Category: uttar-pradesh

  • कानपुर गोलीकांड में विकास का सहयोगी रहा शशिकांत गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किये हथियार

    कानपुर गोलीकांड में विकास का सहयोगी रहा शशिकांत गिरफ्तार,  पुलिस ने बरामद किये हथियार

    कानपुर। उत्तर प्रदेशा के बिकरू गांव में 2-3 जुलाई को हुई मुठभेड़ के आरोपी और विकास दुबे का साथ देने वाले शशिकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की एके -47 रायफल, 17 कारतूस और इंसास रायफल के 20 कारतूस बरामद कर लिए गए हैं। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के एडीजी-कानून व्यवस्था- प्रशांत कुमार ने प्रेस कान्फ्रेंस में दी।

    प्रशांत कुमार ने बताया कि दो जुलाई को बिकरू गांव में पुलिस पार्टी पर विकास दुबे के साथियों ने हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। उन्होंने सरकारी असलहा भी लूट लिया था। इस संबंध में थाना चौबेपुर में अपराध संख्या 192/20, धारा 147, 148, 149, 302, 307, 120 बी, 415 आईपीसी व सातवें क्रिमिनल ल संशोधन एक्ट के तहत मामला पंजीत किया गया था।

    मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। सोमवार देर रात एसओजी टीम, शिवराजपुर पुलिस व रेलवे बजार पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त व 50 हजार के इनामी बदमाश शशिकांत को रात 2:50 बजे गिरतार किया गया।

    उन्होंने बताया कि चौबेपुर के एसएचओ के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जो भी कार्रवाई होगी, नियम व कानून के अनुसार होगी।

    अभियुक्त ने बताया कि पुलिसकर्मियों से लूटा गया असलहा विकास के कहने पर उसके और विकास के घर में छिपा दिया गया था। उसकी निशानदेही पर विकास के घर से एके-47 राइफल, 17 कारतूस और और शशिकांत के घर से इंसास राइफल और 20 अदद कारतूस बरामद किए गए।

    बरामद की गई एक अदद एके-47 राइफल और 17 कारतूस सरकारी, एक अदद इंसास राइफल और 20 कारतूस सरकारी हैं।

    एडीजी ने बताया कि इस मामले में 21 अभियुक्त नामजद थे, जिनमें से ज्ञान यादव, दयाशंकर अग्निहोत्री और शशिकांत दुबे को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी विकास दुबे समेत छह अभियुक्त एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।

    11 अभियुक्तों की तलाश जारी है। वहीं दो अभियुक्त गुड्डन त्रिवेदी और सोनू जो महाराष्ट्र से पकड़े गए हैं, उन्हें रिमांड पर लेकर पुलिस यूपी आ रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • शस्त्र लाइसेंस निलंबित मुख्तार अंसारी के करीबियों के

    [object Promise]

    वाराणसी । जेल में बंद माफिया डॉन और विधायक मुख्तार अंसारी के रिश्तेदारों और गुर्गों के पांच शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इन हथियारों को गाजीपुर जिले के पुलिस थानों में जमा करा दिया गया है। वाराणसी जोन के एडीजी बृज भूषण ने कहा, “मुख्तार के रिश्तेदारों और गुर्गों को जारी किए गए हथियार लाइसेंस के सत्यापन के दौरान इनमें से पांच को लेकर गाजीपुर पुलिस को कई अनियमितताओं का पता लगा था। इसके बाद उन्होंने सात से नौ जुलाई के बीच जिला मजिस्ट्रेट को अपनी रिपोर्ट भेजी थी।”

    रिपोर्ट के आधार पर, जिला मजिस्ट्रेट ने मोहम्मदाबाद क्षेत्र से उदय नारायण यादव, रियाज अंसारी, रामानुज सिंह यादव, अफजल अली खान और वलीउल्लाह खान के शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने के आदेश दिए।

    एडीजी ने कहा कि अब तक मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़े लोगों के 33 शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर पुलिस थानों में जमा किए गए हैं।

    गौरतलब है कि अधिकारियों ने पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मुख्तार के रिश्तेदारों और गुर्गों पर शिकंजा कस दिया है।

    इतना ही नहीं गाजीपुर जिले में अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन और अवैध तरीकों से अर्जित की गई 39.83 करोड़ रुपये की संपत्तियों को भी मुख्तार के करीबियों से मुक्त कराया गया है।

    राज्य सरकार ने मऊ, वाराणसी और जौनपुर सहित कई पूर्वी जिलों में मछली व्यापार में मुख्तार के गुर्गों के एकाधिकार को तोड़ने के लिए भी कार्रवाई की है।

  • पुलिस कमिश्नर प्रणाली की लखनऊ व नोएडा में सफलता के बाद अब लागू होगी कानपुर-वाराणसी में भी

    पुलिस कमिश्नर प्रणाली की लखनऊ व नोएडा में सफलता के बाद अब लागू होगी कानपुर-वाराणसी में भी

    लखनऊ। लखनऊ और गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने का निर्णय अपराध नियंत्रण के लिहाज से सफल साबित हुआ है। यातायात व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। इस प्रणाली के छह माह पूरे होने पर दोनों महानगरों के पुलिस कमिश्नर ने अपनी रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट के बाद कानपुर नगर व वाराणसी समेत अन्य महानगरों में भी पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किए जाने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि लखनऊ व गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किए जाने के अच्छे परिणाम मिले हैं। पुलिस कार्रवाई के साथ पीड़ितों की सुनवाई में गुणवत्ता बढ़ी है। यह नजीर है। उम्मीद है कि जल्द अन्य महानगरों में यह व्यवस्था लागू होगी।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 जनवरी को लखनऊ व गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किए जाने का निर्णय लिया था। इन दोनों शहरों के आंकड़े इस प्रणाली के विस्तार की खुद हिमायत करते हैं। लखनऊ में लूट, हत्या, डकैती व अन्य तरह के अपराधों में पिछले वर्ष की तुलना में बीते छह माह में कुल अपराध में 45.09 फीसद की कमी दर्ज की गई है। डकैती में 75 फीसद, लूट में 55.5 फीसद, हत्या में 34.37 फीसद, वाहन चोरी में 55.47 फीसद, अपहरण में 38.49 फीसद व दुष्कर्म में 33.33 फीसद की कमी आने का दावा किया गया है। बड़ी राहत चेन व पर्स लूट की घटनाओं में मिली है। वर्ष 2019 में इन घटनाओं में रिकवरी प्रतिशत जहां 19.22 फीसद था, वह इस वर्ष बढ़कर 87.93 फीसद हो गया है।

    हत्या, लूट व डकैती के वांछित अपराधियों को पकड़ने की कार्रवाई में 80 फीसद कामयाबी मिली है, जो वर्ष 2019 में 16 फीसद थी। सबसे बड़ा बदलाव तो महिला अपराध व पॉक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल अफेंसेस) एक्ट के मामलों में देखने को मिल रहा है। महिलाओं के प्रति अपराध में 43.02 फीसद और पॉक्सो एक्ट के मामलों में 32.24 फीसद की कमी आई है। महिलाओं के प्रति अपराध के मामले में वर्ष 2019 में एक जनवारी से 12 जुलाई के बीच 1541 केस दर्ज हुए थे, जबकि इस वर्ष 878 केस दर्ज हुए हैं। ऐसे ही पॉक्सो एक्ट में इस अवधि में वर्ष 2019 में 140 केस और इस वर्ष 95 केस दर्ज हुए।

    रिपोर्ट के अनुसार माफिया पर शिकंजा कसने के मामले में भी इस प्रणाली के सार्थक परिणाम सामने आए हैं। लखनऊ में माफिया की 4.43 करोड़ की संपत्ति दर्ज की गई, जबकि गौतमबुद्धनगर में अभियान के तहत कुख्यात सुंदर भाटी समेत अन्य की अपराध से जुटाई गई करीब 13 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।

    गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पिछले वर्ष की तुलना में एक जनवरी से 30 जून के मध्य डकैती में 100 फीसद, लूट में 109 फीसद, नकबजनी में 22 फीसद, वाहन चोरी में 172 फीसद, हत्या में 41 फीसद, हत्या के प्रयास में 39 फीसद, अपहरण में 29 फीसद व दुष्कर्म में 157 फीसद तक की कमी आने का दावा है। विवेचना के निस्तारण मेें भी 65 फीसद की बढ़ोतरी हुई है।

    छह माह में होनी थी समीक्षा : शासन ने पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने के साथ ही हर छह माह में इसकी समीक्षा कराए जाने का निर्णय भी लिया था। पूर्व में लखनऊ व गौतमबुद्धनगर के अलावा कानपुर नगर, वाराणसी व गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नर प्रणाली बतौर पायलेट प्रोजेक्ट लागू किए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी।

  • सीबीएसई 10 वीं का आया रिजल्ट,कुशीनगर में कार्तिक टॉपर,अभिषेक को दूसरा व कार्तिकेय को मिला तीसरा स्थान

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा

    कुशीनगर : सीबीएसई दसवीं में पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज के कार्तिक कुमार ने 97.33 प्रतिशत अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नवजीवन मिशन स्कूल कसया के अभिषेक कश्यप ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा व पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज के ही कार्तिकेय कुमार सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। टॉपरों व सफल छात्र-छात्राओं को शिक्षकों और अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

    जिले में सीबीएसई के 25 विद्यालयों में करीब तीन हजार छात्र-छात्राएं हाईस्कूल में पंजीकृत थे। रिजल्ट जारी होने की सूचना पर सुबह से ही बच्चे व अभिभावकों के अलावा स्कूल प्रबंधन भी पल-पल की जानकारी करने में लगा था। पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज के कार्तिक कुमार सिंह ने 97.33 प्रतिशत अंक के साथ जिले में अव्वल रहे।
    नवजीवन मिशन स्कूल कसया के अभिषेक कश्यप ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा व पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज के ही कार्तिकेय कुमार सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। अन्य स्कूलों के मेधावियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
    एसडीएम कप्तानगंज अरविंद कुमार व एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय ने पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में टॉपर बच्चों को मिठाई खिलाई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। प्रबंधक एसपी सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।

  • यूपी में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की सम्भावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    यूपी में  गरज-चमक के साथ भारी बारिश की सम्भावना,  मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    नई दिल्ली। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में मंगलवार 14 जुलाई और बुधवार 15 जुलाई को कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी यूपी के अलावा मध्य यूपी में भी इन दो दिनों के दरम्यान गरज-चमक के साथ बारिश होने या बौछारें पड़ने के आसार जताये गये हैं। वहीं दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व पश्चिमी राजस्थान में दिन का मौसम शुष्क व गर्म रहेगा। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में दिन का मौसम सुहावना व शुष्क बना रहेगा। मैदानी भागों में दिन का मौसम गर्म व उमसभरा रहेगा।

    दिल्ली में मानसून ने अब तक जोर नहीं पकड़ा है। मानसून के जल्द पहुंचने के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में 40 फीसद कम बारिश हुई है। दिल्ली में जुलाई में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। देश में मॉनसून के एक जून को दस्तक देने के बाद से महानगर में 79.7 मिमी बारिश हुई है जबकि सामान्य तौर पर 132.6 मिमी बारिश होती है। इस प्रकार यह 40 फीसद कम है।मानसून सामान्य तारीख से दो दिन पहले 25 जून को दिल्ली पहुंचा।

    इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

    मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून पश्चिम तट में कोंकण गोवा से केरल की तरफ सक्रिय है। स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में 16 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है, इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है। यहां 15 जुलाई को सबसे तेज बारिश हो सकती है। हिमाचल में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के अलावा अगले 24 घंटों में बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही गुजरात में भी कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक में मानसून की रफ्तार सामान्य है, यहां मध्यम बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में लोगों के लिए बारिश का इंतजार लंबा हो सकता है क्योंकि आज मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

    बदली-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा

    उत्तर प्रदेश में में 16 जुलाई तक बदली-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। रविवार की शाम से सोमवार की शाम के दरम्यान प्रदेश के पूर्वी अंचलों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक 6 सेण्टीमीटर बारिश कुशीनगर के हाता में दर्ज की गयी। इसके अलावा बर्डघाट में 4, निघासन व खीरी में 3-3 से.मी.बारिश दर्ज की गई। लखनऊ और आसपास के इलाकों में सोमवार को तड़के बारिश हुई। मगर इस बारिश से भी जनजीवन को राहत नहीं मिली। उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल रहे। वहीं प्रयागराज में भारी बारिश के कारण आवासीय क्षेत्रों व घरों में पानी भर गया है।

    भारी बारिश व बाढ़ के कारण बिहार में नदियां उफान पर हैं। पानी के दबाव से तटबंध टूट व रिस रहे हैं। बाढ़ के कारण लोगों में भय व्‍याप्‍त है। मधुबनी जिले में एक और पूर्वी चंपारण में दो तटबंध टूट गए। जबकि, दरभंगा में नए पुल का एक हिस्सा कमला नदी में बह गया। वहीं समस्तीपुर में बारिश के दौरान घर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। सीतामढ़ी में बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत की खबर है। मधुबनी में एक वृद्ध पानी में बह गया। पश्चिम चंपारण जिले के मधुबनी, भितहां, पिपरासी और ठकराहां प्रखंड के दो दर्जन गांव जलमग्न हो गए हैं। लोग ऊंचे स्थानों पर रह रहे हैं। नौतन और योगापट्टी प्रखंड के दियारे में गंडक की तबाही जारी रही। धारमहुई में मसान नदी का तेज कटाव जारी रहा। गंडक का जलस्तर 2.73 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया है। गंडक बराज के सभी फाटक पूरी तरह उठा दिए गए हैं। अभियंताओं की टीम कैंप कर रही है।

    हरियाणा में कल से मानसून सक्रिय रहेगा

    मौसमहिसार स्थित हरियाणा कृषि विवि के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि मानसून की कर्क रेखा हिमालय की तराई में बनी हुई है। इस कारण 15 जुलाई के बाद मानसून और सक्रिय रहेगा। उत्तरी हरियाणा में मध्यम बारिश और दक्षिण व पश्चिम हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है।

    मुंबई में अच्छी बारिश संभावना

    मुंबई और आसपास के इलाकों में ज्यादा बारिश होने की संभावना है और 16 जुलाई तक अच्छी बारिश जारी रह सकती है। महाराष्ट्र के ठाणे के नगर आयुक्त ने कहा कि 79 भवनों को ‘‘काफी खतरनाक’’ वर्गीकृत किया गया है और उनको खाली कराने की प्रक्रिया चल रही है और इस प्रक्रिया में दो दिनों का समय लग सकता है। मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर में तेज हवा चलने का अनुमान जताया है और मछुआरों को सलाह दी है कि वे इन क्षेत्रों में समुद्र में नहीं जाएं।

  • यूपी में अब तक प्रशासन को मिले 2 लाख अलर्ट आरोग्य सेतु एप से

    [object Promise]

    लखनऊ । कोरोनावायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने में आरोग्य सेतु एप काफी मददगार साबित हो रहा है। अबतक सरकार को इस एप के जरिए लगभग दो लाख अलर्ट मिल चुके हैं। इससे इंसान की आस-पास की शंका भी दूर होती है, और समय-समय पर यह आगाह भी करता है। अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक इस एप के माध्यम से विभाग को तकरीबन दो लाख अलर्ट मिल चुके हैं, जिनपर फोन करके लोगों का हाल पूछा गया और उनमें से कुछ लोग कोरोना के लक्षण वाले थे, जिनका टेस्ट भी कराया गया है।

    कोरोना से लड़ने के लिए आरोग्य सेतु एप को सरकार ने सबसे अहम हथियार बताया है। आरोग्य सेतु एप कॅटैक्ट ट्रेसिंग एप है, जो बखूबी आपके 500 मीटर से 10 किलोमीटर के बीच किसी के संक्रमित होने के बारे में अलर्ट करता है। यह एप आपकी सेहत के बारे में भी बताता है। आप किन लोगों से मिले हैं, उनकी सेहत के बारे में भी अलर्ट करता है।

    आरोग्य सेतु एप से आप जरूरत पड़ने पर यह भी जान सकते हैं कि कोरोना का टेस्ट करने वाली प्रयोगशाला आपसे कितनी दूर है। इस एप के माध्यम से आप कोरोना से बचाव के तरीके के बारे में जागरूक हो सकते हैं। साथ ही देश और सभी प्रदेशों के कोरोना का लेटेस्ट अपडेट भी जान सकते हैं।

    कोई भी व्यक्ति गूगल प्ले से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर सकता है। यह पूरी तरह नि:शुल्क है।

  • यूपी में नष्ट किया जाएगा टिड्डियों के अंडों को खोजकर

    [object Promise]

    लखनऊ । उत्तर प्रदेश में टिड्डी दल भले ही भाग गए हैं, लेकिन उनके दोबारा हमले की संभावना कम नहीं हुई है। प्रदेश के कई जिलों में इन्होंने अपना डेरा डाला था। बताया जा रहा है कि जहां वे रुके हैं, वहां प्रजनन की संभावना है। ऐसे में इनके अंडों को खोजकर नष्ट किया जाएगा। अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) सुनील अग्निहोत्री ने बताया, “टिड्डी दल जहां रुके हैं, उस जिले के अधिकारी को सर्तक रहने को कहा गया है। जहां कहीं भी ये रुके हैं, वहां इनके अंडे खोजकर उन्हें नष्ट किया जाएगा। किसानों को भी अलर्ट किया गया है। क्योंकि पहली बात गांव में टिी अंडे नहीं देती हैं। ये खेत की मिट्टी में अंडे नहीं देती हैं। इस कारण इसकी संभावना नदी किनारे ज्यादा होती है। क्योंकि वे जमीन में धंसकर अंडे देती हैं, जमीन के नीचे अंडे देती हैं। इसे जोताई करके ही नष्ट किया जाता है। इसे लेकर प्रत्येक जिलों में सर्तकता बरती जा रही है। जनपदीय अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। क्योंकि जनपद के कुछ गांवों में ही ये रुके हैं। अगर ये नदी किनारे होंगे तो विभाग व्यवस्था करेगा। किसान के खेतों में दिखे तो उसकी जोताई करा दी जाएगी।”

    प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि 57 जिलों में टिड्डियों का दल आया, लेकिन उसका प्रभाव 36 जिलों में ही रहा है। शाही ने टिड्डियों के कारण फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश अफसरों को दिए। शाही ने टिड्डी प्रभावित जिलों का भ्रमण करने के निर्देश देते हुए जल्द रिपोर्ट देने को कहा।

    उन्होंने गांवों में जागरूकता अभियान जारी रखने और खरीफ फसलों की ²ष्टि से तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 57 जिलों से टिड्डियों के दल गुजरे और 36 जिलों में रात्रि प्रवास किए। रात्रि प्रवास वाले जिलों में रक्षा रसायनों का स्प्रे कराया जा रहा है।

    अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि कुछ टिड्डी दल नेपाल व बिहार की सीमा में प्रवेश कर गए हैं। उनकी वापसी की सूचना नहीं है। उन्होंने प्रदेश मुख्यालय व जिलों में स्थापित कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने की हिदायत भी दी।

  • कानपुर : फिरौती की रकम अपहरणकर्ताओं को देने का कह पुलिस फंसी विवादों में

    [object Promise]

    कानपुर। कानपुर की पुलिस अपहृत व्यक्ति के परिजनों को अपहरणकर्ताओं को फिरौती की रकम देने के लिए कहने के बाद एक बड़े विवाद में फंस गई है। पुलिस के कहने पर परिवार ने फिरौती के 30 लाख रुपयों का इंतजाम किया और तय जगह पर पहुंचे। पुलिस अपरहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए वहां पहले से इंतजार कर रही थी लेकिन अपहरणकर्ता पुलिस से ज्यादा चालाक निकले।

    वे पैसे लेकर भाग गए और पुलिस ना बंधक को बचा सकी, ना अपहरणकर्ताओं को पकड़ सकी।
    खबरों के मुताबिक, चमन सिंह के बेटे संदीप का 22 जून को अपहरण हो गया। संदीप एक स्थानीय पैथोलॉजी लैब में काम करता है। अपहरणकर्ताओं ने परिवार को फोन करके फिरौती के रूप में 30 लाख रुपये मांगे। चमन सिंह ने बर्रा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस की सलाह पर चमन सिंह ने फिरौती की रकम का इंतजाम किया और पुलिस के कहने पर उसने उसे अपहरणकर्ता को सौंप दिया।

    सिंह ने संवाददाताओं को बताया, पुलिस अब कह रही है कि उन्हें अपहरणकर्ताओं और उसके बेटे के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस बीच मीडिया और पुलिस से मदद के लिए रो-रोकर गुहार लगाती उनकी बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार प्रभु ने कहा, “मैं बर्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज इस कथित अपहरण मामले की जांच कर रहा हूं। हमारी प्राथमिकता बंधक को बचाने की है।”

    उन्होंने आगे कहा कि अपराधियों का पता लगाने और पीड़ित को बचाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • प्रेमप्रकाश की बहू ने घटना के बाद फोन कर कहा था- भाभी…

    [object Promise]

    कानपुर। दो जुलाई की रात सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद मुठभेड़ में मारे जा चुके प्रेम प्रकाश पांडेय उर्फ प्रेम कुमार की बहू मनु व विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश और उसकी पत्नी अंजली के बीच फोन पर बातचीत का ऑडियो मंगलवार को वायरल हुआ है। ऑडियो में मुठभेड़ व पुलिस पहुंचने पर उससे बचने को लेकर बातचीत के अंश हैं।

    मंगलवार को 2 मिनट 25 सेकेंड का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दावा है कि यह बातचीत प्रेम कुमार पांडेय के बेटे शशिकांत की पत्नी मनु और विकास के भाई दीपू व उसकी पत्नी अंजली दुबे के बीच की है। अंजली ही वर्तमान में गांव की प्रधान है। वायरल ऑडियो के अनुसार मनु ने घटना के बाद फोन पर विकास और उसके साथियों के पुलिस वालों की हत्या करने की जानकारी दी थी। वह उनसे पूछ रही है कि वारदात के बाद ससुर और पति फरार हो गए हैं, ऐसे में अब वह क्या करे।

    वायरल ऑडियो में बातचीत के अंश

    मनु : हैलो

    अंजली : हैलो

    मनु : हैलो भाभी.. बाहर दो आदमी मरे पड़े हैं। मेरे दरवाजे और आंगन में एक आदमी मरा पड़ा है। यह सब लोग भाग गए हैं। क्या कहेंगे पुलिस जब आएगी।

    अंजली : तो वो लोग हैं कौन?

    मनु : भाभी वह पुलिस वाले हैं। विकास भैया ने मारा है। इन सब लोगों ने मारा है।

    अंजली : पुलिस वाले हैं?

    दीप प्रकाश : फोन नंबर डिलीट करो सबसे पहले।

    मनु : भैया हम मोबाइल स्विच ऑफ करके छुपा दे रहे हैं।

    दीप प्रकाश : पहले सब नंबर डिलीट कर देना ये वाले। उनसे कह देना हमको नहीं पता। हम तो अंदर थे, बता देना।

    अंजली : स्विच ऑफ करके बैटरी हटा देना।

    मनु : भइया…भाभी…ये बताइये कि जब वह पूछेंगे कि तुम्हारा आदमी कहां गया। तुम्हारा आदमी तो दिन की ड्यूटी करके आया था तो क्या बताएंगे? पापा वापा सब लोग भाग गए।

    अंजली : कह देना आया ही नहीं…आया ही नहीं…आया ही नहीं… वहां पर उनकी डबल शिफ्ट थी।

    मनु : नहीं, वहां से तो पता ही चल जाएगा।

    अंजली : तो कह देना कहां गए, हमको बताया ही नहीं, हमको फोन ही नहीं किया। उनसे कहना फोन ही नहीं किया हमारे पति देव ने। अब यह तो आप बता रहे हैं कि वह वहां नहीं था।

    मनु : भाभी… अब ये बताइये कि अगर हम मोबाइल स्विच ऑफ कर दें तो मोबाइल की लोकेशन पता नहीं चलेगी। ये अपना भी मोबाइल यहीं छोड़ गए हैं।

    अंजली : तुम बैटरी हटा दो… बैटरी हटा दो।

    दीप प्रकाश : इसमें बैटरी नहीं हटेगी, सिम निकाला जाता है।

    मनु : तो फिर स्विच आफ कर दूं।

    दीप प्रकाश : नहीं, पहले नंबर डिलीट कर दो।

    अंजली : हां, पहले तुम मेरा वाला नंबर डिलीट कर देना और फिर जो सोनू (रिचा दुबे) ने किया हो वह नंबर डिलीट कर देना। तुम ऐसे ही रख दो नहीं तो कहेंगे कि फोन स्विच ऑफ क्यों किया।

    मनु : भाभी तो वो बोलेंगे कि जब तुम्हारे आंगन में एक आदमी मारा गया तो तुमने पुलिस को फोन क्यों नहीं किया। यही कहो बोलने लगें। मैं फोन ही हटा दूं। कह दूंगी कि मेरे पास फोन ही नहीं था।

    अंजली : हां..हां..हां.. यही ठीक है।

    मनु : भाभी क्या होगा अब?

    अंजली : कुछ नहीं, तुम परेशान मत हो, भगवान सब ठीक करेगा।

    दीप प्रकाश : अगर मौका मिले तो तुम निकल जाओ घर से।

    मनु : कैसे कहां निकल जाएं, मम्मी तो चल भी नहीं सकतीं।

    दीप प्रकाश : ठीक है, पहले नंबर डिलीट करो। अब हमसे कोई मतलब मत रखना।

     

  • कुशीनगर के चर्चित गांव बसहिया में सीओ के अगुवाई में पुलिस का दबिश, फरार मिले वांछित अभियुक्त

    [object Promise]
    पडरौना, कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र में पशु मांस के धंधे को लेकर चर्चित गांव बसहिया में सीओ पडरौना के नेतृत्व में गुरुवार की पूर्व में दर्ज किए गए मुकदमे में शामिल वांछित गैंगस्टर अभियुक्तों को लेकर दबिश दी गई। दबिश के दौरान पुलिस  के आने वक़्त फरार हो जाने की वजह से गिरफ्तारी नहीं कर सकी।
    बताते चलें कि कोरोना महामारी के बीच कुशीनगर जिले के  कोतवाली पडरौना क्षेत्र के चर्चित गांव बसहिया में प्रतिबंधित पशुओं के कांटे व तस्करी में शामिल वांछित-गैंगस्टर पहले से दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्तों कि गिरफ्तारी को लेकर सीओ के अगुवाई में पीएसी जवानों के साथ छापेमारी कि गई ।
    इस दौरान पुलिस को दबिश देने के पूर्व ही वांछित अभियुक्त गांव छोड़ फरार हो गए थे,ऐसे में पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। हालांकि इस छापेमारी के पहले भी इस चर्चित गांव में सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद कई बार बड़े पैमाने पर छापेमारी हुई है। एसे में एक बार के दौरान हुई छापेमारी में तो कारोबारियों ने पुलिस टीम पर पथराव भी कर दिया था।
    इसके बाद हुई कार्रवाई के बावजूद इस गांव में पशु मांस का धंधा होने की शिकायतें मिल रहीं थी। सूत्रों की मानें तो अवैध मांस कारोबार होने लेकर मिली शिकायत के बाद कोतवाली पडरौना के पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी की।  छापामारी में कोतवाली पडरौना के प्रभारी निरीक्षक पवन सिंह,कोतवाली के सिधुआ चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार,पीएसी के जवानों के साथ कोतवाली पडरौना की पुलिस मौजुद थे ।