Category: uttar-pradesh

  • कानपुर केस: निलंबित किया गया चौबेपुर SO विनय तिवारी को, हिरासत में लेकर STF कर रही पूछताछ

    [object Promise]

    कानपुर। कानपुर के चौबेपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला करने के बाद सीओ सहित आठ की हत्या के बाद दुर्दांत अपराधी विकास दुबे भले ही फरार है, लेकिन उसपर शिकंजा कसता जा रहा है। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के साथ एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार तथा आइजी एसटीएफ के कानपुर में कैंप करने से कार्रवाई भी गति पकड़ चुकी है।

    कानपुर के चौबेपुर के प्रभारी रहे विनय तिवारी को विकास दुबे के घर पर दबिश में शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एसटीएफ ने विनय तिवारी को हिरासत में लिया है। जांच में दोषी मिलने पर तिवारी को निलंबित किया गया है। इस मामले में संदिग्ध भूमिका मिलने पर विनय तिवारी के खिलाफ भी केस दर्ज होगा।एसटीएफ ने चौबेपुर के थानाध्यक्ष विनय तिवारी को हिरासत में लिया है, जबकि वहां के थानाध्यक्ष का चार्ज पुष्पराज सिंह को दिया गया है। कानपुर में पुलिस ने 500 से अधिक मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के लिए सॢवलांस पर लगा दिया है।

    कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में गुरुवार-शुक्रवार रात में शातिर अपराधी विकास दुबे के घर पर दबिश डालने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया और इसमें सीओ सहित आठ पुलिसकर्मी बलिदानी हो गए। इस मामले के तूल पकडऩे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का पारा चढ़ गया और पुलिस महकमा तत्काल एक्शन में आ गया। डीजीजी हितेश चंद्र अवस्थी के साथ एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार तथा आइजी एसटीएफ अमिताभ यश कानपुर में कैंप कर रहे हैं।

    रासत में चौबेपुर थानाध्यक्ष रहे विनय तिवारी

    चौबेपुर थाना के इंचार्ज रहे विनय तिवारी को शनिवार को एसटीएफ ने हिरासत में लिया है, जबकि पुष्पराज सिंह को चौबेपुर थाने का चार्ज दिया गया है। एसटीएफ को अनुमान है कि पुलिस टीम के विकास दुबे के घर पर दबिश की तैयारी को चौबेपुर थानाध्यक्ष रहे विनय तिवारी ने ही लीक किया था। विनय तिवारी ही बुधवार को राहुल तिवारी की शिकायत पर विकास दुबे के गांव बिकारू गए थे और बताया जा रहा है कि विनय तिवारी की मौजूदगी में ही विकास दुबे ने राहुल तिवारी को पीटा था। विनय तिवारी ने जब बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनका मोबाइल छीनकर विकास दुबे ने उनके साथ अभद्रता की। एसओ ने उससे पूछताछ की। जिसके चलते दोनों के बीच झड़प हुई। विकास और एसओ के बीच हाथापाई भी हो गई थी जिसके बाद पुलिस लौट आई। इसके बाद गुरुवार को पुलिस ने राहुल तिवारी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली और उसके बाद विकास को पकडऩे के लिए सीओ बिल्हौर के नेतृत्व में दबिश के लिए ऑपरेशन तैयार किया गया।

    एसओ से कल भी हुई पूछताछ

    बिकरू गांव चौबेपुर थानाक्षेत्र में आता है। जब दबिश दी गई तो बाकी थानों की फोर्स एसओ और सीओ आगे बढ़ गए मगर एसओ चौबेपुर विनय तिवारी जेसीबी के पीछे रहे। थानाक्षेत्र उनका था, इलाके में लगाए गए बीट कांस्टेबल उन्हेंं रिपोर्ट करते थे। गांव की भौगोलिक स्थिति के बारे में उन्हेंं ज्यादा जानकारी थी। उसके बाद भी वह आगे नहीं बढ़े। इसी मामले में एसटीएफ के अधिकारियों ने देर शाम एसओ चौबेपुर से भी पूछताछ की।

    एसटीएफ के पास विकास दुबे की कॉल डिटेल

    एसटीएफ ने जांच के दौरान कल ही विकास दुबे की कॉल डिटेल भी निकवाई है। उसकी कॉल डिटेल में कई पुलिसवालों के नंबर पर कॉल की जानकारी मिली है। इस मामले में एक दरोगा, सिपाही और होमगार्ड राडार पर हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि चौबेपुर थाने के ही एक दारोगा ने विकास दुबे को पुलिस के आने की जानकारी पहले ही दे दी थी। पुलिस के शक के घेरे में एक दारोगा, एक सिपाही और एक होमगार्ड है। तीनों की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

    विकास का नेटवर्क पुलिस से तेज, दबिश की जानकारी पहले पहुंची

    विकास दुबे का नेटवर्क पुलिस से ज्यादा तगड़ा निकला। विकास दुबे को विभाग के किसी कर्मी ने पुलिस दबिश की सूचना दे दी। उसे यह तक बताया गया कि पुलिस देर रात कितने बजे दबिश मारने आएगी और कितने थानों की फोर्स के साथ सीओ आ रहे हैं। उस पर अपराधियों का हौसला डिगा नहीं। वह मौके से फरार नहीं हुए। बल्कि दबिश के लिए आ रही टीम के लिए तैयारी कर ली। विकास दुबे और उसके गिरोह के सदस्यों ने रास्ता ब्लॉक करने के साथ अत्याधुनिक हथियारों के साथ छतों पर रहकर पुलिस का इंतजार किया। जब पुलिस पहुंची तो अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं।

    डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी कहा कि बदमाशों को पुलिस के दबिश देने आने की जानकारी पहले से थी। यह सूचना पुलिस से अथवा किसी अन्य स्रोत से लीक हुई, इन सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कराई जा रही है। डीजीपी का कहना है कि हमले में दस से अधिक बदमाश शामिल थे। सभी पूरी तैयारी थे और वहां पहले से घात लगाए बैठे थे। आरोपित विकास व उसके साथियों की तलाश में एसटीएफ समेत कई जिलों की पुलिस जुटी है।

    क्या था राहुल से विकास का मामला

    राहुल तिवारी ने बताया कि विकास ने उसके ससुर लल्लन शुक्ला की जमीन का जबरन दानपात्र में बैनामा करा लिया था। इसे लेकर राहुल तिवारी ने कोर्ट में एक मुकदमा दायर किया। उसी मामले में एक जुलाई को विकास दुबे, सुनील, बाल गोविंद, शिवम दुबे, अमर दुबे ने उसे रास्ते में रोका और वहां पीटने के बाद बंधक बना लिया। उसके ऊपर मुकदमा वापस लेने का दवाब बनाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।

  • कोविड मानकों का उल्लंघन करने पर नोएडा पुलिस ने काटा 1145 वाहनों का चालान

    [object Promise]

     

    नई दिल्ली। जैसा कि भारत सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन को कम किया है, शहरों में लोग सरकार द्वारा नियमों का पालन नहीं कर रहे। इस साल मार्च में घातक कोरोनावायरस महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन को इस साल की शुरुआत में लगाया गया था। चरणबद्ध-रीओपनिंग का लाभ उठाते हुए, लोग सामाजिक सरोकार प्रोटोकॉल का पालन न करके, मानदंडों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए, नोएडा पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 1100 से अधिक वाहन मालिकों को दंडित किया है।

    नोएडा पुलिस ने भी गुरुवार रात तक 24 घंटे की अवधि के दौरान इसी तरह के उल्लंघन के लिए 17 वाहनों को जब्त किया है। इसके अलावा उल्लंघनकर्ताओं के लिए लगातार जांच जारी है क्योंकि पुलिस ने 200 चौकियों पर 24 घंटे की जांच की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1,89,400 रुपये का जुर्माना वसूला है।

    नोएडा पुलिस के अनुसार, अपराधिक प्रक्रिया सहिता (CrPC) धारा 144, चार से अधिक व्यक्तियों को इकट्ठा नहीं होना, गौतम बुद्ध नगर में लगाई गई है क्योकि कोविड-19 महामारी के लिए इस क्षेत्र को ‘रेड जोन’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

    नोएडा-दिल्ली सीमा मौजूदा समय में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी चीजों को लेकर सील की गई हैं। हालांकि, जिला प्रशासन द्वारा जारी पास वाले लोगों को भी आंदोलन के लिए अनुमति दी जाती है। कोरोनावायरस की चेन तोड़ने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते कोविड-19 मामलों के कारण दोनों जिलों ने अपनी सीमाओं को सील कर दिया था।

  • प्राइवेट स्कूल ने माफ़ की तीन महीने की फीस

    [object Promise]
    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। मुसाफिरखाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल ने कोरोनावायरस (COVID-19) महामारी के चलते तीन महने की फीस माफ करने का फैसला किया है। सन्त बैताली साहब कान्वेंट स्कूल बहोरखा शाहगढ़ अमेठी के प्रबंधक श्याम नारायण यादव ने शनिवार को एक पत्र जारी करते हुए बताया कि उनके स्कूल में समाज के विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राएं उनके यहां पढ़ते हैं। ऐसे में सभी अभिभावकों के लिए यह संभव नहीं है कि वे फीस भर पाएं। इसलिए स्कूल ने अप्रैल, मई और जून महीने की फीस माफ करने का फैसला लिया है।उनका कहना है कि पूरे विश्व भर में फैली इस महामारी की घड़ी में सन्त बैताली कान्वेन्ट स्कूल बहोरखा सभी अभिभावकों के साथ है। स्कूल के प्रबंधक के इस फीस माफ करने की पहल से अभिभावकों ने प्रबंधक को धन्यवाद देते हुए खुशी व्यक्त की है बहुत से अभिभवक ने उनसे संपर्क भी किया है। वही संत बैताली कान्वेन्ट स्कूल के टीचर अंकित यादव का कहना है। कि इससे समाज से पॉजिटिव रिस्पॉन्स फैलेगा।

  • पहले विकास दुबे को ‘साइकिल’ का दिया सहारा, अब अखिलेश यादव UP Police का बना रहे मजाक

    [object Promise]

    अखिलेश ने बीबीसी का एक कार्टून शेयर किया है जिसमें यूपी पुलिस के आठ जवानों की मौत को लेकर कटाक्ष किया गया है। यहॉं यह जानना दिलचस्प है कि विकास दुबे की सपा-बसपा के कई नेताओं से करीबी रही है। उसकी पत्नी सपा के टिकट पर पंचायत चुनाव भी लड़ चुकी है।कानपुर में दो जुलाई को हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया। हमले में आठ पुलिसकर्मी की मौत हो गई। इस घटना के बहाने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस का मजाक उड़ाने की कोशिश की है।

    [object Promise]
    पहले विकास दुबे को ‘साइकिल’ का दिया सहारा, अखिलेश यादव UP Police का बना रहे मजाक

    इधर पुलिसकर्मियों पर घात लगाकर हमला करने वाले कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की माँ ने बयान दिया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस को उनके बेटे को मुठभेड़ में मार देना चाहिए क्योंकि उसने जो किया वह गलत था।

    गैंगस्टर की माँ सरला देवी ने कहा, “अच्छा होगा अगर वो खुद सरेंडर कर दे। धोखे से भागता रहा तो पुलिस उसे एनकाउंटर में मार देगी। मैं तो कहती हूँ पकड़ लो और फिर एनकाउंटर कर दो। उसने बहुत बुरा किया है।”

     

    गैंगस्टर विकास दुबे की माँ ने कहा कि राजनेताओं के संपर्क में आने के बाद विकास दुबे अपराध की दुनिया में शामिल हो गया था। सरला देवी ने यह भी कहा कि उनके गैंगस्टर बेटे ने परिवार को बहुत शर्मिंदा किया है।

    कानपुर में हुई मुठभेड़ के बाद विकास दुबे फिलहाल फरार है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है।

    यूपी मोस्ट वांटेड विकास ने अपराध के सहारे साम्राज्य खड़ा कर रखा है। गांव में सिक्योरिटी से लैस किले की तरह मकान है। जेल की तरह दीवारें हैं। जिन्हें अब गिराया जा रहा है। इन पर कांटेदार तारों से घेराव है। व्यवस्था ऐसी कि परिंदा भी पर मारे तो विकास को इसकी खबर हो जाए।

    अभेद्य किलेनुमा मकान को कानपुर प्रशासन ने चंद मिनटों में उसी जेसीबी से गिरा दिया जिससे विकास ने मुठभेड़ से ठीक पहले पुलिस का रास्ता रोकने के लिए गांव के मुख्य रास्ते में खड़ा किया था। घर की हर दीवार को गिरा दिया। लग्जरी कारों को एक झटके में कबाड़ कर दिया। कानपुर प्रशासन ने शहीद पुलिसकर्मियों की शहादत का बदला लेते हुए घर गिराने की कार्रवाई को अंजाम दिया है।

    विकास को पकड़ने के लिए पूरे प्रदेश में पचास से अधिक टीमें पिछले 36 घंटों से लगातार छापेमारी कर रही हैं। विकास के करीबियों से पूछताछ की जा रही है। प्रदेश की सीमाओं को सील कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

    गौरतलब है कि कानपुर स्थित चौबेपुर के बिकरू गाँव में हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास दुबे को बृहस्पतिवार (जुलाई 02, 2020) की आधी रात पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया।

    कानपुर में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में एक उप पुलिस अधीक्षक सहित कम से कम आठ उत्तर प्रदेश पुलिसकर्मियों ने अपनी जान गंवाई है जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में एक पुलिस कर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है।

     

     

     

     

  • आईजी मोहित अग्रवाल पहुंचे बिकरू गांव, कहा-पूरा चौबेपुर थाना संदेह के दायरे में

    [object Promise]

    कानपुर। चौबेपुर के बिकरू गांव में मुठभेड़ के दौरान सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों के शहीद होने की घटना में शामिल रहे हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में जुटी पुलिस कड़ी दर कड़ी आगे बढ़ रही हैं, हालांकि पुलिस अभी विकास को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने घटना में शामिल रहे विकास के 21 साथियों की सूची तैयार की है, जिसमें शनिवार रात एक साथी को मुठभेड़ में पकड़ा है, जबकि दो साथियों को घटना के दूसरे दिन ही मुठभेड़ में मार गिराया था। एडीजी ने विकास दुबे को मोस्टवांटेड अपराधी की सूची में शामिल करके पचास हजार से बढ़ाकर इनामी राशि एक लाख रुपये कर दी है।

    Live Kanpur Police Encounter News

    -आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने बिकरू पहुंचकर पुलिस टीम से अबतक गांव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घटना में चौबेपुर थाना संदेह के दायरे में है और सभी पुलिस कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराई जा रही है। जांच में यदि कोई दोषी पाया गया तो उसपर मुकदमा दर्ज करने के साथ नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा।

    -कानपुर में भी विजय नगर क्षेत्र में तीन लावारिस कार मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है, विकास दुबे से किसी कनेक्शन को लेकर पुलिस ने हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है।

    -औरैया में रविवार सुबह लखनऊ के नंबर की लावारिस कार मिलने से सनसनी फैल गई, जो अतुल दुबे के नाम के व्यक्ति बताई जा रही है। पुलिस इस कार से विकास दुबे के भागने की आशंका जता कनेक्शन तलाश रही है।

    -एडीजी ने फरार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी है, साथ ही उसका नाम मोस्टवांटेड अपराधियों की सूची में डाल दिया गया है। अभी तक उसपर पचास हजार का इनाम घोषित था।

    -पुलिस को आठ पुलिस कर्मियों की हत्या में विकास दुबे के साथ शामिल रहे दयाशंकर अग्निहोत्री उर्फ कल्लू की लोकेशन कल्याणपुर इलाके में मिली, इसपर रात में पुलिस ने घेराबंदी करके कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है, पैर में गोली लगने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने विकास दुबे के बारे में उससे पूछताछ करने की बात कही है।

     

  • DGP ने कहा- हमलावरों पर लगाया जायेगा NSA, विकास दुबे पर घोषित 50 हजार का इनाम

    [object Promise]

    लखनऊ। कानपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने गहरी साजिश के तहत हमला किया था। कानपुर में घटनास्थल का भ्रमण कर लौटे डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने के साथ ही कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हमलावर योजनाबद्ध थे। पुलिस टीम पर तीन छतों से फायरिंग की गई। रास्ता रोकने के लिए जेसीबी मशीन भी लगाई गई। ताकि पुलिस टीम अपने वाहनों से बाहर आए। उन्होंने कहा कि पुलिस की शहादत का जल्द हिसाब चुकता होगा। बदमाशों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, आइजी मोहित अग्रवाल ने विकास दुबे पर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया है।

    डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी कहा कि बदमाशों को पुलिस के दबिश देने आने की जानकारी पहले से थी। यह सूचना पुलिस से अथवा किसी अन्य स्रोत से लीक हुई, इन सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कराई जा रही है। डीजीपी का कहना है कि हमले में 10 से अधिक बदमाश शामिल थे। सभी पूरी तैयारी थे और पहले से घात लगाए बैठे थे। आरोपित विकास व उसके साथियों की तलाश में एसटीएफ समेत कई जिलों की पुलिस जुटी है।

    चौकी इंचार्ज को मारी गईं सात गोलियां : आइजी मोहित अग्रवाल के मुताबिक हमलावर पुलिस की एक एके 47, एक इंसास रायफल व दो पिस्टलें भी लूट लीं। इनसे भी पुलिस पर गोलियां चलाईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताती है कि एके-47, 312 बोर की बंदूक और 315 बोर की रायफल से गोलियां मारी गई हैं। चार जवानों के शरीर से गोलियां आरपार निकल गईं। सीओ के कनपटी, सीना और पैर पर सटाकर गोली मारी गई है। कुल्हाड़ी से भी उनके पांव पर कई वार किए गए हैं। दारोगा अनूप को सबसे ज्यादा सात गोलियां लगीं तो सिपाही जितेंद्रपाल व एसओ महेश को पांच-पांच। बाकी को भी चार-चार गोलियां लगी हैं।

    अत्याधुनिक असलहों की कमी नहीं : उत्तर प्रदेश के अपराधियों के पास अत्याधुनिक असलहों की कमी नहीं है। यूपी में पुलिस से पहले अपराधियों के पास एके-47 सरीखे असलहे पहुंच गए थे। कई वर्ष पूर्व वाराणसी में एसटीएफ ने एलएमजी तक बरामद की थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि तब जांच में सामने आया था कि एलएमजी बाहुबली मुख्तार अंसारी खरीदने वाला था। मुंगेर व अन्य राज्यों से यूपी में नाइन एमएम से लेकर अन्य बोर की पिस्टल, रिवाल्वर व अन्य असलहों की सप्लाई भी बड़ी संख्या में होती रही है। पुलिस व एसटीएफ ने कई बार असलहों की खेप तो पकड़ी पर इस नेटवर्क को कभी पूरी तरह से ध्वस्त नहीं कर सकी।

    सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद : बता दें कि कानपुर जिला मुख्यालय से करीब 38 किमी दूर चौबेपुर क्षेत्र के गांव बिकरू निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास दुबे के खिलाफ अपहरण व जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट पर गुरुवार देर रात सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा की अगुवाई में शिवराजपुर, चौबेपुर और बिठूर थानाध्यक्षों के साथ 20 पुलिसकर्मियों की टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। विकास को इसकी पहले ही भनक लग गई और उसने घर के पहले जेसीबी लगाकर रास्ता बंद करा दिया। पुलिस टीम ने गाड़ियां छोड़कर जेसीबी से जैसे ही कदम आगे बढ़ाए, छतों पर घात लगाए बैठे विकास दुबे और उसके साथियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। अप्रत्याशित हमले में पुलिस संभल भी न सकी। इस दौरान सीओ, एसओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। गोली लगने से पांच पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक एसओ का प्राइवेट ड्राइवर घायल हैं। इसमें होमगार्ड की हालत गंभीर है। यूपी में यह पहली बार है, जबकि इतनी बड़ी संख्या में पुलिस वाले शहीद हुए हैं।

  • कोरोना योद्धाओं को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    कोरोना योद्धाओं को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
    कोरोना योद्धाओं को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार व अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 वायरस के दौरान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को आज प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों को कोरोना योद्धा सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन के फेज 1 से फेज 4 तक आप सभी के द्वारा जनपद में आम जनमानस को मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने हेतु अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आप लोगों के द्वारा जनसामान्य की शिकायतों का भी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों की जो टीम लगी थी उन्होंने न सिर्फ अपने अथक परिश्रम से जनपद वासियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने में मदद की बल्कि covid 19 से बचाव संबंधी समस्त दिशा निर्देशों का अक्षरश: पालन करते हुए स्वयं को भी सुरक्षित रखा तथा जनपद में अन्य सभी के लिए मिसाल कायम की कि किस प्रकार से सोशल डिस्टनसिंग तथा मास्क इत्यादि का प्रयोग करते हुए हम अपने को सुरक्षित रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकते है। इस दौरान जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ भीमाचंद गौतम, अपर जिला सूचना अधिकारी शिव दर्शन यादव, परियोजना निदेशक डूडा उमाशंकर वर्मा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित विश्वकर्मा, नाजिर अजय सिंह, दिनेश यादव सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को कोरोना योद्धा सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

  • 05 जुलाई 2020 को जनपद में होगा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    मा. प्रभारी मंत्री जी करेंगे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग।

    जनपद में कल 37 लाख 4 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे।

    अमेठी 4 जुलाई 2020, जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि कल दिनांक 5 जुलाई 2020 को जनपद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में मा. प्रभारी मंत्री श्री मोहसिन रजा जी प्रतिभाग करेंगे। मा. मंत्री जी कल दिनांक 5 जुलाई 2020 को प्रातः 9:30 बजे लखनऊ से चलकर 11:00 बजे विकास भवन प्रांगण गौरीगंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही कल वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में मा. विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिवक्तागण, व्यापारीगण, पत्रकार बंधुओं द्वारा भी वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग तथा विभिन्न विभागों द्वारा जनपद में 37 लाख 4 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा है कि कल वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्षारोपण कर अपनी सहभागिता जरूर निभाएं।

  • एक साथी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक लाख का इनाम मोस्ट वांटेड विकास दुबे पर

    [object Promise]

    कानपुर मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने की घटना का गुनहगार विकास दुबे प्रदेश के मोस्ट वांटेड अपराधियों की श्रेणी में शामिल हो गया है। एडीजी ने उसपर इनाम की धनराशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अब तक उसके 21 साथियों की शिनाख्त कर चुकी है, जिसमें एक साथी को देर रात कल्याणपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है और पुलिस की निगरानी में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कल्याणपुर पुलिस ने शनिवार देर रात विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री उर्फ कल्लू को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह वारदात के बाद से फरार था और कल्याणपुर के आसपास सक्रिय रहता था। यहीं पर विवादित जमीनों के कारोबार में विकास दुबे का साथ देता था, उसपर कल्याणपुर थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। दो मुकदमे हत्या के प्रयास और एक मुकदमा आर्म्स एक्ट का है।

    शनिवार देर रात पुलिस को कल्लू की लोकेशन जवाहरपुरम पुलिया के पास मिली, इसके बाद पुलिस टीमों ने घेराबंदी की तो कल्लू ने भागने का प्रयास किया। बचने के लिए उसने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए उसे पकड़ लिया। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि मुठभेड़ में दयाशंकर अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके बाएं पैर में गोली लगी है। उससे पूछताछ करके विकास दुबे के बारे में भी अन्य जानकारियां हासिल की जा रही हैं।

    दबिश से पहले बुलवाए थे विकास दुबे ने शूटर 

    कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में घायल दयाशंकर उर्फ कल्लू ने पूछताछ के बाद पुलिस को बताया है कि विकास को दबिश की पहले से सूचना थी।दबिश से पहले विकास दुबे ने बाहर से हथियारबंद शूटर बुलवाए थे। उसने यह भी बताया कि विकास दुबे ने उसकी लाइसेंस बंदूक छीन कर फायरिंग की थी दयाशंकर , विकास के घर रहने वाली नौकरानी रेखा का पति बताया जा रहा है। एसटीएफ दयाशंकर से गहन पूछताछ कर रही है।

    विकास के साथियों पर 25 हजार का इनाम घोषित

    एडीजी जय नरायन सिंह ने बताया कि विकास दुबे के इनाम की धनराशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। वहीं आइजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि पुलिस वालों के सामूहिक हत्याकांड के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित विकास दुबे के अलावा उसके दस साथियों को नामजद और 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मुठभेड़ में अतुल दुबे और प्रेम कुमार पांडेय को मार गिराया था। दोनों अभियुक्त नाजमद थे।

    पुलिस ने जांच के बाद 11 अन्य बदमाशों के नाम की शिनाख्त कर ली है। यह सभी पुलिस पर हमले में शामिल थे। इस तरह ज्ञात बदमाशों की संख्या बढ़कर अब 21 हो गई है, जिसमें से दो मारे जा चुके हैं। विकास पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है, जबकि दो मारे जा चुके हैं। इस तरह बाकी बचे 18 बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

    इनपर रखा 25 हजार का इनाम

    • श्यामू बाजपेयी
    • छोटू शुक्ला निवासी ग्राम कंजती
    • मोनू (जेसीबी चालक)
    • जहान यादव पुत्र संतराम
    • दया शंकर अग्निहोत्री
    • शशिकान्त पंडित पुत्र प्रेमकान्त
    • शिव तिवारी पुत्र दिनेश
    • विष्णु पाल यादव निवासी सुज्जा नेवादा
    • राम सिंह पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम मदारीपुरवा
    • रामू बाजपेयी पुत्र राधेश्याम
    • अमर दुबे पुत्र संजीव
    • प्रभात मिश्रा पुत्र राजेन्द्र
    • गोपाल सैनी पुत्र रामाधार
    • बीरू दुबे पुत्र रमेश चन्द्र निवासी बिकरू
    • बउन शुक्ला पुत्र मूलचन्द्र
    • शिवम दुबे पुत्र बाल गोविन्द
    • बाल गोविन्द पुत्र मेवा लाल
    • बउआ दुबे पुत्र मोंटी

  • 7.25 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन 50 शैय्या आयुष हास्पिटल का डीएम ने किया निरीक्षण

    7.25 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन 50 शैय्या आयुष हास्पिटल का डीएम ने किया निरीक्षण
    7.25 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन 50 शैय्या आयुष हास्पिटल का डीएम ने किया निरीक्षण

    निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

    निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य करने के दिए निर्देश।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज विकासखंड भेटुआ अंतर्गत ग्राम बेनीपुर में 7.25 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन 50 शैय्या आयुष हास्पिटल का निरीक्षण किया। उक्त निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता व फिनिशिंग के कार्य को ठीक से करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाली पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण करने को कहा। कार्यदाई संस्था के अधिशासी अभियंता ने बताया कि आयुष हॉस्पिटल का निर्माण अगस्त 2018 से प्रारंभ है, जिसमें अभी तक 5.41 करोड़ की धनराशि आवंटित हुई है, उन्होंने बताया कि मार्च 21 तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यदाई संस्था के अधिशासी अभियंता शशि कुमार मिश्रा, सहायक अभियंता सीवी शुक्ला, जूनियर इंजीनियर नमन त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अमेठी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।