Category: uttar-pradesh

  • स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के चलते समय सीमा से पहले ही लोगो ने खोली बैरिकेटिंग

    [object Promise]
    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। नगर पंचायत मुसाफिरखाना में कोरोना वायरस के मिलने से हाईवे पर बंधी बैरिकेटिंग को लोगों ने खोल दिया। मुसाफिरखाना वार्ड नंबर 3 मैं गत दिनों एक युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी जिसके चलते सुल्तानपुर लखनऊ हाईवे विधायक गली से गौरीगंज चौराहे के समीप तक सील कर बैरिकेटिंग कर दिया गया था परंतु लोगों ने अपनी सुविधा के लिए बैरिकेटिंग को खोल दिया जिससे आवागमन चालू हो गया है क्षेत्र में कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए समय सीमा पूरी ना होने पर लोगों ने प्रशासन की लापरवाही के चलते बैरिकेटिंग खोल दी है जिससे कोरोना वायरस फैलने की आशंका बनी है।

  • Video Viral : “कोई लड़ने वाला हो तो बताओ पहलवान”दंगल हांक दिया विकास दुबे ने

    [object Promise]

    लखनऊ। कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला बोलकर सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों हत्या के मुख्य आरोपित विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद भी उसकी दबंगई तथा काले कारनामे सामने आ रहे हैं। विकास दुबे का एक और वीडियो रविवार को वायरल हुआ है, जिसमें वह दंगल हांकने की बात कर रहा है। सिर्फ अंडरवियर व बनियान में उसका वायरल वीडियो चर्चा में है।

    विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद वीडियो वायरल हो रहे हैं। रविवार को विकास दुबे का एक और वीडियो वीडियो वायरल हुआ। इस बार वह लोगों को दंगल के लिए खुलेआम चुनौती देते दिख रहा है। वह बोल रहा है कि दंगल हांक दिया है हमने, अब अगर कोई लड़ने वाला पहलवान हो तो बताओ। इस वीडियो में वह गांव की सड़क पर अंडरवियर व बनियान में खड़ा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गांव में उसका रुतबा किस कदर था। विकास दुबे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    अमर दुबे की शादी में दारोगा से बोला, डरो नहीं पास आओ

    अमर दुबे की शादी के दौरान का एक वीडियो बीते गुरुवार सामने आया था। वीडियो में अमर दुबे और दुल्हन को आर्शीर्वाद देते हुए निलंबित दरोगा केके शर्मा भी था। केके शर्मा को दबिश के बारे में विकास दुबे को मुखबिरी के शक मे निलंबित किया जा चुका है। इस वीडियो में विकास केके शर्मा से कहता है दूर क्यों खड़े हो पास आओ, डरो नहीं।

    अमर की शादी में जमकर नाचा था विकास दुबे

    एनकाउंटर के बाद विकास दुबे का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह अपने खास गुर्गे अमर दुबे की शादी में जमकर डांस करता हुआ दिखा। वीडियो 12 दिन पहले का है।

  • जिलाधिकारी ने कोविड-19 के सम्बन्ध में बैठक कर नोडल अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही एवं डेटा तैयार करने के दिये निर्देश

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण हेतु आज रात्रि 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल एवं उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रत्येक महत्वपूर्ण बिन्दु पर विस्तृत विवरण तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को कन्टेनमेन्ट क्षेत्र में मेडिकल स्टोर एवं हास्पिटल खुले रखने तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति डोर-टू-डोर सुनिश्चित कराने के लिये ठेले वालों को गली आवंटित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कोविड-19 के समस्त मरीजों का विस्तृत विवरण तथा आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं (मेडिकल बुलेटिन) का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। होम आईसोलेशन की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य टीम से प्रतिदिन निर्धारित प्रारूप पर सूचना प्राप्त कर उपलब्ध करायें। आईसोलेटेड व्यक्ति के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप अनिवार्य रूप से डाउनलोड करायें। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की फागिंग की रिपोर्ट भी अलग-अलग उपलब्ध करायें। उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित प्रारूप पर न्याय पंचायतवार, ग्राम पंचायतवार, मजरेवार, स्वच्छता एवं साफ-सफाई के सम्बन्ध में सूचना उपलब्ध करायें, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक स्तर पर नामित नोडल अधिकारी के सम्पूर्ण विवरण भी अंकित होने चाहिये। उन्होंने अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) को संकलित सूचना उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक ब्लाक स्तर पर कम से कम 02 पल्स अल्टीमीटर, 02 थर्मल स्कैनर एवं पर्याप्त सेनेटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्हांने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के कारण किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की हुई क्षति का विवरण उपलब्ध करायें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, अपर उप जिलाधिकारी राजेश सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी डॉ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष सक्सेना सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

  • प्रियंका ने उठाया सवाल इंस्पेक्टर की हत्या के आरोपी की नियुक्ति पर…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक इंस्पेक्टर की हत्या के आरोपी को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योगी जागरूकता अभियान का महासचिव नियुक्त किए जाने को लेकर भाजपा की कड़ी आलोचना की और कहा कि “इससे अपराधियों का हौसला बुलंद होगा।” दिसंबर, 2018 में बुलंदशहर में भीड़ की हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोपी शिखर अग्रवाल को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योगी जागरूकता अभियान का महासचिव नियुक्त किया गया है।

    प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, “सुबोध सिंह की ड्यूटी करते समय मौत हो गई थी। उनकी पत्नी का बयान सुन लीजिए। खबरों के मुताबिक, उनकी हत्या के आरोपी को भाजपा द्वारा उच्च पद दिया गया है। इस पर इंस्पेक्टर की पत्नी का सवाल उठाना बिल्कुल जायज है। इस तरह अपराधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।”

    प्रियंका ने अपने ट्वीट के साथ शहीद इंस्पेक्टर की पत्नी रजनी सिंह के बयान वाला वीडियो क्लिप भी संलग्न किया है, जिसमें उन्होंने अग्रवाल की की नियुक्ति पर सवाल उठाया है।

    सोशल मीडिया पर 14 मई की तारीख अंकित एक पत्र साझा किया जा रहा है, जिसमें संगठन के महत्वपूर्ण पद पर अग्रवाल की नियुक्ति की जानकारी दी गई है। कहा गया है कि अग्रवाल की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की योजनाओं का देशभर पर प्रचार-प्रसार करने की है। भाजपा के कुछ शीर्ष नेता उनके सलाहकार होंगे।

    सोशल मीडिया में बड़े पैमाने पर साझा की जा रही एक तस्वीर में बुलंदशहर भाजपा अध्यक्ष अनिल सिसोदिया को अग्रवाल को एक प्रमाणपत्र सौंपते देखा जा सकता है। अग्रवाल स्थानीय भाजपा युवा इकाई के प्रमुख रह चुके हैं। हत्या के मामले में वह फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं।

  • भीषण हादसा: एक्सप्रेस-वे पर बस और कार की भिड़ंत के बाद बीस फीट नीचे गिरे दोनों वाहन, छह की मौत, 40 घायल

    [object Promise]

    कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सौरिख के पास रविवार की सुबह करीब पांच बजे भीषण हादसा हो गया है। खड़ी कार से टकराने के बाद निजी बस भी एक्सप्रेस-वे से करीब बीस फीट नीचे जा गिरी। हादसे में बस सवार छह लोगों की मौत हो गई, वहीं कार सवार पांच और चालीस बस यात्री जख्मी हुए हैं। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया और घायलों को सैफई और तिर्वा अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बस में सवार यात्री बिहार से दिल्ली जा रहे थे।

    बिहार के जनपद मधुबनी के कस्बा सकरी से 18 जुलाई शाम 4:30 बजे टूरिस्ट बस में सवार लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। चालक प्रेम चलाकर लखनऊ टोल प्लाजा तक बस चलाकर लाया, इसके बाद दूसरे चालक सुरेंद्र ने बस चलानी शुरू की थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सौरिख क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर के सामने चैनल 147 पर कार खड़ी हुई थी। चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और बस दोनों ही एक्सप्रेस-वे से करीब बीस फीट नीचे जा गिरी। हादसा होते ही आसपास गांव के ग्रामीण दौड़ पड़े। बस में फंसे घायलों में चीख पुकार मच गई।

    ग्रामीणों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकालना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपीडा कर्मचारियों और पुलिस ने बस सवार करीब 40 घायलों को अस्पताल भेजा। इसमें 18 सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल और 13 घायल मेडिकल कॉलेज भेजे गए। वहीं कार सवार घायल पांच लोगों को सीएचसी सौरिख भिजवाया गया। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है, जिसमें अभी तक तीन की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बिहार निवासी घायलों ने बताया कि वह लोग दिल्ली में काम करते थे और लॉकडाउन में सभी घर आ गए थे। अब सभी लोग वापस काम पर दिल्ली जा रहे थे।

    इनकी हुई मौत

    1-राजेंद्र पुत्र छोटू राम उम्र 42 वर्ष निवासी खेड़ी कला जिला फरीदाबाद (बस चालक)

    2-लाल बाबू राम निवासी छितरौली जिला मुजफ्फरपुर, बिहार

    3-अशर्फी प्रसाद निवासी एक डिडवा, थाना बैकुंठपुर जनपद गोपालगंज  बिहार।

    ये हुए घायल : प्रेम पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी खेड़ी कला फरीदाबाद। विनोद पुत्र बृजेंद्र (बस क्लीनर) निवासी सराय ख्वाजा फरीदाबाद। विमला देवी पत्नी दिनेश प्रसाद निवासी एक डिडवा थाना बैकुंठपुर जनपद गोपालगंज बिहार। विजय कुमार पुत्र दिनेश, निवासी एक डिडवा थाना बैकुंठपुर जनपद गोपालगंज बिहार। चंदन पुत्र बादशाह प्रसाद निवासी एक डिडवा थाना बैकुंठपुर जनपद गोपालगंज बिहार। मोहम्मद समीर पुत्र मोहम्मद हारुन निवासी मोहपतिया थाना भेजा मधुबनी। खुर्शीद आलम पुत्र हारून निवासी मोहपतिया थाना भेजा मधुबनी। मोहम्मद जसीम पुत्र मोहम्मद अस्मत निवासी मोहपतिया थाना भेजा मधुबनी, बिहार। अजय कुमार पुत्र हरीश चंद्र प्रसाद खालीपुर थालिकपुर थाना अइया पुर जिला मुजफ्फरनगर बिहार। गुड्डू कुमार पुत्र वीरेंद्र पासवान निवासी मोहनपुर थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरनगर बिहार। बिट्टू पुत्र वीरेंद्र पासवान निवासी मोहनपुर थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरनगर बिहार। सुजीत कुमार पुत्र विधानसभा, निवासी मोहनपुर थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरनगर बिहार। सुजीत पुत्र बिंदेश्वर निवासी मोहनपुर थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरनगर बिहार। मोहम्मद अलाउद्दीन पुत्र अब्दुल हकीम निवासी मेठी थाना गांव घाट मुजफ्फरनगर बिहार। सुनील कुमार पुत्र रामानंद राय निवासी खुशहाल डुमरी थाना जामुनी हार जिला सिवान बिहार। नरेश माथुर पुत्र इकबाल माथुर निवासी लीजोर थाना सिधौली जिला गोपालगंज बिहार। भगवान प्रसाद पुत्र रामदेव प्रसाद निवासी पिपरा थाना बाजार बैकुंठपुर बिहार। रोहित पुत्र सुदामा निवासी सिधौली थाना बसंतपुर बिहार। विनोद राम पुत्र शिवनाथ राम निवासी बरोदा थाना पानापुर बिहार। नागेश्वर मुखिया पुत्र जागेश्वर मुखिया निवासी वाजिदपुर अशोक ढोली सकरा मुजफ्फरनगर बिहार। मुकेश राम पुत्र रामभरोसे निवासी वाजिदपुर अशोक ढोली सकरा, मुजफ्फरनगर, बिहार। विकास पुत्र अवधेश, निवासी वाजिदपुर अशोक ढोली सकरा, मुजफ्फरनगर बिहार। अर्जुन महतो, निवासी वाजिदपुर अशोक ढोली सकरा मुजफ्फरनगर बिहार। महेश निवासी वाजिदपुर अशोक ढोली सकरा, मुजफ्फरनगर बिहार। ज्ञान शंकर पुत्र योगेंद्र निवासी 236 प्रताप खंड विश्वकर्मा नगर नई दिल्ली। ममता पत्नी ज्ञान शंकर निवासी 236 प्रताप खंड विश्वकर्मा नगर नई दिल्ली। आरोही पुत्री ज्ञान शंकर निवासी 236 प्रताप खंड विश्वकर्मा नगर नई दिल्ली। आर्यन पुत्र ज्ञान शंकर निवासी 236 प्रताप खंड विश्वकर्मा नगर नई दिल्ली। इरा स्वामी पुत्र गोरनस्वामी निवासी बिरसा, थाना कंडोल जिला सकरी। सुधीरा देवी पत्नी इरा स्वामी निवासी बिरसा, थाना कंडोल जिला सकरी। संतोष कुमार पुत्र अर्चित मुखिया निवासी अडियामा  थाना बैरा बस्ता जनपद मधुबनी बिहार। अजय कुमार पुत्र पलट राम निवासी राजनगर मधुबनी बिहार। चंद्रशेखर पुत्र केदार सिंह निवासी नोएता थाना आमा बाजार बिहार। कन्टीर यादव पुत्र शंकर यादव निवासी तरुणी थाना बेहुरा जनपद बिहार। रामरति देवी पत्नी कन्टीर यादव निवासी तरुणी थाना बेहुरा जनपद बिहार। रोशन यादव पुत्र कन्टीर यादव, निवासी तरुणी थाना बेहुरा बिहार। राकेश पुत्र कन्टीर यादव निवासी तरुणी थाना बेहुरा जनपद बिहार। निधि पुत्री पवन यादव निवासी तरुणी थाना बेहुरा जनपद बिहार। चंदन कुमार पुत्र बच्चा निवासी कमाल गोपालगंज बिहार। बीजक कुमार पुत्र दिलीप कुमार निवासी गोपाल गंज बिहार।

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोविड-19 के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित

    [object Promise]
    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 20 जुलाई/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में आज पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में कोविड-19 के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त नोडल अधिकारियों तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से कोविड हेल्प डेस्क स्थापना के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को निर्देशित किया कि अब तक जनपद में आये हुए व्यक्तियों का स्वास्थ्य, बेसिक एवं राजस्व विभाग द्वारा तैयार की गयी सूचना का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि डब्ल्यूएचओ के गाइड लाइन के अनुसार सभी चिकित्सा अधिकारी/अधिकारी कार्य करें, जिससे कोविड-19 से जनपदवासियों को बचाया जा सके। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि डोर-टू-डोर सर्वे में चिह्निंत व्यक्तियों का डाटा नगरीय एवं ग्रामीण का अलग-अलग प्रस्तुत करें।इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 ए0के0 राय, डीपीएम संतोष कुमार, एसएमओ डब्ल्यूएचओ डॉ0 वरून सहित समस्त चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

  • अमरिया क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन की बैठक आयोजित हुई तय की गई रणनीति गुरुतेगबहादुर इंटर कॉलेज बड़ेपुरा में

    [object Promise]
    अमरिया क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की एक बैठक श्री गुरुतेगबहादुर इंटर कॉलेज में हुई जिसमें प्राइवेट स्कूलों के साथ हो रही समस्याओं को रखा गया जिसमें पीएसए अमरिया के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बैठक में ऐजेंडे रखे जिसमे मुख्य मुद्दा प्राइवेट स्कूल के छात्र छात्राएं जो एक स्कूल में पूरे वर्ष स्कूल में पड़ते हैं और जब फीस देने का नंबर आता है l तब दूसरे स्कूल मे जाकर एडमिशन ले तो उनसे उनके स्कूल की टीसी और नोड्यूज लें जब तक वह नोड्यूज व टीसी न दें तब तक कोई भी स्कूल उनका एडमिशन न लें ऑनलाइन क्लास चलाने बालो ने अभिभावकों द्वारा फीस जमा न करने पर छात्र छात्राओं को रिमूव करने का प्रस्ताव पास किया बैठक में तय किया गया कि सभी स्कूल संचालक छात्र छात्राओं से पूरी फीस लें ताकि टीचरों का वेतन दिया जा सके सरकार द्वारा भी पूरी फीस लेने की बात कही गयी है  l
    बैठक में सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये   सभी पदाधिकारियों से शुल्क जमा कर एसोसिएसन को रजिस्टर्ड कराया जाएगा जो सभी स्कूलों के हर कार्य मे उनकी मदद करेगी जो स्कूल संचालक एसोसिएशन के नियमों पर नही चलेगा उसे एसोसिएशन से अलग कर दिया जाएगा तथा एसोसिएशन कभी भी उसकी कोई मदद नही करेगी एसोसिएशन की हर माह अलग अलग स्कूलों में मीटिंग आयोजित की जाएगी पहली मीटिंग नीलगिरी स्कूल अमरिया में आयोजित की गई थी और आज दूसरी मीटिंग श्री गुरुतेगबहादुर इंटर कॉलेज बड़ेपुरा में आयोजित हुई और अगले माह की मीटिंग श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज मुण्डलिया भैंसहा में आयोजित की जाएगी l हर माह की मीटिंग अलग अलग स्कूलों में आयोजित की जाया करेंगी ।
    अमरिया प्राइवेट स्कूल एसोसिएसन के अध्यक्ष अवतार सिंह उपाध्यक्ष सरदार कुलविंदर सिंह कोषाध्यक्ष वक़ार अहमद क़ादरी, सुखविंदरजीत कौर सचिव,,कुलजिंदर सिंह संयुक्त सचिव,सतनाम सिंह,मीडिया प्रभारी,राजविंदर सिंह,मदनसुदन बागची,इंद्र प्रकाश सिंह,ज़ाहिद अली,भारत सिंह,संजय सरदार,ख्यालीराम, रंजीत हलदर,दुलाल सरकार,परमिंदर सिंह,देवेंद्र सिंह,टीपी सिंह, सुरेंद्र कुमार रस्तोगी,कुलवीर सिंह,गुरमीत सिंह,किशन लाल मौर्य,ओमप्रकाश,श्याम विहारी मौर्य,हर्षित कुमार,रूप कुमार आदि स्कूल संचालक शामिल हुए l

  • कुशीनगर में बरती गई सावधानी पर पडरौना में 14 दिनों के लिए एसडीएम को करना पड़ा लॉकडाउन

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    कुशीनगर : जिले के कुशीनगर जिले के पडरौना शहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एसडीएम सदर ने 14 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया है। इस दौरान सभी दुकानें, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बाजार और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
    पडरौना नगर के छावनी,ओंकार वाटिका कॉलोनी, आवास-विकास कॉलोनी,तुलसी आवासीय कॉलोनी,मेन रोड,कन्नौजिया वार्ड, कानू टोला,लाजपत नगर सहित कई मोहल्ले संक्रमण की चपेट में हैं, जिसे देखते हुए एसडीएम सदर ने शहर में 14 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया है।
    एसडीएम सदर रामकेश यादव ने बताया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 14 दिनों का लॉकडाउन केवल पडरौना शहर में लगाया गया है। इस दौरान बाजार,सभी दफ्तर और दुकानें बंद रहेंगी। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

  • जनपद में एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में जनपद अमेठी में कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सर्विलांस, कॉन्ट्रैक्ट, ट्रेसिंग, टेस्टिंग एवं संक्रमण पाये जाने पर तत्काल उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु जनपद स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कक्ष संख्या 04 में एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त कंट्रोल सेंटर में श्री सुधीर रुंगटा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मोबाइल नंबर 6398462663 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कंट्रोल सेंटर 24 घंटे क्रियाशील रहेगा, जिसमें 8-8 घंटे अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रात 6:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक रामप्रसाद जिला सर्विलांस अधिकारी मो. नं. 9412048631, सुश्री प्रियंका मिश्रा ईओ जायस मो. नं. 9795489566, श्री संतोष कुमार शुक्ला एडीओ पंचायत भादर मो. नं. 8953365993, श्री पंकज सिंह जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो.नं. 9811884125, उ0नि0 वीरेंद्र सिंह मो.नं. 7552920010, अपराहन 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक डॉ सुशील कुमार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी मो. नं. 9621634296, श्री सुजीत कुमार ईओ गौरीगंज मो. नं. 9450474532, श्री राकेश कुमार द्विवेदी एडीओ पंचायत भेटुआ मो. नं. 8576086367, श्री अजय पाल सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. नं. 9870921515, उ0नि0 हृदय नारायण सिंह मो. नं. 9415185048 तथा रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक डॉ शैलेश कुमार गुप्ता वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी मो. नं 8174888990, श्री हरिगेंद्र प्रताप सिंह ईओ अमेठी मो. नं. 7081822828 श्री रामदीन एडीओ पंचायत शाहगढ़ मो. नं. 9415932148 श्री सौरव यादव जिला प्रबंधक पीसीएफ मो. नं. 7355921825, उ0नि0 श्रीपति यादव मो.नं. 9452047731 को लगाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कंट्रोल सेंटर में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन घर-घर जाकर सैंपलिंग करने वाली सर्विलांस टीम की कार्ययोजना बनाना तथा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना, टेस्टिंग की स्ट्रेटजी बनाना एवं उसका क्रियान्वयन करना, त्वरित गति से कॉन्ट्रैक्ट, ट्रेसिंग सुनिश्चित करना, किसी व्यक्ति के कोविड पॉजिटिव होने पर उसे तत्काल कोविड अस्पताल पहुंचाना, कोविड अस्पतालों की व्यवस्था का अनुश्रवण तथा मरीजों से रैंडम आधार पर फोन करके व्यवस्था के बारे में फीडबैक लेना, एक एकीकृत व्यवस्था स्थापित करते हुए एंबुलेंस की सेवा सुचारू रूप से संचालित कराना जिससे मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके, सप्ताह के अंत में जनपद में सैनिटाइजेशन के विशेष अभियान का अनुश्रवण करना, समस्त कोविड समर्पित चिकित्सा इकाइयों में एडमिशन एवं डिस्चार्ज का रियल टाइम अनुश्रवण करना तथा तद्नुसार कोविड पोर्टल पर सूचनाओं को अपडेट करना, जनपद के समस्त कोविड चिकित्सा इकाइयों में साफ-सफाई एवं खानपान की व्यवस्था का दैनिक अनुश्रवण करना आदि कार्य किए जाएंगे।