Category: uttar-pradesh

  • अखिलेश यादव ने कुशीनगर एयरपोर्ट को लेकर कहा- सपा का काम जनता के नाम

    [object Promise]

    लखनऊ । कुशीनगर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कैबिनेट मंजूरी मिलने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सपा का काम जनता के नाम।

    समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक अखबार की कटिंग को पोस्ट करते हुए सरकार पर तंज कसा और लिखा,”सपा काल में शुरू हुए कुशीनगर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कैबिनेट मंजूरी मिलने पर उन सबको बधाई जिन्होंने कई साल पहले ये प्रयास आरंभ किया था। सपा काल में प्रारंभ हुए मेरठ, मुरादाबाद, चित्रकूट, आजमगढ़ व अन्य एयरपोर्ट को भी यथाशीघ्र अनुमति दी जाए। सपा का काम जनता के नाम।”

    गौरतलब है कि केन्द्रीय कैबिनेट ने बुधवार को कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में मंजूरी दी है। इससे भगवान बुद्घ की महापरिनिर्वाण स्थली के सीधे अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा से जुड़ने का रास्ता साफ हो गया। घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। थाईलैंड, जापान, चीन, कोरिया आदि देशों सहित दुनिया भर के 53 करोड़ बौद्घ मतावलंबियों के लिए यह आस्था का केंद्र है, क्योंकि भगवान बुद्घ का यहीं महापरिनिर्वाण हुआ था और उन्होंने अंतिम उपदेश भी यहीं दिया था।

  • अलीगढ़ में खुद को मारी गोली पति-पत्नी समेत तीन लोगों ने…

    [object Promise]

    अलीगढ़: उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़  थाना बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला पुल के पास बुधवार देर रात एक घर में तीन लोगों ने खुदकशी कर ली। पहले पति-पत्नी ने खुद को गोली मारी। कुछ देर बाद छोटे भाई ने भी अपने गोली मार ली। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का सामने आ रहा है।

    यह है मामला

    शैलेंद्र अपनी पत्नी पिंकी, छोटे भाई विशाल व माता-पिता के साथ रहता था। पास ही मकान में बड़ा भाई अपनी पत्नी किरण के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे शैलेंद्र, पिंकी व विशाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसकी के बाद पहले पिंकी ने खुद को गोली मारी। फिर शैलेंद्र और विशाल ने। शैलेंद्र दो बहनों व चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़ी बहन मंजू का कहना है कि उसका पति जयप्रकाश ने दूसरी शादी कर ली है, जो अलग रहने लगा है। इसी को लेकर पूरा घर परेशान रहता था। आरोप है कि जयप्रकाश को लेकर हुई कहासुनी में तीनों ने खुदकशी की है। पुलिस के मुताबिक, जांच चल रही है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

     

  • राजेश मसाला के नाम पर नकली मसाला बेचने वाली कंपनी का हुआ खुलासा,11लोग गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूष कान्त राय के कुशल नेतृत्व में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी व नकली पैकिंग करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 23.06.2020 को प्र0नि0 श्याम सुन्दर थाना अमेठी मय हमराह द्वारा थाना अमेठी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 297/20 धारा 272,419,420 भादवि की विवेचना में व देखभाल क्षेत्र गांधी चौक में मौजूद थे । मुखबिर से सूचना मिली कि चार व्यक्ति झोला में राजेश मसाला के पाउच राजेश मसाला के हैंगर दिखाकर बेच रहे हैं जो नकली है, इस सूचना पर प्र0नि0 श्याम सुन्दर थाना अमेठी मय हमराह द्वारा चार व्यक्तियों को गल्लामण्डी कस्बा अमेठी से पकड़ लिया गया । पूछने पर चारो ने बताया कि नकली राजेश मसाला का पाउच व हैगर बेच रहे हैं । एक ने अपना नाम धीरज राय पुत्र कपिल देव नि0 मतपुरा मजरे कुचमुच थाना हनुमानगंज जनपद सुल्तानपुर बताया जिसकी तलाशी से थैले में पाउच हैंगर राजेश मसाला बरामद हुआ । दूसरे ने अपना नाम राधेश्याम राय पुत्र सत्यदेव राय नि0 379 निराला नगर सुल्तानपुर बताया तलाशी से झोले में राजेश मसाला का पाउच हैंगर बरामद हुआ । तीसरे ने अपना नाम आसिद पुत्र सुल्तान अहमद नि0 शाहगढ़ माठी थाना शाहगंज जनपद जौनपुर बताया जिसकी तलाशी से झोले में राजेश मसाला का पाउच हैंगर बरामद हुआ । चौथे ने अपना नाम मो0 अमजद पुत्र मो0 नसीम नि0 शाहगंज मोहनखास माठी जनपद जौनपुर बताया, तलाशी से झोले में राजेश मसाला का पाउच हैंगर बरामद हुआ । चारो के पास से बरामद पाउच हैगर व राजेश मसाला के 60-60 पाउच है । कड़ाई से पूछताछ पर चारो ने बताया कि वाराणसी के भिटारी में राकेश कुमार गुप्ता नाम के व्यक्ति से खरीद कर लाते हैं, जो वाराणसी के आसपास जौनपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, बलिया, मऊ आदि जिलों में प्रचार प्रसार कर माल पहुंचाता है । थाना अमेठी पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त के वादी रामू सोनी पुत्र कामता सोनी को बुलाकर मसाले पाउच का ओरिजिनल से मिलान कराया गया तो अभियुक्तो द्वारा बेचे जा रहे राजेश मसाला का डुप्लीकेट होना पाया गया । अभियुक्तों की निशानदेही पर उ0नि0 विनोद यादव प्रभारी एसओजी टीम व थाना अमेठी पुलिस द्वारा भिटारी रोड जनपद वाराणसी पर स्थित नकली मसाला फैक्टी से नकली मसाला फैक्ट्री मालिक अभियुक्त राकेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 गोपाल प्रसाद गुप्ता नि0 बी-22/309ए-1 खोजवा वाजीर रामलीला मैदान थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया । पैकिग व अन्य कार्य कर रहे अभियुक्त 1.विकास यादव पुत्र स्व0 राजाराम यादव नि0 भिटारी रोड महेश पुर थाना मड़ुवाडीह जनपद वाराणसी 2.सुनील यादव पुत्र बेचू यादव नि0 भिटारी रोड महेश पुर थाना मड़ुवाडीह जनपद वाराणसी 3.जय किशन वर्मा पुत्र स्व0 कामता प्रसाद नि0 भिटारी रोड महेशपुर थाना मड़ुवाडीह जनपद वाराणसी 4. वीरेन्द्र सिंह पुत्र शिव प्रसाद सिंह नि0 जगपुरा कोनिया थाना आदमपुर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह फैक्टरी, नकली मसाला, आउटर आदि मेरा है, नकली मसाला में केमिकल मिला देता हूँ तथा राजेश मसाला का डुप्लीकेट बनाकर बेचता हूँ, जो स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है । मौके से तैयार नकली मसाला पाउच 115 बोरा, पिसा मसाला 75 बोरा डुप्लीकेट मसाला, एक अदद सोल्डिंग मशीन, पाउचिंग मशीन, दो बोरी खाली रैपर, राजेश मसाला कार्ड बरामद हुआ । अभियुक्त राकेश कुमार गुप्ता की निशानदेही पर चांदपुर आदित्य लिमिटेड कलेटरी फार्म के पास से प्रिटिंग प्रेस से नकली राजेश मसाला रैपर छापते हुए अभियुक्त अखिलेश कुमार पुत्र विश्वनाथ पटेल नि0 काशीपुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी व अभियुक्त संदीप जायसवाल पुत्र जीतलाल नि0 तरारी थाना लोहरता जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर प्रिन्टिंग प्रेस को सील किया गया । राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यही पर राजेश मसाला का नकली पाउच छपते हैं । मौके पर प्रिंटिग प्रेस में राजेश मसाला के रैपर पाउच व रैपर के रोल बरामद हुआ । 02 प्रिंटिंग प्रेस मशीन को सील किया गया, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख है । मुकदमा उपरोक्त में धारा 467,468,471,120बी भादवि व 51(बी)/63 कॉपीराइट एक्ट की बढ़ोत्तरी कर जुर्म से अवगत कराते हुये सभी 11 नफर अभियुक्तों को समय 07 बजे शाम को हिरासत पुलिस में लिया गया । थाना अमेठी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

  • 1993 से शुरू हुई कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की स्वीकृति दिलाने मे रही अहम योगदान

    [object Promise]

    कुशीनगर : सबसे पहले पुर्व सांसद व कुशीनगर जनपद के वर्तमान सांसद विजय कुमार दुबे के लगातार प्रयास पर सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दिलाए जाने के लिए इन चारो कि मेहनत रंग लाई ।सांसद ने आपने वास्तव में बहुत शानदार प्रयास किया । निसंदेह इस प्रयास ने रंग लाया । हलाकि यह प्रयास 1993 से ही शुरू हुआ था । बेशक तब आवाज नक्कारखाने में तूती जैसी रही हो । पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल में कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की मांग हुई थी । फिर केन्द्र में मनमोहन सिंह के शाशन काल में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह  द्वारा प्रयास हुआ था । जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समय में पूर्व राज्य मंत्री राधेश्यामसिंह व पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी  द्वारा प्रयास किया गया । इस प्रयास में एयरपोर्ट की स्वीकृति प्रदान करने के तहत 200 करोड़ रुपए की कैबिनेट में बजट पास हुई थी ।

     

    तब कुशीनगर के 26 वें  जिलाधिकारी रिग्जियान_सैंफिल द्वारा इस प्रयास में जीतोड़ मेहनत किया गया । किसानों के भूमि अधिग्रहण हेतु लगातार प्रयास किया गया । प्रयाग ने रंग भी लाया और एयरपोर्ट की जमीन में बढ़ोतरी हुई । इसके बाद कुशीनगर के पूर्व सांसद राजेश पांडेय भी एयरपोर्ट के लिए लगातार प्रयास किया गया । उनके प्रयास में कुशीनगर के 29 वें पूर्व जिलाधिकारी व झांसी के वर्तमान जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी द्वारा कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय फलक पर ले जाने , टूरिज्म को बढ़ावा देने , पर्यटन स्थल को विकसित करने के लिए दिन रात प्रयास किया गया ।एक समय ऐसा भी आ चुका था की उनके कार्यकाल के दौरान जुलाई उन्होंने बयान दिया कि शीघ्र ही एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो जाएगा । इसी बीच उन्होंने कुशीनगर को नये तरीकों से सज़ा सवार दिया , मंदिर , सड़क की लाइट व्यवस्था तो हुआ ही एयरपोर्ट के मद्देनजर हृण्यावती नदी का जिर्णोद्धार भी करा दिया । एयरपोर्ट पर उड्डयन विभाग के आधा दर्जन अधिकारियों को भी उन्होंने बुलाकर स्थिति से रूबरू करा दिया । जिसकी रिपोर्ट विभाग ने सरकार को भेज दिया । लेकिन शीघ्र ही उनका तबादला हो गया , चुनाव आ गए और इस तरह एक बार फिर कुशीनगर का अति महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया ।

     

    चुनाव के दौरान ही मोदी जी भी एयरपोर्ट पर विशाल जनसभा किए । लोगों को लगने लगा था कि हो ना हो मोदी जी निश्चित रूप से इस बार जनसभा में एयरपोर्ट पर उड़ान कार्य के लिए वादा करेंगे । लेकिन ऐसा नहीं हो सका । इसी बीच गोरखपुर एयरपोर्ट जाने की बात हुई । तो एक बार फिर राजनीति गर्म हो गई । समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कसया एयरपोर्ट से लेकर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट तक विशाल जन आंदोलन किया , तो उधर युवा नेता बंटी राव भी अपने कार्यकर्ता व सहयोगियों के साथ नहर के पानी में जल सत्याग्रह शुरू कर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया । खैर वो बाद की बातें हैं । इधर वर्तमान सांसद विजय कुमार दुबे एयरपोर्ट को लेकर एक दो बार बयान तो जारी किए । लेकिन वह अंदर ही अंदर शायद वे दृढ़ संकल्प ले लिए थे कि एयरपोर्ट के लिए वे लखनऊ या दिल्ली के बड़े नेताओं के किसी भी दरवाजे को छोड़ेंगे नहीं । शायद यही कारण है कि उनका भागीरथ प्रयास रंग ला दिया है और एयरपोर्ट पर स्वीकृति मिल चुकी है ।

    आने वाले दिनों में धन अवमुक्त होगा , विकास के कार्य शुरू होंगे , निश्चित रूप से एयरपोर्ट के प्रारंभ हो जाने से लखनऊ या पटना उतरने वाले यात्रियों को तो लाभ मिलेगा ही चीन , जापान , थाईलैंड , बर्मा , कंबोडिया , म्यांमार , नेपाल भूटान आदि के भी पर्यटक सीधे कुशीनगर पहुंचेंगे जिससे इस क्षेत्र को चार चांद लगते देर नहीं लगेगी । यही नहीं शउदी , कुबैत अथवा गल्फ कंट्री में रहकर अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करनेवाले मजदूरों को भी काफी लाभ मिलेगा ।

  • कोरोना से बचाव के लिए जिले में गठित होंगी चार हजार सर्विलांस टीमें

    [object Promise]

    सीतापुर। किसी भी कोरोना पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को चिन्हित कर उन्हें क्वारेंटाइन कराया जाए, साथ ही उनके स्वास्थ्य का भी परीक्षण कराया जाए। इसके अलावा बाहर से आने वाले हर एक व्यक्ति का भी अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे क्वारेंटीन कराया जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने कैंप कार्यालय में आयोजित आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में दिए। सब्जी मंडी में फैले संक्रमण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने वहां संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए मंडी सचिव को कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम ने मंडी परिसर में कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही बरतने पर मंडी सचिव को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के दृष्टिगत विभिन्न विभागों द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा की। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से पात्रों के लाभान्वित होने की स्थिति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि लाॅकडाउन एवं धारा 144 के प्राविधानों को सख्ती से लागू कराया जाये। उन्होंने कहा कि प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जाये तथा यदि कोई प्राविधानों का उल्लघंन करते हुये पाया जाये तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाये।

    जिलाधिकारी ने कहा कि मंडलायुक्त के निर्देशों के क्रम में जिले में तत्काल 4000 हजार सर्विलांस टीमों का गठन कर उन्हें थर्मल स्कैनर एवं पल्स आक्सीमीटर उपलब्ध कराया जाए। कार्यालयों से छुट्टी लेकर बाहर जाने वालों का विवरण रखने तथा वापस आने पर उचित स्क्रीनिंग किये जाने के भी निर्देश दिये। साथ ही कार्यालयों में सावधानी बरतने को कहा। परिवहन विभाग के एआरएम को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि बसें सीधे बस स्टाप पर यात्रियों को उतारें, रास्ते में न उतारें जिससे उनका विवरण रखा जा सके। जिलाधिकारी ने आम जनता से भी अपील की है कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु सावधानी बरतें अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें ले। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। हाथों को लगातार साबुन – पानी से धुलते रहें तथा मास्क का प्रयोग करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक वर्मा सहित अन्य कई अधिकारी उपस्थित रहे।

  • यूपी में घूसखोरी पर नकेल कसने की तैयारी, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    [object Promise]

    लखनऊ। यूपी में घूसखोरी पर नकेल कसने के लिए विजिलेंस डिपार्टमेंट की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। जिसपर फोन कर लोग ऐसी गतिविधि होने की शिकायत कर सकते हैं। शिकायत पुख्ता पाई जाती है, तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। यूपी में अकसर सरकारी अधिकारी व कर्मचारी आपका काम करने की एवज में रिश्वत मांगते हैं। किसी प्रकार की कार्रवाई न होने से उनके हौसले और बुलंद हो जाते हैं। ऐसे ही लोगों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी।

    सतर्कता अधिष्ठान के प्रभारी निदेशक पीवी रामाशास्त्री ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 9454401866 जारी किया गया है, जिस पर घूस लेने वाले कर्मचारी या अधिकारी की शिकायत की जा सकेगी। यह हेल्पलाइन नंबर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक काम चालू रहेगी। सोमवार से शुक्रवार यह हेल्पलाइन नंबर काम करेगी। फोन करने पर विजिलेंस विभाग का ही कर्मचारी आपकी शिकायत सुनेगा व संज्ञान लेगा।

    यदि शिकायत पक्की पाई जाती है तो आरोपी पर कार्रवाई होगी। इस हेल्पलाइन का मकसद रिश्वतखोरी पर अंकुश लगाना है। यूपी में भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेकने के लिए सीएम योगी प्रतिबद्ध हैं। यह नई हेल्पलाइन नंबर इस ओर बड़ा कदम है।

  • भाजपा सांसद ने कहा- मेरा मुकदमा पुलिस नहीं दर्ज कर रही, क्‍या होता होगा आम लोगों के साथ

    [object Promise]

    गोरखपुर। पैनेशिया अस्पताल के मालिकाना हक को लेकर हुए विवाद के तीसरे दिन भी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। वहीं, भाजपा सांसद कमलेश पासवान ने पुलिस को निशाने पर लिया और अपने साथ दुर्व्यवहार और जातिसूचक गाली देने के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। कहा कि सबूत  होने के बाद भी पुलिस मेरा मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। उधर, अस्पताल के निदेशक मंडल के संस्थापक सदस्य विजय कुमार पांडेय ने जिला प्रशासन पर सांसद के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। सांसद का कहना है कि निदेशक मंडल की सदस्यता और अस्पताल संचालन के अधिकार को लेकर मामला अदालत में लंबित है। इसे बेवजह फौजदारी का मामला बनाने की कोशिश की जा रही है। विजय पांडेय ने सांसद पर अस्पताल संचालित करने वाली फर्म को दिवालिया घोषित कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

    मुझे जातिसूचक गाली दी गई, लेकिन दर्ज नहीं हो रहा मुकदमा : कमलेश

    भाजपा सांसद कमलेश पासवान ने कहा है कि नियम-कानून का पालन करते हुए मुझे अस्पताल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है। यदि किसी को आपत्ति है, तो उसे न्यायालय जाना चाहिए। कानूनी रास्ता अपनाने की बजाय कुछ लोगों ने सरेआम मुझे अपमानित किया। धमकी देने के साथ ही जातिसूचक गाली भी दी। इसका वीडियो भी उपलब्ध है। मैंने कैंट थाने में तहरीर दी है। इसके बाद भी पुलिस मेरा मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि आरोप लगाया जा रहा है कि मैंने पैनेशिया अस्पताल पर कब्जा कर लिया है। विजय पांडेय, राज श्रीवास्तव तथा उनके साथियों के साथ मारपीट की है। यह पूरी तरह मनगढ़ंत है। मेरी राजनीतिक छवि खराब करने की साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मैं अस्पताल में था। इसी बीच 40-50 लोग आए और कर्मचारियों से विवाद करने लगे। शोर सुन मैं बाहर निकला तो गाली-गलौच और जातिसूचक शब्द कहकर मुझे अपमानित किया गया। सांसद होने के बाद भी पुलिस यदि मेरा मुकदमा नहीं दर्ज कर रही, तो आम आदमी के साथ क्या होता होगा? यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो मैं दूसरे विकल्पों पर विचार करूंगा।

    सांसद के इशारे पर काम कर रहा जिला प्रशासन : विजय कुमार पांडेय

    पैनेशिया अस्पताल के निदेशक मंडल के संस्थापक सदस्य विजय कुमार पांडेय ने भी बुधवार को अपना पक्ष रखा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने जिला प्रशासन पर भाजपा सांसद कमलेश पासवान के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। कहा कि सांसद, मुझे और निदेशक मंडल के अन्य सदस्यों को फर्जी मुकदमे में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। सांसद पर उन्होंने अस्पताल को संचालित करने वाली फर्म को दिवालिया घोषित करने के लिए षड्यंत्र रचने का भी आरोप लगाया।

    विजय कुमार पांडेय ने बताया कि डा. प्रमोद सिंह से कंपनी मैनेजमेंट का विवाद है। उसी संबंध में सोमवार को वह, निदेशक मंडल के अन्य सदस्यों के साथ बातचीत करने अस्पताल गए थे। इस दौरान सांसद और उनके साथ के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया और साजिश के तहत अपने ही लोगों से खुद को जातिसूचक गाली दिलवाकर सांसद ने निदेशक मंडल के सदस्यों को एससीएसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाने की कोशिश की है। सांसद कमलेश पासवान, अस्पताल को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। कब्जा जमाने की हड़बड़ी में वह न्यायालय और कंपनी एक्ट की भी अनदेखी कर रहे हैं। धनबल, बाहुबल और राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभाव में ले रखा है। उन्हीं के इशारे पर सोमवार को आधी रात में आनन-फानन अस्पताल सील कर दिया गया। तब जबकि मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को पहले ही इस मामले में न्यायोचित कार्रवाई करने का आदेश दिया था। विजय कुमार पांडेय ने कहा कि वह लोग जल्दी ही दोबारा मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।

    पैनेशिया अस्पताल को लेकर हुए विवाद के मामले में तीन तहरीर मिली हैं। इसमें सांसद कमलेश पासवान की भी तहरीर है। कुछ लोगों पर उन्होंने जातिसूचक गाली देने और अपमानित करने का आरोप लगाया है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। – डा. सुनील गुप्त, एसएसपी

    मरीज डिस्चार्ज, छह का चल रहा इलाज

    मालिकाना हक को लेकर हुए विवाद के बाद सील होप पैनेशिया अस्पताल से बुधवार को ठीक होने पर इमरजेंसी में भर्ती दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। फिलहाल इमरजेंसी में एक व आइसीयू में पांच गंभीर मरीज भर्ती हैं। उनकी देखभाल की जा रही है। अस्पताल सील होने के बाद से नए मरीज न देखे जा रहे हैं और न ही भर्ती किए जा रहे हैं। दो पक्षों में विवाद के चलते बीते सोमवार की रात 12 बजे जिलाधिकारी ने अस्पताल सील करा दिया था। अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखरेख व इलाज की सुविधा देते हुए उन्हें यथाशीघ्र अन्य अस्पतालों में शिफ्ट करने का निर्देश दिया था। उस दिन कुल 22 मरीज भर्ती थे, जिनमें से 14 को मंगलवार को डिस्चार्ज किया गया था। आइसीयू प्रभारी डा.विजय पांडेय ने बताया कि डॉक्टर व स्टाफ मरीजों की देखरेख व इलाज कर रहे हैं।

    अचानक बेरोजगार हो गए 100 से अधिक लोग

    अस्पताल सील होने से सौ से अधिक लोग अचानक बेरोजगार हो गए। मरीजों की देखरेख के लिए लगभग 50 फीसद स्टाफ ही आ रहा है। यह व्यवस्था भी तब तक है, जब तक मरीज हैं। इसके बाद उनके सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो जाएगा।

     

  • अजय मिश्र टेनी बने यूपी के पहले संसद रत्न, इन उपलब्‍ध‍ियों के लिए मिला सम्‍मान

    [object Promise]

    लखीमपुर। खीरी संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय मिश्र टेनी के संसद रत्न बनने पर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। साल 2010 से शुरू हुए इस सम्मान में ये पहली बार है जब यूपी का कोई सांसद संसद रत्न से नवाजा गया हो। टेनी की इस उपलब्धि में उनके द्वारा सदन में लगभग शतप्रतिशत उपस्थित ही नहीं सबसे ज्यादा जनहित के सवालों को उठाना भी प्रमुख वजह बना। साथ ही अपने संसदीय क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों खास कर दो सौ बेड का अस्पताल, बड़ी लाइन और अगले महीने होने जा रहे मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा में अहम किरदार साबित हुए।

    गुरुवार को इस आशय की एक औपचारिक प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए टेनी ने बताया कि सांसद रत्न पुरस्कार उनके कार्यों को लेकर दिया गया है। वर्ष 2010 में इस पुरस्कार की शुरुआत तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जाने पर की गई थी तब से अब तक 23 लोगों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है। 17वीं लोकसभा में उन्हें यह सम्मान दिया गया है। सांसद अजय मिश्र टेनी ने बताया कि इस अवार्ड के लिए सांसदों का चुनाव करने वाली मौजूदा जूरी के अध्यक्ष केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल है।

    मुख्य अवार्ड सहित इसके तहत अलग-अलग श्रेणियों में सासंदों का चयन करके उनको प्रमाण पत्र सहित सम्मानित किया जाता है। इसमें सांसद की सदन उपस्थिति, आचरण, उसकी सक्रियता और कार्यक्षमता सहित अनेक बातों पर विचार किया जाता है। इसके साथ ही अन्य श्रेणियों में महात्मा गांधी के पौत्र राज्यसभा सांसद गोपाल कृष्ण गांधी, केरल से कांग्रेस सांसद डा.शशि थरुर, हरि मेहताब, असदुद्यीन ओवैसी, सुप्रिया सुले, डा.निशिकांत दुबे, अनुराग ठाकुर आदि 23 सांसदों को यह सम्मान दिया गया है।

    नौ से अधिक जगहों पर है सदस्यता

    अजय मिश्र ‘टेनी’ भाजपा संसदीय दल के सचेतक, लोक लेखा समित, खाद्य उपभोक्ता मामले व सार्वजनिक वितरण संबंधी स्थायी समिति, सभा की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति लोकसभा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय संबंधी परामर्शदात्री समिति, एसजीपीजीआइ लखनऊ के निदेशक बोर्ड, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायबरेली के निदेशक बोर्ड तथा राष्ट्रीय व्याध्र सरंक्षण प्राधिकरण के सदस्य हैं। अजय मिश्र ‘टेनी’ के इस अवार्ड के लिए चुनें जानें पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह, योगेश वर्मा ने खुशी जताई है।

     

  • DM Agra के नोटिस का 24 घंटे के अंदर ही प्रियंका ने दिया जवाब

    [object Promise]

    आगरा। आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरीजाें की मौत को लेकर ट्विटर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और आगरा के डीएम प्रभु एन. सिंह के बीच् छिड़े संग्राम का पटाक्षेप हो गया है। डीएम के नोटिस का जवाब प्रियंका ने दे दिया है, जिसके बाद प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं, पुलिस तहरीर की जांच कर रही है।

    प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर आगरा में 48 घंटे में कोरोना संक्रमित 28 लोगों की मौत होने की बात कही थी। डीएम ने इसका खंडन किया था। मंगलवार को डीएम ने उन्हें नोटिस भेजते हुए 24 घंटे में खंडन करने को कहा था। प्रियंका ने पलटवार करते हुए आगरा में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर दिल्ली व मुंबई से अधिक होने का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री से 48 घंटे में जनता को स्पष्टीकरण देने का ट्वीट किया था। प्रियंका ने डीएम के नोटिस का जवाब भेज दिया है।

    प्रशासन नहीं कर रहा कोई कार्रवाई

    डीएम प्रभु एन. सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने नोटिस का जवाब दिया है। उन्हाेंने माना है कि अागरा में हुई कुल मौतों में 28 ऐसी हैं, जो भर्ती होने के 48 घंटे मेंं हुई हैं। यानि एक तरह से उनके द्वारा 48 घंटे में 28 मौत रूपी ट्वीट का खंडन कर दिया गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा के इसी बयान से नोटिस का जवाब पूरा हो गया है। अब इस मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई प्रशासन नहीं कर रहा है।

    कर रहे हैं जांच

    प्रियंका गांधी के खिलाफ भ्रामक ट्वीट करने पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोविंद चाहर ने मंगलवार शाम सदर थाने में कार्रवाई को तहरीर दी थी। आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी जांच चल रही है।

    सोमवार को ऐसे हुई शुरुआत

    प्रियंका ने सोमवार शाम को ट्वीट किया कि आगरा में 48 घंटे में भर्ती हुए 28 काेरोना मरीजों की मृत्यु हो गई। उप्र सरकार के लिए कितनी शर्म की बात है कि इसी मॉडल का झूठा प्रचार करके सच दबाने की कोशिश की गई। सरकार की नो टेस्ट-नो कोरोना पॉलिसी पर सवाल उठे थे, लेकिन सरकार ने उसका कोई जवाब नहीं दिया। अगर उप्र सरकार सच दबाकर कोरोना मामले में इसी तरह लगातार लापरवाही करती रही तो बहुत घातक होने वाला है। इस ट्वीट से उप्र सरकार व जिला प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए थे। प्रियंका के ट्वीट के एक घंटे बाद डीएम आगरा ने ट्वीट किया था कि पिछले 109 दिनों में 1136 केस अौर 79 मृत्यु हुई हैं। पिछले 48 घंटों में भर्ती हुए 28 कोरोना मरीजों की मृत्यु की खबर असत्य है। मंगलवार सुबह यह मामला और बढ़ गया। डीएम ने प्रियंका गांधी वाड्रा को ईमेल कर नोटिस भेजते हुए 24 घंटे में खंडन करने को कहा। नोटिस को उन्हाेंने ट्वीट भी किया।

    मंगलवार सुबह भेजा डीएम ने नोटिस

    डीएम ने प्रियंका गांधी वाड्रा को ईमेल और ट्वीट कर नोटिस दिया कि पोस्ट से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है, जिससे जनमानस में यह संदेश जाता है कि 48 घंटे में 28 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की मृत्यु हुई है। इस समय संपूर्ण भारतवासी कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लड़ रहे हैं, जो काेरोना वारियर्स/कोरोना फाइटर्स एवं जनसामान्य पर प्रतिकूल प्रभाव एवं भ्रम का वातावरण उत्पन्न करता है। जबकि सच्चाई यह है कि पिछले 109 दिनों में आगरा में कोविड-19 के अब तक कुल 1139 केस अाए हैं एवं 79 कोविड-19 पॉजीटिव मरीजों की मृत्यु हुई है। पिछले 48 घंटे में 28 लोगों की मृत्यु की सूचना असत्य एवं निराधार है। डीएम ने उन्हें 24 घंटे के अंदर भ्रामक/असत्य खबर का खंडन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि इस कोविड-19 के संक्रमण के समय में समस्त नागरिकों एवं किसी भी पद पर कार्यरत कर्मी को सही स्थिति की जानकारी मिल सके। एवं इस महामारी में लगे हुए कार्मिकों के मनोबल को ठेस न पहुंचे।

    प्रियंका ने किया था पलटवार

    डीएम के ट्वीट और नोटिस भेजने के बाद प्रियंका ने मंगलवार को पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट किया कि अागरा में कोरोना से मृत्यु दर दिल्ली व मुंबई से भी अधिक है। यहां कोरोना से मरीजों की मृत्यु दर 6.8 फीसद है। यहां कोरोना से जान गंवाने वाले 79 मरीजों में से कुल 35 फीसद यानि 28 लोगों की मौत अस्पताल में भर्ती होने के 48 घंटे के अंदर हुई है। आगरा मॉडल का झूठ फैलाकर इन विषम परिस्थितियों में धकेलने के जिम्मेदार कौन हैं? मुख्यमंत्री जी 48 घंटे के भीतर जनता को इसका स्पष्टीकरण दें और कोविड मरीजों की स्थिति और संख्या में की जा रही हेराफेरी पर जवाबदेही बनाएं। प्रियंका ने ट्वीट के साथ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल का 18 जून का पत्र भी अटैच किया, जिसमें संक्रमित मरीजों के मृत्यु संबंधित आंकड़ों आैर वास्तविक रूप से घटित मृत्यु के आंकड़ों में विरोधाभास पर मुख्यमंत्री द्वारा वास्तविक आंकड़े फीड करने के निर्देश दिए थे।

     

  • आर्थिक सहायता मिले आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतों पर पीड़ितों को- मायावती

    [object Promise]

    लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने यूपी बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतों पर दुख जताया है। सरकार से पीड़ित परिवारों को यथाशीघ्र समुचित आर्थिक सहायता की मांग उठाई है। बसपा की मुखिया ने शुक्रवार को ट्वीटर के माध्यम से लिखा, “यूपी व बिहार राज्य में अति-वृष्टि, ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने से फसल व सम्पत्ति आदि की व्यापक हानि के साथ-साथ अनेक लोगों की हुई मौत अति-दु:खद। सरकार पीड़ित परिवारों को यथाशीघ्र समुचित अनुग्रह राशि देकर उनकी समय से मदद करे, यह बीएसपी की मांग है।”

    इसके पहले उन्होंने लिखा कि जेवर की तरह लम्बी प्रतीक्षा के बाद कुशीनगर हवाई अड्डे को अन्तर्राष्ट्रीय दर्जा मिलना खासकर यूपी के लिए अच्छी बात है, क्योंकि जगजाहिर है कि बुद्धिस्ट सर्किट के तहत कुशीनगर एयरपोर्ट को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की तैयारी बीएसपी शासनकाल में ही शुरू हुई थी। अब सरकार इसे जल्द पूरा करे।