Category: uttar-pradesh

  • BJP विधायक का बकरीद पर विवादित बयान, बोले…

    BJP विधायक का बकरीद पर विवादित बयान, बोले…

    गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी से भारतीय जनता पार्टी (बीजपी) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बकरीद पर कुर्बानी को लेकर विवादित बयान दिया है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा है कि कोरोना को देखते हुए कुर्बानी ना दें, कुर्बानी देनी है तो अपने बच्चों की दें। उन्होंने कुर्बानी करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने की चेतावनी दी।

    बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि जिस तरह सनातन धर्म में पहले बलि दी जाती थी, अब नारियल फोड़कर उसकी जगह बलि की पूर्ति की जाती है, बकरे को नहीं काटा जाता है, इसी तरह मेरा इस्लाम धर्म के मानने वालों से निवेदन है कि वह भी अपने पवित्र चीज को, अपने बच्चे को बलि नहीं करता।

    बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि अगर कोई कहता है कि मुझे कुर्बानी देनी है तो अपने बच्चे की बलि दें। निरीह जीवों को मारकर बलि देकर कहना और उनको खाना…अगले जन्म में उनको बकरा बनना पड़ेगा और उन्हें लोग खाएंगे, प्रकृति का नियम है, जो जैसा करता है, उसे वैसा भरना पड़ता है।

    गौरतलब है कि देश में कोरोना महामारी की रफ़्तार लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में सरकार लगातार लोगों से धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों को टालने की अपील कर रही है। बकरीद और दूसरे त्यौहार भी घर में मनाने की अपील की गई है, लेकिन कुछ लोग सामूहिक नमाज और कुर्बानी पर अड़े हैं।

    संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा था कि कोई उनके नमाज पढ़ने पर पाबंदी नहीं लगा सकता। ये मुसलमानों का बड़ा त्यौहार है। इस दिन मुसलमान बाजारों में जाकर जानवर खरीद कर लाते रहे है, लेकिन अब जानवरो के बाज़ार ही नहीं लग रहे है। ऐसे में त्यौहार कैसे हो सकता है। पाबंदी लगाना ठीक नहीं है।

    सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क को धमकी देते हुए बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा था कि अगर सपा सांसद बात नहीं मानते हैं तो जिस तरह आजम खान की ईद जेल में मनी है, उनकी बकरीद भी जेल में मनेगी। संगीत सोम ने कहा कि बकरीद पर यह किसने कहा है कि बकरा काटे जाएँ, साग आलू खाकर भी त्यौहार मनाया जा सकता है।

     

  • 4-5 दिन पुराना शव नहर में आया बहकर, पहचान मुश्किल

    4-5 दिन पुराना शव नहर में आया बहकर, पहचान मुश्किल

    गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जिले के थाना जेवर के चाचली गांव की नहर में सोमवार की शाम एक अज्ञात पुरुष का शव मिला, जिसकी उम्र करीब 25 से 35 वर्ष के आसपास है। नहर में बहकर आया यह शव सड़ी-गली हालत में है। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, मगर कामयाबी नहीं मिल सकी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव करीब 4-5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

    थाना जेवर के एसएचओ अजय कुमार अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया, “अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव बुरी तरह से गला हुआ है और काफी दिन पुराना है। साथी ही, प्रतीत हो रहा है कि शव बहुत दूर से बहकर आया है।”

  • अखिलेश यादव बोले-सरकार का मौन प्रश्नचिन्ह घेरे में,पूर्व सीएम गोरखपुर में अपहरण के बाद छात्र की हत्‍या पर जताया दु:ख

    अखिलेश यादव बोले-सरकार का मौन प्रश्नचिन्ह घेरे में,पूर्व सीएम गोरखपुर में अपहरण के बाद छात्र की हत्‍या पर जताया दु:ख
    रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा

    गोरखपुर : गोरखपुर में पांचवीं के छात्र बलराम के अपहरण के बाद हत्‍या पर समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने दु:ख जताया है। सोमवार शाम ट्वीट कर उन्‍होंने सरकार पर सीधा हमला बोला।

    सपा अध्‍यक्ष ने लिखा कि गोरखपुर से अपहृत बच्चे की हत्या का समाचार बेहद दर्दनाक और दुखद है। शोकाकुल परिवार के प्रति उनकी गहरी संवेदना है। लगातार अपहरण और हत्याओं के बावजूद भी भाजपा सरकार का निर्लज्ज मौन और निष्क्रियता प्रश्नचिन्ह के घेरे में है। गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के जंगल छत्रधारी गांव से रविवार दोपहर पांचवीं में पढ़ने वाला बलराम अचानक गायब हो गया था। मध्‍यान्‍ह 12 बजे के करीब वह खेलने के लिए चौराहे पर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। इस बीच शाम तीन बजे के करीब उसके पिता के मोबाइल पर फोन कर एक करोड़ की फिरौती मांगी गई।

  • पूरी अकीदत किन्तु कोविड-19 प्रोटोकाल अनुपालन के साथ मनायें जश्ने-ईद-उल अजहा तथा रक्षा बंधन का त्यौहार…जिलाधिकारी

    पूरी अकीदत किन्तु कोविड-19 प्रोटोकाल अनुपालन के साथ मनायें जश्ने-ईद-उल अजहा तथा रक्षा बंधन का त्यौहार…जिलाधिकारी
    पूरी अकीदत किन्तु कोविड-19 प्रोटोकाल अनुपालन के साथ मनायें जश्ने-ईद-उल अजहा तथा रक्षा बंधन का त्यौहार…जिलाधिकारी

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हस

    सुलतानपुर 28 जुलाई/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने कोविड-19 के भयंकर संक्रमण काल के दौरान आगामी 01 अगस्त को त्याग एवं कुर्बानी के त्यौहार ईद-उल-अजहा तथा 03 अगस्त को भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन के मद्देनजर कलेक्टेट सभागार में धर्मगुरूओं के साथ शांति समिति की बैठक कर विचार-विमर्श किया तथा शासन को मार्गदर्शी नियमों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों से उनके द्वारा अनेक अवसरों पर किये गये प्रशासन के सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अवगत कराया कि जनपद इस समय कोविड-19 के भयंकर संक्रमण से गुजर रहा है। इसलिये हम सब का प्रथम कर्तव्य स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज की रक्षा करना है। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों/धर्मगुरूओं से अपील किया है कि आप लोग अपने समाज का पथ-प्रदर्शक होने के नाते इस बात का संदेश दें कि जिस व्यक्ति में सर्दी, खॉसी, जुकाम, बुखार, सॉस फूलना आदि लक्षण प्रकट हो उसका तुरन्त एन्टीजेन टेस्ट करायें। विलम्ब जानलेवा साबित हो रहा है। उन्होंने धर्मगुरूओं से सर्वे टीम का सहयोग तथा निगरानी समिति को सक्रिय करने की अपील की। उन्होंने अवगत कराया कि आगामी 01 अगस्त को ईद-उल-अजहा का त्यौहार प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए पूरी अकीदत के साथ मनायें, किन्तु 05 या अधिक व्यक्तियों की एक साथ उपस्थिति, सामूहिक कुर्बानी एवं प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। किसी नवीन परम्परा का आगाज भी नहीं होना चाहिये। उन्होंने धर्मगुरूओं से कहा कि जश्नें ईद-उल-अजहा की कार्य योजना बिना विलम्ब किये हुए उप जिलाधिकारी सदर को उपलब्ध करायें। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर तथा सीओ सिटी को निर्देशित किया कि स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति से अवगत करायें। पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने कहा कि आपका सहयोग हमारे लिये एक नजीर है, किन्तु जिस प्रकार सावन के महीनें में न एक काँवर उठा और न गुडि़या पीटी गयी ठीक उसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा आपसे है अतः आप लोग प्रशासन एवं पुलिस बल का सहयोग करते हुए हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनायें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्षदेव पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, उप जिलाधिकारी सदर रामजीलाल, सीओ सिटी सतीश चन्द्र शुक्ल एवं पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

  • जिलाधिकारी ने 21 करोड़ की लागत से 198 मी0 निर्माणाधीन गोमती नदी सेतु का निरीक्षण किया,तथा आवश्यक निर्देश दिए

    जिलाधिकारी ने 21 करोड़ की लागत से 198 मी0 निर्माणाधीन गोमती नदी सेतु का निरीक्षण किया,तथा आवश्यक निर्देश दिए

    जिलाधिकारी ने 21 करोड़ की लागत से 198 मी0 निर्माणाधीन गोमती नदी सेतु का निरीक्षण किया,तथा आवश्यक निर्देश दिए

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज शुकुलबाजार-पाली-समदा-रुदौली मार्ग पर 198 मीटर निर्माणाधीन गोमती नदी सेतु का निरीक्षण किया। गोमती नदी सेतु का निर्माण 21 करोड़ की लागत से उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण निगम सुल्तानपुर द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता व निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रही सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मुकेश कुमार ने बताया कि गोमती नदी सेतु के निर्माण का कार्य अप्रैल 2019 में प्रारंभ किया गया था तथा दिसंबर 2021 तक पूर्ण किया जाना है, 198 मीटर सेतु के साथ-साथ दोनों तरफ दो 200-200 मीटर पहुंच मार्ग भी बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समयावधि के अन्दर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना रामशंकर तथा कार्यदायी संस्था के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • क्या मायावती कर पाएंगी इस कानूनी दलील से कांग्रेस से पुराना हिसाब चुकता?

    [object Promise]

    नई दिल्ली:  राजस्थान में सचिन पायलट और उनके साथ 18 विधायकों की बग़ावत का सामना कर रही कांग्रेस और सीएम अशोक गहलोत ने राज्यपाल को 102 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी देकर विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। दरअसल सीएम अशोक गहलोत विधानसभा सत्र शक्ति परीक्षण कराने चाहते हैं। लेकिन राज्यपाल को दी गई चिट्ठी में फ्लोर टेस्ट का कोई ज़िक्र नहीं है। लेकिन  हो सकता है सत्र के दौरान ही सरकार किसी पेडिंग बिल को पास कराने के लिए व्हिप जारी कर दे। ऐसी स्थित में सचिन पायलट और बागी विधायकों के लिए नई मुश्किल खड़ी हो सकती है। या तो वह सरकार के पक्ष में वोट करें या फिर दल बदल कानून का सामना करें। लेकिन इन सब कयासों के बीच कांग्रेस से इस समय दो-दो हाथ करने के लिए आमादा बीएसपी ने भी अपने उन 6 विधायकों के लिए व्हिप जारी कर दिया है जो कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं और जिनके विलय की मंजूरी भी विधानसभा अध्यक्ष की ओर से दी जा चुकी है। हालांकि इस विलय के खिलाफ बीजेपी विधायक मदन दिलावर की ओर से एक याचिका हाईकोर्ट में दी गई है।

    वही बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा है कि उनकी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है।  मिश्रा ने कहा, ‘संविधान की दसवीं अनुसूची के पैरा चार के तहत पूरे देश में हर जगह समूची पार्टी का विलय हुए बगैर राज्य स्तर पर विलय नहीं हो सकता है।’ अगर छह विधायक पार्टी व्हिप के खिलाफ जाकर मतदान करते हैं, तो वे विधानसभा कि सदस्यता के लिए अयोग्य हो जाएंगे।

    अब यहाँ पर कांग्रेस के सामने भी चुनौती खड़ी हो गई है क्योंकि सीएम गहलोत ने जिन 102 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी है उसमें यह विधायक भी शामिल हैं। 200 सदस्यों वाली राजस्थान की विधानसभा में बहुमत के लिए 101-विधायक चाहिए. अगर इन बीएसपी के इन 6 विधायकों को हटा दें तो संख्या बचती है 96. आज जो इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है वह एकल बेंच में होगी। लेकिन राजस्थान में जिस तरह से सियासी पारा है हो सकता है अब ये और ऊपर तक जाए. कुल मिलाकर सीएम अशोक गहलोत की सरकार को अभी कई खतरे और चुनौतियाँ झेलनी पड़ जाएँ।

    यहाँ एक बात और ध्यान देने की है जब राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस बहुमत के लिए संघर्ष कर रही थी तो बीएसपी ने उसे समर्थन देने का फ़ैसला किया था। लेकिन कांग्रेस ने बाद में इन विधायकों को शामिल कराके मायावती को बड़ा झटका दिया। मायावती ने उस समय कांग्रेस को धोखेबाज कहा था। ऐसा लग रहा है कि बीएसपी अब इस कानूनी दलील के जरिए कांग्रेस से उस धोखे का बदला लेने का मौका नहीं चूकना चाहती है।

  • 15 आईपीएस अधिकारियों का योगी सरकार ने किया तबादला

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन पुलिस अधिकारियों पर शिकंजा कसा है, जो कथित रूप से अपने-अपने जिलों में कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने में विफल रहे हैं। इनमें 15 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं, जिनका तबादला और पोस्टिंग से संबंधित आदेश जारी किया गया है। बीते शनिवार रात जारी किए गए तबादले और पोस्टिंग संबंधी आदेशों के अनुसार, कानपुर एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु को झांसी स्थानांतरित कर दिया गया है, वहीं उनके पद में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि 2-3 जुलाई की रात को बिकरू गांव में आठ पुलिस अधिकारियों की हत्या और एक लैब तकनीशियन की अपहरण-हत्या के मद्देनजर उनका स्थानांतरण हुआ है।
    कानपुर में प्रभु का कार्यकाल विवादों से भरा रहा और ज्यादातर मामलों में पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही। गैंगस्टर विकास दुबे की 10 जुलाई को मुठभेड़ और लैब टेक्नीशियन की रिहाई के लिए दी गई फिरौती की रकम ने पुलिस की भूमिका को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया था।
    अब तक अलीगढ़ रेंज के डीआईजी के पद पर तैनात रहे प्रीतिंदर सिंह अब कानपुर के नए डीआईजी / एसएसपी होंगे।
    अमेठी की एसपी ख्याति गर्ग को लखनऊ पुलिस कमिशनरेट में डीसीपी (केंद्रीय) के रूप में स्थानांतरित किया गया है, जबकि डीसीपी सेंट्रल दिनेश सिंह अमेठी के नए एसपी होंगे।
    अपने पड़ोसियों के साथ एक नाले को लेकर हुए विवाद के बाद पिछले सप्ताह लखनऊ में एक महिला ने जान दे दी थी, जिसके बाद गर्ग ने सुर्खियां बटोरीं थी। महिला का दावा था कि पुलिस ने उसकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की।
    वहीं एक अन्य घटना में एक सेना के जवान के पिता को 21 जुलाई को बदमाशों ने मार डाला था। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और पांच आरोपियों को एक वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। वायरल वीडियो में सेना का जवान अपने पिता के खून से लथपथ शरीर से चिपके हुए दिखाई दे रहा था।
    अयोध्या एसएसपी आशीष तिवारी को 5 अगस्त को होने वाले नए राम मंदिर के लिए भूमिपूजन समारोह से पहले स्थानांतरित कर दिया गया है।
    तिवारी को एसपी (रेलवे) के रूप में झांसी जिले में भेज दिया गया है।
    वहीं चित्रकूट धाम रेंज के डीआईजी दीपक कुमार अयोध्या के डीआईजी / एसएसपी के रूप में तैनात किया गया है।
    महानिरीक्षक (यातायात) दीपक रतन को अलीगढ़ रेंज का नया आईजी बनाया गया है। झांसी के एसपी के रूप में कार्यरत प्रदीप कुमार को वाराणसी में इकोनोमिक्स ऑफेंसेज शाखा के एसपी के रूप में नियुक्त किया गया है।
    सत्य नारायण को चित्रकूट धाम रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है।
    जालौन के एसपी सतीश कुमार को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के कमांडेंट के रूप में तैनात किया गया है, जबकि यशवीर सिंह अब जालौन के नए एसपी होंगे।
    लखीमपुर एसपी पूनम को प्रोविंशियल आम्र्ड कॉन्साबुलेरी 15वीं बटालियन, आगरा का कमांडेंट नियुक्त किया गया है, जबकि सतेंद्र कुमार लखीमपुर के नए एसपी होंगे।
    बस्ती रेंज के डीआईजी रहे आशुतोष कुमार को इसी पद पर पीएसी मुख्यालय से जोड़ा गया है, जबकि पीएसी के डीआईजी के रूप में कार्यरत अनिल राय को बस्ती रेंज का नया डीआईजी बनाया गया।

  • कासगंज में तीन लोगों की पुरानी रंजिश को लेकर गोली मार कर हत्या, 7 गिरफ्तार

    कासगंज में तीन लोगों की पुरानी रंजिश को लेकर गोली मार कर हत्या, 7 गिरफ्तार

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज में जिले के होडलपुर गांव में रविवार की देर रात एक गोलीकांड में तीन लोगों की मौत हो गयी। कासगंज पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार घुले ने बताया कि होडलपुर में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसमें गोलीबारी हो गयी थी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है। एक को अस्पताल गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

    इस मामले में तुरंत टीम को एक्टिव किया गया। इस कारण 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों जिन हथियारों से घटना को अंजाम दिया था, उसे भी बरामद कर लिए गये हैं। सभी मामले की जांच हो रही है। मामले में उचित कार्यवाई की जाएगी।

    ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रधान राजपाल उर्फ बाबा की केके राजपूत से पुरानी रंजिश है। दो दशक पहले केके के परिवार में किसी की हत्या की गई थी। इसमें पूर्व प्रधान जेल गए थे।

    इसके अलावा पिछले वर्ष गांव में एक जुलाई को ऑनर किलिंग की घटना हो गई थी। इस मामले को लेकर पूर्व प्रधान और केके राजपूत के परिवारों में तल्खियां और बढ़ गईं थीं। इसी के चलते केके राजपूत के पक्ष ने घटना को अंजाम दिया है।

  • कुशीनगर एयरपोर्ट की पूरी व्यवस्था अब पुलिस कर्मियों के हवाले,दो एसआई 16 पुरुष व दो महिला जवान की रहेगी तैनाती

    कुशीनगर एयरपोर्ट की पूरी व्यवस्था अब पुलिस कर्मियों के हवाले,दो एसआई 16 पुरुष व दो महिला जवान की रहेगी तैनाती
    कुशीनगर : निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों की तैनाती हो गई है। यहां दो एसआई और 16 कांस्टेबल की तैनाती की गई है जिसमें दो महिला कांस्टेबल हैं। अब एयरपोर्ट की पूरी सुरक्षा व्यवस्था इन पुलिस कर्मियों पर होगी। यह टीम एयरपोर्ट पर दो शिफ्टों में देखरेख करेगी। पहली शिफ्ट सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक की होगी।
    अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कुछ दिन पूर्व उड्ड्यन अधिकारियों का लखनऊ से एक दल आया था। दल ने सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर चिंता जताई थी। रिपोर्ट भी तैयार कर शासन को अवगत कराने की बात कही थी। सुरक्षा अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन में एसडीएम देश दीपक सिंह व सीओ नितेश प्रताप सिंह मौजूद थे। सुरक्षा मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विनोद कुमार मिश्र ने पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी है।
    कसया थाने से कस्बा चौकी इंचार्ज ज्योति सिंह के अलावा कांस्टेबल चंद्रशेखर चौहान, महिला कांस्टेबल पूनम, तुर्कपट्टी थाने से एसआई मृत्युंजय सिंह, कांस्टेबल अमरेश यादव, कप्तानगंज थाने से कांस्टेबल पंकज कुमार सिंह, हनुमानगंज थाने से कांस्टेबल राजाराम यादव, राजेश यादव, जटहां बाजार थाने से कांस्टेबल अंबिका यादव, प्रेमचंद राजभर व मुन्नीलाल, नेबुआ नौरंगिया थाने से संजीत, पडरौना कोतवाली से चंद्रकेश सरोज, हाटा कोतवाली से जालंधर चौहान, पटहेरवा थाने से श्यामसुंदर यादव, संजय यादव व महिला कांस्टेबल करिश्मा यादव, तरयासुजान थाने से कांस्टेबल अच्छेलाल तैनात किए गए हैं। नगर चौकी इंचार्ज ज्योति सिंह ने बताया एयरपोर्ट की सुरक्षा प्राथमिकता में है।

  • भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु 15 दिन के विशेष अभियान के अंतर्गत आज चारों तहसीलों में 143 मामलों का गुणवत्तापूर्ण किया गया निस्तारण


    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी । जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में छोटे-बड़े भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण हेतु जनपद में चल रहे 15 दिन के विशेष अभियान के अंतर्गत चारों तहसीलों में कुल 858 प्रकरण चिन्हित किए गए हैं जिसमें तहसील गौरीगंज में 212, तहसील अमेठी में 214, तहसील तिलोई में 233 व तहसील मुसाफिरखाना में 190 प्रकरण चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चिन्हित प्रकरणों में से आज 101 पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा 143 प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया है जिसमें गौरीगंज के 34, अमेठी के 40, तिलोई के 33 व मुसाफिरखाना के 36 प्रकरण हैं तथा शेष 715 मामले लंबित हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत लंबित मामलों के निस्तारण हेतु निर्देश दिए हैं।