Category: uttar-pradesh

  • श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमि पूजन

    कानपुर से श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए अयोध्या गए भक्तों ने कार्यक्रम की भव्यता का बखान किया। बताया कि राम की नगरी पावन अयोध्या में राम जन्मभूमि के शिलान्यास कार्यक्रम की पूर्व संध्या से ही राम भक्तों का जमावड़ा लगने लगा था।श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमि पूजन

    सेवकों ने देश के विभिन्न भागों में विद्यमान मंदिरों से मिट्टी और नदियों का पवित्र जल लाकर राम जन्मभूमि स्थान पर जमा किया। पूर्व संध्या पर ही अयोध्या की हर गली, हर मोहल्ले, हर चौराहे को दीपक और लाइटों से सजाया गया था।
    लोगों ने अपने घरों के बाहर भगवान राम की जन्मभूमि के मंदिर निर्माण कार्यक्रम शिलान्यास के उपलक्ष्य में घी के दिए जलाए। बुधवार को सुबह से ही हनुमानगढ़ी में मंगला आरती और श्रीराम के जयकारे लग रहे थे। सभी राम भक्त उत्साहित नजर आए।
    सुबह से ही देवता भी प्रसन्न रहे और लगातार बारिश हो रही थी। ऐसा लग रहा था कि देवता प्रसन्न होकर पवित्र सरयू नदी के जल से बारिश के रूप में जलाभिषेक कर रहे हों। भक्तों ने बताया कि ऐसी भव्यता पहले कभी नहीं देखी।

     

  • तीन दिन पहले मिले युवती के शव की पुलिस ने  की पहचान

    [object Promise]

    उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले मिले युवती के शव की पुलिस ने पहचान कर ली है। युवती रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षे़त्र की रहने वाली थी। उसकी हत्या किसी और ने नहीं, उसके पिता ने की थी।शव मिलने के दूसरे दिन मौरावां क्षेत्र में एक मकान में लगे सीसीटीवी में बेटी को बाइक पर ले जाते पिता की तस्वीर पुलिस द्वारा वायरल किए जाने से हत्यारोपी पिता ने जेल जाने के डर से बबूल के पेड़ से लटककर जान दे दी। फंदे से लटकी तस्वीर वायरल होकर मौरावां पुलिस तक पहुंची तो एसओ ने लालगंज पुलिस की मदद से युवती की पहचान करने के साथ हत्या के रहस्य से पर्दा उठा दिया।

    रायबरेली की सीमा से जुड़े मौरावां-गुरूबक्सगंज मार्ग पर मौरावां थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव के निकट 30 जुलाई गुरुवार की सुबह 20 वर्षीय युवती का शव नाले में पड़ा मिला था। शव की पहचान नहीं हो पाई थी। शनिवार 1 अगस्त को पुलिस ने घटनास्थल से 3 किमी दूर एक घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। जिसमें बिना नंबर की नई बाइक पर एक 45 साल के युवक के साथ युवती पीछे बैठी दिखी। पुलिस ने युवक व युवती के पंफलेट छपवाकर रायबरेली जिले के कई तहसील क्षेत्रों में बंटवाए। रविवार देर शाम रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर ग्रामसभा के मजरा पूरेनवरंगपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अमरपाल की बबूल के पेड़ से लटकी तस्वीर वायरल होकर मौरावां एसओ राजेंद्र रजावत के पास पहुंची।

    सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार युवक की फोटो अमरपाल से मिलती देख, मौरावां एसओ आनन-फानन में लालगंज कोतवाली पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज से मिली बाइक सवार युवक की तस्वीर वहां की पुलिस को दिखाई। पुलिस ने तस्वीर देखते ही अमरपाल के रूप में पहचान कराई।

    लालगंज पुलिस ने एसओ मौरावां राजेंद्र रजावत को बताया कि शनिवार शाम को आलमपुर गांव के पंचमुखी हनुमान मंदिर के निकट रेलवे ट्रैक के पास अमरपाल का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला था। पहचान होने पर रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।

    परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लालगंज पुलिस से जानकारी लेने के बाद एसओ मौरावां राजेंद्र रजावत मृतक अमरपाल के घर पहुंचे तो सारा माजरा खुलकर सामने आ गया। अमरपाल के परिजनों ने बताया कि वह बुधवार 29 जुलाई को बड़ी बेटी रोशनी का बोर्डिंग स्कूल में दाखिला कराने की बात कह उसे बाइक से लेकर चला गया था।

  • जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय कृमि निवारण अभियान को लेकर किया बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

    जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय कृमि निवारण अभियान को लेकर किया बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
    जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय कृमि निवारण अभियान को लेकर किया बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    राष्ट्रीय कृमि निवारण अभियान 10 से 19 अगस्त तक चलाया जाएगा।

    कृमि निवारण दिवस पर सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों व घर-घर जाकर बच्चों व किशोरों को दी जाएगी दवा।

    अमेठी। बच्चों में बढ़ते कुपोषण की रोकथाम, शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 अगस्त से 19 अगस्त तक राष्ट्रीय कृमि निवारण अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने आज स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा अभियान के तहत 1 से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोरों को आंगनबाड़ी केंद्रों व घर-घर जाकर पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेन्डाजाल गोली निशुल्क खिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आर.एम. श्रीवास्तव ने बताया कि शासन द्वारा जनपद अमेठी में 575900 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष 670000 एल्बेंडाजोल की गोलियां प्राप्त हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 1 से 2 वर्ष तक के बच्चे को ऐल्बेण्डाजोल 400 एमजी की आधी गोली एवं 3 से 19 साल के बच्चे को 1 गोली चबाकर खाने को दी जाएगी। जो बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं उन्हें भी आंगनबाड़ी केन्द्रों के मार्फत दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान साल में दो बार चलाया जाएगा। अभियान में शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने बताया कि यह दवा पूर्णतया सुरक्षित है। जो बच्चे स्वस्थ दिखें उन्हें भी ये खिलाई जानी है क्योंकि कृमि संक्रमण का प्रभाव कई बार बहुत वर्षों बाद स्पष्ट दिखाई देता है। दवा से पेट के कीड़े मरते हैं इसलिए कुछ बच्चों में जी मिचलाना, उल्टी या पेट दर्द जैसे सामान्य छुट-पुट लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो बच्चे बीमार हैं या कोई अन्य दवा ले रहे हैं उनको ये दवाई नहीं खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शरीर में कृमि संक्रमण से शरीर और दिमाग का संपूर्ण विकास नहीं होता है। कुपोषण और खून की कमी होने से हमेशा थकावट रहती है। भूख ना लगना, बेचैनी, पेट में दर्द, उल्टी-दस्त व वजन में कमी आने जैसी समस्याएं हो जाती हैं। बच्चों में सीखने की क्षमता में कमी और भविष्य में कार्यक्षमता में कमी आ सकती है। सीएमओ ने बताया कि कृमि संक्रमण से बचाव के लिये खुली जगह में शौच नहीं करना चाहिए। खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोना चाहिए और फलों और सब्जियों को खाने से पहले पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए। नाखून साफ व छोटे रहें, साफ पानी पीएं, खाना ढक कर रखें और नंगे पांव बाहर ना खेलें, हमेशा जूते पहनकर रखें।

  • Corona In Kanpur: प्रशासन के पोर्टल पर संक्रमितों के लिए बहुत कुछ, तबीयत खराब लगे तो करें कंट्रोल रूम फोन

    मेडिकल टीम उनसे संपर्क कर सहायता करेंगी। साथ ही घर पहुंचकर बताएंगी कि मरीजों को क्या-क्या सावधानियां बरतनी हैं। मंडलायुक्त डॉ. सुधीर एम बोबडे के मुताबिक पॉजिटिव मरीजों की सूची आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) टीम के पास पहुंचेगी। उन्होंने थानावार आरआरटी टीम बनाने के निर्देश दिए हैं। जिससे इनके माध्यम से संक्रमितों की वर्तमान स्थिति का आकलन कर उन्हें होम आइसोलेशन या अन्य मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
    होम आइसोलेशन में रहने से पहले फार्म भरने में होने वाली असुविधा को देखते हुए ही यह पोर्टल लांच किया गया है। इसके तहत पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर मरीज को तत्काल मैसेज भेजा जाएगा। इसके साथ लिंक फॉर्म को भरना अनिवार्य होगा।  जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि इस पोर्टल से समस्त सरकारी व प्राइवेट मेडिकल सुविधाओं के बारे में जानकारी ली जा सकती है। अगर किसी मरीज को फार्म भरने में दिक्कत हो रही है तो वह कंट्रोल रूम नम्बर 18001805159 से मदद ले सकता है। जिला प्रशासन द्वारा भी कॉल करके फार्म भरवाने में मदद की जाएगी।
    प्राइवेट लैब सैंपल संग आधार कार्ड भी लें
    जिलाधिकारी के अनुसार जो भी प्राइवेट लैब सैंपल ले रही हैं, वे संबंधित व्यक्ति का आधार कार्ड व मोबाइल नंबर तथा उससे संबंधित किसी अन्य व्यक्ति का भी मोबाइल नंबर अवश्य लें। गलत पता या मोबाइल नंबर देने वाले संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही होगी। कोरोना जांच कराने वालों को अपना वर्तमान पता ही लिखवाना होगा।

     

  • पांच सौ करोड़ खर्च होंगे भूमि पूजन के बाद नव्य अयोध्या के स्थल विकास पर

    पांच सौ करोड़ खर्च होंगे भूमि पूजन के बाद नव्य अयोध्या के स्थल विकास पर

    अयोध्या । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राम मंदिर भूमि पूजन के साथ नव्य अयोध्या बसाने की तैयारी तेज हो गई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. नीरज शुक्ल की अध्यक्षता में प्रदेश के आवास आयुक्त अजय चौहान ने स्थलीय सत्यापन के लिए छह सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।

    अब यही कमेटी आवास विकास परिषद को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। प्राधिकरण उपाध्यक्ष को इसके लिए स्थलीय सत्यापन की तारीख तय करनी है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक तय हो जाएगी। आवास विकास परिषद के इंजीनियर इसे रामनगरी के विकास की सबसे बड़ी परियोजना बताते हैं। यह इसी से समझा जा सकता है कि लगभग 500 एकड़ की आवासीय परियोजना के स्थलीय विकास पर ही करीब 500 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है। इसमें भूमि क्रय समेत अन्य खर्च शामिल नहीं है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष के अलावा स्थलीय कमेटी में दो अधीक्षण व दो अधिशासी अभियंता के अलावा एक आर्किटेक्ट शामिल है। इसे नियोजित आवासीय परियोजना बताया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिलचस्पी से शासन से लेकर जिले तक के अधिकारियों में इसे लेकर तेजी देखने लायक है। यही वजह है कि आवास विकास परिषद के संयुक्त आयुक्त व प्राधिकरण के सचिव प्रस्तावित भूमि का सर्वे कर अपनी रिपोर्ट सौंप चुके हैं। संयुक्त सर्वे में नव्य अयोध्या परियोजना के लिए प्रस्तावित माझा बरहटा, माझा तिहुरा व माझा शहनेवाजपुर को उपयुक्त बताया गया। प्रस्तावित भूमि के लिए स्थलीय सत्यापन कमेटी गठित करना उसी का हिस्सा बताया जा रहा है।

    परिषद के इंजीनियरों की मानें तो स्थल सत्यापन कमेटी रिपोर्ट के बाद परिषद सबसे पहले धारा 28 का प्रकाशन करेगी। उसके बाद भूमि अधिग्रहण या फिर किसानों से सहमति व सहभागिता के आधार पर भूमि लेने का निर्णय आवास विकास परिषद बोर्ड करेगा। सहभागिता के आधार पर किसानों से ली गई भूमि में से एक चौथाई को विकसित कर किसान को वापस किया जाएगा। किसानों से सहमति के आधार पर भूमि खरीदने के लिए जिलाधिकारी को क्रय समिति गठित करनी होगी।

    प्राधिकरण ने भी नहीं छोड़ी नव्य अयोध्या की उम्मीद

    माझा बरहटा में पहले से प्रस्तावित करीब सौ एकड़ की नव्य अयोध्या की आवासीय परियोजना को अयोध्या विकास प्राधिकरण नए सिरे से संवारने के लिए ताना बाना बुनने लगा है। दो वर्ष पहले बोर्ड की मंजूरी के बाद प्राधिकरण ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है। राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद प्राधिकरण उस फाइल को फिर से आगे बढ़ाने में लगा है। यही वजह है कि प्रस्तावित नव्य अयोध्या परियोजना की भूमि के लिए प्राधिकरण किसी के मानचित्र को मंजूरी नहीं देता। प्राधिकरण सचिव आरपी सिंह के अनुसार प्राधिकरण बोर्ड से नव्य अयोध्या परियोजना मंजूर है।

     

  • जिलाधिकारी की जनपदवासियों से अपील

    [object Promise]
    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुल्तानपुर। जिलाधिकारी सी० इन्दुमती ने जनपदवासियों से अपील की है कि सम्प्रति कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव हेतु जनपद सुलतानपुर भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन एवं उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार कार्य किया जा रहा है। संपूर्ण शहरी एवं नगरीय क्षेत्र में कोविड-19 का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जन सामान्य के जीवन रक्षा के लिये कोविड-19 का संक्रमण संकुचित किया जाना/रोका जाना आवश्यक हो गया है। अतः जनपद के समस्त नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों से अपील की जाती है कि अगर किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 से संबंधित लक्षण जैसे सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, सांस फूलना, बदन दर्द आदि के जरा भी लक्षण पाये जाते हैं, तो बिना चिकित्सीय परामर्श के स्वयं अपने से दवा न लें, तत्काल इसे गंभीरता से लेते हुए एकीकृत आपदा नियंत्रण कक्ष (इन्ट्रीग्रेटेड कोविड-19 कन्ट्रोल रूम) *नं0 05362-240203/05362-220189/05362-220654* अथवा मुख्य चिकित्साधिकारी सुलतानपुर के द्वारा स्थापित कोविड-19 कन्ट्रोल रूम *नं0 05362-231211* पर सूचित करें, ताकि तत्काल जांच कराकर आपकी जान बचायी जा सके। इसके अतिरिक्त सभी सी०एच०सी० जिला चिकित्सालय में रैपिड एन्टीजेन टेस्ट बूथ स्थापित किये गये हैं, जहाँ आप स्वंय जाकर टेस्ट करा सकते हैं। जांच में देरी होने पर स्थिति गंभीर होने की प्रबल संभावना होती है। किसी व्यक्ति के अन्दर उक्त लक्षण के आधार पर कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने पर शासन द्वारा *होम आइसोलेशन* की भी व्यवस्था है। पुनः सभी ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के निवासियों से अपील है कि उपरोक्तानुसार किसी भी प्रकार के लक्षण पाये जाने पर *उसे छिपायें नहीं,* बल्कि जनपद में बनाये गये एन्टीजेन टेस्ट बूथ पर तत्काल जाकर कोविड-19 की जांच करायें ताकि कोविड-19 के संक्रमण को आगे बढ़ने से रोका जा सके तथा इस महामारी से बचा जा सके। कोविड कन्ट्रोल रूम में सूचना देकर स्वयं के जान

    • माल और अपने परिवार को इस महामारी से बचाएं। प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है।

    Help us to save you!

  • संक्रमण के दृष्टिगत सैम्पल जॉच टीम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

    संक्रमण के दृष्टिगत सैम्पल जॉच टीम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
    संक्रमण के दृष्टिगत सैम्पल जॉच टीम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 07 अगस्त/कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत सैम्पल जॉच नगर पालिका क्षेत्र सुलतानपुर में करने के लिये स्वास्थ्य व राजस्व विभाग की टीम लगायी गयी है, जिसका आकस्मिक निरीक्षण करने के लिये जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती एवं पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करते हुए निर्देशित किया कि कम से कम 300 सैम्पल जॉच अवश्य कराये जायें। उन्होंने सभी नागरिकों का मोबाइल नम्बर जॉच करके उसे फीड कराना सुनिश्चित करें तथा मकानों के अग्रभाग पर पेन्ट से एस लिखकर दिनांक भी अंकित किया जाय। निरीक्षण के दौरान रामकली बालिका इण्टर कालेज जी0एन0रोड नगर पालिका द्वारा सभी को घर से बाहर बुलाकर जॉच की जा रही थी, जिसका सघन सत्यापन भी डीएम व एसपी ने मौके पर किया।

    तत्पश्चात पल्टू का पुरवा में जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद द्वारा एवं सुलतानपुर गैस एजेन्सी के सामने गन्दगी को देखकर सुलतानपुर गैस एजेन्सी के संचालक को कड़ी फटकार लगायी। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की टीम सिरवारा रोड स्थित रेस्टोरेन्ट के फर्स्ट फ्लोर पर जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि आप लोग कोविड-19 की जॉच स्वयं करायें। आप लोग स्वस्थ रहें।
    इसके पश्चात राहुल टाकीज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन कर-कर के उनकी न होने के कारण जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि आप लोग 50 सैम्पल लें चुकें हैं। आप लोग पी0पी0ई0 किट पहनकर स्वयं जॉच करें, ताकि भीड़ इकट्ठा न हो सके। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा सुपर मार्केट में कोविड-19 का निरीक्षण किया गया। वहाँ पर सब सही पाया गया। उन्होंने अपर उप जिलाधिकारी राजेश सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि आप लोग नगर पालिका द्वारा जॉच किये गये मकानों के अग्रभाग पर पेन्ट से एस लिखकर दिनांक का अंकन किया जाय। उन्होंने कहा कि कम से कम 300 टेस्टिंग हर एक वार्ड में अनिवार्य रूप से की जाय।
    इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सुपर मार्केट के सामने उप जिलाधिकारी को निर्देशित की। सभी लोगों का सैम्पल जॉच तुरन्त करायें। इसके पश्चात जिला चिकित्सालय के सामने स्वास्थ्य विभाग, राजस्व राजस्व टीम एवं नगर पालिका द्वारा हर एक पुलिस प्रशासन टीम के साथ-साथ निभा रही है। जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व की टीम को निर्देशित किया कि सदर तहसील में सभी का सैम्पल जॉच करायें एवं सभी मेडिकल स्टोर के व्यक्तियों की भी तुरन्त करायी जाय।इसके पश्चात जिलाधिकारी ने रामलीला मैदान में कोविड-19 कैम्प द्वारा जॉच कराये जा रहे वार्डों में राजस्व टीम व नगर पालिका द्वारा जॉच एवं सैम्पल कराया जा रहा है। सभी जन सामान्य से अपील की है कि आप लोग जॉच स्वयं करा लें। उन्होंने तहसीलदार सदर को यह भी निर्देशित किया कि डोर-टू-डोर जाकर नगर पालिका द्वारा जॉच किये गये मकानों के अग्रभाग पर पेन्ट से एस लिखकर दिनांक का अंकन किया गया उसकी स्वयं जॉच करें। उन्होंने जनपदवासियों अपील की है कि आप लोग घर, स्वस्थ्य रहें, घर से बाहर कदापि न निकलें। यदि आप लोग घर के बाहर किसी आवश्यक कार्य हेतु निकलते हैं, तो मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग अवश्य करें एवं दूसरों को भी सलाह दें।

  • रामनगरी में भूमि पूजन के बाद दिखा उल्‍लास, हनुमानगढ़ी में उमड़ी भीड़

    रामनगरी में भूमि पूजन के बाद दिखा उल्‍लास, हनुमानगढ़ी में उमड़ी भीड़

    अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राम मंदिर भूमि पूजन के बाद गुरुवार को रामनगरी में उल्‍लास नजर आया। गांवों से लेकर कस्बों तक धार्मिक अनुष्ठान व प्रसाद वितरण का सिलसिला लगातार जारी है। सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नजर आ रहे थे। बुधवार को भूमि पूजन के समय अबीर गुलाल चले तो शाम दीपावाली का नजारा देखने को मिला। वहींं गुरुवार को सुबह से ही हनुमानगढ़ी पर श्रदालुओंं की भीड़ नजर आई।

    गौरतलब है क‍ि बुधवार को भूमि पूजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर बंद रास्‍तों के कारण अवधपुरवासियों को अपने रामलला और हनुमानजी के दर्शन करने का सौभाग्य नहीं मिला, लेकिन गुरुवार को जैसे ही रोक हटी अयोध्या वासी रामलला और हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। लोगों ने मंदिर शिलान्यास की खुशी और उत्साह को अपने अपने अंदाज में अभिव्यक्त किया।

    रामलला की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का भूमिपूजन हुआ तो सड़कों पर कहीं मंगलगान होता दिखा तो कहीं लोग मुग्ध भाव से नृत्य करते दिखे। नाका, मकबरा, फतेहगंज, रिकाबगंज, चौक, साहबगंज, नियावां, गुदड़ीबाजार, सिविल लाइंस, अयोध्या नगर में राजसदन, श्रृंगारहाट, नयाघाट, रामकीपैड़ी आदि स्थानों पर झूमते-गाते लोग मिले। रिकाबगंज हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दरबार के सामने जयश्रीराम का उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो रहा है।

     

  • पश्चिमी उप्र में महामारी की स्थिति की योगी करेंगे समीक्षा

    पश्चिमी उप्र में महामारी की स्थिति की योगी करेंगे समीक्षा

    लखनऊ। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्थिति की समीक्षा करने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन-जिलों का दौरा करने के लिए निकले हैं। दौरे पर निकलने से पहले उन्होंने राज्य की पूरी स्थिति की समीक्षा करने के लिए बैठक भी की। वह बरेली, मेरठ और सहारनपुर मंडलों में महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। साथ ही बरेली, सहारनपुर और नोएडा का दौरा करेंगे।

    आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम को बरेली में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और शनिवार को नोएडा में एक कोविड-19 केयर हॉस्पिटल काउद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह एक बैठक के लिए सहारनपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शनिवार की शाम को राज्य की राजधानी में वापस लौटेंगे।

  • Ram Mandir Bhumi Pujan: आंदोलन का लक्ष्य अयोध्या, रणनीति का केंद्र था कानपुर

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संघचालक व तत्कालीन महानगर संघचालक वीरेंद्रजीत सिंह उन दिनों का वाकया सुनाते हुए बड़े ही उत्तेजित हो उठे। उन्होेंने बताया कि पिता नरेंद्रजीत सिंह ने उत्तर प्रदेश और आसपास संघ के विस्तार में आधारभूत भूमिका निभाई थी। द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी, रज्जू भैया, भाउराव जी देवरस, दीनदयाल, नानाजी देशमुख, और राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के मुख्य शिल्पी अशोक सिंघल सभी का उनके घर आना जाना होता था।
    रज्जू भैया और अशोक सिंघल उनसे अक्सर परामर्श करते थे। रावतपुर स्थित श्रीरामलला मंदिर उन दिनों सभी गतिविधियों का मुख्य केंद्र था। बैरिस्टर नरेंद्रजीत सिंह रामलला मंदिर के ट्रस्टी के नाते रणनीतिकार की भूमिका निभाते रहे। बताते हैं कि पूरे देश में जब राम कारसेवा के लिए शिलापूजन का अभियान चल रहा था तो रामलला मंदिर पुन: इस अभियान का मुख्य केंद्र रहा।

    श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए बने ट्रस्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास भी उन दिनों रामलला मंदिर में शिला पूजन कार्यक्रम में उपस्थित हुए। रामलला विद्यालय के प्राचार्य पंडित कालीशंकर अवस्थी, ज्ञानेंद्र सचान और हरिनारायण वाजपेयी इस आंदोलन में पूर्ण समर्पित थे।

    कानपुर में तैयार होता था आंदोलन का ब्लूप्रिंट
    वीरेंद्रजीत सिंह बताते हैं कि कानपुर में उन दिनों संगठन के नाते विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य संगठन सक्रिय थे। अशोक सिंघल के निर्देशन में विनय कटियार, आचार्य गिरिराज किशोर, विभाग प्रचारक रामाशीश, हरि दीक्षित (हरि गुरू), प्रेम मनोहर, ईश्वर चंद्र गुप्त, ज्ञानचंद्र अग्रवाल, प्रकाश शर्मा और अवध बिहारी मिश्र जैसे समर्पित कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। अशोक सिंघल 18 वर्षों तक कानपुर में प्रचारक रहे। विनय कटियार का यह गृह जनपद था। इस कारण पूरे आंदोलन का ब्लू प्रिंट यहीं तैयार होता था और सारे साहित्य यहीं से रचित होकर पूरे देश और विश्व में भेजे जाते थे।

    80 की उम्र में गिरफ्तार हुए बैरिस्टर साहब
    परिवार की भूमिका के बाबत जोर देने पर वीरेंद्रजीत सिंह ने बताया कि बैरिस्टर साहब को तो 80 वर्ष की अवस्था के बावजूद गिरफ्तार किया गया था। छह दिसंबर 1992 को ढांचा गिराए जाने के बाद पूरे देश में संघ कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। प्रांत संघचालक बैरिस्टर नरेंद्रजीत सिंह थे तो उन्हें बीमार अवस्था में भी गिरफ्तार किया गया। हालांकि अत्यंत खराब तबीयत देखकर उन्हें जमानत दे दी गई थी।