Category: uttar-pradesh

  • राहुल गांधी के परिवार वाले जो काम 50 साल में नहीं कर पाये, मोदी सरकार ने 4 साल में किया: स्मृति ईरानी

    [object Promise]

    अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के परिवार वाले जो कार्य 40-50 साल में नहीं कर पाये, मोदी सरकार ने वह चार साल में करके दिखा दिया. स्मृति ईरानी ने यहां संवाददाताओं से कहा, इस क्षेत्र के विकास कार्यों में जिस किसी ने भी मदद की है, मैं हर किसी का धन्यवाद करती हूं. राहुलजी को यहां आकर देखना चाहिए कि चार साल में कितना कार्य करना संभव हुआ, जो उनके परिवार के लोग 40 से 50 साल में नहीं कर पाये. केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर कल पहुंची थीं.

    जब उन्हें यह बताया गया कि जल्द ही राहुल भी यहां आने वाले हैं तो उन्होंने कहा, मैंने देशवासियों से 2014 में ही कहा था कि मेरी वजह से राहुल अधिक नजर आयेंगे. मुझे प्रसन्नता है कि मैंने जो कहा था, करके दिखाया. उन्होंने कहा, मुझे बताया गया है कि वह समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. उन्हें पता लगेगा कि लोकसभा चुनाव में हारने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां कैसे कार्य किया है.

    पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल ने स्मृति को हराया था. हालांकि, हार के बावजूद स्मृति लगातार अमेठी आती रहीं. स्मृति ईरानी ने कहा, चार साल में विकास के 80 से अधिक कार्य हुए. इनमें 55 करोड़ रुपये की लागत से स्वच्छता मिशन और 180 गांवों को खुले में शौच से मुक्त करना शामिल है. इससे पता चलता है कि यह क्षेत्र अब तक विकास से कितना वंचित रहा है. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता है कि भाजपा प्रत्याशी के चुनाव ना जीतने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से समन्वय कर विकास कार्य जारी रखे.

    केंद्रीय मंत्री ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर उनको नमन किया. महिला सुरक्षा से जुड़े सवाल पर स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अमेठी पुलिस अधीक्षक से बात कर जिले के सभी थानों में महिलाओं के लिए हेल्प डेस्क बनाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, सवाल ये है कि यह क्षेत्र वर्षों से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का गढ़ रहा है, लेकिन थानों में इस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं करायी गयी. ये कौन लोग हैं जो पूरे देश का भ्रमण करते हैं और संविधान की बात करते हैं, पिछड़ों, किसानों और विज्ञान की बात करते हैं. लेकिन, इन क्षेत्रों में नरेंद्र मोदी सरकार ने ही कार्य किये हैं.

  • श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के छठें दिन का उद्घाटन

    [object Promise]
    लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरिम में चल रहे  नौ-दिवसीय ‘अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में शिक्षात्मक बाल फिल्में देखने का भारी उत्साह छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों में दिखाई दिया और सी.एम.एस. कानपुर रोड का समस्त परिसर बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों से दिन भर खचाखच भरा रहा। इससे पहले, मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री, उ.प्र. ने दीप प्रज्वलित कर अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के छठें दिन का विधिवत उद्घाटन किया, जबकि प्रख्यात गायक अभिजीत घोषाल एवं बाल कलाकार सिद्धार्थ निगम व अवनीत कौर ने अपनी उपस्थिति से बाल फिल्मोत्सव की रौनक में चार-चाँद लगा दिये। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने सुमधुर स्वर में प्रार्थना गीत व सर्व-धर्म प्रार्थना प्रस्तुत कर सम्पूर्ण आडिटोरियम को आध्यात्मिक चेतना से अभिभूत कर दिया। ज्ञातव्य हो कि छात्रों एवं युवा पीढ़ी के चरित्र निर्माण एवं सर्वांगीण विकास हेतु सी.एम.एस. के फिल्म्स डिवीजन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन 5 से 13 अप्रैल तक सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत 94 देशों की बेहतरीन शिक्षात्मक बाल फिल्में निःशुल्क दिखाई जा रही हैं।

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के छठें दिन का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री, उ.प्र. ने अपने संबोधन में कहा कि यह अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव बच्चों के चरित्र निर्माण की अनूठी पहल है क्योंकि इसमें मनोरंजन के साथ ही शिक्षा का समावेश भी है। ऐसे प्रयासों से ही पारिवारिक व सामाजिक वातावरण चरित्रमय बनता है। भौतिकता के इस दौर में बच्चे पढ़-लिखकर भी नैतिकता व आध्यात्मिकता के उत्कृष्ट विचारों से दूर रह जाते हैं, ऐसे में सी.एम.एस. शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायी बाल फिल्मों के माध्यम से भावी पीढ़ी को समाज का आदर्श नागरिक बनाने की अलख जगा रहा है, जिसकी सराहना की जानी चाहिए।

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के अन्तर्गत आज 25 विद्यालयों के 11,000 हजार से अधिक बच्चों ने ज्योति, द लिटिल चर्च माउस, लव द नेबर, लिटिल मैन, विजन आफ होम, रवि, द अम्बेसडर आफ द काॅस्माॅस, वान्ट आईसक्रीम, रांग गाईज, जिम्मेदारी, द प्राइसलेस आर्ट, द अमेजिंग ट्वाय, लाइफ इज नाट फेयर, द टाइम ट्रेवलर्स, वाटर इज फ्री, व्हाट गोज अप, फिर एक सुबह, अनमोल रतन, द लायन ब्वाए एण्ड द आउल गर्ल, आओ दोस्ती करें, आई वान्ट टु लिव इन द जू, ए गोल्ड स्टार किड आदि अनेक उत्कृष्ट फिल्मों का आनन्द उठाया।
    शैक्षिक बाल फिल्मों का आनन्द उठाने अपने बच्चों के साथ पधारे अभिभावकों ने खुले दिल से इस बात को स्वीकारा कि यह बच्चों को जीवन मूल्यों की शिक्षा देने का बड़ा ही सीधा व सरल तरीका है। इन बाल फिल्मों में सभी धर्मों की एकता, मानव मात्र की एकता, ईश्वरीय भक्ति, सच्चाई की जीत, प्रार्थना की शक्ति, आत्मविश्वास इत्यादि अनेक गुणों पर प्रकाश डाला गया है।
    बाल फिल्मोत्सव का आनन्द उठाने पधारे विद्यालयों के छात्रों में सेक्रेड हर्ट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, लखनऊ क्रिश्चियन कालेज, सेवेन्थ डे एडवेन्टिस्ट मिशन स्कूल, सेंट मैरी इण्टर कालेज, केन्द्रीय विद्यालय, आई.टी. कालेज, शिवाजी पब्लिक स्कूल, भारतीय आदर्श विद्या मंदिर हाई स्कूल, अरुणोदय विद्यालय, न्यू ग्रीन वे पब्लिक स्कूल, श्री सुन्दर लाल कमला इण्टर कालेज, होली मिशन काॅलेजिएट एवं श्री राम एजूकेयर पब्लिक स्कूल आदि शामिल हैं।
    अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में पधारे गायक अभिजीत घोषाल एवं बाल कलाकार सिद्धार्थ निगम सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभिजीत घोषाल ने कहा कि यह महोत्सव निश्चित ही बच्चों के चरित्र निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि इन बाल फिल्मों में जो पात्र हैं वह जीवन के ही अंग हैं। इसलिए बच्चों पर इनका गहरा प्रभाव पड़ता है और वे जीवन मूल्यों की शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस अवसर पर बाल कलाकार सिद्धार्थ निगम ने भी दिल खोलकर बाल फिल्मोत्सव की प्रशंसा की और अपने विचार रखे।
    इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए फिल्म फेस्टिवल के चेयरमैन व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी, संस्थापक, सी.एम.एस. ने कहा कि इस अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव को लखनऊ की जनता का जो सहयोग मिल रहा है, उससे मैं अभिभूत हूँ और आभार व्यक्त करता हूँ। डा. गाँधी ने कहा कि आजकल बड़े पर्दे पर दिखाई जाने वाली फिल्में बच्चों के कोमल मन को दूषित कर रही हैं, ऐसे में सी.एम.एस. इस महोत्सव में दिखाई जा रही फिल्मों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने का प्रयास कर रहा है कि मेहनत व श्रम द्वारा वे चाहें तो आसमान के तारे तक तोड़ने की क्षमता रखते हैं। डा. गाँधी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सी.एम.एस. का यह अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव लखनऊ में ही नहीं अपितु पूरे देश में अत्यन्त लोकप्रिय हो रहा है और बड़ी-बड़ी फिल्म हस्तियाँ व अन्य अनेक विद्वजन यहाँ पधारकर बच्चों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
    आई.सी.एफ.एफ.-2018 के फेस्टिवल डायरेक्टर वी. कुरियन ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के सातवें दिन कल 11 अप्रैल, बुधवार को प्रातः 9.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में ‘पुरस्कार वितरण समारोह’ का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विभिन्न देशों की बेहतरीन बाल फिल्मों को अलग-अलग वर्गो में  10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा, प्रख्यात अभिनेता रजा मुराद, अभिनेत्री आशिका भाटिया एवं बाल कलाकार भावेश बालचन्दानी भी उपस्थित रहेंगे।

  • उन्नाव रेप काण्ड : कांग्रेस ने राजधानी में खोल दिया मोर्चा

    [object Promise]

    लखनऊ। मोदी-योगी ड़रते है-पुलिस को आगे करते है, मोदी-योगी हाय-हाय, शर्म करो डूब मरो, जैसे नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी-योगी को चूड़ियां दिखाते हुए प्रदर्शन किया।

    उन्नाव रेप काण्ड को लेकर गुरुवार को राजधानी में कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। मॉल एवेन्यू स्थित कांग्रेस मुख्यालय से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरीकेडिंग लगा कर मेन सड़क पर ही रोक लिया।

    विधायक रायबरेली अदिति सिंह के नेतृत्व में 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यालय से जैसे ही निकले वैसे ही सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा की अगुवाई में पुलिस, पीएसी और आरएफ बल ने उन्हें रोक दिया। काफ़ी देर तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प होती रही। कांग्रेसी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करके उकसाते रहे पर पुलिस ने उन्हें थामें रखा।

    प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी जिन्होंने मोदी योगी को चूड़ियां दिखाते हुए नारे लगाए। इसी बीच गरमी और धूप से लोग परेशान दिखाई दिए और एक युवक की हालत बिगड़ गई जिसे पुलिस ने जीप में लाद कर सिविल अस्पताल पहुंचाया।

  • छात्रा हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासा

    [object Promise]

    अमेठी। अमेठी के गाँव बरतली धनापुर गांव में ग्यारह अप्रैल को हुई छात्रा की हत्या का आखिरकार अमेठी पुलिस ने खुलासा कर दिया है।छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    गौरतलब हो कि बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा का 11 अप्रैल की रात्रि घर से कुछ दूरी पर हत्या कर दी गयी थी। छात्रा गांव में आयोजित एक नृत्य कार्यक्रम को देखने गयी थी इसके बाद छात्रा का लहूलुहान शव पाया गया था।

    12 अप्रैल की सुबह अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गाँव बरतली धनापुर में बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा नीतू सरोज (19 वर्ष)पुत्री सीताराम सरोज का शव घर से कुछ ही दूरी पर लहूलुहान स्थिति में मिला था छात्रा का शव  मिलने से गाँव में हड़कंप मच गया था परिजनों के अनुसार छात्रा की गला रेतकर हत्या की गई थी मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि 11 अप्रैल की रात नीतू गाँव के पास आयोजित नौटँकी का प्रोग्राम देखने के बाद देर रात में घर वापस आ गयी थी और सुबह छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मृत अवस्था में मिला था वारदात की सूचना मिलते ही जनपद के पुलिस उच्चाधिकारी ने मौके पर पहुचकर मामले की जांच पड़ताल एवं घटना के खुलासे का प्रयास शुरू कर दिया था।

    छात्रा हत्याकांड के बाद बरतली धनापुर गांव में जमकर हंगामा हुआ था नीतू के परिजन आरोपी के गिरफ्तार नहीं होने तक रोड जाम करने व अंतिम संस्कार नहीं करने की बात पर अड़े थे उच्चाधिकारियों के काफी समझाने पर परिजन शांत हुए तब जाकर छात्रा के शव का अंतिम संस्कार किया गया था।

    ऐसे में पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर काफी दबाव था इस घटना को चुनौती पूर्ण मानते हुए पुलिस ने हत्या का खुलासा करने के लिए अमेठी के एसपी केके गहलौत द्वारा टीम गठित कर अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे के नेतृत्व में घटना का शीघ्र ही खुलासा करने के लिए निर्देशित किया गया था ।

    पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्चिंग अभियान चला रही थी इसी क्रम में बीती शुक्रवार की देर रात्रि इस वारदात को अंजाम देने वाले अनिल कुमार सरोज पुत्र गणेश सरोज निवासी पट्टी थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।घटना का खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है बताया कि आरोपी ने छात्रा के साथ सम्बन्ध बनाने के बाद हत्या करने की बात स्वीकार की है आरोपी के पास से आला कत्ल भी बरामद हुआ है।

  • बीजेपी विधायक पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता के पिता की संदिग्ध हालात में मौत

    [object Promise]

    लखनऊ। बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाने वाली पीड़िता के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बीते दिन रविवार को पीड़िता के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन कथित तौर पर पुलिस हिरासत में उनकी मौत हो गई। इससे ठीक एक दिन पहले ही रविवार को पीड़िता ने सीएम आवास के बाहर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

    पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके साथ बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने बलात्कार किया है।  उन्नाव जिले की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसके घरवालों को पीटा जा रहा है।

    हर तरफ दौड़ लगाने के बाद भी उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उसने कहा था कि जब तक उसे इंसाफ नहीं मिल जाता वो यहां से कहीं नहीं जाएगी। पुलिस के मुताबिक महिला का केस उन्नाव से लखनऊ ट्रांसफर करवा लिया गया है।

    लखनऊ के एडीजी राजीव कृष्ण ने एएनआई को बताया, ‘युवती का आरोप है कि उसके साथ कुलदीप सिंह सेंगर ने बलात्कार किया। हमने इस बारे में जांच की तो पता चला दोनों पक्षों के बीच 10-12 साल पुराना विवाद है।’

  • औषधि निरीक्षक की लापरवाही से जिले में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोरों की भरमार

    [object Promise]

    जनपद अंबेडकरनगर ड्रग्स निरीक्षक की निरंकुशता के चलते जिले में अवैध मेडिकल स्टोर संचालकों का बोलबाला है मानक के विपरीत सैकड़ों मेडिकल स्टोर हो रहे संचालित सरकार एक तरफ जनता  को अच्छी दवाओं की  सुविधा  मुहैया कराने के लिए दिनप्रतिदिन प्रयास कर रही है.

    वहीं  अम्बेडकर नगर में सरकार की नीतियों पर पानी फेर रहा है औषधि विभाग, जनपद में अकबरपुर, जलालपुर, बरियावन बसखारी आलापुर टांडा कटेहरी मालीपुर जैसे बाजारों में कुछ तो मेडिकल स्टोर लाइसेंस धारी है परंतु अधिकतर मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के ही संचालित हो रहे हैं .

    मेडिकल स्टोर पर अवैध दवाओं की बिक्री भी रात के समय होती है कुछ मेडिकल स्टोर तो केवल अवैध दवाओं ,जिसको बिक्री करने का लाइसेंस भी नहीं है उसके बाद भी दवाओं की बिक्री करते हुए दिखाई पड़ते हैं जबकि ड्रग्स निरीक्षक से वार्ता करने पर पता चलता है कि जिन की शिकायत आती है.

    उन पर ही कार्यवाही की जाती  है और मीडिया द्वारा जब यह जानकारी की गई कि जनपद में अभियान चलाकर छापे मारी क्यों नहीं की जा रही है तो औषधि निरीक्षक ने बताया, जनपद में जिलाधिकारी के आदेश पर ही चेकिंग अभियान चलाया जाता है  इस तरह से कार्य बचने हेतु अपने ऊपर से दूसरे अधिकारियों का हवाला देते हैं कब तक बन्दरबाट इस तरह से चलेगा एक दिन सरकार को सख्त होना पड़ेगा तभी जनता को समुचित लाभ मिलेगा.

  • भोजपुरी गाने वाले आकाश आज युवा दिलों की धड़कन बने और अब भोजपुरी अभिनेता बनने के लिए जारी है प्रयास, जानिये उनके बारे पूरी स्टोरी !

    [object Promise]

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना ,कुशीनगर कौन कहता है कि आसमां में सुराख नही होता बस एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारा् दुष्यंत कुमार की यह पंक्तिया ै गायक आकाश मिश्रा पर सटीक बैठ रही है । पिता की प्रेरणा से गायन की शुरुआत करने वाले आकाश मिश्रा की पहचान आज युपी बिहार के साथ कई प्रदेशों में हैं। इसके साथ ही उनके यूट्यूब पर तमाम लोग जुड़ कर उनके गीत को सुनते है। आकाश मिश्रा Mahua TV के नहले पे दहला प्रोग्राम के बिजेता भी रहे है। गायक आकाश मिश्रा अपने कम उर्म यानी पांच वर्ष मे ही संगीत की शिक्षा लेनी शुरु कर दी थी ।

    मूलतः बिहार के बक्सर जनपद के कनजीया गांव के रहने वाले बतौर रुप से बर्तमान के डूमराव शहर निवासी आकाश मिश्रा के जीवन मे बदलाव तब शुरू हुआ जब वह घर से भक्ति गीत गाना शुरु किया था । आकाश के गीत को सुन कर मासूम बेटे के पिता भी आकाश को गायन की दुनिया मे ले जाने का मन बना लिया। आकाश के पिता किसान होने के बाबजूद अपने मासुम बच्चे से भजन गाने को कहने लगे तो वही मासूम बालक पिता के सपनो को पुरा करने के लिए देवी भजन गाने लगा।

    उसे लगा कि शायद उसकी पिता की मन की ललशा भजन से ही कम होगी। मासूम आकाश कुछ समझ पाता कि पिता ने एक दिन आकाश को लेकर बनारस लेकर सगींत के गुरु के शरण मे ले गए । यह मासूम पिता के सपनो को पुरा करने के लिए अपनो गीतो को गाता रहा ! वह मासूम कोई और नही बल्कि आज सुप्रसिद्ध भजन गायक आकाश मिश्रा के रूप में उसकी पहचान है। जी हां आकाश मिश्रा बचपन से ही भजन गाने को लेकर आतूर थे। आकाश बताते है की वह दूसरे गांव में कीर्तन करने जाया करते थे। समय बदला तो आकाश का जीवन चक्र भी बदल गया। साधारण सा दिखने वाला मासूम आज लाखो लोगो के दिलो पर राज कर रहा है।

    पांच वर्ष में Mahua TV पर नहले पे दहला प्रोग्राम का बिजेता बन कर पहले दर्शको मे अपनी पहचान बनाने की शुरुवात की। यहां भोजपुरी के महान गायक पवन सिंह और गायक मनोज तिवारी ने आकाश मिश्रा को बेस्ट गायक के अवार्ड से नवाजा था। इसके बाद करीब युपी बिहार के 15 जनपदो में अपने सुर साधना से मंत्रमुग्ध कर देने वाले आकाश मिश्रा की पहचान के देश अलग,अलग प्रदेशो में बन चुकी है। फिलहाल यु,पी,के कुशीनगर जनपद के पडरौना शहर में चैत्र नवरात्र मे एक भगवती जागरण के प्रोग्राम मे आए आकाश ने अपनी भक्ती गीतो से सैकड़ो श्रदालूओ के भक्ती भाव मे डुबा दिया था।

    Mahua TV चैनल के मंच से शुरुआत करने वाले आकाश मिश्रा कुशीनगर जनपद ही नही बिहार के आलावे यु,पी,पूर्वांचल के लोग आकाश पर नाज कर रहे है। जबकी हिन्दी, भोजपुरी गाने वाले आकाश आज युवा दिलों की धड़कन बन गए है।

    गायक आकाश मिश्रा बताते है कि वह बहुत जल्द युपी,बिहार के दर्शको के आर्शिवाद से वह भोजपुरी के अभिनेता पवन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म मे अभिनेता के रुप मे अभीनव करना चाहते है ! हालाकी आकाश ने एक सवाल के जबाब मे कहा की पिता की प्रेरणा और अपनों के सहयोग से उन्हें यह मुकाम हासिल होगा । भोजपुरी फिल्मी जगत मे पवन सिंह की पत्नी को भाभी मानने वाले आकाश बतौर पहली भोजपुरी फिल्म मे पवन सिंह के पत्नी के साथ अभीनव करने का बेहतर प्रयास जारी है

     

  • “किसानों की सरकार ने अनदेखी की तो इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा चुनाव में”

    पडरौना,कुशीनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी मनोज मोदनवाल ने मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड डाक से एक शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा है। जिसमें मांग किया है कि ढाढ़ा  चीनी मिल द्वारा ग्राम कटाई भरपुरवा में लगा कांटा बंद कर दिया है, जबकि उस क्षेत्र में सैकड़ों किसानों के तमाम गन्ना अभी खेतों में  पड़ा हुआ है।जबकि सीडीओ का सख्त निर्देश है कि जिस चीन चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ना होगा वह चीनी मिल का कांटा कदापि न बंद किया जाए, लेकिन प्रबंध तंत्र के मनमानी रवैया की वजह से किसानों को अपना गन्ने की फसल को लेकर तमाम परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ रहा है।

    बंद पांच चीनी मिलों को चलवाया जाए

    उन्होंने मांग किया है कि  पडरौना चीनी मिल सहित जनपद में बंद पांच चीनी मिलों को चलवाया जाए, क्योंकि किसानों की उपज में भारी पैमाने पर बढ़ोतरी हुई है ।किसानों का हित का ध्यान रखते हुए सरकार ने यह कदम नहीं उठाया तो  अगले वर्ष इस  चालू मिलों  के भरोसे किसानों की गन्ना का पेराई कार्य नहीं हो सकेगा। उन्होंने आगाह कि अगर सरकार किसानों के साथ अनदेखी की  तो इसका परिणाम उसे आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।

    भुगतान के लिए मारे मारे फिरना पड़ रहा

    इस बावत श्री मोदनवाल ने भेजे शिकायती प्रार्थना पत्र में आगे कहा है कि किसानों को वर्तमान समय में अपने भुगतान के लिए मारे मारे फिरना पड़ रहा है ,जबकि कुशीनगर जनपद गन्ना बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है ,इस इलाके की किसानों की मुख्य फसल गन्ना है  यहां कभी नौ चीनी मिलें हुआ करती थी ।

    वर्तमान समय में सेवरही , खड्डा, रामकोला पंजाब, कप्तानगंज, ढाढ़ा पांच चीनी मिल चालू है। जबकि छितौनी रामकोला खेतान, पडरौना,  कठकुईयां,छितौनी,  चीनी मिलें  बंद पड़ी हुई है ,जबकि इस वर्ष पिछले वर्ष के सापेक्ष किसानों के गन्ने की फसल में काफी उपज की बढ़ोतरी हुई है। वही इस वर्ष किसान ज्यादा क्षेत्रफल में गन्ने का बुवाई कार्य किया है। जिससे अगले वर्ष जनपद में गन्ने की उपज में भारी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा है कि सवाल यह उठता है कि जनपद में चार चीनी मिल चल रही है, किसानों को अपना गन्ना गिराने के लिए मारे मारे फिर ना पड़ रहा है।

    किसानों की समस्याओं को देखते हुए सरकार पहल करे

    अगले वर्ष उपज में बढ़ोतरी को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनपद की बंद पड़ी सभी चीनी मिलें चालू नहीं हुई तो किसानों को अपने गन्ने की गाढ़ी कमाई को औने पौने दामों पर फेंकने को मजबूर होना पड़ेगा । उन्होंने मांग की किसानों की समस्याओं को देखते हुए सरकार पहल करे जिससे खेतों में गन्ना रहते कोई चीनी, मिल बंद न हो सके लेकिन कप्तानगंज चीनी मिल बंद होने से किसानों को काफी परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ रहा है ।

    वहीं ढाढ़ा चीनी मिल कल 17 जुलाई को बंद कर देने का ऐलान किया है। जबकि उस क्षेत्र में भारी मात्रा में गन्ने की फसल खेतों में खड़ी है श्री मोदनवाल सरकार को चेतावनी भी दी है कि अगर किसानों का गन्ना खेतों में रहते चीनी मिल बन्द हुई तो उसका खामियाजा आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

  • अपवा पत्रकारों के मान, सम्मान, सुरक्षा व अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कटिवद्व : शील गहलौत

    [object Promise]

    प्र्रतापगढ। अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक जिला संगठन मंत्री प्रभात कुमार उमरवैश्य के आवास चिलबिला प्रतापगढ़ में सम्पन्न हुई। जिसमें जिले एवं तहसील के पदाधिकारियों के साथ साथ सुल्तानपुर एवम अमेठी से पत्रकार बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

    बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शील गहलौत ने कहा कि यह संगठन पत्रकारों के मान, सम्मान, सुरक्षा व अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कटिवद्व है इसके साथ ही संगठन अनुशासन को लेकर संवेदनशील है। अनुशासनहीनता पर कोई भी पदाधिकारी व सदस्य बख्सा नही जायेगा।

    जिला महामंत्री आदित्य मिश्रा ने कहा कि आज यह संगठन जिले के साथ अन्य जिले में अपनी पारदर्शिता के चलते लोगों के बीच चर्चित है जिसके चलते प्रतापगढ जिले से लेकर अन्य जिलों के पत्रकार संगठन से जुडकर संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे है। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर सर्व सम्मति प्रस्ताव पारित किए गए। आगामी 20 अप्रैल को पत्रकार बंधुओं के हित एवम कल्याण से सम्बन्धित एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री महोदय को जिलाधिकारी महोदय प्रतापगढ़ के माध्यम से दिया जाएगा।

    बैठक में संगठन के अनुशासन व समस्या निवारण हेतु ‘अपवा कोर कमेटी’ का गठन सर्व सम्मति से हुआ। जिसमें जेपी श्रीवास्तव (संयोजक), ओपी गुप्ता (सचिव), व प्रभात कुमार, शैलेन्द्र द्विवेदी, मो0 नसीम, शील गहलौत और आदित्य मिश्रा सदस्य बनाये गये। अब यही कोर कमेटी अनुशासनहीनता करने वाले पत्रकार साथियों को हटाने के साथ ही पीड़ित पत्रकारों के त्वरित न्याय के लिए सदैव तत्पर रहेगी। अन्य जो भी फैसले संगठन के द्वारा लिए जायेगे वह सभी फैसले कोर कमेटी की संतुति पर ही होगे जो जिला कार्यकारिणी उस संतुति पर अपनी स्वीकृति प्रदान करेगी।

    इसके साथ ही दो मीटिंगों में अनुपस्थित रहने पर कोर कमेटी नोटिश भेजने व संतुष्टि प्रद जबाब एक सप्ताह में न मिलने पर उन्हें हटाने का अधिकार कोर कमेटी को होगा। तथा सर्व सम्मति से यह भी प्रस्ताव पारित हुआ कि एसोसिएशन सभी पदाधिकारी एवं सदस्य लगातार तीन बैठकों में उपस्थित नहीं होंगे उन्हें संगठन से बाहर निकालने पर कोर कमेटी विचार करेगी।

    बैठक में अध्यक्ष शील गहलोत,महामंत्री आदित्य मिश्र,जिला संगठन मंत्री प्रभात कुमार,सदर महामंत्री ओ0 पी0 श्रीवास्तव,जिला शोशल मीडिया प्रभारी हाफिज मो0 नसीम,सदर मीडिया प्रभारी अख्तर अली अंसारी के अतिरिक्त अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। पन्ना लाल पाल (रायबरेली), रत्नेश शुक्ला (कौशाम्बी), रूपेन्द्र शुक्ला (लखनऊ), प्रभात कुमार ऊमरवैश्य (अमेठी), जय प्रकाश श्रीवास्तव (सुल्तानपुर), प्रमोद कुमार विश्वकर्मा (जौनपुर), ओपी गुप्ता (इलाहाबाद) और शैलेन्द्र द्विवेदी (उन्नाव) जिले के प्रभारी बनाये गये।

    उक्त जिलों में संगठन को खड़ा करने का दायित्व उपरोक्त सभी जुझारू पत्रकारों को सौपा गया। इस अवसर पर वीके सिंह, प्रभात कुमार ऊमरवैश्य, जय प्रकाश श्रीवास्तव, ओपी गुप्ता, पन्ना लाल पाल, जीतेन्द्र मिश्रा, रत्नेश मिश्रा, रूपेन्द्र शुक्ला, अमित कुमार शुक्ला, जय वृजेश शुक्ला, जेएन वरनवाल, मो0 सईद, विनय कुमार गुप्ता, अख्तर अली, मो,0 नसीम, प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, शिव पूजन मिश्रा, अरबिन्द दूबे, शैलेन्द्र दूबे, विकास दूबे, शिव प्रताप सिंह, प्रदीप पाण्डेय, हरेन्द्र कुमार, नवीन श्रीवास्तव, सन्तोष श्रीवास्तव अरविन्द कुमार सिह आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

  • चौबीस घन्टे के अन्दर सांसद साक्षी महाराज का यूटर्न, नाइटक्लब बंद कराने एसएसपी को लिखा पत्र

    [object Promise]

    लखनऊ । भाजपा के बयान वीर सांसद साक्षी महाराज ने बीती शाम एक नाइट क्लब का उद्घाटन किया। जब यह मामला सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया में चला तो उनकी तथा पार्टी की भारी भद्द हुई। मामले की नाजुकता को समझते हुए उन्हें चौ बीस घन्टे के भीतर उक्त नाइट क्लब बंद कराने के लिए एसएसपी को पत्र लिखना पड़ा। एक नाइट क्लब का उद्घाटन कर चर्चा में आए भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अब पत्र लिखकर लखनऊ एसएसपी से उसे बंद करवाने की अपील की है। उनका कहना है कि उन्हें रेस्टोरेंट का उद्घाटन करने की बात कहकर लाया गया था लेकिन खबरों से पता चला कि वो एक नाइट क्लब है। जिससे उनकी छवि को गहरा आघात पहुंचा है।

    साक्षी महाराज ने 15 अप्रैल 2018 को लखनऊ के अलीगंज में एक नाइटक्लब का उद्घाटन किया था। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। साक्षी महाराज ने अपना बचाव करते हुए पत्र में लिखा है कि मुझे रेस्टोरेंट का उद्घाटन करने हेतु उन्नाव जिले के रज्जन सिंह चौहान लेकर गए थे। मैं जल्दी में था, मुझे दिल्ली जाने के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। इसलिए मैं दो-तीन मिनट में फीता काटकर निकल गया। बाद में मुझे पता चला कि वो रेस्टोरेंट नहीं नाइटक्लब है।

    साक्षी महाराज ने लिखा कि जब मैंने रेस्टोरेंट के मालिक सुमित सिंह और अमित गुप्ता से उसका (रेस्टोरेंट) लाइसेंस मांगा तो मुझे अभी तक नहीं मिला। जिससे मुझे लगता है कि ये अनधिकृत रूप से चलाया जा रहा था। ऐसे में मामले की जांच कराकर गलत पाए जाने पर उस तथा-कथित रेस्टोरेंट को बंद करवा दीजिए और दोषी लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करें। साक्षी ने पत्र की कापी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डीजीपी ओम प्रकाश सिंह को भी प्रेषित कर दी है।