Category: uttar-pradesh

  • कुशीनगर में पडरौना के अंबे चौक के बगल में बारिश की पानी बनी लोगों के लिए आफत,धान रोप जताया विरोध

    [object Promise]

    पडरौना,कुशीनगर : बरसात आते ही सड़कों की हालत बद से बदतर हो जाती है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं रहने से सड़कों पर जलजमाव होना आम बात है। वही पडरौना शहर में की कई सड़कें एक माह से उपेक्षित पड़ी हैं जिस कारण उक्त सड़कों पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।

    पडरौना नगर के अंबे चौक से डॉक्टर एके सिंह के हॉस्पिटल तक जाने वाली सड़क पर लगे जलजमाव व कीचड़ में मोहल्ले वासियों ने धान रोप विरोध जताया। घुटने भर पानी में दर्जनों युवकों ने सड़क पर धान रोपाई कर लोगों में धनंजय पांडेय,मनोज तिवारी,राम नवल गुप्ता, गोलूशुक्ला,श्यामलाल,सुशील मिश्रा,अंकित मिश्रा,कृष्णा सिंह, अजय सिंह,संदीप गुप्ता,विनोद तिवारी,सतेन्द्र चौरसिया,धर्मेंद्र सिंह आदि ने सड़क पर धान के बिचड़े रोप विरोध प्रदर्शित किया।

    इस मुहल्ले के लोगों के अनुसार सड़क पर इतनी जलजमाव हो चुकी है कि प्रत्येक दिन 3-5 इसमें  गिर रहे हैं। लेकिन इस ओर ना तो किसी सभासद और नगर चेयरमैन जनप्रतिनिधि ने ध्यान दे रहे है ।

  • आगरा तैयारी में अनलॉक 3.0 में और अधिक परीक्षण करने की

    [object Promise]

    आगरा। अनलॉक 3.0 शनिवार से शुरू हुआ है और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान सप्ताहांतों के प्रतिबंध जारी रहेंगे। पिछले 24 घंटों में 39 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या 1,804 पहुंच गई है। आगरा की अथॉरिटी वायरस की श्रृंखला तोड़ने के लिए काम कर रही हैं। आगरा जिले के सीएमओ आर.सी. पांडे ने कहा है कि इसका उद्देश्य प्रतिदिन 2,500 परीक्षणों को बढ़ाना था। इस काम के लिए 20 से अधिक मोबाइल वैन लगाई जाएंगी और रैपिड एंटीजन परीक्षणों में ग्रामीण इलाकों को भी शामिल किया जाएगा।

    पिछले एक दिन में मथुरा ने 8, फिरोजाबाद ने 5, एटा ने 3, कासगंज ने 9 नए मामले दर्ज किए हैं। वहीं आगरा के जिला मजिस्ट्रेट पी.एन. सिंह ने अब तक इस बात के कोई संकेत नहीं दिए हैं कि रक्षाबंधन से पहले दुकानें खोलने की मिठाई विक्रेताओं की मांग को स्वीकार किया जाएगा या नहीं। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मंदिर 31 सितंबर तक बंद रहेगा। यहां अभी बड़े स्तर पर मरम्मत का काम चल रहा है।

    आगरा में 1,443 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अभी यहां सक्रिय मामलों की संख्या 262 है। अब तक यहां जांच के लिए 50,759 नमूने एकत्र किए गए हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि सभी आवश्यक उपकरण और दवाएं उपलब्ध हैं। इसमें रेमेडिसिवर इंजेक्शन भी शामिल हैं। प्रबंधन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर शॉर्ट नोटिस पर एक नया वार्ड खोला जा सकता है।

    जिला स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त दवाएं और मैनपॉवर उपलब्ध कराया गया है।

  • थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा 03 शातिर चोर गिरफ्तार

    [object Promise]
    [object Promise]

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, कुल 30 ग्राम अवैध स्मैक व चोरी के 02 अदद सोलर पैनल व चोरी करने के उपकरण रिंच आदि तथा चोरी करने में प्रयुक्त 01 अदद पिकअप वाहन बरामद

    मुसाफिरखाना/अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी दिनेश सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व प्र0नि0 अवधेश कुमार थाना मुसाफिरखाना के निकट नेतृत्व में दिनांक 30.07.2020 को उ0नि0 गिरिजेश प्रताप नरायण मिश्र थाना मुसाफिखाना मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर सड़क के किनारे लगे सोलर पैनल को चोरी से खोलकर ले जाते हुए 03 अभियुक्त 1.सुरेश पासी पुत्र हरीराम पासी 2.राज कुमार पुत्र हरीराम 3.राम सागर उर्फ सागर पुत्र राजेन्द्र कुमार को हाईवे पर बड़ी नहर के पास से समय करीब 11:45 बजे रात्रि गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त सुरेश पासी के कब्जे से 15 ग्राम अवैध स्मैक व चोरी की एक अदद सोलर पैनल, अभियुक्त राजकुमार के कब्जे से 15 ग्राम अवैध स्मैक व चोरी का एक अदद सोलर पैनल तथा अभियुक्त रामसागर उर्फ सागर के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक बैग में 03 अदद पाना रिंच, 02 अदद गुटका , 01 अदद लोहे की रॉड, तथा मौके पर खड़ी पिकअप संख्या यूपी 33 एटी 9803 से 30-30 ली0 के 04 अदद प्लास्टिक की केन बरामद हुआ । पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग इसी उपकरण रिंच आदि का प्रयोग करके खड़ी गाडियों से डीजल की चोरी व सड़क के किनारे लगे सोलर पैनल की चोरी करते हैं । पिकअप के कागज मांगने पर दिखा न सके । जिसे एमवी एक्ट में कार्यवाही की गयी । थाना मुसाफिरखाना द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

    गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

    1. सुरेश पासी पुत्र हरीराम पासी नि0 पूरे भवन मजरे रूदौली थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
    2. राज कुमार पुत्र हरीराम नि0 मेढ़ौना थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
    3. राम सागर उर्फ सागर पुत्र राजेन्द्र कुमार नि0 मेढौना थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।

    पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

    1. मु0अ0सं0 289/2020 धारा 379,411 भादवि थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
    2. मु0अ0सं0 290/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
    3. मु0अ0सं0 291/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
    4. मु0अ0सं0 292/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
    5. पिकअप वाहन संख्या यूपी 33 एटी 9803 (207 एमवी एक्ट में सीज)

    बरामदगीः

    1. 01 अदद अवैध तमंचा, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
    2. कुल 30 ग्राम अवैध स्मैक
    3. चोरी के 02 अदद सोलर पैनल
    4. चोरी करने के उपकरण रिंच आदि
    5. चोरी करने में प्रयुक्त 01 अदद पिकअप वाहन संख्या यूपी 33 एटी 9803 ।
      गिरफ्तार करने वाली टीम
    6. उ0नि0 गिरिजेश प्रताप नरायण मिश्र थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी
    7. उ0नि0 इंग्लेश तिवारी थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी
    8. का0 मृत्युंजय यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी
    9. का0 पंकज कुमार थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी
    10. का0 दीपक शुक्ला थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी
      आपराधिक इतिहासअभियुक्त सुरेश पासी पुत्र हरीराम
    11. मु0अ0सं0 1209/12 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
    12. मु0अ0सं0 255/14 धारा 307,379,411,506 भादवि थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
    13. मु0अ0सं0 443/16 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
    14. मु0अ0सं0 396/17 धारा 457,380,411 भादवि थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
    15. मु0अ0सं0 389/18 धारा 10 यूपी गुण्डा एक्ट थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
    16. मु0अ0सं0 102/18 धारा 379,411 भादवि थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
    17. मु0अ0सं0 442/19 धारा 323,504,506 भादवि थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

  • संजीत अपहरण कांड में चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया एक और नाम, मानव तस्करों से जुड़े हैं तार

     

    कहा था, पैसों की व्यवस्था में थोड़ा समय लगेगा। इस पर रामजी व कुलदीप ने इंकार कर दिया था। बाद में संजीत की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। पिता का आरोप है कि संजीत की हत्या कर शव फेंकने का बयान अपहर्ता पुलिस के दबाव में दे रहे हैं। उन्हें आशंका है कि  अपहर्ताओं ने संजीत को चीता के हवाले कर दिया होगा, जिसने संजीत को मानव तस्करों के हाथ बेच दिया है।

    सजा से बचने के लिए अपहर्ताओं ने पुलिस को गुमराह करने के लिए संजीत का शव पांडु नदी में फेंकने की बात बता दी। पिता के अनुसार जिस वक्त अपहर्ताओं ने संजीत का शव नदी में फेंकने की बात बताई थी, उस वक्त नदी में नाममात्र का पानी था। ऐसे में शव बह कर जाना नामुमकिन है। शव का न मिलना संजीत का मानव तस्करों के चंगुल में होने का इशारा करता है।

    चीता और आशीष कहां हैं
    संजीत अपहरण कांड में दो किरदार ऐसे हैं, जिनके विषय में पुलिस के पास फिलहाल नाम के अलावा कोई और जानकारी नहीं है। कानपुर देहात के चीता और नौबस्ता के आशीष का नाम भी संजीत अपहरण कांड से जोड़ा गया था। दोनों ही आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। चीता के विषय में और आशीष को लेकर पुलिस के पास कोई खास जानकारी नहीं है।

     

    रामजी हड़पना चाहता था पूरी फिरौती  
    आरोपी ईशू व नीलू ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि पूरे गिरोह में सबसे ज्यादा शातिर रामजी था। रामजी फिरौती की पूरी रकम खुद हड़पना चाहता था। 13 जुलाई को फिरौती की रकम लेने के लिए रामजी ने अपने चार अन्य दोस्तों को भी गुजैनी रेलवे पुल के नीचे बुला लिया था। संजीत के पिता ने फिरौती वाला बैग नीचे फेंका तो रामजी के दोस्तों ने उसे उठा लिया।

    इस बीच रामजी ने पुलिस है, पुलिस है का शोर मचा कर सभी को वहां से भगा दिया। इसके बाद बैग का कुछ पता नहीं चल सका। इस बात को लेकर सभी का रामजी से झगड़ा भी हुआ था। पुलिस के अनुसार फिरौती वाले बैग का पता रामजी को रिमांड पर लेने के बाद ही चल सकेगा। कोरोना संक्रमण की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई जाएगी।

  • अयोध्या : कल सीएम योगी लेने जाएंगे जायजा राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का

    [object Promise]

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या जाएंगे। बता दें कि श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण की तिथि पांच अगस्त तय की गई है। इसे लेकर अयोध्या में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कलाकृतियों और रंग रोगन से राम की नगरी को सजया जा रहा है। नगर निगम भी एक लाख दीपक जलाने की तैयारियों में लगा हुआ है। भूमि पूजन से पहले अयोध्या को संवारा जा रहा है।

    अयोध्या के नगर आयुक्त नीरज शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अयोध्या को साजने और संवारने का काम बहुत तेज गति से हो रहा है। नया घाट पर बने रेलवे पुल पर खूबसूरत पेंटिंग शुरू हो गई है। जिस प्रकार से दीपोत्सव में अयोध्या को सजाया गया था, उससे भी ज्यादा निखारने का काम चल रहा है। राम से जुड़ी कलाकृतियों दीवारों पर देखने को मिलेंगी। इसके अलावा दीवारों में राम के चित्रों के साथ अन्य महापुरुषों के भी चित्र दिखेंगे। इसके अलावा नगर निगम द्वारा विभिन्न जगहों में 1 लाख दीपक जालाये जाएंगे।

    उन्होंने बताया की साकेत डिग्री कालेज से लेकर हनुमानगढ़ी तक रंगाई पुताई का काम हो रहा है। इसके अलावा बीच बीच में कलाकृतियां बनायी जा रही है। इसके अलावा साफ-सफाई की व्यवस्था के रात दिन कर्मचारी लगे हुए है। इसके अलावा रंगाई पुताई का कार्य भी रात दिन चालू है। साकेत से लेकर हनुमागढ़ी तक घरों एक थीम से रंगा जाएगा। हालांकि अभी इसका रंग नहीं तय हो पाया है। इसके अलावा 500 कर्मचारी जितनी भी नालियां सड़कों की मरम्मत होगी। गेट और फ्लाईओवर में रंग रोगन और कलाकृतियों को उकेरा जा रहा है।

    रामजन्मभूमि की रेलिंग की केसरिया रंग से रंगा जा रहा है। 67 एकड़ के जमीन को जिलाधिकारी कार्यालय ने अपने अंडर में लेकर काम कर रहा है। तीन अगस्त को होने वाले सारे अनुष्ठान की जिम्मेदारी ट्रस्ट उठाएगा। बिजली की व्यवस्था भी मजबूत होगी।

    उधर विश्व हिंदू परिषद सोशल मीडिया के माध्यम से अनुष्ठान में सामाजिक दूरी बनाते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की लोगों से अपील कर रहे हैं। अयोध्या शोध संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी रामतीरथ ने बताया कि 5 अगस्त को जन्मभूमि प्रांगण में एक प्रदर्शनी लगेगी, जिसमें जन्मभूमि की खुदाई में मिले अवशेष मंदिर आंदोलन से जुड़े फोटोग्राफी, रामलीला से जुड़ी कलाकृतियां का प्रदर्शन होगा। ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि रामन्दिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए कई अतिविशिष्ठ जनों को आमंत्रित किया जाएगा। मंदिर आंदोलन से जुड़े सभी व्यक्तियों को आमंत्रण भेजा जाएगा। वह अपनी स्वस्थ्य या अन्य सुविधाएं देखते हुए इसमें शामिल होंगे।

    [object Promise]

    [object Promise]

  • अयोध्या दौरा मुख्यमंत्री योगी ने किया रद्द

    [object Promise]

    अयोध्या । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर के ‘भूमिपूजन’ की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए रविवार को होने वाला अयोध्या दौरा रद्द हो गया है।

    आपको बता दे कि बुधवार दोपहर को होने जा रहे ‘भूमिपूजन’ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे।

    इस अवसर को चिह्न्ति करने के लिए तीन से पांच अगस्त तक अयोध्या को रोशनी से जगमग किया जाएगा। इसके अलावा सभी निवासियों को भी इस दौरान अपने घरों में दीया जलाने के लिए कहा गया है।

    वहीं अन्य पवित्र शहरों जैसे मथुरा, काशी, प्रयागराज, नैमिषारण्य, गोरखपुर और चित्रकूट आदि में ‘अखंड रामायण पाठ’ आयोजित किया जाएगा।

    इस कार्यक्रम को लेकर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। इसके चलते अयोध्या की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

    साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर रहा है।

    डीआईजी दीपक कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “हम सुरक्षा के लिए और महामारी को रोकने के लिए जरूरी सभी दिशानिदेशरें के पालन के लिए पुख्ता व्यवस्था कर रहे हैं। पांच से अधिक लोगों को एक स्थान पर इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं मेहमानों की बैठक व्यवस्था भी सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल के तहत की जा रही है।”

  • स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम आज करेगी सैनिटाइजेशन, अयोध्या पहुंची टीम

    [object Promise]

    अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में पांच अगस्त को भव्य श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन तथा शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर अन्य तैयारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था काफी चाक-चौबंद की जाएगी। आतंकी हमले के इनपुट को देखते हुए यहां की सुरक्षा की निगरानी व समीक्षा के लिए एसपीजी का एक दस्ता अयोध्या पहुंच गया है। इसके साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के भी इंतजाम को अंजाम दिया जा रहा है।

    माना जा रहा है आज यानी शनिवार को जिला प्रशासन और एसपीजी के अधिकारियों के साथ सुरक्षा संबंधी बैठक हो सकती है। पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम का खाका तैयार किया है। पीएम प्रोटोकॉल के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था की गई है, लेकिन अंतिम निर्णय एसपीजी को ही लेना है। फिलहाल स्थानीय अधिकारी इस विषय में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। इसके साथ ही यहां पर एक विशेष टीम कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर भी मुस्तैद की है। वह आज से ही यहां पर सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर देगी।

    प्रदेश के आला अधिकारी शुक्रवार से ही यहां जमे हैं जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ भी दो अगस्त को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के साथ अयोध्या आकर यहां पर व्यवस्थओं का जायजा लेंगे। इससे पहले शुक्रवार को मुख्य सचिव व डीजीपी के निरीक्षण में कोरोना वायरस से बचाव का मुद्दा छाया रहा। रामजन्मभूमि परिसर के सहायक पुजारी सहित पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद परिसर को संक्रमण मुक्त बनाने की योजना तैयार की गई है। यहां पर निरीक्षण व तैयारी समीक्षा के बाद यह तय किया गया है कि परिसर के सैनिटाइजेशन के लिए लखनऊ से विशेष दस्ता भेजा जाएगा। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल को सैनिटाइज करने के लिए लखनऊ से आधा दर्जन से ज्यादा विशेष टीमें भेजी जाएगी।

    चार को सील हो जाएंगी अयोध्या की सीमाएं

    अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले सुरक्षा-व्यवस्था के हर पहलू को पूरी बारीकी से देखा जा रहा है। अयोध्या में परिंदा भी पर न मार सके, इसके लिए छतों पर एटीएस के स्नाइफर तैनात रहेंगे। ड्रोन कैमरे से भी कड़ी निगरानी की जाएगी। रात को नाइट विजन डिवाइस से चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखी जाएगी। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी चारों ओर मुस्तैद रहेंगे। चार अगस्त को अयोध्या की सीमाएं सील कर दी जाएंगी।

    सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन से पूर्व शुक्रवार को अयोध्या में प्रमुख सचिव राजेंद्र तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी व डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की और कई कड़े निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि पुलिसकर्मी मास्क व फेस शील्ड पहनकर ही सुरक्षा ड्यूटी करेंगे। चार अगस्त को अयोध्या की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। इसके अलावा दमकल वाहन से पूरे क्षेत्र में सैनीटाइजेशन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शारीरिक दूरी का अनुपालन करने के लिए भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री के आगमन के रिहर्सल तथा ब्रीफिंग के प्रभारी एडीजी लखनऊ जोन होंगे।

  • मास्क व दो गज की दूरी जरूरी कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए- सीएम योगी

    [object Promise]

    लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर स्तर पर पूरी सावधानी व सतर्कता बरतने पर जोर दिया है। संक्रमण से बचाव के लिए उन्होंने लोगों को मास्क के अनिवार्य उपयोग और दो गज की दूरी बनाये रखने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया है। अनलॉक-3 के बारे में केंद्र सरकार की गाइडलाइंस का प्रदेश में सख्ती से पालन कराने का निर्देश देने के साथ ही उन्होंने कंटेनमेंट जोन के अंदर और बाहर की गतिविधियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित करने को कहा है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान 1.15 लाख कोविड-19 टेस्ट प्रतिदिन करने पर संतोष जताने के साथ डोर टू डोर सर्वे और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को तत्परता से करने को कहा। उन्होंने कोरोना संक्रमित व्यक्ति को समय से चिन्हित करते हुए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करने की व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर बल दिया। राज्य मुख्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेष सचिव स्तर के अधिकारी को तैनात करने का निर्देश देते हुए योगी ने कहा कि इससे यह सेंटर बेहतर ढंग से काम कर सकेगा। मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त एंबुलेंस वाहनों की व्यवस्था के लिए सीएसआर फंड का उपयोग करने के भी निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक के दौरान बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को हर संभव राहत और मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बाढ़ से प्रभावित जनता को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उनके इलाज की भी समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा। पशुओं के चारे और राहत कार्यों के लिए अतिरिक्त नावों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। गौ आश्रय स्थलों में गोवंश के लिए हरे चारे की समुचित व्यवस्था करने के साथ उन्होंने वहां सफाई और गोवंश के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने सभी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को अपने जिले के गौ आश्रय स्थलों का नियमित निरीक्षण करने को कहा।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतकबीरनगर में गौ आश्रय स्थल की समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा व शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

  • कुशीनगर में पडरौना क्षेत्र के सिधुआं में चले दो दिवसीय वैदिक मंत्रों के बीच हुई शिवलिंग की प्राणप्रतिष्ठा,भंडारे के साथ संपन्न

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    कुशीनगर : स्थानीय विकास खंड के गांव सिधुआं मिश्रौली में दो दिवसीय चले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। मौके पर संत राम बालक दास त्यागी ने बताया कि ने इस शिवलिंग को नागेश्वरनाथ के रूप जाना जायेगा। यहां दिल से पूजा करने पर उन्हें देश-विदेशों में स्थापित सभी द्वादश ज्योतिर्लिंगों की एक साथ पूजा करने का प्रतिफल पर्याप्त होगा। साथ ही यह भी कहा यह क्षेत्रवासियों के सार्वजनिक हितों के लिए है।

    यहां केवल सिधुआं ही नहीं पूरे क्षेत्र के कल्याण की कामना होगा। इस अवसर पर सिधुआं के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक शुक्ला,जिला पंचायत सदस्य जनार्दन कुशवाहा, संजय यादव,ब्रह्मा कुशवाहा संजय कुशवाहा,राजेश कुशवाहा,गुलाम मोहम्मद राइन, बृजेश सोनी,सुनील राय,बासुदेव गिरी समय दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • कोरोना से उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी की मौत

    [object Promise]

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण की कोरोना संक्रमण के कारण रविवार को मौत हो गई। 18 जुलाई को उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा था। 2017 में बीजेपी ने उन्हें कानपुर के घाटमपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा थे। वे इस सीट से जीतने वाली पार्टी की पहली विधायक थीं। 2019 में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। वे सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थीं।
    लखनऊ में 3 मई 1958 को जन्मी कमलरानी वरुण की शादी एलआईसी में प्रशासनिक अधिकारी किशन लाल वरुण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतिबद्ध स्वयंसेवक से हुई थी। समाजशास्त्र से एमए कमलरानी को वर्ष 1989 में भाजपा ने उन्हें शहर के द्वारिकापुरी वार्ड से कानपुर पार्षद का टिकट दिया। चुनाव जीत कर नगर निगम पहुंची कमलरानी 1995 में दोबारा उसी वार्ड से पार्षद निर्वाचित हुईं। बीजेपी ने 1996 में उन्हें घाटमपुर (सुरक्षित) संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतारा। जीत हासिल कर लोकसभा पहुंची कमलरानी ने 1998 में भी उसी सीट से दोबारा जीत दर्ज की। वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सिर्फ 585 मतों के अंतराल से बसपा प्रत्याशी प्यारेलाल संखवार के हाथों पराजित होना पड़ा था। सांसद रहते कमलरानी ने लेबर एंड वेलफेयर, उद्योग, महिला सशक्तिकरण, राजभाषा व पर्यटन मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समितियों में रहकर काम किया।
    वर्ष 2012 में पार्टी ने उन्हें रसूलाबाद (कानपुर देहात) से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा लेकिन वह जीत नहीं सकीं। 2015 में पति की मृत्यु के बाद 2017 में वह घाटमपुर सीट से बीजेपी की पहली विधायक चुनकर विधानसभा में पहुंची थीं।