Category: uttar-pradesh

  • कुशीनगर के पडरौना में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोग मुसीबत में,हादसे की आशंका से सहमे

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    कुशीनगर। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से इन दिनों पडरौना शहर से होकर गुजरना किसी मुसीबत से कम नहीं है। कठकुइयां रोड, बाईपास सड़क, बेलवा चुंगी चौराहा, जटहां रोड पर जलभराव के चलते सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। वाहन चालक भी हादसे की आशंका से सहमे हुए हैं। अगल-बगल के घरवालों की भी दिक्कत बढ़ गई है।
    शनिवार दोपहर में शुरू हुई बारिश रविवार शाम तक जारी रही। कभी रुक-रुक कर तो कभी झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई, लेकिन नगर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से मुसीबतें बढ़ गई हैं। शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख क्षतिग्रस्त है। कठकुइयां रोड, बाईपास सड़क, बेलवां चुंगी, जटहां रोड, नौका टोला आदि सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढ़ों में बारिश का पानी भर गया है। इसके अलावा इन सड़कों के किनारे बनी नालियां जाम होने से कुछ दूरी तक सड़क पर घुटने भर पानी भरा हुआ है, जिससे होकर गुजरने वाले वाहनों के चालक हादसे की आशंका से सहमे हुए हैं। इसके अगल-बगल रहने वाले लोगों में जलभराव और कीचड़ से परेशानी हो रही है साथ ही जलजनित बीमारियाें की आशंका बनी हुई है।

    नगरपालिका के ईओ एएन सिंह ने बताया कि कई घंटे हुई मूसलाधार बारिश से इस तरह की समस्या आई है। जलनिकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। शहर में जलनिकासी के लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव बनाया जाएगा।

  • MP के राज्यपाल और लखनऊ से पूर्व सांसद लालजी टंडन का निधन

    [object Promise]

    लखनऊ । राज्यपाल लालजी टंडन (85 वर्ष) का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में मंगलवार को न‍िधन हो गया। लालजी टंडन कई द‍िनों से राजधानी के मेदांता अस्‍पताल में भर्ती थे। उन्होंने सुबह 5 बजे अंतिम सांस ली। उनके पुत्र नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने ट्वीट से जानकारी दी।

    सोमवार को उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। इसको लेकर सोमवार को मेदांता अस्पताल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया गया था, जिसमें उनकी हालत नाजुक होने की बात कही गई थी। मेदांता अस्पताल में भर्ती मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टर ने उनकी तबीयत गंभीर होने की बात कही थी। दरअसल, बीते 11 जून को मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए लालजी टंडन की तबीयत 15 जून को अधिक बिगड़ गई थी। पेट में ब्लीडिंग होने पर उनका ऑपरेशन भी किया गया था। इसके बाद से वह लगातार वेंटिलेटर पर थे।

    टंडन को गत 11 जून को सांस लेने में परेशानी, बुखार और पेशाब में दिक्‍कत के कारण अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। टंडन की तबीयत खराब होने के चलते उत्तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्‍य प्रदेश का अतिरिक्‍त कार्यभार दिया गया है। उनका पार्थिव शरीर 9:30 बजे त्रिलोकनाथ रोड स्थित सरकारी बंगले पर जाएगा। यह बंगला उनके पुत्र मंत्री आशुतोष टंडन के नाम आवंटित है। 12:00 बजे उनका पार्थिव शरीर चौक स्थित आवास सोंधी टोला जाएगा। व वहीं तीन बजे उनका अंतिम संस्कार गोमती तट पर गुलाला घाट पर किया जाएगा।

    मूल रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहने वाले टंडन प्रदेश की बीजेपी सरकारों में कई बार मंत्री भी रहे हैं और अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी के रूप में जाने जाते रहे। इन्होंने वाजपेयी के चुनाव क्षेत्र लखनऊ की कमान संभाली थी और निधन बाद लखनऊ से ही 15वीं लोकसभा के लिए भी चुने गए। लालजी टंडन को 2018 में बिहार का गवर्नर बनाया गया। इसके बाद 2019 में उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

  • मंत्री कमला रानी व IPS अफसर नवनीत सिकेरा का covid-19 टेस्ट पॉजिटिव

    [object Promise]

    लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ डाक्टर्स तथा मेडिकल स्टाफ भी इसकी चपेट में आता जा रहा है।

    उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के साथ ही चेतन चौहान, आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी तथा रघुराज सिंह के साथ अब प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमला रानी कोरोना पॉजिटिव हैं। उनको सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कोरोना वायरस संदिग्ध होने पर कल ही उनका सैंपल लिया गया था। आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंत्री कमला रानी कानपुर के घाटमपुर से विधायक हैं।

    कैबिनेट मंत्री कमला रानी के साथ ही वरिष्ठ आइपीएस अफसर नवनीत सिकेरा कोरोना पॉजिटिव है। नवनीत सिकेरा को आनंदी वाटर पार्क कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है। प्रदेश में आज चंदौली में 19 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां 24 घंटे में एक की मौत हो गई जबकि कुल संक्रमितों की 457 हो गई है।

    लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में कल रात के 5156 सैपंलों की जांच में 247 पॉजिटिव है। इनमें लखनऊ के 74 हैं। लखनऊ में लगातार संक्रमित बढ़ रहे हैं। इसमें लखनऊ के साथ ही संभल के 42 तथा हरदोई के 31 सैंपल पॉजिटिव हैं।

    रामपुर में आज 13 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन बैंक कर्मचारी हैं, जबकि एक पालिकाकर्मी है। दो जिला अस्पताल के कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा दो कुवैत और एक मुंबई से आया युवक है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि संक्रमितों की संख्या अब 533 पहुंच गई है। इनमें 412 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 109 सक्रिय मरीज हैं।

    गोंडा में दो की मौत

    गोंडा में कोविड-19 से दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक मरीज नगर क्षेत्र का है जिसकी मृत्यु लखनऊ केजीएमसी में हुई। दूसरा मामला खरगूपुर क्षेत्र का है वहां 35 वर्षीय महिला की मौत बहराइच मेडिकल कॉलेज में हुई है। सीएमओ ने की इसकी पुष्टि की है।

  • सीएम योगी ने 3,484 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना का दिया लाभ

    [object Promise]

    लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़त संक्रमण के बीच में भी समाज के निचले वर्ग को योगी आदित्यनाथ सरकार ने भरपूर सहारा दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के अंतर्गत नवीन छतरी योजना का शुभारंभ किया। इसका लाभ 3,484 लोगों को मिला। इन लाभाॢथयों को धनराशि हस्तांतरित की गई है।

    योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस वर्ष के प्रथम त्रैमास में विभिन्न विभागों से एक लाख 77 हजार 491 अनुसूचित जाति के लोगों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं। जो प्रवासी श्रमिक प्रदेश में वापस आए, अब उनके रोजगार व समायोजन की तैयारी चल रही है। प्रदेश में अब तक एक करोड़ 25 लाख से अधिक ऐसे लोगों को रोजगार व स्वरोजगार के साथ जोडऩे का कार्य हुआ है।

    उत्तर प्रदेश के श्रमिकों, प्रवासी श्रमिकों, ठेला, खोमचा, रेहड़ी लगाने वाले लोगों या दैनिक कार्य करने वाले इन सभी लोगों को हजार-हजार रुपया का भरण-पोषण भत्ता दिया गया। इसके साथ ही निर्माण श्रमिकों को भी दो-दो बार भरण-पोषण भत्ता देने का कार्य किया गया।

    उन्होंने कहा कि सर्वविदित है कि लॉकडाउन के दौरान किसी भी गरीब को, दलित को, वंचित को, किसी भी चीज की कोई समस्या न हो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी योजनाएं शुरू कीं। लॉकडाउन प्रारम्भ होते ही उन्होंने गरीबों को मुफ्त में अनाज देने की योजना बनाई। उसी का अनुसरण करते हुए हमने राज्य में भी इस योजना को लागू किया। इस प्रकार एक गरीब व्यक्ति को महीने में दो-दो बार खाद्यान्न वितरण प्रारम्भ हुआ। अब मुझे प्रसन्नता है कि हमारे अनुसूचित जाति के भाइयों-बहनों को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना’ के अंतर्गत अनुदान व ऋण वितरण की एक बड़ी कार्रवाई को समाज कल्याण विभाग ने आगे बढ़ाने का कार्य किया है। मैं विश्वास व्यक्त करता हूं हम सब बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी के बताए रास्ते पर चलकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के आर्थिक एवं सामाजिक स्वावलम्बन का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोग स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। यह एक बहुत अच्छा प्रयास है। मैं इन सभी लाभार्थियों को हृदय से बधाई देता हूं। इन सबके प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं। हम सब जानते हैं कि वर्तमान में वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ एक लड़ाई लड़ रहे हैं। पूरी दुनिया कोरोना वायरस से पूरी तरह त्रस्त है। अब इन स्थितियों में ना केवल आर्थिक जगत, बल्कि सामाजिक और अन्य सभी प्रकार की व्यवस्थाएं पूरी तरह से प्रभावित हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में भी हमारी सरकार सब लोगों की आर्थिक समृद्धि, आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त कर सके, यह प्रयास पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अवसर पर मुझे प्रसन्नता है कि समाज कल्याण विभाग ने आज यहां पर एक साथ लगभग साढ़े तीन हजार परिवारों को 17 करोड़ 42 लाख रुपये की योजनाओं से आच्छादित करने का कार्य किया है, लेकिन यह शुरुआत है। उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि 2020-21 में उत्तर प्रदेश में सात लाख 50 हजार परिवारों को आच्छादित करने का लक्ष्य है। इसे हम एक समय सीमा के अंदर हासिल कर सकें। इस वर्ष केवल एक लाख 77 हजार परिवार ही लाभान्वित हो पाए हैं। अब करीब छह लाख से अधिक लोगों को जोडऩे का बड़ा लक्ष्य है। इस इस वित्तीय वर्ष में कम से कम दस लाख अनुसूचित जाति के परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना है। यदि समाज का एक हिस्सा भी कमजोर होगा, तो समग्र विकास संभव नहीं है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं समाज कल्याण विभाग कहना चाहता हूं कि अगली बार जब हम इस प्रकार के कार्यक्रम करें, तो प्रत्येक जिले से 500 लोग को ऋण उपलब्ध कराए जाएं। प्रदेश में 18 हजार बैंक शाखा है। हर शाखा दो लोगों को ऋण दे, तो 36 हजार लोगों को आसानी से रोजगार से जोड़ा जा सकेगा। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री राज्यमंत्री जी एस धर्मेश, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के चेयरमैन डॉ. लाल जी निर्मल समेत अन्य लोग मौजूद थे।

  • पांच गुंबद वाला 161 फीट ऊंचा बनेगा राममंदिर: कामेश्वर चौपाल

    [object Promise]

    अयोध्या। अयोध्या में शनिवार को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि श्रीरामजन्मभूमि पर प्रस्तावित मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा और इसमें पांच गुंबद होंगे।

    ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल की अध्यक्षता में करीब ढाई घंटे तक चली। इस बैठक में ट्रस्ट के ज्यादातर सदस्य मौजूद रहे और मंदिर निर्माण को लेकर तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बताया, “राम मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा और इसमें तीन की बजाय अब पांच गुंबद बनाए जाएंगे।”

    चौपाल ने बताया कि श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए पीएम आफिस को भूमि पूजन के लिए तीन तथा पांच अगस्त की तारीख का प्रस्ताव भेजा गया है। अब पीएम मोदी तीन या फिर पांच अगस्त को अयोध्या में मंदिर के लिए भूमि पूजन करेंगे।

    इसके साथ ट्रस्ट की बैठक में राम मंदिर के स्वरूप पर भी हुई चर्चा। बैठक में निर्णय लिया गया कि पहले मंदिर में तीन गुंबद बनने थे, लेकिन अब पांच गुंबद होंगे। राम मंदिर का मॉडल विश्व हिंदू परिषद का ही रहेगा, लेकिन उसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ जाएगी। मंदिर निर्माण में तीन से साढ़े तीन वर्ष लगेगा। कोरोना के कारण निर्माण में देरी हो गई है। पत्थर मंगाए जाएंगे इसके लिए कमेटी बनायी गयी है। परिसर बढ़ाए जाने की कोई बात नहीं हुई है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की तिथि के लिए पीएमओ को अनुरोध भेजा गया है। लेकिन अभी परिस्थितियां ठीक नहीं है। पीएमओ अपनी सुविधानुसार तिथि देगा। उसी अनुरूप मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

  • मोहर्रम मे महतम की इजाज़त को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। मुसाफिरखाना क्षेत्र के भनौली सादात के अंजुमन सिपाही हुसैनी ने कोविड-19 के नियमो को मानते हुए आगामी माह में मोहर्रम के महतम के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को लिखा पत्र। प्रधानमंत्री को लिखे गये पत्र के माध्यम से भनौली सादात के अंजुमन सिपाही हुसैनी हाजी सैय्यद इक़बाल हैदर रिजवी ने कहा कि सदियों से हम मुसलमानो में सिया समुदाय मोहर्रम अपने देश मे बहुत बढ़ चढ़ कर मनाते हैं।जिसमे हर समुदाय के लोग मनाते और सहयोग करते है।दो साल पहले आप ने मस्जिद में मरसिया पढ़ा था। हम से बेहतर आप खुद जानते है कि मोहर्रम हिंदुस्तान में किस तरीक़े से मनाया जाता है।मोहम्मद साहब के नाती इमाम हुसैन के तम्मना का नाम हिंदुस्तान है। 21 अगस्त से मोहर्रम शुरू हो रहा है,जिसमे जुलूस निकालना मजलिस और महतम की परम्परा चली आ रही है।

  • जिला अस्पताल में कर्मचारियों की चल रही मनमानी, पैसा नहीं मिलने पर खिंचवाया मासूम से स्ट्रेचर…

    [object Promise]

    देवरिया। देवरिया के जिला अस्‍पताल में एक मरीज को स्ट्रेचर पर एक महिला आगे से खींच रही है। पीछे से छोटा बच्चा धकेल रहा है। इसका वीडियो बना कर किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसे लेकर जिला अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। अस्‍पताल  सीएमएस डॉ छोटेलाल ने अनभिज्ञता जताते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही है। सोशल मीडिया पर लोग जमकर इस पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। जिलाधिकारी अमित किशोर ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की। जिसके बाद सीएमएस ने जिम्मेदार वार्ड ब्वाय छोटेलाल को पुरुष सर्जिकल वार्ड से हटा दिया गया।

    मारपीट में घायल को इलाज के लिए ले आए थे परिजन

    बरहज थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी छेदी यादव मारपीट में दो दिन पूर्व घायल हो गए थे। उन्‍हें देवरिया जिला अस्‍पताल के सर्जिकल वार्ड में उनके स्वजन भर्ती कराए है। छेदी यादव की बेटी बिन्‍दू ने बताया कि दो दिन से वह अपने पिता के साथ जिला अस्‍पताल में उनकी सेवा में लगी हैं। यहां उन्‍हें ड्रेसिंग के लिए बीच-बीच में ड्रेसिंग रूम में वार्ड से ले जाना पड़ता है। बिंदू देवी ने बताया कि अस्‍पताल के कर्मचारी हर बार स्‍ट्रेचर के लिए 30 रुपए की मांग करते हैं। मैने रुपये देने से मना किया तो अस्पताल कर्मियों ने छेदी यादव को ड्रेसिंग के लिए ले जाने से इन्कार कर दिया।

    अस्‍पताल कर्मियों ने मांगे रुपये, न देने पर स्‍ट्रेचर ले जाने से मना किया

    अस्‍पताल कर्मियों के मना करने के बाद बिंदू देवी अपने छह साल के बेटे शिवम की मदद से पिता को ड्रेसिंग रूम तक ले गईं। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। सीएमएस ने कहा कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

    आठ सेंकेंड के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर कुछ लोग अधिकारियों तो कुछ लोग सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। लोग अस्‍पताल के कर्मचारियों, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    डीएम ने गठित की जांच टीम

    जिलाधिकारी अमित किशोर ने वार्डब्‍वाय द्वारा रिश्वत मामले की जांच के लिए उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी  की संयुक्त टीम गठित की है। टीम को अतिशीघ्र रिपोर्ट देने को कहा गया है।

    वीडियो वायरल होते ही अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी

    अस्पताल में महिला व मासूम को स्ट्रेचर खींचते हुए का वीडियो वायरल होने के बाद  सोमवार को जिलाधिकारी अमित किशोर जिला अस्पताल पहुंच कर पूरी जानकारी ली तथा अस्पताल प्रबंधन को फटकारा।  जिलाधिकारी ने बताया कि एसडीएम व एसीएमओ की संयुक्त टीम गठित किया है। जांच रिपोर्ट आने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस कर्मियो ने डांट कर भगाया: बिंदु

    मारपीट में घायल पिता को लेकर थाने व पुलिस चौकी गई बेटी बिंदु देवी कोपुलिसकर्मियों ने भगा दिया और कहा कि पहले जाओ इलाज कराओ।

    स्ट्रेचर पर ले जाने के लिए मांगे रुपये

    पीड़ित की बेटी बिंदू  ने बताया कि जिला अस्पताल में अपने पिता को लेकर भर्ती कर आई हूं पट्टी बदलवाने के लिए जब स्ट्रेचर की मांग की तो वार्ड में मौजूद एक महिला जो दाई का काम करती है, उसने 30 रुपए की मांग की मेरे पास पैसे नहीं थे। इसलिए खुद  स्ट्रेचर लेकर अपने मासूम बच्ची के साथ पट्टी बदलवाने गई।  स्ट्रेचर देने से पहले मेरा आधार कार्ड भी जमा कराया गया।

    सर्जिकल वार्ड में दाई की तैनाती नहीं: सीएमएस

    मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ छोटेलाल ने बताया कि बिंदु देवी के पिता जिस वार्ड में भर्ती हैं वहां किसी दाई की तैनाती नहीं है, एक पुरुष वार्ड ब्वॉय ड्यूटी थी। उसे हटा दिया गया है।  यदि किसी महिला ने स्ट्रेचर के लिए रिश्वत की मांग की है तो इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

  • 24 घंटे में UP में मिले 2250 कोरोना पॉजिटिव, कुल एक्टिव केस18256

    [object Promise]

    लखनऊ। कोरोना वायरस का संक्रमण प्रदेश में भयावाह होता जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के हफ्ते में दो दिन के लॉकडाउन की योजना के बाद भी इसका प्रसार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटा में 2250 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब कुल संक्रमित 18256 हो गए हैं।

    प्रदेश में रविवार को जो रिपोर्ट आई है, वह काफी डराने वाली है। दो दिन के अवकाश के बाद भी प्रदेश में एक दिन यानी 24 घंटा मे 2250 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड बन गया गया है। यह अब तक एक दिन में मिले संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 16 जुलाई को 2083 संक्रमित मिले थे। प्रदेश में अब तक कोरोना के कहर से 29845 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 1146 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब एक्टिव केस 18256 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा लखनऊ में 392 नए संक्रमित मिले हैं और इसके साथ लखनऊ में अब कुल एक्टिव केस 2509 हो गए हैं। लखनऊ के अलावा कानपुर मे 168, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 125, झांसी में 104 तथा प्रयागराज में 100 नये संक्रमित मिले हैं।

    प्रदेश में जितने संक्रमित छह मार्च से लेकर 30 जून तक 23070 मिले थे, इससे कहीं ज्यादा जुलाई में सिर्फ 19 दिनों में 26294 मिल चुके हैं। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि संक्रमितों का आंकड़ा 40497 पर पहुंच गया है।

    पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल दिल्ली रेफर

    बरेली के कोविड अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। 15 जुलाई को उनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। उन्हेंं दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भेजा गया है। वह बरेली में इलाज से संतुष्ठ नही थे। सीएमओ व जिला प्रशासन से बात कर उन्होंने खुद ही कराया दिल्ली रेफर। सीएमओ डॉ विनीत कुमार शुक्ला ने की पुष्टि।

    प्रदेश में शनिवार को 44123 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में 14,70,426 सैंपल्स की जांच की गई है। शनिवार को पांच-पांच सैंपल के 3046 पूल और दस-दस सैंपल के 323 पूल लगाए गए। पांच-पांच सैंपल के 3046 पूल में 530 में पॉजिटिविटी देखी गई और 10 सैंपल के 323 पूल में से 21 में पॉजिटिविटी देखी गई है। अब तक सॢवलांस से 30784 कंटेनमेंट इलाकों में 1,26,31,642 घरों का सॢवलांस किया गया है, जिसमें 6,43,77,426 लोग रहते हैं।

    लखनऊ के चार थाना क्षेत्र में 20 से टोटल लॉकडाउन

    राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण चार थाना क्षेत्र में 20 जुलाई से टोटल लॉकडाउन रहेगा। डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि यह टोटल लॉकडाउन 24 जुलाई तक लागू रहेगा। लखनऊ में कोरोना का सर्वाधिक संक्रमण गाजीपुर, इंदिरानगर, सरोजनी नगर व आशियाना थाना क्षेत्र में है। सरोजनीनगर, गाजीपुर, इंदिरानगर और आशियाना क्षेत्र को जिला मजिस्ट्रेट ने वृहद कंटेनमेन्ट जोन घोषित किया है। चार थाना क्षेत्रों में आने वाले इलाकों में सोमवार सुबह 5 बजे से 24 जुलाई रात्रि 10 बजे तक पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। इन वृहद कन्टेनमेन्ट जोन में सभी बाजार, गल्ला, मंडी, व्ययसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इन चारों थाना क्षेत्र में सभी आवश्यक सेवाएं खुली रहेंगी। सब्जी, दवा और फल की दुकानें भी खुली रहेंगी। इन क्षेत्रों में कोविड 19 के मरीजों की संख्या बढऩे से जिलाधिकारी ने फैसला लिया है।

  • जनपद में मिले तीन और कोरोना संक्रमित मरीज

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जनपद में फैलते हुए कोरोना वायरस की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है जिसके चलते आज जनपद में तीन और कोरोना पोसिटिव मरीज मिले
    जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस मरीजों में उमाशंकर पुत्र साधू राम उम्र 56 वर्ष निवासी गौरीगंज वा सुरेश चंद पुत्र मिहिर चंद्र उम्र 58 वर्ष निवासी चौक बाजार नगर पालिका गौरीगंज वही जगदीशपुर के ग्राम मोहब्बतपुर के शाहरुख खान पुत्र शकील अहमद उम्र 24 वर्ष कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके चलते प्रशासन ने एरिया को सील कर दिया है

  • उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार शाही ने दी ये महत्वपूर्ण जानकारी

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 20 जुलाई/ उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार शाही ने समस्त किसान भाईयों को सूचित किया है कि शासन द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना वित्तीय वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत कृषि यंत्रों क्रय पर अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन जाति, लघु एवं सीमान्त कृषक एवं महिला कृषकों को 50 प्रतिशत एवं अन्य कृषकों को 40 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य किया गया है। मानव चालित कृषि यंत्र जैसे विकल्प साइथ, ड्रम सीडर, स्प्रेयर, इकोफ्रेन्डली लाइट टै्रप, पशु चालित कृषि यंत्र तथा शक्ति चालित कृषि यंत्र जैसे लेजर लैण्ड लेबलर, हैरो, कल्टीवेटर, मल्टीक्राप थ्रेशर, पावर चैप कटर, स्ट्रापरीपर, ब्रश कटर, रोटावेटर, पावर टीलर, चीजल, प्लाउ, पोश्ट फोल्डडीगर, रिजर, पावर स्प्रेयर, रेज्ड वेड प्लान्टर, कम्बाइन कार्वेस्टर एवं राइस ट्रान्स प्लान्टर तथा कस्टम हायरिंग केन्द्र की स्थापना पर अनुदान देय है। इच्छुक कृषक विभागीय वेबसाइट http://www.upagriculture.com पर ऑनलाइन पंजीकरण के उपरान्त पोटर पर दिये गये लिंक यंत्र पर अनुदान हेतु टोकन निकाले पर क्लिक कर टोकन जानरेट कर शासन द्वारा अनुदानित अपने इच्छुक कृषि यंत्र पर डी0बी0टी0 के माध्यम से अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं भारत सरकरा के केन्द्रीय फार्म मशीनरी एवं परीक्षण संस्थानों अथवा भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा नामित संस्थाओं द्वारा परीक्षण पास किये गये अथवा बी0आई0एस0 या आई0एस0आई0 गुणवत्ता मार्क प्राप्त कृषि यंत्रों पर ही अनुदान देय होगा। अधिक जानकारी के लिये कृषि विभाग के बीच गोदामों एवं तहसील स्तरीय उप सम्भागीय कार्यालय में सम्पर्क स्थापित करें। उन्होंने बताया कि पी0एम0 कुसुम योजना- ‘‘पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ-पहले सोलर पम्प पाओ‘‘ सिद्धान्त पर कृषकों के यहां 5 हार्ष पावर सोलर पम्प की स्थापना का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिस हेतु कृषक के पास 6 इंच की बोरिंग का होना अनिवार्य है इच्छुक कृषक द्वारा लक्ष्य की समाप्ति तक ऑनलाइन/विकास खण्ड/कृषि भवन में आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि 05 एच0पी0/ए0सी0 सबमर्सिबल सोलर पम्प की क्षमता है। जनपद में लक्ष्य 35 के सापेक्ष 14 की पूर्ती करायी जा चुकी है, जिसमें मूल्य प्रति इकाई रूपये 236912 व्यय किया जा चुका है। कुल अनुदान 142148 व कृषक अंश 94765 है। उपरोक्तानुसार किसान भाईयों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक किसाना भाई इस योजना का लाभ उठायें।