Category: uttar-pradesh

  • CM योगी ने कहा- डटकर करेंगे मुकाबला कोरोना की तरह के संचारी रोग से भी

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही योगी सरकार बुधवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के द्वितीय चरण शुरुआत कर दी गई है। एक से 31 जुलाई तक चलने वाले स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जन-जन को स्वस्थ रखना ही सरकार का लक्ष्य है। बरिश के मौसम में बीमारियों की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। जरा सी असावधानी के कारण ये बीमारियां किसी को भी अपनी चपेट में ले सकती हैं। यहा कारण है कि इन बीमारियों के प्रति जनजागरूकता के साथ बचाव के अभियान को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को नियंत्रित करने में भी स्वच्छता की बड़ी भूमिका है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ अवसर पर कहा कि कोरोना की तरह की संचारी रोग से भी डटकर मुकाबला करेंगे। सीएम योगी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अनलॉक को हल्के में ना लें, क्योंकि लोग अगर सावधानी नहीं बरते तो करोना का प्रसार तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की पीठ थपथपाई और कहा कि कोरोना महामारी में यूपी जैसी बड़ी आबादी वाले राज्य में बहुत बेहतर काम हुआ है। आज कोविड-19 अस्पतालों में करीब डेढ़ लाख बेड हैं। जल्द जांच को बढ़ाकर 30 हजार प्रतिदिन किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2016 और 2017 में यूपी में सिर्फ इंसेफ्लाइटिस से प्रतिवर्ष 600 से ज्यादा होती थी। यदि इसके बाद के वर्षों के आकड़े देखेंगे को लगातार इन मौतों की सख्या कम हुई है। वर्ष 2019 तक यह घटकर 126 तक आ गई थी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से इस वर्ष कोरोना काल में स्वच्छता और सैनेटाइजेशन का अभियान चला उससे इन मौतों में और कमी आएगी। जिस बीमारी ने पिछले चालीस वर्षों में हजारों बच्चों को निगल गई हो, उस बीमारी को साठ फीसदी कम करे में सफलता मिले, यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि को हासिल करने में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन की बड़ी भूमिका है। इस मिशन के तहत गांव-गांव में शौचालय बने और स्वच्छता अभियान चला, जिसके कारण इस बीमारी को रोकने में सफलता मिली।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर विशेष सफाई दल को हरी झंडी दिखाई। यह सफाई दल पूरे प्रदेश में गांव और मोहल्ले में जाकर सफाई और सैनिटाइजेशन का काम करेगा। लोगों को उल्टी, दस्त जेई व एईएस आदि संचारी रोग से बचाने के लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा।

  • स्कूल ने महज़ 4 दिन का नोटिस देकर अध्यापकों और कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

    [object Promise]

    गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में स्थित एक नामी स्कूल में पिछले 15 साल से नौकरी कर रहे 40 कर्मचारी और 30 टीचर को महज 4 दिन का नोटिस देकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इन अध्यापक और कर्मचारियों का आरोप है कि एक तरफ स्कूल प्रबंधन बच्चों से लगातार फीस वसूल रहा है ।वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों और शिक्षकों को आधा वेतन देकर ही उन्हें टाल दिया गया और अब उन्हें बहुत कम समय के नोटिस पर ही  नौकरी से भी निकाल दिया गया है।

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में दिल्ली पब्लिक स्कूल है जो कि काफी नामी है। इतना ही नहीं इस स्कूल में ज्यादातर बच्चों के दाखिले सिफारिश के बाद ही होते हैं ,और इस स्कूल की फीस भी अन्य स्कूलों की अपेक्षा ज्यादा है ।यहां पर सैकड़ों की संख्या में टीचर और कर्मचारी है। इस कोविड-19 महामारी काल में जहां एक तरफ समूचा देश आर्थिक स्थिति से जूझ रहा है ,और इसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा भी लगातार यह निर्देश दिए जा रहे हैं ।कि किसी को नौकरी से ना निकाला जाए ।उसके बावजूद भी इस स्कूल के प्रबंधन के द्वारा महज 4 दिन के नोटिस पर ही 70 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जिसके बाद से यह सभी टीचर और कर्मचारी बेहद परेशान हैं और इनके सामने अब रोजगार का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

    उधर इस पूरे मामले में पेरेंट्स एसोसिएशन की सदस्य प्रियंका राणा ने बताया कि जहां एक तरफ स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों के अभिभावकों से पूरी फीस वसूलने में का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ बिना कुछ खर्च किए 40 से 50% तक वेतन काटकर कर्मचारी और टीचर्स को दिया जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है।  कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों से फीस वसूलने के बाद अपनी जेब भरने में लगा हुआ है।

    बहराल अब स्कूल से निकाले गए सभी टीचर और कर्मचारी एक प्लेटफार्म प्लेटफार्म पर आ गए हैं  और इंस्टाग्राम पर abandon_dpsi नाम से एक अकाउंट बनाया हुआ है ।जिस पर आकर उन्होंने स्कूल के द्वारा लिए गए इस निर्णय का विरोध करना शुरू कर दिया है ।जहां के टीचर्स का कहना है कि 10 से 15 साल पुराने टीचर्स को भी महज 4 दिन के नोटिस पर ही बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

  • सपाइयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

    [object Promise]
    [object Promise]

    2022 में बनेगी सपा सरकार- जयसिंह प्रताप यादव

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी के 47वे,जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी छात्रसभा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव की अगुवाई में किसानो व गरीबों के बीच जोहलवापार अमेठी में केक काटकर व वृक्षारोपण कर उनके अच्छे स्वास्थ्य,दीर्घायु की कामना कर मनाया गया l
    सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव प्रताप यादव ने कहा कि माननीय अखिलेश यादव जी इस देश के करोडो गरीबों,किसानो,छात्र -नौजवानों,मजदूरो,ब्यापारियों ,वंचितो,शोषितों,बेसहारों हर वर्ग के लोगो के रहनुमा हैl करोड़ो लोगों के दिलों पर आप राज करते हैं !मा.अखिलेश यादव जी एक कुशल नेता के साथ साथ नेकदिल इंसान है,आपकी लोकप्रियता और विकास कार्यों की गाथा विश्व मे अलग कीर्तिमान स्थापित किया है !आप हमेशा समाज की पंक्ति में खड़े अन्तिम ब्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं !वही सपा नेता ने कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों,कमरतोड़ मंहगाई ,बढ़ती बेरोजगारी,हत्या,लूट बलात्कार,लोगो के पुलीसिया उत्पीड़न से जनता ऊब चुकी है वह पुन:समाजवादी अखिलेश की सपा सरकार चाहती है !सपा सुप्रीमो मा.अखिलेश यादव जी के विकास कार्यों ,नीतियों एंव सिद्धांतों को हम लोग जन-जन तक पहुंचाकर 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाकर अखिलेश यादव को पुनःमुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे !जिससे हर तपके के लोगो को उनका हक अधिकार मिल सके,उनके चेहरे पर मुस्कान आ सके !इस मौके राजामान सिंह,सुरेश कश्यप,कुंदन सरोज,हेमराज मौर्या,संजीव कश्यप,निजाम,सतीश गुप्ता,अंकुर,तुलसी यादव,लवकुश,राजा तिवारी सहित आदि लोग मौजूद रहे !

  • जब आम जनता को 12 रुपये लीटर मिलने लगा पेट्रोल, लग गई लाइन, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर .

    [object Promise]

    कानपुर। पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने 12 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बांट कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया है। आम जनता को जब इस बात की भनक लगी कि कल्यानपुर के एक पेट्रोल पंप पर 12 रुपये लीटर पेट्रोल मिल रहा है, तो बड़ी संख्या में लोग लाइन लगाकर पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंच गए। इस बीच इंटक कार्यकर्ता समेत जनता भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गई। कल्यानपुर पुलिस ने इंटक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत 20 से 25 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

    बुधवार को कल्यानपुर के ब्रह्मदेव चौराहे पर इंटक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय मार्तोलिया के नेतृत्व में पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया गया था। इंटक कार्यकर्ताओं ने एक पेट्रोल पंप पर आम जनता को 12 रुपये लीटर प्रति लीटर पेट्रोल देने का बैनर लगा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू किया। इसके बाद पेट्रोल लेने वालों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई। दरसल एक घंटे तक ही 12 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल देने का कार्यक्रम था। इसका लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर पहुंच गए।

    महामारी अधिनियम में एफआईआर दर्ज
    कल्यानपुर पुलिस ने देररात इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय मार्तोलिया समेत 20 से 25 कार्यकर्ताओं पर महामारी अधिनियम और बिना अनुमति के प्रदर्शन करने संबंधी धाराओं में एफआईदर्ज की है। वहीं इंटक का कहना है कि एफआईआर और पुलिस का डर दिखाने वाली सरकार के सामने हम झुकने वाले नहीं है। हम लोग आम जनता और मजदूरों के हक के लिए लड़ने वाले हैं। इसके लिए सरकार जो भी सजा देना चाहे दे सकती है, लेकिन हम इसी तरह से समाज के हित के लिए अवाज उठाते रहेंगे।

    ‘आम जनता की कमर टूट चुकी है’
    इंटक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय मार्तोलिया के मुताबिक हम लोग पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि का विरोध शांतिपूर्ण ढंग से कर रहे हैं। केंद्र सरकार जिस तरह से दिन-प्रतिदिन डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। उससे किसानों, मजदूरों, छात्रों और आम लोगों की कमर टूट चुकी है। सरकार लगातार 20 दिनों से पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि कर रही है।

    ‘सोशल डिस्टेंसिंग में ऊपर नीचे होता रहता है’
    राष्टीय उपाध्यक्ष ने बताया कि हम लोगों ने किसानों, मजदूरों, छात्रों को 12रुपये लीटर पेट्रोल देने का फैसला किया। इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को कुछ राहत मिल सके। इस कार्यक्रम में रही बात सोशल डिस्टेंसिंग की तो सभी लोग अपने हिसाब से रख रहे है। शुरू से लोग सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर चल रहे है थोड़ा बहुत तो ऊपर नीचे तो होता ही रहता है। हर इंसान समझदार है, सोशल डिस्टेंसिंग बनाना उनकी जिम्मेदारी है।

    12 रुपये लीटर पेट्रोल
    उन्होंने कहा कि 12 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल एक घंटे तक आम जनता को दिया जाएगा। एक घंटे में जितनी भी गाड़ियां आएंगी सभी में पेट्रोल भरवाया जाएगा। जब तक सरकार पेट्रोल डीजल के बढ़े हुए दामों को वापस नहीं लेगी, हमारा संघर्ष इसी तरह से जारी रहेगा। लॉकडाउन में लोगों की कमर टूट चुकी है, किसी की नौकरी चली गई तो किसी का बिजनेस बर्बाद हो गया।

  • अब मिलेगा काशी विश्वनाथ का प्रसाद घर बैठे

    [object Promise]

    वाराणसी। काशी विश्वनाथ का प्रसाद अब भक्तों को घर बैठे मिलेगा। यह व्यवस्था ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध होगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट ने डाक विभाग के सहयोग से मंगलवार को यह व्यवस्था शुरू कर दी। प्रसाद मंगाने के लिए किसी भी डाकघर से 251 रुपये का इलेक्ट्रानिक मनी आर्डर (ईएमओ) करना होगा। काशी में रहने वाले भक्त नीची बाग स्थित डाकघर में 201 रुपये देकर प्रसाद काउंटर से भी ले सकते हैं।

    मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने विश्वेश्वरगंज हेड पोस्ट ऑफिस में इसका उद्घाटन किया। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए लागू लॉकडाउन आदि की वजह से बाबा के भक्तों को आने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में सावन से ठीक पहले शुरू की जा रही योजना भक्तों के लिए बड़ी सौगात होगी।

    पोस्ट मास्टर जनरल प्रणव कुमार ने बताया कि कोई भी श्रद्धालु 251 रुपये का इलेक्ट्रॉनिक मनी आर्डर भेजकर इसे मंगा सकता है। इसमें श्रदालु को नाम, पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना होगा। प्रसाद स्पीड पोस्ट होने के बाद उसकी जानकारी भी श्रद्धालुओं को मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। साथ ही काउंटर से भी प्रसाद लिया जा सकता है

    भक्तों तक पूरी शुद्धता के साथ प्रसाद पहुंचाने के लिए यह डिब्बा बंद तो होगा ही, टेंपर प्रूफ इनवेलप में भी पैक होगा। प्रसाद में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिग की छवि, महामृत्युंजय महायंत्र, शिव चालीसा, रुद्राक्ष की 108 दाने की माला, धातु का बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से अन्न याचना करते शिव अंकित सिक्का, रुद्राक्ष का एक दाना, भस्म, चंदन, रक्षासूत्र व मिश्री का पैकेट शामिल होगा।

    प्रसाद की बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की प्रक्रिया की ट्रैकिंग होगी। इसके लिए अलग से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। प्रसाद के डिब्बे को जिस इनवेलप में सील किया जाएगा, उसमें किसी प्रकार के छेड़छाड़ की गुंजाइश नहीं होगी। इसके लिए टेंपर कवर का प्रयोग किया गया है।

    पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि प्रसाद की इस व्यवस्था को री-लॉचिंग या री-पोजिशनिंग कह सकते हैं। यह वैल्यू एडिशन के साथ है। पहले की तुलना में अब जो प्रसाद श्रद्धालुओं को मिलेगा वह और दिव्य-भव्य होगा। इसकी लॉचिंग की घोषणा जल्द की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि भक्तों के मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण एसएमएस के माध्यम से मिलेगा। इस संबंध में विशेष जानकारी भी भक्त 0542-2401630, 2504164 तथा ईमेल आईडी पर प्राप्त कर सकते हैं।

  • सावन में तैयारी राम मंदिर निर्माण की, पीएम मोदी को भेजा निमंत्रण महंत नृत्य गोपाल दास ने

    [object Promise]

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य का उद्घाटन करने के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि हमने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उनसे अयोध्या का दौरा और राम मंदिर निर्माण गतिविधियों का उद्घाटन करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि कोई भीड़ न हो। दरअसल, संत चाहते हैं कि राम मंदिर का काम सावन के महीने में शुरू हो जाए। यह महीना छह जुलाई से शुरू होकर तीन अगस्त को समाप्त होगा।

    सुप्रीम कोर्ट में लंबे जद्दोजहद के बाद आए ऐतिहासिक फैसले से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की दिशा में काम तेजी से बढ़ा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिए भूमि के समतलीकरण का काम पूरा कर लिया है। भूमि पूजन के लिए अयोध्या के साधु संतों से लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने पीएम मोदी को निमंत्रण पत्र भेजकर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है, जिससे 2022 में रामनवमी का त्यौहार राललला के भव्य मंदिर में मनाया जाए। साधु संत चाहते हैं कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या वर्चुअल तरीके से प्रधानमंत्री मोदी भूमि पूजन करने के बजाए वह खुद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या आएं।

    राम मंदिर निर्माण में और आएगी तेजी : कोरोना के संक्रमण में धीमी पड़े राम मंदिर निर्माण की तैयारियों में और और तेजी आएगी। अब तक हुए काम का निरीक्षण और श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मंत्रणा करने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे थे। इस दौरान महंत नृत्य गोपाल दास को उन्होंने आश्वासन दिया कि काम में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने रामजन्मभूमि परिसर का जायजा पूरी बारीकी से लिया और श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित विहिप के कुछ शीर्ष नेताओं और ट्रस्ट के सदस्य बिमलेंद्रमोहन मिश्र, डॉ. अनिल मिश्र तथा जिलाधिकारी अनुज कुमार झा से तैयारियों के संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली। इससे पूर्व सीएम योगी ने श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं शीर्ष महंत नृत्यगोपालदास से उनके आश्रम मणिरामदास जी की छावनी पहुंच भेंट की और मंदिर निर्माण के संबंध में मंत्रणा की।

  • चिकित्सक दिवस के अवसर पर ब्राह्मण समाज महासभा रायबरेली ने किया चिकित्सकों का सम्मान

    [object Promise]

    Report Sandeep pandey

    रायबरेली- ब्राह्मण समाज महासभा रायबरेली द्वारा डाक्टर्स डे पर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए ,अपनी जान की बाजी लगाकर कोरोना से लोगों की जान बचाने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। जिससे  डाॅ बीरबल, डाॅ जे के लाल, डाॅ बृजेश सिंह, डाॅ संदीप पाठक, डाॅ डी पी सरोज, डाॅ एम पी सिंह,डाॅ शिव कुमार, डाॅ रेनू चौधरी, डाॅ तौहिदा एवं अन्य डाक्टर्स को सम्मानित किया गया।जिलाध्यक्ष आशीष पाठक ने स्वागत करते हुए कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित कर ब्राह्मण समाज महासभा रायबरेली अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा । इस अवसर पर डा शिव कुमार ने संगठन की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन के सदस्य सदैव सेवा कार्य तो करते ही हैं लेकिन आज कोरोना से लड़ कर समाज की सेवा करने वाले डाक्टरों को सम्मानित कर चिकित्सकों का जो हौसला बढ़ाया है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

    आशीष पाठक ने कोविड-19 में जिला चिकित्सालय की शानदार व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि इस कोरोना काल में जिला अस्पताल का कोई भी डाक्टर कोरोना वायरस से पाज़िटिव नहीं हुआ तथा कोरोना के मरीजों को ठीक करने में डाक्टरों ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया। आगे कहा कि कोई भी डाक्टर कभी सेवानिवृत्त नही होता और आज का दिन चिकित्सको के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।बस डाक्टरों का उत्साह बनाये रखिये डाक्टर धरती पर भगवान का दूसरा रूप होते है। भगवान तो हमें एक बार जीवन देते है पर डाक्टर हमारे अमूल्य जीवन को बार -बार बचाते है।डॉक्टर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मरीजों का न सिर्फ इलाज करते हैं, बल्कि उन्हें एक नया जीवन भी देते हैं। इसलिए उन्हें धरती पर भगवान का दर्जा दिया जाता है, उन्हें जीवनदाता कहा जाता है।

    डॉक्टरों के समर्पण और ईमानदारी के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए हर साल 1जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। देश के प्रसिद्ध चिकित्सक भारत रत्न डॉ बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज महासभा रायबरेली के युवा जिलाध्यक्ष मंजूल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ऐश्वर्य मिश्रा, जिला मंत्री सचिन मिश्रा, अक्षय शुक्ला, नगर अध्यक्ष गौरव मिश्रा राजा आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

  • एक जनपद एक उत्पाद को सुलतानपुर में मिलेगी गति…जिलाधिकारी

    [object Promise]
    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 01 जुलाई/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित *एक जनपद एक उत्पाद* को बढ़ावा देने के दृष्टिगत विकास क्षेत्र मोतिगरपुर की ग्राम पंचायत काछा भिटौरा के गाँव बहरिया का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति (एन0जी0ओ0) की महिलाओं द्वारा *एक जनपद एक उत्पाद* योजनान्तर्गत *"मूँज"* से निर्मित विभिन्न उत्पादों यथा- टोकरी, सूप, बाध, स्टूल, टेबल, कुर्सी, कोस्टर(चाय रखने का पात्र), पेन स्टैण्ड, ट्रे, बैग, लान्ड्री बाक्स, गिफ्ट बाक्स आदि का अवलोकन कर निर्मित उत्पाद की प्रशंसा की। उन्होंने डीसी एनआरएलएम को निर्देशित किया कि "मूँज" कार्य से जुड़ी हुई महिलाओं को अद्यतन प्रशिक्षण दिलवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित कृषि विज्ञान-1 सुलतानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 जे0बी0 सिंह को निर्देशित किया कि समय की बचत एवं गुणवत्ता में वृद्धि के दृष्टिगत बाध बनाने वाले हाथ से संचालित सयंत्रों को मशीनीकृत (मोटर चालित) करने की कार्यवाही शीघ्रता से सम्पन्न करायें, जिससे बाध के उत्पादन में वृद्धि सम्भव हो सके। जिलाधिकारी ने मूंज व्यवसाय से जुड़ी और मौके पर उपस्थित महिलाओं को उत्पादन वृद्धि का निर्देश देते हुए बाजार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिससे महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। जिलाधिकारी ने महिलाओं को निर्देशित किया कि कोविड-19 से सुरक्षा हेतु उत्पाद निर्माण का कार्य मास्क लगाकर सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ ही निष्पादित करें। उन्होंने मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर को निर्देशित किया कि ग्राम समाज एवं तालाब की जमीन से अतिक्रमणी को बेदखल करने की कार्यवाही अविलम्ब करें।उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी मोतिगरपुर को शीघ्रता से सामुदायिक शौंचालय तथा ग्राम पंचायत के आवागमन के रास्तों का शीघ्रता से निर्माण कराये जाने हेतु निर्देशित किया।
    इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशा०) हर्षदेव पाण्डेय, उप जिलाधिकारीजयसिंहपुर राम अवतार, उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन जितेन्द्र मिश्र, उपायुक्त जिला उद्योग अनूप कुमार, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राम मिलन वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी मोतिगरपुर, एलडीएम आर०पी० अरोड़ा, उत्कर्ष हैण्डी क्राफ्ट के संचालक राजेश सिंह, ग्राम प्रधान सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी एवं समूह की महिलाएं, ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

  • ŪP पुलिस के अधिकारी ने महिला शिकायतकर्ता के सामने किया हस्तमैथुन, गिरफ्तार

    [object Promise]

    देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भटनी थाने के एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) को एक महिला के सामने हस्तमैथुन करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। थाने में शिकायत दर्ज कराने गई महिला ने इस घटना को फिल्माया, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

    वीडियो के वायरल होने के साथ ही क्षेत्र में स्थानीय लोगों के बीच रोष व्याप्त हो गया और वे अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह शिकायत दर्ज कराने के लिए उसके कक्ष में गई तो एसएचओ भीष्म पाल सिंह उसके सामने अपने निजी अंगों को छू रहा था।

    शिकायतकर्ता महिला एक जमीनी विवाद के संबंध में थाने पहुंची थी। महिला ने कहा, मैंने पहले दो-तीन बार उसके दुर्व्यवहार को नजरअंदाज किया। मेरी एक रिश्तेदार ने कहा था कि उसने भी इस अधिकारी के सामने इसी तरह की घटना का सामना किया है। इसके बाद मैंने घटनाक्रम को फिल्माने का फैसला किया। एसपी देवरिया श्रीपति मिश्रा ने कहा, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

    आरोपित निलंबित इंस्पेक्टर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। शाम को देवरिया की एसओजी टीम ने बस्ती के हरैया से आरोपित इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। – डा.श्रीपति मिश्र, एसपी, देवरिया

    यह है मामला

    बीते मंगलवार की सुबह से वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि भटनी थाने में तत्कालीन इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव अपने कार्यालय में बैठा है। साथ ही आपत्तिजनक स्थिति में आ जाता है। फरियाद लेकर आई महिलाएं अपनी बातों को उसके सामने रख रही हैं। इंस्पेक्टर उनकी बातों को सुनने के साथ ही वीडियो बना रही महिला को इशारे से बुलाता है, लेकिन महिला जाने की बजाय उसका वीडियो बनाती रहती है। ढाई मिनट के वीडियो में महिलाओं को न्याय दिलाने का इंस्पेक्टर आश्वासन देता है। इस बीच उसकी गंदी व आपत्तिजनक हरकतें जारी रहती हैं।

  • आगामी त्यौहारों को लेकर डीएम व एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की बैठक

    [object Promise]
    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्योहारों को लेकर धर्मगुरुओं व प्रबुद्धजनों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपील किया कि सभी लोग लाकडाउन का पालन करें। यदि कहीं पर कोई समस्या आती है तो प्रशासन के अधिकारियों को सूचित करें। लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम व एसपी ने कहा कि जिले के नागरिकों की ओर से सहयोग मिला है। इस वैश्विक महामारी का सामना करने में जनपदवासी जिला प्रशासन को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। लाकडाउन का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ ही समाज के सक्षम लोगों को गरीब और बेसहारा लोगों की मदद के लिए आगे लाने का प्रयास करें। जिलाधिकारी ने बैठक में आये लोगों को इस वर्ष कांवड़ यात्रा स्थगित करने की जानकारी देते हुये उपस्थित लोगों से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि पूजा-पाठ इत्यादि अपने परिवार के साथ अपने घरों में करें, मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, घर से बाहर ना निकले। मौजूद सभी धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों द्वारा पुलिस एवं प्रशासन को आश्वस्त किया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में कोई भी व्यक्ति कावड़ यात्रा के लिए नहीं निकलेगा और ना ही मंदिरों में लॉकडाउन की गाइडलाइंस का उल्लंघन कर पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक किया जाएगा । एसपी ने अपील करते हुए कहा कि धर्मगुरु धार्मिक स्थलों मंदिरों पर खुद से लोगों को अपील जारी करें। यह अपील ऑडियो, वीडियो, फ्लैक्सी एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को कावंड यात्रा स्थगित किये जाने की जानकारी देने एवं मन्दिरों में जलाभिषेक न किये जाने के सम्बन्ध में जारी हो। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, समस्त एसडीएम/सीओ सहित धर्मगुरु व संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।