Category: uttar-pradesh

  • Gangster विकास दुबे का आज सुबह kanpur ले जाने दौरान भगा , पुलिस encounter में मार गिराया, VIDEO

    [object Promise]

    कानपुर । कानपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया। यूपी एसटीएफ की टीम उसे उज्जैन से ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ले जा रही थी। लेकिन शहर से 17 किमी पहले सुबह 6:30 बजे काफिले की एक कार पलट गई।





    विकास उसी गाड़ीमें बैठा था। हादसे के बाद उसने पुलिस टीम से पिस्टल छीनकर हमला करने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे सीने और कमर में दो गोली लगीं। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर मृत घोषित कर दिया। कानपुर रेंज के आईजी ने विकास के मारे जाने की पुष्टि की।विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था।एसटीएफ के काफिले की गाड़ी कानपुर के नजदीक पलट गई। विकास इसी गाड़ी में सवार था।

    गैंगस्टर विकास दुबे को एनकाउंटर के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया गया। उसे पुलिस की तीन से चार गोली लगी थीं।

    उज्जैन में गिरफ्तारी के वक्त चिल्लाया था हिस्ट्रीशीटर- विकास दुबे हूं, कानपुर वाला
    विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन मंदिर में करीब 9 बजे गिरफ्तार किया गया था। डरा हुआ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तारी के वक्त चिल्ला रहा था कि मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला। इसके बाद पुलिस उसे पहले महाकाल थाना, पुलिस कंट्रोल रूम, नरवर थाना और फिर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर लेकर गई। यहां उससे करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई। इस बीच, खबर आ रही है कि विकास की पत्नी ऋचा, उसके बेटे और नौकर को लखनऊ में हिरासत में लिया गया है।

    कानपुर शूटआउट केस में अब तक क्या हुआ?
    2 जुलाई: विकास दुबे को गिरफ्तार करने 3 थानों की पुलिस ने बिकरू गांव में दबिश दी, विकास की गैंग ने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।
    3 जुलाई: पुलिस ने सुबह 7 बजे विकास के मामा प्रेमप्रकाश पांडे और सहयोगी अतुल दुबे का एनकाउंटर कर दिया। 20-22 नामजद समेत 60 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
    5 जुलाई: पुलिस ने विकास के नौकर और खास सहयोगी दयाशंकर उर्फ कल्लू अग्निहोत्री को घेर लिया। पुलिस की गोली लगने से दयाशंकर जख्मी हो गया। उसने खुलासा किया कि विकास ने पहले से प्लानिंग कर पुलिसकर्मियों पर हमला किया था।
    6 जुलाई: पुलिस ने अमर की मां क्षमा दुबे और दयाशंकर की पत्नी रेखा समेत 3 को गिरफ्तार किया। शूटआउट की घटना के वक्त पुलिस ने बदमाशों से बचने के लिए क्षमा दुबे का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन क्षमा ने मदद करने की बजाय बदमाशों को पुलिस की लोकेशन बता दी। रेखा भी बदमाशों की मदद कर रही थी।
    8 जुलाई: एसटीएफ ने विकास के करीबी अमर दुबे को मार गिराया। प्रभात मिश्रा समेत 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
    9 जुलाई: प्रभात मिश्रा और बऊआ दुबे एनकाउंटर में मारे गए।विकास दुबेउज्जैन से गिरफ्तार।
    10 जुलाई: कानपुर के पास विकास दुबे मारा गया।

  • जिला स्वास्थ्य समिति की जिलाधिकारी ने की बैठक दिए आवश्यक निर्देश

    [object Promise]
    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    संचारी रोग व विशेष सर्विलांस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घरों का किया जाए सर्वेक्षण……जिलाधिकारी।

    स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सबसे खराब प्रगति वाले एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस।

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में देर शाम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक किया। बैठक के दौरान उन्होंने जनपद में चल रहे संचारी रोग व विशेष सर्विलांस अभियान के अंतर्गत अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान हेतु जनपद में 593 टीमें लगाई गई हैं, जिनके द्वारा अब तक 141855 घरों को कवर किया जा चुका है तथा 786983 व्यक्तियों का सर्वेक्षण हो चुका है, जिसमें से 10142 सैंपल जांच भेजे गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सर्विलांस अभियान के तहत कोई भी घर छूटना नहीं चाहिए, उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से वृद्ध, गंभीर बीमारी वाले लोग, खांसी बुखार वाले व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सर्वेक्षण कर उनकी जांच हेतु सैंपल भेजे जाएं। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई, फागिंग व एंटीलार्वा स्प्रे कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 के साथ-साथ सभी एमओआईसी शासन द्वारा संचालित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर भी ध्यान देते हुए उनका क्रियान्वयन प्रारंभ करें। बैठक में जिलाधिकारी ने आशाओं के भुगतान, बच्चों के टीकाकरण सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा किया। इस दौरान टीकाकरण कार्यक्रम में सबसे कम प्रगति वाले एमओआईसी भेटुआ, तिलोई व बाजार शुकुल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी आलोक राजवंशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • ATS ने दबोचा दुबे के खास गुर्गे गुड्डन और उसके ड्राइवर को, विकास की कई बड़े नेताओं से कराई थी मुलाकात

    [object Promise]

    कानपुर। इनामी गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद भी पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। अब यूपी पुलिस ने उसके करीबियों को दबोचना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र एटीएस प्रमुख एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक ने उसके दो गुर्गों को ठाणे से गिरफ्तार किया है। ये दोनों कानपुर में पुलिसवालों की हत्या में शामिल थे। बता दें कि 10 जुलाई को विकास दुबे की कानपुर के पास एनकाउंटर में मौत हो गई थी।

    गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अरविंद उर्फ गुड्डन रामविलास त्रिवेदी और सुशिल कुमार उर्फ सोनू तिवारी के रूप में हुई है। गुड्डन त्रिवेदी के लिए कहा जाता है कि यह शख्स राजनीति में सक्रिय था और इसने विकास दुबे की कई बड़े नेताओं से मुलाकात करवाई थी।

    विकास के गुर्गो को शरण देने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 2 गिरफ्तार

    बता दें कि विकास दुबे और उसके गैंग को शरण देने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर बदमाशों को शरण देने का आरोप है। कानपुर पुलिस ने अपने जारी बयान में बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले ओम प्रकाश पांडे और अनिल पांडे को पकड़ा है। इन दोनों पर कानपुर एनकाउंटर के आरोपी शशिकांत पांडे और शिवम दुबे को शरण देने का आरोप है।

    इन्होंने दोनों आरोपियों को अपने घर में छिपाया था। इन दोंनो के विरूद्घ विधिक कार्यवाही की जा रही है। इनके ऊपर आरोप है कि चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दो-तीन जुलाई की रात पुलिस बल पर हमले के कई आरोपियों को इन लोगों ने अपने घर में शरण दी। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के ग्वालियर के हैं।

    कानपुर के चौबेपुर थाना की फोर्स ने इनको ग्वालियर से पकड़ा है। ओम प्रकाश पाण्डेय पुत्र छोटेलाल पाण्डेय तथा अनिल पाण्डेय पुत्र चंद्र प्रकाश पाण्डेय के खिलाफ कानपुर के चौबेपुर थाना में केस दर्ज किया गया है। गौरतलब हो कि उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किए गए विकास दुबे को शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।

  • विकास दुबे की बिकरू से बैंकॉक तक की संपत्ति पर ED की नजर…

    [object Promise]

    लखनऊ। दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के कानपुर में पुलिस एनकांउटर में ढेर होने के बाद अब उसके करीबियों तथा फाइनेंसर जय वाजपेयी पर प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा कस रहा है। प्रदेश सरकार विकास दुबे के आर्थिक साम्राज्य की कुंडली खंगालने में जुटी हुई है। अब विकास दुबे के परिवार और सहयोगियों पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होगा।

    अरबों रुपये की बेनामी संंपतियों के मालिक जय वाजपेयी ही विकास के काला धन को निवेश करता था, इतना ही नहीं वह विकास दुबे से करोड़ों रुपया लेकर लोगों को ब्याज पर देने का भी बड़ा काम करता था। केंद्र सरकार की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम विकास दुबे और जय वाजपेयी के बीच होने वाले सारे लेनदेन की जांच करेगी। जय वाजपेयी अभी फिलहाल एसटीएफ के शिकंजे में है। विकास दुबे ने जय वाजपेयी के माध्यम से देश और विदेश में अपनी बड़ा आर्थिक साम्राज्य खड़ा किया था। विकास दुबे ने करीब 35 वर्ष का आपराधिक जीवन में अरबों रुपयों की अकूत संपत्ति अॢजत की। इसको वह जय वाजपेयी के माध्यम से कई धंधों में लगाता था। रियल एस्टेट में तो उसने भारत के साथ ही दुबई व थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में बड़ा निवेश किया था।

    पुलिस और एसटीएफ ने अपनी जांच शुरू कर दी

    विकास दुबे की फरारी के दौरान ही पुलिस और एसटीएफ ने अपनी जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच विकास दुबे और जय वाजपेयी का कनेक्शन सामने आया था। एसटीएफ तथा पुलिस ने इनके बीच लेनदेन का ब्यौरा जुटाया है। जिसके बाद ईडी ने भी पड़ताल की तो विदेशों में निवेश का मामला सामने आ गया है। एसटीएफ तथा पुलिस ने ईडी को जय वाजपेयी के स्टेट बैंक रामकृष्ण नगर में खाता का ब्यौरा दिया है। इस खाते में बीते एक वर्ष में करीब एक करोड़ का लेन-देन हुआ। इनमें भी करीब 60 लाख रुपये जय वाजपेयी ने खुद ही निकाले हैं। यह रकम कहां से आती थी और किस काम में खपाई जाती थी इसके लिंक तलाशे जा रहे हैं। जय वाजपेयी की पत्नी श्वेता के खाते से एक वर्ष में 60 लाख का लेनदेन हुआ। इनमें 45 लाख रुपए खुद श्वेता ने निकाले हैं, जबकि बाकी की रकम चेक के जरिए अन्य लोगों ने निकाला।

    जय वाजपेयी की नेता व अधिकारियों में पैठ, विकास को लाभ

    पांच लाख का इनामी बदमाश विकास दुबे सीधे अधिकारियों या नेताओं में पैठ नहीं बनाता था। वह इस काम में जय वाजपेयी की मदद लेता था। जय वाजपेयी ही इन नेता तथा अधिकारियों की मदद से विकास दुबे की काली कमाई का निवेश करता था।

    ईडी को काली कमाई की जांच

    विकास दुबे की काली कमाई की जांच की जिम्मेदारी शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय को सौंप दी गई थी। ईडी विकास दुबे और उसके करीबी जय वाजपेयी की अवैध चल-अचल संपत्तियों, आॢथक अपराध की कुंडली खंगालने जा रही है। जांच एजेंसी यह भी खंगालेगी कि विकास दुबे ने जय वाजपेयी के साथ मिलकर देश-विदेश में कहां-कहां और कितनी अवैध संपत्तियां बनाई हैं। विकास दुबे और जय वाजपेयी के पास कानपुर के साथ-साथ उत्तराखंड, मुंबई, नोएडा में करीब दो दर्जन से ज्यादा प्लॉट और मकान हैं। जय वाजपेयी ने दुबई और बैंकॉक में करीब 25 करोड़ के दो आशियाने खरीद रखे हैं।

    जय वाजपेयी कानपुर के बड़े उद्योगपति और विकास दुबे के लिए प्रॉपर्टी डीलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग दोनों का काम करता था। कानपुर में विकास दुबे के अपराध और पुलिस गठजोड़ की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी भी अवैध रूप से जुटाई गई संपत्ति को लेकर अपनी रिपोर्ट देगी। ईडी लखनऊ जोनल ऑफिस ने कानपुर रेंज के आईजी को पत्र लिखकर विकास दुबे की संपत्तियों की डिटेल मांगी है। ईडी की मांग पर पुलिस ने विकास की बेनामी संपत्तियों का कच्चा चिट्ठा निकालना शुरू कर दिया है। विकास दुबे की फरारी के बाद पुलिस ने जब उसके घर छापा मारा था तो उसकी संपत्तियों के कई दस्तावेज मिले थे। विकास दुबे ने अपनी काली कमाई छिपाने के लिए अपने रिश्तेदारों को भी मोहरा बनाया था, उसने अपने रिश्तेदारों के नाम भी प्रॉपर्टी खरीद रखी थी।

    देश में नोटबंदी से पहले ही विकास दुबे से जय वाजपेयी ने 6.30 करोड़ रुपये की नगदी को दो प्रतिशत ब्याज पर लेकर बाजार में पांच प्रतिशत ब्याज पर दिया था। विकास दुबे ने कई लोगों का पैसा नोटबंदी के दौरान निवेश किया था। विकास दुबे ने नोटबंदी के दौरान करीब पचास करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी थी। इसमें काफी पैसा कानपुर के एक व्यवसायी का था।

    ईडी के राडार पर यह व्यवसायी है। उसके पास बड़े-बड़े बिजनेसमैन धन सुरक्षित रखने आते थे। विकास दुबे को कानपुर के नामी गिरामी बिजनेसमैन से फॉर्च्यूनर कार गिफ्ट में दी थी। विकास दुबे ने कई लोगों का पैसा नोटबंदी के दौरान निवेश किया था। विकास दुबे ने नोटबंदी के दौरान करीब पचास करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी थी। विकास दुबे के नाम से लखनऊ में दो बड़े मकान हैं। लखनऊ-कानपुर में विकास दुबे ने कई फ्लैट और मकान खरीद रखे हैं। जय वाजपेयी ही विकास दुबे का विश्वस्त सहयोगी है।

  • कोरोना पॉजिटिव हुए योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार पर कुछ नियंत्रण करने की खातिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने 55 घंटा का लॉकडाउन घोषित किया है, लेकिन हालात बदतर होते जा रहे हैं। हरदोई में तैनात रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी की रविवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई जबकि शनिवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 1403 संक्रमित मिले थे। वाराणसी में रविवार को 38 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ गए हैं। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 798 हो गई है।

    प्रदेश में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, आयुष चिकित्सा मंत्री डॉ.धर्म सिंह सैनी, होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान के बाद अब खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी भी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में हैं। बलिया के फेफना से विधायक और खेल, युवा कल्याण व पंचायती राज मामलों के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल वह लखनऊ में हैं। उनका शनिवार को सिविल अस्पताल में टेस्ट कराया गया था, जिसका आज रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। फिलहाल वह लखनऊ में अपने आवास पर हैं, उनको संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराने की तैयारी है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री डॉ. उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। अब तो विभागीय अधिकारियों में खलबली मची है।

    हरदोई में हरियावां सर्किल के सीओ नागेश मिश्रा करीब दस दिन पहले बीमार हो गए थे। निमोनिया होने पर उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच जिला अस्पताल में उनका ट्रूनेट कोरोना टेस्ट कराया गया जोकि निगेटिव आया। इसके बाद भी हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। यहां कोरोना जांच में उनका टेस्ट पॉजिटिव आया।

    हालत में सुधार न होता देख शनिवार को उनको किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज से संजय गांधी पीजीआई में शिफ्ट किया गया। जहां वह वेंटीलेटर पर थे। रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। नागेश मिश्रा सीओ के पहले हरदोई में शहर कोतवाल के अलावा सांडी, पिहानी में कोतवाल भी रहे।

    सीतापुर में किशोरी सहित तीन और कोरोना पॉजिटिव

    सीतापुर में शनिवार देर रात सीडीआरआई से सीएमओ को प्राप्त रिपोर्ट में किशोरी सहित तीन और लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसमें बिसवां क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी भी शामिल है। सीएमओ डॉ आलोक वर्मा ने बताया कि परसेंडी क्षेत्र के लालपुर गांव के एक महिला ने कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर कीटनाशक का सेवन कर लिया था। उसके घर वालों ने उसे 5 जुलाई को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने इसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया था, जहां जांच में महिला 7 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इस महिला की बहू भी कोरोना वायरस से संक्रमित है। इसे खैराबाद अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ बिसवां कस्बे के खंभा पुरवा मुहल्ले की 16 वर्षीय किशोरी भी कोरोना से संक्रमित मिली है। बिसवां के मगरहिया मुहल्ले का 43 वर्षीय एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन सभी को खैराबाद अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। परसेंडी सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुनील शुक्ला ने बताया कि लालपुर की महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि 7 जुलाई को हुई थी। वह के केजीएमयू में भर्ती है। उसका दूसरा सैंपल भी जांच में पॉजिटिव आया है।

    कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है। जुलाई में ज्यादा मरीज मिलने के एक के बाद एक रिकार्ड टूट रहे हैं। शनिवार को रिकार्ड 1403 नए मरीज मिले। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 42,354 नमूनों की जांच भी की गई। इससे पहले शुक्रवार को 1347 मरीज मिले थे। वहीं इस खतरनाक वायरस के संक्रमण ने शनिवार को 25 और लोगों की जान ले ली। प्रदेश में अब तक कुल 913 लोग कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं। वहीं अब एक्टिव केस बढ़कर 11,490 हो गए हैं और अब तक कुल 22,689 मरीज स्वस्थ हुए चुके हैं। कोरोना से अब तक कुल 35,103 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

    प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री चेतन चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को वह इस जानलेवा वायरस के संक्रमण की जद में आ गए। शुक्रवार को लखनऊ के सिविल अस्पताल में यूपी के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान की जांच की गई थी। निदेशक डॉ. डीएस नेगी के मुताबिक ट्रूनेट टेस्ट में मंत्री में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक मंत्री चेतन चौहान को संजय गांधी पीजीआई में भर्ती करा दिया गया। उनके परिवार के लोगों के भी टेस्ट कराए जाएंगे। वहीं, समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, विधानमंडल दल के नेता राम गोविंद चौधरी के बाद अब एमएलसी सुनील सिंह साजन कोरोना वायरस के संक्रमण में हैं।

  • टिड्डी दल पहुंचा लखनऊ से बाराबंकी, थाली बजाकर फसलों के बचाव में जुटे किसान

    [object Promise]

    लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण काल में उमस भरी गर्मी के बीच लखनऊ शहर पर आज टिड्डी दल ने भी अपना कहर बरपाया। करीब छह किलोमीटर लम्बा टिड्डी दल उन्नाव के रास्ते लखनऊ में घुसा। करीब आधे एक घंटे तक लखनऊ से होता हुआ टिड्डी दल बाराबंकी पहुंचा। जहां टिड्डियों ने खेतों पर आक्रमण कर दिया। किसान खेतों में थाली बजाकर बचाव करने में जुट गए।

    किसान थाली बजाकर कर रहे बचाव

    टिड्डी दल लखनऊ जनपद के चिनहट से होते हुए बाराबंकी की सीमा में प्रवेश कर गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के रेंदुआ, गंज बस्ती, खसपरिया, माती सहित कई गांवों में यह दल मंडराता देखा गया है। ग्रामीण थाली और बर्तन बजाकर इन्हें भागने में जुटे हुए हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रीति किरण बाजपेई ने बताया कि टिड्डी दल रेदुआ से पल्हरी की ओर गई हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अलर्ट रहने को कहा है।

    लखनऊ में प्रवेश करने वाले इस लम्बे टिड्डी दल ने पहले मैंगों बेल्ट काकोरी के साथ ही बक्शी का तालाब में कहर ढाया। लोग घर की छतों के साथ खेत में शोर मचाने लगे। इसके बाद ठाकुरगंज होकर यह दल सीतापुर रोड क्षेत्र में घूमा। शहर के बालागंज, त्रिवेणी नगर, अलीगंज, ठाकुरगंज तथा मुफ्तीगंज क्षेत्र में टिड्डियों ने प्रवेश किया। टिड्डी का बहुत बड़ा दल यहां के विकास नगर में भी पहुंचा। इनके कहर से मडियांव, जानकीपुरम समेत आसपास के इलाकों में लोग अपने घरों में दुबके रहे।

    काकोरी कस्बा के काकोरी ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांवों में कठिंगरा, बड़ा गांव, मदारपुर तथा सकरा में इनका दल काफी देर तक मंडराता रहा। काकोरी में यह बड़ा टिड्डी दल लगभग छह किलोमीटर लम्बा देखा गया। यहां पर कृषि विभाग के कर्मचारी इनको भगाने के लिए थाली,ढोल व मजीरा लेकर मुस्तैद थे। बड़ी संख्या में लोग तालियां बजाकर शोर मचा रहे थे। राजधानी में टिड्डियों के दल ने धावा बोला। सीतापुर रोड पर टिड्डिया पहुंची। डालीगंज से मड़ियांव तक आसमान में टिड्डियों का दल दिखाई दिया। फसलों को बचाने के लिए लोग थाली बजाकर उन्हें भगाते दिखे।

    प्रदेश के कई जिलों में टिड्डी दल ने रविवार को भी धावा बोला। भोर के साथ आगे बढ़े टिड्डी दलों ने दर्जनों गांवों में फसलों पर हमला किया। फर्रूखाबाद से आया टिड्डी दल शनिवार रात दो टुकड़ों में बंट गया। उधर, बहराइच व श्रावस्ती होते हुए टिड्डियों का दल रविवार सुबह बलरामपुर पहुंच गया। टिड्डियों के दल के पहुंचने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरा गई। किसान बचाव के लिए परिवार के साथ खेतों में जुट गए।

    भोर के साथ आगे बढ़े टिड्डी दलों ने दर्जनों गांवों में फसलों पर हमला किया। कृषि रक्षकों और किसानों ने दिनभर इन्हें भगाने के उपाय किए। छोटे-छोटे हिस्सों में बंटे टिड्डी दल अब एक नहीं अनेक हैं। हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, मैनपुरी, एटा, बहराइच और श्रावस्ती समेत प्रदेश के विभिन्न जिले टिड्डी दल से आक्रांत रहे। दरअसल, मानसून में रेगिस्तानी टिड्डियां और सक्रिय हो गई हैं। इससे समस्या बढ़ सकती है।

    फर्रुखाबाद से हरपालपुर, सांडी होते हुए हरदोई के आसमान में टिड्डी दल मंडराता दिखा। हरदोई से सीतापुर पहुंचा टिड्डी दल करीब 200 गांवों से गुजरा। बहराइच के रुपईडीहा, महसी, शिवपुर, तेजवापुर, मिहींपुरवा समेत अन्य ब्लॉकों में पहुंच गया। वहीं श्रावस्ती के गिलौला के बाद रतनापुर, सोनवा से होते हुए भिनगा में फसलों को नुकसान पहुंचाने लगा है।

    परेशान किसानों ने थालियां, घंटा व ड्रम बजाकर टिड्डियों को भगाया। कृषि रक्षा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि टिड्डी दल को लेकर पहले से अलर्ट जारी है। सभी बीटीएम, एटीएम व अन्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

    हरदोई में दो टुकड़ों में बंटा टिड्डी दल, फसलों को नुकसान

    फर्रूखाबाद से आया टिड्डी दल शनिवार रात में दो टुकड़ों में बंट गया। एक दल बावन विकास खंड के लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम पकरी, धर्मपुर, सोनेपुर के बगीचों में रुका था, जबकि दूसरा दल लखनऊ रोड पर मदारा के बाग में रुका था। कृषि विभाग के अधिकारियों ने रसायन का छिड़काव कराया था। इसके बावजूद सुबह होते ही टिड्डी दल ने फसलों पर हमला कर दिया। बावन क्षेत्र के दर्जनों गांवों में टिड्डी दल के पहुंचने पर ग्रामीण उन्हें भगाने के लिए ढोलक, थाली समेत ड्रम बजाकर शोर मचा रहे हैं। इसी तरह लखनऊ रोड के मदारा से निकलकर टिड्डी दल ने खेतुई समेत कई गांवों में हमला किया है। किसान टिड्डी दल को भगाने का प्रयास कर रहे हैं। कई गांवों में डिट्टी दल के हमले से फसल को भारी नुकसान होने के आसार हैं।

    बलरामपुर पहुंचा टिड्डियों का दल, भगाने में जुटे किसान

    टिड्डी दल बहराइच व श्रावस्ती से होते हुए पहले बलरामपुर नगर पहुंचा। अचलापुर, सेखुइया, कोयलरा गांव में लोगों ने शोर कर भगाने का प्रयास किया। इसके बाद हरैया सतघरवा ब्लॉक के भगता, इमिलिया, मणिपुर, भरहापारा, भक्ता व सोनपुर गांव पहुच गया। टिड्डियों का दल पेड़ों बैठ गया। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाने में जुटा है। किसान थाली, डिब्बा बजाकर भगाने का प्रयास कर रहे हैं। जिले में टिड्डियों के हमले को देखते हुए कृषि महकमा अलर्ट हो गया है। कृषि विभाग का दल जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना हो गया है। जिला कृषि मंजीत कुमार ने बताया कि जिले में टिड्डियों का दल पहुंच चुका है। ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। विभाग की टीम हरैया व तुलसीपुर में मुस्तैद है। भगाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • अब UP में हर हफ्ते शनिवार व रविवार को होगा लॉकडाउन, रहेगा सब बंद

    [object Promise]

    लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अब नया फॉर्मूला खोजा है। प्रदेश में शुक्रवार रात से 55 घंटे के लॉकडाउन के बाद अब हर हफ्ते में दो दिन का लॉकडाउन करने का निर्णय लिया गया है। मिनी लॉकडाउन के तहत प्रदेश में अब सिर्फ पांच दिन कार्यालय तथा बाजार खुलेंगे। यानी कोरोना के संक्रमण काल तक प्रदेश में फाइव डे वीक के तहत काम होगा।

    योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना संक्रमण के प्रसार पर बेहतर नियंत्रण करने के लिए प्रदेश के हर जिले में अब हर हफ्ते के शनिवार को कंपलीट लॉकडाउन का फैसला लिया है। इसके तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अब सब बंद रहेगा। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने अब बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में लागू होगा मिला लॉकडाउन का फॉर्मूला। प्रदेश में अब हर हफ्ते वीकेंड लॉकडाउन लगेगा। जिसके तहत हफ्ते में दो दिन सभी दफ्तर के साथ बाजार बंद रहेंगे। अब हर शनिवार व रविवार को वीकेंड लॉकडाउन होगा।

    अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अभी स्वच्छता के लिए सरकार ने जिस तरह 55 घंटे की बंदी की है, वैसा ही प्रतिबंध हर शनिवार-रविवार को रहेगा। यह सावधानी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर अपनाई जा रही है। अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि शनिवार रविवार को होने वाली बंदी से आर्थिक गतिविधियों को पूरी तरह मुक्त रखा जाएगा। यह कदम शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए उठाया जा रहा है।

    कोरोना वायरस को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने फाइव-डे वीक फॉर्मूला लागू किया है। यानी हर शनिवार तथा रविवार को सभी दफ्तर व बाजार बंद रहेंगे। यह फॉर्मूला लम्बे समय तक चलेगा। प्रदेश में सभी कार्यालय तथा बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे। कोरोना वायरस को लेकर यूपी सरकार ने अब नई रणनीति तैयार की है। अब शनिवार व रविवार को प्रदेश सरकार के कार्यालय के साथ ही सभी ऑफिस भी बंद रहेंगे। जिला स्तर पर डीएम को भी नियम बनाने की छूट दी गई है। वह बाजारों को लेकर नियम बना सकते हैं।

    प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। इसको देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार पहले 55 घंटा यानी बीते शुक्रवार से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन भी घोषित किया है। अब अगले हफ्ते से शनिवार व रविवार को भी लॉकडाउन रहेगा।

  • नोएडा में 1904 वाहनों का नियमों के उल्लंघन पर कटा चालान , 64 लोग गिरफ्तार

    [object Promise]

    गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की महामारी को फैलने से रोकने के लिए गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में जारी धारा-144 व लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में रविवार को पुलिस ने 24 मामले दर्ज किए और 64 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया, “रविवार को गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा धारा-144 और लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए जगह-जगह तलाशी की जा रही है। इस दौरान 4512 वाहनों की पुलिस द्वारा चेक किया गया, जिसमें से 1904 वाहनों का चालान काटा गया, जबकि 22 वाहनों को सीज किया गया। 170250 रुपये पुलिस ने शमन शुल्क के रूप में वसूले हैं।”

    उन्होंने बताया, “धारा 144 सीआरपीसी के उल्लंघन में धारा 188 के तहत कुल 24 लोगों पर मामले दर्ज किए गए और 64 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिले में 200 चेकिंग बिंदुओं पर 24 घंटे बैरियर लगाकर पुलिस द्वारा चेकिंग भी की जा रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए गौतमबुद्धनगर में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक का प्रतिबंध घोषित किया गया है।”

    [object Promise]

    [object Promise]

  • कुशीनगर में पडरौना चेयरमैन समेत परिवार के चार लोग मिले कोरोना संक्रमित,कुल 12 लोग मिले पॉजिटिव

    कुशीनगर में पडरौना चेयरमैन समेत परिवार के चार लोग मिले कोरोना संक्रमित,कुल 12 लोग मिले पॉजिटिव
    उपेंद्र कुशवाहा

    कुशीनगर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। सोमवार की रात में आई रिपोर्ट में एक ही परिवार के चार लोगों समेत कुल 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 310 हो गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।

    बीआरडी मेडिकल कॉलेज से रविवार की रात में 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। प्रशासन अभी उन संक्रमितों के मुहल्लों को सील कराकर सफाई व सैनिटाइजेशन में ही जुटा था कि सोमवार की रात में फिर 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसमें पडरौना नगर पालिका के एक वरिष्ठ पदाधिकारी तथा उनके परिवार के तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा सेवरही क्षेत्र के भी दो लोग संक्रमित हैं। शेष लोग जिले के अन्य क्षेत्रों से हैं।
    संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएम भूपेंद्र एस चौधरी और सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने लोगों से मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ख्याल रखने तथा बार-बार हाथ साबुन से धोने व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की है।

  • प्रेमी ने प्रेमिका को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

    प्रेमी ने प्रेमिका को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

    रिपोर्ट योगेन्द्र गौतम

    उन्नाव। जिले के माखी थाना क्षेत्र के शिवबक्स खेड़ा गांव में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि युवती सुबह शौच के लिए खेतों की तरफ गई हुई थी।उसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

    प्रेमी ने प्रेमिका को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

    घटना की जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक के माखी थाना क्षेत्र के शिवबक्स खेड़ा गांव के बाहर एक लड़की का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद ग्रामीणों की इसकी सूचना पर लड़की के घरवालों को दी।मौके पर पहुंचे लड़की के परिजनों ने शव को देखने के बाद माखी थाने की पुलिस को सूचना दी। साथ ही परिजनों ने गांव के ही एक लड़के पर हत्या का शक जताया। परिजनों ने जिस लड़के पर हत्या का शक जताया उसके और युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।घटनास्थल पर पहुंचे उन्नाव अपर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि रविवार की सुबह माखी थाना क्षेत्र के शिवबक्स खेड़ा गांव में एक लड़की का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया, जिसको लेकर लड़की के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।