Category: uttar-pradesh

  • कुशीनगर में कांग्रेस यूथ कार्यकर्ताओं की बैठक में युवा कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी

    [object Promise]

    पडरौना,कुशीनगर: जिले के यूथ कांग्रेस की एक आवश्यक बैठक गुरुवार पडरौना नगर के एक होटल हुई । इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव वं उत्तर प्रदेश  प्रभारी विनीत  कंबोज राष्ट्रीय सचिव मलिंद गौतम के आलावा जनपद के नवनियुक्त प्रभारी  अभिजीत तिवारी शामिल रहे।

    बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह युवा नेता ऋषिकेश मिश्रा के साथ यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहीरुद्दीन की मौजूदगी में सभी कार्यकर्ताओं के साथ इस बैठक में जिले के  विधानसभा के प्रभारी नियुक्त किए गए,जबकि में इसी क्षेत्र में पड़ने वाले सभी ब्लॉकों की जिम्मेदारी दी गई ।

    इस दौरान शिवम बर्नवाल को रामकोला व कुशीनगर विधनसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया।  इस दौरान हेमंत मिश्रा को खड्डा का प्रभारी बनाया गया,जबकि कर्मदेव यादव को हाटा विधानसभा प्रभारी,तहसीन अंसारी को सेवरही विधानसभा प्रभारीन अब्दुलहमीद को फाजिलनगर विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में शामिल हुए सभी अतिथियों का यूथ कांग्रेस की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनीत कंबोज ने संगठन की मजबूती के बारे में चर्चा करते हुए यूथ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को एपिसोड 11 बूथ पर कांग्रेस को मजबूत करने करते हुए गुर सिखाए,उन्होंने आगामी 2022 की चुनाव लड़ाई में युवा नौजवानों के उर्जा से जीतेंगे के कांग्रेसी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। उक्त बैठक में प्रदेश सचिव ग्रिजेश उपाध्याय, उपेंद्र प्रताप सिंह कुँवर,डी पी श्रीवास्तव,सुनील यादव,मुस्लिम अंसारी,शकील अंसारी,खुर्शेद आलम,दिवाकर सिंह,मुन्ना यादव, बैजनाथ मिश्रा,अमन अली आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।

  • पीलीभीत माधोटांडा के एस आई नरेंद्र कुमार ने खवर कवरेज करने बाले पत्रकार से की अभद्रता पुलिस कर रही पत्रकारों का उत्पीड़न

    [object Promise]
    रिपोर्ट ज़ाहिद अली

    पीलीभीत के थाना माधोटांडा में मौजूद दरोगा नरेंद्र कुमार ने खवर कवरेज करने को लेकर एस आई ने पत्रकार के साथ बदतमीजी की मामला कुछ इस तरह से हैं कि पत्रकार खबर पर कवरेज के लिए कलीनगर चौराहे पर पुलिस चेकिंग की कवरेज करने गया था।

    पत्रकार ने भीड़भाड़ को देखते हुए वहां अपनी गाड़ी खड़ी की और चैकिंग अभियान की फ़ोटो लेने लगा वहाँ पर मौजूद दरोगा ने पत्रकार देख कर कहा कि तू कौन है यहां क्यों खड़ा है तो पत्रकार ने बताया मैं मीडिया से हूं। और मैं कवरेज करने आया हूँ।तो उसने पत्रकार की बात नहीं सुनी और उससे कहा कि तू कौन है।और कहां से है तुझे थाने जाकर पता चलेगा तुम मीडिया वाले पुलिस को बहुत परेशान करते हो तेरी मीडिया थाने जाकर निकाल लूंगा और उसके बाद गाली गलौज करते हुए पीड़ित पत्रकार की मोटरसाइकिल का चालान कर दिया इससे परेशान पत्रकार ने अपने साथी पत्रकारों को सूचना दी।

    तत्काल सभी पत्रकार इकट्ठा होकर कलीनगर उपजिलाधिकारी रामदास द्वारा पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा ।लेकिन कब तक चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों पर कब तक ऐसे हाथापाई अपमानित अपशब्द भरी बातें कब तक सहन करनी होगी क्या खाकी के सामने किसी आदमी का कोई वजूद नहीं क्या सब निचले स्तर के हैं सब ऐसे अगर मीडिया अपमानित होती रहेगी तो इस लोकतंत्र का क्या होगा ऐसी घटनाओं पर अगर अधिकारी अंकुश नहीं लगाएंगे तो क्या होगा।

  • परिवहन निगम की नवीन परियोजनाओं का सीएम योगी ने किया लोकार्पण

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन निगम की नवीन परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास किया। योगी ने कहा, कोरोना संकट काल में राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने प्रवासियों और छात्रों को उनके घर तथा गांव तक लौटने की सुविधा प्रदान करने के लिए दिन-रात काम किया। इससे साबित होता है कि परिवहन निगम लोगों का दोस्त है। कहा जाता है कि जरूरत पड़ने पर जो काम आए वही दोस्त कहलाता है। आपदा के समय परिवहन निगम इस पर खरा उतरा है।

    उन्होंने आगे कहा, आपदा के दौरान भी कौशल दिखा पाना, एक बड़ी चुनौती होती है। जब लॉकडाउन की कार्यवाही प्रारंभ हुई, तब दिल्ली बॉर्डर पर लाखों की संख्या में जमावड़ा शुरू हो गया, लोग पैदल चल रहे थे, उस समय मैंने मंत्रियों एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को बुलाया। हमने मंत्रियों और अधिकारियों से कहा कि इस समस्या का समाधान निकालना ही चाहिए और देखते ही देखते-देखते परिवहन विभाग के अधिकारीगण, चालक-परिचालकों एवं सभी लोगों ने अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए पूरी तत्परता के साथ कार्य किया। मुझे याद है जब कोविड-19 को लेकर लॉकडाउन प्रांरभ ही हुआ था। तब परिवहन निगम ने यह विश्वास जगाया था कि हम हर समय उपलब्ध रहेंगे। प्रयागराज कुंभ का सफ लतापूर्वक आयोजन कराने में परिवहन निगम ने एक बड़ी भूमिका का निर्वहन किया था।

    योगी ने कहा, आज प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा प्रदान करने के संकल्प के साथ नया बस स्टेशन उपलब्ध हो रहा है। इसके साथ ही आने वाले समय में कुछ और नए बस स्टेशन उपलब्ध होंगे। यह परिवहन विभाग की अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

    मुख्यमंत्री ने लखनऊ में अवध, सीतापुर में नैमिषारण्य, चित्रकूट, बस्ती, गोंडा और बुलंदशहर में बस अड्डों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही कन्नौज, जालौन, मुरादाबाद, औरैया, एटा, जौनपुर और कौशाम्बी समेत सात बस अड्डे का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के सामने से बसों को हरी झंडी दिखाकर आगे के सफ र के लिए रवाना भी किया। इस अवसर पर सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया व मुख्य सचिव आर.के. तिवारी भी मौजूद थे।

  • कुशीनगर में एक माह पहले शुरू हुए बरसात के वजह से अचानक नौगांवा में बने सरकारी आवास गिरा,भाजपा नेता पवन राव ने किया विभागीय सहयोग की मांग

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा

    कुशीनगर : जिले एक माह पहले से शुरू हुए बरसात की वजह से ग्राम सभा नौगांवा में गत वर्ष 2015 में बने आवास श्यामदेव पुत्र नेउर का बना मकान पीछे से पूरी तरह तेज बारिश के चलते अचानक गिर गया ‌। हालांकि इस मकान के भीतर मौजूद महिला भोजन बना रही थी,गलीमत यह रही कि किसी प्रकार का महिला कोई नुकसान नहीं हो सका। इस दौरान इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे भाजपा नेता पवन राव ने क्षेत्रीय राजस्व अधिकारी लेखपाल सुरेन्द्र सिंह से मिलकर अहेतुक सहायता की मांग की।

    इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोज सिंह,सेक्टर प्रमुख कृष्ण्मोहन लाल गुप्ता,युवा नेता अमित यादव,गंगा धर चौधरी,मुकेश चौधरी,उपेंद्र सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे ।

  • कुशीनगर में कोरोना काल के बीच बेहतर कार्य करने वाली महिला थानेदार को ह्यूमन केयर फाउंडेशन की टीम ने किया सम्मानित

    [object Promise]
    पडरौना, कुशीनगर । जिले माना जाना समाजिक संस्था ह्यूमन केयर फाऊंडेशन के द्वारा कुशीनगर में महिला थाना प्रभारी विभा पांडेय के द्वारा इस महामारी के वक्त में सराहनीय कार्य करने के साथ व पति-पत्नी के तमाम मामलों के निपटारे के मामले में पडरौना नगर लगातार पेट्रोलिंग करके लोगों के बीच माइक के माध्यम से कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ तमाम जरूरतमंदों तक मदद भी पहुंचाई है।
    जबकि  महिला थानेदार विभा पांडेय ने अपने कर्तव्य एव जिम्मेदारियों के साथ इस महामारी मे समाजिक योगदान मे उल्लेखनीय भुमिका निभा रही हैं। इस को लेकर  ह्यूमन केयर फाउंडेशन के द्वारासंस्था के सद्स्य मुहम्मद जहिरुद्दीन,मुहम्मद आलम फ्यजुल्हक,मासूम रजा ने  मिलकर सम्मान पत्र से सम्मानित किया है।

  • बयां की विकास दुबे के दहशत की कहानी उसके खिलाफ केस दर्ज कराने वाले ने, आया सामने

    [object Promise]

    लखनऊ । उत्तर प्रदेश एसटीएफ के हाथों दस जुलाई को मारे गए कुख्यात विकास दुबे के खिलाफ बिगुल फूंकने वाला शख्स राहुल तिवारी आज अचानक घर वापस लौट आया है। उसने विकास दुबे की दहशत की कहानी बयां की।

    राहुल तिवारी ने बताया कि उसके ससुराल की जमीन को लेकर विकास दुबे से नहीं बनती थी। 27 जून को मोटरसाइिकल पर वह घर लौट रहा था। रास्ते में विकास के गुर्गो ने मोटरसाइकिल और पैसे भी छीन लिए। इसके बाद उसने थाने में तहरीर दी। 1 जुलाई को एसओ विनय तिवारी ने कहा कि चलो, मामले की तफ्तीश कर लें। इसके बाद वह उनके साथ घटनस्थल पर गया। इसके बाद उनके साथ बिकरू पहुंचे। वहां विकास दुबे के गुर्गो ने बहुत मारा-पीटा और हमारे सीने पर रायफल लगा दी। एसओ साहब को भी बहुत हड़काया, गाली-गलौज की।

    राहुल ने बताया कि एसओ साहब को लगा कि ये इसको मार देगा, तब एसओ साहब ने अपना जनेऊ निकाला और कहा कि भइया पंडितो की इज्जत रखो। फिर विकास दुबे ने गंगा जल निकाला और हमें भी दिया, एसओ साहब को भी दिया। इसके बाद उन्होंने कसम खिलाई। इसके बाद विकास दुबे को भी कसम खिलाई कि राहुल तिवारी को मारोगे नहीं। उसने कहा कि नहीं मारेंगे।

    उन्होंने बताया कि इसके बाद हाते में हमसे विकास दुबे ने पूछताछ की और गाड़ी दे दी। इसके बाद हम दहशत में आ गए कि हमें ये कल मार देगा। इसके बाद हम कप्तान के यहां आए। यहां से थाने भेजा गया, थाने में एसओ साहब ने एक एप्लीकेशन लिखी और उसके बाद पुलिस कार्रवाई करने गई। 2 जुलाई की रात में दबिश हुई उसमें 8 पुलिसकर्मी मारे गये।

    राहुल ने बताया कि हमारी ससुराल की खेती का मामला था। बुआ की नीयत खराब है। मेरे ससुर की बहन का लड़का सुनील कुमार की शादी बिकरू में बाल गोविंद के यहां हुई थी। बाल गोविंद और विकास दुबे की करीबी थी। उसी में यह मामला हुआ। खेती के चक्कर में मामला हुआ। बार-बार खेती छोड़ने को कह रहे थे। विकास के जिन गुर्गो ने मुझे मारा था उसमें शिवम, बाल गोविंद, अतुल दुबे, सुनील कुमार, अमर दुबे शामिल थे। विकास दुबे बहुत आतंकी था।

    उन्होंने बताया कि घटना के बाद वह दहशत में आ गया था और उसने मोबाइल बंद कर दिया था। इसीलिए गायब हो गया था। एनकाउंटर के बाद वह कप्तान साहब के पास पहुंचा और बताया, तब कप्तान ने हमें गनर की व्यवस्था की तब हम अपने गांव पहुंचे हैं।

    गौरतलब हो कि कुख्यात विकास दुबे के खिलाफ बिगुल फूंकने वाला शख्स राहुल तिवारी बीते 12 दिन से लापता था। राहुल तिवारी ने ही विकास दुबे के खिलाफ चौबेपुर थाना में 30 जून को रिपोर्ट लिखाई थी। जिस पर पुलिस दाबिश देने गई थी और उस मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे। कानपुर के चौबेपुर के कांड के बाद नौ जुलाई को उज्जैन में पुलिस ने दुर्दात बदमाश विकास दुबे को यूपी एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने 10 जुलाई को कानपुर के पास मुठभेड़ में मार गिराया था।

  • CM Office लोकभवन में भी कोरोना की दस्तक, 24 घंटे मे रिकार्ड 2083 मिले कोरोना संक्रमित

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में काफी तेजी से पांव पसार रही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से स्थिति बिगड़ती चली जा रही है। प्रदेश में बीते 24 घंटा में अब सर्वाधिक 2083 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 932 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय लोकभवन में भी कोरोना संक्रमण फैल गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में पंचम तल पर बैठते हैं। इसी परिसर में स्थित सी ब्लॉक में सचिवालय के विभिन्न कार्यालयों के साथ ही भूतल पर सीएम सोशल मीडिया सेल है। इसके साथ एक प्रशिक्षु आइएएस अफसर भी इसकी चपेट में हैं। राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यूपी में इस समय सबसे ज्यादा 1728 एक्टिव केस लखनऊ में ही हैं।

    लखनऊ में तेजी से चैतरफा पैर पसार रहे कोरोना संक्रमण ने अब मुख्यमंत्री कार्यालय के परिसर में भी दस्तक दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में पंचम तल पर बैठते हैं। इसी परिसर में स्थित सी ब्लॉक में सचिवालय के विभिन्न कार्यालयों के साथ ही भूतल पर सीएम सोशल मीडिया सेल है। वीवीआइपी व्यवस्था वाले लोकभवन में बैठने वाले सीएम सोशल मीडिया सेल के दो कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले भी कुछ मंत्री भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में पंचम तल पर बैठते हैं। इसी परिसर में स्थित सी ब्लॉक में सचिवालय के विभिन्न कार्यालयों के साथ ही भूतल पर सीएम सोशल मीडिया सेल है। इसमें निजी एजेंसी के आउटसोर्सिंग के तहत भर्ती कर्मचारी काम करते हैं। सेल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि परिसर के विभिन्न कार्यालयों में नियमित कोरोना की जांच चल रही है। सेल के कर्मियों की भी जांच हुई। इसमें एक वीडियो एडिटर और कंटेंट टीम के एक सदस्य की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। बताया यह जा रहा है कि एजेंसी ने सभी कर्मियों को वर्क फ्रॉम होम पर भेज दिया है। जरूरी काम के लिए बमुश्किल 33 फीसद कर्मी बुलाए जाते हैं। सचिवालय में इससे पहले कुछ मंत्री भी संक्रमित हो चुके हैं, जिनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सचिवालय की लिफ्ट, कार्यालय आदि में शारीरिक दूरी के नियम का पालन कई कर्मी नहीं कर रहे हैं।
    सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि सीएम सोशल मीडिया सेल के दो कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें कोई लक्षण नहीं था। अब सेल के सभी कर्मियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। साथ ही कार्यालय को सैनिटाइज करा दिया गया है।

    प्रदेश में बुधवार को कोरोना के रिकार्ड 1685 संक्रमित मिले थे। इससे पहले 13 जुलाई को सबसे ज्यादा 1664 मरीज मिले थे। जुलाई में सिर्फ 15 दिनों में 18,177 नए रोगी बढ़े हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 29 और लोगों की मौत हुई। इसे मिलाकर अब तक 1012 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 25,743 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में एक्टिव केस बढ़कर 14,628 हो गए हैं। वहीं बुधवार को अब तक सर्वाधिक 45,302 लोगों की कोरोना जांच की गई। यूपी में अब तक कुल 1,27,721 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है।
    किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में बुधवार को 3959 सैंपल की जांच की गई थी, जिसमें 300 लोग पॉजिटिव हैं। इनमें लखनऊ के 168, हरदोई के 55, मुरादाबाद के 52, बाराबंकी के 14, कन्नौज के छह तथा संभल, बलिया, सीतापुर, गोरखपुर व शाहजहांपुर के एक-एक संक्रमित हैं।
    प्रयागराज में बीते 24 घंटा में कोरोना संक्रमित चार और लोगों की मौत हो गई। उन्होंने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में दम तोड़ा। एक मृतक जौनपुर का रहने वाला था। जिले में मृतकों का आंकड़ा 25 हो गया है। बुधवार को 52 नए पाजिटिव केस भी सामने आए। इस दिन 1037 सैंपल की जांच हुई। मौजूदा समय में जिले में 255 एक्टिव केस हैं जबकि इलाज के बाद कुल 440 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
    मुरादाबाद में कोरोना संक्रमण से मुरादाबाद में तीन लोगों की मौत हो गई। मुरादाबाद, अमरोहा और रामपुर में 85 कोरोना संक्रमित मिले हैं। मुरादाबाद में 52 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रामपुर में कोरोना के 11 नए मरीज सामने आए हैं। रामपुर में रहने वाले बरेली सीएमओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। 166 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। अमरोहा में 199 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें से 22 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
    मेरठ व आसपास के जिलों में कोरोना का कहर बुधवार को भी जारी रहा। मेरठ में 44 पॉजिटिव केस मिले। किठौर के भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यह चेन लंबी हो सकती है क्योंकि विधायक लोगों से मिलते रहे हैं। दो दिन पूर्व सघ्कट हाउस में बैठक में भी मौजूद थे। यहां कुछ विधायक व अधिकारी भी थे। यहां संक्रमितों की संख्या 1643 हो गई है। बुलंदशहर में एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। यहां मृतक संख्या 25 हो गई है। 24 पॉजिटिव मिलने से संख्या 974 हो गई है। मुजफ्फरनगर में 25 संक्रमित मिलने से संख्या 483 हो गई है। सहारनपुर में 18 और संक्रमित मिलने से संख्या 573 तक पहुंच गई है। शामली में आठ नए केस मिलने से संख्या 209 हो गई है। बागपत में सात केस मिलने से संख्या 483 हो गई है। कोरोना वायरस से पीड़ित वीरांगना आवंतीबाई महिला अस्पताल (डफरिन) में डॉ. अजीजुद्घ्दीन बाल रोग विशेषज्ञ थे। वह करीब पांच वर्ष से संविदा पर कार्यरत थे। बुधवार शाम को उनकी मौत हो गई। 23 जून को उनमें कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें लोकबंधु अस्पताल में शिफ्ट किया गया। हालत गंभीर होने पर केजीएमयू में भर्ती कराया गया। सप्ताह भर पहले उन्हें पीजीआइ ले जाया गया। यहां बुधवार को उनका निधन हो गया। पीजीआइ निदेशक डॉ. आरके धीमान ने चिकित्सक की मौत की पुष्टि की। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि डॉक्टर के फेफड़े में गंभीर संक्रमण हो गया था।

  • बागवानी विकास मिशन एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना “पर ड्राप मोर क्राप” सूक्ष्म सिंचाई की क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 16 जुलाई /जिलाधिकारी सी० इन्दुमती की अध्यक्षता में आज प‌ं० राम नरेश त्रिपाठी सभागार मे एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना “पर ड्राप मोर क्राप” सूक्ष्म सिंचाई की जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई | बैठक मे जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बागवानी मिशन के अन्तर्गत केला ,आम, अमरूद, पपीता, लीची, सब्जी, ग्रीनहाउस, प्रिजर्वेशन यूनिट, पुराने बागों के जीर्णोद्धार आदि की प्रस्तुत कार्य योजना को समिति द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा "ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई" आनलाइन रजिस्ट्रेशन "पहले आओ पहले पाओ" अनुदान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र, अपर जिलधिकारी ( वि०/रा०) उमाकांत त्रिपाठी, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, प्रधान वैज्ञानिक के० वी० के० सुलतानपुर, एलडीएम आर० पी० अरोड़ा, डी० सी० मनरेगा एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • और जब कुशीनगर के पडरौना में सडक पार कर रही अधेड़ महिला को देख मदद के लिए स्वयं आ गए टीएसआई

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा

    कुशीनगर: जिले के यातायात प्रभारी परमहँस यादव ने शुक्रवार को मानवता का परिचय देते हुए पडरौना शहर में अकेले सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला को देख मदद के आगे आ गए। इतना ही नहीं बुजुर्ग महिला को उसके घर तक जाने के लिए अपने ओर से ऑटो रिक्शा तक मुहैया कराया ।

    इस दौरान यातायात प्रभारी के द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य से मौजूद लोगों ने कुशीनगर ट्रैफिक प्रभारी को काफी प्रशंसा की ।

  • उत्तर प्रदेश सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए अमेठी कांग्रेस को कर रही बदनाम…प्रदीप सिंघल

    [object Promise]
    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हस

    अमेठी। बीते दिन स्थानीय प्रशासन व पुलिस से मदद न मिल पाने से जामों थाना अंतर्गत पीड़ित परिवार की दो महिलाओं ने सूबे के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते-लगाते जब वेबश को कोई सहारा नही मिला तो मुख्यमंत्री योगी जी के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।
    वर्तमान सरकार से सूबे के आहत आमजनमानस अपने को असुरक्षित तो मान ही रहा था लेकिन अब आकंठ भ्र्ष्टाचार,जुर्म से भयभीत लोग अब अपने न्याय की बात भी करने में डरते हैं ।
    जबकि मामूली विवाद (नाली )का यदि समय रहते स्थानीय प्रशासन सत्ता के दबाव में काम न करता तो यह नौबत आज न आती ।
    कल जब माँ बेटी ने आशमा 50,व गुड़िया 30,ने विवश होकर मजबूरन न्याय के लिये आत्मदाह करना चाहा तो अमेठी पुलिस अधीक्षक ने आनन फानन में थाना जामो प्रभारी रतन सिंह,दरोगा ब्रह्मानन्द यादव व सिपाही घनश्याम यादव को निलंबित करके इस बात को प्रमाणित किया कि समय रहते यदि अमेठी पुलिस उचित कार्यवाही करती तो,पीड़िता के मनबढ़ पड़ोसी अर्जुन,सुनील,राजकरन,राममिलन की बार-बार पिटाई की 9मई से आज तक न्याय पाने के लिए भटकने वाली माँ-बेटी शायद आत्मदाह न करती
    कल के प्रकरण से शर्मसार योगी सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए कुत्सित षणयंत्र रचकर लोगों का ध्यान भटकाने और कांग्रेस को बदनाम करने के लिए जो मीडिया में बयान चल रहा है कि कांग्रेस व कांग्रेसी को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप निराधार है अमेठी कांग्रेस से कोई लेना देना व कांग्रेस के कोई पदाधिकारी नही है ।जबकि पीड़ित परिवार कई महीनों से न्याय के लिये भटक रहा है वही स्थानीय पुलिस प्रशासन ने धारा शांति भंग अंदेशा की खानापूर्ति तक सीमित रहा।
    सरकार अपनी जिम्मेदारी भूलकर अमेठी के नाम पर प्रियंका गांधी जी की लोकप्रियता से घबड़ाकर अनावश्यक,तथ्यविहीन निराधार आरोप लगाना निंदनीय है
    उक्त घटना की जानकारी मिलते ही अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और लखनऊ के शहर अध्यक्ष मुकेश चौहान आज जब सिविल हॉस्पिटल लखनऊ पीड़िता की मदद व हाल चाल जानने पहुचे तो प्रशासन ने उन्हें पीड़िता से मिलने नही दिया गया।