Category: uttar-pradesh

  • शुरू हुई विमान सेवा गोरखपुर से कोलकाता व प्रयागराज के लिए

    [object Promise]

    गोरखपुर। कोलकाता और प्रयागराज के लिए शुक्रवार से उड़ान शुरू हो गई। इंडिगो का विमान शेड्यूल से आधा घंटा पहले ही सुबह 7.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंच गया। कोलकाता से 50 यात्रियों को लेकर विमान 25 लोगों को लेकर प्रयागराज रवाना हुआ। तीन माह बाद कोलकाता और प्रयागराज के लिए हवाई सेवा शुरू होने से यात्री प्रसन्न दिखे।

    यह है शिड्यूल

    एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक 26 से 29 जून तक इन दोनों शहरों के लिए रोजाना उड़ान होगी। मगर एक जुलाई ‌सप्ताह में सिर्फ चार दिन मंगलवार, बुद्धवार, गुरुवार और रविवार को ही गोरखपुर से प्रयागराज और कोलकाता के लिए उड़ान होगी। फ्लाइट के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। सुबह 8 बजे कोलकाता से आने वाला विमान आधे घंटे बाद प्रयागराज जाएगा। सुबह 11.10 बजे प्रयागराज से गोरखपुर लौटने वाली फ्लाइट 11.40 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि कोलकाता और प्रयागराज के लिए उड़ान शुरू होने से यात्रियों को  राहत मिली है। लॉक डाउन के दौरान 24 मई से कोलकाता और प्रयागराज की उड़ान बंद हो गई थी।

    सप्ताह में तीन दिन ही होगी हैदराबाद की उड़ान

    हैदराबाद के लिए यात्री कम मिलने की वजह से विमान कंपनी इंडिगो ने जुलाई से सप्ताह में चार दिन की बजाए अब तीन दिन ही उड़ान करने का निर्णय किया है। अब यह फ्लाइट केवल मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही हैदराबाद से गोरखपुर और गोरखपुर से हैदराबाद आएगी और जाएगी। उड़ान के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।

    सांसद रवि किशन ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए दी बधाई

    सांसद रवि किशन ने कुशीनगर के हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश की जनता को बधाई दी है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रवि किशन ने कहा कि पूर्वांचल की जनता के लिए यह गौरव का विषय है। इससे बौद्ध तीर्थ यात्रियों को विदेश से सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी। साथ ही दुनिया भर में अपनी काम कर रहे पूर्वांचल के लोगों का घर आना आसान हो जाएगा। इससे पूर्वांचल का समग्र विकास होगा और यहां के लोगों के लिए रोजगार और विकास का द्वार खुलेगा

  • आत्‍मनिर्भर उत्‍तर प्रदेश रोजगार अभियान : वाराणसी में नियुक्ति पत्र मिला दो श्रमिकों को, चार लाभार्थियों को डमी चेक

    [object Promise]

    वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आत्‍मनिर्भर उत्‍तर प्रदेश रोजगार अभियान का शुभारंभ किया। पूर्वांचल में प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने यह कदम सार्थक साबित होने वाला है।  इसी कड़ी में एनआइसी में दो श्रमिकों को नियुक्ति पत्र, दो हस्तशिल्पी को टूल किट एवं चार लाभार्थियों को डमी चेक प्रदान किया। इस कार्यक्रम में एलडीएम मिथिलेश कुमार, उपायुक्त, उद्योग वीरेंद्र कुमार, लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे। इसके अलावा जौनपुर में दो लोगों को चेक प्रदान किया गया।

    वाराणसी में इन प्रवासी श्रमिकों का समायोजन

    अंकित कुमार सिंह पश्चिम बंगाल में कार्यरत थे। लॉकडाउन के कारण वे नौकरी छोड़कर आ गए। उनको लघु उद्योग भारती की ओर से आदित्य सुपर पंप इंडस्ट्रीज में अकाउंट्स विभाग में नौकरी मिली है। इसी प्रकार रमेश कुमार पटेल फरीदाबाद में कार्य करते थे। उनको भी आदित्य सुपर पंप कंपनी में ही इंजीनियरिंग सेक्शन में नौकरी मिली है।

    इनको मिला टूल किट

    विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत कन्हैया व लालजी को टूल किट प्रदान किया गया। टूल किट पाकर दोनों ही बहुत खुश थे।

    इन्होंने शुरू किया खुद का कारोबार

    प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत चोलापुर के श्रीनाथ जायसवाल, शिवपुर तरना के आजाद सोनकर, ओम प्रकाश बदलानी व योगेश्वर तिवारी को लोन स्वीकृत किया गया हे ताकि वे कंपनी के माध्यम से दूसरों को भी रोजगार मुहैया कर सके।

    जौनपुर में दो जरुतमंदों को दिया चेक

    जौनपुर में एनआइसी में मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, उपायुक्त उद्योग साहब शरण व एलडीएम उदय नारायण ने दो जरूरतमंदों को चेक वितरित किया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत उर्मिला देवी को दस लाख रुपये व मोहर्ररम अली को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा।

    प्रवासी कामगारों को उम्‍मीदों भरा नजर आया प्रधानमंत्री का संबोधन

    कोरोना संकट के बीच महानगरों से पलायन कर अपने घरों को लौटे लाखों प्रवासियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन उम्मीदों भरा नजर आया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में सुबह 11 बजे आत्‍मनिर्भर उत्‍तर प्रदेश रोजगार अभियान का शुभारंभ किया तो उसे सुनने व देखने को सभी टीवी के सामने बैठ गए। रोजी-रोटी जाने के बाद गांवों को लौटे श्रमिकों के लिए यह पल खास रहा। यही वजह रहा कि घरों में टीवी पर टकटकी लगाए सभी प्रधानमंत्री को निहारते रहे। जौनपुर के बदलापुर, मड़ियाहूं, केराकत, मुंगराबादहशापुर व गौराबादशाहपुर समेत अन्य स्थानों पर प्रवासियों में काफी उत्साह रहा। मौजूदा समय में सबसे बड़ी दिक्कत नौकरी गंवा चुके लोगों को रोजगार को लेकर है। ऐसे में इस अभियान से गरीबों की आस जाग गई है।

     

  • 2.77 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण।

    निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

    निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य करने के दिए निर्देश।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज विकासखंड जगदीशपुर अंतर्गत ग्राम मऊ अतवारा में 2.77 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उक्त निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि निर्माण कार्य की प्रगति बहुत ही धीमी है जिस पर कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता एस.के. श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण मार्च 2019 से प्रारंभ है, शासन द्वारा निर्माण कार्य हेतु अभी तक दो किश्तों में 1.11 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई हैं, समय से धनराशि न उपलब्ध होने व लॉकडाउन होने के कारण निर्माण कार्य की प्रगति धीमी है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यदाई संस्था के सहायक अभियंता एस.के. श्रीवास्तव, जूनियर इंजीनियर अर्जुन कुमार व ठेकेदार एस.बी. सिंह मौजूद रहे।

  • रिया जैन और अनुराग मलिक 50 लाख स्टूडेंट्स को पछाड़ आखिर कैसे बनें 10वीं और 12वीं के टॉपर…

    [object Promise]

    यूपी बोर्ड देश ही नहीं एशिया का सबसे बड़ा बोर्ड है। यहां हर साल लाखों स्टूडेंट्स हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में शामिल होते हैं। यही वजह है कि मुकाबला भी बहुत कड़ा होता है। इस साल भी करीब 50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में हिस्सा लिया था। इतनी बड़ी संख्या को पछाड़ते हुए दसवीं में रिया जैन ने और इंटर में अनुराग मलिक ने टॉप किया है। हाईस्कूल में बाड़ौत की रिया जैन ने 96.67 फीसदी अंक हासिल करके टॉप किया है तो इंटरमीडिएट के नतीजों में अनुराग मलिक को सबसे ज्यादा 97 फीसदी अंक मिले। आखिर कैसे पाया उन्होंने ये मुकाम आइए जानते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिया बताती हैं, उन्होंने बिना किसी ट्यूशन के यह सफलता हासिल की है। वहीं इंटरमीडिएट के प्रदेश टॉपर अनुराग मलिक ने भी बिना किसी ट्यूशन के ही परीक्षा में सफलता हासिल की है।

    10वीं की टॉपर रिया ने ऐसे हासिल की सफलता 

    रिया ने मीडिया रिपोर्ट में बताया कि वह परीक्षा की तैयारी के दौरान 14-15 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। वह सुबह चार बजे उठकर पढ़ाई शुरू कर देती थीं। इसके अलावा स्कूल में सभी टॉपिक अच्छी तरह से क्लीयर होने से और भी फायदा मिला।

    12वींं के टॉपर अनुराग ने बनाई थी ये रणनीति 

    अनुराग ने भी सेल्फ स्टडी करके सफलता पाई है। 12वीं के टॉपर अनुराग ने मीडिया रिपोर्ट में बताया कि आमतौर पर 15 से 16 घंटे पढाई करते थे। लेकिन परीक्षा के दौरान 18 घंटे तक पढ़ाई की। अनुराग मलिक के पिता की बड़ौत में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। वह आईएएस अफसर बनना चाहते हैं।

    1 जुलाई से मिलेगी मार्कशीट

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 1 जुलाई 2020 से मार्कशीट जरूर मिलेगी। सभी परीक्षार्थियों को डिजिटल मार्कशीट मिलेगी, जिसे सभी प्रवेश परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों में लगाया जा सकेगा। बता दें कि इस बार कोविड-19 की वजह से मूल्यांकन में देरी हुई है। इसकी वजह से रिजल्ट में भी देरी हुई है। पिछले साल यानी कि 2019 में यूपी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट अप्रैल में जारी कर दिया था।

    बता दें कि साल 2020 में कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से तीन मार्च 2020 के बीच और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी 2020 से 6 मार्च 2020 के बीच आयोजित हुई थी। वहीं इस वर्ष 50 लाख से अधिक बच्चों ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में भाग लिया। इनमें 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स इंटरमीडिएट और करीब 27 लाख हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं हैं। अब इन सबको ही परीक्षा के परिणामों का इंतजार है। वहीं अगर पछले साल की बात करें तेा साल 2019 में हाईस्कूल के 80.08 प्रतिशत और इंटर के 70.06 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए थे।

  • कुशीनगर में पडरौना के बीआईसी से जुड़े छात्र-छात्राओं ने हाई स्कूल-इंटरमीडिएट के टॉप टेन कि सूची में सुरक्षित रखा अपना स्थान

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    कुशीनगर : माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के द्वारा जारी परीक्षाफल में पडरौना नगर के भारती इंटरमीडिएट कॉलेज निकट बेलवा चुंगी ने जनपद में टॉप टेन में अपना स्थान बनाया है । हालांकि विद्यालय की इंटरमीडिएट गणित वर्ग की छात्रा शिप्रा चौबे ने जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया है वही ईश्वर शिप्रा ने कुल 86% अंक अर्जित कर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त कि है,जबकि हाई स्कूल में विद्यालय में प्रथम स्थान आदित्य कुशवाहा व द्वितीय स्थान नवनीत कुमार के अलावे तृतीय स्थान पर प्रज्ञा भट्ट है ।

    एसे में पिछले वर्ष विद्यालय के मृत्युंजय गुप्ता ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया था,विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र भूषण कुशवाह ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है । इस मौके पर विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को मिठाइयां खिलाई खिलाकर एक दूसरे के खुशी का इजहार किया।

    इस अवसर पर शत्रुघ्न जायसवाल, इब्राहिम अंसारी,सुमित भंडारी, आरके भट्ट,प्रमोद कुशवाहा, विशाल शुक्ला,गिरजेश कुशवाहा कन्हैया,कुशवाहा,नर्वदेश्वर पांडेय आदि शामिल रहे।

  • तटबंध की मरम्मत व स्पर निर्माण कार्य कराएं 15 दिन में: CM योगी का अल्टीमेटम

    [object Promise]

    बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के साथ जिले के बांसगांव स्थित एल्गिन चरसडी तटबंध पर बाढ़ से राहत कार्य की तैयारी का निरीक्षण किया। कार्य की सुस्त गति देख मुख्यमंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री ने पंद्रह दिन में काम पूरा करने के लिए एक हजार श्रमिकों को प्रतिदिन काम पर लगाने का का आदेश बाढ़ खंड के अधिकारियों को दिया। शनिवार को मुख्यमंत्री एक बजकर 48 मिनट पर बांसगांव में हेलीपैड पर उतरे।

    मुख्यमंत्री ने पहले अपने पार्टी के सांसद, विधायक व नेताओं से मुलाकात की। हेलीपैड से एक किलोमीटर दूर पर 28 करोड़ की लागत से बाढ़ खंड गोंडा तटबंध की मरम्मत व स्पर निर्माण कार्य करा रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्य स्थल पर जाकर उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। गुणवत्ता से समझौता न करने की बात कही। दरियाबाद विधायक सतीश चंन्द्र शर्मा, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, करनैलगंज विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह, डीएम बाराबंकी डॉ आदर्श सिंह, सीडीओ मेघा रूपम, नगर पंचायत टिकैतनगर के चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

    मंत्री ने अधिशासी अभियंता से जताई नाराजगी

    एल्गिन चरसडी तटबंध पर मुख्यमंत्री के आने से पहले जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने तटबंध का निरीक्षण किया। तटबंध की सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे पांच स्परों के निर्माण की गति सुस्त होने पर अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड उत्कर्ष भरद्वाज से नाराजगी जताई। मंत्री ने कहा एल्गिन चरसड़ी तटबंध 43 किलोमीटर लंबा है। गोंडा व बाराबंकी जिले के तटवर्ती गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए हर स्तर से काम किए जा रहे हैं।

  • यूपी बोर्ड परीक्षा टॉपर:कुशीनगर में अभिषेक गुप्ता हाईस्कूल से तो अंकुश यादव बने जिला टॉपर

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा

    कुशीनगर : कुशीनगर जिले में शनिवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। हाईस्कूल में संत पुष्पा इंटर कॉलेज ढाढ़ा के अभिषेक गुप्ता ने सर्वाधिक 92.33 प्रतिशत अंक हासिल किया है। वहीं इंटरमीडिएट में इंटर कॉलेज गाजीपुर के अंकुश यादव ने 88.20 प्रतिशत अंक हासिल किया है।

    रिजल्ट घोषित होते ही टॉपरों समेत जिले के सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के घर में जश्न का माहौल है। डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्रा ने टॉपर समेत उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। टॉपरों की सूची भी यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड हो गई है।

  • UP बोर्ड रिजल्ट 2020 : रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कालेज का रहा शतप्रतिशत रिजल्ट

    [object Promise]
    सुल्तानपुर। हाई स्कूल एवं  इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने  शत प्रतिशत उत्तीर्ण कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है ।
    प्रधानाचार्या  रेखा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हाई स्कूल  में 98एवं इंटर में 126  बालिकाएं  शामिल हुई थी ।  सभी छात्राएं उत्तीर्ण  हुई हैं  ।

    [object Promise]
    UP बोर्ड रिजल्ट 2020 : रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कालेज का रहा शतप्रतिशत रिजल्ट

     

    सर्वाधिक अंक पाने वाली बालिकाओं में मुख्य रूप से 
    इण्टर में  देवयानी सृष्टि यादव 84% नित्य मिश्रा 80% जागृति सिंह 79.2, निकिता तिवारी 78.6% गरिमा बरनवाल 78% साक्षी तिवारी 78.4% स्वाति प्रभाव विंद 78.4%,अंजली गुप्ता 78.2% प्राप्त किया है । वही  हाई स्कूल में अनघा 86.5, आंचल वर्मा 85.5, मुस्कान बरनवाल 85, सौम्या सोनी 84 ,सेजल  पांडे 83.66 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है ।
    [object Promise]
    UP बोर्ड रिजल्ट 2020 : रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कालेज का रहा शतप्रतिशत रिजल्ट

    सभी छात्राओं को प्रबंधक सुमन सिंह ,चंद्रकांति तिवारी किरन लता सिंह सहित सभी अध्यापकों ने बधाई दी है ।

  • गोंडा में फर्जी गुटखा बनाने के आरोप में गिरफ्तार पिता-पुत्र

    [object Promise]

    गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा में स्थानीय पुलिस ने नकली देसी गुटखा बनाने के कारखाने पर छापा मारा। चार बोरा गुटखा, गुटखा बनाने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन तथा बोरा सिलाई मशीन बरामद की है। मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    ये है पूरा मामला 

    मामला खरगूपुर थानाक्षेत्र के विश्वनापुर बाजार का है। यहां अवैध रूप से बनारसी आशिक व अन्य प्रकार के नकली देसी गुटखा बनाए जाने की शिकायत पर थाना अध्यक्ष राज कुमार के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनय कुमार पांडे उप निरीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने कार्रवाई की। इस दौरान चार बोरों में रखा बनारसी आशिक गुटखा एवं तंबाकू कॉल 7 350 पाउच बरामद हुआ। साथ ही गुटखा बनाने के रैपर व डली आदि सामग्री भी मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध रूप से गुटखा बनाने के कारखाना का संचालन करने वाले अब्दुल गफूर पुत्र इलियास व मोहम्मद फिरोज पुत्र अब्दुल गफूर पिता-पुत्र के विरुद्ध धारा 419/ 420 आईपीसी तथा 60/ 63 कॉपीराइट अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को जेल रवाना किया गया।

  • रामनगरी धार्मिक पर्यटन केंद्र बनने की ओर, विकास को लगे नए पंख CM योगी के नेतृत्व में

    [object Promise]

    लखनऊ। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि विवाद पर आए सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद से मानो रामनगरी को विकास के नए पंख लग गए हैं। रामलला की विरासत को संजोने की चाहत की आमजन मंसा को भांप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। योगी सरकार की मंशा इसे आगे चलकर धर्मिक पर्यटन का प्रमुख स्थल बनाने की है। यही कारण है कि वर्ष 2017 में यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद से ही पिछले तीन वर्षों में सीएम योगी आदित्यनाथ दर्जनों बार अयोध्या गए और वहां रामलला के दर्शन भी किए। उन्होंने तीन बार अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया और फैजाबाद जिले व मंडल का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया।

    अयोध्या विवाद पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से ही केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार त्रेतायुग जैसी नई अयोध्या का सपना साकार करने की तैयारी में जुट गई है। सरकार की मंशा इसे धर्मिक पर्यटन का प्रमुख स्थल बनाने की है। अगले तीन वर्षों के भीतर नई अयोध्या न सिर्फ धार्मिक केंद्र होगी बल्कि पर्यटन हब रूप में भी विकसित होगी। यहां विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस कई योजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। योजना है कि राममंदिर के समानांतर रामनगरी भी विकसित की जाए। अयोध्या में राममंदिर के साथ ही अयोध्या को विकसित करने का खाका तैयार करने का काम हो रहा है। कुछ योजनाएं जहां तेजी से चल रही हैं और पूरी होने की ओर हैं, तो वहीं कुछ नई योजनाओं से अयोध्या की सूरत बदलने की कवायद तेज हो गई है।

    अयोध्या को संजाने-संवारने का काम भी तेज : राममंदिर निर्माण शुरू होने के साथ-साथ अयोध्या को संजाने-संवारने का काम भी तेज हो गया है। यही कारण है कि पयर्टन के क्षितिज पर भी अयोध्या नए आयाम स्थापित करने जा रही है। आकर्षक और विश्वस्तरीय सड़कें, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, सरयू घाटों की भव्यता, भजन संध्या स्थल, रानी हौ पार्क, मल्टीलेवल पार्किंग सहित अन्य योजनाएं रामनगरी की गरिमा को वैश्विक बनाने का काम करेंगी। माना जा रहा है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण होने के साथ ही बड़ी संख्या में भक्तों और देशी व विदेशी पर्यटकों का आगमन भी बढ़ेगा। इसलिए यही प्रयास है कि अयोध्या धार्मिक केंद्र होने के साथ-साथ पर्यटन हब भी बने। इसी योजना के तहत पर्यटन विकास की करीब चार सौ करोड़ की योजना पर काम चल रहा है। अयोध्या की सड़कों को विश्वस्तरीय बनाने की कवायद शुरू हो गई है। सरयू घाटों का विस्तार कर उन्हें भव्यता प्रदान किया जाना है। अयोध्या के पंचकोसी एवं चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग को यात्री सुविधाओं से आच्छादित किया जा रहा है।

    तराशे गए पत्थरों की सफाई में आई तेजी : श्रीरामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला में तराशे गए पत्थरों की सफाई का काम तेज हो गया है। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण को लेकर तकनीकी रूप से तैयारी लगभग पूरी कर ली है। अब दिल्ली की कंस्ट्रक्शन कंपनी केएलए को कार्यशाला में रखे पत्थरों की सफाई का कार्य सौंपा गया है। कंपनी ने कार्य में तेजी लाने के लिए अपनी श्रम शक्ति बढ़ाना शुरू कर दिया है। मंदिर निर्माण कार्यशाला में रखे पत्थरों को साफ करने के लिए कई प्रकार के केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है। इनमें कई तरह के रिमूवर प्रयोग में लाए जा रहे हैं। स्टेन, एल्बो सीमेंट, डस्ट रिमूवर और पेंट रिमूवर जैसे केमिकल प्रयोग किए जा रहे हैं।

    सफाई में तीन से चार महीने का लगेगा समय : केएलए कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय जेडिया ने बताया कि पत्थरों की सफाई के लिए मुख्य रूप से पानी का प्रयोग किया जा रहा है। इसके बावजूद अगर पत्थर पर जमी डस्ट और काई साफ नहीं होती तो केमिकल का प्रयोग किया जाता है। जेडिया ने बताया कि कंपनी ने पत्थरों की सफाई का काम पांच श्रमिकों के साथ शुरू किया था। अब दस और श्रमिक दिल्ली से बुलाए गये हैं। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में बड़ी मात्रा में पत्थर रखे हैं। लंबे समय से रखे पत्थरों पर डस्ट जमने की वजह से इन को साफ करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सभी पत्थरों की सफाई करने में तीन से चार महीने का समय लग सकता है। वर्ष 1992 में श्री रामजन्मभूमि न्यास की ओर से मंदिर निर्माण कार्यशाला अयोध्या में स्थापित की गई थी, जहां रामलला का मंदिर बनाने के लिए पत्थरों की तराशी का काम चल रहा था। अब श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निर्देश पर पत्थरों की सफाई का काम दिल्ली की कंस्ट्रक्शन कंपनी केएलए को सौंपा गया है।

    251 मीटर श्रीराम की प्रतिमा बढ़ाएगी आकर्षण : रामनगरी अयोध्या में श्रीराममंदिर निर्माण के साथ-साथ 251 मीटर प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भी स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सरकार ने 100 करोड़ का बजट भी पहले ही स्वीकृत कर दिया है। पर्यटन अधिकारी आरके यादव ने बताया कि श्रीराम की प्रतिमा के लिए मांझा बरहटा की जमीन का चयन लगभग फाइनल है। शीघ्र ही मूर्ति स्थापना का काम शुरू होगा। बताया कि मूर्ति के बेसमेंट में एक भव्य म्यूजियम भी स्थापित किया जाएगा। इस म्यूजियम में भगवान विष्णु के सभी अवतारों की जानकारी होगी।

    बाईपास पर बन रहा आधुनिक बस अड्डा : अयोध्या हाईवे पर आधुनिक बस अड्डे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा भी हो चुका है। बस अड्डा निर्माण कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। पांच एकड़ में बन रहे बस अड्डे में एक साथ 44 बसें खड़ी हो सकती हैं। इसके साथ ही आधुनिक सुविधाओं से लैस टिकट घर, विश्रामालय जैसे भी निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वासे हैं। कार्यदायी संस्था यूपी राजकीय निर्माण निगम का कहना है कि मार्च 2021 तक बस अड्डा बनकर तैयार हो जाएगा। निकट भविष्य में बस अड्डे के विस्तारीकरण की भी योजना है।