Category: uttar-pradesh

  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा शिशु कल्याण विभाग, उ0प्र0/जनपद प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह सभागार में की समीक्षा बैठक

    [object Promise]
    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर। मा0 मंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा शिशु कल्याण विभाग, उ0प्र0/जनपद प्रभारी मंत्री श्री जय प्रताप सिंह जी द्वारा पं ० राम नरेश त्रिपाठी सभागार में समीक्षा बैठक को गई। मा० मंत्री जी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से टी०वी० तथा कोविड - 19 से संबंधित फैसलिटी क्वारंटाइन सेन्टर, सैम्पलिंग, दवाओं एवं उपकरणों कि उपलब्धता, ओपीडी के संचालन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव की व्यवस्था तथा अस्पतालों में स्वछता से सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अवगत कराया कि एंटिजन टेस्टिंग का कार्य हो रहा है। आप लोगों की सक्रियता के कारण ही कोविड-19 के संक्रमण को रोकने में हम काफी हद तक सफल रहे हैं। हमें कोरॉना के साथ - साथ संचारी रोगों मलेरिया, फाइलेरिया, स्वाइनफ्लू , न्यूमोनिया आदि की रोकथाम एवं उपचार करना है। मा ० मंत्री जी ने निर्देशित किया कि सभी प्रकार के अस्पतालों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाय। इस अवसर पर मा ० विधायक सुल्तानपुर सूर्यभान सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ ० आर ०ए० वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ० सीबीएन त्रिपाठी सहित समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपस्थित रहे।

  • शराब के नशे में धुत कार सवार रईसजादे ने पुलिसकर्मियों को किया कुचलने का प्रयास…

    [object Promise]

    मेरठ: मेरठ में शराब के नशे में धुत कार सवार रईसजादे ने पुलिसकर्मियों को किया कुचलने का प्रयास किया । यह सनसनीखेज वारदात मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र की है । हादसे में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जबकि बाद में आरोपी कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।

    आपको बता देर रात चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार बैरियर तोड़ते हुए सड़क पर दौड़ निकली। बैरियर पर जब पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने एक एसएसआई एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। परतापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात शराब के नशे में धुत दिल्ली निवासी कार सवार एक रईसजादे ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, आरोपी को पुलिस द्वारा कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।

    इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि रात को सब इंस्पेक्टर शोयराज सिंह,एसएसआई हेम सिहं सैनी, कांस्टेबल नीरज राठी के साथ थाने के निकट बैरियर लगाकर रात्रि कर्फ्यू के दौरान चेकिंग में जुटे थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही सिल्वर कलर की आई-10 कार को रोका गया। आरोप है कि इसी दौरान कार सवार बैरियर तोड़कर भाग निकला। कार की टक्कर लगने से दरोगा और कांस्टेबल भी घायल हो गए। घटना के चलते अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। मगर, पुलिसकर्मियों ने हिम्मत दिखाकर कार का पीछा करके कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। आरोप है कि कार सवार युवक शराब के नशे में धुत था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अमित पुत्र सुभाष सहगल निवासी दिल्ली बताया। अमित ने बताया कि उसकी मां ममता कुछ दिनों से अनुराग सिनेमा के पीछे गोविंदपुरी कॉलोनी में रहने वाले उसके चाचा मुकेश के घर गई हुई थी। जिसके चलते आज वह अपनी मां को लेने जा रहा था। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया आरोपी का मेडिकल कराते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उधर, दोनों घायल पुलिसकर्मियों को केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

  • थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार को उ0नि0 गुलाब चन्द पाल थाना मुसाफिरखाना मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 159/20 धारा 498ए,304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्ता राजपति यादव पत्नी भोलानाथ यादव नि0 कंगाल का पुरवा मजरे जमुवारी थाना मुसाफिरखाना को समय करीब 07:20 बजे प्रात: अभियुक्ता के घर के पास से गिरफ्तार किया गया । थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

    गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता
    • राजपति यादव पत्नी भोलानाथ यादव नि0 कंगाल का पुरवा मजरे जमुवारी थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
    पंजीकृत अभियोग
    • मु0अ0सं0 159/20 धारा 498ए,304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
    गिरफ्तार करने वाली टीम
    1- उ0नि0 गुलाब चन्द पाल थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
    2- म0का0 सुनीला वर्मा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

  • अमेठी जिले में मिले 07 कोरोना पोसिटिव मरीज

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिले में गद्य दिनों मिले 07 कोरोना पोसिटिव मरीज जानकारी के मुताबिक मुसाफिरखाना इसौली रोड अब्बुल हसन वार्ड नं 10 निवासी राजेंद्र अग्रहरि के एक सप्ताह पूर्व कोरोना पोसिटिव आने से इसौली रोड सील कर राजेन्द्र के घर के अन्य सदस्यों की कोरोना जाँच कराई गयी जिसमे बुधवार की शाम राजेन्द के परिवार के 04 लोग नन्हे अग्रहरि उम्र 62 पुत्र भवानी सुनीता देवी पत्नी राजेन्द्र ,अंजली पुत्री राजेन्द्र व शिवांश अग्रहरि पुत्र राजेन्द्र अग्रहरि की कोरोना पोसिटिव रिपोर्ट आयी थी जिसे प्रशासन ने कोरन्टीन सेंटर भेजा ज्ञात रहे नन्हे चाट की दुकान सब्जी मंडी के निकट डॉ. कैलाश बिहारी के बगल में प्रातः काल से देर रात तक चाट की दुकान लगाता था।राजेन्द्र के संपर्क में आने से परिवार के सदस्यों में कोरोना फैल गया। वही चाट की दुकान पर सैकड़ों लोगों ने चाट खाया था।वही निहालगढ़ कस्बा के सोनू पुत्र अब्दुल रउफ व अमेठी के नरैनी सुमन मौर्य की रिपोर्ट पोसिटिव आयी है। प्रशासन ने पूरी एरिया को बैरिकेटिंग कर सील कर दिया है।

  • कुशीनगर में इकबाल ने वतन वापसी की गुहार लगाते ली आखिरी सांस,सऊदी में कैंसर से मौत

    कुशीनगर : जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बरवा पुरदिल निवासी कैंसर पीड़ित युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बरवां पुरदिल निवासी 34 वर्षीय इकबाल अहमद एक साल पूर्व सऊदी अरब के रियाद शहर में कमाने के लिए गया था। वहां पर वह ड्राइवरी करता था। इसी साल मार्च महीने में उसकी तबीयत खराब हुई। इलाज के दौरान पता चला कि उसे कैंसर हो गया है। कैंसर की जानकारी होने पर वह अपने मालिक के साथ चार से पांच बार भारतीय दूतावास पहुंचा और वतन वापसी का गुहार लगायी। हर बार उसे कुछ दिन इंतजार करने को कहा गया। दो सप्ताह पूर्व उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उसके साथ में रहने वाले गांव के लोगों ने उसे वहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान पिछले छह जुलाई की रात में उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने परिवारीजनों को मंगलवार की देर रात मिली तो घर में कोहराम मच गया।
    घरवालों का आरोप है कि इकबाल के इलाज में लापरवाही बरती गई है। आरोप है कि भारतीय दूतावास से उसे घर वापस भेजने में मदद की गई होती तो शायद उसकी जान बच गई होती। लॉकडाउन की वजह से टिकट भी नहीं मिल रहा था कि वह अपने मर्जी से घर लौट सके। उसकी मौत के बाद से बूढ़े पिता अनवर सहित आठ वर्षीय बेटी आफिया व ढाई वर्षीय बेटा बिट्टू का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी पत्नी सईदुन निशा बार-बार बेहोश हो जा रही है।
    कह कर गया था,लौटने पर बनवाएगा मकान की छत
    इकबाल अहमद की गांव में काफी पुरानी मकान है, जो अब जर्जर हो गयी है। रहने लायक नहीं है।   इकबाल ने अपनी कमाई से गांव में दूसरी जगह घर बनवाना शुरू किया था, जिसका अभी लिंटर नहीं लगा है। सऊदी अरब जाने के पूर्व उसने परिवार के लोगों को भरोसा दिया था कि वापस लौटने पर मकान का लिंटर कराएगा, लेकिन शायद ईश्वर को मंजूर नहीं था।

  • योगी सरकार ने यूपी की कानून व्यवस्था पर हमलावर प्रियंका वाड्रा को दिखाया आंकड़ों का आईना

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा योगी सरकार के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार बनाना चाहती हैं। वह लगातार ट्वीट कर रही हैं और कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतार दिया है। मंगलवार को उन्होंने राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का जिक्र करते हुए हत्या में यूपी को टॉप पर बताया तो योगी सरकार की ओर से बिहार, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के आंकड़ों सहित पूरी रिपोर्ट जारी कर दी, जिसमें टिप्पणी है कि देश के अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश की स्थिति अपराध नियंत्रण में अच्छी है।

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने मंगलवार को ट्वीट में लिखा कि देश में हत्याओं के आंकड़े देखें तो यूपी पिछले तीन वर्षों से लगातार टॉप पर रहा है। हर दिन औसतन 12 हत्या के मामले आते हैं। 2016-2018 के बीच में बच्चों पर होने वाले अपराध यूपी में 24 फीसद बढ़ गए। यूपी के गृह विभाग और सीएम ने इन आंकड़ों पर पर्दा डालने के अलावा किया ही क्या है। आज उसका नतीजा है कि यूपी में अपराधी बेलगाम हैं। उनको सत्ता का संरक्षण है। कानून व्यवस्था उनके सामने नतमस्तक है।

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने लिखा कि इसकी कीमत हमारे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी व जवान चुका रहे हैं। कानपुर कांड में शहीद हुए पुलिस अधिकारी देवेंद्र मिश्र का वरिष्ठ अधिकारियों को मार्च में लिखा गया पत्र इस नृशंस वारदात का अलार्म था। आज कई खबरें आ रही हैं कि वह पत्र गायब है। ये सारे तथ्य यूपी के गृह विभाग की कार्यशैली पर एक गंभीर प्रश्न उठाते हैं।

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के इस ट्वीट के बाद शाम होते-होते सूचना विभाग ने एनसीआरबी ने पूरे आंकड़े जारी कर दिए। इसमें स्पष्ट उल्लेख है कि देश में घटित होने वाले अपराधों में यूपी का आंकड़ा 10.92 फीसद है, जबकि देश के सापेक्ष प्रदेश की आबादी 16.85 फीसद है। वर्ष 2016, 2017 और 2018 की क्राइम रेट पर 37 राज्यों की तुलना कर रिपोर्ट में यह उल्लेख भी किया गया है कि उत्तर प्रदेश की स्थिति अपराध नियंत्रण में अच्छी है। यहां उल्लेखनीय है कि हत्या में यूपी की वर्तमान अपराध दर 1.8 फीसद, जबकि बिहार की 2.5 और राजस्थान की यूपी से अधिक 2.0 है। बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों में उत्तर प्रदेश का आंकड़ा 22.5, बिहार का 16.4 और राजस्थान का 18.0 फीसद है। वहीं, छत्तीसगढ़ में इसकी दर 68.9 फीसद है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अब कांग्रेस की सरकार है।

    महिलाओं और अनुसूचित जाति पर अपराधों में बहुत आगे राजस्थान-छत्तीसगढ़

    महिलाओं के प्रति अपराध

    • यूपी : 55.7 फीसद
    • राजस्थान : 75.1 फीसद
    • छत्तीसगढ़ : 60.5 फीसद

    अनुसूचित जाति के प्रति अपराध

    • यूपी : 28.8 फीसद
    • बिहार : 42.6 फीसद
    • राजस्थान : 37.7 फीसद

  • राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक प्रयागराज के जिला अध्यक्ष बने राकेश जायसवाल

    [object Promise]
    प्रयागराज/लखनऊ। 
    प्रयागराज नवाबगंज के रहने वाले राकेश जायसवाल को राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से प्रयागराज गंगा पार का जिला अध्यक्ष बनाया गया राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यालय बाबूगंज कुंडा प्रतापगढ़ पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया एमएलसी पूर्व सांसद , पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ केएन ओझा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बाबागंज विधानसभा के लोकप्रिय विधायक विनोद सरोज पार्टी का विस्तार करते हुए प्रयागराज गंगा पार जिला अध्यक्ष के नाम के लिए राकेश जायसवाल के नाम पर मुहर लगाई इस मौके पर ब्लाक प्रमुख कुंडा संतोष सिंह ,जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह ,प्रतिनिधि हरि ओम शंकर श्रीवास्तव , नीरज सिंह लालगोपालगंज, मुकुट सिंह, जुल्फिकार भुट्टो आदि लोग मौजूद रहे।
    राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से प्रयागराज जिला अध्यक्ष गंगापार राकेश जयसवाल का नाम सुनने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी जिला अध्यक्ष गंगा पार बनाए जाने पर समर्थकों ने पार्टी के कार्यालय बाबूगंज से नवाबगंज तक जगह-जगह लालगोपालगंज , मंसूराबाद , महेश गंज, नवाबगंज आदि जगहों पर उन्हें रोककर फूल मालाओ से उनका स्वागत किया पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर राकेश जयसवाल ने कहा कि पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर और लोगों के घर घर जाकर लोगों से संपर्क किया जाएगा तथा प्रदेश में फैली अराजकता और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के लिए लोगों को जागरूक कर बताया जाएगा की उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव में राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को उत्तर प्रदेश में एक मजबूत स्थान पर पहुंचाया जाए ताकि लोगों के साथ न्याय हो और प्रदेश में बढ़ती अराजकता और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके इस मौके पर लक्ष्मीनारायण जयसवाल ,आशीष जयसवाल, आदर्श तिवारी,सोनू केसरवानी, संतोष जयसवाल, रणजीत सिंह ,मोहम्मद हई, मुन्ना सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

  • हमीरपुर में STF से मुठभेड़ में विकास दुबे का साथी अमर दुबे हुआ ढेर

    [object Promise]

    हमीरपुर।  कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से फरार मुख्य आरोपित विकास दुबे विकास दुबे के सहयोगी अमर दुबे को हमीरपुर में मुठभेड़ में मार गिराया गया। बुधवार तड़के पुलिस से छिपकर भाग रहे अमर दुबे ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद पुलिस ने उसे हमीरपुर के मौदहा में मार गिराया।

    क्षेत्राधिकारी समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में नामजद अमर दुबे को एसटीएफ ने बुधवार को हमीरपुर में मार गिराया।अमर दुबे इस सामूहिक हत्याकांड में मुख्य आरोपी विकास दुबे का सबसे करीबी था और रिश्ते में भतीजा लगता था। पुलिस के मुताबिक अमर दुबे पर चौबेपुर थाने में 5 मुकदमे दर्ज है इसके अलावा भी इस पर कई मुकदमे दर्ज होने की बात कही जा रही है। घटना वाले दिन हमले में शामिल था। अमर दुबे को विकास का शातिर शार्प शूटर बताया जाता है। अमर घटना वाले दिन ही पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अतुल दुबे का सगा भतीजा है। अमर के पिता संजू  दुबे कि पूर्व में एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। 2 दिन पहले ही पुलिस ने अमर दुबे की मां क्षमा दुबे को हमलावरों को जाने के आरोप में जेल भेजा था।

    आठ पुलिस कर्मियों की हत्या में वांछित अमर दुबे पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने अमर दुबे की मां क्षमा दुबे को गिरफ्तार करके हमलावरों को भगाने के आरोप में जेल भेजा था। अमर दुबे के खिलाफ चौबेपुर थाने में पांच मुकदमे दर्ज है, इसके अलावा अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज होने की बात कही जा रही है। मोस्टवांटेड विकास दुबे का शार्प शूटर अमर दुबे पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अतुल दुबे का भतीजा है।

    बताया जा रहा है कि 2 जुलाई की रात को जब विकास दुबे के घर पर पुलिस दबिश देने गई थी तो अमर दुबे भी वहां मौजूद था। पुलिसवालों पर फायरिंग करने में और उनकी जान लेने में वह भी शामिल था। घटना के बाद से अमर विकास के साथ ही भाग निकला था। अमर विकास के सबसे खास लोगों में से एक था।मोस्टवांटेड विकास दुबे की तलाश में जुटी एसटीएफ और पुलिस टीम ने हमीरपुर के मौदहा में बुधवार सुबह मोस्टवांटेड विकास के करीबी साथी अमर दुबे की घेराबंदी कर ली थी।

  • गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे का समाजवादी पार्टी का आजीवन सदस्यता फॉर्म हो रहा वायरल

    [object Promise]

    कानपुर। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे का समाजवादी पार्टी का आजीवन सदस्यता फॉर्म वायरल हो रहा है। इस फॉर्म के मुताबिक वर्ष 2015 में विकास दुबे की पत्नी ने समाजवादी पार्टी की आजीवन सदस्यता के लिए 20 हजार रुपये का शुल्क दिया था। आपको बता दें कि कानपुर पुलिस, उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे की भी तलाश कर रही है।

    [object Promise]
    गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे का समाजवादी पार्टी का आजीवन सदस्यता फॉर्म हो रहा वायरल

    आपको बता दें कि कानपुर के बिकरू गांव में 2 जून की रात विकास के घर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर विकास और अन्य अपराधियों ने अचानक हमला कर डीएसपी समेत 8 पुलिसवालों की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से विकास दुबे और उसकी पत्नी रिचा भी फरार है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान रिचा का मोबाइल फोन बरामद किया है, जिससे पता चला है कि उसका फोन दुबे के घर में लगे सीसीटीवी से जुड़ा था।

    [object Promise]
    गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे का समाजवादी पार्टी का आजीवन सदस्यता फॉर्म हो रहा वायरल

    पुलिस जांच टीम के सदस्य ने बताया, “जाहिर तौर पर फोन के जरिए रिचा ने घर और वहां की गतिविधियों पर नजर रखी। शायद उसने फुटेज को डिलीट करने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल किया होगा। इससे पहले, 2017 में, जब एसटीएफ द्वारा विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया था, तब भी उसने अपने पति को बचाने के लिए सोशल मीडिया पर फुटेज डाले थे क्योंकि उसे लगा था कि उसके पति का एनकाउंटर कर दिया जाएगा।”

  • हरियाणा में छिपा है विकास दुबे ? STF ने उसके राइट हैंड अमर दुबे को किया ढेर

    [object Promise]

    कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे के साथी अमर दुबे  को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। अमर पर कानपुर कांड में शामिल होने का आरोप था और उसपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक, कानपुर शूटआउट के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे के एक प्रमुख गुर्गे को पुलिस ने पश्चिमी यूपी के हमीरपुर में मार गिराया है। विकास दुबे के खास कहे जाने वाले अमर दुबे से एसटीएफ की बुधवार सुबह एक मुठभेड़  हुई थी। इस ऑपरेशन में अमर को मार गिराया गया।

    अमर दुबे कानपुर शूटआउट के बाद से था फरार
    अमर दुबे विकास दुबे के साथ कानपुर के बिकरू गांव में हुए शूटआउट में शामिल था। अमर ने विकास और उसके साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर भारी गोलाबारी की थी। इस घटना में 8 पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। अमर पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

    [object Promise]
    हरियाणा में छिपा है विकास दुबे? STF ने उसके राइट हैंड अमर दुबे को किया ढेर

    हमीरपुर में रिश्तेदार के घर छिपने का था प्लान
    बताया जा रहा है कि अमर दुबे हमीरपुर के मौदहा इलाके में अपने किसी रिश्तेदार के घर पनाह लेने के इरादे से आया था। इससे पहले उसने हरियाणा के फरीदाबाद में शरण ली थी। अमर दुबे की मूवमेंट के बाद उसे एसटीएफ ने घेरकर सरेंडर करने के लिए कहा था। इसी दौरान दुबे ने भागने की नाकाम कोशिश करते हुए गोलीबारी की और क्रॉस फायरिंग में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया।

    2 जुलाई को फायरिंग के वक्त था विकास के साथ
    बताया जा रहा है कि 2 जुलाई की रात को जब विकास दुबे के घर पर पुलिस दबिश देने गई थी तो अमर दुबे भी वहां मौजूद था। पुलिसवालों पर फायरिंग करने में और उनकी जान लेने में वह भी शामिल था। घटना के बाद से अमर विकास के साथ ही भाग निकला था। अमर विकास के सबसे खास लोगों में से एक था।

    [object Promise]
    हरियाणा में छिपा है विकास दुबे? STF ने उसके राइट हैंड अमर दुबे को किया ढेर

    पश्चिम यूपी से हरियाणा तक विकास की तलाश
    अमर दुबे के अलावा पुलिस की टीमों ने विकास दुबे की तलाश के लिए पश्चिम यूपी के तमाम जिलों में डेरा डाल रखा है। विकास की तलाश के लिए वेस्ट यूपी और बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में एसटीएफ टीमों को लगाया गया है। इसके अलावा दिल्ली और हरियाणा की हर उस अदालत पर नजर रखी जा रही है, जहां विकास दुबे के सरेंडर करने का शक है।