त इलाज कराने के साथ-साथ बीमा भी कराने, कभी जेलों में गौशालायें खोलने जैसे बड़ी-बड़े वादे करने वाले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार की कथनी और करनी में अंतर की बात कहते हुए संजय शर्मा ने योगी सरकार की इन योजनाओं के धरातल पर आकर अमली जामा पहन पाने पर भी सबालिया निशान लगा दिए है।

  • कुशीनगर मे 35 निर्धन कन्याओं के हाथ तुर्कपट्टी मे होंगे एक साथ हिन्दू,मुस्लिम लडकियो का सामबहिक बिवाह

    [object Promise]

    पडरौना,कुशीनगर। के.डी .शाही जन जागृति संस्थान द्वारा आगामी 16 मई को 35निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। यह आयोजन विगत 16 वर्षों से लगातार होता चला आ रहा है इसमें हिंदू ,मुस्लिम, दलित सभी जाति समुदाय के लोग शामिल होते हैं और उनके धर्म के अनुसार सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाता है।
    उक्त बातें आज नगर के गायत्री मंदिर के समीप आईसर ट्रेक्टर एजेंसी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संस्थान के अध्यक्ष व पूर्व विधान परिषद सदस्य महेंद्र यादव, उपाध्यक्ष दीप नारायण अग्रवाल, प्रबंधक सुधीर कुमार शाही, कार्यक्रम संयोजक विक्रम अग्रवाल, शैलेंद्र शुक्ल ने संयुक्त रुप से कहीं, उन्होंने आगे कहा कि 431 निर्धन कन्याओं की शादी संस्थान द्वारा कराया जा चुका है एक तरफ हिंदू कन्याओं का विवाह ब्राह्मणों के द्वारा कराया जाएगा, जबकि मुस्लिम कन्याओं का पंडाल में मौलवी द्वारा संपन्न कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश एवं बिहार से आने वाली 35 दुल्हनों सहित घरातियों तथा दूल्हे सहित बारातियों का अगले 6 मई को शाम 5:00 बजे तुर्कपट्टी स्थित नव निकेतन ज्ञानस्थली विद्यालय परिसर में स्वागत किया जाएगा ।इसके उपरांत सभी लोगों को जलपान का कार्य कराया जाएगा, तत्पश्चात शाम 7:00 बजे से समस्त जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रारंभ होगा विवाहोपरांत अतिथि स्वागत एवं आशीर्वाद समारोह के माध्यम से आने वाले अतिथियों के द्वारा वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा ।इसके पश्चात सामूहिक भोज के माध्यम से सभी के लिए रात्रि भोज का भी आयोजन होगा ।रात्रि 9:00 में सांस्कृतिक कार्यक्रम इसके पश्चात समस्त जोड़ों को घर गिरस्ती से जुड़े आवश्यक वस्तुओं को देकर ससम्मान विदा किया जाएगा। उक्त पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन में सुमित रूगंटा, मनोज हरिप्रसाद गोपी कृष्ण, विजय सर्राफ, डाक्टर अरूण कुमार गौतम, डॉक्टर सी वी सिंह ,पप्पु पांडे, अजय गुप्ता ,नरेश कनोडिया, रवि अग्रवाल, प्रमोद बालोदिया ,सौरभ वर्मा, रमा खेतान, प्रदीप तुलस्यान, डाक्टर इरशाद अहमद सिद्दीकी, अवध तुलस्यान, अनिल चौरसिया ,पवन सिंधिया, सुरेंद्र नाथ चतुर्वेदी ,राजीव लोचन खेतान, सुशील अग्रवाल, बेचू गुप्ता, विनीत तुलस्यान ,रूस्तम अली आदि का विशेष सहयोग रहेगा। राजनीतिकों व्यवसाइयों सहित सभी श्रेष्ठ जनों से अपील किया कि इस सामूहिक विवाह में पहुंचकर आशीर्वाद देकर उन्हें अनुग्रहित करें।

  • तुर्कपट्टी मे गांजा पिलाने से मना किया तो काट डाला हाथ

    [object Promise]

    पडरौना,कुशीनगर : मंगलवार की शाम करीब चार बजे कुशीनगर के तुर्कपट्टी क्षेत्र के ग्राम पगरा प्रसाद गिरि में एक युवक ने दूसरे युवक को गांजा पिलाने से मना किया तो उसने धारदार हथियार से उसका हाथ ही काट डाला। घायल युवक का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है।

    पगरा प्रसाद गिरि निवासी मजदूर विनोद प्रसाद रोज की तरह बगल में स्थित थाना क्षेत्र के ही ग्राम खुदरा अहिरौली में ईंट पाथ रहा था। इस दौरान आरोपित हृदय गुप्ता उसके पास पहुंचा और गांजा बनाने को कहा। आरोप है कि विनोद द्वारा असमर्थता जताने से नाराज आरोपी ने उस पर धारदार हथियार (दरांती) से वार कर दिया] जिससे विनोद का दाहिना हाथ कट कर शरीर से अलग हो गया।
    विनोद को खून से लथपथ देख आरोपी वहां से खिसक लिया। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर सौंप दी है।

  • जनधन खाते में 100 रूपये और 3 करोड़ का हुआ लेनदेन, किसान खाता धारक हैरान

    [object Promise]

    बरेली,  यूपी के बरेली में पंजाब नेशनल बैंक के एक खाते से करोड़ो का लेनदेन हो गया और खाता धारक को पता ही नहीं चला. जिस किसान ने तीन साल पहले जनधन खाता खुलवाया था उसमें 100 रुपये थे, बावजूद इसके 3 करोड़ का लेनदेन कैसे हुआ किसी को नहीं पता. मुनीष ने पंजाब नेशनल बैंक में जनधन खाता खुलवाकर 100 रुपये जमा किए थे,

    [object Promise]
    ATM cash

    लेकिन तीन साल में मुनीष के खाते से करोड़े का लेनदेन हो गया और इस गरीब किसान को पता भी नहीं चला. मुनीष तीन साल में कभी बैंक नहीं गए, न ही कभी एटीम इस्तेमाल किया, फिर भी करोड़ो के लेनदेन ने मुनीष की नींद उड़ा दी है.

    मुनीष की माने तो जब एटीएम उनके घर डाक से आया तो लिफाफा खुला हुआ था. पासवर्ड वाला कागज भी फटा हुआ था. बैंक मैनेजर ने मुनीष का एटीएम कार्ड चेक कराया तो पता चला उनका कार्ड तो ब्लॉक हो चुका है, जो कार्ड भी घिसा हुआ था और खाता खुलवाने के करीब एक साल के बाद कार्ड मुनीश के घर पहुंचा था.

    [object Promise]
    ATM cash

    वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करके बैंक अफसरों से पूछताछ की जाएगी. साथ ही जिन एटीएम पर इस कार्ड का इस्तेमाल किया गया है, उसका सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जाएगा.

  • मुर्दा मिला जिन्दा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, जानिए पूरा मामला

    [object Promise]

    बुलन्दशहरः उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले में अजीबो-गरीबो मामला सामने आया है। जहां 10 साल बाद पुलिस ने एक मुर्दे को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अाप ये सुनकर हैरान जरुर होंगे, लेकिन ये बिलकुल सच है। दरअसल, बुलन्दशहर पुलिस ने 10 साल बाद उस शख्स को गिरफ्तार किया है। जिसकी हत्या के आरोप में पुलिस अमित नाम के युवक को 2007 में जेल भेज चुकी थी।

    जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात क्षेत्र के नैथला हसनपुर गांव निवासी दीपक 2007 में घर से गायब हुआ था। तभी उसके परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई और फिर कुछ दिन के अंतर्गत तत्कालीन पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया। जिसकी शिनाख्त कराई गई तो परिजनों ने उसे दीपक का शव बताया। जिसके बाद दीपक के परिजनों ने हत्या का आरोप कथित तौर पर मृतक के मांसगढ़ी नांगलिया निवासी दोस्त अमित पर लगाया।

    जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसके बाद दीपक की हत्या के आरोप में अमित 2 महीने 10 दिन जेल में बन्द रहा और फिर तत्कालीन पुलिस की तरफ से कोर्ट में हत्या के मज़बूत साक्ष्य पेश ना कर पाने की वजह से अमित को इलाहबाद हाइकोर्ट से जमानत मिल गई।

    इस मामले में मोड़ उस वक्त आया जब अपने ही दोस्त की हत्या के आरोप में जेल काट चुके अमित को दीपक ज़िन्दा मिला। दीपक अब अपने खुद के घर में रह रहा था। अमित ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को बताई और परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के भी दीपक को देखकर होश उड़ गए, क्योंकि जिस दीपक की हत्या का मुकदमा देहात कोतवाली में 2007 में दर्ज हुआ था वो दीपक जिन्दा था।

    फिलहाल पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि अगर तत्कालीन पुलिस इस प्रकरण की ठीक से जांच करती तो शायद घर से गायब हुए दीपक को उस वक्त ही बरामद किया जा सकता था और उसकी हत्या के आरोप में बेगुनाह अमित को भी सलाखों के पीछे नहीं रहना पड़ता।

  • चाचा ने भतीजे को चाकू मारा, हालत गंभीर

    [object Promise]

    पडरौना,कुशीनगर :  जिले  के रामकोला क्षेत्र के रामबर छोटका टोला में बुधवार की सुबह घरेलू विवाद को लेकर ताऊ ने अपने ही भतीजे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल भतीजे को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी नाजुक हालत देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक गांव के ही एक स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र है।

    रामबर के छोटका टोला में प्रह्लाद यादव और उनके बड़े भाई राधे यादव के बीच 6 माह से घरेलू विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बुधवार की सुबह प्रह्लाद के पुत्र शक्तिमान और उसके ताऊ राधे के बीच किसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान आक्रोशित राधे ने अपने भतीजे शक्तिमान पर चाकू से प्रहार कर दिया। चाकू शक्तिमान के बायें सीने के नीचे लगी है, जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सीएचसी प्रभारी डा. रजनीश श्रीवास्तव ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल शक्तिमान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

  • भाजपा जाति-धर्म का जहर फैला रही: अखिलेश

    [object Promise]

    लखनऊ। भाजपा जाति-धर्म का जहर फैला रही है। जनता में उसके प्रति रोष है। भगवान परशुराम अन्याय-अधर्म के खिलाफ संघर्ष के प्रतीक है। आज उनके जन्मोत्सव पर इस लड़ाई को आगे बढ़ाने का हमें संकल्प लेना होगा। उक्त उद्गार आज यहां समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ के डाॅ0 लोहिया सभागार में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने व्यक्त किए।

    इस अवसर पर अयोध्या के संत-महंत बड़ी संख्या में मौजूद थे जिन्होंने अखिलेश यादव को जीवन में सफलता का आशीर्वाद दिया। श्री यादव की विजय के लिए शंखनाद किया गया। कार्यक्रम में सर्वश्री किरनमय नंदा, नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चैधरी, जयशंकर पाण्डेय, प्रो0 अभिषेक मिश्र एवं बाबा दुबे की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन पूर्वमंत्री श्री तेज नारायण पाण्डेय ने किया।

    अखिलेश यादव ने कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है। समाजवादी सरकार में ही भगवान परशुराम जन्मोत्सव की सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी। भाजपा ने वह अवकाश समाप्त कर दिया। समाजवादियों ने प्रबुद्ध समाज को जो सम्मान दिया भाजपा ने उसे छीनने का काम किया है।

    आज के दिन भगवान परशुराम का क्रोध याद न आए, यह कैसे संभव है? जनता के आक्रोश का एक अंदाजा गोरखपुर-फूलपुर के उपचुनावों के नतीजों से आया है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा का मुद्दा विकास नहीं है। अच्छे दिन आने का उसने सपना दिखाया। समाजवादी सरकार ने अयोध्या, काशी, मथुरा में तमाम काम कराये। धर्मजाति के भेदभाव के बिना छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप बांटे।

    कन्या विद्याधन बांटा गया। भाजपा सरकार ने तो हजारों बच्चों को एक ही नम्बर के जूते बांट दिए। उन्हें घटिया स्वेटर और बैग बांटे जो चंद दिन में फट गए। आजादी के बाद इतने उद्यमी देश से बाहर पलायन नहीं किए जितने भाजपा राज में गए हैं। इस अवसर पर अयोध्या के साधू-संतो ने अखिलेश यादव जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

  • बंद बाइक की डिक्की से उड़ा ले गये एक लाख

    [object Promise]

    पडरौना,कुशीनगर : जिले के कसया क्षेत्र के सपहा चौराहे पर मंगलवार की शाम उचक्के बाइक की बंद डिक्की से एक लाख रुपये ले उड़े। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी।
    तुर्कपट्टी क्षेत्र के ग्राम अमवा दूबे के टोला श्रीपत खाड़ निवासी हरि यादव की पत्नी दीनापत्ती सटरिंग वाले को पैसा देने के लिए बैंक से एक लाख रुपये निकाली और बाइक की डिक्की में रख दी। साथ रहे व्यक्ति के साथ सपहा चौराहे पर नास्ता करने के बाद बाजार करके चले घर वापस चली गयी।
    घर पहुंचने पर बंद डिक्की से रुपये गायब देख उसके होश उड़ गये। रोती बिलखती महिला फिर सपहा बाजार पहुंची और डायल 100 पुलिस को घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी।

  • नवागत डीएम ने अपनायें कड़े तेवर, एसपी के साथ चीनी मिल का किया निरीक्षण

    [object Promise]

    पडरौना,कुशीनगर। किसानों की समस्याओं को लेकर  जनपद में  jansandeshonline.com में  प्रकाशित खबर का नवागत जिला अधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पान्डेय के साथ पंजाब चीनी मिल पर पहुंचे ,और वहां पहुंच उस जोन क्षेत्र में कितने किसानों के गन्ने अभी खेत में खड़े हैं।

    इसका लेखा-जोखा भी  मांगा साथ ही मिल प्रबंध तंत्र को हिदायत दी कि जब तक किसानों का गन्ना खेत में रहेगा तब तक चीनी मिल बंद नहीं होनी चाहिए और समय से भुगतान होना चाहिए उन्होंने तमाम कागजात  के  अलावा घटतौली की मिली शिकायत पर उसके बारे में भी कर्मचारियों से गहन पूछताछ की । किसानों के साथ किसी प्रकार का  प्रबंधतंत्र ने  लापरवाही किया तो ठीक नहीं होगा । उन्होंने निरीक्षण के बाद पुनः जनपद में किस क्षेत्र में कितना गन्ना खेतों में पड़ा हुआ है इसका भी लेखा-जोखा लेने के बाद वापस लौट गये।

    किसानों  की समस्याओं को लेकर बरिष्ठ समाज सेवी व व्यापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष मनोज मोदनवाल ने लगातार  सीएम से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं से अवगत रहें ,जिसे मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित कि नवागत जिला अधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने पोर्टल की खबर में किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए चीनी मिल का निरीक्षण किया और सख्त लहजे में प्रबंधतंत्र को हिदायत दी कि जब तक इस क्षेत्र का गन्ना किसानों का खेत में रहेगा तब तक चीनी मिलें बंद नहीं होनी चाहिए।

  • दिन दहाडे असलहा के बल पर लाखों रुपए की लूट ,क्षेत्र में सनसनी

    [object Promise]

    पडरौना ,कुशीनगर : पडरौना तमकुही मार्ग पर मिशन स्कूल के समीप आज मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से लाखो रूपये नकद लूटकर असलहा लहराते हुए फरार हो गए ,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है पीड़ित ने इस बावत पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही का मांग किया है ।

    घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री निवासी केदार प्रसाद आज दिन के लगभग 11:00 बजे अपने पत्नी पुष्पा देवी के साथ पडरौना नगर की SBI बैंक पहुंचे और अपने खाते से  रूपये निकाल कर बैग में रख अपनी बाइक से पत्नी को बैठाकर गांव वापस जा रहे थे कि उक्त रोड पर मिशन स्कूल स्थित सिधुआं रेलवे ढ़ाला  के समीप पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और उनकी बाइक रोक असलहा लगा बैग में रखा रूपए लूट लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले ।

    यह घटना आम होते हैं क्षेत्र में सनसनी फैल गई है ।घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए अगली कार्रवाई में जुटी हुई है ।इस बाबत पूछे जाने पर शहर कोतवाल विजय राय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है लूट नहीं टप्पेबाजी हुई है जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।