Category: uttar-pradesh

  • सरकार की सीएम योगी आदित्यनाथ ने तय की वरीयता, दिया निर्देश-अभी भी पूर्ण अनुशासन आवश्यक

    [object Promise]

    लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर अंकुश लगाने की खातिर लॉकडाउन-5 में भी सीएम योगी आदित्यनाथ हर मोर्चे पर बेहद सजग हैं। अनलॉक-2 को लेकर उन्होंने मंगलवार को टीम-11 के साथ बैठक में सरकार की वरीयता तय की। झांसी रवाना होने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण के संचार पर अंकुश लगाने के साथ संचारी रोग नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को हर मोर्चा पर सजग रहने का निर्देश दिया।

    सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश की जनता के प्रति अपने दायित्व के प्रति कितने सजग है, इसका अहसास आज हो गया। उनको दिन में 12 बजे झांसी में बुंदेलखंड की पेयजल परियोजना के शिलान्यास के लिए जाना था। इसके पहले ही उन्होंने अपनी टीम के साथ अनलॉक-2 टू तथा संचारी रोग पर नियंत्रण के लिए कोर ग्रुप की बैठक की। इसमें उन्होंने अनलॉक-2 के लिए सरकार की तैयारी को परखने के साथ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संचारी रोगों व कोरोना को नियंत्रित करने में स्वच्छता की बड़ी भूमिका है। इसके दृष्टिगत उन्होंने ग्रामीण तथा शहरी इलाकों में मिशन मोड पर स्वच्छता अभियान संचालित किए जाने के निर्देश दिए। लोग मास्क अथवा फेस कवर का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

    उन्होंने संचारी रोगों से बचाव के उपाय के साथ गौ संरक्षण केंद्र के इंतजाम की भी समीक्षा की। उन्होंने अनलॉक टू की गतिविधियों को केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के सभी प्रावधानों का अध्ययन करते हुए पूरी तैयारी के साथ इसे लागू किया जाए।।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना का संकट अभी बना हुआ है। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए सभी दिशा निर्देशों का पालन करना अपरिहार्य है। संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए प्रत्येक स्तर पर पूरी सावधानी रखनी होगी।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोग अनावश्यक आवागमन से बचें। इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित प्रचार प्रसार के कार्य को जारी रखने के निर्देश दिए। यह भी निर्देश दिया कि टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि के लिए प्रयास लगातार जारी रखे जाएं। कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या को बढ़ाया जाए। कोविड हेल्प डेस्क में इंफ्रारेड थर्मामीटर एवं पल्स ऑक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। हेल्प डेस्क पर कार्यरत कॢमयों को मास्क, ग्लव्स तथा सेनिटाइजर दिया जाए। कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों से संवाद बनाकर उन्हेंं रोगी के स्वास्थ्य की स्थिति से नियमित तौर पर अवगत कराया जाए। सभी अस्पतालों में स्वच्छता व सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। एक जुलाई संचारी रोग नियंत्रण अभियान प्रारम्भ हो रहा है।

    सीएम योगी आदित्यनाथ गौ संरक्षण के प्रति भी सजग रहते है। उन्होंने गौ आश्रय स्थलों पर गौवंश के लिए भूसे व हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। टिड्डी दल से कृषि नुकसान को बचाने हेतु रसायनों के छिड़काव के व्यापक प्रबन्ध किए जा रहे है।

     

  • डीएम ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

    [object Promise]
    [object Promise]

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    हाईस्कूल के 14 व इंटरमीडिएट के 16 छात्र-छात्राएं सम्मानित।

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2020 में जनपद में उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें हाई स्कूल के 14 व इंटरमीडिएट के 16 छात्र-छात्राएं शामिल थे। जिलाधिकारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में कोशिश हमेशा आगे बढ़ने की करनी चाहिए यह आपके जीवन की सफलता की पहली सीढ़ी है इसीलिए अभी से लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसी के हिसाब से कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि समस्याएं सभी के जीवन में आती हैं परंतु उनसे लड़ते हुए हमें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है सभी कार्य अनुशासित रहकर करें। उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति के अंदर कुछ न कुछ टैलेंट होता है बस जरूरत होती है उसे बाहर निकालने की। उन्होंने कहा कि कक्षा 10 और 12 के बाद बच्चों को भविष्य बनाने का रास्ता खुल जाता है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि पूरी मेहनत और मनोबल के साथ पढ़ाई करें, अपने माता-पिता व गुरुजनों का स्नेह और आशीर्वाद हमेशा प्राप्त करते रहें, इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देकर उनके उज्जवल व मंगलमय भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक जेके वर्मा ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया एवं मेधावी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में जनपद को अभूतपूर्व सफलता दिलाने वाले प्रधानाध्यापकों को भी जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा आगे भी इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की अपील किया। कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक जेके वर्मा, प्रधानाध्यापकगण व मेधावी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

  • टिड्डियों का उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हमला, अलर्ट जारी

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिले बीते 48 घंटों से टिड्डियों के हमले से प्रभावित हैं। इनमें झांसी, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, भदोही, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में बीते 48 घंटों में टिड्डियों के झुंडों ने कई जिलों के पेड़ों और फसलों पर हमला किया है।
    उप्र के कृषि विभाग ने कहा कि इनके पड़ोसी जिलों जैसे हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, मिजार्पुर, सुल्तानपुर, मऊ और बलिया के अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
    राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्थित गृह जिला देवरिया भी टिड्डियों के हमलों का सामना कर रहा है।
    उन्होंने रविवार को कहा, “टिड्डियों का झुंड देवरिया आया था, हालांकि झुंड ने सिर्फ बैसिला मेनुद्दीन गांव पर हमला किया। ग्रामीणों ने तेज ध्वनि के साथ उनका पीछा कर उन्हें भगाया। झुंड कुशीनगर की ओर निकल पड़ा है। हम उन्हें मारने के लिए रसायनों का छिड़काव कर रहे हैं और सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है।”
    शाही ने कहा कि कीटनाशकों का छि़ड़काव अग्निशमन विभाग के वाहनों से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को ‘थालियों’ और अन्य बर्तनों को पीटकर जोर से शोर मचाने के लिए कहा गया है। पुलिस वाहन के सायरन भी बजाए जाएंगे और टिड्डियों का पीछा करने के लिए धुएं का इस्तेमाल किया जाएगा।
    मंत्री ने कहा, “उप्र सरकार ने टिड्डियों को मारने के लिए और रसायनों के छिड़काव के लिए राज्य के सीमावर्ती जिलों में से प्रत्येक को पांच लाख रुपये दिए हैं। इसके साथ ही स्थिति पर निरंतर निगरानी के लिए मुख्य विकास अधिकारी के अधीन प्रत्येक जिले में एक निगरानी समिति का गठन किया गया है।”

  • UP Polytechnic : पालीटेक्निक अंतिम वर्ष की परीक्षा का फैसला टला

    [object Promise]

    UP Polytechnic : पॉलीटेक्निक में इस बार प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को प्रमोट किया जाएगा। इसमें 50 फीसदी आंतरिक मूल्यांकन और 50 फीसदी सेमेस्टर परीक्षा के आधार पर नंबर मिलेंगे। आंतरिक मूल्यांकन से कम नंबर पाने वाले छात्र आपत्ति का दावा कर सकेंगे लेकिन ऐसे छात्रों को लिखित परीक्षाएं देनी पड़ेंगी। वहीं, अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा कराने का निर्णय अभी टाल दिया गया है।

    कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाएं नहीं होंगी। निदेशक प्राविधिक शिक्षा मनोज कुमार के मुताबिक डिग्रीधारी संस्थानों में भी अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रोमोट करने की तैयारी है। इसके चलते डिप्लोमाधारी संस्थानों में पढ़ने वाले अंतिम वर्ष के छात्रों को भी प्रोमोट किया जाएगा। दो से तीन दिन में इस पर निर्णय होगा। फिलहाल, अगर परीक्षा करानी पड़ी तो उसकी रूपरेखा और समय सारिणी दोनों ही तैयार है।

    उन्होंने कहा कि अगर परीक्षा होंगी तो पहली बार छात्रों को अपना जनपद चुनने का मौका मिलेगा। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म में छात्र जनपद भरकर आस पास के पॉलीटेक्निक संस्थान में परीक्षा दे सकेंगे।

  • कांग्रेस पर स्मृति ईरानी का तीखा वार, बोलीं- क्या समझेंगे वो मोदी को जिन्होंने 70 वर्ष देश को लूटा

    [object Promise]

    लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के जनसंवाद कार्यक्रम के तहत शनिवार केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने जितनी तेजी से नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियां गिनायीं, उसी रफ्तार से वह कांग्रेस को भी कोसती चली गईं। वर्चुअल जनसंवाद रैली में उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की सोच उनके परिवार की प्रगति तक ही सीमित है, जो बहुत हानिकारक है।

    राजीव गांधी फाउंडेशन के चंदे का सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा बुंदेलखंड में जहां राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाली मां-बेटियां हुईं, वहीं रायबरेली सांसद बच्चों के लिए देश को लूटने में कसर नहीं छोड़ रहीं।

    स्मृति ईरानी ने उनसे कहा कि राष्ट्र की बागडोर काबिल हाथों में हो तो संघर्ष सफलता में बदलता है। देश की कमान जनता के आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं के प्रयास से राष्ट्र नायक नरेंद्र मोदी के हाथ में है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत से 10 करोड़ परिवारों को चिकित्सा सहायता का संकल्प लिया। यह अकल्पनीय था, लेकिन एक साल के भीतर एक करोड़ से अधिक परिवारों को देश और 18 लाख परिवारों को उत्तर प्रदेश में सहयोग मिल चुका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन्होंने 70 साल देश को लूटा, उनके लिए यह बातें मायने नहीं रखतीं। क्या कोई कल्पना कर सकता था कि देश ऐसा मंजर देखेगा कि एक के बाद एक मनमोहन सरकार के मंत्री पॉलीटिकल हफ्ता देंगे। किसी ने सोचा था कि यूपीए अध्यक्ष ऐसा संस्थान स्थापित करेंगी, जिसमें मेहुल चैकसी जैसों से चंद लिया जाएगा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियों को लेकर प्रदेश में भाजपा लगातार ऑनलाइन जनसंवाद रैली कर रही है। शनिवार को आयोजित रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मुख्य वक्ता थीं। प्रदेश के मध्याचंल की इस जनसंवाद रैली में अवध, कानपुर व बुंदेलखंड क्षेत्र के समर्थक और कार्यकर्ता जुड़े।

    स्मृति ने हुंकार भरी कि अमेठी में आपकी घड़ी बंद हो चुकी है, अब रायबरेली का परिणाम बदलने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने सवाल उठाया कि सोनिया गांधी को इतना क्या बैर है हिंदुस्तान से कि दुश्मन से हाथ मिलाओ, चोरों से पैसा लो, रिमोट कंट्रोल बना दो पीएम को और प्रधानमंत्री राहत कोष से भी पैसा उठा लिया। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की भी सराहना की। तमाम योजनाएं और उपलब्धियां गिनाईं। जनसंवाद रैली को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया।

    वो मोदी को क्या समझेंगे जिन्होंने 70 साल देश को लूटा

    स्मृति ईरानी ने कहा कि राष्ट्र के नेतृत्व की बागडोर काबिल हाथों में हो तो संघर्ष सफलता में बदलता है लेकिन जिन्होंने 70 साल देश को लूटा उनके लिए यह बातें मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में एक वीर बेटी ने राष्ट्र को प्रोत्साहित करने के लिए बलिदान दिया। एक मां ऐसी थी जिसने अपने बेटे को पीठ पर बांधकर तलवार निकालकर अंग्रेजों को ललकारा था ताकि देश स्वतंत्र हो सके मगर दुर्भाग्य है कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली की एक सांसद ऐसी हैं जो राजीव गांधी फाउंडेशन के माध्यम से अपने बच्चों के लिए देश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। कोई हिंदुस्तानी कल्पना कर सकता था कि वे चीन के साथ समझौता करेंगे, जिससे उस तिजोरी में पैसा आए जिसकी चाबी सोनिया गांधी के हाथ में है। उन्होंने आगे कहा कि आज बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जयन्ती तथा सैम मानिक शॉ की पुण्यतिथि है, वह क्या सोच रहे होंगे कि कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चीन से हाथ मिला लिया, जिससे भारत की पीठ पर खंजर भोंक सकें। सोनिया गांधी को इतना क्या बैर है हिंदुस्तान से, कि दुश्मन से हाथ मिलाया, चोरों से पैसा लिया, पीएम को रिमोट कंट्रोल बनाया और तो और प्रधानमंत्री राहत कोष से भी पैसा उठा लिया। राष्ट्र की आस्था होती है इस कोष में।

    स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी में सम्राट साइकिल में गरीबों का क्या हश्र किया गया था। यूपीएसआईडीसी से जमीन लेकर राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को दी जाती है। आज पता चला कि इस प्रकार का लेनदेन करना इस खानदान की फितरत बन चुकी है। अब मोदी-योगी राज में ऐसे गोरखधंधों की दाल नहीं गलेगी। याद है कि राममंदिर निमार्ण की बात होती तो भाजपा के कार्यकतार्ओओं का उपहास किया जाता था। देश के सवोर्च्च न्यायालय का आभार जिन्होंने राष्ट्र व संविधान हित में न्याय किया। उन्होंने कहा कि जब कोरोना से पूरा विश्व जूझ रहा है, ऐसे में यूपी की जनता को आश्वस्त करना चाहती हूं कि भाजपा का कार्यकर्ता हर पल आपके साथ इस संघर्ष में खड़ा रहेगा। आपकी हर स्वास्थ्य संबंधी जरूरत को केंद्र-प्रदेश सरकार पूरा करेगी। यह क्षण उनके भी अभिनंदन का है, जिन्होंने कभी डाक्टर, नर्स, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में 100 से अधिक दिनों से अहॢनश सेवा दी है। मैं उन कोरोना योद्धाओं को नमन करती हूं। जब दुनिया एक महामारी से जूझ रही है तब कुछ तत्व भारत की ओर आंख उठाने का दुष्साहस कर रहे हैं। भारत को जब भी ललकारा गया है भारत ने विजय प्राप्त की है। देश के प्रधान सेवक के साथ हर संघर्ष में जनमानस एकजुट हैं, इसलिए ऐसे तत्व गलतफहमी न पालें।

    स्मृति ईरानी ने कहा कि जनधन योजना पर कुछ लोग उपहास उड़ा रहे थे। देश ने वह मंजर देखा था जब कांग्रेस के एक नेता ने कहा था कि दिल्ली से एक रुपये चलता है तो 10 पैसा नीचे गरीब तक पहुंचता है। यानि कांग्रेस के नेता ने स्वीकार किया कि 90 पैसे कांग्रेस के दलाल खा जाते हैं। माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने वह दलाली बंद कर दी। कांग्रेस के शासन में गरीबों के मुंह पर बैंक के किवाड़ बदं कर दिये जाते थे। अब मोदी ने बैंकों के बंद किवाड़ जनता के लिए खोल दिए। आज देश के 20 करोड़ बहनों के खाते में सीधे पैसा मोदी सरकार ने पहुंचाया। जिन लोगों ने 70 साल से अमेठी रायबरेली में एक शौचालय तक नहीं बनवाया उन्हेंं आज तिलमिलाहट है।

    प्रधानमंत्री के आह्वान पर 11 करोड़ शौचालय बने। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में इसे इज्जतघर का नाम दिया। इस भावना को वही समझ सकता है जिसने गरीबी को जिया हो। मोदी जी ने कहा कि अमीरों के ही घर में उजाला क्यों हो। आज यूपी में 2.6 करोड़ एलईडी बल्ब का वितरण किया गया। विधानसभा चुनाव में जन जन के बीच एक प्रश्न था कि नौकरी कितना मिलेगी। घर कितना बनेगा। तीन साल में 30 लाख मकान बनाकर यूपी सरकार ने भविष्य की चाबी थमाई। ये वो नहीं समझेंगे जिन्होंने लूटकर अपने बंगले बनाए। उन्होने कहा कि कुछ कांग्रेस के नेता हैं जो घर से वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति से चर्चा करते हैं, लेकिन जनता से बात करने का प्रयास नहीं करते क्योंकि वे जानते हैं कि जनता उनका साथ छोड़ चुकी है। उन्होने कहा कि जब धारा 370 हटाने का संकल्प साकार हो रहा था तो विरोध का स्वर कांग्रेस की ओर से आ रहा था। गरीब कल्याण योजना के जरिए आत्मनिर्भर भारत के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। कल ही उत्तर प्रदेश में गांव के गरीबों को रोजगार मिले इसके लिए पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान का शुभारम्भ किया।

    डॉ. दिनेश शर्मा व स्वतंत्रदेव ने भी मोर्चा संभाला

    लखनऊ के मंच से डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रैली को संबोधित किया। डॉ. दिनेश शर्मा कहा कि आत्मनिर्भर उप्र योजना का प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री शुभारंभ कर चुके हैं, जिसमें सवा करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। दिल्ली के मंच पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन और लखनऊ के मंच पर जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, बृजेश पाठक, कमल रानी वरुण आदि थे।

     

  • अमरोहा में ग्रामीण खेत में तेंदुआ के तीन शावक मिलने से दहशत में

    [object Promise]

    अमरोहा। प्रदेश में जंगलों से आवासीय इलाकों का रुख कर रहे जानवर अब खतरनाक हो रहे हैं। सोमवार को अमरोहा के हसनपुर के जंगल में बाजरे के खेत में तेंदुआ के तीन शावक मिलने से ग्रामीण दहशत में हैं।

    अमरोहा में बीते करीब एक महीने से अधिक समय से लोगों में दहशत का पर्याय बने तेंदुआ का कुनबा बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजोहा के गैर आबाद गांव झुलपुरी के जंगल में ग्राम सदरपुर निवासी तेजपाल सिंह के बाजरे के खेत में तेंदुए के तीन शावक मिले हैं।

    किसान तेजपाल सिंह के पुत्र एवं पत्नी सोमवार सुबह खेत पर पशुओं के लिए चारा काटने गए थे। बाजरे में उन्हेंं तेंदुआ के शावक दिखाई दिए तो तेंदुआ होने के डर से वह खेत से हट गए। उन्होंने खेत में तेंदुआ के शावक होने की सूचना गांव में दी। खेत में तेंदुए के शावक मिलने पर आसपास के गांव के लोग मौके पर जुट गए।

    भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष काले सिंह ने मामले की सूचना एसडीएम विजय शंकर, कोतवाल नीरज कुमार को दी। एसडीएम के आदेश पर वन विभाग के वीट प्रभारी ताहिर हुसैन ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तेंदुए के तीनों शावक कब्जे में कर लिए हैं। वहीं वन विभाग की टीम शावकों के सहारे तेंदुए को पकडऩे का प्रयास कर रही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी सुभाष चौधरी ने बताया कि बाजरे के खेत में तेंदुए के शावक मिले हैं। तेंदुए की तलाश में सर्च अभियान चलाया जाएगा।

    क्षेत्र में पकड़े जा चुके हैं दो तेंदुए

    अमरोहा के हसनपुर तहसील क्षेत्र में खजूरी तथा मुबारिजपुर के जंगल से दो तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। जिनमें से एक की वन विभाग की टीम की निगरानी में मौत हो गई थी। तेंदुए ने 15 जून की रात को हसनपुर कोतवाली के गांव फूलपुर के जंगल में मक्का की फसल की सिंचाई करने गई शारदा देवी पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके अलावा झुंडी खादर में तीन तथा मुबारिजपुर में तो किसानों पर हमला कर जख्मी कर दिया था। प्रतिदिन किसी न किसी गांव में तेंदुआ दिखाई देने से किसानों में दहशत का माहौल है। लोग रात में जंगल जाने से कतरा रहे हैं।

     

  • ‘हर घर नल से जल’ योजना का योगी करेंगे शुभारंभ

    [object Promise]

    लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर घर में नल की व्यवस्था करने के लिए मंगलवार को एक बड़ी पेयजल योजना की शुरुआत बुंदेलखंड से करेंगे।

    सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, योगी आदित्यनाथ 30 जून को ‘हर घर, नल से जल’ योजना का शुभांरभ करेंगे। जल जीवन मिशन की बड़ी पेयजल योजना का शुभारंभ वह बुंदेलखंड से करेंगे। उत्तर प्रदेश में चार चरणों में इस अभियान को चलाया जाएगा।

    पहले चरण में बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के लिए 2185 करोड़ की परियोजना की शुरुआत होगी। महोबा, ललितपुर और झांसी की 14 लाख की आबादी तक नल का जल पहुंचेगा। कुल 10 हजार 131 करोड़ की परियोजना है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योगी सरकार बुंदेलखंड, विंध्याचल और इंसेफेलाइटिस प्रभावित क्षेत्रों तथा आर्सेनिक व लोराइड प्रभावित इलाकों में हर घर तक नल से जल पहुंचाने की योजना शुरू करेंगे।

  • पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान का विवादित बयान : स्वामी रामदेव को बताया देशद्रोही

    [object Promise]

    अलीगढ़। कोरोना वायरस  के बीच योग गुरु स्वामी रामदेव  ने ‘कोरोनिल’ दवा   लॉन्च की और वह मुश्किलों में आ गए हैं। अब स्वामी रामदेव पर चौतरफा हमले  हो रहे हैं। वहीं, अलीगढ़ से पूर्व विधायक रहे जमीर उल्लाह खान ने स्वामी रामदेवके नाम पर सभी बाबाओं को देशद्रोही बताया है।

    यही नहीं, जमीर उल्लाह खान ने कहा कि यह वही स्वामी रामदेव है जिसने सबसे पहले जमातियों पर आरोप लगाया था। जमीर उल्लाह का यह वीडियो मेसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    ‘…तो ये देशद्रोही साबित होंगे’
    वीडियो मेसेज के जरिए जमीर उल्लाह खान ने कहा है, ‘बाबा रामदेव हुए, जितने भी बाबा घूम रहे हैं, ये सभी देश को बदनाम करने वाले लोग हैं। इनका देशभक्ति से कोई मतलब नहीं हैं। ये खुद को देशभक्त कह रहे हैं। ये देशद्रोही हैं। ये ऐसे वक्त में भी देश के साथ धोखा कर रहे हैं। इन पर बिहार में एफआईआर हुई है। आहिस्ता-आहिस्ता इनकी जब पत्रक खुलेंगी तो ये देशद्रोही साबित होंगे। मेरा ऊपर वाला सब खोल रहा है।’

    ‘क्या धर्म परिवर्तन कराया है?’
    पूर्व विधायक ने कहा, ‘इसी आदमी ने जमातियों पर इल्जाम लगाया था। अब जो लोग कोरोना मरीज निकल रहे हैं, क्या ये चुपचाप जमात में जाते थे। ऐसा तो नहीं इन लोगों ने धर्म परिवर्तन कर लिया हो, चुपचाप जमात में जाते हों। जवाब दें। दूसरों पर उंगली उठाना आसान है।’

  • कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बुद्धिस्ट सर्किट तक अब घूमना होगा आसान,जानिए कितनी तय करना होगा दुरी

    [object Promise]
    कुशीनगर : अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से उड़ान सेवा शुरू हुआ तो बुद्धिस्ट सर्किट के प्रमुख स्थल सीधे जुड़ेंगे। अब तक बुद्धिस्ट सर्किट के प्रमुख स्थलों के लिए विदेशी व बौद्ध देशों के सैलानी व पर्यटक बोधगया अथवा बनारस लैंड करते रहे हैं, लेकिन यहां से उड़ान होते ही बुद्धिस्ट सर्किट के प्रमुख स्थलों के भ्रमण का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। कुशीनगर से बुद्धिस्ट सर्किट के प्रमुख स्थलों की दूरी तय करना भी आसान होगा। इसमें कुशीनगर से भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी की दूरी 170 किलोमीटर है। कपिलवस्तु की दूरी 140 किलोमीटर, श्रावस्ती की दूरी 270 किलोमीटर है। वहीं बिहार के बोधगया जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति हुआ था कि दूरी लगभग 380 किलोमीटर है। इसके अलावा प्रथम धर्मचक्र प्रवर्तन स्थल सारनाथ की दूरी सिर्फ 265 किलोमीटर ही है।
    भदंत ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार के प्रबंधक भंते महेंद्र ने बताया कि इन प्रमुख स्थलों के अलावा पड़ोसी जिला महराजगंज में रामग्राम भगवान बुद्ध से जुड़ा स्थल है, उपेक्षित है, आवागमन की सुविधा नहीं है, कुशीनगर से लगभग 100 किलोमीटर पर स्थित है।भंते ने यह भी बताया कि बिहार के मोतिहारी में लौरियानंदनगढ,जहां अशोक की लाट है, दूरी 150 किलोमीटर है,दर्शनीय व पूजनीय स्थल है। इसके अलवा एशिया का सबसे बड़ा भगवान बुद्ध का बिहार में केसरिया स्तूप है,जो कुशीनगर से 125 किलोमीटर दूर है। बौद्ध अनुयायियों के लिए विशेष पूजनीय है।
    लग्जरी बसों के संचालन के लिए सीएम व परिवहन मंत्री को दूंगा पत्रः विधायक
    विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। कुशीनगर बुद्धिस्ट सर्किट का केंद्र बनेगा। भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों का केंद्र कुशीनगर है। यहीं से प्रमुख स्थलों को पर्यटक जाएंगे। मेरे प्रयास से कसया बस स्टेशन को उच्चीकृत किया जा रहा है। जल्द ही सह कार्य पूरा होगा। पर्यटकों को इन स्थलों तक जाने के लिए सुविधा का अभाव है। इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी व परिवहन मंत्री से स्वंय मिलकर इस आशय का पत्र दूंगा कि प्रदेश व बिहार की सीमा समेत लुंबिनी (नेपाल) तक पर्यटकों की सुगम यात्रा के लिए लग्जरी बसों का संचालन कराया जाए।

  • गोरखपुर के नागेंद्र से PM मोदी ने कहा- आपने अवसर में बदल दिया आफत को

    [object Promise]

    गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर के पाली निवासी प्रवासी कामगार नागेंद्र सिंह से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद किया। प्रधानमंत्री ने नागेंद्र से कहा,  आपने आफत को अवसर में बदल दिया है। आपसे सभी को सीखना चाहिए। प्रधानमंत्री ने पूछा कि कहां काम करते थे, नागेंद्र ने बताया कि अहमदाबाद में स्टील के बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। प्रधानमंत्री ने पूछा कि घर क्यों आए। नागेंद्र ने कहा कि बीमारी फैल जाने के कारण घर आ गए। फैक्ट्री भी बन्द हो गई।

    मोदी ने कहा, मां की याद आ रही होगी

    नागेंद्र के जवाब में प्रधानमंत्री ने जोड़ा कि मां की भी याद आ रही होगी। घर के लोगों की चिंता होने लगी होगी। प्रधानमंत्री का अगला सवाल था कि यहां कैसे आए, नागेंद्र ने बताया कि श्रमिक स्पेशल से आए।  प्रधानमंत्री ने  पूछा कि यहां क्या कर रहे हैं,  नागेंद्र ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन कराया है। आसानी से एक लाख रुपये का लोन मिल गया। उस पैसे से भैंस खरीदी है। प्रधानमंत्री का अगला सवाल था कि भैस कितना दूध देती है, नागेंद्र ने बताया कि 10 लीटर और रोजाना करीब 300 से 400 रुपए कमा लेते हैं। प्रधानमंत्री ने पूछा कि अहमदाबाद में कितना कमाते थे, नागेंद्र ने बताया कि वहां  आठ हजार रुपये कमा पाते थे। प्रधानमंत्री ने कहा है , तब तो बहुत अच्छा है। कोरोना आपके लिए सौभाग्य लेकर आया। आप घर में बाहर से ज्यादा कमा रहे हैं। आपने आफत को अवसर में बदल दिया। आपसे सभी को सीखना चाहिए। सभी सरकारों को सीखना चाहिए। हमें आपदा से घबराने की जगह उसे अवसर में बदलना चाहिए।

    सिद्धार्थनगर के कुर्बान अली से पीएम ने पूछा- रमजान कैसा बीता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिद्धार्थनगर के सदर तहसील के कोड़राग्रांट गांव के प्रवासी कामगार कुर्बान अली से भी संवाद किया। लगभग तीन मिनट की बातचीत में प्रधानमंत्री ने पूछा, कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के दौरान रमजान कैसा बीता।  कुर्बान अली ने बताया कि वह मुंबई में राजमिस्त्री का काम करता था। लॉकडाउन के बाद किसी तरह प्राइवेट बस से छोटे भाई के साथ गांव पहुंचा। यहां आने के बाद उसे राशन किट दिया गया और एक हजार रुपये। इससे उसे कोई दिक्कत नहीं हुई। रमजान ठीक से बीता। कोई परेशानी नहीं हुई। यहां गाँव में सामुदायिक शौचालय बनाया जा रहा है। जिसमें मैं राजमिस्त्री का काम कर रहा हूँ। छोटे भाई को भी काम मिला है।  पिता व हम सभी पांच भाई राजमिस्त्री का काम करते हैं। यहां काम मनरेगा में चल रहा है। कुर्बान ने कहा कि प्रधानमंत्री से बात कर बहुत ही अच्छा लगा। यह मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है।

    संतकबीर नगर के दो लाथार्थियों से की बात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संत कबीरनगर के दो लाभार्थियों से रुबरू हुए। एक जनपद-एक उत्पाद (ओडी-ओपी) वित्त पोषण योजना से होजरी उद्योग लगाने के लिए सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा खलीलाबाद से 11 लाख रुपये का कर्ज पाने वाले नाथनगर ब्लाक के नाथनगर कस्बा के निवासी 38 वर्षीय रामचंदर वर्मा को प्रधानमंत्री का सरल व्‍यवहार प्रभावित कर गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत बेकरी उद्योग लगाने के लिए सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से 25 लाख रुपये कर्ज पाने वाले खलीलाबाद ब्लाक के दुघरा गांव के निवासी अमरेंद्र कुमार राय पीएम के बताए रास्‍ते पर चलकर देश की प्रगति में याेगदान करने का संकल्‍प लिया। कलेक्ट्रेट के एनआइसी में लाभार्थियों के साथ डीएम रवीश गुप्त, एडीएम संजय कुमार पाण्डेय, उपायुक्त-उद्योग रवि कुमार शर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।